Cow Respect Call Campaign: Cow devotees submitted a memorandum in Amla.
- गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने समेत कई मांगें रखीं
हरिप्रसाद गोहे
आमला। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत रविवार को राष्ट्रव्यापी सरकार ध्यानाकर्षण अभियान चलाया गया। आमला में संकटमोचक हनुमान मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में गौभक्त एकत्र हुए। हनुमान चालीसा पाठ के बाद नारे लगाते हुए सभी तहसील कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

सौंपे ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, केंद्रीय गौ सेवा कानून, गौशालाओं को अनुदान, गौ अभ्यारण्य व पंचायत स्तर पर गौ चिकित्सालय खोलने की मांग की गई। इस अवसर पर अनिल सोनी, राजीव मदान, यशवंत चढ़ोकार, अजय गंगारे, चंद्रशेखर सिंह चंदेल, राहुल ढेंडे, देवेंद्र सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में गौभक्त मौजूद रहे।









