LATEST NEWS

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र मोहम्मद अब्दुल्ला को मिली एक लाख की छात्रवृत्ति

मनेन्द्रगढ़ एम.सी.बी-केंद्र सरकार कीपीएस वाई (प्रतिभा सम्मान योजना) के तरह आयोजित परीक्षा जिसका आयोजन एम.सी.बी. व आस पास के विभिन्न जिलों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए दिसंबर माह में शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय तथा शिक्षा के मानक केंद्र दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में किया गया था, में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ के दो मेधावी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मोहम्मद अब्दुल्ला को लिखित परीक्षा में स्वर्ण पदक, प्रमाण पत्र तथा एक लाख रुपये का चेक द्वारा सम्मानित किया गया इसी के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक था प्रदूषित, गंगा, घाट, वाराणसी तथा जिसमें भी अनेक जिले के विद्यालय ने भाग लिया परंतु इन सभी में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ की छात्रा अनाया सिंह को उत्कृष्ट चित्रकला का प्रमाण पत्र दिया गया,, यह दोनों ही छात्र- छात्रा अपने स्तर के प्रथम चरण को पार कर, द्वितीय चरण के लिए चयनित हो चुके हैं। गौरतलब है कि *मोहम्मद अब्दुल्ला को एक लाख रुपये का त्रिवर्षीय स्कॉलरशिप * प्रदान किया जाना है और मनेंद्रगढ़- चिरमिरि- भरतपुर जिले के छात्र छात्राओं में वह ऐसा एकमात्र है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ बसंत कुमार तिवारी ने दोनों बच्चों को बधाई देते हुए कहा की बच्चों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य पर विद्यालय सदैव कहा तत्पर रहेगा। विद्यालय के निदेशक व पूर्व न्यायाधीश श्री व्यंकटेश सिंह तथा निदेशिका श्रीमती पूनम सिंह ने भी विद्यालय के छात्र- छात्रा की ऐसी उपलब्धि, 1 को, डी, डब्ल्यू, पीएस के लिए हर्ष के साथ गर्व का विषय बताया। विद्यालय के पी एस वाय समनव्यक व कला के वरिष्ठ शिक्षक श्री पृथ्वी राज परवार ने आगामी *राज्यस्तरीय * परीक्षाओं के लिए दोनो अभ्यर्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं दिया।

Gurdaspur के Village में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में हुई Firing, 4 की मौके पर ही मौत

गुरदासपुर पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि फायरिंग में दोनों पक्षों के दो-दो लोगों की मौत हुई है. घटना के समय दोनों पक्षों के कुल 13 लोग मौके पर मौजूद थे. पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार की रात बटाला के विथवान गांव में हुई. फायरिंग की इस घटना में आठ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच की जा रही है.   सिरसा ने साधा भगवंत मान पर निशाना वहीं इस घटना को लेकर पंजाब में राजनीति भी शुरू हो गई है. बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस घटना को लेकर पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह क्रूर घटना कानून और व्यवस्था बनाए रखने में AAP सरकार की एक और विफलता को उजागर करती है. सिरसा ने ‘X’ पर लिखा, “बटाला के विथवान गांव में प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच चल रहे झगड़े के कारण चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह क्रूर घटना कानून और व्यवस्था बनाए रखने में AAP सरकार की एक और विफलता को उजागर करती है. आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से पंजाब किसी की जमीन नहीं रह गया है. उन्होंने सीएम भगवंत मान से पूछा कि आखिरकार कार्रवाई किए जाने से पहले और कितनी जानें जाएंगी?”  

बरेली में आठ साल बाद दर्ज की गई रिकॉर्ड बारिश

बरेली बरेली में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आठ वर्ष बाद जुलाई के पहले सप्ताह में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। वर्ष 2016 में एक से सात जुलाई के बीच 286.6 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस साल यह आंकड़ा 232.8 मिमी दर्ज किया गया। बीते सात दिनों से हो रही बारिश का क्रम सोमवार को जारी है। बारिश के बीच शहर के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार जताए हैं।    मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक एक से सात जुलाई तक औसतन 135.2 मिमी बारिश होती है। वर्ष 2016 में इस दौरान 286.6 मिमी बारिश हुई थी। इस साल इस दरम्यान 232.8 मिमी बारिश हो चुकी है। यह औसत से 97.6 मिमी ज्यादा है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अबकी बार दो दिशाओं से प्रवेश कर रहे चक्रवाती परिस्थितियों की वजह से विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है। बारिश का क्रम जारी है। खंडवर्षा भी हो रही है। वर्ष 2016 में भी यही स्थिति थी। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। हल्की, मध्यम बारिश के आसार हैं। मंगलवार को उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने पर आसमान साफ होने के आसार हैं। सोमवार दिन में बारिश, शाम को खिली थी धूप शनिवार देर रात से जारी हल्की, तेज बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सुबह से घने बादल मंडराते रहे। कहीं-कहीं रिमझिम होती रही। बारिश से गर्मी के तेवर ठंडे रहे। शाम को हल्की धूप निकली, हालांकि देर रात फिर बारिश शुरू हो गई। 24 घंटे में 31.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम पारा दो डिग्री लुढ़ककर 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जलभराव से बढ़ीं समस्याएं शहर की सबसे बड़ी मलिन बस्ती हजियापुर के हालात बुरे हैं। नगर आयुक्त और महापौर के आदेशों के बाद भी यहां नालों की सफाई नहीं हो सकी है। अब सड़कों पर जलभराव व कीचड़ की वजह से आवागमन मुश्किल हो गया है। रविवार को बारिश न होने से जलभराव कम हुआ, पर कीचड़ और बदबू ने लोगों का निकलना दूभर कर दिया है। हाल ही में नगर आयुक्त ने हजियापुर का दौरा कर ठेकेदारों को नालों की सफाई के निर्देश दिए थे। ठेकेदार व निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसे अनसुना कर दिया। वहीं, आजमनगर मोहल्ले में हरी मस्जिद वाली गली जर्जर और बदहाल हो चुकी है। वार्ड संख्या 20 के इरफान कुरैशी ने कहा कि बारिश का पानी सड़क के गड्ढों में भर जाता है। कीचड़ और गंदगी की वजह से लोगों को निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने सड़क को ठीक कराने की मांग की है। दामिनी, सचेत एप डाउनलोड करने की अपील जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जिलेवासियों से मोबाइल फोन में दामिनी, सचेत एप डाउनलोड करने की अपील की है, ताकि बिजली गिरने की सूचना पूर्व में प्राप्त हो सके और लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें। बारिश के दौरान धातु की वस्तुएं न छूने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रखने, फोन पर बातचीत न करने आदि के सुझाव दिए हैं। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि अगर नालों की सफाई नहीं हुई है, तो निश्चित तौर पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। नालों की सफाई और आवाजाही सुचारु करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।  

शिक्षकों के तबादलों पर जारी रहेगी रोक, राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने की पुष्टि

जयपुर. शिक्षा विभाग से जुड़े तबादलों पर प्रतिबंध विधानसभा सत्र पूरा होने तक जारी रहेगा। इस विषय में मुख्यमंत्री स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान तबादलों पर पूरी तरह से रोक लागू रहेगी और यह रोक थर्ड ग्रेड शिक्षकों पर भी लागू होगी। उन्होंने कहा कि जब भी तबादलों से प्रतिबंध हटेगा, इसकी सूचना सार्वजनिक की जाएगी। इसके साथ ही डेपुटेशन को लेकर कहा गया कि 1 जनवरी से पहले के सभी डेपुटेशन पूरी तरह से रद्द रहेंगे। तबादलों पर प्रतिबंध का मुख्य कारण सियासी फायदा-नुकसान माना जा रहा है। पिछली गहलोत सरकार ने भी तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों को रोका हुआ था। लोकसभा चुनाव के बाद रोक हटने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक यह नहीं हो सका है। अब बड़ा सवाल यह है कि उपचुनाव सिर पर होने के बावजूद तबादले कब होंगे? शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस पर फैसला मुख्यमंत्री स्तर पर किया जाएगा। माना जा रहा है कि इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले पर मंथन विधानसभा के मानसून सत्र के बाद होगा।

मौसम विभाग का येलो अलर्ट, छत्तीसगढ़-सुकमा से खैरागढ़ तक में होगी भारी बारिश

सुकमा/बस्तर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून सक्रिय है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश स्थानों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज सुबह से ही प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर में बूंदाबांदी भी हुई है। इसके साथ ही कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। आगामी दोनों तक कुछ जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिकांश स्थानों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवती परिसंचरण दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास मध्य पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर औसत समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किलोमीटर के मध्य स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 11 जुलाई तक अधिकांश जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण भागों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, रायपुर समेत प्रदेश के कई जगहों पर बारिश रुक गई थी। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही उमस भी बढ़ गया था। हालांकि अब मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश हो रही है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग में सुकमा, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, राजनंदगांव, कबीरधाम और खैरागढ़ समेत एक-दो जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट किया गया है।

नेपाल का पानी यूपी में मचाएगा तबाही, प्रदेश के दो जिले बाढ़ की चपेट में, श्रावस्ती से 11 और कुशीनगर से 76 लोगों को किया गया रेस्क्यू

 कुशीनगर  उत्तर प्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बीच नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है और कुशीनगर, बलरामपुर तथा श्रावस्ती जिलों के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. राज्य सरकार की ओर से रविवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण श्रावस्ती और कुशीनगर में बाढ़ में फंसे 87 लोगों को राहत अभियान चलाकर सुरक्षित निकाला गया है. सीएम ने दिए ये निर्देश बयान के अनुसार श्रावस्ती जिले में बाढ़ में फंसे 11 और कुशीनगर जिले के 76 लोगों को बाहर निकाला गया है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुस्तैदी बढ़ाने के आदेश के बाद अधिकारियों ने राहत अभियान चलाकर लोगों की जान बचायी. श्रावस्ती जिले में 18 गांव के करीब 400 ग्रामीणों को बाढ़ को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया जबकि कुशीनगर में बचाव अभियान के दौरान फंसे हुए मवेशियों को भी सुरक्षित निकाला गया. योगी ने जिलाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर क्षतिग्रस्त फसल की सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये और प्रशासन स्तर के अधिकारियों को सर्वेक्षण रिपोर्ट मिलते ही मुआवजा प्रदान करने को कहा है. नेपाल से अचानक छोड़े गए पानी में 11 लोगों के फंसे होने की सूचना राहत आयुक्त जी एस नवीन ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे राज्य स्तरीय आपातकालीन अभियान केंद्र को श्रावस्ती के तहसील जमुनहा की ग्राम पंचायत गजोभरी के ग्राम मोहनपुर भरथा एवं केवटन पुरवा में नेपाल से अचानक छोड़े गए पानी में 11 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली, जिसमें तीन बच्चे, पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे. सूचना मिलते ही तत्काल श्रावस्ती के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को इस संबंध में जानकारी दी गयी. इसके बाद लगभग आठ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और सभी का चिकित्सकों की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार भी कराया गया. साथ ही सभी पीड़ितों को राप्ती बैराज स्थित गेस्ट हाउस में पहुंचाया गया. वहीं, रविवार को बाढ़ से प्रभावित श्रावस्ती जिले के 18 गांवों के करीब चार सौ लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है, जहां पर उन्हें पौष्टिक भोजन के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं. राहत आयुक्त ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे राज्य स्तरीय आपातकालीन अभियान केंद्र को नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद देवघाट बैराज से 5,71,850 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना मिलने पर कुशीनगर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को बड़ी गंडक में बाल्मीकि नगर बैराज द्वारा तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की संभावना पर तहसील खड्डा के गांवों के प्रभावित होने की तत्काल जानकारी दी गयी. इसके बाद प्रशासन ने तहसील खड्डा के प्रभावित 13 गांवों का निरीक्षण किया और राहत अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद 76 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. इस दौरान टीम ने 20 मवेशियों को भी सुरक्षित बचाया. इसके पहले, राहत आयुक्त कार्यालय से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि कुशीनगर में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और खड्डा तहसील के 13 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ की वजह से जिले के नारायणपुर के एक टापू पर 66 लोग फंस गए थे जिनमें से अब तक 62 लोगों को निकाला जा चुका है बाकी को निकालने का काम जारी है. श्रावस्ती में 18 गांव प्रभावित राप्ती नदी श्रावस्ती में खतरे के निशान को पार कर गई है. यहां 18 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. बाढ़ प्रभावित इलाकों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक और पीएसी की दो टीम तैनात हैं. जिले में 19 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं और राप्ती बैराज पर लगातार निगरानी की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक श्रावस्ती जिले में शनिवार रात बाढ़ के पानी से घिरीं 12 श्रमिक महिलाओं और उनके बच्चों को बचाने के लिए अभियान चलाया गया और उन सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. तड़के करीब तीन बजे यह अभियान संपन्न हुआ. रिपोर्ट के अनुसार बलरामपुर में भी बाढ़ की स्थिति है. यहां भी राप्ती नदी खतरे के निशान को पार कर गई है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और बाढ़ पीएसी की एक-एक टीम तैनात हैं. इसके अलावा 32 चिकित्सा दल भी गठित किए गए हैं. बस्ती में भी बारिश के आसार उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में मानसून जोर पकड़ चुका है और इन इलाकों के विभिन्न जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के गोरखपुर, बहराइच, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी तथा उसके आसपास के जिलों में रविवार को भी भारी बारिश होने का अनुमान है.

फोटोग्राफी, इनकम टैक्स और कंप्यूटर सहित DAVV में 6 कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, जानें पूरी डिटेल

इंदौर एडवांस एजुकेशन पर जोर देते हुए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर (Electronic Multimedia Research Center) यानि EMRC ने बड़े पैमाने पर ओपन ऑनलाइन कोर्स (MOCC) के लिए 6 कोर्स बनाए हैं. ओपन ऑनलाइन पाठ्यक्रम शिक्षा मंत्रालय द्वारा “SWAYAM” प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं. मुख्य रूप से शिक्षकों, छात्रों और आम जनता को बेहतर सीखने के अवसर प्रदान करने पर केंद्रित, स्वयं पोर्टल कई सर्टिफिकेट कोर्स प्रदान करता है. EMRC द्वारा बनाए गए छह पाठ्यक्रमों में फोटोग्राफी की मूल बातें, इनकम टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिस, कंप्यूटर फंडामेंटल, इंट्रोडक्शन टू एडवरटाइजिंग, सोशलॉजी ऑफ रिलेशनशिप एंड बेसिक ऑफ डिजिटल मार्केटिंग शामिल है. ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन कर लाभ उठाने की अपील इन ऑनलाइन कोर्सेस के बारे में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. रेणु जैन ने कहा कि हमारा विश्वविद्यालय इस राष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. मेरा मानना है कि ये कोर्स हमारे विश्वविद्यालय और अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए उपयोगी होगा. EMRC के निदेशक चंदन गुप्ता ने छात्रों को इन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन कर लाभ उठाने की अपील की है. 11 जुलाई से शुरू होंगे 6 कोर्स ये 6 कोर्स 11 जुलाई 2024 से शुरू हो रहे हैं और इनके लिए रजिस्ट्रेशन जारी है. इन पाठ्यक्रमों के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. पाठ्यक्रमों के लिए स्वयं पोर्टल www.swayam.gov.in पर जाकर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद ही इन पाठ्यक्रमों को करने की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 है. पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे. उल्लेखनीय है कि ‘MOOC’ के माध्यम से पाठ्यक्रम करने की प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है. लेकिन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए 1000/- रुपये (सामान्य वर्ग के लिए) और 500/- रुपये (आरक्षित वर्ग के लिए) का शुल्क देना होगा.

हाई कोर्ट ने 10 साल से रिलेशन में रहने वाली महिला द्वारा अपने पार्टनर के खिलाफ दर्ज कराए गए रेप केस को रद्द किया

जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक महिला की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि दोनों ‘अपनी मर्जी’ से 10 साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में थे. जस्टिस संजय द्विवेदी ने 2 जुलाई को अपने आदेश में यह भी कहा कि ये मामला कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग प्रतीत होता है. कटनी जिले के एक महिला थाना पुलिस स्टेशन में उस व्यक्ति के खिलाफ नवंबर, 2021 में बलात्कार और अन्य आरोपों के लिए मामला दर्ज किया गया था. इसलिए राहत के लिए उसने हाई कोर्ट का रुख किया था. शादी से इनकार किया तो रेप का मामला नहीं…HC कोर्ट के आदेश के अनुसार, महिला और पुरुष शिक्षित हैं और 10 साल से अधिक समय से अपनी “अपनी मर्जी” से शारीरिक संबंध बना रहे थे. इसमें कहा गया है कि जब आदमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया तो उनका रिश्ता टूट गया. इसका मतलब यह नहीं कि याचिकाकर्ता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया जा सकता है.   कानून का दुरुपयोग प्रतीत हो रहा है: कोर्ट न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जस्टिस द्विवेदी ने कहा, “मेरी राय में  तथ्यात्मक परिस्थितियों के अनुसार, जैसा कि अभियोजक (महिला) ने अपनी शिकायत में और 164 सीआरपीसी के अपने बयान में बताया है, इस मामले को धारा 375 के तहत परिभाषित बलात्कार का मामला नहीं माना जा सकता है. आईपीसी और अभियोजन कुछ और नहीं बल्कि कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग प्रतीत होता है.” अदालत ने कहा, “इस मामले में आईपीसी की धारा 366 (किसी महिला को शादी के लिए मजबूर करना) भी उस व्यक्ति के खिलाफ नहीं बनती है. इसलिए बाद के समय में याचिकाकर्ता के खिलाफ दर्ज आईपीसी की धारा 366 के तहत अपराध भी रद्द किया जा सकता है.”  

अमरवाड़ा में चुनावी शोर आज थम जाएगा, कांग्रेस के धीरन शाह और बीजेपी के कमलेश शाह के भाग्य का फैसला बुधवार को

अमरवाड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानी आज (8 जुलाई) को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) बीजेपी प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे हैं. मोहन यादव अमरवाड़ा में जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद रोड शो के माध्यम से बीजेपी के लिए वोट मांगेंगे. वहीं कांग्रेस भी इस उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा रही है. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अमरवाड़ा सीट जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीधे छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा पहुंचे. अमरवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जनसभा किया और अब रोड शो में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह 11 बजे अमरवाड़ा विधानसभा के बटकाखापा में जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद दोपहर एक अमरवाड़ा में रोड़ शो कर फिर जनसभा को संबोधित करेंगे. इस चुनाव में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कमलेश प्रताप शाह को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से धीरेन शाह चुनाव लड़ रहे हैं. दरअसल, छिंदवाड़ा को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, लेकिन लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद तस्वीर धीरे-धीरे बदलती जा रही है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी सभा के दौरान यह भी कहा था कि छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ नहीं बल्कि गड़बड़ है. इस बयान से यह माना जा सकता है कि बीजेपी भी छिंदवाड़ा उपचुनाव को हल्के में नहीं ले रही है. आज थम जाएगा चुनावी शोर अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए आज प्रचार-प्रसार का आखिरी दिन है. बुधवार को यहां पर मतदान होगा और 13 जुलाई को मतगणना होगी. कांग्रेस एक बार फिर इस सीट पर अपना कब्जा जमाना चाहती है, जबकि बीजेपी कांग्रेस से यह सीट छीनना चाहती है. दोनों ही पार्टी यहां एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, मगर परिणाम 13 जुलाई को सामने आएगा.  

रथयात्रा में उमड़े लाखों लोग, राजस्थान-उदयपुर में राजपरिवार के विश्वराज सिंह और महिमा कुमारी ने खींचा रथ

उदयपुर. अवकाश के बावजूद मुख्य शहर के बाजारों, सड़कों, चौराहों पर रथयात्रा में शामिल होने की उत्सुकता दिखाई दी। उदयपुर में प्रतिवर्ष यह रथयात्रा धूमधाम से निकली जाती है। इस बार रथयात्रा में मेवाड़ राजघराने के सर्वसम्मत प्रमुख महेन्द्र सिंह मेवाड़ के पुत्र और पुत्रवधू गर्मजोशी से भगवान के रथ का रस्सा खींचने पधारे। इससे पहले रथयात्रा का रथ राजघराने के द्वितीय पुत्र अरविंद सिंह मेवाड़ खींचते थे। उनके अस्वस्थ रहने के बाद उनके पुत्र लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ रथ का रस्सा खींचते हैं। भगवान जगन्नाथ राय जिस रथ में बिराजकर नगर भ्रमण करते हैं वह 80 किलो चांदी से बनवाया गया था। कल दोपहर 3 बजे जगदीश चौक से रवाना हुई रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करती हुई रात 11 बजे पश्चात जगदीश चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान के दर्शन किए।

माउंटेन मशीन-हाइवा समेत आठ वाहन जब्त, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में खनिज टीम का देर रात छापा

बिलासपुर. बिलासपुर खनिकर्म विभाग ने बीती रात में ग्राम कुकुर्दीकला, अमलडीहा, उदयबंद, गतौरा लोधीपारा, लोफंदी, सेंदरी, कछार निरतू और धुरीपारा मंगला क्षेत्र में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की। रात लगभग 3 बजे ग्राम कुकुर्दीकला, थाना एवं तहसील-पचपेड़ी में शिवनाथ नदी के भीतर दो नग चैन माउंटेड मशीन को खनिज रेत के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर नदी के बाहर खड़ा कर जब्त कर सील कर दिया गया है। दो नग लोड हाइवा को नदी के रास्ते में फंसे होने के कारण चैन माउंटेड मशीन मालिक के सुपुर्दगी में दिया गया। एक हाइवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जब्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी की अभिरक्षा में रखा गया है। ग्राम गतौरा में मुरूम मिक्स चिल्ली पत्थर का अवैध परिवहन करते दो ट्रेक्टर को जब्तकर पुलिस थाना सरकंडा के अभिरक्षा में रखा गया है। ग्राम कछार मे खनिज रेत के अवैध परिवहन करते एक ट्रेक्टर को जब्त कर पुलिस थाना कोनी के अभिरक्षा में रखा गया है। सभी के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

महतारी वन्दन:रुपया हजार,खुशियां अपार बाजार में रौनक,महिलाओं में उत्साह और घर परिवार में खुशियां बिखेर रही है यह योजना

रायपुर यह महतारी वंदन योजना है। एक ऐसी योजना ,जिसमें सुनहरे भविष्य की उम्मीद और बेबस, लाचार महिलाओं के साथ-साथ अपने जरूरी खर्चों के लिए पैसों की मोहताज महिलाओं की खुशियां ही नहीं छिपी है, इन खुशियों के पीछे आर्थिक सशक्तिकरण का वह आधार भी है, जो कि महतारी वंदन जैसी योजना के बलबूते छत्तीसगढ़ की गरीब महिलाओं में आत्मनिर्भरता की नींव को शनैः-शनैः मजबूत करती जा रही है। महज चार महीनों में ही विष्णु सरकार की इस महतारी वंदन योजना ने छत्तीसगढ़ की न सिर्फ महिलाओं में अपितु घर-परिवार में भी खुशियों की वह मिठास घोल दी है, जिसका परिवर्तन उनके जीवनशैली में भी बखूबी नजर आने लगा है। आर्थिक रूप से सशक्तिकरण ने परिवार के बीच रिश्तों की गाँठ को और भी मजबूती से बाँधना शुरू कर दिया है। इस योजना से महिलाओं का सम्मान भी बढ़ा है।     छत्तीसगढ़ में  इस साल के 10 मार्च से महिलाओं के खाते में भेजी गई पहली किश्त एक हजार रुपए से आरंभ हुई छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेश की लगभग 70 लाख 12 हजार से अधिक महिलाओं को मिल रहा है। साल में 12 हजार रुपये कोई छोटी रकम नहीं है..यह जरूरतमंद गरीब महिलाओं के लिए आर्थिक आधार भी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विगत चार महीनों से लगातार हर महीने के पहले सप्ताह में महिलाओं के बैंक खाते में इस योजना अंतर्गत एक हजार की राशि ऑनलाइन माध्यम से अंतरित करते हैं। मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही महिलाओं के खाते में पहुँचने वाली यह राशि प्रदेश की लाखों महिलाओं की खुशियों का पर्याय बन जाती है। पहले कुछ रुपयों के लिए मोहताज महिलाओं को एक हजार की राशि मिलने पर उनकी अपनी छोटी-छोटी जरूरतों का सपना भी पूरा होता है। इस राशि का उपयोग वह सिर्फ अपने ही लिए नहीं करती…घर के राशन से लेकर अचानक से पति को कुछ रुपयों की पड़ी आवश्यकता, बच्चों के लिए कुछ जरूरी सामान, नाती-नतनी की खुशियों के ख़ातिर स्नेहपूर्वक उन्हें उनकी जरूरतों का उपहार देने में भी करती हैं। महिलाओं को हर महीने इस राशि का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसी ही इस योजना की हितग्राही मीरा बाई हैं। पति शारिरिक रूप से असमर्थ है।  किसी तरह मजदूरी कर घर के खर्चों को पूरा करती है। तीन बच्चे हैं और वे स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। स्कूल खुलते ही अपने बच्चों  के लिए आई जरूरतों को पूरा करने के साथ घर की जरूरतों में भी महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग करती हैं। उन्होंने बताया कि घर के प्रति उनकी जिम्मेदारी है और हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि उनके लिए एक बहुत बड़ा योगदान है। इस राशि से ऐन वक्त पर बच्चों और पति को आई जरूरतों को भी पूरा कर पाती हैं। गाँव में रहने वाली सविता बाई के पति खेतों में काम करते हैं। बारिश में चाय की चुस्कियां लेती सविता बाई ने महतारी वंदन न्याय योजना का नाम आते ही चेहरे पर मुस्कान लाकर इस योजना से मिल रही खुशियों को प्रकट किया। उन्होंने कहा कि गाँव की महिलाओं के लिए एक हजार की राशि एक बड़ी राशि होती है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की आदत होती है कि दो-चार-पाँच रुपए बचा कर सौ-दो सौ जोड़ लें। यहां तो एक हजार रुपए मिल रहे हैं ऐसे में उनकी जरूरतों के लिए यह रकम कठिन समय में संजीवनी की तरह साबित हो रही है। बच्चों के लिए भी वह इस राशि को खर्च कर पाती है। उन्होंने बताया कि पैसा खाते में आने के बाद छोटी जरूरतों के लिए पति से अनावश्यक पैसा मांगना भी नहीं पड़ता। वनांचल में रहने वाली श्रीमती बुधवारों बाई राठिया  गाँव के हाट बाजार पहुँची थीं। अपने नाती आशीष को लेकर आईं बुधवारो बाई ने बाजार में नाती को न सिर्फ उनके पसंद का मिष्ठान खिलाया अपितु अन्य नाती-नतनिनों के लिए बाजार से मिष्ठान लिया और उनका नाती आशीष बारिश में नंगे पैर न घूमे इसे ध्यान रखते हुए महतारी वंदन योजना की राशि से स्नेहपूर्वक चप्पलें भी खरीदी। उन्होंने बताया कि उनका जो कुछ है उनके बेटे और नाती-नतनी ही हैं और बहुत ही खुशी मिलती है कि वृद्धावस्था में वह अपने नाती-नतनियों की कुछ जरूरतों को पूरा कर पाती हैं। यह सब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी सरकार की बदौलत ही हो पाया है। उन्होंने हमारे संघर्षमय जीवन में खुशियों की मिठास घोल दी है।।।

प्रदेश के सोलह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,दो सिस्टम एक्टिव, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

भोपाल  मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में जलभराव से नदी नाले उफान पर है, जिससे जल भराव जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। प्रदेश से द्रोणिका गुजरने के साथ ही तीन अलग-अलग वेदर सिस्टम एक्टिव हैं। जिसके चलते भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, जबलपुर सहित इंदौर संभाग के कई जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल में लगातार चौथे दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल में देर रात से झमाझम बारिश का दौर जारी है। इंदौर संभाग के जिलों के साथ छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सागर, शाजापुर, राजगढ़, निवाड़ी और सिवनी में भी तेज वर्षा हो सकती है। नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इस वजह से ज्यादातर जिलों में तेज बारिश हो रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, शिवपुरी, श्योपुर कलां, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिले में बिजली के साथ भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। इंदौर, धार, सीहोर, देवास, शाजापुर, रायसेन, विदिशा, मुरैना, दतिया, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और डिंडोरी में मध्यम गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं बुरहानपुर, राजगढ़, खंडवा, हरदा, खरगोन, नर्मदापुरम, झाबुआ, उज्जैन, अलीराजपुर, बड़वानी, आगर मालवा, भिंड, भोपाल, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, पन्ना सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज में हल्की गरज के साथ वर्षा हो सकती है। सिवनी में ढाई इंच बारिश, सतना-खजुराहो में भी गिरा पानी इससे पहले रविवार को भी मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहा। सिवनी में ढाई इंच पानी गिर गया। वहीं, सतना में 1.7 इंच और खजुराहो में 1.3 इंच बारिश हुई। छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, नौगांव, बालाघाट जिले के मलाजखंड, बैतूल, धार, गुना, खरगोन समेत कई जिलों में बारिश हुई। बारिश की वजह से सिवनी में टेम्प्रेचर सबसे कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी, मलाजखंड और खंडवा में भी पारा 30 डिग्री से कम रहा। इस बार एमपी में ऐसे पहुंचा मानसून     21 जून को 6 जिले- पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में सबसे पहले मानसून पहुंचा।     23 जून को 26 जिले- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में मानसून एंटर हुआ।     25 जून को 17 जिले- झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज जिलों में मानसून आया।     27 जून को 6 जिले- ग्वालियर, श्योपुरकलां, भिंड, मुरैना, दतिया और निवाड़ी में मानसून पहुंचा।

बीती रात कैलारस में एसबीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों रुपये की चोरी की गई

 मुरैना  बीती रात मुरैना जिले के कैलारस में एसबीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों रुपये की चोरी की गई। एटीएम काटने का शक हरियाणा के पलवल जिले की मेवात गैंग पर है। यह गैंग बीते पांच साल से ग्वालियर-चंबल अंचल में एसबीआई बैंक के एटीएमों काे ताबड़तोड़ तरीके से लूट रही है। मुरैना-ग्वालियर पुलिस ने दो साल पहले इस गैंग के सरगना सहित कुछ आरोपित दबोच भी लिए। इसके बाद भी इस गैंग का खौफ कम नहीं हुआ है। मुरैना के अलावा अंचल के ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी व अन्य जिलों में भी एटीएम कटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पहले शटर का ताला फिर 10 मिनट में काट दिया एटीएम कैलारस कस्बे के डोंगरपुर नहर की पुलिया पर स्थित जिस एटीएम को चोरों ने काटा है, उस पर सुरक्षा के लिए गार्ड शिवम सिंह सिकरवार तैनात था, जो शनिवार की रात 10 बजे एटीएम की शटर बंद करके उसमें ताला लगाकर घर चला गया। रविवार की सुबह वह एटीएम का शटर खोलने पहुंचा तब उसे गैस कटर से कटा हुआ एटीएम मिला। बदमाशों ने एटीएम काटने से पहले सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे कर दिया, इस कारण बदमाशों के चेहरे पहचान नहीं आ रहे, एक कैमरे की फुटेज में बदमाशों की कार दिखी है, जो क्रेटा या ब्रेजा कार जैसी नजर आ रही है। कैलारस पुलिस के अनुसार रात 2:35 मिनट पर जब हल्की-हल्की बारिश हो रही थी और सड़कों पर सन्नाटा था, तब गैस कटर गैंग एटीएम में घुसी। लगभग 10 मिनट में एटीएम को काटकर उसमें रखी राशि को लेकर भाग गए। इस एटीएम से कितनी राशि चोरी गई है, यह जानकारी एसबीआई के एटीएम संचालक करने वाले अफसराें के पास रहती है। कैलारस के जिस एटीएम को बदमाशों ने काटा है, उसमें कितनी राशि थी, यह जानकारी रविवार रात साढ़े 7 बजे तक पुलिस को नहीं मिल सकी। एटीएम कटने की सूचना सुबह ही बैंक के जिम्मेदार अफसरों को दी गई और लगभग तीन घंटे के बाद बैंक के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। एटीएम से छेड़छाड़ करने पर बैंक अफसराें को मोबाइल व कंप्यूटर पर अलर्ट मिल जाता है, एटीएम में भी सायरन बजने लगता है, लेकिन कैलारस के एटीएम कटने पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। केवल एसबीआई के एटीएम ही चोरों के निशाने पर     12-13 दिसंबर की रात सबलगढ़ कस्बे के एमएस रोड पर आंबेडकर स्कूल के पास स्थित एसबीआइ बैंक के एटीएम को गैस से काटकर 21.46 लाख रुपये की चोरी हुई थी।     10-11 जनवरी 2023 को मुरैना शहर के जीवाजीगंज में रामजानकी मंदिर के पास स्थित एसबीआइ एटीएम को गैस कटर से काटकर 14.36 लाख रुपये की चोरी हुई थी।     13-14 फरवरी 2023 की रात में शहर के बीचाेंबीच, मिल एरिया रोड स्थित एसबीआइ के एटीएम को काटकर और 19.97 लाख रुपये की चोरी हुई थी।     ग्वालियर में इसी साल 10-11 जनवरी की रात में दो एटीएम कटे। पहला मुरार थाना क्षेत्र के एमएस चौराहा स्थित एसबीआइ एटीएम और दूसरा बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शब्दप्रताप आश्रम के पास स्थित एसबीआइ बैंक का एटीएम 30 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी हुई     16-17 दिसंबर 2021 की रात जौरा रोड पर एसबीआई के एटीएम को इसी तरह काटा गया, जिसमें से 27 लाख रुपये चोरी हुए थे।     ग्वालियर में 19-20 फरवरी 2022 की रात में तीन एटीएम काटकर 47 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी हुई थी। इनमें पड़ाव थाना क्षेत्र में सांईबाबा मंदिर के पास, ग्वालियर थाना क्षेत्र के सेवा नगर में और तीसरा एटीएम महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम का था।     शिवपुरी में इसी साल 7-8 जनवरी की रात में कोलारस में एचडीएफसी बैंके क एटीएम को अखाड़कर ले जाने का प्रयास हुआ।     शिवपुरी में ही 18-19 जनवरी 2023 की रात में लुकवासा में पुरानी पुलिस चौकी के पड़ोस में लगे एसबीआई के एटीएम को काटकर 8.40 रुपये की चोरी हुई थी।     भिंड में 10 दिन पहले ही बायपास रोड पर निरंजना मैरिज गार्डन के पास स्थित एसबीआइ बैंक के एटीएम को गैस से काटकर लाखों रुपये की चोरी हुई। मेवात गैंग… देशभर में 10 साल में 200 से ज्यादा एटीएम काटे मेवात गैंग ने जनवरी 2022 में मुरैना व ग्वालियर में एक ही रात में तीन एटीएम काटे। इसके बाद मुरैना व ग्वालियर पुलिस ने 22 फरवरी 2022 को हरियाणा के पलवल जिले के हथीन थाना क्षेत्र के अंदरोला गांव में बदमाशों को पकड़ने गई, जहां पुलिस व बदमाशाें के बीच फायरिंग हुई। पुलिस के हाथ गैस कटर गैंग का मुखिया खुर्शीद पुत्र मदारी खान लग गया, जिसने पूछताछ में बताया कि उसकी गैंग में 30 से ज्यादा लोग हैं और बीते 10 साल में देशभर में 200 से ज्यादा एटीएम काटकर करोड़ाें रुपये चुरा चुके हैं। पहले यह बदमाश एटीएम को उखाड़कर ले जाते थे, बाद में इंटरनेट से एटीएम की पूरी जानकारी ली, गैस कटर से उसे 10 मिनट के अंदर काटना सीखा और उसके बाद एटीएम को काटकर रुपये चोरी करने लगे। चोरी के बाद भागने के लिए गूगल मैप की मदद लेते हैं।

जबलपुर में 500 साल पुरानी बाबड़ियां बन गई जल मंदिर, जानिए कैसे हुए यह चमत्कार

जबलपुर  500 साल पुरानी और भव्य बाबड़ियां जिनसे मध्यप्रदेश की संस्कारधानी के नाम से मशहूर जबलपुर की प्यास बुझती थी, लेकिन अतिक्रमण और कचरे की वजह से इनके नामो निशां मिट गए. बदबू की वजह से लोग नाक-भौं सिकोड़ कर इन्हें कचरा घर मान यहां से चले जाते. सिर्फ अड़ोस-पड़ोस के लोगों को ही पता था कि यहां कभी बाबड़ियां थी. जबलपुर से सांसद रहे और वर्तमान में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह को इसकी जानकारी पता लगी तो उन्होंने सफाई अभियान चलाया. जनता को श्रमदान के लिए प्रेरित कर बाबड़ियों में उतरे. सीवेज रूपी दलदल को हाथों से बाहर निकाला. कई दिनों तक राकेश सिंह और लोगों ने श्रमदान कर सफाई की. फिर मोदी सरकार की स्मार्ट सिटी मिशन योजना से पुनुरुद्धार किया गया. अब यह बाबड़ियां टूरिज्म प्लेस बन चुकी हैं. गर्मियों में सुबह-शाम को यहां शहरवासी तफरीह करने आ रहे हैं. बाबड़ियां पानी से लबालब है. पानी इतना साफ है कि जलीय जीवन फिर से पनपने लगी है. मंत्री राकेश सिंह का जलसंरक्षण का यह पहला काम नहीं था, बल्कि जब वे पहली बार 2004 में सांसद बने थे तब से ही प्रयास कर रहे हैं. और इसकी प्रेरणा है पनिया कुआं… पनिया कुआं ने ऐसे दिखाई राह अमूमन कोई सांसद या जनप्रतिनिधि लोगों की समस्याएं सुलझाता है. सड़क, नाली, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई व पेयजल आदि पर काम करता है. लेकिन पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने इन सभी कामों के साथ ही कुएं, बाबड़ियों और तालाबों आदि को बचाने और उन्हें फिर से संवारने की मुहिम में भी लगे रहते हैं. राकेश सिंह अपने बचपन के एक किस्से को इसकी वजह बताते हैं. उनके मुताबिक बाल अवस्था में वे रहली में मौसी के घर जाते थे. वहां एक ऐसा कुआं था जो पूरे गांव की प्यास बुझाता था. इसी वजह से इसे लोग पनिया कुआं बोलते थे. वक्त के इसमें पानी कम हो गया. साल 2004-05 में राकेश सिंह पहली बार सांसद बने तो इस गांव में गए. उन्हें पनिया कुआं कचरे से पटा मिला. सिंह कहते हैं कि गांव वालों को भी कुएं की चिंता नहीं थी. पर मेरे अंदर उथल-पुथल मच गई. ऐसे में मैंने तय किया कि लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करूंगा. तब से कुएं, बाबड़ी और तालाबों का जीर्णोंद्धार ही जीवन का मकसद बन गया.   जलरक्षा यात्रा से झुलस गया था चेहरा, पर था सुकून राकेश सिंह बताते हैं सांसद बनने के बाद जबलपुर में एक संग्राम शाह तालाब का जीर्णाद्धार कराया. पुराने गजेटियर में इसे जबलपुर का एयरकंडीशनर कहा गया है. लेकिन 2005-06 में यह तालाब कचरे से पट गया था. लोगों का साथ लेकर इसे संवार दिया. इसी तरह संसदीय क्षेत्र में कई काम हुए. फिर, लोगों में जल और जलस्रोतों को सहेजने की भावना जाग्रत करने के लिए जल रक्षा यात्रा निकाली. गर्मियों में पूरे संसदीय क्षेत्र की पैदल यात्रा की. झुलसा देने वाली गर्मियों में रोजना 20 से 25 किमी पैदल चलकर लोगों को पानी की महत्ता बताई. इस दौरान गांवों में पूराने कुंओं और तालाबों को साफ करवाया. नए तालाब बनवाए. जब यात्रा खत्म हुई तो तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा – आपका तो पूरा चेहरा झुलस गया है. लेकिन मुझे संतोष था कि इतने सारे जल स्रोतों का पुर्नजीवित कर पाया. इन प्रयासों से कई जगह वाटर लेवल बढ़ा और सिंचाई में भी वृद्धि हुई. जीर्णोद्धार का काम 500 साल पुराने पैटर्न पर किया गया. जबलपुर में गोंडवाना काल में 52 ताल और बावड़ियां थीं लेकिन धीरे-धीरे इन बावड़ियों और तालाबों पर कब्जे हो गए और इनका अस्तित्व खत्म हो गया. इन्हीं में से एक रानीताल के उजार पुरवा बावड़ी और दूसरी गढ़ा में राधा कृष्ण मंदिर के पास है. मंत्री राकेश सिंह बताते हैं कि जब बाबड़ियों में सफाई के उतरे तो 35 फीट तक कचरा भरा हुआ था. सफाई करना भी कम खतरनाक नहीं था. काई और कीचड़ से भरी सीढ़ियों पर लोगों ने कतारबद्ध होकर तगाड़ियों से कचरा बाहर निकाला. इस दौरान पूरी सावधानी बरती कि बाबड़ियों का मूल स्ट्रक्चर को नुकसान न पहुंचे. इसके बाद स्मार्ट सिटी मिशन से इनके टूटे-फूटे हिस्सों की मरम्मत की गई. इसके लिए सीमेंट की बजाए पूराने तरीके यानी चूना, उड़द दाल आदि से बने मसाले का प्रयोग किया गया. पीएम मोदी भी कर चुके हैं ट्वीट, आईआईटीयन भी आए मंत्री सिंह बताते हैं कि जबलपुर की बावड़ियों के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी चर्चा की थी और प्रधानमंत्री के कहने पर ही उन्होंने इन बावड़ियों का नाम जल मंदिर किया है. खुद मोदी ने भी इस काम के लिए सिंह की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था. तीन महीने पहले 11 मार्च को इन बाबड़ियों का लोकार्पण किया गया था. इन बाबड़ियों को देखने जल संरक्षण के लिए ख्यात और पद्मश्री महेश शर्मा समेत कई आईआईटीयन भी आ चुके हैं. रहवासी सुनील सिंह बताते हैं कि हम जब टूटी-फूटी इस बाबड़ी को देखते तो यह हमें खंडहर और कचरा घर जैसी लगती थी. अब देखते हैं तो इसकी भव्यता हमें रानी दुर्गावती के अव्वल दर्जे के आर्किटेक्ट का अहसास कराती है. नर्मदा के किनारे जबलपुर बसा है. यानी यहां पर पानी की कमी नहीं रही है. फिर भी रानी ने हर मोहल्ले में ही पानी के लिए बाबड़िया और तालाब (ताल) बनाए. इसी वजह से शहर के कई इलाकों के नाम इन्हीं तालों पर हैं, जैसे कि आधार ताल, चेरी ताल, रानी ताल आदि.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet