LATEST NEWS

रेसलर जॉन सीना ने डब्लूडब्लूई से संन्यास की घोषणा की, अगले साल आखिरी बार रिंग में उतरेंगे

टोरंटो डब्लूडब्लूई इतिहास के महान रेसलर की फेहरिस्त में शामिल जॉन सीना ने संन्यास की घोषणा की है। वे अगले साल 2925 में आखिरी बार डब्लूडब्लूई के रिंग में उतरेंगे। इस खबर से उनके चाहने वालों में मायूसी है। कनाडा के टोरंटो में आयोजित डब्लूडब्लूई मनी इन द बैंक के लाइव मैच के दौरान जॉन सीना ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। डब्लूडब्लूई की तरफ से इसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है जिसमें उनके चाहने वालों ने मायूसी का इजहार किया है। उल्लेखनीय है कि जॉन सीना ने 16 बार विश्व खिताब जीता है। 47वर्षीय जॉन सीना ने 2001 में रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा था। डब्लूडब्लूई से अनुबंध मिलने के बाद उन्होंने लगातार जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2018 में अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा और कई हॉलिवुड फिल्मों में नजर आए।  

72 घंटे से कीचड़ में ढूंढ रहा पिता, असम-गुवाहाटी में स्कूटी से खुले नाले में गिरा 8 साल का बच्चा

गुवाहाटी. मौसम का कहर पूर्वोत्तर पर टूट रहा है। असम में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से लोगों का बुरा हाल है। अबतक कईयों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस बीच यहां के गुवाहाटी से एक रौंगटे खड़े देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स हीरालाल सरकार खुले नाले में गिरे अपने 8 साल के बेटे अभिनाश की पिछले तीन दिनों से तलाश कर रहा है। इस पिता की कोशिश ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा भी उन्हें सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने उस शख्स को अपने छोटे बेटे की खातिर रात को घर लौटने की गुजारिश की। दरअसल, असम के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी के कुछ हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। यहां गुवाहाटी के पहाड़ी इलाके ज्योतिनगर में गुरुवार शाम को अभिनाश अपने पिता की स्कूटी से फिसलकर खुले नाले में गिर गया था। अपने बेटे को ढूंढने के लिए उन्होंने भी छलांग लगा दी थी, लेकिन कामयाब नहीं हुए। तभी से पिता हीरालाल अपने बच्चे की  तलाश में जुटे हैं। इस घटना का पता चलने के बाद से प्रशासन भी मुस्तैदी से उस बच्चों को ढूंढने में जुट गया और कई मशीनों के साथ-साख खोजी कुत्तों को भी नाले में गिरे बच्चे की तलाश में लगाया गया है।

वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्सः पाकिस्तान चैंपियंस ने भारतीय चैंपियंस को 68 रनों से हराया

नई दिल्ली इंग्लैंड में हो रहे वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान चैंपियंस ने भारतीय चैंपियंस को 68 रनों से हरा दिया। इस मैच में इंडिया चैंपियंस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच में पाकिस्तानी चैंपियंस की तरफ से बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए उसके तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए और 243 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में इंडिया चैंपियंस की टीम सिर्फ 175 रन बना सकी। भारत की शुरुआत अच्छी रही। भारतीय टीम ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 51 रन बनाए लेकिन उसके बाद टीम बैकफुट पर नजर आई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा सुरेश रैना ने 40 गेंदों में 4 चौके व 2 छक्के के साथ 52 रन जड़े। अंबाती रायुडू ने 39, रॉबिन उथप्पा ने 22, युवराज सिंह ने 14, इरफान पठान ने 15 और अनुरीत सिंह ने नाबाद 20 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए वहाब रियाज और शोएब मलिक ने अच्छी गेंदबाजी की। इन दोनों ही गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। सोहेल खान और सोहेल तनवीर के खाते में 1-1 विकेट आया। इससे पहले पाकिस्तान चैंपियंस के लिए कामरान अकमल और शरजील खान ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों प्लेयर्स ने ताबड़तोड़ अंदाज में रनों की बरसात कर दी। कामरान ने 40 गेंदों में 77 रन और शरजील ने 30 गेंदों में 72 रन बनाए। इसके बाद आए शोएब मकसूद ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 51 रन बनाए। शोएब मलिक ने 25 रनों का योगदान दिया।  

‘सुनक सरकार की ये नौटंकी जारी नहीं रखेंगे’, रवांडा बिल योजना को ब्रिटेन के नई पीएम कीर स्टार्मर ने किया बंद

लंदन. ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शनिवार को बतौर पीएम अपना कार्यभार संभाल लिया। अपने कार्यकाल के पहले ही दिन उन्होंने पूर्ववर्ती ऋषि सुनक सरकार की महत्वकांक्षी योजना रवांडा बिल को बंद करने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई है और इसे दफन कर दिया गया है। कीर स्टार्मर ने अपने दिन की शुरुआत कैबिनेट की बैठक के साथ की और अपनी सरकार की वित्त मंत्री रेसेल रीव्स और नए विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘हमारे पास करने के लिए बहुत काम है, इसलिए अब हमें काम पर जुट जाना चाहिए।’ बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कीर स्टार्मर ने रवांडा बिल योजना को बंद करने का एलान किया। उन्होंने कहा ‘रवांडा योजना शुरू होने से पहले ही खत्म होकर दफन हो गई है। मैं इस नौटंकी को जारी रखने के पक्ष में नहीं हूं।’ क्या थी रवांडा योजना ब्रिटेन में अवैध अप्रवासियों का आगमन एक बड़ी समस्या है और आम चुनाव के दौरान भी यह एक प्रमुख मुद्दा रहा। इस समस्या से निपटने के लिए सुनक सरकार ने रवांडा योजना पेश की थी। बता दें कि साल 2022 में तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन और रवांडा के बीच पांच वर्षीय समझौता किया था। इस समझौते का मकसद असुरक्षित और अनधिकृत रास्तों से ब्रिटेन में हो रहे अवैध अप्रवासन को रोकना था। खासकर उस अप्रवासन को रोकना जो छोटी नावों के ज़रिए इंग्लिश चैनल (समुद्री मार्ग) के रास्ते से होता है। गैरकानूनी तरीके से ब्रिटेन में घुसने के लिए अत्यधिक ज़ोखिम वाले रास्तों का सहारा लिया जाता है तो इससे कई बार मौतें भी होती हैं और इस क्षेत्र में मानव तस्करी को भी बढ़ावा मिलता है। यही वजह है कि रवांडा प्लान के तहत ब्रिटेन में गैरकानूनी तरीके से आ चुके लोगों को प्रवासन की प्रक्रिया के तहत शरण देने और कुछ को रंवाडा भेजने की योजना थी। रवांडा ने शुरुआती पांच साल तक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हर साल 1,000 शरणार्थियों को लेने पर सहमति दी थी। हालांकि मानवाधिकार समूहों और वकीलों ने इस योजना का विरोध किया और इसे अदालत में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने नॉन रिफॉलमेंट सिद्धांत के उल्लंघन पर चिंता जताई। नॉन रिफॉलमेंट सिद्धांत के मुताबिक अगर कोई नागरिक किसी देश में शरण मांगता है तो फिर उसके और शरण देने वाले देश के बीच एक तरह ये अनुबंध हो जाता है कि उसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर उस देश में वापस नहीं भेजा जाएगा, जहां से वो आया है और जहां जाति, धर्म, नस्ल, राष्ट्रीयता, किसी खास सामाजिक समूह का सदस्य होने या किसी राजनीतिक मत की वजह से उसकी ज़िंदगी और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को ख़तरा है। मानवाधिकार को लेकर रवांडा का जितना घटिया रिकॉर्ड है, उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ब्रिटेन में शरण मांगने वालों को तीसरे देश के तौर पर भी रवांडा में पुनर्वास करना सही नहीं होगा। कोर्ट के इस फैसले को नाकाम करने के लिए सुनक सरकार ने अपनी ‘स्टॉप द बोट’ मुहिम के लिए बिल पेश किया। सरकार ने रवांडा सुरक्षा (शरण और अप्रवासन) विधेयक पेश करके तीसरे देश के तौर पर रवांडा को शरणार्थियों के लिए सुरक्षित देश घोषित कर दिया। जनवरी 2024 में इस विधेयक को हाउस ऑफ लॉर्ड्स में पहले दौर की मंजूरी मिल चुकी थी। नए मंत्रियों की नियुक्ति कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास में आयोजित हुई बैठक में अपने मंत्रिस्तरीय दल की नियुक्ति की। कोरोना महामारी के दौरान मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार पैट्रिक वैलेंस को विज्ञान मंत्री बनाया गया है। जेम्स टिम्पसन को जेल मंत्री बनाया गया है। कीर स्टार्मर की सरकार के सामने कई चुनौतियां हैं, जिनमें एक स्थिर अर्थव्यव्सथा, चरमराती सार्वजनिक सेवाएं और महंगाई आदि शामिल हैं। कीर स्टार्मर को दुनियाभर के नेताओं से बधाई संदेश मिल रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन्हें फोन करके बधाई दी। साथ ही उन्होंने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कीर स्टार्मर को बधाई नहीं दी, लेकिन ट्रंप ने रिफॉर्म यूके पार्टी के नेता निगेल फराज को जरूर बधाई दी। 

कनाडा ओपन के सेमीफाइनल में हारे राजावत

कैलगेरी प्रियांशु राजावत को यहां पुरुष एकल सेमीफाइनल में फ्रांस के एलेक्स लेनियर के खिलाफ सीधे गेम मे हार का सामना करना पड़ा जिससे कनाडा ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का अभियान खत्म हो गया। दुनिया के 39वें नंबर के खिलाड़ी राजावत को दुनिया के 37वें नंबर के खिलाड़ी लेनियर के खिलाफ 45 मिनट में 17-21 10-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। राजावत ने इससे पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच एकमात्र मुकाबले में मैड्रिड स्पेन मास्टर्स के क्वालीफिकेशन में लेनियर को हराया था। क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को हराने वाले राजावत ने मुकाबले में सकारात्मक शुरुआत करते हुए 3-0 की बढ़त बनाई लेकिन लेनियर वापसी करते हुए 7-4 से आगे हो गए। कड़े मुकाबले के बीच राजावत ने कुछ मौकों पर बढ़त बनाई लेकिन वह विरोधी के दबाव का सामना नहीं कर पाए जिसने 15-16 के स्कोर पर लगातार पांच अंक के साथ गेम प्वाइंट हासिल किया और फिर पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में लेनियर शुरू से ही हावी रहे। उन्होंने 8-2 की बढ़त बनाई और फिर इसे 14-3 किया जिसके बाद फ्रांस के इस खिलाड़ी को गेम और मैच जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई।  

शुभमन गिल ने कहा- मैं जिस तरह आउट हुआ उससे निराश हूं, योजना के अनुसार बल्लेबाजी नहीं कर सके

हरारे भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मिली 13 रन की हार के बाद अपनी टीम के बल्लेबाजी प्रयास को निराशाजनक करार दिया। उन्होंने साथ ही कहा कि वह जिस तरीके से आउट हुए उससे काफी निराश हैं। मैच के बाद गिल ने कहा, ‘‘मैच में पारी के आधा खत्म होने तक हमने पांच विकेट खो दिए थे। अगर मैं अंत तक क्रीज पर टिका रहता तो अच्छा होता। मैं जिस तरह से आउट हुआ और मैच जिस तरह से आगे बढ़ा उससे मैं बहुत निराश हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए थोड़ी उम्मीद थी। लेकिन 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अगर आपका 10वें नंबर का बल्लेबाज मैदान पर हो तो आपको पता चल जाता है कि कुछ गड़बड़ है।’’ गिल ने कहा कि टीम अपनी योजनाओं को लागू नहीं कर सकी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने समय लेने और अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाने की बात की थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।’’ जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा इस जीत से काफी खुश थे। लेकिन उन्होंने कहा कि अभी श्रृंखला खत्म नहीं हुई है। रजा ने कहा, ‘‘जीत से बहुत खुश हूं। लेकिन काम पूरा नहीं हुआ है, श्रृंखला खत्म नहीं हुई है। विश्व चैम्पियन तो विश्व चैम्पियन की तरह ही खेलते हैं इसलिए हमें अगले मैच के लिए तैयार रहना होगा।’’  

पुणे जैसे हादसे में महिला की मौत, मुंबई में तेज रफ्तार बीएमडब्लू ने बाइक को टक्कर मारी

मुंबई. मुंबई में पुणे जैसा कार हादसा सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह मुंबई के वर्ली में एक तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में मृत महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और अभी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके की है। बाइक सवार दंपति मछली खरीदने के लिए ससून डॉक गए थे, जब वे मछली पकड़कर लौट रहे थे तो उनके दोपहिया वाहन को एक तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पलट गई और पति-पत्नी दोनों कार के बोनट पर गिर गए। खुद को बचाने की कोशिश में पति बोनट से कूदने में कामयाब रहा, लेकिन उसकी पत्नी इतनी भाग्यशाली नहीं थी। घटना के बाद मची अफरा-तफरी में आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पति का फिलहाल इलाज चल रहा है, साथ ही हिट-एंड-रन मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों पुणे में भी एक ऐसा हादसा सामने आया था, जिसमें एक लग्जरी कार सवार नाबालिग ने बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें बाइक सवार दो इंजीनियर्स की मौत हो गई थी। 

बिना शर्त स्थायी युद्ध विराम की करेगा बातचीत, इस्राइल से जंग के बीच हमास का रुख नरम

गाजा. हमास और इस्राइल बीते नौ महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। गाजा में पैदा हुई मानवीय परिस्थितियों को लेकर देशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस बीच, हमास का रुख कुछ नरम होता दिख रहा है। वह किसी भी समझौते पर पहुंचने से पहले इस्राइल पर लगातार स्थायी युद्धविराम के लिए दबाव डालने की अपनी जिद पर पुनर्विचार करने के लिए तैयार है। गाजा में युद्ध विराम तक पहुंचने के लिए चल रहे प्रयासों में यह बयान एक महत्वपूर्ण पल है। हमास लगातार कई मांगे रखता आ रहा है। हालांकि अब वह बिना किसी शर्त के एक अस्थायी युद्ध विराम पर बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है। हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि संशोधित दृष्टिकोण से समझौते के प्रारंभिक चरण के दौरान स्थायी युद्धविराम पर बातचीत जारी रखने की अनुमति मिल जाएगी, जिसके छह सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। महत्वपूर्ण बात यह है कि मध्यस्थ अस्थायी युद्धविराम के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करेंगे, गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने में सुविधा प्रदान करेंगे, तथा वार्ता जारी रहने तक इस्राइली सैनिकों की वापसी की निगरानी करेंगे। मसौदे में कहा गया है कि 16वें दिन से पहले, इस समझौते के दूसरे चरण के कार्यान्वयन की शर्तों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हो जाएगी। पहले चरण के पांचवें सप्ताह के अंत से पहले यह बातचीत पूरी हो जानी चाहिए। कतर में हो रहीं बैठक हमास के रुख में यह बदलाव कतर में इस्राइल और हमास के प्रतिनिधियों के बीच फिर से शुरू हुई वार्ता के बीच आया है। बता दें, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से व्यापक समझौते पर मध्यस्थता के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा करने की अनुमति मिलने के बाद यह बातचीत फिर से शुरू हुई। एक रिपोर्ट के अनुसार, मोसाद के निदेशक डेविड बार्निया ने मध्यस्थों से मिलने तथा युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई को शामिल करते हुए संभावित नए समझौते की शर्तों पर चर्चा करने के लिए कतर की यात्रा की। वहीं एक इस्राइली मसौदा प्रस्ताव का विवरण स्थानीय मीडिया में सामने आया है। इसमें एक तय समय सीमा के भीतर बातचीत शुरू करने के प्रावधान शामिल हैं। हालांकि, इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन दस्तावेजों की प्रामाणिकता की पुष्टि करने से परहेज किया है। हमास और इस्राइल के बीच एक समझौते को सुरक्षित करने के प्रयासों को हाल के महीनों में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। नेतन्याहू पर इस्राइली बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए दक्षिणपंथी मंत्रियों और बंधकों के परिवारों सहित विभिन्न क्षेत्रों से दबाव है। यह है मामला हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके बाद हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर लोगों को मौत के घाट उतारा। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की गई है, जिससे अधिकतर गाजा खंडहर में तब्दील हो गया है। अब तक इस्राइल और गाजा में कुल मिलाकर 37000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

कंपनियों को Bold और बड़े अक्षरों में बतानी होगी नमक-चीनी और फैट की मात्रा, FSSAI लाया पैकेज्ड फूड के नए नियम

नई दिल्ली. भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों (Packaged Food) के लेबल पर नमक, चीनी और संतृप्त वसा (Saturated Fat) के बारे में बोल्ड अक्षरों के साथ ही बड़े फॉन्ट में जानकारी देने को अनिवार्य करने की तैयारी कर रहा है. नियामक ने शनिवार को इस संबंध में लेबलिंग के नियमों में बदलाव को मंजूरी दी है. एफएसएसएआई के अध्यक्ष अपूर्व चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित खाद्य प्राधिकरण की 44वीं बैठक में यह फैसला लिया गया. इसमें पोषण संबंधी जानकारी लेबलिंग के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक (लेबलिंग और प्रदर्शन) विनियम, 2020 में संशोधन को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया. संशोधन का मकसद उपभोक्ताओं को उत्पाद के पोषण मूल्य को अच्छी तरह समझने और बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनाना है. मोटे अक्षरों में देनी होगी जानकारी इस संशोधन से संबंधित मसौदा अधिसूचना अब सुझावों एवं आपत्तियों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक डोमेन में रखा जाएगा. कुल चीनी, कुल संतृप्त वसा और सोडियम सामग्री की जानकारी प्रतिशत में दी जाएगी और इसे मोटे और बड़े अक्षरों में लिखा जाएगा. आपको बता दें कि एफएसएसएआई झूठे और भ्रामक दावों को रोकने के लिए समय-समय पर सलाह जारी करता है. इनमें ‘हेल्थ ड्रिंक’ शब्द को हटाने के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट को भेजी गई सलाह शामिल है. इसके अलावा, सभी खाद्य व्यवसाय ऑपरेटरों (एफबीओ) को फलों के रस के लेबल एवं विज्ञापनों से ‘शत-प्रतिशत फलों के रस’ से संबंधित किसी भी दावे, गेहूं का आटा/परिष्कृत गेहूं का आटा जैसे शब्द के उपयोग, खाद्य वनस्पति तेल आदि के लिए पोषक तत्व संबंधी दावे को हटाना अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया है. ये सलाह और निर्देश एफबीओ द्वारा भ्रामक दावों को रोकने के लिए जारी किए गए हैं. खतरनाक है पैक्ड फूड मार्केट में तमाम ऐसे प्रोडक्ट बिकते हैं, जिनकी पैकेजिंग तो हेल्थी चॉइस के रूप में होती है, लेकिन उनमें कई ऐसे इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जो नुकसान पहुंचाते हैं. हालांकि, सभी प्रोडक्ट्स खुद को हेल्दी बताकर ही अपनी मार्केटिंग करते हैं. आप कभी भी कोई पैकेज्ड फूड खरीदते हैं तो उसके लिए लेबल जरूर चैक करना चाहिए. 0- पैक्‍ड फूड को लंबे समय तक सुरक्षित बनाएं रखने के लिए इसमें केमिकल का इस्‍तेमाल किया जाता है जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक होते हैं. 0- कई तरह के पैक्‍ड फूड में सोडियम की मात्रा बहुत ज्‍यादा होती है इसलिए इन्‍हें खरीदते समय न्‍यूट्रीशियस फैक्‍ट्स को जरूर चेक कर लें. 0- जिन डिब्‍बाबंद खाने की चीजों में फ्रक्‍टोज कॉर्न सीरप और नमक मौजूद हो ऐसी खाने की चीजों को न खरीदें या इनका इस्‍तेमाल कम करें. 0- पैक्‍ड केक, कुकीज, हाई कैलोरी चिप्‍स, कैंडी आदि चीजों को लेबल देखकर ही खरीदें. 0- फ्रेश न होने के कारण ऐसी खाने की चीजों में पोषक पदार्थों की कमी होती है और इनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी बहुत अधिक होती है.

विमान में महिला की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर ने स्मार्टवॉच के इस्तेमाल से दिक्कत का पता लगाया और तुरंत किया इलाज

नई दिल्ली दिल्ली से सैन फ्रैंसिस्को जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान में महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इमर्जेंसी स्थिति में विमान में मौजूद केरल के एक डॉक्टर की सूझबूझ से उसकी जान बच गई और उड़ान में भी देरी नहीं हुई। विमान में चिकित्सा उपकरणों के अभाव में डॉक्टर ने स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करके महिला की दिक्कत का पता लगाया और तुरंत किट में उपलब्ध दवाइयां और इंजेक्शन देकर उसका इलाज किया। केरल के राजागिरी अस्पताल में काम करने वाले डॉ. गिगी वी कुरुत्तुकुलम ने जब देखा कि महिला की तबीयत बिगड़ रही है तो वह मदद के लिए तुरंत आगे आ गए। हालांकि उस समय उनके पास कोई भी मेडिकल इक्विपमेंट नहीं था। उन्होंने महिला को लेटने के लिए कहा। वहीं महिला ने ऐपल की स्मार्टवॉच पहन रखी थी। डॉ. ने उसी का इस्तेमाल करके उसी पल्स रेट और ब्लड प्रेशर का पता किया। डॉ. ने स्मार्टवॉच की ही मदद से इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम टेस्ट किया। डॉ. को पता चला कि महिला का ऑक्सीजन सैचुरेशन कम हो गया है और उसका ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ रहा है। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें जरूरी इंजेक्शन दिए। डॉ, कुरुत्तिकुलम के इलाज के बाद मरीज की हालत बेहतर होनी शुरू हो गई। विमान के कैप्टन ने भी महिला की हालत को देखते हुए पास के एयरपोर्ट पर डाइवर्ट करने का प्लान बना लिया था। हालांकि जब उसकी स्थिति में सुधार हो गया तो विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी। सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद मेडिकल टीम तत्काल महिला को लेकर अस्पताल पहुंची। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक महिला की स्थिति बेहतर हो रही है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। विमान में आपात स्थिति में स्मार्टवॉच ने भी कमाल कर दिया। स्मार्टवॉच ने मॉनिटर का काम किया और डॉक्टर ने उसका इस्तेमाल करके महिला की जान बचा ली।  

लोकसभा का दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद कोटा-बूंदी के दौरे पर बिरला, जगह-जगह हुआ स्वागत, निकला लंबा रोड शो

कोटा लोकसभा का लगातार दूसरी बार स्पीकर चुने जाने के बाद ओम बिरला पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। तीन दिवसीय दौरे पर कोटा-बूंदी पहुंचे लोकसभा स्पीकर का जगह-जगह स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में लंबा रोड शो भी किया। हिंडोली से कोटा तक के रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। कई जगहों पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया। कोटा में भी कई जगहों पर उनका स्वागत होना है। आपको बता दें कि, हिंडोली से कोटा तक ओम बिरला की स्वागत यात्रा का मार्ग कुल 80 किमी से ज्यादा है और इसके देर रात तक चलने की संभावना है। ओम बिरला ने रोड शो के दौरान आईएएनएस से खास बात करते हुए अपने संसदीय क्षेत्र और राजस्थान के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए की सरकार है और राज्य में भी भाजपा की सरकार है, इससे निश्चित रूप से विकास कार्यों में तेजी आएगी और वे जनता से किए वायदे एवं उनकी आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। सदन में विपक्षी सांसदों की संख्या बढ़ने और सदन के संचालन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पहले भी विपक्ष बड़ी संख्या में रहा है और सबसे यह अपेक्षा की जाती है कि सदन में सकारात्मक वातावरण रहे। सदन में अच्छी बहस हो, उच्च कोटि की चर्चा हो और सबका विचार सामने आए। 18 वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर उनके द्वारा सदन में जताई गई नाराजगी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सभी दलों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे संसदीय मर्यादाओं का पालन करें। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोटा-बूंदी और छात्र जीवन से उन्हें सामाजिक, राजनीतिक अनुभव मिला। यहां की जनता का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद मिला। उन्होंने यहीं से सब कुछ सीखा और इस क्षेत्र में जनता की कठिनाइयों के लिए संघर्ष भी किया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी बार भाजपा व एनडीए की सरकार बनी है। उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ता रहेगा और नए कीर्तिमान हासिल करेगा। केंद्र और राज्य, दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार है, यह संयोग लंबे वर्षों बाद राजस्थान को मिला है और हम कोशिश करेंगे कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर काम करें। राजस्थान का विकास हो और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले। लोकसभा की कार्यवाही और सदन में हंगामे को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए स्पीकर बिरला ने कहा कि लोकसभा लोकतंत्र का मंदिर और लोगों की आस्था एवं विश्वास का केंद्र है। हम संसद को देर रात तक चलाने की कोशिश करते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा चर्चा- संवाद हो और सबका मत सामने आए। जिससे हम सब मिलकर देश के विकास को सामूहिक रूप से एक नई दिशा दे पाएं।

पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह तबाही का मंजर, मोहान के पास पुल टूटकर नदी में गिर

अल्मोड़ा/रानीखेत उत्तराखंड में मानसून की बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। अल्मोड़ा-रानीखेत में भारी बारिश के कारण रामनगर – भतरौंजखान मोटर मार्ग पर मोहान के पास पुल टूटकर नदी में गिर गया। पुल गिरने की वजह से रामनगर से वाया मोहान रानीखेत अल्मोड़ा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग बंद हो गया है। इसके बाद यहां यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। इस मार्ग से जाने वाले वाहन अब रामनगर से मोहान और मोहान से चिमटाखाल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी हालात पर नजर बनाए हैं। उन्होंने आपदा विभाग और आपदा कंट्रोल रूम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अलर्ट मोड पर रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। आपदा प्रबंधन और आपदा कंट्रोल रूम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, प्रदेश में अलकनंदा, मंदाकिनी, काली, गंगा सहित सभी नदियों का जलस्तर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तेजी से बढ़ रहा है। गंगा नदी जहां ऋषिकेश में खतरे के निशान के करीब हैंं, तो वहीं काली नदी और अलकनंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जो लोग नदियों के किनारे या उसके आसपास रह रहे हैं उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

प्रदेश में भारी बारिश का कहर देखने को मिला, आदि कैलाश यात्रा मार्ग बंद, तवाघाट में फंसे 23 यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़ उत्तराखंड में इस बार मानसून ने आते ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पूरे प्रदेश में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। सभी नदियां उफान पर हैं। पहाड़ तिनके की तरह नदियों में समा रहे हैं, तो कहीं सड़कों पर गिरा मलबा मार्गों को बंद कर रहा है। आदि कैलाश यात्रा मार्ग तीन-चार दिनों से बंद है। इसके चलते तवाघाट में फंसे 23 यात्रियों को कोतवाली धारचूला पुलिस, एसएसबी व एनडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पिथौरागढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण हुए भूस्खलन से भारत- चीन अंतर्राष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट- लिपुलेख सड़क मार्ग तपोवन, दोबाट, कूलागाड़ आदि जगहों पर बंद है। इसके कारण श्री आदि कैलाश यात्रा से वापस आ रहे 23 यात्री तीन-चार दिनों से तवाघाट में फंसे हुए थे। यात्रियों के फंसे होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के आदेशानुसार, शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, परवेज अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला,विजेंद्र शाह एसएसबी व एनडीआरएफ टीम के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर मार्ग में फंसे सभी यात्रियों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।सभी यात्रियों ने पुलिस, एनडीआरएफ व एसएसबी टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

छत्‍तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ी, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में तो भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग

रायपुर छत्‍तीसगढ़ में रविवार से मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है और इसके चलते प्रदेश भर में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में तो भारी बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। हालांकि तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा और मौसम में ठंडकता बनी रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहेगा। बारिश व बादल के चलते वातावरण की ठंडकता और बढ़ेगी। विभाग के अनुसार जुलाई में अच्छी बारिश होन की उम्मीद है। इस महीने की बारिश जून में हुई कम बारिश की कमी पूरी कर देगी।naidunia_image मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, सतना, बगाति और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से रविवार 7 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के भी आसार है। इन क्षेत्रों में हुई वर्षा शनिवार को ओरछा में 5 सेमी, जगदलपुर में 4 सेमी, छोटेडोंगर-कोंडागांव में 3 सेमी, पखांजुर-पेंड्रारोड-बलरामपुर-रायगढ़ में 2 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

रायपुर में सीएम विष्णुदेव ने की छेरपहरा की रस्म, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को रथयात्रा धूमधाम से मनाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए। जगन्नाथ मंदिर में विशेष रस्म के साथ रथ यात्रा निकाली गई है। रथ यात्रा शुरू करने से पहले भगवान की प्रतिमा को रथ तक लाया गया और रास्ते को सोने के झाड़ से साफ भी किया गया। इस रस्म को छेरापहरा रस्म कहा जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व ओडिशा के लिए जितना बड़ा उत्सव है, उतना ही बड़ा उत्सव छत्तीसगढ़ के लिए भी है। महाप्रभु जगन्नाथ जितने ओडिशा के लोगों को प्रिय हैं। उतने ही छत्तीसगढ़ के लोगों को भी प्रिय हैं। उनकी जितनी कृपा ओडिशा पर रही है। उतनी ही कृपा छत्तीसगढ़ पर रही है। सीएम साय ने कहा कि भगवान जगन्नाथ किसानों के रक्षक हैं। उन्हीं की कृपा से बारिश होती है। उन्हीं की कृपा से धान की बालियों में दूध भरता है। उन्हीं की कृपा से किसानों के घर समृद्धि आती है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस साल भी छत्तीसगढ़ में भरपूर फसल हो। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा से मेरी प्रार्थना है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमें शांति, समृद्धि और खुशहाली की ओर अग्रसर करें। राजधानी रायपुर के गायत्री मंदिर में पुरी के जगन्नाथ रथ यात्रा की तर्ज पर पुरानी परंपरा निभाई जाती है।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छेरापहरा की रस्म पूरी कर सोने की झाड़ू से बुहारी लगाकर रथ यात्रा की शुरुआत की।  इसके बाद उन्होंने प्रभु जगन्नाथ की प्रतिमा को रथ तक लेकर गए। रथ यात्रा के लिए भारत में ओडिशा राज्य को जाना जाता है। ओडिशा का पड़ोसी राज्य होने के नाते छत्तीसगढ़ में भी इसका काफी बड़ा प्रभाव है। आज निकाली गई रथयात्रा में प्रभु जगन्नाथ, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा की खास अंदाज में पूजा-अर्चना की गई।  जगन्नाथ मंदिर के पुजारी के अनुसार उत्कल संस्कृति और दक्षिण कोसल की संस्कृति के बीच की यह एक अटूट साझेदारी है। ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान छत्तीसगढ़ का शिवरीनारायण-तीर्थ है, यहीं से वे जगन्नाथपुरी जाकर स्थापित हुए। शिवरीनारायण में ही त्रेता युग में प्रभु श्रीराम ने माता शबरी के मीठे बेरों को ग्रहण किया था। यहां वर्तमान में नर-नारायण का मंदिर स्थापित है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet