LATEST NEWS

मंदिर की खोज पेरू के जाना इलाके में हुई है, जोकि पूरा रेतीला इलाका है, इस देश के पुरातत्वविदों ने की खोज

पेरू पेरू में पुरातत्वविदों ने जमीन के नीचे चार हजार साल पुराने मंदिर की खोज की है। यह मंदिर उत्तरी पेरू के इलाके में मौजूद था। खोजबीन के दौरान पुरातत्वविदों को मंदिर के पास इंसान के कंकाल भी मिले हैं, जिससे पता चलता है कि हो सकता हो कि मंदिर में उस समय बलि भी दी जाती रही होगी। मंदिर की खोज पेरू के जाना इलाके में हुई है, जोकि पूरा रेतीला इलाका है। पेरू के पॉन्टिफिशियल कैथोलिक यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविद लुईस मुरो का कहना है कि यह मंदिर लगभग चार हजार साल पुराना प्रतीत होता है। हालांकि, रेडियोकार्बन डेटिंग की मदद से मंदिर की वास्तविक उम्र का पता चल जाएगा। यह खोज उस थ्योरी को भी सपोर्ट करता है, जिसमें अतीत में कहा जाता रहा है कि उत्तरी पेरू के इलाके में बड़ी संख्या में मंदिर मौजूद हुआ करते थे। खोज के दौरान वहां मिले मानव कंकाल धार्मिक अनुष्ठान से जुड़े हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, ”पुरातत्वविदों की टीम को तीन अडल्ट्स के कंकाल मिले हैं, जोकि मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में नीचे थे। इसमें से एक कंकाल तो कपड़े में लपेटा हुआ था।” मंदिर की एक दीवार पर एक पौराणिक आकृति का एक उच्च-उभरा हुआ चित्र भी था, जिसमें एक मानव शरीर और एक पक्षी का सिर है। यह एक ऐसा डिजाइन था, जिसके बारे में मुरो ने कहा कि यह प्री-हिस्पैनिक चैविन संस्कृति से पहले का है, जो लगभग 900 ईसा पूर्व से मध्य पेरू के तट पर आधी सहस्राब्दी से अधिक समय तक बसा हुआ था। इसके अलावा, मुरो ने पास में एक और मंदिर के संभावित अवशेष मिलने की भी सूचना दी, जो लेट मोचे संस्कृति से संबंधित है जो 1,400 साल पहले पेरू के उत्तरी तट पर पनपी थी। विशेष रूप से उत्तरी पेरू का एक समृद्ध इतिहास है, जो हजारों साल पुराने समारोह परिसरों के खंडहरों में स्पष्ट है, जिसमें कैरल का पवित्र शहर भी शामिल है जो लगभग 5,000 साल पुराना है। वहीं, दक्षिणी पेरू के इका क्षेत्र में नाजका रेखाएं हैं, जो 1,500 साल से भी पहले रेगिस्तान में उकेरी गई रहस्यमयी भू-आकृति हैं।  

बजट में ऐलान होने की संभवावना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में ₹10 लाख हो सकता है बीमा कवर

नई दिल्ली Budget 2024: केंद्र सरकार अपनी प्रमुख आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के लाभार्थियों की संख्या आगामी तीन साल के दौरान दोगुना करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। सरकार शुरुआत में 70 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को इसके दायरे में लाने और बीमा कवरेज को बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति वर्ष करने पर मंथन कर रही है। क्या है डिटेल आधिकारिक सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यदि प्रस्तावों को मंजूरी दी जाती है तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुमान के अनुसार, सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 12,076 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। सूत्रों ने कहा, ‘‘अगले तीन वर्षों में एबी-पीएमजेएवाई के तहत लाभार्थियों की संख्या दोगुना करने पर चर्चा हो रही है, जिसे लागू किया गया तो देश की दो-तिहाई से अधिक आबादी को स्वास्थ्य कवर मिलेगा। परिवारों को कर्ज के दलदल में धकेलने वाले कुछ सबसे बड़े कारणों में चिकित्सा व्यय भी एक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कवरेज राशि की सीमा को मौजूदा पांच लाख रुपये से दोगुना कर 10 लाख रुपये करने के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने पर भी विचार-विमर्श चल रहा है।’’ बजट में हो सकता है ऐलान इस महीने के अंत में पेश होने वाले केंद्रीय बजट में इन प्रस्तावों या इसके कुछ हिस्सों की घोषणा होने की उम्मीद है। अंतरिम बजट 2024 में सरकार ने ‘एबी-पीएमजेएवाई’ के लिए आवंटन बढ़ाकर 7,200 करोड़ रुपये कर दिया जो 12 करोड़ परिवारों को माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति वर्ष पांच लाख रुपये प्रति परिवार का स्वास्थ्य कवर प्रदान करता है। आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के लिए 646 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 27 जून को संसद की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में कहा था कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को भी अब आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर किया जाएगा और मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। वहीं, एक अन्य सूत्र ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों को मिलाकर इस योजना के लाभार्थियों की संख्या लगभग चार-पांच करोड़ बढ़ जाएगी। क्या है मकसद एबी-पीएमजेएवाई के लिए पांच लाख रुपये की सीमा 2018 में तय की गई थी। कवर राशि को दोगुना करने का उद्देश्य उच्च लागत वाले उपचार जैसे प्रतिरोपण, कैंसर आदि के मामले में परिवारों को राहत प्रदान करना है। नीति आयोग ने अक्टूबर 2021 में प्रकाशित ‘भारत के लापता मध्य के लिए स्वास्थ्य बीमा’ शीर्षक वाली अपनी रिपोर्ट में इस योजना का विस्तार करने का सुझाव दिया था। इसमें कहा गया था कि लगभग 30 प्रतिशत आबादी स्वास्थ्य बीमा से वंचित है, जो भारतीय आबादी में स्वास्थ्य बीमा कवरेज में अंतर को उजागर करती है। लगभग 20 प्रतिशत आबादी सामाजिक स्वास्थ्य बीमा और निजी स्वैच्छिक स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से कवर की जाती है, जो मुख्य रूप से उच्च आय समूहों के लिए तैयार की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शेष 30 प्रतिशत आबादी स्वास्थ्य बीमा से वंचित है, पीएमजेएवाई में मौजूदा कवरेज अंतराल और योजनाओं के बीच व्याप्ति (ओवरलैप) के कारण स्वास्थ्य कवर से वंचित वास्तविक आबादी अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वास्थ्य कवर से वंचित इस आबादी को ‘लापता मध्य’ (मिसिंग मिडल) कहा जाता है।

बिहार की लगेगी लॉटरी, आंध्र प्रदेश ने भी रखी डिमांड, दोनों राज्यों में इस बार के बजट में होगी धन वर्षा

नई दिल्ली निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को देश का बजट पेश करेंगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल करने में असफल रही। एनडीए सरकार की निर्भरता चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू पर अधिक है। यही कारण है कि इस साल के बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों पर केंद्र सरकार मेहरबानी दिखा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ही राज्यों ने 2024 के केंद्रीय बजट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मांगी है। रॉयटर्स और एक सूत्र द्वारा समीक्षा किए गए दस्तावेजों के अनुसार, भाजपा के दो प्रमुख सहयोगियों ने चालू वित्त वर्ष के लिए फंड के अलावा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए उधार लेने की सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है। 16 सांसदों वाली टीडीपी और 12 सांसदों वाली जेडीयू ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में भाजपा को केंद्र में सरकार बनाने में मदद की थी। इसके बाद से लगातार उम्मीद की जा रही थी कि नायडू और नीतीश भाजपा के लिए किंगमेकर की भूमिका निभाने के बदले में अपने राज्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि की मांग करेंगे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, नायडू ने अकेले ही 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता मांगी है। टीडीपी सुप्रीमो ने इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों पर जोर दिया। मनीकंट्रोल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि आंध्र प्रदेश ने अपनी राजधानी अमरावती के विकास के लिए धन मांगा है। इसके अलावा पोलावरम सिंचाई परियोजना के लिए भी राशि की मांग की गई है। तमिलनाडु ने रखी डिमांड नायडू विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और अमरावती में मेट्रो परियोजनाओं, एक लाइट रेल परियोजना और विजयवाड़ा से मुंबई और नई दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन के लिए भी धन चाहते हैं। इसके अलावा, उन्होंने पिछड़े जिलों के लिए अनुदान और रामायपटनम बंदरगाह और कडप्पा में एक एकीकृत इस्पात संयंत्र जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए समर्थन मांगा है। बिहार को चाहिए 9 नए एयरपोर्ट एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार नौ नए हवाई अड्डों, दो बिजली परियोजनाओं, दो नदी जल कार्यक्रमों और सात मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए धन मांग रहा है।  रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों राज्य यह भी चाहते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों को बुनियादी ढांचे पर खर्च के लिए दिए जाने वाले बिना शर्त दीर्घकालिक ऋण को लगभग दोगुना करके 1 लाख करोड़ रुपये कर दिया जाए। अंतरिम बजट में केंद्र ने जीडीपी के 5.1% के राजकोषीय घाटे का लक्ष्य रखा। 6 जुलाई को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की कि संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा, जबकि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी।  

भविष्यवाणी: भारत आईसीसी ट्रॉफी -वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी- रोहित शर्मा की अगुवाई में जीतेगा: जय शाह

मुंबई   टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब 29 जून को बारबाडोस में जीता था, इस जीत की भविष्यवाणी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कुछ महीने पहले ही राजकोट में कर दी थी। इसी कड़ी में अब जय शाह ने दो और भविष्यवाणी की है। बीसीसीआई सचिव का कहना है कि भारत दो आगामी आईसीसी ट्रॉफी -वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी- रोहित शर्मा की अगुवाई में जीतेगा। बता दें, भारत ने 11 साल का सूखा खत्म कर यह टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। टीम पिछले 12 महीनों में 3 बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची जिसमें दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत कैप्टन रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा को डेडिकेट की। यह इन चारो का आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था। राहुल द्रविड़ का बतौर कोच यह आखिरी टूर्नामेंट था। वहीं कोहली, रोहित और जडेजा ने खिताब जीतने के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले ली है।   बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, “टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। इस जीत को मैं कोच राहुल द्रविड़, कैप्टन रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा को डेडिकेट करना चाहता हूं। बीते एक साल में ये हमारा तीसरा फाइनल था। जून 2023 में हम डब्ल्यूटीसी फाइनल में हारे, नवंबर 2023 में 10 जीत के बाद हमने दिल जीते, मगर हम कप नहीं जीत पाए। मैंने राजकोट में बोला था कि जून 2024 में हम दिल भी जीतेंगे, कप भी जीतेंगे और भारत का झंडा गाड़ेंगे और हमारे कप्तान ने झंडा गाड़ दिया है।”   जय शाह ने आखिरी 5 ओवर में मैच बदलने के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के साथ सूर्यकुमार यादव का शुक्रियादा किया। आखिरी 5 ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए मात्र 30 रनों की दरकार थी, तब इन तीन भारतीय गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया। हार्दिक पांड्या ने हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के महत्वपूर्ण विकेट लिए, वहीं सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर में शानदार कैच पकड़ा।   जय शाह बोले, “इस जीत में आखिरी 5 ओवर का बहुत बड़ा योगदान था। इस योगदान के लिए मैं सूर्यकुमार यादव, (जसप्रीत) बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं।” आगामी आईसीसी टूर्नामेंट को लेकर बीसीसीआई सचिव बोले, “इस जीत के बाद अगला पड़ाव है डब्ल्यूटीसी फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी, मेरे को पूरा भरोसा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में हम इन दोनों टूर्नामेंट में चैंपियन बनेंगे। फिर से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। जह हिंद, जय भारत, वन्दे मातरम्।”  

आज हो सकता है मोहन कैबिनेट का विस्तार, रामनिवास रावत लेंगे मंत्री पद की शपथ

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। आज सुबह 9 बजे राजभवन में रामनिवास रावत मंत्री पद की शपथ लेंगे। रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव के पहले 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। वह श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से छठवीं बार विधायक चुने गए हैं। वह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं। ग्वालियर-चंबल में पार्टी को मिली मजबूती रामनिवास रावत के भाजपा में आने से ग्वालियर-चंबल में पार्टी को मजबूती मिली है। यही वजह है कि प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक रामनिवास रावत के नाम पर पहले ही स्वीकृति दे चुका है। राज्यपाल को इसकी सूचना देने के बाद राजभवन में शपथ समारोह की तैयारी की गई है। रामनिवास रावत के अलावा दो और लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर विचार-विमर्श हो रहा है। अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं इनमें कांग्रेस से भाजपा में आए और अमरवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक पद छोड़कर उपचुनाव लड़ रहे कमलेश शाह और बीना से विधायक निर्मला सप्रे शामिल हैं। हालांकि, अब तक इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। बता दें, मंत्रिमंडल में चार अन्य मंत्रियों के लिए जगह है। फिलहाल 30 मंत्री हैं और अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं।

08 जुलाई सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि : आज मेष राशि वाले करियर में नई उपलब्धि हासिल करेंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। मैरिड लोगों को ऑफिस रोमांस से दूर रहना चाहिए। व्यापार में विस्तार होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आज आप दान-पुण्य के कार्यों में भी धन खर्च कर सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की के नए अवसर लाएगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। ऑफिस में कार्यों की चुनौतियों से निपटने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। विद्यार्थियों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भाई-बहन से प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करें। आज आप पार्टनर के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। मिथुन राशि : आज मिथुन राशि वालों के जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी रहेगी। करियर में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। आज कुछ जातकों को धन को लेकर भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों से दूर रहें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। ऑफिस मैनेजमेंट में अपनी सकारात्मक छवि बरकरार रखें। ऑयली और जंक फूड के सेवन से परहेज करें। घर का खाना खाएं। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप हेल्दी और फिट रहेंगे। कर्क राशि : आज कर्क राशि वालों की रोमांटिक लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। सिंगल जातकों को प्रपोजल का पॉजिटिव फीडबैक मिलेगा। कुछ लोगों के रिलेशनशिप को पैरेंट्स का अप्रूवल मिल सकता है। आज आपको आय के नवीन स्त्रोतों से धन लााभ होगा। निवेश के कई अवसर मिलेंगे। अटका हुआ धनव वापस मिलेगा। हालांकि, धन बचत जरूर करें। आज ऑफिस में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। चैलेंजिंग टास्क को कॉन्फिडेंस के साथ हैंडल करें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। सिंह राशि : आज रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। करियर में उन्नति के अनगिनत अवसर मिलेंगे। हालांकि, महत्वपूर्ण कार्यों को कंपलीट करने के लिए ऑफिस में ज्यादा टाइम स्पेंड करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। आर्थिक मामलों में दिन काफी अच्छा है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय ट्रैफिक के नियमों का कड़ाई से पालन करें। कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। रिलेशनशिप में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के मूड स्विंग के चलते परेशानियां बढ़ेंगी, लेकिन क्रोध से बचें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें और साथी का ख्याल रखें। आज आपको आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी बरतनी होगी। लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स बनाएं। धन बचत करें। लग्जरी आइटम्स की खरीदारी के लिए बड़े अमाउंट में धन खर्च न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्ट्रेस मैनेजमेंट एक्टिविटी में शामिल हों। तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। हालांकि, आज साथी से वैचारिक मतभेद संभव है। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। साथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। रिलेशनशिप में किसी तीसरे का दखल ज्यादा बढ़ने न दें। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसरों पर नजर रखें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। खर्चे नियंत्रित होंगे। व्यापार में विस्तार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ साबित होगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। कुछ लोगों के रिलेशनशिप को पैरेंट्स सपोर्ट करेंगे। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति में दिलचस्पी बढ़ सकती है।ऑफिस मीटिंग में अपने आइडियाज को खुलकर शेयर करें। करियर ग्रोथ के नए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। आज आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देना होगा। स्मोकिंग और एल्कोहल के सेवन से परहेज करें। धनु राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। रिश्तों में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा। साथी से भरपूर प्यार लुटाएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कई बड़े बदलाव होंगे। ऑफिस में आपको टैलेंट का प्रदर्शन करने का कई अवसर मिलेगा। क्लाइंट आपके कार्यों का पॉजिटिव फीडबैक देंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। कुछ जातक सोच-समझकर स्टॉक मार्केट, ट्रेड या नए बिजनेस में इनवेस्ट कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका ठीक-ठाक रहेगा, बस ऑयली फूड के सेवन से परहेज करें। मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। रिश्तों में तकरार बढ़ सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। हालांकि, बातचीत के जरिए समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। आज कुछ जातकों के रिलेशनशिप को पैरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ में खुशियां आएंगी। ऑफिस में कार्यों की चुनौतियां बढ़ सकती हैं। धैर्य बनाए रखें। क्रोध से बचें। करियर से जुड़े डिसीजन सोच-समझकर लें। धन लाभ के नए अवसरों पर नजर रखें। आज आपको इंकम के नए सोर्स से धन लाभ होगा। सेहत पर ध्यान देना होगा। यात्रा के दौरान मेडिकल किट अपने साथ रखें। कुंभ राशि : आज कुंभ राशि वालों के जीवन में कई बड़े बदलाव होंगे। ऑफिस के कार्यों में बहुत सावधानी बरतना होगी। आपको कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। कुछ जातक टॉक्सिक रिलेशन से बाहर निकलने का प्लान बना सकते हैं। आज आप अपने … Read more

जावेद अख्तर ने जो बाइडन को लेकर कसा तंज, एक्स यूजर ने जावेद अख्तर को बताया ‘गद्दार का बेटा’

मुंबई बॉलीवुड स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर को अपने विचारों और बातों को खुलकर रखने के लिए जाना जाता है। हाल ही में जावेद अख्तर ने अपने एक्स हैंडल पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को लेकर तंज कसते हुए एक पोस्ट लिखा था। उनके इस पोस्ट पर कमेंट में एक एक्स यूजर ने उन्हें ‘गद्दार का बेटा’ कहकर बुलाया था। जावेद अख्तर ने अब उस एक्स यूजर को करारा जवाब दिया है। उन्होंने बाताया कि कैसे उनके परिवार ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया। जो बाइडन को लेकर जावेद अख्तर ने कसा था तंज जावेद अख्तर ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट में लिखा था कि मुझे भारतीय नागरिक होने पर गर्व है और अपनी आखिरी सांस तक मैं ऐसा ही रहूंगा, लेकिन जो बाइडन के साथ मेरी एक बात कॉमन है। हम दोनों के पास अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने के लिए समान चांस है। जावेद अख्तर के इसी ट्वीट पर विवेक शर्मा नाम के एक यूजर ने कमेंट करके उन्हें ‘गद्दार का बेटा’ बताया था। एक्स यूजर ने जावेद अख्तर को बताया ‘गद्दार का बेटा’ विवेक शर्मा ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था- “आपके पिता ने मुसलमानों के लिए अलग राष्ट्र पाकिस्तान बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। फिर एक प्रगतिशील राइटर की आड़ में उन्होंने भारत में रहना चुना। आप गद्दार के बेटे हैं जिन्होंने धर्म के आधार पर हमारे देश को बांटने का काम किया। अब आप कुछ भी कहें, पर यह सच है।” जावेद अख्तर ने एक्स यूजर को दिया जोरदार जवाब जावेद अख्तर ने विवेक शर्मा के इस कमेंट पर जोरदार रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा, “यह तय कर पाना मुश्किल है कि तुम पूरी तरह से अज्ञानी हो या बेवकूफ। 1857 से मेरा परिवार स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल रहा और जेल और काला पानी गया, जब संभवता तुम्हारे बाप-दादा अंग्रेजी सरकार के जूते चाट रहे थे।”

सूरत इमारत हादसे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

सूरत सूरत इमारत हादसे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और इनमें से एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 15 लोग घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक एफआईआर में जिन लोगों के नाम दर्ज हैं उनमें इमारत के मालिक राज काकड़िया, जो इस समय संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं, और उनकी मां रामिलाबेन काकड़िया का नाम शामिल है। इसके अलावा इमारत में रह रहे लोगों से किराया लेने वाले अश्विन वेकरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों के खिलाफ एफआईआर एक जुलाई से लागू नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय सहिंता की  कई धाराओं के तहत दर्ज की गई है। एफआईआर के मुताबिक जर्जर हो चुकी 6 मंजिला इमारत में केवल 5 फ्लैटों में लोग रह रहे थे। बाकी फ्लैटों में रह रहे लोग रिस्क के चलते यहां से जा चुके थे। अप्रैल  में  सूरत नगर निगम ने इमारत को देखते हुए इसे खाली करने के लिए कहा था। इसके अलावा इसमें रह रहे लोगों ने भी वेकरिया से इसे ठीक कराने के लिए कहा था लेकिन उसने कहा कि मालिक अगले साल तक ठीक कराएंगे। इमारत का निर्माण साल 2016-17 में हुआ था।  एफआईआर में पीड़ितों की पहचान हीरामन केवट (40), अभिषेक (35), ब्रिजेश गोड़ (50), शिवपूजन केवट (26), अनमोल हरिजन (17), परवेश केवट (21) और लालजी केवट (40) के रूप में की गई है। मृतकों में अधिकतर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कपड़ा मजदूर थे। बता दें, हादसा सूरत के सचिन जीआईडीसी इलाके में शनिवार को दोपहर दो बजकर 45 मिनट के आसपास हुआ। उस समय कुछ लोग काम पर गए हुए थे जबकि कुछ अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक इमारत गिरी और चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। कई लोग मलबे में फंसे हुए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते समय मलबे से कई लोगों की आवाज आ रही थी। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के बाद जल्द ही एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चला और एक-एक कर सात शव बाहर निकाले गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी बुला लिया गया था। पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया, करीब पांच फ्लैटों में लोग रहते थे, जिनमें से ज्यादातर इस इलाके के कारखानों में काम करने वाले लोग थे। जब बचाव कार्य शुरू हुआ, तो हमें फंसे हुए लोगों की चीखें सुनाई दीं। हमने मलबे से एक महिला को निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया।  

फ्रांस में दूसरे चरण का मतदान पूरा, देश में तनावपूर्ण माहौल है, जिससे निपटने के लिए 30,000 पुलिस बल की तैनाती की गई

पेरिस फ्रांस में रविवार को संसदीय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ। माना जा रहा है कि विभाजित संसद में दक्षिणपंथी पार्टी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर सकती है। इधर, चुनाव के बीच देश में तनावपूर्ण माहौल है, जिससे निपटने के लिए 30,000 पुलिस बल की तैनाती की गई है। मतदाता चिंतित हैं कि बदलते राजनीतिर परिदृश्य में चुनाव के बाद राजनीतिक भूकंप आ सकता है। स्ट्रासबर्ग के पूर्वी शहर के बाहर रोसहेम गांव में 72 वर्षीय एंटोनी श्रामेक ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा कि उन्हें डर है कि फ्रांस गणतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ देखेगा। राष्ट्रपति ने किया था समय से पहले चुनाव का एलान 41 वर्षीय सिविल सेवक एडेला फोरनियर ने सहमति व्यक्त की और कहा कि मैं चाहता हूं कि जनता का मूड शांत हो, लेकिन हम इससे बहुत दूर हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने जून के यूरोपीय संसद वोट में हार के बाद समय से तीन साल पहले आकस्मिक चुनाव का ऐलान किया था। उनकी ओर से खेले गए इस जुए का उल्टा असर होता दिख रहा है। पहले चरण में दक्षिणपंथी पार्टी को बढ़त धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन की राष्ट्रीय रैली (RN) ने 30 जून को हुए पहले चरण के मतदान में बढ़त बनाई थी और अब रविवार को रन ऑफ दौड़ में इस उपलब्धि को दोहराने की ओर अग्रसर हैं। संभवत: वह पूर्ण बहुमत हासिल न कर पाएं, जिससे मैक्रॉन को ले पेन के लेफ्टिनेंट, आरएन पार्टी के 28 वर्षीय नेता जॉर्डन बार्डेला को पेरिस ओलंपिक की मेजबानी से कुछ हफ्ते पहले प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

मंगल ग्रह पर नासा के चार वैज्ञानिक 378 दिन बिताने के बाद सकुशल बाहर आ चुके, सकुशल बाहर आने पर बजी तालियां

वाशिंगटन चंद्रमा के बाद जल्द ही इंसान अब मंगल ग्रह पर अपने कदम रखेगा। इस दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगल ग्रह के वातावरण की तरह डिजाइन खास घर में नासा के चार वैज्ञानिक 378 दिन बिताने के बाद सकुशल बाहर आ चुके हैं। इस मिशन के माध्यम से नासा यह शोध करने में जुटा है कि अगर इंसानों को मंगल ग्रह पर भेजा जाता है तो क्या-क्या करना होगा। चार वैज्ञानिकों ने बिताया एक साल नासा के चार वैज्ञानिक एंका सेलारियु, रॉस ब्रॉकवेल, नाथन जोन्स और टीम लीडर केली हेस्टन ने पिछले एक साल से मंगल ग्रह पर जाने के मिशन से जुड़े कार्यक्रम का हिस्सा बने और मंगल ग्रह पर मनुष्य कैसे रहेगा, क्या चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, इसका अध्ययन किया। मानवीय संपर्क से दूर थे सभी 378 दिन बाद टेक्सास के ह्यूस्टन में “मंगल ग्रह” की तर्ज पर बने आवास से बाहर आने पर सभी लोगों ने जोरदार तरीके से इन वैज्ञानिकों का स्वागत किया। ये सभी पिछले एक साल से मानवीय संपर्क से दूर थे। वैज्ञानिकों के चेहरे पर दिखी मुस्कान वैज्ञानिकों ने इस घर में मार्सवॉक किया और सब्जियां भी उगाई। उनके लिए एक साल तक मानवीय संपर्क से दूर रहना ठीक वैसा ही था जैसा महामारी के दौरान लॉकडाउन का सिहरन पैदा करने वाला अनुभव था। मगर शनिवार को बाहर निकलने पर चारों वैज्ञानिकों के चेहरे हंसी से खिल उठे थे। इस खास आवास में क्या-क्या है? मंगल ग्रह की तर्ज पर बना यह आवास 3डी प्रिटिंग से तैयार किया गया है। इसे मार्स ड्यून अल्फा नाम दिया गया है। इसका कुल क्षेत्रफल 1,700 वर्ग फुट है। इसमें शयनकक्ष, एक जिम, सामान्य क्षेत्र और खेत हैं। एक आउटडोर क्षेत्र लाल रेत से भरा है। यहीं पर टीम ने अपने “मार्सवॉक” के लिए सूट पहना था। हालांकि यह अब भी खुली हवा के बजाय ढका है। नासा का यह पहला मिशन नासा के जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र के उप निदेशक स्टीव कोर्नर ने जानकारी दी है कि चारों वैज्ञानिकों ने इस आवास में एक वर्ष से अधिक समय बिताया है। इस दौरान इन्होंने महत्वपूर्ण विज्ञान का अध्ययन किया है। उन्होंने बताया कि यह मिशन नासा के तीन मिशनों में से पहला है। चंद्रमा पर इंसानों को भेजेगा अमेरिका अमेरिका की योजना अपने आर्टेमिस कार्यक्रम के तहत इंसानों को चंद्रमा पर भेजने की है। इसका उद्देश्य यह है कि इंसान वहां लंबे समय तक रहना सीख सकें और बाद में 2030 तक मंगल ग्रह की यात्रा की तैयारी में मदद कर सकें। वैज्ञानिकों ने क्या कहा? जीव विज्ञानी केली हेस्टन ने सभी से हेलो किया और कहा कि वास्तव में आपको नमस्ते कह पाना बहुत ही अद्भुत है। आपातकालीन कक्ष के चिकित्सक जोंस ने कहा कि “मैं सचमुच उम्मीद करता हूं कि आप सबके सामने खड़ा होकर रोऊंगा नहीं। मगर कुछ क्षण बाद जब उन्होंने भीड़ में अपनी पत्नी को देखा तो वे रोने वाले ही थे।

26.41 लाख का सामान और नगदी बरामद, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में तीन चोर गिरफ्तार

कबीरधाम. कबीरधाम एएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि पीड़ित लखेश्वर चन्द्रवंशी निवासी कचहरी पारा कवर्धा ने बीते साल एक मई 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने अपने शिकायत में बताया था कि वे परिवार के सभी सदस्य भतीजी की शादी कार्यक्रम में कवर्धा के जी-श्याम पैलेस चले गए थे। घर पर कोई नहीं था। दो मई 2023 को सुबह घर वापस आकर देखा तो घर के अंदर कमरों का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोर लगभग 44 तोला सोना के गहने, 177 तोला चांदी के गहने, नगद 7 लाख 45 हजार रुपये, कुल कीमत 30 लाख रुपए की चोरी कर ली। इस मामले में पुलिस की जांच जारी थी। जांच के दौरान पुलिस ने करीब एक साल बाद 6 जुलाई 2024 आरोपी दीपक चन्द्रवंशी पिता रवि चन्द्रवंशी उम्र 23 निवासी ग्राम रूसे थाना पांडातराई वर्तमान निवास विद्यानगर वार्ड नंबर 07 कवर्धा थाना कवर्धा, प्रफुल्ल चन्द्रवंशी पिता राजेश चन्द्रवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मजगांव थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा वर्तमान निवास रायपुर बायपास रोड कवर्धा व अभिषेक चन्द्रवंशी पिता कृष्णा चन्द्रवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम डौकाबांधा थाना पिपरिया जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया है। इन आरोपियों ने सोना-चांदी के गहने को रतलाम (एमपी) में बेच दिया था। इससे प्राप्त राशि को आपस में बांट लिया। इन रुपयों से बीते एक साल से ऐश कर रहे थे। सभी आरोपी ने बाइक व कार की खरीदी की थी। इसके अलावा ब्याज में रुपए बांट रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की रुपए से खरीदी गए बाइक व कार समेत अन्य सामान को जब्त किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी कल जायेंगे मणिपुर

नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी सोमवार को मणिपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न जिलों में हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष के. मेघचंद्र के अनुसार, राहुल विमान से दिल्ली से सिलचर जाएंगे और वहां से जिरीबाम जिले में जाएंगे। वहां छह जून को हिंसा हुई थी। राहुल गांधी की तीसरी यात्रा मणिपुर में हिंसा शुरू होने के बाद राहुल गांधी की यह तीसरी यात्रा होगी। वह पिछले साल मई में ¨हसा शुरू होने के कुछ सप्ताह बाद मणिपुर गए थे। इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी मणिपुर से निकाली थी। मेघचंद्र ने कहा कि राहुल जिले में कुछ राहत शिविरों का दौरा करेंगे। फिर वह सिलचर हवाई अड्डा लौटेंगे और वहां से इंफाल के लिए उड़ान भरेंगे। सड़क मार्ग से पहुंचेंगे मोइरंग मेघचंद्र ने कहा कि इंफाल में उतरने के बाद राहुल चुराचांदपुर जिले में पहुंचकर राहत शिविरों में रहने वाले लोगों से बातचीत करेंगे। चुराचांदपुर से गांधी सड़क मार्ग से बिष्णुपुर जिले के मोइरंग पहुंचेंगे। कुछ राहत शिविरों का दौरा करेंगे। इसके बाद वह इंफाल लौटेंगे। वहां राज्यपाल अनुसुइया उइके से उनकी मुलाकात होने की संभावना है।

कांग्रेस में बचे हिंदुओं को राहुल गांधी की मानसिकता से सावधान रहना चाहिए: विश्व हिंदू परिषद

नई दिल्ली विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि कांग्रेस में बचे हिंदुओं को राहुल गांधी की मानसिकता से सावधान रहना चाहिए। राम जन्मभूमि आंदोलन के संबंध में राहुल गांधी का ताजा बयान, झूठ का एक पुलिंदा है तथा हिंदुओं के प्रति घृणा से भरा हुआ है। लालकृष्ण आडवाणी द्वारा निकाली गई रथ यात्रा का इस संपूर्ण संघर्ष में एक महत्वपूर्ण योगदान है। परंतु, राहुल गांधी का यह कहना कि राम जन्मभूमि का संघर्ष इस यात्रा से शुरू हुआ, उनकी अज्ञानता का परिचय देता है। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने रविवार को कहा कि जन्मभूमि के लिए हिंदुओं का संघर्ष वर्ष 1528 से ही शुरू हो गया था, जब आक्रांता बाबर ने राम जन्मभूमि पर स्थित रामलला के पावन मंदिर को तोड़ा था। सुप्रीम कोर्ट के 2019 में निर्णय आने तक संपूर्ण देश के राम भक्त निरंतर संघर्षरत रहे। डॉ. जैन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने फिर एक बार हिंदू समाज का अपमान किया है, जिसने कभी विदेशी आक्रमण के समक्ष घुटने नहीं टेके। राहुल गांधी ने गुरु नानक देव, गुरु तेग बहादुर और गुरु गोविंद सिंह जी के अमर योगदान को भुलाने का षड्यंत्र किया है, जो अयोध्या पधारे थे। उनकी स्मृति में बने गुरुद्वारों में आज भी लाखों श्रद्धालु जाकर अपने आप को धन्य समझते हैं। राहुल गांधी ने अपमानित किया है, उन लाखों बलिदानियों का, जिन्होंने राम जन्मभूमि को मुक्त करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। राहुल ने उन 60 करोड़ राम भक्तों के योगदान को भी अपमानित किया है, जिन्होंने राम जन्मभूमि के निर्माण के लिए खुले दिल से योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि महंत दिग्विजय नाथ, महंत अवैद्यनाथ, महंत रामचंद्र परमहंस, अशोक सिंघल जैसे महापुरुषों के योगदान को राहुल गांधी भुलाना चाहते हैं, जो कभी संभव नहीं है। इन सब के प्रति हिंदू समाज हमेशा कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह व्यक्ति इस कृतज्ञता को नहीं समझ सकता, जिसकी परंपरा देश के विकास में योगदान देने वाले महापुरुषों को अपमानित करने की रही है। राहुल के परिवार के मन में हिंदुओं के प्रति कितनी नफरत भरी है, उनके इन बयानों से स्पष्ट हो जाता है। फैजाबाद में सपा उम्मीदवार की विजय का विश्लेषण हो सकता है, लेकिन बार-बार अयोध्यावासियों को निशाने पर लेना किसी भी तरह उचित नहीं है। उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि संघर्ष के हर पड़ाव का केंद्र बिंदु अयोध्या रहा है। अयोध्यावासियों का योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। राहुल गांधी अपनी झूठी विजय की मृग मरीचिका में जी रहे हैं। हिंदू को अपमानित करने का जो मकड़जाल वे बुन रहे हैं, उसमें वे ही फंसेंगे।

अमित शाह ने अहमदाबाद में कहा- देश के लिए मरने की नहीं, जीने और काम करने की जरूरत है

अहमदाबाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के लिए मरने की नहीं बल्कि जीने की जरूरत है। उन्होंने गुजरात के विकास में भूमिका निभाने के लिए कड़वा पाटीदार समुदाय की सराहना की। केंद्रीय गृह मंत्री शाह रविवार को अहमदाबाद में छात्रों के लिए एक छात्रावास परिसर का उद्घाटन करने के बाद एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी  मौजूद थे। शाह ने शहर में एक अस्पताल का भी उद्घाटन किया। शाह ने कहा कि आज देश के लिए मरने की नहीं बल्कि देश के लिए जीने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “आप एक अच्छे आईएएस, आईपीएस, सीए, डॉक्टर, अच्छे नागरिक या गृहिणी हो सकते हैं, लेकिन आपको देश के लिए काम करने की जरूरत है।” वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि कड़वा पाटीदार समुदाय ने गुजरात के विकास में बहुत योगदान दिया है। गुजरात और पाटीदार समुदाय का विकास समानांतर है। अपनी कड़ी मेहनत से कड़वा पाटीदार समुदाय ने अपने विकास के साथ-साथ राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शाह ने कहा कि आज उत्तरी गुजरात के कड़वा पाटीदार समुदाय के कई संस्थानों में पढ़कर लोग देश की सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि दो दशक पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘शाला प्रवेशोत्सव’ (स्कूल नामांकन) और ‘कन्या केलावणी महोत्सव’ के कारण राज्य में शिक्षा क्षेत्र में बहुत विकास देखा गया है। सीएम ने कहा कि बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना बहुत जरूरी है। शिक्षा विकास की नींव है। सरकार देश के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं, छात्रावास के अधिकारियों ने कहा कि अमीन पीजेकेपी विद्यार्थी भवन कड़वा पाटीदार समुदाय द्वारा बनाया गया है। इस छात्रावास में सभी सामाजिक समूहों के छात्रों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने अहमदाबाद में नवनिर्मित मल्टी-स्पेशियलिटी एसएलआईएमएस अस्पताल का भी उद्घाटन किया। 30 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 8 मंजिला अस्पताल में ओपीडी सुविधाओं के साथ-साथ रोबोटिक सर्जरी और कार्डियक केयर सेंटर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। शाह ने ट्वीट किया, ”मुझे विश्वास है कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह अस्पताल क्षेत्र की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।”  

राहुल गांधी के बयान पर कटाक्ष किया, कहा- उन्हें हसीन सपने देखने की पुरानी आदत, कांग्रेस भानुमती का कुनबा: राकेश सिन्हा

पटना कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने की बात कही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को अयोध्या की तर्ज पर ही गुजरात में हराएंगे। लोकसभा सांसद के इस वार पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद और आरएसएस विचारक राकेश सिन्हा ने राहुल गांधी के बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ” राहुल गांधी को हसीन सपने देखने की पुरानी आदत है। कुछ चीजें है जो दुर्घटनाओं में हो जाती हैं। लोकसभा चुनाव एक दुर्घटना थी और इसमें कुछ सीट कांग्रेस पार्टी को अधिक मिल गई है।” सिन्हा ने कांग्रेस को संगठन हीन पार्टी करार दिया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस का ना अपना संगठन है, ना ही दृष्टि है। जिस पार्टी के पास ना संगठन हो न दृष्टि हो, जो पार्टी भानुमती का कुनबा हो, वह देश में कभी भी विकल्प नहीं बन सकती। सांसद से राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के ‘सरकार गिरने’ वाले बयान को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा,” वह अपनी पार्टी को संभाल लें। किसी प्रतिभावान व्यक्ति को राजनीति में आगे लाएं। परिवार पर आधारित लोग जो वह परिवार से बाहर जाते नहीं है। उनको दूसरों को नैतिक उपदेश देने का अधिकार नहीं है।” बिहार एनडीए में तालमेल के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गठबंधन धर्म का निर्वाह करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो नेतृत्व है, वह हमेशा सर्व समावेशी नेतृत्व रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक आस्था है। वो स्वतंत्र भारत के किसी नेतृत्व में नहीं है। लालू प्रसाद यादव ने 5 जुलाई को, राजद के स्थापना दिवस पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच दावा किया था कि केंद्र की एनडीए सरकार अगस्त में गिर जाएगी। उन्होंने कहा था, ”केंद्र सरकार बहुत कमजोर है…बहुत मुमकिन है कि अगस्त तक यह सरकार गिर जाएगी।” उनके इस बयान के बाद ही आरोप प्रत्यारोप का दौर पक्ष-विपक्ष के बीच शुरू हो गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet