रतेड़ाकला छात्रावास में बड़ी लापरवाही, बच्चे गायब- स्टाफ नदारद।
Major negligence in Rateda Kala hostel, children missing, staff absent.
एसडीएम के औचक निरीक्षण में खुली पोल।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। शासकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास रतेड़ाकला में रविवार 27 अप्रैल को एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया के औचक निरीक्षण में बड़ी लापरवाही सामने आई। अधीक्षक, रसोइया, वाटरमैन और भृत्य तक कोई मौजूद नहीं था। छात्रावास में दर्ज 33 विद्यार्थियों में से एक भी छात्र मौके पर नहीं मिला, जबकि सूचना पटल पर केवल 24 विद्यार्थी अंकित थे।

निरीक्षण में परिसर में गंदगी, टूटी मच्छर जालियां, बंद लाइट, टूटे दरवाजे और गंदे शौचालय मिले। कमरों में मूलभूत सुविधाएं भी नदारद थीं। एसडीएम ने जिम्मेदारों पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए और लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत दिए।

- पंचायत का भी किया निरीक्षण
एसडीएम एस.के. बडोनिया ने 27 अप्रैल को ग्राम पंचायत रतेड़ा कला का भी औचक निरीक्षण किया। सीईओ के साथ पीएम आवास निर्माण और ई-केवाईसी की जांच की। ई-केवाईसी 92 प्रतिशत पाई गई। पंचायत भवन की टाइलें उखड़ी मिलीं, जिन्हें बदलने के निर्देश दिए। पेयजल व्यवस्था की भी जांच की।
- बंद मिली राशन दुकान।
इस दौरान एसडीएम ने संयुक्त दल के साथ रातेड़ा ग्राम में संचालित पीडीएस राशन दुकान का निरीक्षण किया जहां दुकान बंद मिलने पर जेएसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।









