Son gets emotional remembering his father, pays emotional tribute on annual Shraddha
- परिवारजन सहित इष्ट मित्र रहे मौजूद
हरिप्रसाद गोहे
आमला। शुक्रवार दिनांक 24 अप्रैल 2026 को गोविंद कॉलोनी निवासी राजेश आर. रावत ने अपने पूज्य स्वर्गीय पिताजी स्व. रामदास जी (पिरत्या) रावत का वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम गायत्री लॉन, आमला में विधि-विधान से संपन्न किया।
इस अवसर पर राजेश अपने पिता को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने संदेश के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “समय कितनी भी तेज़ी से आगे बढ़ जाए, लेकिन जीवन में आपकी कमी से जो शून्यता आई है, वह कभी नहीं भर सकती। आज आपके वार्षिक श्राद्ध पर मन आपकी पुरानी यादों और आपके साथ बिताए अनमोल पलों में खो सा गया है। आपके द्वारा दिए गए संस्कार, आपका अनथक परिश्रम और आपका सादगी भरा जीवन आज भी हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “भले ही आप भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आपकी दी हुई शिक्षाएं, आपके मूल्य और आपका आशीर्वाद हमेशा एक रक्षा कवच की तरह मेरे साथ रहते हैं। ऐसा लगता है जैसे आज भी आप किसी कोने से मुझे देख रहे हैं और सही राह दिखा रहे हैं।”
राजेश ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी पुण्य आत्मा को परम शांति मिले और अपने पिता की पावन स्मृतियों को शत शत नमन किया।
आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में कन्हई जी, इंदल जी रावत, गंगाराम जी, साहबलाल जी रावत, बलिराम जी, कमलेश जी रावत सहित समस्त रावत परिवार, इष्ट मित्र एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।









