LATEST NEWS

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस और कंटेनर भिड़े…18 की मौत व 37 घायल

उन्नाव उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टैंकर और डबल डेकर बस की टक्कर हो गई, जिसके बाद बस कई बार पलट गई. इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.   जानकारी के मुताबिक, डबल डेकर बस (UP95 T 4720) बिहार के मोतिहारी से दिल्ली आ रही थी. जब बस सुबह करीब 5.15 बजे उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के सामने पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार दूध से भरे टैंकर ने ओवरटेक किया और इसी दौरान बस से टक्कर हो गई. यह हादसा इतना भीषण था कि डबल डेकर बस के परखच्चे उड़ गए. जहां हादसा हुआ, उस जगह लाशों का अंबार लग गया. तड़के हुए इस हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. उन्नाव के डीएम गौरंग राठी ने बताया, “यह हादसा सुबह करीब 5.15 बजे हुआ था. बिहार के मोतिहारी से आने वाली एक प्राइवेट बस की दूध से भरे टैंकर से टक्कर हो गई. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हैं. शुरुआती जांच से पता चलता है कि बस ओवर स्पीड में थी. सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.”   मृतकों में 14 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल इस हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी थी. सूचना मिलते ही बांगरमऊ के इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने 18 लोगों को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पर रेफर किया है. मरने वालों में 14 पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं. दिल्ली से बिहार जा रही बस का यूपी के अमेठी में एक्सीडेंट, 5 यात्रियों की मौत, 11 घायल हादसे में जान गंवाने वालों का विवरण- 1. दिलशाद (22) पुत्र अशफाक निवासी थाना मोदीपुरम, मेरठ    2. बीटू (9) पुत्र राजेन्द्र निवासी थाना भादूर, शिवहर, बिहार 3. रजनीश पुत्र रामविलास निवासी जनपद सिवान, बिहार   4. लालबाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार   5. रामप्रवेश कुमार निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार   6. भरत भूषण कुमार पुत्र लाल बहादुर दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार   7. बाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार   8. मो. सद्दाम पुत्र पुत्र मो. बशीर निवासी गमरोली थाना शिवहर, बिहार   9. नगमा पुत्री मो. शहजाद निवासी भजनपुरा, दिल्ली 10. शबाना पत्नी मो. शहजाद निवासी भजनपुरा, दिल्ली 11. चांदनी पत्नी मो. शमशाद निवासी शिवोली, मुलहारी 12. मो. शफीक पुत्र अब्दुल बसीर निवासी शिवोली, मुलहारी 13. मुन्नी खातून पत्नी अब्दुल बसीक निवासी शिवोली, मुलहारी 14. तौफीक आलम पुत्र अब्दुल बसीर निवासी शिवोली, मुलहारी और अन्य 04 अज्ञात उन्नाव हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख इस हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने ‘X’ पर लिखा, “जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.” यूपी के परिवहन मंत्री ने भी जताया शोक यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी इस हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने कहा, “जनपद उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दे दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.”  

वन विभाग जतारा का अमला और रेंजर जतारा रात रात भर गांवों में जाकर वन सुरक्षा और प्लांटेशन सुरक्षा की कर रहे अपील

 टीकमगढ़ विदित हो कि विगत चार जुलाई से वन विभाग जतारा अंतर्गत वन व्रत छतरपुर के वन सरंक्षक एवं वनमण्डल के डीएफओ के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र जतारा में वन क्षेत्र में पुराने और नए अतिक्रमण बेदख़ली के आदेश के परिपालन में रेंजर जतारा ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 120 हैक्टेयर से ज्यादा वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर 20 हजार से अधिक पौधों का प्लांटेशन कराया गया है जिसकी सुरक्षा और भविष्य में अतिक्रमण की रोकथाम के बचाव हेतु गांव गांव जाकर वन सुरक्षा की अपील करते हुए देर रात तक गांव वालों के साथ बैठक की जा रही है। इसी दौरान जतारा रेंज अंतर्गत जतारा रेंजर शिशुपाल अहिरवार के द्वारा पूंछा और बसतगुआ के एकता नगर टोला में दिनांक 09/07/2024 की रात्रि में बैठक कर नई वन समिती बनाने और समिती का सहयोग अतिक्रमण मुक्त वन क्षेत्र की सुरक्षा के साथ साथ उक्त अतिक्रमण मुक्त वन क्षेत्र में रोपित पौधों की सुरक्षा के लिये स्थानीय लोगों का सहयोग प्राप्त किया गया। उक्त कार्यवाही और बैठक में वन परिक्षेत्र जतारा का संपूर्ण वन अमला मौजूद रहा। वर्षों से वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण की बेदख़ली और उसवन भूमि पर कराए गये प्लांटेशन की चर्चा जतारा, पलेरा और खरगापुर के साथ पूरे जिले में बनी हुई है और सभी जतारा वन विभाग की भूरि भूरि प्रसंशा कर रहे हैं एवं साथ में इसी प्रकार की कार्यवाही की अपेक्षा टीकमगढ़ और बल्देवगढ़ में कर रहे हैं।

प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष ने युवक को अगवा कर डीजल से जलाया

 पुणे महाराष्ट्र के पुणे में एक लड़की ने परिजनों की मर्जी विरुद्ध अंतरधार्मिक शादी (inter religious marriage) कर ली. इसके बाद लड़की के भाई ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर बहन के पति की हत्या कर दी. इस मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. मृतक का नाम अमीर मोहम्मद शेख है. अमीर ने अंतरधार्मिक विवाह किया था. जानकारी के अनुसार, अमीर मोहम्मद शेख और एक लड़की के बीच प्रेम संबंध था. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे. लड़की के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. परिवार के खिलाफ जाकर दोनों ने अंतरधार्मिक विवाह कर लिया. शादी के बाद दोनों विवाद से बचने के लिए पुणे आकर रहने लगे. पांच-छह महीने से दोनों पुणे के मोशी में रह रहे थे. लड़की नाम बदलकर अरीना हो गई थी, वह अमीर के साथ रह रही थी. अमीर एक कंपनी में काम करता था. बीते महीने 15 जून को अमीर शेख कंपनी में काम पर जाने के लिए घर से निकला था, तभी अमीर को लड़की के भाई ने बुलाया और शराब पीने को कहा. फिर शराब लेने के बाद लड़की का भाई और दो अन्य आलंदी-चाकन रोड के पास जंगल में पहुंचे और शराब पीने लगे. सभी वहां शराब पी रहे थे, तभी लड़की के भाई ने अमीर को बुरी तरह पीटा. सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी. साक्ष्य मिटाने के लिए शव को डीजल से जला दिया. हड्डियों और राख को बोरे में भरकर नदी में बहा दिया. लड़की का भाई बहन के अंतरधार्मिक विवाह से नाराज था. जब अमीर शेख घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी ने भोसरी एमआईडीसी पुलिस से शिकायत कर पति के लापता होने की बात कही. वहीं अमीर के पिता मोहम्मद शेख ने आशंका जताई कि बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी गई है. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने पंकज और सुशांत नाम के आरोपियों को भिंगे अदगांव हिंगोली और लोनावला से गिरफ्तार कर लिया. वहीं तीसरा आरोपी गणेश फरार है, जो लड़की का चचेरा भाई है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इस बीच शव को जलाने के लिए डीजल देने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच में पता चला है कि ये सारी साजिश लड़की के भाई सुशांत ने रची थी.  

बिहार दारोगा भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 450 महिलाएं-3 ट्रांसजेंडर कैंडिडेट्स का हुआ चयन

पटना  बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह (पुलिस) विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार पुलिस में पुलिस उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर या दारोगा) भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार जून 2024 में आयोजित हुए फिजिकल टेस्ट में उपस्थित हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (BPSSC SI Result 2024) चेक कर सकते हैं. बिहार पुलिस दारोगा भर्ती के कुल 1275 रिक्तियों पर 822 पुरुष, 450 महिला और 03 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. हालांकि ट्रांसजेंडर की 2 रिक्तियां खाली रह गई हैं.  पीईटी के लिए कुल 7623 अभ्यर्थियों में से 6788 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 835 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. अपना फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं. आयोग ने स्कोर के साथ कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की है. BPSSC SI Final Result 2024: ऐसे करें चेक स्टेप 1: सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  bpssc.bih.nic.in पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर, ‘Final Results: For the post of Police Sub-Inspector in Bihar Police under Home (Police) Dept., Govt. of Bihar. (Advt. No. 02/2023.’ लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: बीपीएसएसएससी एसआई पीईटी रिजल्ट 2023 पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी. स्टेप 4:  पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करें. स्टेप 5: आगे के लिए पीडीएफ का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें. बता दें कि बिहार पुलिस दारोगा भर्ती अभियान का उद्देश्य पुलिस सब-इंस्पेक्टर के कुल 1275 रिक्त पदों को भरा जाएगा. प्रारंभिक भर्ती परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी, मुख्य परीक्षा 25 फरवरी 2024 को हुई थी और PET व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 10 से 19 जून 2024 तक शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह उच्च माध्मयमिक विद्यालय (पटना हाई स्कूल), गर्दनीय, पटना-800002 के परिसर में आयोजित किया गया था.

जेलेंस्की ने कहा कि मैं यूक्रेन की मदद और उसकी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अमेरिका के दृढ़ निश्चय के लिए उनका आभार जताता हूं

कीव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे चुके यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की इस समय अमेरिका में हैं. वह वॉशिंगटन में नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) की बैठक में हिस्सा लेने वहां पहुंचे हैं. ऐस में उन्होंने रोनाल्ड रीगन इंस्टीट्यूट के मंच से कई अहम बातें कही. जेलेंस्की ने कहा कि मैं यूक्रेन की मदद और उसकी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अमेरिका के दृढ़ निश्चय के लिए उनका आभार जताता हूं. रूस के आतंक का खात्मा करना अब बहुत जरूरी हो गया है. जेलेंस्की ने यूक्रेन युद्ध में अमेरिका की भागीदारी का जिक्र करते हुए कहा कि पुतिन कितने समय तक टिकेंगे इसका जवाब वाशिंगटन के पास है. उन्होंने कहा कि 20वीं सदी में अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के शब्द आज भी बहुत तर्कसंगत लगते हैं कि शांति के लिए रणनीति हमेशा से बहुत साधारण रही है कि मजबूत बने रहें ताकि कोई भी विरोधी एक पल के लिए ये ना सोचे कि युद्ध से लाभ हो सकता है. जेलेंस्की ने कहा कि रीगन ने 1988 में नाटो की स्ट्रैटेजी को लेकर ये बात कही थी. ऐसे में वॉशिंगटन में नाटो समिट की पूर्वसंध्या पर उनकी बातों को दोहराना प्रतीकात्मक है. लेकिन अब समय के गुजरने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा लोग राष्ट्रपति रीगन की इन बातों से इत्तेफाक रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये शब्द अमेरिका के बारे में हैं. अमेरिका जिसे दुनिया महत्व देती है. रीगन ने ये भाषण 23 फरवरी 1988 को दिया था. इसके बाद आई 24 फरवरी की तारीख लेकिन एक अलग युग में. 24 फरवरी 2022 को रूस ने हमारी क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन कर हम पर हमला किया था. जेलेंस्की ने कहा कि ये दिन रीगन की विरासत और नियम आधारित वैश्विक व्यवस्था जिसे वह संजोकर रखना चाहते थे, दोनों के लिए बड़ी चुनौती का दिन था. लेकिन क्या इसे अब संजोकर रखा गया है? अब हर कोई नवंबर का इंतजार कर रहा है. अमेरिका, यूरोप, मिडिल ईस्ट, इंडो पैसिफिक और पूरी दुनिया की निगाहें नवंबर में होने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर है. पुतिन को भी इसका इंतजार है, लेकिन यह नवंबर क्या लेकर आएगा, उसके लिए भी तैयार रहने की जरूरत है. जेलेंस्की ने कहा कि यह समय किसी की भी परछाई से बाहर निकलने, मजबूत फैसले लेने, नवंबर या किसी अन्य महीने का इंतजार करने का नहीं बल्कि काम करने का है. हमें किसी भी हालात में समझौता नहीं करना है. पुतिन और उसकी फौज से लोकतंत्र की रक्षा करनी है, उनके आतंक से लाखों यूक्रेनवासियों को बचाना है. हम सभी ने मिलकर काम किया है, हमने एक दिन या एक मिनट का भी इंतजार नहीं किया. हम हर दिन जूझ रहे हैं और बिना झुके डटे हुए हैं. दुनिया ने देखा है कि पुतिन हार सकते हैं और लोकतंत्र जीत सकता है. जब ऐसा लगना असंभव लगे, तब भी हम जीत सकते हैं. उन्होंने कहा कि लेकिन हमने ऐसा सोचना कब से शुरू कर दिया कि कोई भी कदम उठाने से बेहतर देरी करना है? या जीत से बेहतर आंशिक समाधान है? और ऐसा कब लगने लगा कि आजादी की वकालत करना कथित तौर पर असुरक्षित है? या पूरी दुनिया को ब्लैकमेल करने के लिए पुतिन को सबक सिखाने से कथित तौर पर कोई फायदा नहीं होगा? जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया अमेरिका के बिना सुरक्षित नहीं हो सकती. दुनियाभर के मामलों की परवाह किए बगैर अमेरिका ना तो वर्ल्ड लीडर बन सकता है और ना ही ड्रीममेकर. अमेरिका को अपनी ताकत को पहचानना चाहिए क्योंकि इससे दुनिया की आजादी महफूज रहती है. इस वजह से दुनिया अमेरिका को तरजीह देता है क्योंकि अमेरिका हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठता. उन्होंने कहा कि हमें मई-जून में बड़ी जीत मिली थी. हमने रूस की सेना को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुसने से रोक दिया था. हमारे लोगों की बहादुरी और रूस में सैन्य ठिकानों पर हमला करने की अमेरिका की मंजूरी से ये मुमकिन हो सका. मैं इसके लिए राष्ट्रपति बाइडेन का आभारी हूं. सत्ता में कितना टिक सकेंगे पुतिन? लेकिन पुतिन सत्ता में कितना टिकेंगे? इसका जवाब अमेरिका के पास है- इसका जवाब आपके नेतृत्व, आपके एक्शन, आपकी पसंद, कदम उठाने के आपके फैसले पर निर्भर करता है. नाटो समिट में कड़े फैसले लिए जाने की जरूरत है और हम उनका इंतजार कर रहे हैं. 75 सालों तक यूरोप के लोग आश्वस्त हो सकते थे कि नाटो के बीच मतभेद से कोई फर्क नहीं पड़ता दशकों तक दुनिया क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों पर निर्भर रहा है. क्या ये सिद्धांत अभी भी बने हुए हैं? यूक्रेन, रूस के पड़ोसी और अमेरिका के सहयोगी राष्ट्रों को इसके जवाब की जरूरत है.  

संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए यहां एस्केलेटर लगाने का भी प्रस्ताव, फुट ओवर ब्रिज बनेगा

संत हिरदाराम नगर संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर इस साल के अंत तक नया फुट ओवर ब्रिज तैयार हो जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां एस्केलेटर लगाने का भी प्रस्ताव है। स्टेशन पर चार पहिया वाहन खड़े करने में हो रही परेशानी भी जल्द ही खत्म हो जाएगी। नया फोर व्हीलर मल्टीपार्किंग भी बनेगा। रेल मंत्रालय ने संत हिरदाराम नगर स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन विकसित करने का काम प्रारंभ किया है। रेल प्रशासन ने पिछले दिनों स्टेशन के विकास का ले आउट प्लान जारी किया था लेकिन इसमें मल्टीपार्किंग शामिल नहीं था। अब इसका निर्माण भी बाहरी क्षेत्र में किया जा रहा है। स्टेशन पर पार्किंग की समस्या बहुत पुरानी है। खासतौर पर कार एवं अन्य चार पहिया वाहनों के लिए यहां पर्याप्त पार्किंग नहीं होने से लोग परेशान होते हैं। जल्द ही यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। मल्टीपार्किंग का निर्माण स्टेशन के दाएं छोर पर किया जा रहा है। नया फुटओवर ब्रिज बनने के बाद यात्री सीधे नए मल्टीपार्किंग तक पहुंच सकेंगे। भविष्य में दूसरा छोर भी विकसित होगा हाल ही में पश्चिम मध्य रेल की महाप्रबंधक शोभना बंदोपध्याय ने स्टेशन का दौरा कर सीटीओ छोर को विकसित करने के निर्देश दिए थे। जल्द ही दूसरे छोर पर भी प्रवेश द्वार एवं पार्किंग विकसित की जाएगी। रेल प्रशासन ने साल तीसरे एवं चौथे प्लेटफार्म को विकसित कर लिया है, हालांकिअभी यहां से ट्रेफिक शुरू नहीं हुआ है। स्टेशन प्रबंधक राकेश मिश्रा के अनुसार यहां नया प्रबंधक कक्ष भी बन गया है। प्रस्थान क्षेत्र का विस्तार, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, खानपान की व्यवस्था, भव्य पार्किंग क्षेत्र एवं स्टेशन को ग्रीन एनर्जी से जगमग करने का भी प्रस्ताव है।

नर्मदापुरम में कार सड़क से उतरकर पेड़ से टकराई, अस्पताल लाते-लाते 5 युवकों ने दम तोड़ दिया

 नर्मदापुरम नर्मदापुरम में टवेरा कार सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 11 युवकों को चोट आई। पिपरिया अस्पताल लाते-लाते 5 युवकों ने दम तोड़ दिया। 6 युवक घायल हैं, जिन्हें रात में ही नर्मदापुरम के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2 बजे पिपरिया में साड़िया रोड पर हुई। मृतकों में 3 पिपरिया, 1 बरमान, नरसिंहपुर निवासी है। 5वें की पहचान नहीं हो पाई है। पिपरिया सिटी थाने के एसआई एमएस बट्टी ने बताया कि घायलों को गाड़ी के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस मौके पर है। मामले की जांच की जा रही है।  मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला पिपरिया के सांडिया गांव का है। रात को दो बजे सभी शादी समारोह से साड़िया से पिपरिया लौट रहे थे। पचलारा साडिया के बीच में गाड़ी असंतुलित होकर सीधे सड़क से नीचे उतर गई और एक एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों मौत हो गई। वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर है। मरने वालों में 3 पिपरिया, एक-एक बरमान नरसिंहपुर है। पांचवें की पहचान नहीं हो पाई है। पिपरिया पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

भारत को रूस से 6 और परमाणु ऊर्जा संयंत्र मिलेंगे, पीएम मोदी और पुतिन ने लोकेशन और डिजाइन पर की चर्चा

नईदिल्ली अब इस मौके पर फैसले को लेकर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनके आधिकारिक निवास स्थान क्रेमलिन में मुलाकात की थी। यहां दोनों नेताओं ने यहां चाय पर चर्चा की और बाद में द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया, जिसमें रूसी सरकार के स्वामित्व वाले रोसाटॉम ने 6 नए न्यूक्लियर पावर प्लांट्स बनाने भारत की मदद करने की पेशकश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय रूस यात्रा के दौरान, नई दिल्ली और मॉस्को ने व्यापार, ऊर्जा, जलवायु और अनुसंधान सहित कई क्षेत्रों में 9 समझौतों पर हस्ताक्षर किए. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई बड़ी परियोजनाओं को लेकर सहमति बनी, जिसमें रूस के सहयोग से भारत में 6 नए न्यूक्लियर पावर प्लांट्स बनाने पर भी बातचीत हुई. रूस की परमाणु ऊर्जा एजेंसी रोसाटॉम (Rosatom) इन न्यूक्लियर पावर प्लांट्स को बनाने में भारत की मदद करेगी. बता दें कि रूसी एजेंसी पहले भी कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (KKNPP) को स्थापित करने में भारत की मदद कर चुकी है. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनके आधिकारिक निवास स्थान क्रेमलिन में मुलाकात की थी. दोनों नेताओं ने यहां चाय पर चर्चा की और बाद में द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया, जिसमें रूसी सरकार के स्वामित्व वाले रोसाटॉम ने 6 नए न्यूक्लियर पावर प्लांट्स बनाने भारत की मदद करने की पेशकश की. इसके अलावा रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (Russian Direct Investment Fund) ने फार्मा, जहाज निर्माण और शिक्षा क्षेत्र में भारत के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए.  रूस के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ने पर पेमेंट फ्लो को आसान बनाने के प्रयासों पर भारत के साथ बात की. रोसाटॉम ने एक बयान में कहा कि भारत के साथ सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की जा रही है- एक नई साइट पर रूसी डिजाइन की 6 और हाई-पावर न्यूक्लियर यूनिट्स का निर्माण और कुछ छोटे परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने में भारत का सहयोग करने पर हमारी बातचीत हुई है. इसी साल मई महीने में रोसाटॉम ने भारत को फ्लोटिंग परमाणु ऊर्जा संयंत्र (FNPP) के निर्माण और संचालन की तकनीक ऑफर की थी. रूस के पास है फ्लोटिंग न्यूक्लियर पावर प्लांट वर्तमान में रूस ही दुनिया का एकमात्र देश है जिसके पास पानी पर तैरता हुआ परमाणु ऊर्जा संयंत्र है. इस परमाणु संयंत्र को एकेडेमिक लोमोनोसोव जहाज (Akademik Lomonosov) पर असेंबल किया गया है. रूस के पेवेक में बिजली सप्लाई इसी फ्लोटिंग न्यूक्लियर पावर प्लांट से हो रही है. पेवेक नॉर्थ आर्कटिक में स्थित रूस का एक बंदरगाह शहर है. रूस के अलावा अन्य कोई देश अब तक फ्लोटिंग न्यूक्लियर पावर प्लांट की तकनीक विकसित नहीं कर सका है. इस तरह के संयंत्र से दूरदराज के क्षेत्रों या समुद्र में स्थित द्वीपों तक भी निर्बाध बिजली सप्लाई की जा सकती है. ​रोसाटॉम और भारत उत्तरी समुद्री मार्ग (Northern Sea Route) की ट्रांजिट क्षमता को विकसित करने पर भी चर्चा कर रहे हैं. यह समुद्री मार्ग नॉर्वे के साथ रूस की सीमा के पास मरमंस्क से पूर्व की ओर अलास्का के पास बेरिंग जलडमरूमध्य तक फैला है. इस सी रूट का विशेष रूप से रूसी तेल, कोयला और लिक्विड नेचुरल गैस की आपूर्ति के लिहाज से काफी  महत्व है. रूस को उम्मीद है कि एनएसआर के जरिए वह 2030 तक 150 मिलियन मीट्रिक टन का परिवहन कर सकेगा, जो इस वर्ष  80 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक रहा है. रूस के सहयोग से बना है कुडनकुलम संयंत्र  कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Kudankulam NPP or KKNPP) भारत का सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर स्टेशन है, जो दक्षिणी भारतीय राज्य तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के कुडनकुलम में स्थित है. भारत और रूस के बीच हुए समझौते के तहत लगभग दो दशक पहले (31 मार्च, 2002) इस संयंत्र की पहली दो इकाइयों का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन स्थानीय मछुआरों के विरोध के कारण इसे देरी का सामना करना पड़ा. इस न्यूक्लियर पावर प्लांट में रूसी द्वारा डिजाइन  किए गए VVER-1000 रिएक्टरों का उपयोग होता है.  कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र से 6,000 मेगावाट बिजली पैदा करने की योजना है. इस संयंत्र में रूस की सरकारी कंपनी एटमस्ट्रॉयएक्सपोर्ट (Atomstroyexport) और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) के सहयोग से छह VVER-1000 रिएक्टर बनाए जाने हैं, जिनमें से दो रिएक्टरों का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है और उनसे बिजली उत्पादन भी हो रहा है. यूनिट 1 को 22 अक्टूबर 2013 को दक्षिणी पावर ग्रिड के साथ सिंक्रनाइज किया गया था और तब से यह, 1000 मेगावाट की अपनी निर्धारित क्षमता के साथ बिजली पैदा कर रहा है. यूनिट 2 का काम 10 जुलाई 2016 को पूरा हुआ था और इसी साल 29 अगस्त को इसे पावर ग्रिड के साथ सिंक्रनाइज किया गया. यूनिट 3 और 4 के निर्माण के लिए ग्राउंड-ब्रेकिंग सेरेमनी 17 फरवरी 2016 को किया गया था और ये दोनों रिएक्टर निर्माणाधीन है. यह भारत में सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा उत्पादन संयंत्र है जो अपने सभी 6 रिएक्टरों के चालू हो जाने के बाद 6 गीगावाट (1 गीगावाट = 1000 मेगावाट) इलेक्ट्रिसिटी का प्रोडक्शन करता है. कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र की दोनों इकाइयां वाटर-कूल, वाटर-मॉडरेटेड रिएक्टर हैं. स्थानीय लोग 1979 में प्रस्तावित होने के बाद से ही इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे. कुडनकुलम परमाणु संयंत्र का हुआ था विरोध विरोध के कारण इस परियोजना को रोक दिया गया था. हालांकि, वर्ष 2000 में इस पर दोबारा काम शुरू हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण शुरू हुआ. 2011 में, जापान के फुकुशिमा दाइची परमाणु दुर्घटना के बाद कुडुकुलम संयंत्र के आसपास के हजारों लोगों ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने तमिलनाडु में भी फुकुशिमा जैसी परमाणु आपदा की आशंका जतायी. हालांकि, 2012 में, भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के प्रमुख डॉ. श्रीकुमार बनर्जी ने इस संयंत्र को दुनिया के सबसे सुरक्षित न्यूक्लियर प्लांट में से एक बताया था. वर्ष 2011 में सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई थी जिसमें सुरक्षा चिंताओं का मूल्यांकन होने तक  कुडुकुलम संयंत्र में नए रिएक्टरों के निर्माण और पहले से स्थापित रिएक्टर से बिजली उत्पादन रोकने की मांग की … Read more

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मंत्रियों से विचार-विमर्श करने के बाद तबादला नीति को अंतिम रूप देंगे, हटेगा तबादलों से बैन

भोपाल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले से लगा सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले पर प्रतिबंध अब सरकार जल्द हटाएगी। 15 दिन के लिए सभी विभागों को प्रशासनिक और स्वैच्छिक आधार पर तबादले करने की अनुमति रहेगी। तबादला नीति को जल्द देंगे अंतिम रूप किसी भी संवर्ग में 20 प्रतिशत से अधिक तबादले नहीं किए जा सकेंगे। इसके लिए तबादला नीति का प्रारूप भी तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मंत्रियों से विचार-विमर्श करने के बाद नीति को अंतिम रूप देंगे। प्रदेश में वर्ष 2021 में तबादला नीति घोषित की गई थी। तब जुलाई में एक माह के लिए तबादले से प्रतिबंध हटाया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री समन्वय के माध्यम से तबादले होते रहे पर नीति घोषित नहीं की गई। वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची की तैयारी के चलते निर्वाचन कार्य से सीधे जुड़े कलेक्टर, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, शिक्षक और पटवारियों के स्थानांतरण पर प्रतिबंध लगा दिया। उन अधिकारियों को जरूर स्थानांतरित किया गया, जो 3 वर्ष से एक ही स्थान पर पदस्थ थे। यही प्रक्रिया लोकसभा चुनाव के लिए भी अपनाई गई। चुनाव होने के बाद जनप्रतिनिधियों की भी अपेक्षा है कि वे अपने हिसाब से अपने क्षेत्र में अधिकारियों की पदस्थापनाएं कराएं ताकि समन्वय के साथ काम हो सके। मंत्री भी चाहते हैं अपने अधिकारी वहीं, कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों की निजी समस्याएं भी हैं। मंत्री भी मैदानी स्तर पर अपने हिसाब से जमावट करना चाहते हैं। इन सभी स्थितियों को देखते हुए तबादला नीति घोषित कर तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने की तैयारी की गई है। प्रथम श्रेणी के सभी अधिकारियों के मुख्यमंत्री, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के अधिकारियों के विभागीय मंत्री और जिले के भीतर कर्मचारियों के तबादले कलेक्टर के माध्यम से प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से होंगे। तबादला नीति का पालन सुनिश्चित करने का दायित्व विभागीय अधिकारियों का होगा।

पूरे भारत में भारी बारिश के बीच, सितंबर 2023 के बाद पहली बार देश के मुख्य जलाशयों का जलस्तर बढ़ा

नई दिल्ली केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि पूरे भारत में भारी बारिश के बीच, सितंबर 2023 के बाद पहली बार देश के मुख्य जलाशयों का जलस्तर बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह की तुलना में जलाशयों के जलस्तर में दो प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ 29 सितंबर 2023 को जारी बुलेटिन के बाद से दर्ज की गई सप्ताह-दर-सप्ताह आने वाली गिरावट रुक गई है। उस समय इनकी भंडारण क्षमता 73 प्रतिशत थी। यह सुधार देशभर में व्यापक वर्षा के बीच हुआ है। देशभर के 150 जलाशयों की भंडारण स्थिति की निगरानी करने वाली सीडब्ल्यूसी ने चार जुलाई को इन घटनाक्रम का विवरण देते हुए अपना नवीनतम बुलेटिन जारी किया। बुलेटिन के अनुसार, 150 जलाशयों में से 20 जलविद्युत परियोजनाओं के लिए समर्पित हैं जिनकी कुल भंडारण क्षमता 35.30 बिलियन क्यूबिक मीटर (बीसीएम) है। सीडब्ल्यूसी के चार जुलाई के बुलेटिन में कहा गया कि इन जलाशयों में उपलब्ध भंडारण क्षमता 39.729 बीसीएम थी जो उनकी कुल भंडारण क्षमता का 22 प्रतिशत है। इसकी तुलना में, पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान उपलब्ध संग्रहण स्तर 50.422 बीसीएम था, जबकि सामान्य संग्रहण स्तर 44.06 बीसीएम था। सीडब्ल्यूसी ने कहा कि इससे पता चलता है कि वर्तमान भंडारण क्षमता पिछले वर्ष की इसी अवधि की 79 प्रतिशत तथा सामान्य भंडारण क्षमता की 90 प्रतिशत है। उत्तरी क्षेत्र (हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान) में 10 जलाशय हैं जिनकी कुल भंडारण क्षमता 19.663 बीसीएम है। वर्तमान भंडारण 5.39 बीसीएम (27 प्रतिशत) है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 45 प्रतिशत था, जबकि सामान्य भंडारण क्षमता 31 प्रतिशत है। पूर्वी क्षेत्र (असम, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, नगालैंड और बिहार) में 23 जलाशय हैं जिनकी कुल भंडारण क्षमता 20.430 बीसीएम है। यहां वर्तमान भंडारण 3.979 बीसीएम (19 प्रतिशत) है, जो पिछले वर्ष के 20 प्रतिशत से कम है तथा सामान्य स्तर 23 प्रतिशत है। पश्चिमी क्षेत्र (गुजरात और महाराष्ट्र) में 49 जलाशय हैं, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 37.130 बीसीएम है। वर्तमान में भंडारण 7.949 बीसीएम (21 प्रतिशत) है, जबकि पिछले वर्ष यह 27 प्रतिशत था, जबकि सामान्य भंडारण स्तर 22 प्रतिशत है। मध्य क्षेत्र (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ) में 26 जलाशय हैं, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 48.227 बीसीएम है। वर्तमान भंडारण 12.26 बीसीएम (25 प्रतिशत) है, जबकि पिछले साल यह 35 प्रतिशत था और सामान्य भंडारण स्तर 26 प्रतिशत है। दक्षिणी क्षेत्र (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु) में 42 जलाशय हैं, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 53.334 बीसीएम है। वर्तमान भंडारण स्तर 10.152 बीसीएम (19.03 प्रतिशत) है, जो पिछले साल के 19.43 प्रतिशत से कम है और सामान्य स्तर 24 प्रतिशत है। बुलेटिन में सामान्य भंडारण स्तर को पिछले 10 वर्षों के औसत भंडारण के रूप में परिभाषित किया जाता है। सम्रग रूप से भंडारण स्तर पिछले वर्ष की इसी अवधि तथा इसी अवधि के दौरान सामान्य भंडारण दोनों से कम है। ब्रह्मपुत्र, साबरमती और ताद्री से कन्याकुमारी तक पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों में जल भंडारण सामान्य से बेहतर देखा गया है। सिंधु, सुवर्णरेखा, माही और अन्य नदियों में जल भंडारण सामान्य के करीब पाया गया है। महानदी, कावेरी, ब्राह्मणी और वैतरणी नदियों में जल भंडारण कम है। पेन्नार और कन्याकुमारी के बीच पूर्व की ओर बहने वाली नदियों और अन्य समान नदियों में जल भंडारण अत्यधिक कम है।    

अमरवाड़ा उपचुनाव में दांव पर लगी कमल नाथ की साख, 9 बजे तक 17% मतदान

अमरवाड़ा छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी के कमलेश शाह, कांग्रेस के धीरन शाह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवरावेन भलावी के बीच है। अमरवाड़ा के स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ के बाहर मतदान के दौरान हंगामा हो गया। एक मतदाता की डॉक्यूमेंट्स को लेकर सुरक्षाकर्मियों से बहस हो गई। गोंगपा प्रत्याशी भी मतदान केंद्र पर पहुंच गए। बातचीत के बाद हंगामा शांत हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह ने आंचलकुंड मतदान केंद्र के बूथ में वोट डाला। उपचुनाव में मतदाता छल को भी मुद्दा बनाकर वोट डाल रहे हैं। मतदाता स्वय जैन का कहना है, ‘हमने अपने नेता चुना था, वो दूसरी पार्टी में चले गए, जनता से छल किया, इसी मुद्दे पर वोट किया है।’ व्यापारी मंडल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश जैन का कहना है, ‘स्थानीय मुद्दे बहुत ज्यादा हैं। वर्तमान में सरकार के पक्ष में ही मतदान होना चाहिए।’ 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर अमरवाड़ा से कमलेश शाह जीते थे। लोकसभा चुनाव से पहले वे बीजेपी में शामिल हो गए। इस वजह से यहां उपचुनाव हो रहा है। हर्रई विकास खंड में वोट का बहिष्कार अमरवाड़ा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विकासखंड हर्रई की ग्राम पंचायत सलैया बुलाकी के ग्राम डावरी झील के लोगों ने वोट का बहिष्कार किया। साथ ही ये लोग मतदान स्थल पर रोड नहीं तो वोट नहीं लिखी हुई दफ्ती लेकर पहुंच गए। इन दस्तावेजों के आधार पर डाल सकेंगे वोट मतदाता पर्ची के साथ 13 फोटो युक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज मतदान के लिए जरूरी है। मतदाता जब मतदान करने जाएं तो मतदाता सूचना पर्ची के साथ फोटो युक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज जरूर लेकर जाएं। क्यूआर कोड युक्त मतदाता सूचना पर्ची से मतदाता अपने मतदान केन्द्र का नाम, पता, क्रमांक, निर्वाचक नामावली में मतदाता क्रमांक राज्य और जिले का हेल्पलाइन नम्बर जैसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन मतदान के लिए एक फोटो युक्त दस्तावेज जरूरी होगा। यदि किसी मतदाता के पास मतदाता सूचना पर्ची नहीं है और उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, तो 13 फोटो युक्त वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर मतदाता अपना मतदान कर सकेंगे। यह हैं 13 वैकल्पिक दस्तावेज फोटो युक्त वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित), पासपोर्ट, पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाकघर द्वारा जारी), फोटोयुक्त सर्विस पहचान पत्र (केन्द्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी), सांसद, विधायक  को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी) में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकते हैं। दांव पर कमल नाथ की साख आदिवासी विधायकों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया। यह चुनाव कमल नाथ के लिए भी काफी महत्वपूर्ण हैं। इसके परिणाम यदि पार्टी के अनुकूल रहते हैं तो फिर यह माना जाएगा कि क्षेत्र में उनकी पकड़ है। यही कारण है कि प्रत्याशी चयन से लेकर मैदानी जमावट उनकी सहमति से ही की गई। उधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना किए जा चुके हैं। सुबह साढ़े पांच बजे माकपोल के बाद सात बजे से मतदान प्रारंभ हो जाएगा जो शाम छह बजे तक चलेगा। मतगणना 13 जुलाई को सुबह आठ बजे से होगी।

विहिप ने राज्य सरकारों से हिंदू मंदिरों और तीर्थ स्थलों के क्षेत्रों से मुस्लिम दुकानों को बंद करवाने की मांग की

नई दिल्ली  विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सभी राज्य सरकारों से हिंदू मंदिरों और तीर्थ स्थलों के क्षेत्रों से मुस्लिम दुकानों को बंद करवाने की मांग की है। विहिप के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने कहा कि उन्हें अनेक स्थानों से जानकारी मिली है कि जो लोग ‘भारत माता की जय’ या ‘वंदे मातरम’ भी नहीं बोल सकते और मूर्ति पूजा के विरोधी हैं, वे छद्म नामों से या हिंदू देवी-देवताओं के नामों से या हिंदू आस्था केंद्रों के नाम से हिंदू धर्म स्थलों पर प्रसाद और पूजा सामग्री बेच रहे हैं। देशभर से अनेकों प्रत्यक्ष ऐसी घटनाएं सामने आईं हैं, जहां सब्ज़ियों सहित अन्य खाद्य एवं पेय सामग्रियों पर थूककर उन्हें अपवित्र करने के बाद श्रद्धालुओं को बेचा जाता है, जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। विहिप महामंत्री ने आगे कहा कि देश के अनेक तीर्थों में भगवान के भोग, श्रृंगार व अर्पण इत्यादि से जुड़ी अनेक वस्तुओं को मुस्लिम समाज के लोग अपवित्र कर बेच रहे हैं, जो कि हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ है, जिसे अविलंब रोका जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद सभी राज्य सरकारों से मांग करती है कि वे हिंदू मंदिरों व धर्मस्थलों की पवित्रता को बनाए रखने हेतु मजहबी धोखेबाजों के विरुद्ध तुरंत प्रभावी कदम उठाएं, जिससे समाज की आस्था व विश्वास को किसी प्रकार की क्षति ना पहुंचे। साथ ही वे हिंदू समाज से भी अपील करते हैं कि ऐसे धर्मद्रोहियों से सावधान रहकर उन्हें बेनकाब करें और स्थानीय शासन-प्रशासन को समय पर सूचित करें।    

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने वारसॉ में एक द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये

वारसॉ  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने वारसॉ में एक द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किया है। वाशिंगटन में शुरू हो रहे उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन से पहले दोनों देशों द्वारा द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने  बताया कि समझौते में यूक्रेन के लिए पोलैंड के निरंतर रक्षा समर्थन, विशेष रूप से वायु रक्षा का जिक्र है। इसके साथ ही पोलैंड ने यूक्रेन को ऊर्जा सुरक्षा का समर्थन करने और पुनर्निर्माण में भाग लेने का भी आश्वासन दिया है। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) और 19 देशों ने यूक्रेन के साथ इसी तरह के समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि दस्तावेज में व्यावहारिक द्विपक्षीय प्रतिबद्धताएं शामिल हैं, न कि केवल खोखले वादे। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रक्षा सहयोग और यूक्रेन के सुरक्षाबलों की जरूरतें उनकी सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं हैं। वह एक शांतिपूर्ण और मजबूत यूक्रेन के साथ-साथ एक शांतिपूर्ण और मजबूत पोलैंड के निर्माण में विश्वास करते हैं। इससे पहले सोमवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मुलाकात की। वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी हमलों के बारे में पोलैंड के राष्ट्रपति को जानकारी दी। जेलेंस्की ने बताया कि हमने इस बात पर चर्चा की कि हमारे लोगों को अधिक सुरक्षा देने के लिए क्या आवश्यक है। उन्होंने उद्घाटन शांति शिखर सम्मेलन के महत्व के साथ-साथ यूक्रेन और पोलैंड के बीच सुरक्षा समझौते पर भी ध्यान दिया।  

सावन में यह सपना देखें तो बनेंगे सबसे भाग्यशाली

: हिंदू धर्म शास्त्रों में सावन का महीना बेहद खास माना गया है. ये माह भगवान शिव को समर्पित है. इस माह में शिव भक्त पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं और भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कई उपाय करते हैं. इस माह में महादेव के साथ मां पार्वती की उपासना की जाती है. बता दें कि स्वप्न शास्त्र में सावन में दिखने वाले शुभ और अशुभ सपनों के बारे में बताया गया है. कुछ सपने भविष्य में होने वाली शुभ घटनाओं के बारे में संकेत देती हैं. आइए जानें ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में. सपने में भगवान शिव और मां पार्वती के दर्शन स्वप्न शास्त्र में सावन के महीने में भगवान शिव और मां पार्वती के दर्शन होना बहुत शुभ माना गया है. ज्योतिष के अनुसार इसे बहुत ही शुभ माना गया है. अगर सावन के महीने में आपको भी ऐसा सपना दिखता है, तो इसका अर्थ है वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है. साथ ही, व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सपने में शिवलिंग के दर्शन सावन के महीने में अगर किसी जातक को सपने में शिवलिंग के दर्शन होते हैं, तो ये भविष्य में होने वाली शुभ घटना की ओर संकेत करता है. बता दें इसका अर्थ है, आपकी इच्छा भगवान शिव तक पहुंच गई है और वे जल्द ही इसे पूरा कर देंगे. सपने में शिव जी का मंदिर दिखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक को सपने में शिव जी के मंदिर के दर्शन होते हैं, तो इसे भी बहुत ही शुभ स्वप्न माना गया है. अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो इसका मतलब है कि जल्द ही आपकी समस्याओं का समाधान होने वाला है. साथ ही, स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा. शिव जी की पूजा करते हुए दिखना अगर सावन के महीने में आप खुद को शिव जी की उपासना करते हुए देखते हैं तो ये इस बात का संकेत हैं, कि जल्द ही आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है. नाग देवता के दर्शन सपने में नाग देवता के दर्शन भविष्य में शुभ घटना की ओर संकेत करता है. इसका अर्थ है, जल्द ही आपको धन लाभ होगा. बेल पत्र और डमरू का दिखना सपने में बेल पत्र, डमरू और त्रिशूल का दिखना ये संकेत देता है कि आपको शिव जी की खास कृपा प्राप्त होने वाली है. इससे आपके जीवन में स्थिरता आएगी. और परिवार वालों के साथ खुशी के पल बिता पाएंगे.

रेट्रो नोकिया लूमिया डिज़ाइन फोन को लेकर लीक रिपोर्ट में भी जानकारी मिली

नई  दिल्ली  स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नए फोन एचएमडी विव का ऐलान कर दिया है। अब आने वाले मिड-रेंज एचएमडी विव फोन को लेकर लीक रिपोर्ट में भी जानकारी मिली है। लीक में रेट्रो नोकिया लूमिया डिज़ाइन और दमदार 108-मेगापिक्सेल कैमरे के साथ हाई-एंड एचएमडी स्काईलाइन की झलक पहले ही पेश की जा चुकी है। एचएमडी विव के डिजाइन के बारे में बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि फोन थोड़ा राउंड डिज़ाइन वाले मेटल फ्रेम के साथ आएगा। इसका फिंगरप्रिंट सेंसर इसके पावर बटन में दिया जाएगा।इसमें दो लेंस और एक एलईडी फ्लैश के साथ एक रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल होगा। बताया गया है कि ये फोन तीन कलर ऑप्शन मेट्योर ब्लैक, आइस और वेलवेट में आ सकता है। कहा जा रहा है कि ये एक मिड-रेंज फोन होगा, और इसमें 1080 पी प्लस रेज़ोलूशन वाला ओलेड डिस्प्ले होने की बात सामने आई है।ये नया 6एनएम एआरएम प्रोसेसर 2.3 जीएचझेड तक चलने वाले दो हाई-परफॉर्मेंस वाले  एआरएम कारटेक्स-ए78 कोर और 2.0 जीएचझेड पर चलने वाले छह कारटेक्स-ए55 कोर के साथ आता है। ऐसा कहा जा रहा है कि एचएमडी व्यू को कम से कम एक वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा। फोन की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन लीक में एक कॉम्पैक्ट डिज़ाइन, एक ओलेड डिस्प्ले, एक 50-मेगापिक्सल कैमरा और एक लंबे समय तक चलने वाली बैटरी होने की बात कंफर्म की गई है। ऐसा कहा जाता है कि कैमरा सेटअप के तौर पर फोन में 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक सेकेंडरी लेंस मिलता है। पावर के लिए फोन में 4700 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद की जा रही है। एचएमडी विव को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट पर चलने के लिए तैयार किया गया है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet