LATEST NEWS

लोगों को ये बात पता ही नहीं है कि देश में सहमति से सेक्स संबंध बनाने की उम्र अब 16 साल नहीं बल्कि 18 साल है: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली लड़का और लड़की के बीच सहमति से सेक्स संबंध बनाने की उम्र को लेकर सुप्रीम कोर्ट (SC) ने मंगलवार को बेहद अहम टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अधिकतर लोगों को ये बात पता ही नहीं है कि देश में सहमति से सेक्स संबंध बनाने की उम्र अब 16 साल नहीं बल्कि 18 साल है। उच्चतम न्यायालय ने कहा, “आम जनता को इस बात की जानकारी नहीं है कि लड़की के साथ यौन संबंध बनाने की सहमति की उम्र 16 वर्ष से बढ़ाकर 18 वर्ष कर दी गई है।” एमपी सरकार की याचिका खारिज बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति पीवी संजय कुमार की पीठ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोस्को एक्ट) के तहत एक मामले में आरोपी को बरी करने के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार की अपील पर सुनवाई कर रही थी। हालांकि शीर्ष अदालत ने एमपी सरकार की याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति खन्ना ने मामले का निपटारा करने से पहले टिप्पणी करते हुए कहा, “अभी भी इस बारे में जागरूकता नहीं है कि सहमति की आयु 16 से बढ़ाकर 18 कर दी गई है।” वर्ष 2012 में भारत में सहमति से विवाह करने की आयु सीमा को 16 वर्ष से बढ़ाकर 18 वर्ष कर दिया गया था, जिसके बाद POSCO अधिनियम लागू हुआ और उसके बाद भारतीय दंड संहिता (IPC) में संशोधन किया गया। मुकदमा अक्सर पुरुष साथी के खिलाफ चलाया जाता है सहमति से सेक्स संबंध बनाने वाली लड़कियों से जुड़े POCSO मामलों में जब मुकदमे की कार्यवाही शुरू होती है तो कई समस्याएं आती हैं जिन्हें न्यायपालिका के कई सदस्यों द्वारा चिन्हित भी किया गया है। क्योंकि युवा लड़कियों के बीच सहमति से बनाए गए रोमांटिक और यौन संबंधों के कारण अक्सर पुरुष साथी के खिलाफ मुकदमा चलाया जाता है। कई बार, जब तक मुकदमा शुरू होता है, तब तक दंपति शादीशुदा हो चुके होते हैं और उनके बच्चे भी हो चुके होते हैं, जिससे आगे और भी समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। क्योंकि अगर उस को सजा दी जाती है तो इसका मतलब होगा कि महिला और बच्चे को खुद की देखभाल करने के लिए छोड़ दिया जाएगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने दिसंबर 2022 में कहा था कि अधिनियम के तहत सहमति की वर्तमान आयु ऐसे मामलों से निपटने वाले न्यायाधीशों के लिए कठिन प्रश्न खड़ी करती है, और इस मुद्दे को लेकर बढ़ती चिंता पर विधायिका को विचार करने की आवश्यकता है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी ने भी उसी वर्ष की शुरुआत में यही राय व्यक्त की थी। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने पिछले वर्ष केंद्र सरकार से यौन संबंध के लिए सहमति की आयु को घटाकर 16 वर्ष करने का आग्रह किया था, ताकि सहमति से यौन संबंध बनाने वाले “किशोरों के साथ हो रहे अन्याय” का निवारण किया जा सके। हालांकि, पिछले वर्ष सितंबर में न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी की अध्यक्षता में 22वें विधि आयोग ने यह विचार व्यक्त किया था कि सहमति की मौजूदा आयु 18 वर्ष से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए।  

घाटी में धारा 370 हटाने के बाद काफी समय तक यहां शांति रही, लेकिन हाल के महीनों में मामला अलग हुआ

जम्मू पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के अलग-अलग इलाकों में आतंकवादी हमले हो रहे हैं. सोमवार को कठुआ में हुए आतंकी हमले में सेना के 5 जवानों के शहीद हुए हैं. अब सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि जम्मू में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए जैश गुट OGW (ओवर ग्राउंड वर्कर्स) प्लान के तहत काम कर रहा है. इस प्लान के तहत लोकल सपोर्ट लेकर भारतीय सुरक्षा बलों पर ‘सरप्राइज अटैक’ किया जा रहा है. खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि जैश ने सुरक्षा बलों के मूवमेंट की जानकारी, हथियारों और बाकी लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए मुखबिरों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स को एक्टिव करने का फरमान दिया था. कहां-कहां एक्टिव हैं जैश के आतंकी? साउथ पीर पंजाल जम्मू का इलाका है, जहां जैश के आतंकी सबसे ज्यादा है एक्टिव हैं. इंटरनेशनल बॉर्डर के उस पार “मसरूर बड़ा भाई” है, जो जैश का सबसे बड़ा लॉन्च पैड है. कुछ महीने पहले इस इलाके से घुसपैठ हुई थी. आतंकी कठुआ, सांबा और हीरानगर के इलाके में मौजूद ‘चोर गली’ का इस्तेमाल इनफिल्ट्रेशन के लिए करते हैं. ‘चोर गली’ इंटरनेशल बॉर्डर पर मौजूद एक जगह है, जो जंगलों और नदी-नालों से घिरी हुई है. इस इलाके में ISI और पाक रेंजर्स की शह पर आतंकियों की घुसपैट होती है. सूत्रों के मुताबिक कठुआ, सांबा, आरएसपुरा, अरनिया और अब्दुलिया सेक्टर के सामने पाकिस्तान की सीमा के उस पार जैश का सबसे बड़ा लॉंचिंग पैड ‘मसरूर बड़ा भाई’ मौजूद है. इसके अलावा ‘सुकमल’, ‘चपराल’ और लूनी में मौजूद लॉन्चिंग पैड के आस-पास सीमा पार आतंकियों का मूवमेंट पिछले कुछ दिनों में सुरक्षा बलों ने नोटिस किया गया था. नेशनल हाइवे से भाग निकलते हैं आतंकी सुरक्षा महकमे के सूत्रों के मुताबिक, ये सारे घुसपैठ के अड्डे इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) के काफी नजदीक हैं. आतंकी इस इलाके से घुसपैठ करने की कोशिश इसलिए करते हैं क्योंकि यहां से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद नेशनल हाइवे का इस्तेमाल करके कहीं भी भाग सकते हैं. इसके साथ ही इन रास्तों के इस्तेमाल करके सरप्राइज अटैक करने के बाद जंगलों छिपा जा सकता है. कहां है ‘मसरूर बड़ा भाई’ ? यह जगह सांबा रीजन के कठुआ-हीरानगर सेक्टर में पहारपुर के पास बीएसएफ की बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) के दूसरी तरफ स्थित है. इस इलाके में लंबे वक्त से आतंकी घुसपैठ हो रही है. यह जगह इंटरनेशनल बॉर्डर से सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. जम्मू-कश्मीर में कई चीजें बदलती दिख रही हैं. धारा 370 हटाने के बाद काफी समय तक यहां शांति रही, लेकिन हाल के महीनों में मामला अलग हुआ. कश्मीर तो फिर भी शांत है, लेकिन जम्मू दहशतगर्दों का नया ठौर बनता दिख रहा है. वे नागरिकों, तीर्थयात्रियों समेत सेना पर भी घात लगाकर हमले कर रहे हैं. ताजा हमला कठुआ में हुआ. ये वही इलाका है, जो कश्मीर के सबसे अस्थिर दौर में आतंकियों की पनाहगाह बना हुआ था. लेकिन ऐसा क्या हुआ है, जो आतंकी एक बार फिर जम्मू की तरफ मुड़ रहे हैं. हमले को लेकर कई चौंकानेवाली बातें आ रही हैं. माना जा रहा है कि आतंकियों को लोकल शख्स ने ही गाइड किया होगा, वरना घटनास्थल से बचकर निकल सकना आसान नहीं. अटैक की जिम्मेदारी आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली है. ये शैडो संगठन है, जो जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करता है. ये उन्हीं 7 आतंकियों का ग्रुप बताया जा रहा है जिनमें से 3 को डोडा में सुरक्षा बलों ने मार गिराया था. कठुआ क्यों बन रहा टारगेट नब्बे के दौरान कठुआ आतंकियों का बड़ा ठिकाना हुआ करता था, जहां से वे पूरे जम्मू-कश्मीर पर निशाना साधते. अब एक बार फिर ऐसा दिख रहा है. दरअसल इस जिले की बनावट ऐसी है कि यहां छिपना-छिपाना आसान है. जंगलों से सटे क्षेत्र में हमले के बाद आतंकी गायब हो सकते हैं, जैसा ताजा केस में दिख रहा है. लेकिन एक बड़ी वजह और भी है, जो है इसकी जिओग्राफी. जिले के एक तरफ पाकिस्तान की सीमा सटती है, तो दूसरी तरफ हिमाचल और पंजाब हैं. कठुआ उधमपुर, सांबा और डोडा जिलों से भी लगा हुआ है. नब्बे के दशक में यहां सुरक्षा बलों का बेस भी हुआ करता था ताकि आतंक पर रोक लगाई जा सके. क्या-क्या हो चुका जिले में सोमवार को हुआ हमला कठुआ में दूसरा बड़ा अटैक है. 11 जून को हीरानगर के एक गांव में एक सुरक्षाकर्मी समेत दो आतंकी मारे गए थे. वहीं महीनेभर के भीतर जम्मू में यह सातवां अटैक है. इसकी शुरुआत 9 जून को हुई, जब टैररिस्ट्स ने रियासी में श्रद्धालुओं की बस को टारगेट किया था. दो दिनों के हीरानगर में हमला हुआ. 12 जून को डोडा में दो अटैक हुए थे. इसके बाद 26 जून को घटना दोहराई गई. पिछले साल जम्मू में 40 से ज्यादा हमले साफ दिख रहा है कि कश्मीर में तो शांति है, लेकिन आतंकवादी जम्मू को घेर रहे हैं. इसके पीछे एक बड़ी वजह ये है कि धारा 370 हटने के बाद से घाटी में सुरक्षाबल भारी संख्या में बना हुआ है. वहां सेंध लगाना बेहद मुश्किल है. शायद इसी वजह से पाकिस्तान स्थित आतंकी जम्मू को निशाना बनाने की कोशिश में हैं. बता दें कि साल 2023 में भी ऐसी कोशिश हुई थी, जब जम्मू में 43 टैरर अटैक दर्ज किए गए. मॉनसून में बढ़ जाती है आतंकी गतिविधि! बरसात में मामला और संवेदनशील हो जाता है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, तेज बारिश के दौरान मॉनिटरिंग सिस्टम पर असर होता है, जैसे फेंसिंग और इंफ्रारेड लाइट्स कमजोर या खराब हो जाती हैं. इसका फायदा आतंकी उठाते हैं और सीमा पार से आकर आतंक मचा जाते हैं. आबादी भी हो सकती है एक वजह कश्मीर की तुलना में जम्मू की डेमोग्राफी अलग है. यहां हिंदू-मुस्लिम प्रतिशत 60:40 का मान सकते हैं. ऐसे में टैररिस्ट जानकर जिले को निशाना बना रहे हैं ताकि सांप्रदायिक भावनाएं उकसाकर दंगों जैसे हालात पैदा कर सकें. इससे उनकी आवाजाही और आसान हो जाएगी. होने वाले हैं विधानसभा चुनाव आर्टिकल 370 हटने के बाद से पहली बार यहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जल्द ही इनकी तारीख फाइनल हो जाएगी. आतंकवादी गुट इसलिए भी क्षेत्र … Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यवतमाल के दीनदयाल प्रबोधिनी में रोपा पौधा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र के नागपुर में मंगलवार 9 जुलाई को माँ जगदंबा मंदिर कोराड़ी में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने चिंतामणि गणेश मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर विघ्नहर्ता से देश और प्रदेशवासियों पर सर्वदा कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यवतमाल के कलम्ब में दीनदयाल प्रबोधिनी पहुंच कर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने संस्थान के कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित प्रबुद्ध जन के साथ पौधा रोपा।  

छात्रों के विचारों का भी होगा दस्तावेजीकरण, छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 में तीव्र विकास के प्रयास

रायपुर. छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य को साकार करने के लिए राज्य नीति आयोग, उच्च शिक्षा विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य नीति आयोग द्वारा ’अमृत काल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047’ दस्तावेज तैयार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य के सभी क्षेत्रों का तीव्र विकास सुनिश्चित करना है। इस के लिए सभी युवा नागरिकों, विद्यार्थियों से सुझाव लेने के लिए राज्य के समस्त महाविद्यालय और शासकीय एवं अनुदान प्राप्त तथा निजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को ’’विकसित छत्तीसगढ़, मेरे सपने का खुशहाल छत्तीसगढ़’’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे, जिसका मूल्यांकन प्रासंगिकता, वर्तमान स्थिति का आंकलन, नवाचार, व्यवहार्यता, स्पष्टता और प्रस्तुतीकरण जैसे मानदंडों के आधार पर पैनल द्वारा किया जाएगा और सर्वश्रेष्ठ निबंधों को आयोग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य नीति आयोग के सदस्य सचिव श्री अनुप श्रीवास्तव एवं सदस्य श्री के. सुब्रमण्यम ने बताया कि छात्रों को अपने निबंध 1500 से 2500 शब्दों में हिंदी अथवा अंग्रेजी में लिखने होंगे। निबंध में छात्रों को छत्तीसगढ़ की वर्तमान स्थिति का आंकलन करना होगा, जिसमें राज्य के सामर्थ्य, कमजोरियों के आधार पर 2047 तक छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और समावेशी राज्य बनाने की अपनी कल्पना व दृष्टिकोण प्रस्तुत करना होगा। छात्रों को राज्य में उद्योग और सेवाओं में सुधार, कृषि और वानिकी में सुधार, गुणवतापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास, गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं, बुनियादी ढांचे का विस्तार, सामाजिक कल्याण, सुशासन और सतत् विकास जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे। संयुक्त संचालक डॉ. नीतू गौरड़िया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है, ताकि उनके सुझावों से छत्तीसगढ़ को एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सके। राज्य नीति आयोग ने सभी छात्रों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। छात्र अधिक जानकारी के लिए अपने महाविद्यालय/स्कूल के प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं।

14 उत्पादों की बिक्री रोक दी है, जिनके निर्माण लाइसेंस अप्रैल में निलंबित हुए थे, पतंजलि ने सुप्रीम कोर्ट में बताया

नई दिल्ली बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि उसने उन 14 उत्पादों की बिक्री रोक दी है, जिनके निर्माण लाइसेंस उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने अप्रैल में निलंबित कर दिए थे। कंपनी ने जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ को बताया कि उसने 5,606 फ्रेंचाइजी स्टोर को इन उत्पादों को वापस लेने का निर्देश दिया है। पतंजलि आयुर्वेद ने कहा कि मीडिया प्लैटफॉर्म्स को भी इन 14 उत्पादों के सभी विज्ञापन वापस लेने का निर्देश दिया गया है। पीठ ने पतंजलि आयुर्वेद को दो हफ्ते के भीतर एक हलफनामा दायर कर यह बताने का निर्देश दिया कि क्या विज्ञापन हटाने के लिए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स से किए गए अनुरोध पर अमल किया गया है और क्या इन 14 उत्पादों के विज्ञापन वापस ले लिए गए हैं। पीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की। सुप्रीम कोर्ट में भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई हो रही है, जिसमें पतंजलि पर कोविड टीकाकरण अभियान और आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाने का आरोप लगाया गया है। उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने न्यायालय को बताया था कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और दिव्य फार्मेसी के 14 उत्पादों के निर्माण लाइसेंस को ‘तत्काल प्रभाव से निलंबित’ कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन मामले में योग गुरु रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को जारी अवमानना ​​नोटिस पर 14 मई को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी कई उत्पादों के विज्ञापन प्रकाशित करने को लेकर कोर्ट ने  कड़ी फटकार लगाई थी। इसके बाद पतंजलि ने एक सार्वजनिक माफीनामा प्रकाशित करवाकर कहा था कि यह गलती दोहराई नहीं जाएगी।  

विरोध में बंद रहा कस्बा, राजस्थान के कांग्रेस सचिव की सरपंच मां निलंबित

जयपुर. कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर के अधीन आने वाले पंचायती राज विभाग ने कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर की मां सवितादेवी गुर्जर को जहाजपुर पंचायत समिति के प्रधान पद से निलंबित कर दिया है, इसके विरोध में कल जहाजपुर कस्बा बंद रखा गया। कांग्रेस का आरोप है कि राजनीतिक द्वेष के चलते सविता गुर्जर को निलंबित किया गया है। गौरतलब है कि सविता गुर्जर के खिलाफ पंचायती राज विभाग की ओर से विभागीय जांच बैठाई गई थी और इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन का आदेश 5 जुलाई को जारी किया गया, जिसमें बताया गया है कि पंचायती राज अधिनियम की धरा 33(क)व 46(1) वर्णित प्रावधानों का पूर्ण पालन नहीं करने के आरोप विभागीय जांच रिपोर्ट में प्रमाणित पाए गए हैं। निलंबन को लेकर कांग्रेस का आरोप है कि विभागीय जांच अफसरों पर दबाव डालकर तैयार करवाई गई और मिथ्या शिकायतों के आधार ही निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए।

बांकीमोंगरा नगर पालिका में होगा विकास का नया सूर्योदय : देवांगन

कोरबा बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के संचालन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। मंत्री देवांगन ने कहा कि अब बांकीमोंगरा नगर पालिका में विकास का नया सूर्योदय होने जा रहा है। बांकीमोंगरा की जनता बहुत भाग्यशाली है कि उनको पहला अध्यक्ष शैल राठौर नारी शक्ति के रूप में कर्ता मिला है। बांकीमोंगरा की जनता लंबे समय से विकास नहीं होने का मलाल झेल रही थी। अब बांकीमोंगरा की जनता को विकास के लिए सोचना नहीं पड़ेगा। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। केंद्र और राज्य दोनों से नगर पालिका के विकास कार्यों के लिए राशि मिलेगी। विष्णुदेव सरकार में निकाय को न तो सेटअप की न ही फंड की कमी नहीं होगी। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, संचालन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैल राठौर, उपाध्यक्ष कमला बरेठ, सदस्य प्रभावती चौहान, सतीश झा, लखपत शर्मा, अश्विनी मिश्रा, संतोष राठौर, मेलू पटेल, ज्योतिदास महंत पूर्व महापौर जोगेश लांबा, प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, भागवत विश्वकर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वेच्छानुदान मद से छह लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से तीन व्यक्तियों को छह लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री प्रीति परमार एवं श्री चेतन परमार पिता श्री विक्रम परमार निवासी ग्राम मुल्लानी जिला सीहोर को माउंट किलीमंजारो (माउंट एल्बुस) 2024, अभियान में चयन होने पर प्रोत्साहन स्वरूप 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 जुलाई को अनूपपुर-अमरकंटक रोड पर ग्राम बैरीबांध के पास मेन रोड पर हुई वाहन दुर्घटना में श्री बहोरन सिंह पाटले पिता श्री चरनू सिंह पाटले निवासी पड़री बकानटोला थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर की मृत्यु होने पर उनके परिजन को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

ग्वालियर में नर्स से हॉस्पिटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, पति को बताने की धमकी देकर किया शोषण

ग्वालियर ग्वालियर शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित अस्पताल लिंक हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ की एक युवती को अस्पताल में ही काम करने वाला एक युवक दो साल तक अपनी हवस शिकार बनाता रहा। जब युवती आरोपी आकाश सिंह तोमर की हरकतों से परेशान हो गई, तब उसने अपने  परिजनों को आकाश तोमर की हरकत के बारे में बताया। आकाश तोमर के खिलाफ झांसी रोड थाना पुलिस ने धमकाने और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी अस्पताल से फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। विक्की फैक्ट्री इलाके में रहने वाली 28 साल की ड्यूटी लिंक हॉस्पिटल में काम करती थी। आकाश सिंह तोमर नाम की युवक भी इस युवती के साथ काम करता था। दोनों में मित्रता हो गई। इसके बाद आकाश तोमर ने युवती को बहला-फुसलाकर एक दिन उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। कुछ वीडियो क्लिप भी बना लिए। इसके बाद से आकाश युवती का लगातार दैहिक शोषण करता रहा। यह घटना अप्रैल 2022 की है। इसके बाद आकाश तोमर युवती के साथ इस साल मई तक धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ज्यादा परेशान हो गई तो उसने पति और अन्य परिवार के लोगों को आकाश सिंह तोमर की हरकत के बारे में बताया। पुलिस ने अब युवती की शिकायत पर आकाश सिंह तोमर के खिलाफ बलात्कार और धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता (29) ने शिकायत में बताया दो साल पहले झांसी रोड स्थित निजी अस्पताल में नर्स थी। आरोपी आकाश तोमर भी इसी अस्पताल में कर्मचारी था। इसलिए उससे परिचय हुआ। दो साल पहले अस्पताल के चेजिंग रूम में कपड़े बदल रही थी तब आकाश वहां घुस आया। उसके साथ आकाश ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर धमकी दी कि शोर सुनकर स्टाफ इकट्ठा होगा। उसकी ही बदनामी होगी। आकाश ने उसके साथ बलात्कार किया। उसके बाद आकाश शारीरिक शोषण करता रहा। शादी में रोड़ा अटकाया पीड़िता ने बताया एक साल पहले उसकी शादी तय हुई आकाश ने उसमें भी रोड़ा अटकाया। विवाह होने के बाद भी आकाश ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। पति और ससुराल वालों को सब कुछ बताने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। अब वह गर्भवती हुई तब भी आकाश ने उसके साथ मारपीट कर बलात्कार करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है आरोपी को तलाशा जा रहा है।

बारिश का दौर अगले दो तीन दिनों तक जारी रहेगा, कहीं होगी राहत तो कहीं पर पानी-पानी

नई दिल्ली दिल्ली समेत पश्चिम यूपी और कई अन्य इलाकों में आज सुबह फिर से बारिश हुई है। कई दिनों तक मौसम खुशनुमा रहने के बाद रात से ही थोड़ी उमस बढ़ी थी और अब बारिश ने फिर से राहत दी है। इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि अगले कुछ दिनों तक यह राहत जारी रह सकती है। मंगलवार को जारी अनुमान के मुताबिक असम, मणिपुर समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का दौर अगले दो तीन दिनों तक जारी रहेगा। बाढ़ से जूझ रहे पूर्वोत्तर भारत के लिए यह चिंता की बात है। हालांकि गर्मी से जूझ रहे दिल्ली, यूपी जैसे राज्यों के लिए बारिश का जारी रहना खुशखबरी जैसा है। इसके अलावा बंगाल, झारखंड और बिहार जैसे पूर्वी राज्यों में भी अगले 2 से 3 दिन अच्छी बारिश होगी। इसके बाद बारिश कम हो जाएगी। वहीं पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र, गोवा और तटीय कर्नाटक में अच्छी अगले 5 दिनों तक अच्छी बारिश होगी। गोवा में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है। पहले ही यहां लगातार बारिश हो रही है और इससे मुंबई-गोवा एक्सप्रेसवे को भी नुकसान पहुंचा है। यही नहीं उत्तर प्रदेश के लिए भी अच्छी खबर है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। यही नहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी बारिश का मौसम बना रहेगा। पश्चिम उत्तर भारत कहलाने वाले जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में भी रुक-रुक कर बारिश होगी। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलावा राजस्थान में भी लगातार 5 दिनों तक बारिश का अनुमान है। इस तरह मॉनसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। फिलहाल मॉनसून अपने सबसे अच्छे दौर में चल रहा है। यूपी की बात करें तो पश्चिम से लेकर अवध, पूर्वांचल और बुंदेलखंड तक में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। इसके चलते फसलों की बुआई भी शुरू हो चुकी है। खासतौर पर ऐसे इलाकों के लिए मॉनसूनी बारिश बड़ी राहत लाती है, जहां सिंचाई के लिए मॉनसून पर ही निर्भरता है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में 9 से 13 तारीख तक अच्छी बारिश होगी। इसके अलावा पूर्वी यूपी में 10 से 13 तक भारी बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड में 10 से 12 जुलाई और हिमाचल प्रदेश एवं पश्चिम यूपी में 11 और 12 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है। जम्मू, उत्तर हरियाणा और उत्तर पंजाब में 12 जुलाई को अच्छी बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 9 से 11 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी 11 से 13 जुलाई तक बारिश रहेगी।    

देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा जिम्मा, महाराष्ट्र में 11 विधान परिषद सीटों के लिए 12 जुलाई को मतदान होना है

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में 11 विधान परिषद सीटों के लिए 12 जुलाई को मतदान होना है। यह चुनाव रोचक हो गया है क्योंकि 11 सीटों के लिए 12 कैंडिडेट उतारे गए हैं। ऐसे में चर्चा तेज है कि क्रॉस वोटिंग की कोशिश भी हो सकती है। ऐसे में विपक्ष का महाविकास अघाड़ी गठबंधन अलर्ट हो गया है और वोटिंग से पहले ही विधायकों को रिजॉर्ट भेजा जा सकता है ताकि एनडीए के नेता उनसे संपर्क न साध सकें। कांग्रेस, उद्धव सेना और शरद पवार की एनसीपी के विधायकों को होटलों में रखने की योजना है। खासतौर पर उद्धव सेना के विधायकों से कहा जा सकता है कि वे चुनाव से पहले साथ रहें। इसी तरह सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के विधायकों को भी एक ही होटल में ठहराया जा सकता है। ऐसा इसलिए होगा ताकि चुनाव से पहले हॉर्स ट्रेडिंग न हो। विधायकों की टूट का डर इस बार दोनों ही तरफ बराबर है। लोकसभा चुनाव में एनडीए को 17 सीटें ही मिलने के बाद ऐसे तमाम नेता हैं, जिनका अब मन बदल रहा है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले कई विधायक अपनी वफादारी दूसरे नेता के प्रति दिखा सकते हैं। इसलिए एनडीए से लेकर महाविकास अघाड़ी तक में सतर्कता का माहौल है। दो दिन पहले ही सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में तीनों दलों ने संयुक्त रणनीति पर विचार किया। इसके अलावा वोटिंग पैटर्न तय करने का फैसला किया है। बैठक में इस बात पर निर्णय लिया गया कि तीनों दलों को प्रथम और द्वितीय वरीयता के वोट कैसे दिए जाएंगे। दरअसल 2022 में भाजपा ने राज्यसभा और विधान परिषद के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था। तब कमान देवेंद्र फडणवीस के हाथों में थी। उस अनुभव को देखते हुए इस बार भी एनडीए की कमान फडणवीस को ही दी गई है। भाजपा ने 2022 में पर्याप्त संख्या न होने के बावजूद 3 राज्यसभा सीटें और 5 विधान परिषद सीटें जीती थीं। बता दें कि कुल 11 सीटों के लिए जो 12 कैंडिडेट उतरे हैं, उनमें से 5 भाजपा के हैं। इसके अलावा दो-दो उम्मीदवार एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के हैं। विपक्ष के महाविकास अघाड़ी के तीनों दलों ने एक-एक कैंडिडेट उतारा है।    

इन दिनों मॉडल लिली ची को डेट कर रहे ‘स्पाइडर-मैन’ एक्टर टोबी

न्यूयॉर्क ‘स्पाइडर-मैन’ फेम एक्टर टोबी मागिरे  के अफेयर को लेकर हाल ही में खूब चर्चा रही है। दरअसल एक्टर को लेकर ये खबरें मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोर रही थीं कि एक्टर उस मॉडल के साथ अफेयर में हैं जिनकी उम्र एक्टर की बेटी से बस 3 साल अधिक है। हालांकि, अब इन खबरों को लेकर एक्टर टोबे की एक्स वाइफ जेनिफर मेयर ने भी अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल, ‘स्पाइडर-मैन’ एक्टर को लेकर इन खबरों को हवा तब मिली जब ये वीकेंड पर 20 साल की मॉडल लिली ची के साथ दिखे। अब ‘द इंडिपेंडेंट’ की एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि जेनिफर ने इंस्टाग्राम के जरिए एक यूजर को जवाब दिया और कहा, ‘ टोबी एक अच्छे शख्स हैं और वो एक अच्छे दोस्त के नाते कार तक उनकी मदद कर रहे थे।’ एक्टर की एक्स वाइफ जेनिफर मेयर ने दिया रिएक्शन टोबी और लिली को न्यूयॉर्क के हैम्पटन में फैनैटिक्स के सीईओ माइकल रुबिन की एनुअल इंडिपेंडेंस डे पार्टी में साथ देखा गया था। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यह एक यूजर ने एक्टर की एक्स वाइफ जेनिफर मेयर के कमेंट सेक्शन में उन्हें लेकर उड़ती इन अफवाहों की तरफ ध्यान खींचा। हालांकि यजर ने अपना वो कॉमेंट डिलीट कर दिया है। उन्होंने सवाल किया था और लिखा था- आपके एक्स हसबैंड उस महिला के साथ संबंध क्यों बना रहा है जो आपकी बेटी से तीन साल बड़ी है? जेनिफर ने बताया- दोनों के बीच कैसा रिश्ता जेनिफर ने इसे इग्नोर नहीं किया और कॉमेंट करते हुए कहा, ‘मैं आमतौर पर ऐसी बकवास बातों का जवाब नहीं देती, लेकिन सच ये है कि वह एक अच्छे इंसान की तरह और एक दोस्त के तौर पर उनकी कार तक पहुंचने में मदद कर रहे थे। अब उसे किसी ऐसे के साथ डेटिंग करने के लिए ऑनलाइन फटकार लगाई जा रही है, जबकि ऐसा नहीं है। लेकिन आपके रूड कॉमेंट के लिए धन्यवाद, मुझे उम्मीद है कि इससे आज आपको बेहतर महसूस हुआ होगा।’ टोबी और लिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बता दें कि टोबी या लिली में से किसी ने अभी तक इस मामले पर कोई कॉमेंट नहीं किया है। हालांकि लिली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी से कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। टोबी और लिली की तस्वीरों में एक्टर ने उनकी कमर पर हाथ रखा हुआ था। बता दें कि इस पार्टी में मशीन गन केली, मेगन फॉक्स, ड्रेक, मेगन थे स्टैलियन, किम और क्लो कार्दशियन, टॉम ब्रैडी, रॉब ग्रोनकोव्स्की, क्वावो, ड्रूस्की, मेगन थे स्टैलियन , एमिली राताजकोव्स्की, लिल वेन और अन्य शामिल हुए थे। जेनिफर और टोबी के दो बच्चे वहीं टोबी और जेनिफर ने साल 2007 में कोना, हवाई में शादी रचाई थी। 2016 में अलग होने से पहले वे नौ साल तक शादीशुदा रहे और फिर 2020 में तलाक के लिए अर्जी दी। जेनिफर के साथ उनके दो बच्चे हैं- बेटी रूबी स्वीटहार्ट और बेटा ओटिस टोबियास।

यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र चार्टर और यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना होगा, रत ने दिया करारा जवाब

रूस पीएम मोदी की रूस यात्रा वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने  भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के रूस दौरे पर पूछे गए सवाल पर कहा कि हमनें भारत सहित सभी देशों से कहा था कि अगर वह रूस से बात करते हैं तो यह बात स्पष्ट तौर पर रखें कि यूक्रेन में संघर्ष के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर और यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना होगा। अब भारत की तरफ से इसका जबाव दिया गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार भारत की तरफ से कहा गया है कि भारत ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के संदर्भ में संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता सहित संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करने का आह्वान किया है और इस बात पर जोर दिया है कि समाधान युद्ध के मैदान पर नहीं पाया जा सकता है। युक्रेन के मुद्दे पर भारत ने रूस से दोहराई पुरानी बात पीएम मोदी लगभग 5 वर्षों के बाद रूस की अपनी पहली यात्रा पर गए हुए हैं। कल उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन के घर पर अनौपचारिक रूप से डिनर में  हिस्सा लिया, जिसमें दोनों नेताओं के बीच में बेहतर बातचीत हुई, जो लगभग दो घंटे तक चल। सूत्रों के मुताबिक यूक्रेन संघर्ष को लेकर भी दोनों नेताओं ने बात की। भारत ने हमेशा ही क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता सहित संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करने के लिए कहा है। युद्ध के मैदान पर कोई भी समाधान नहीं है। संवाद और कूटनीति के अनुसार ही आगे बढ़ने का रास्ता है। हमेशा डिप्लोमैटिक समाधान के पक्ष में रहा है भारत सूत्रों के अनुसार भारतीय पक्ष ने सोमवार को यह स्पष्ट कर दिया था कि मोदी की यात्रा का ध्यान आर्थिक एजेंडे पर होगा जिसमें ऊर्जा, उर्वरक, व्यापार और इन्फ्रास्ट्क्चर निर्माण में द्विपक्षीय सहयोग शामिल होगा। यूक्रेन संघर्ष को लेकर भारतीय पक्ष इस बात पर जोर देगा कि युद्ध के मैदान पर समाधान नहीं खोजा जा सकता है। पीएम मोदी ने आखिरी बार सितंबर 2022 में SCO की बैठक के दौरान कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है, भारत हमेशा से ही इस संघर्ष के डिप्लोमैटिक समाधान के पक्ष में रहा है।

Champions Trophy 2025 में भारत और पाकिस्तान की टक्कर 1 मार्च को, 9 को होगा फाइनल, ट्रॉफी का शेड्यूल आया बाहर

नई दिल्ली 8 साल बाद आईसीसी के प्रमुख टूर्नामेंट में शामिल चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी हो रही है। पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल फरवरी मार्च में इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ ने इस टूर्नामेंट का संभावित शेड्यूल बता दिया है। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। वर्ल्ड कप 2023 के टॉप-8 में रहने वाले भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में 15 मुकाबले होंगे। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश ग्रुप बी: इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान भारत के मैच कब होंगे? रिपोर्ट के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के साथ होगी। इसके बाद 20 फरवरी को भारत अपना पहला मैच बांग्लादेश से खेलेगा। 23 फरवरी को भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला प्रस्तावित किया गया है। एक मार्च को भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होनी है। पीसीबी और आईसीसी ने भारत के सभी मैच लाहौर में रखे हैं। फाइनल मुकाबला 9 मार्च को लाहौर में ही होना है। सेमीफाइनल कराची और रावलपिंडी में होने हैं लेकिन भारत पहुंचता है तो उसका मैच लाहौर में ही होगा।   टीम इंडिया जाएगी पाकिस्तान? टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने पाकिस्तान में खेलने पर हावी भर दी है। लेकिन भारत ने अभी तक पुष्टि नहीं की है। बीसीसीआई सरकार से परामर्श के बाद निर्णय लेगा। अगर भारत पाकिस्तान में खेलने के लिए तैयार नहीं होता है तो एशिया कप 2023 की तरह ही हाइब्रिड मॉडल पर चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो सकता है। वायरल शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले लाहौर में ही खेलेगी. टीम का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश और दूसरा मैच 23 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. जबकि भारतीय टीम को अपना तीसरा और ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ 1 मार्च को खेलना है. भारत के लिए सेमीफाइनल भी शिफ्ट किया जाएगा चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले 5 और 6 मार्च को खेले जाएंगे. जबकि 19 मार्च को खिताबी टक्कर होनी है. यह सेमीफाइनल मुकाबले कराची और रावलपिंडी में होने हैं. मगर भारतीय टीम टॉप-4 में पहुंचती है, तो वो अपना सेमीफाइनल लाहौर में ही खेलेगी. भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल शिफ्ट कर दिया जाएगा. हालांकि देखने वाली बात ये भी है कि अभी तक BCCI ने चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने पर सहमति नहीं दी है. भारतीय टीम ने 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी पिछली बार 2017 में हुई थी, तब पाकिस्तान विजेता बना था. उसने फाइनल में भारत को हराया था. चैंपियंस ट्रॉफी का प्रस्तावित शेड्यूल   तारीख मैच वेन्यू 19 फरवरी न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान कराची 20 फरवरी बांग्लादेश vs भारत लाहौर 21 फरवरी अफगानिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका कराची 22 फरवरी ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड लाहौर 23 फरवरी न्यूजीलैंड vs भारत लाहौर 24 फरवरी पाकिस्तान vs बांग्लादेश रावलपिंडी 25 फरवरी अफगानिस्तान vs इंग्लैंड लाहौर 26 फरवरी ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका रावलपिंडी 27 फरवरी बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड लाहौर 28 फरवरी अफगानिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया रावलपिंडी 1 मार्च पाकिस्तान vs भारत लाहौर 2 मार्च दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैंड रावलपिंडी 5 मार्च पहला सेमीफाइनल कराची 6 मार्च दूसरा सेमीफाइनल रावलपिंडी 9 मार्च फाइनल लाहौर

बीजेपी के नेता के दामाद ने जहर खाकर जान, गाड़ी में ही जहर खाया

बेंगलुर कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री रहे और भाजपा नेता के दामाद प्रताप ने आज दोपहर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रताप, जिनकी शादी बीसी पाटिल की बड़ी बेटी से हुई थी, ने आज दोपहर 3:30 बजे दावणगेरे के होन्नाली तालुक के अरकेरे में एक जंगल के पास अपनी कार में जहर खा लिया। ऐसा करने के बाद, उसने अपने परिवार को फोन करके अपने इरादे बताए। पुलिस सतर्क हो गई और उसे होन्नाली अस्पताल ले गई। बाद में उन्हें शिवमोग्गा के मैकगैन अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उनका निधन हो गया। उन्होंने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा, पुलिस उस कारण की जांच कर रही है जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। 2008 में हुई थी बीजेपी नेता की बेटी से शादी पुलिस के अनुसार, बीजेपी नेता बी सी पाटिल की बड़ी बेटी सौम्या की शादी 2008 में प्रताप कुमार से हुई थी। प्रताप अपने ससुर के कारोबार और राजनीति में मदद करते थे। शादी के काफी दिन बाद भी उन्हें संतान नहीं हुई, इससे प्रताप दुखी रहने लगे। उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया और उनकी सेहत खराब होने लगी। शराब की आदत और मानसिक परेशानियों के कारण 43 साल के प्रताप डिप्रेशन में चले गए। दावणगेरे पुलिस अधीक्षक उमा प्रशांत ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब साढे तीन बजे प्रताप अपनी कार से दावणगेरे जिले के होन्नाली के जंगलों में चले गए। वहां उन्होंने हरिहरा-शिवमोग्गा हाइवे पर कार में बैठकर जहर खा लिया। एसपी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें कार में तड़पते देखा। वे प्रताप कुमार को शिवमोग्गा के मेगन अस्पताल ले गए, जहाँ उसने अंतिम सांस ली। कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे हैं बी सी पाटिल बीजेपी नेता बी सी पाटिल ने कहा कि प्रताप उनके बेटे की तरह था, जिसने उनकी पॉलिटिक्स और कारोबार को संभाल रखा था। बता दें कि बी सी पाटिल कन्नड़ फिल्मों के सफल अभिनेता भी रहे। बाद में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। वह बी एस येदियुरप्पा की सरकार में फरवरी 2020 से मई 2023 तक कृषि राज्य मंत्री भी रहे। बीसी पाटिल की दो बेटियाँ हैं, सौम्या और सृष्टि। आत्महत्या करने वाले प्रताप उनकी बड़ी बेटी के पति थे। सूत्रों के मुताबिक प्रताप ने जहर खाने के बाद अपने परिवार को फोन करके इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रताप को पहले होन्नाली अस्पताल ले गई। उसके बाद पुलिस ने पीड़ित को शिवमोग्गा के मैकगैन अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। उसकी कार से जहर की शीशी भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। होन्नल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet