अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान जड़ा शतक, तोडा सुरेश रैना का रिकॉर्ड
हरारे भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान शतक जड़ दिया है। हरारे में खेले गए पहले मैच में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। हालांकि दूसरे मैच में उन्होंने दिखाया दिया कि उनको बतौर ओपनर टीम में जगह क्यों मिली है। अभिषेक ने 46 गेंद में 7 चौके और आठ छक्के की मदद से शतक पूरा किया। अभिषेक ने धीमी शुरुआत की थी लेकिन बीच के ओवरों में उन्होंने ताबड़तोड़ शॉट खेलकर रन बटोरे। अभिषेक शर्मा ने सुरेश रैना का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अभिषेक सबसे कम पारियों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ दूसरे मैच में ये कारनामा करके दिखाया है। इससे पहले दीपक हुड्डा ने सिर्फ तीन पारियों में शतक ठोक दिया था। टी20 इंटरनेशनल मैच में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में आठ छक्के लगाए। भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित के नाम है। रोहित ने 2017 में 10 छक्के जड़े थे। टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय: 21 वर्ष 279 दिन – यशस्वी जायसवाल 23 वर्ष 146 दिन – शुभमन गिल 23 वर्ष 156 दिन – सुरेश रैना 23 वर्ष 307 दिन – अभिषेक शर्मा भारत के लिए सबसे कम पारियों में टी20I शतक 2 – अभिषेक शर्मा* 3 – दीपक हुड्डा 4 – केएल राहुल 6 – यशस्वी जायसवाल 6 – शुभमन गिल 12 – सुरेश रैना भारत के लिए एक टी20 इंटरनेशनल पारी में सबसे ज्यादा छक्के 10 – रोहित बनाम, 2017 9 – सूर्यकुमार बनाम, 2023 8 – राहुल बनाम, 2017 8 – सूर्यकुमार बनाम, 2023 8 – रोहित बनाम, 2024 8 – रोहित बनाम, 2024 8 – अभिषेक बनाम, 2024* टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए सबसे तेज शतक (गेंद) 35 – रोहित बनाम, 2017 45 – सूर्यकुमार बनाम, 2023 46 – राहुल बनाम, 2016 46 – अभिषेक बनाम, 2024*