LATEST NEWS

अभिषेक शर्मा की शतक से भारत ने दूसरे टी20 में 100 रन से की जीत हाशिल

नई दिल्ली भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार वापसी की है। पहला मैच 13 रन से गंवाने वाली भारतीय टीम ने रविवार को दूसरे मुकाबले में 100 रन से जीत हासिल की। ओपनर अभिषेक शर्मा की (47 गेंदों में 100, सात चौके, आठ सिक्स) तूफानी सेंचुरी के दम पर भारत ने 235 का लक्ष्य रखा। जवाब में जिम्बाब्वे टीम 18.4 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आवेश खान तीन-तीन विकेट चटकाए। स्पिनर रवि बिश्नोई और ऑलराउंडर वॉशिगंटन सुंदर ने एक-एक शिकार किया। जिम्बाब्वे का एक प्लेयर रनआउट हुआ। इससे पहले, भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 234 रन जुटाए। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल (2) दूसरे ओवर में ब्लेसिंग मुजारबानी का शिकार बने। इसके बाद, अभिषेक और ऋतुराज गायकवाड़ ने दूसरे विकेट के लिए 137 रन की दमदार साझेदारी की। अभिषेक को मसाकाद्जा ने 14वें ओवर में आउट किया। उनके जाने के बाद बैटिंग के लिए आए रिंकू सिंह ने आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन की अटूट साझेदारी की। गायकवाड़ ने 47 गेंदों में 11 चौकों और एक सिक्स की बदौलत नाबाद 77 रन बनाए। रिंकू 22 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और पांच सिक्स जमाए। भारत पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। शुभमन ब्रिगेड रविवार को हिसाब चुकता करने की फिराक में है। भारत ने 100 रन से जीता मुकाबला भारत ने 100 रन से मुकाबला अपने नाम किया है। जिम्बाब्वे की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर ल्यूक जोंगवे (33) रहे।

जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा के बीच मची भगदड़, 400 श्रद्धालु घायल, एक की मौत

पुरी पुरी रथ यात्रा के दौरान एक अघटन की खबर सामने आयी है। प्रभु बलभद्र जी के रथ खींचे जाने के दौरान अचानक भगदड़ की स्थिति बन गई, जिससे 400 से अधिक श्रद्धालु नीचे गिर गए। इस दौरान एक श्रद्धालु की मृत्यु हो गई है। सभी घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें 50 से अधिक भक्तों को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया है, जबकि अन्य घायल श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है।श्रद्धालु भक्त ओडिशा के बाहर की होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, मृतक भक्त का परिचय नहीं मिल पाया है। भगवान जगन्नाथ के साथ बैठते हैं बलभद्र और सुभद्र रथ पर भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई-बहन बलभद्र और सुभद्रा मौजूद हैं। रथों को खींचने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंच गए हैं। अब से कुछ ही देर में रथ को खींचना शुरू किया जाएगा। गुंडिचा मंदिर पर यात्रा का समापन होगा। श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ का रथ खींचते हैं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा ओडिशा का एक प्रमुख त्योहार है। इसकी मान्यता बहुत है, क्योंकि देश के कोने-कोने से भक्त इसको मनाने आते हैं। रथ को हजारों श्रद्धालु मोटे-मोटे रस्से से खींचते हैं। रथ पर भगवान जगन्नाथ के साथ-साथ उनके भाई-बहन बलभद्र और देवी सुभद्रा की मूर्ति होती है। रथयात्रा जगन्नाथ मंदिर से 3 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। उसके बाद भगवान फिर से मंदिर में जाते हैं।

भविष्य में कभी भी भोले बाबा के सत्संग का आयोजन होगा तो वह फिर से वहां जाएंगे, भक्तों को ‘भोले बाबा’ पर जताया पूरा भरोसा

हाथरस हाथरस में हुए भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी भोले बाबा के भक्त उन्हें दोषी मानने को तैयार नहीं हैं। सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के भक्तों का कहना है कि इस घटना के पीछे पुलिस और प्रशासन की लापरवाही है। इतना ही नहीं, इन भक्तों ने यहां तक कहा कि अगर भविष्य में कभी भी भोले बाबा के सत्संग का आयोजन होगा तो वह फिर से वहां जाएंगे। कुछ लोगों ने यहां तक दावा किया कि हम भोले बाबा को मसीहा की तरह से मानते हैं। कुछ भी हो जाए, हमारा भरोसा उनके ऊपर से नहीं डिगने वाला है। कासगंज के नागला खांजी गांव के रहने वाले सोनपाल जाटव दो जुलाई को हुए हादसे में अपनी पत्नी सीमा को खो चुके हैं। इसके बावजूद भोले बाबा में उनकी आस्था में रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ा है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक वह दो दशक से ज्यादा समय से बाबा से जुड़े हुए हैं। इसी तरह हादसे में सोनपाल की साली बिरमा और उसकी बेटी कुसुम भी घायल हो गईं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बिरमा देवी भी हादसे के लिए पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदारी मानती हैं। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस पर्याप्त संख्या में मौजूद होती और सुरक्षा उपायों का ध्यान रखा गया होता तो यह हादसा नहीं होता। कासगंज के गोढ़ा गांव की रहने वाली मीरा देवी भी हाथरस में हुए सत्संग के दौरान अपनी जान गंवा चुकी हैं। मीरा के पति प्रेमशंकर बताते हैं कि तीन टेम्पो में सवार होकर गांव के करीब 30 लोग वहां पर गए थे। उन्होंने बताया कि बाबा के जाने के तुरंत बाद ही वह भी वहां से चले गए थे। लेकिन पत्नी मीरा देवी चरण रज लेने के चक्कर में गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। इस दौरान उनकी साली सारिका और ढाई साल की पोती रिंकी भी घायल हो गईं। इसी तरह प्रेमशंकर दो साल से बाबा के सत्संग में जा रहे हैं। उन्होंने हादसे के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि वहां पर एंबुलेंस नहीं थी। कोई भी सीनियर अधिकारी मौजूद नहीं था।  

खड़े वाहन से टकराया स्कूटी सवार, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में यूक्रेन से एमबीबीएस पास युवक की मौत

जांजगीर/चांपा. जिले के नेशनल हाईवे 49 में सड़क किनारे खड़े हाईवा वाहन में टकराने से स्कूटी सवार युवक की मौत हुई है। गांव अफरीद से जांजगीर आने के दौरान हुआ हादसा। यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर कोरबा जिले के 100 बेड में इंटर्नशिप कर रहा था। घटना सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीफ और हाथनेवार NH 49 की घटना है। मिली जानकारी अनुसार, मृतक युवक चनद्रभान लाठिया 33 वर्ष जोकि 6 जुलाई की रात्रि गांव अफरीद में अपने रिश्तेदार की यह शादी में गया हुआ था। जिसके बाद वह रात्रि में ही वापस जांजगीर आने को निकाला था। नेशनल हाईवे 49 में पहुंचा था की सड़क किनारे खड़ी हाईवा वाहन की पीछे जा टकराई, जिसमे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और युवक स्कूटी से 20 मीटर दूर सड़क के बीच जा सामने मुंह के बल जा गिरा, जिसे युवक के चेहरा,सिर, सिने और अन्य जगहों में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। सारागांव पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है। जहां आज रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने हईवा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया की सड़क किनारे खड़ी कर कोई भी साइड लाइट नहीं जलाया गया था जिससे यह हादसा हुआ है पुलिस ने वाहन को जब्त किया है। परिजन ने बताया की युवक चंद्रभान लाठिया ने यूक्रेन से अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और कोरबा जिले के 100 बेड अस्पताल में अपना इंटरशिप कर रहा था। 30 जून को ही इंटरशिप खत्म किया और आज 8 जुलाई को मेडिकल की लायसेंस के लिए उसे रायपुर जाना था।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 2 और आतंकवादियों के शव बरामद किए, अब तक मुठभेड़ में 6 दहशतगर्द ढेर

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 2 और आतंकवादियों के शव बरामद किए हैं। इस तरह कुलगाम जिले में रविवार को हुई दो मुठभेड़ों में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कुलगाम जिले के 2 गांवों में शनिवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी। अधिकारियों ने बताया, ‘मोदरगाम मुठभेड़ स्थल से दो आतंकवादियों के शव बरामद किए गए। चिन्नीगाम मुठभेड़ स्थल से 4 आतंकवादियों के शव बरामद किए गए थे।’ उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पैरा कमांडो समेत 2 सैन्यकर्मियों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। बताया जा रहा है कि आतंकवाद विरोधी अभियान अभी जारी है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) आरआर स्वैन ने पुष्टि करते हुए कहा कि कुलगाम मुठभेड़ में 6 आतंकवादी मारे गए हैं। श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आतंक विरोधी ऑपरेशन जोर पकड़ रहे हैं। सुरक्षा माहौल को मजबूत करने में ऐसी सफलताओं के महत्व पर उन्होंने जोर दिया। स्वैन ने कहा, ‘सुरक्षा बलों के लिए यह मील का पत्थर है। ये सफलताएं सुरक्षा माहौल को मजबूत करने में अहम हैं। लोग आतंकवाद को खत्म करने के लिए एक साथ आ रहे हैं और इस तरह के ऑपरेशन गति पकड़ रहे हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।’ राजौरी में सेना शिविर पर आतंकवादियों का हमला दूसरी ओर, जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में सेना के शिविर पर संदिग्ध आतंकवादियों के हमले में एक जवान घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने मंजाकोट इलाके में सेना के शिविर पर तड़के गोलीबारी की। उन्होंने कहा, ‘सेना के जवानों ने तेजी से कार्रवाई की और अपनी पोजीशन ले ली और गोलीबारी का करारा जवाब दिया।’ सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान एक जवान को गोली लगी और उसे तुरंत वहां से निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि सेना ने पुलिस के साथ मिलकर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में व्यापक तलाश अभियान शुरू किया है।

महुआ मोइत्रा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ीं, नए आपराधिक कानूनों के तहत FIR दर्ज, जाने क्या है मामला

नई दिल्ली तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाथरस कांड के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा के खिलाफ किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर महुआ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नए आपराधिक कानून के तहत महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। यूपी के हाथरस में पिछले दिनों ‘भोले बाबा’ के सत्संग में भगदड़ मच गई थी, जिसके बाद 121 लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बाद महिला आयोग प्रमुख रेखा शर्मा घटनास्थल पर पहुंची थीं। सामने आए वीडियो में रेखा शर्मा के लिए किसी और ने बारिश से बचाने के लिए छाता पकड़ा हुआ था। इस पर महुआ मोइत्रा ने एक्स पर लिखा था कि वह अपने बॉस का पजामा संभालने में बहुत व्यस्त हैं। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद महुआ ने अपने पोस्ट को हटा लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने अपनी अध्यक्ष रेखा शर्मा के विरुद्ध तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा की आपत्तिजनक टिप्पणी पर स्वत: संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा था। एनसीडब्ल्यू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”अभद्र टिप्पणी अपमानजनक है और यह गरिमा के साथ रहने के एक महिला के अधिकार का उल्लंघन है। आयोग ने पाया कि यह टिप्पणी भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 79 के अंतर्गत आती है।” एनसीडब्ल्यू ने कहा कि वह अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता है और मोइत्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहता है। एनसीडब्ल्यू ने लिखा था, ”मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए और तीन दिनों के भीतर आयोग को एक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट से अवगत कराया जाना चाहिए।” इसके बाद, ‘एक्स’ पर एनसीडब्ल्यू के पोस्ट पर ‘रिपोस्ट’ करते हुए मोइत्रा ने लिखा कि दिल्ली पुलिस आए, कृपया इन स्वत: संज्ञान आदेशों पर तुरंत कार्रवाई करें। अगर आपको अगले तीन दिनों में त्वरित गिरफ्तारी करने के लिए मेरी आवश्यकता हो तो मैं नदिया में हूं।” एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष पर स्पष्ट रूप से तंज कसते हुए महुआ ने कहा, ”मैं अपना छाता खुद संभाल सकती हूं।” एक अन्य पोस्ट में मोइत्रा ने शर्मा द्वारा किए गए पोस्ट के कई ‘स्क्रीनशॉट’ साझा किए और कहा कि उन पोस्ट के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

अगले पांच दिनों के लिए पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी तटों और उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ उत्तर भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने आज (रविवार) बहुत से बहुत भारी बारिश की डराने वाली चेतावनी जारी की है। लोगों को घरों के भीतर या फिर सुरक्षित जगहों पर ही रुकने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, अगले पांच दिनों के लिए पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी तटों और उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गोवा, कोंकण, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, पू्र्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, असम, मेघालय, तेलंगाना, केरल, माहे, इंटीरियर कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बरसात हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य भारत, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान में अगले पांच दिनों तक भारी बरसात होने वाली है। इसके अलावा, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में 7, 10 और 11 जुलाई, उत्तराखंड में 8, 10 और 11 जुलाई, पंजाब में आठ जुलाई, हरियाणा, चंडीगढ़ में 7 और 11 जुलाई, उत्तर प्रदेश में 8 और 9 जुलाई, मध्य प्रदेश में 7-11 जुलाई, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 7-9 जुलाई के बीच ज्यादा ही भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा, यूपी में 7, 10 और 11 जुलाई को बहुत भारी बरसात होने वाली है। पूर्वोत्तर भारत के लिए क्या अलर्ट? मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश व कई जगह तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की भी चेतावनी दी गई है। अरुणाचल प्रदेश में 7 और 11 जुलाई, बिहार में सात और आठ जुलाई, ओडिशा में आठ जुलाई, असम, मेघालय में 7, 10 और 11 जुलाई, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में 7 से 11 जुलाई के बीच भारी बारिश होगी। अन्य राज्यों की बात करें तो कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, मराठवाड़ा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। यूपी में भारी बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, अनेक गांवों में बाढ़ उत्तर प्रदेश में मॉनसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बीच नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है और कुशीनगर, बलरामपुर तथा श्रावस्ती जिलों के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक कुशीनगर में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और खड्डा तहसील के 13 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ की वजह से जिले के नारायणपुर के एक टापू पर 66 लोग फंस गए थे जिनमें से अब तक 62 लोगों को निकाला जा चुका है बाकी को निकालने का काम जारी है। राप्ती नदी श्रावस्ती में खतरे के निशान को पार कर गई है। यहां 18 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक और पीएसी की दो टीम तैनात हैं। जिले में 19 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं और राप्ती बैराज पर लगातार निगरानी की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक श्रावस्ती जिले में शनिवार रात बाढ़ के पानी से घिरीं 12 श्रमिक महिलाओं और उनके बच्चों को बचाने के लिए अभियान चलाया गया और उन सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। तड़के करीब तीन बजे यह अभियान संपन्न हुआ। भारी बारिश की चेतावनी के कारण चारधाम यात्रा रोकी गई उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में सात और आठ जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने संबंधी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर चारधाम यात्रा रविवार को अस्थायी रूप से रोक दी गई। गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल में सात और आठ जुलाई को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है, इसके मद्देनजर सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया जाता है कि वे सात जुलाई को ऋषिकेश से आगे चारधाम यात्रा के लिए रवाना न हों। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर निकल चुके हैं उन्हें मौसम ठीक होने तक उसी स्थान पर रुकना चाहिए जहां वे अभी हैं। पिछले कुछ दिन से उत्तराखंड के विभिन्न भागों में भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हो रहा है तथा बद्रीनाथ जाने वाला राजमार्ग कई स्थानों पर पहाड़ी से नीचे गिर रहे मलबे के कारण अवरुद्ध हो गया है। चमोली जिले में शनिवार को भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। दोनों मोटरसाइकिल से बद्रीनाथ से लौट रहे थे। उत्तराखंड में नदियां भी उफान पर हैं।  

BMW ने बाइक सवार कपल को टक्कर मार दी, इस मामले के खुलासे में शिवसेना नेता का बेटा चला रहा था गाड़ी

मुंबई मुंबई के वर्ली में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने बाइक सवार कपल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। शादीशुदा जोड़ा रविवार सुबह ससून डॉक से मछली खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान कोलीवाड़ा इलाके में यह दुर्घटना हुई। कार से टक्कर होते ही प्रदीप नखावा बाइक से नियंत्रण खो बैठे। वह और अधिक नुकसान से बचने के लिए तुरंत कूद गया। हालांकि, उसकी पत्नी अपने साथ भारी सामान ली हुई थी जो ऐसा कुछ नहीं कर पाई। हाई स्पीड BMW ने उसे कुचल दिया। पीड़िता कावेरी नखावा को नायर अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के वक्त लग्जरी कार को शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह ड्राइव कर रहा था। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद वह मौके से भाग गया था। हालांकि, कुछ समय बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वर्ली पुलिस ने कार मालिक राजेश शाह को भी हिरासत में लिया है, जो पालघर में शिवसेना (शिंदे गुट) के स्थानीय नेता हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में जुटी है। इस बात की पुष्टि की जा रही है कि दुर्घटना के समय गाड़ी कौन चला रहा था। पीड़ित प्रदीप नखावा से मिले आदित्य ठाकरे इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता और विधायक आदित्य ठाकरे वर्ली पुलिस स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित प्रदीप नखावा से मुलाकात की। मौके पर ठाकरे ने कहा कि वह घटना को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं इसे राजनीतिक नहीं बनाना चाहता हूं। इस घटना में ड्राइवर कोई भी रहा हो, उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। चाहे आरोपी ‘गद्दार’ गिरोह का क्यों न हो, हम इसे राजनीतिक नहीं बनाना चाहते हैं।’ इस तरह आदित्य ठाकरे का इशारा राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना की ओर था, जिन्होंने कई विधायकों के साथ मिलकर शिवसेना से बगावत कर दी थी। ठाकरे ने सीसीटीवी फुटेज से जानकारी सामने आने पर जोर दिया और कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। ‘कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि आरोपी किस पार्टी से’ वहीं, महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, ‘इस बात से ​​कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस पार्टी से जुड़ा है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।’ पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने सुबह पुलिस कमिश्नर से बातचीत की। यह कहना चाहता हूं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि वह (आरोपी) किस पार्टी से है। कार्रवाई तो की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के सामने हर कोई बराबर है।’  

बेरोजगारी से तंग आकर MBA डिग्री धारी ने की आत्महत्या, पति ने बनारस तो पत्नी ने गोरखपुर में दी जान

वाराणसी गोरखपुर एमबीए जैसी प्रोफेशनल डिग्री लेने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने और बेरोजगारी के कारण अवसाद में आ गए एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। युवक बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला है। उसने जान देने के लिए बनारस को चुना और यहां के होटल में आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने बनारस को ही क्यों चुना फिलहाल यह पता नहीं चल पा रहा है। युवक ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। उसका ससुराल गोरखपुर में है। वहीं, पति के बनारस में जान देने की खबर लगते ही पत्नी ने भी गोरखपुर में छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि युवक पिछले कुछ समय से ससुराल में ही रहता था। पुलिस को शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की है। उपनिरीक्षक संदीप शर्मा ने बताया कि 27 वर्षीय हरीश बगेश पटना के बाढ़ का रहने वाला था। दो साल पहले उसने गोरखपुर की संचिता श्रीवास्तव से लव मैरिज की थी। वह एमबीए की पढ़ाई कर मुंबई में एक प्राइवेट बैंक में नौकरी कर रहा था। पत्नी संचिता की तबीयत खराब होने की वजह से वह नौकरी छोड़कर वापस आ गया था। गोरखपुर स्थित ससुराल में अपने ससुर राम शरण श्रीवास्तव के यहां ही पत्नी साथ रहने लगा था। ससुर से अपने गांव बाढ़ जाने के लिए कहकर गोरखपुर से निकला था। इस दौरान पटना न जाकर बनारस आ गया। यहां सारनाथ के पास स्थित अटल नगर कालोनी मवइया में आनलाइन होम स्टे में कमरा बुक किया। शुक्रवार की रात आठ बजे उसने होम स्टे में चेक इन किया। इसी बीच उसने होम स्टे में ही आनलाइन खाना मंगाया। खाने का मैसेज पत्नी के मोबाइल पर आया तो पता चला कि वह बनारस में है। इसके बाद उसने फोन मिलाना शुरू किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बनारस में मौजूद एक परिचित को होम स्टे भेजा गया तो कमरे में फांसी से लटका इसका शव मिला। अभी परिवार वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही पति के खुदकुशी की जानकारी मिलते ही पत्नी ने भी गोरखपुर में छत से कूदकर जान दे दी।   गोरखपुर में मानसिक रोग के बड़े डॉक्टर और युवक के ससुर राम शरण श्रीवास्तव ने बताया कि नौकरी छूटने के बाद बेरोजगारी की वजह से अवसाद में आ गया था। इससे नशे का लती हो गया था। बताया कि ऐसी संभावना है कि बेरोजगारी व अवसादग्रस्त होने की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने कमरे से मादक पदार्थ (गांजा), सिगरेट, लाइटर, मोबाइल व पर्स व फांसी में इस्तेमाल रस्सी बरामद की है।  

एलजी की तरफ से जांच के आदेश दिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने उनपर निशाना साधा, हर हफ्ते नई जांच बैठाते हैं

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में जांच के आदेश दिए हैं। मामला दिल्ली में सीसीटीवी लगाने से जुड़ा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने में देरी के लिए एक कंपनी पर लगाए गए 16 करोड़ रुपये के जुर्माने को माफ करने के लिए सात करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। सत्येंद्र जैन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले मई 2022 में गिरफ्तार किया था। एलजी की तरफ से जांच के आदेश दिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने उनपर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि उपराज्यपाल हर हफ्ते नई जांच के आदेश देते हैं। उन्होंने कहा, हमने आज तक कभी नहीं सुना कि भारत सरकार की कोई कंपनी दिल्ली सरकार को रिश्वत देगी। उपराज्यपाल को आजादी है कि वह किसी के भी खिलाफ जांच के आदेश दे सकते हैं। वह हर हफ्ते नई जांच के आदेश देते हैं। उनका इरादा सिर्फ यह दिखाना है कि दिल्ली सरकार भ्रष्ट है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला उसके और दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा की निरंतर साजिशों का हिस्सा है। आप ने दावा किया कि ‘‘पिछले 10 साल में आप के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ 200 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित हमारे शीर्ष नेतृत्व को जेल भेज दिया गया है। यह मामला ‘आप’ को दबाने की दिशा में एक और कदम है”। अधिकारियों के मुताबिक सत्येंद्र जैन लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री थे और दिल्ली में 571 करोड़ रुपये की लागत से 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने की परियोजना के नोडल अधिकारी थे। हालांकि गिरफ्तारी के कुछ महीने बाद फरवरी 2023 में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।  

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर, छत्तीसगढ़-सुकमा में दुकान का ताला तोड़कर लाखों का माल पार

सुकमा. सुकमा जिले के नगर पंचायत कोण्टा में बीती रात दुकान का ताला तोड़कर एक अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मोबाइल डीएसएलआर समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी की हालांकि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अगले दिन जब दुकान के मालिक को चोरी की खबर लगी तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोण्टा थाने पहुंचे मामले पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि कोटा में चोरी की घटना कोई नई बात नहीं है पिछले दो महीने में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है जहां उड़ीसा और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली शबरी नदी में पुल बनने के बाद इन घटनाओं में इजाफा नजर आया है लगातार बढ़ते चोरी की वारदात को देखते हुए पुलिस ने नाइट पेट्रोलिंग बढ़ा दी है वही बाहर से आने वाले अनजान लोगों पर भी अब नजर बनाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया की जितनी भी चोरी की वारदातें हुई हैं उनमें ज्यादातर में बाहर से आ रहे लोगों पर शक जताया जा रहा है। शाम होते ही उड़ीसा पार से प्रोफेशनल चोर दुकानों की रेकी करते हैं और सूनसान माहौल होने के बाद घटना को अंजाम देते हैं। इससे पहले भी चोरी की एक घटना में शामिल आरोपी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था वह भी उड़ीसा का बताया जा रहा है।

ईडन गार्डन्स जाकर गौतम गंभीर ने KKR को कहा गुडबाय, अब कब बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच?

नई दिल्ली गौतम गंभीर टीम इंडिया का हेड कोच बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही गंभीर की नियुक्ति की घोषणा कर सकता है। हालांकि, घोषणा से पहले भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज गंभीर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइटर्स (केकेआर) के मेंटोर गंभीर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी को गुडबाय कह दिया है। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जाकर फैंस के लिए एक इमोशनल वीडियो शूट किया है। बता दें कि केकेआर ने आपीएल 2024 चैंपियन बनकर एक दशक का ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था। केकेआर ने कुल तीन ट्रॉफी जीती हैं। गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने दो और मेंटोरशिप में एक ट्रॉफी हासिल की। रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर ने शुक्रवार को ईडन गार्डन पहुंचने के बाद फ्रेंचाइजी और फैंस को अलविदा कहने के लिए एक वीडियो शूट किया है। वीडियो में केकेआर के साथ गंभीर के सफर को दिखाया जाएगा। बंगाल क्रिकेट संघ के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि गंभीर 5 जुलाई को ईडन गार्डन में मौजूद थे। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर चैनल से कहा, “यह एक साधारण कार्यक्रम था लेकिन गंभीर अपने फैंस को एक संदेश के साथ अलविदा कहना चाहते थे। इसीलिए, उन्होंने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में एक वीडियो शूट किया है।” बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोमवार को बगैर नाम बताए कहा था कि भारतीय टीम को इस महीने के अंत में श्रीलंका में शुरू होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से एक नया हेड कोच मिलेगा। भारत को श्रीलंका में तीन टी20 मैच और इतने ही वनडे खेलने हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में युवा भारतीय टीम फिलहाल जिम्बाब्वे दौरे पर है। वीवीएस लक्ष्मण और नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में उनका सहयोगी स्टाफ जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम के साथ गया है। गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच कार्यकाल समाप्त हो चुका है। द्रविड़ का आखिरी असाइनमेंट टी20 वर्ल्ड कप 2024 था। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीतकर देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।  

सामान्य यहूदियों की तरह सेना में अनिवार्य सेवा देना जरूरी, इजरायल की सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भड़के कट्टर यहूदी

तेल अवीव. इजरायल के सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद कट्टरपंथी यहूदी भड़के हुए हैं और वे सड़कों पर उतर आए हैं। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि अब अति रूढ़िवादी यहूदियों को भी सामान्य यहूदियों की तरह सेना में अनिवार्य सेवा देनी होगी। इसके अलावा सरकार की तरफ से मिलने वाली विशेष सुविधाएं उन्हें नहीं दी जाएंगी। अब तक कट्टर यहूदियों के लिए सेना में सेवा देना अनिवार्य नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि युवा हरेदी पुरुषों को भी सेना में भर्ती किया जाना चाहिए। अब येशिवा में पढ़ने वाले युवा इस फैसले के खिलाफ उतर आए हैं। उनका कहना है कि इससे उनके धार्मिक जीवन पर असर पड़ेगा और वे धर्म का पालन नहीं कर पाएंगे। उनका कहना है कि उनका आध्यात्मिक जीवन और पूजा-पाठ इजरायल की सुरक्षा के लिए जरूरी है। रिपोर्ट की मानें तो युवाओं को इस बात पर ऐतराज है कि अगर उन्हें सेना में जाना पड़ा तो उनको धार्मिक भक्ति के रास्ते से हटना पड़ेगा। ऐसे में उनकी आस्था कमजोर हो जाएगी जो कि देश के लिए भी खतरनाक साबित होगी। उनका कहना है कि इजरायली सेना को भी उनकी कोई जरूरत नहीं है। कट्टर यहूदी मानते हैं कि उनके धर्म को बचाए रखने के लिए जरूरी है कि वे लोग धर्म का पालन करें और अन्य कामों में ज्यादा समय ना गवाएं। इजरायल में अति-रूढ़िवादी लोगों की संख्या 10 लाख से भी ज्यादा है। यानी यह इजरायल की जनसंख्या के 12 फीसदी के करीब है। अति रूढ़िवादी दलों का सत्ता में भी दखल रहता है। लंबे समय से ये दल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का साथ दे रहे हैं। कट्टर यहूदियों को टैक्स में भी छूट मिलती है। वहीं सामान्य यहूदी सेना में अनिवार्य सेवा भी देते हैं और टैक्स का भी भुगतान करते हैं। पहले भी इजरायल की संसद में एक विधेयक पारित हुआ था जिसके मुताबिक हरेदी युवाओं को आंशिक रूप से सेना में भर्ती किया जाना था। हालांकि यह कानून अब तक लागू नहीं हो पाया। इस कानून का हरेदी नेता विरोध करते हैं। येशिवा छात्रों को मिलती है छूट येशिवा छात्र वे होते हैं जो कि टोरा का अध्ययन करते हैं और यहूदी धर्म के नियमों का कट्टरता से पालन करते हैं। इन्हें सेना में जाने से छूट है। वहीं यह समूह हमेशा से ही बदलाव के खिलाफ रहा है। वहीं कट्टरपंथी यहूदियों का प्रदर्शन कई जगहों पर उग्र हो रहा है। कई  इलाकों में हिंसा और तोड़फोड़ भी हुई है। अब सवाल है कि बेंजामिन नेतन्याहू सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के सपोर्ट में कदम उठाएंगे या फिर राजनीतिक फायदे के लिए कोई और रास्ता निकालेंगे।

लड़कों ने पुलिस को बुलाया, अमेरिका में दिखा बड़े पैर और चमकती आंखों वाला जीव

लुईसियाना/यूएसए. अमेरिका के दक्षिणी लुइसियाना के हाउमा में हाल ही में एक घटना सामने आई है, जिसमें हाल में हाईस्कूल पास किए बैटन रूज से कुछ बच्चे लगभग 100 मील दूर घूमने के लिए पहुंचे थे। वहां पर जब वह कैंप लगा रहे थे तभी उनका सामना एक भयावह बड़े पैरों वाला और चमकती हुई आंखों वाला एक जीव दिखाई दिया, जिससे डरकर वह छिप गए और पुलिस को फोन लगा दिया। पुलिस के अनुसार,  28 जून को शाम करीब 9:20 पर उस ग्रुप के एक लड़के ने फोन लगाया और कहा कि हमने एक गुर्राने वाला, नीली तेज चमकीली आंखों और लंबा चौड़ा जीव देखा जो कि करीब 8 फुट का होगा। पुलिस ने फोन के बाद वहां पर एक टीम को भेजा और किसी भी पौराणिक जीव के प्रति सतर्क रहने को कहा। उन्होंने पूरा आसपास का एरिया छान मारा और लड़कों को पास ही रखा। पुलिस के अनुसार, गहन जांच के बाद भी वहां पर कोई चमकीली आंखों वाला या बड़े पैर वाला जानवर नहीं मिला। फिर जब पूरा इलाका देख लिया गया तो पूरी टीम लड़को को साथ लेकर जंगल से बाहर आ गई। दक्षिणी लुईसियाना के किसाची राष्ट्रीय वन में इस तरह के जीव दिखने का यह पहला मामला नहीं है। दो स्व- घोषित बड़े पैर वाले जीवों के शोधकर्ताओं ने 2019 में दावा किया था कि उनके 6लाख एकड़ के घने जंगल में क्रिप्टिड के अस्तित्व के दृश्य और ऑडियो सबूत है। स्थानीय अखबार टाउन टॉक के अनुसार इन लोगों ने रिकॉर्डिंग करने के लिए पेड़ों में ऐसे कैमरे और ऑडियो डिवाइस छोड़ दिए थे, फिर बाद में उनकी रिकॉर्डिंग करके उनका अध्ययन किया। अक्टूबर में भी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ कोलोराडो में छुट्टी पर थे और वहां उन्होंने उजाले में एक बड़े से प्राणी के घूमने का वीडियो बनाया था। विशाल, वानर जैसा जीव जिसे अमेरिका और यूरोप में सासक्वाच के नाम से भी जाना जाता है। उसकी जड़ें अमेरिकी लोककथाओं में हैं और 1800 के दशक में यूरोपीय निवासियों द्वारा इसकी सूचना दी गई है। भारत में भी हिमालय में हिम मानव या येति मिलने की खबरें सामने आती ही रहती हैं।

मां के बयान के बाद बोले सांसद अमृतपाल, ‘पंथ और परिवार में से हमेशा पंथ ही चुनूंगा’

नई दिल्ली. अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) ने लोकसभा सांसद की शपथ लेने के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक बयान जारी किया है. उन्होंने अपनी मां के बयान से खुद को अलग करते हुए पोस्ट में कहा ‘जब मुझे आज मां द्वारा कल दिए गए बयान के बारे में पता चला तो मेरा दिल बहुत दुखी हुआ. बेशक, मुझे यकीन है कि यह बयान सच है.” आज जब मुझे मां द्वारा दिए गए बयान के बारे में पता चला तो मेरा मन बहुत दुखी हुआ. बेशक, मुझे यकीन है कि यह बयान मां ने अनजाने में दिया होगा, लेकिन फिर भी ऐसा बयान मेरे परिवार या मेरा समर्थन करने वाले किसी भी व्यक्ति की तरफ से नहीं आना चाहिए. खालसा राज्य का ख्वाब देखना कोई गुनाह नहीं, गर्व की बात है. जिस रास्ते के लिए लाखों सिखों ने अपनी जान कुर्बान की है, उससे पीछे हटने का हम ख्वाब में भी नहीं देख सकते. अमृतपाल ने आगे कहा, “मैंने मंच से बोलते हुए कई बार कहा है कि अगर मुझे पंथ और परिवार में से किसी एक को चुनना पड़े, तो मैं हमेशा पंथ को ही चुनूंगा. इस संबंध में इतिहास का यह वाक्य बहुत सटीक बैठता है, जहां 14 वर्षीय बंदा सिंह बहादुर के साथ सिंहों ने उसकी जान बचाने के लिए उसकी मां को शहीद कर दिया और उसे सिख होने से अलग कर दिया और कहा कि यह मेरी मां नहीं है. बेशक यह उदाहरण इस घटना के लिए बेहद सख्त है, लेकिन सैद्धांतिक नजरिए से यह समझने के काबिल है.” अमृतपाल सिंह ने अपने पोस्ट में कहा, “मैंने इसके लिए अपने परिवार को कभी नहीं डांटा. सिख राज्य पर समझौते के बारे में सोचना भी अस्वीकार्य है और उम्मीद है कि आगे यह गलती दोहराई जाएगी.” अमृतपाल की मां ने क्या कहा था? जेल में बंद नेता अमृतपाल सिंह के लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद उनकी मां ने कहा कि पंजाब के युवाओं के पक्ष में बोलने से वह “खालिस्तानी समर्थक” नहीं बन जाते. वह (अमृतपाल) खालिस्तानी समर्थक नहीं हैं. क्या पंजाब के बारे में बोलना, पंजाब के युवाओं को बचाना उन्हें खालिस्तानी समर्थक बनाता है?उन्होंने संविधान के दायरे में चुनाव लड़ा और अब उन्हें (खालिस्तानी समर्थक) नहीं कहा जाना चाहिए. खडूर साहिब सीट से हुई अमृतपाल की जीत अमृतपाल, पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. अमृतपाल सिंह 197120 वोटों से फतह हासिल की. उसे कुल 404430 वोट मिले. वहीं, कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 207310 वोट मिले. साल 2019 के नतीजों की बात करें तो यहां कांग्रेस के जसबीर सिंह गिल की जीत हुई थी. अमृतपाल, फिलहाल असम की जेल में बंद है. जेल में बंद रहते हुए उसने ये चुनाव लड़ा है. Waris Punja De संगठन के मुखिया अमृतपाल को पिछले साल नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत अरेस्ट किया गया था.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet