LATEST NEWS

पाकिस्तान में पिता ने 15 दिन की मासूम बेटी को जिंदा दफनाया, जाने क्या है कारण

इस्लामाबाद  पाकिस्तान के थारूशाह से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी 15 दिन की बेटी को जिंदा ही दफना दिया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक 15 दिन की मासूम जन्म से बीमार थी। पिता इलाज करवाने में सक्षम नहीं था और इसलिए उसने इस तरह का कदम उठा लिया। पाकिस्तानी पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम तैयब है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से वह बेटी का इलाज नहीं करवा पा रहा था। तैयब ने खुद बताया कि उसने नवजात को बोरी में रखा था और फिर दफना दिया। प्रशासन का कहना है कि मासूम की कब्र को खोदा जाएगा और उसके शव को बाहर निकालकर जांच की जाएगी। वहीं एक दूसरी घठना में लाहौर में एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है। उनपर आरोप है कि वे 13 साल की नाबालिग नौकरानी के साथ अत्याचार करते थे। वे लड़की के कपड़े उतरावकर उसे पीटते थे। पीड़िता की मां की शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया है। आरोपी का नाम हासम है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपी की पत्नी फरार है। एफआईआर में बताया गया है कि अकसर 13 साल की तहरीम की पिटाई की जाती थी। वहीं चोरी का आरोप लगने के बाद उसके कपड़े उतरावए गए और पिटाई की गई। पीड़िता की मां ने बताया कि पिटाई की वजह से उसके एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है। वहीं नाक पर भी गंभीर चोट आई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

अगले टी20 वर्ल्ड कप से पहले इतने मैच खेलेगी भारतीय टीम…

मुंबई रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले ही महीने यानी जून 2024 में इतिहास रचा है. टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है. टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को हुआ था, जिसमें भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया था. इससे पहले भारतीय टीम ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था. इस बार चैम्पियन बनते ही कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. 2026 में होगा अगला टी20 वर्ल्ड कप यानी साफ है कि अब भारतीय टीम अगला टी20 वर्ल्ड कप इन तीनों स्टार खिलाड़ियों के बगैर ही खेलेगी. साथ ही भारतीय सेलेक्शन कमेटी को नए कप्तान की भी तलाश करनी होगी, जिसकी रेस में हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत सबसे आगे दिख रहे हैं. मगर फैन्स को बता दें कि भारतीय टीम अपने अगले टी20 वर्ल्ड कप खिताब को लेकर अभी से तैयारी में जुट गई है. यह अगला टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में फरवरी-मार्च 2026 में खेला जाना है. फिलहाल, भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है, यहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. अगले वर्ल्ड कप से पहले 34 टी20 खेलना है टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद 15 में से 12 खिलाड़ियों ने आराम लिया है. जबकि 3 ही प्लेयर्स को जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुना गया है. साथ ही कप्तानी भी शुभमन गिल को सौंपी गई है, जो वर्ल्ड कप में बतौर ट्रेवलिंग रिजर्व रखे गए थे. इस जिम्बाब्वे दौरे के साथ ही भारतीय टीम ने अगले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी का बिगुल भी फूंक दिया है. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) के तहत भारतीय टीम को 2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच कुल 8 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेलनी हैं. इसमें 4 घरेलू सीरीज रहने वाली हैं. इस दौरान भारतीय टीम कुल 34 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी. आइए जानते हैं भारतीय टीम का यह पूरा शेड्यूल… अगले टी20 वर्ल्ड कप से पहले इतने मैच खेलेगी भारतीय टीम… 5 मैचों की टी20 सीरीज Vs जिम्बाब्वे – जुलाई 2024 3 मैचों की टी20 सीरीज Vs श्रीलंका – जुलाई 2024 3 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज Vs बांग्लादेश – सितंबर 2024 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज Vs इंग्लैंड – जनवरी-फरवरी 2025 3 मैचों की टी20 सीरीज Vs बांग्लादेश – अगस्त 2025 5 मैचों की टी20 सीरीज Vs ऑस्ट्रेलिया – अक्टूबर 2025 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज Vs साउथ अफ्रीका – नवंबर 2025 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज Vs न्यूजीलैंड – जनवरी 2026

गाजा के स्कूल पर इजराइल का हवाई हमला, 16 की मौत, 60 से अधिक घायल, कई बच्चे मलबे में दबे

 गाजा इजराइली सेना ने गाज़ा के एक स्कूल पर हवाई हमला किया। इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई और 75 से अधिक लोग घायल हो गए। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्कूल संयुक्त राष्ट्र (UN) का था, जिसमें शरणार्थियों को रखा गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इज़राइली सेना ने पहले स्कूल को चारों ओर से घेर लिया और फिर हमला किया। इमारत के मलबे में कई स्कूली बच्चे दबे इस हमले से स्कूल की इमारत ढह गई, जिसमें वहां रह रहे बच्चे दब गए। स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हुए हैं और अब तक दो बच्चों को बचाया जा चुका है। एक लड़की के हाथ में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे बच्चे के चेहरे और सिर पर कई चोटें हैं। संयुक्त राष्ट्र की बचाव टीम के अनुसार, पिछले महीने भी इज़राइली सेना ने एक स्कूल को निशाना बनाया था। पहले इस स्कूल को एक सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे आतंकवादियों का ठिकाना बताया गया है। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। 50 घायल लोगों का इलाज चल रहा है। हमले से बचने के लिए सैकड़ों शरणार्थी स्कूल के आसपास के क्षेत्र से पलायन कर चुके हैं। पिछले महीने के हमले में भी 40 से अधिक लोग मारे गए थे और दर्जनों घायल हुए थे। इजराइल और हमास के बीच पिछले 9 महीनों से युद्ध जारी है, जिसमें अब तक 38 हजार फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जिनमें 14,500 बच्चे शामिल हैं। नौ महीने से जारी युद्ध में 38 हजार फिलिस्तीनियों की मौत  इजराइल हमास जंग की वह से गाजा की लगभग 80% जनता बेघर हो चुकी है। यह युद्ध अब गाजा के राफा शहर तक पहुंच चुका है।  इजराइल का कहना है कि उसने अब तक हमास की 24 बटालियनों को नष्ट कर दिया है, लेकिन अभी भी 4 बटालियन राफा में छिपी हुई हैं। इजराइली सेना ने मंगलवार को राफा इलाके में  टैंकों के साथ प्रवेश किया और इजिप्ट के साथ लगी गाजा की सीमा पर कब्जा कर लिया है।

मोहन यादव की बढ़ी टीम, कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए रामनिवास रावत ने ली मंत्री पद की शपथ

भोपाल  मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हाल ही में हुआ, जिसमें रामनिवास रावत ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया था। रामनिवास रावत ने 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। वे श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से छठी बार विधायक चुने गए हैं। रामनिवास रावत का राजनीतिक सफर लंबा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में रहते हुए महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद, उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर को एक नया मोड़ दिया। रामनिवास रावत का जन्म 21 जनवरी 1960 को विजयपुर तहसील के सुनवई गांव में हुआ। उनके पिता का नाम गणेश प्रसाद रावत और माता का नाम भंती बाई रावत है। उनका मुख्य व्यवसाय खेती-किसानी है। उन्होंने जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से बीएससी, एमए (इतिहास-गोल्ड मेडलिस्ट) और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। रावत का राजनीतिक सफर 1988 में कृषि उपज मंडी समिति विजयपुर के अध्यक्ष बनने से शुरू हुआ। वे 1990 में पहली बार मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए और इसके बाद 6 बार विधायक रह चुके हैं। वे दिग्विजय सिंह के मंत्रिमंडल में भी मंत्री रह चुके हैं। हाल ही में, उन्होंने 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ग्वालियर-चंबल से पांचवें मंत्री हैं रावत विजयपुर से 6 बार के विधायक रहे रामनिवास रावत शपथ के लिए रविवार 7 जुलाई की देर शाम समर्थकों के साथ भोपाल निकले। हालांकि रावत ने शपथ को लेकर कोई बयान नहीं दिया था, उनके समर्थक दबी जुबान से मंत्री बनने की बात कहते रहे। ग्वालियर-चंबल से रावत मोहन की कैबिनेट में पांचवें मंत्री हैं। इनसे पहले मुरैना की सुमावली सीट से एदलसिंह कंषाना, भिंड के मेहगांव से राकेश शुक्ला, ग्वालियर से प्रदुम्न तोमर और ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह कुशवाहा मंत्री है। रामनिवास रावत की गिनती एक समय में दिग्विजय सिंह के करीबी नेताओं में होती है औह वह मुरैना की विजयपुर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रह चुके हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने विजयपुर सीट पर सातवीं बार जीत हासिल की थी। भाजपा में शामिल होने के बाद भी अब तक रामनिवास रावत ने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है। कांग्रेस ने सदस्यता खत्म करने की लगाई थी याचिका- कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए रामनिवास रावत की विधानसभा की सदस्यता खत्म करने के  लिए कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सामने यचिका लगाई है। विधानसभा सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रामनिवास रावत की सदस्यता खत्म करने की याचिका लगाई थी। ऐसे  में अब यह माना जा रहा है कि मंत्री पद की शपथ लेने के बाद रामनिवास रावत विधायक पद से इस्तीफा दे सकते है।

पुणे में हिट एंड रन का एक और मामला, गश्त पर निकले कांस्टेबल को कार चालक ने कुचला, मौत

पुणे महाराष्ट्र में हिट एंड रन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला पुणे से सामने आया है. पुणे पुलिस बल के एक कांस्टेबल की आधी रात को हिट एंड रन मामले में मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है. यह दुर्घटना ओल्ड पुणे-मुंबई राजमार्ग पर हैरिस ब्रिज के नीचे रात 2 बजे हुई. खड़की पुलिस स्टेशन में बीट मार्शल के रूप में कार्यरत दो पुलिस कांस्टेबल रात की गश्त के लिए अपने दोपहिया वाहन पर सवार थे, तभी उन्हें तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. इस दौरान कांस्टेबल समाधान कोली की मौत हो गई.  दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. गश्त पर थे कांस्टेबल खबर के मुताबिक, रात में बीट मार्शल गश्त पर थे.  इसी दौरान पीछे से एक चार पहिया वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी. इसमें पुलिसकर्मी समाधान कोली की मौत हो गई. पुलिस कांस्टेबल शिंदे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कार की तलाश शुरू कर दी है. पहले भी सामने आया था ऐसा ही केस आपको बता दें कि कुछ दिन पुणे में एक नाबालिग ने अपनी पोर्श कार से बाइक सवार लड़के और लड़की को टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी. लड़का और लड़की पुणे की एक आईटी कंपनी में जॉब करते थे. गत 29 जून की सुबह अंधेरी ईस्ट फ्लाईओवर पर भी एक दुर्घटना हुई थी. बीएमएस सेकेंड ईयर में पढ़ने वाले विवेक यादव और अमन यादव अंधेरी स्थित फ्लाईओवर से गुजर रहे थे, इस दौरान गुंडवली मेट्रो स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों छात्रों को टक्कर मार दी थी. टक्कर लगने से विवेक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई और अमन गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी पिकअप ड्राइवर को परेल से गिरफ्तार कर लिया था.  

गाजीपुर में धारदार हथियार से गला रेतकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई

गाजीपुर यूपी के गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. धारदार हथियार से गला रेतकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनका 20 वर्षीय बेटा शामिल है. घटना देर रात की है. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल, जांच-पड़ताल की जा रही है. हत्या किसने की और किस वजह से की, अभी यह नहीं पता चल सका है. पूरा मामला नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गांव का है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा गया. स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना का पता रात करीब 2 बजे चला, जब मृतक के परिजनों ने सूचना दी. थानाध्यक्ष नंदगंज द्वारा बताया गया कि थानांतर्गत ग्राम कुसम्ही कला निवासी मुंशी बिंद (45), राम आशीष बिंद (20) और देवंती बिंद (40) की हत्या की खबर मिली थी. सूचना पाकर मौके पर टीम पहुंची. जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं. हत्यारे की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं. मौके पर पुलिस फ़ोर्स मौजूद है. फिलहाल, अज्ञात के विरुद्ध प्रार्थना पत्र लेकर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है. वर्तमान में शांति-व्यवस्था कायम है. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी ओमवीर सिंह- क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुंशी बिंद और पत्नी देवंती घर के बाहर झोपड़ी में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे. जबकि, बड़ा बेटा राम आशीष घर में सो रहा था. वहीं, छोटा बेटा गांव में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखने गया था. देर रात जब वो घर आया तो देखा कि बाहर सो रहे माता-पिता लहूलुहान मृत अवस्था में पड़े हैं. जिसपर वह शोर मचाते हुए घर में सो रहे बड़े भाई को जगाने गया तो उसे भी मृत देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई.  

गर्लफ्रेंड की बॉडी होटल में तो बॉयफ्रेंड की लाश स्‍टेशन के पास मिला, 2 मौत से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक होटल के कमरे में महिला का शव मिला, जबकि उसके बॉयफ्रेंड का रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला. पुलिस ने शुरुआती जांच का हवाला देते हुए कहा कि रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने से पहले युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाणी गोयल (26) का शव होटल के एक कमरे के अंदर मिला था, जबकि विशाल गर्ग (30) उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मृत पड़े थे. वाणी के परिजनों ने सरस्वती पुलिस थाने में शनिवार को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की.   नागपुर में ट्रैक की गई थी युवती की लोकेशन उन्होंने कहा, “वाणी की मोबाइल लोकेशन पड़ोसी महाराष्ट्र के नागपुर में ट्रैक की गई थी, जिसके बाद एक पुलिस टीम वहां पहुंची. पुलिसकर्मियों को उसका मोबाइल फोन तो मिला, लेकिन वाणी का पता नहीं लगा पाए.” उन्होंने बताया कि इस बीच गर्ग का शव खमतराई पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास एक रेलवे ट्रैक पर मिला. विशाल सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर के रहने वाले थे. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि वाणी का शव रायपुर के जेल रोड इलाके में होटल बेबीलोन इन के एक कमरे में पड़ा हुआ है. पहले महिला की पिटाई फिर हत्या ! न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि महिला की पिटाई की गई और फिर गला घोंटकर हत्या की गई. हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी. दस्तावेजों और सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि दोनों ने शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे होटल के अंदर चेक इन किया था. उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि विशाल गर्ग ने आत्महत्या करने से पहले कथित तौर पर महिला की हत्या की. हालांकि, मामले की जांच जारी है.”  

फोटोग्राफी, इनकम टैक्स सहित 6 ऑनलाइन कोर्स देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने किये तैयार, सितंबर से शुरू होंगी कक्षाएं

इंदौर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने 6 नए ऑनलाइन कोर्स तैयार किए हैं। ये मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेस (मूक्स) के माध्यम से SWAYAM पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, जिसमें फोटोग्राफी, टैक्स और विज्ञापन पर पाठ्यक्रम आधारित है। इनके लिए अगले सप्ताह से पंजीयन शुरू हो चुके हैं। इसमें देशभर के विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। ऑनलाइन पाठ्यक्रम की कक्षाएं सितंबर से शुरू की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक ये पाठ्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड रिसर्च सेंटर (ईएमआरसी) ने बनाए हैं, जिसमें विषय विशेषज्ञों ने कंटेंट तैयार किया है।   बेसिक्स ऑफ फोटोग्राफी, इनकम टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिस, कंप्यूटर फंडामेंटल्स, इंट्रोडक्शन टू एडवरटाइजिंग, सोशियोलाजी आफ किनशिप, बेसिक्स ऑफ डिजिटल मार्केटिंग पाठ्यक्रम बनाए हैं। इन्हें मिलाकर विश्वविद्यालय अभी तक 40 से ज्यादा पाठ्यक्रम बना चुका है। ये होगा शुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम के माध्यम से अध्ययन करने वाले इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल www.swayam.gov.in पर जाकर निशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 है। अधिकारियों के मुताबिक सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूर्ण होने के बाद प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए सामान्य वर्ग को 1000 और आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को 500 शुल्क देना होगा।   विद्यार्थियों के लिए काफी ज्यादा उपयोगी कुलगुरु प्रो. रेणु जैन का कहना है कि विश्वविद्यालय इस राष्ट्रीय स्तर की परियोजना में शामिल होकर एक महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। यह पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय व अन्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है। ईएमआरसी के निदेशक डॉ. चंदन गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन कोर्स के क्रेडिट पॉइंट भी विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। ये अंक उनके मूल पाठ्यक्रम में शामिल होंगे। बस इसके लिए छात्र-छात्राओं को अलग से परीक्षा देनी होगी। मूल पाठ्यक्रम करने के दौरान भी ये ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे।

गुप्त नवरात्रि में करें ये उपाय, पाएं कई दोषों से मुक्ति

– गुप्‍त नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. बेहतर होगा कि कम से कम 9 या 11 बार पाठ करें. हर बार पाठ करने के बाद एक लौंग अर्पित करते जाएं. फिर कटोरी में हर लौंग के दाने को जलाते जाएं. यह उपाय कई कष्‍टों से राहत देगा. ग्रह दोष दूर होगा. – यदि आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो गुप्‍त नवरात्रि में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करें. फिर मातारानी के चरणों में 7 लौंग अर्पित करें और अगले दिन वे लौंग लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें. फिर हर शुक्रवार को माता की पूजा करें और माता के चरणों में लौंग अर्पित करके तिजोरी में रखी लौंगों से बदल दें. साथ ही पुरानी लौंग को कपूर के साथ जला दें. ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आने शुरू हो जाएं. – गुप्‍त नवरात्रि के दौरान रोज शाम को घर में चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जलाएं. इससे घर की नकारात्‍मकता, झगड़े-कलह दूर होते हैं. घर में शांति आती है. वास्‍तु दोष भी दूर होते हैं. – घर पर बुरी नजर है या कोई समस्‍या हो तो गुप्‍त नवरात्रि में ये उपाय कर सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी में 11 लौंग, 11 कपूर, 11 तेजपत्ता और 11 काली मिर्च के दाने लें और फिर मां दुर्गा के बीज मंत्र का जाप करें. शाम को कटोरी में रखी सारी चीजें जला लें. फिर पूरे घर में धुआं करें, इससे घर की नकारात्‍मक ऊर्जा दूर होगी. घर में सुख-समृद्धि आएगी. तरक्‍की के रास्‍ते खुलेंगे.

नर्मदा के किनारे झाड़ियों के बीच लगभग 4-5 दिन का तेंदुए का शावक नजर आया, वनकर्मी कर रहे निगरानी

बड़वानी नर्मदा किनारे डूब क्षेत्र के समीप मोहीपुरा गांव में तेंदुए का एक शावक मिला। लोगों ने उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित किया है। वनरक्षक अनिल चोंगड़े ने बताया कि नर्मदा के किनारे झाड़ियों के बीच लगभग 4-5 दिन का तेंदुए का शावक नजर आया है, जिसकी सूचना वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। मादा तेंदुए का इंतजार मादा तेंदुए को लेकर रेस्क्यू जारी रहा। वनकर्मी दिनभर मादा तेंदुए का इंतजार करते रहे। रेंजर गुलाबसिंह बर्डे के अनुसार तेंदुए के शावक की वेनकर्मी निगरानी कर रहे हैं। मादा तेंदुए का इंतजार है। यदि एक दो दिन में मादा तेंदुआ शावक को उठाकर नहीं ले जाती है तो फिर इंदौर रालामंडल की टीम को अवगत कराकर रेस्क्यू के लिए बुलाया जाएगा, ताकि शावक को रालामंडल पहुंचाया जा सके। बड़वानी में मानसून भी मेहरबान बीते मार्च माह से लेकर जून माह की अवधि में चार माह तक भीषण गर्मी से निमाड़-अंचल का जनजीवन काफी बेहाल रहा। विशेषकर मई व जून में तो गर्मी ने बीते कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ते हुए क्षेत्र में लगातार तीन दिन तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वहीं अब जुलाई माह के पहले सप्ताह में जिले में मानसून मेहरबान होने लगा है। पहाड़ों पर हरियाली छाने लगी है। मानसून के सीजन के पहले रविवार को पहाड़ों की हरियाली और प्रकृति के नजारों को निहारने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटन जिले के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। बावनगजा, बंधान, आमल्यापानी, राजघाट सहित अन्य स्थलों पर रविवार को पर्यटकों का जमावड़ा रहा। लोगों ने प्रकृति के नजारों के साथ सेल्फी ली और परिवार संग पिकनिक मनाई। रिमझिम व रुक-रुककर होने वाली वर्षा से शहर व क्षेत्र के आसपास पहाड़ियों पर हरियाली छाने लगी है। वहीं आसमान से लेकर पहाड़ों पर बादल उतरने के दृश्य सुकून देने लगे है। कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 30.6 और 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि इस वर्ष फरवरी माह में ही 30 डिग्री तक दिन का तापमान रहा था। इसके बाद मार्च से लेकर जून माह तक दिन का तापमान 35 से 46 डिग्री के बीच रहा। इससे जनजीवन भीषण गर्मी से जूझा। गत जून के आखिरी दिनों में तापमान में कमी आई। वहीं अब जुलाई में मानसून के सक्रिय होने पर तापमान लुढ़कने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अभी मानसून सक्रिय है, रुक-रुककर अलग-अलग स्थानों पर का दौर जारी रहेगा।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा- मरीज़ों को सहज एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदाय सुनिश्चित करें

भोपाल   उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल से मध्यप्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओ ने भोपाल के निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। अधिष्ठाताओं ने पे-प्रोटेक्शन, लीव-प्रोटेक्शन, सर्विस-प्रोटेक्शन और नॉन-प्रैक्टिसिंग एलाउंस के बारे में उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल द्धारा किये जा रहे प्रयासों के लिये आभार व्यक्त किया। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिये कि चिकित्सा महाविद्यालयों में छात्रों की शिक्षा बेहतर करने के लिये प्रयास करें। समस्त अधिष्ठाता अस्पताल के अधीक्षकों के साथ समन्वय कर मरीजों को सहज और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सेवाओं के प्रदाय के लिए व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को अधिष्ठाताओं ने महाविद्यालय के संचालन, अधोसंरचणात्मक विकास एवं उन्नयन, प्रशासनिक व्यवस्था, वित्तीय आवश्यकता और मेंटेनेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं के संबंध में अवगत कराया। उप-मुख्यमंत्री ने शीघ्र आवश्यक सहयोग मुहैया कराने की बात कही। मेडिकल कॉलेज में प्रशासकीय अधिकारी (वित्त) की नियुक्ति, महाविद्यालयों के उन्नयन, हॉस्टल और अस्पतालों के सिविल और इलेक्ट्रिक उपकरणों के मेंटेनेंस, लेक्चर हॉल और प्रदर्शक रूम को स्मार्ट क्लास में विकसित करने के लिये बजट उपलब्ध कराने का अधिष्ठाताओं ने अनुरोध किया। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में सहभागिता के लिये नीति बनाने का अनुरोध किया ताकि चिकित्सा शिक्षक और छात्र अपनी रिसर्च को विश्वस्तरीय प्लेटफार्म पर प्रस्तुत कर सकें। बैठक में डॉ प्रमेंद्र सिंह ठाकुर अधिष्ठाता बीएमसी सागर, डॉ. कविता सिंह अधिष्ठाता जीएमसी भोपाल, डॉ. धाकड अधिष्ठाता ग्वालियर,डॉ सुनील अग्रवाल अधिष्ठाता रीवा, डॉ. परमहंस अधिष्ठाता शिवपुरी, डॉ. मनीष निगम अधिष्ठाता विदिशा और डॉ मरावी अधिष्ठाता दतिया शामिल हुए।

बाइडेन का गुस्सा फूटा, अब दोस्त ही उठा रहे सवाल, भगवान नीचे आकर कहे तो जिद छोड़ दूंगा

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, राजनीतिक बयानबाजी चरम पर पहुंचने लगे हैं। एक तरफ रिपब्लिक उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप सातवें आसमान पर हैं और अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। उनके समर्थक भी हालिया डिबेट में ट्रंप के जो बाइडेन पर भारी पड़ने के बाद उनकी जीत के सपने देख रहे हैं। दूसरी तरफ बाइडेन को लेकर डेमोक्रेटिंग पार्टी में ही दो फाड़ हो गए हैं। पार्टी के कई नेता मांग कर रहे हैं कि बाइडेन को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लेना चाहिए। बाइडेन की बढ़ती उम्र और डिबेट में सो जाने की घटना वाले वीडियो ने उनकी मुश्किल बढ़ा दी है। इसके उलट बाइडेन खुद को पूरी तरह फिट बता रहे हैं। उनका कहना है कि अब केवल सर्वशक्तिमान भगवान ही नीचे आकर कहे तो चुनाव न लड़ने की जिद छोड़ सकता हूं। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने बयान दिया है कि उनका लक्ष्य अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को हराना है। उन्होंने कहा कि केवल “सर्वशक्तिमान भगवान” ही उन्हें राष्ट्रपति की दौड़ से हटने के लिए मना सकते हैं। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब डेमोक्रेटिंग पार्टी के एक वर्ग ने 27 जून की राष्ट्रपति पद की बहस में खराब प्रदर्शन के बाद 81 वर्षीय बाइडेन से खुद को दौड़ से बाहर करने की मांग की थी, डिबेट के दौरान बाइडेन पर आरोप लगे थे कि वे डिबेट के बीच ही सो गए थे। बाइडेन अमेरिकी इतिहास में उम्रदराज़ अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। साथ ही वो लगातार अपने मानसिक स्वास्थ्य और उम्र संबंधी परेशानियों को लेकर सवालों के घेरे में रहते हैं। उनकी पार्टी के नेता भी सवाल उठाते रहे हैं कि बाइडेन अगले चार साल के कार्यकाल के लिए बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं हैं। जबकि, बाइडेन का दावा है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उनका लक्ष्य ट्रंप को हराना है।  एक साक्षात्कार में, बाइडेन ने कहा, “देखो। मेरा मतलब है, अगर सर्वशक्तिमान भगवान नीचे आए और कहे कि जो बाइडेन दौड़ से बाहर हो जाओ, तो मैं दौड़ से बाहर हो जाऊंगा। उन्होंने आगे कहा, “सर्वशक्तिमान प्रभु नीचे नहीं आ रहे हैं।” उन्होंने राष्ट्रपति पद की बहस में अपने निराशाजनक प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जो कुछ हुआ उसकी जिम्मेदारी मेरी है। उन्होंने कहा, “वो रात बहुत ख़राब रही। मुझे नहीं पता क्यों।”  

आगामी आम बजट में होटल को विलासिता, उत्पाद के रूप में वर्गीकृत करने की नीति में बदलाव होना चाहिए

नई दिल्ली Budget 2024: आतिथ्य क्षेत्र की कंपनियां चाहती हैं कि सरकार आगामी आम बजट में होटल क्षेत्र को बुनियादी ढांचा क्षेत्र का दर्जा प्रदान करे, इससे नई संपत्तियों में निवेश अधिक आकर्षक बन सकेगा। उनका कहना है कि होटल क्षेत्र देश की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसे ‘लक्जरी’ के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जाना चाहिए। इको-फ्रेंडली होटल्स को मिले सब्सिडी इसके अलावा यह उद्योग चाहता है कि सरकार को आतिथ्य क्षेत्र को टिकाऊ और पर्यावरणनुकूल व्यवहार को अपनाने के लिए कर छूट या सब्सिडी के रूप में प्रोत्साहन देने पर पर विचार करना चाहिए। आतिथ्य क्षेत्र की कंपनियां चाहती हैं कि सरकार आगामी बजट में पर्यटन एजेंडा में तेजी लाने पर ध्यान दे क्योंकि यह देश के आतिथ्य क्षेत्र को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में योगदान देने का महत्वपूर्ण ‘इंजन’ और रोजगार सृजन का जरिया बनाने का बड़ा अवसर है। ये है प्रमुख मांगे भारतीय होटल संघ (एचएआई) के अध्यक्ष के बी काचरू ने कहा, ‘‘यह क्षेत्र ऊंचे कराधान के बोझ से दबा है। इसके अलावा लाइसेंस, मंजूरी और अनुपालन की प्रक्रिया भी काफी महंगी बैठती है। होटल के परिचालन की लागत काफी ऊंची है।’’ उन्होंने कहा कि इन वजहों से होटल में निवेश जोखिम भरा हो जाता है। काचरू ने कहा कि निवेश की बेहतर दर के साथ होटल निवेश को और अधिक आकर्षक बनाने और कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि आगामी आम बजट में होटल को विलासिता, विशिष्ट या ‘नुकसान’ वाले उत्पाद के रूप में वर्गीकृत करने की नीति में बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के दृष्टिकोण-2047 को हासिल करने के लिए यह आतिथ्य क्षेत्र की क्षमता का लाभ उठाने का अवसर है। काचरू ने कहा कि बजट के लिए एचएआई की प्रमुख नीतिगत सिफारिश यह है कि सरकार होटल क्षेत्र को बुनियादी ढांचे का दर्जा दे। इसी तरह के विचार व्यक्त करते हुए इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पुनीत छटवाल ने कहा, ‘‘क्षेत्र को बुनियादी ढांचे का दर्जा मिलने से निवेश बेहतर हो सकेगा। इससे क्षेत्र देश को 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे पाएगा।’’

कोचुवेली से बेंगलुरु और कन्याकुमारी से श्रीनगर के बीच इन ट्रेनों को चलाने का प्लान, चल सकती है 2 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें

नई दिल्ली भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए जल्द ही एक और खुशखबरी देने वाली है। इस कदम से केरल के यात्रियों को काफी फायदा हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे बोर्ड राज्य को 2 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें आवंटित करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। कोचुवेली से बेंगलुरु और कन्याकुमारी से श्रीनगर के बीच इन ट्रेनों को चलाने का प्लान है। श्रीनगर वंदे भारत कोंकण रूट से होकर जाएगी। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के पास बडगन स्टेशन तक इसे हफ्ते में 3 बार चलाई जा सकती है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान रखते हुए नई ट्रेनें चलाने को लेकर काम जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दिसंबर में उधमपुर श्रीनगर बारामूला रेलवे ट्रैक चालू होने वाला है। इसके बाद कन्याकुमारी से श्रीनगर के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सर्विस शुरू की जा सकती है। मालूम हो कि वंदे भारत स्लीपर कोच का निर्माण फिलहाल बेंगलुरु में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) कारखाने में चल रहा है। बताया जा रहा है कि 10 रेक पर काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के सभी डिब्बे एसी वाले होंगे। ऐसे में यात्री अपने सफर को काफी सुविधाजनक तरीके से पूरा कर सकते हैं। बारिश के चलते ट्रेनों की आवाजाही पर असर देश के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से लगातार मध्यम से तेज बारिश हो रही है। इसके चलते ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कसारा और टिटवाला स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन सर्विस भारी बारिश और पेड़ गिरने के कारण रविवार सुबह बाधित हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे भारी बारिश के कारण आटगांव और तानशेट स्टेशन के बीच पटरियों पर मिट्टी आ गई। वाशिंद स्टेशन के पास एक पेड़ गिरने से पटरियां अवरुद्ध हो गईं, जिससे कल्याण-कसारा मार्ग पर रेल यातायात अवरूद्ध हो गया। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि कसारा और टिटवाला के बीच ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।  

नीट-यूजी परीक्षा से संबंधित याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट आज नीट-यूजी परीक्षा को रद्द करने समेत उससे जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर प्रकाशित कॉज लिस्ट के अनुसार, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच सोमवार को मामले की सुनवाई करेगी। केंद्र ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में नीट-यूजी परीक्षा रद्द करने का विरोध किया था। साथ ही कहा था कि पूरी परीक्षा रद्द करने से उन लाखों ईमानदार स्टूडेंट को नुकसान होगा, जिन्होंने इस वर्ष 5 मई को आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से दायर हलफनामे में कहा गया, “अखिल भारतीय परीक्षा में किसी बड़ी गड़बड़ी के सबूत के अभाव में पूरी परीक्षा और पहले से घोषित परिणाम को रद्द करना तर्कसंगत नहीं होगा। बड़ी संख्या में छात्रों के हितों को भी खतरे में नहीं डाला जाना चाहिए, जिन्होंने बिना किसी कथित अनुचित साधन को अपनाए परीक्षा दी है।” हलफनामे में कहा गया है कि धोखाधड़ी और कदाचार समेत अनियमितताओं के कथित मामलों के संबंध में सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई ने विभिन्न राज्यों में दर्ज मामलों को अपने हाथ में ले लिया है। केंद्र ने कहा कि वह सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि कुछ आपराधिक तत्वों के इशारे पर प्रतियोगी परीक्षा की गोपनीयता भंग की गई है, तो उनके साथ सख्ती से निपटा जाना चाहिए। केंद्र सरकार ने कहा, “सरकार परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। परीक्षा में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए संसद ने 12 फरवरी 2024 को पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 पारित किया। यह अधिनियम 21 जून 2024 को लागू किया गया है। अधिनियम के तहत पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) नियम, 2024 को भी 23 जून को अधिसूचित किया गया है।” हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक कोचिंग संस्थान की ओर से नीट-यूजी परीक्षा के आयोजन में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए रिट याचिका दायर करने पर आपत्ति जताई थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet