विधायक डॉ. योगेश पंडागरे ने लाइफ कॅरियर स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान।
MLA Dr. Yogesh Pandagare honored the meritorious students of Life Career School. हरिप्रसाद गोहे आमला। लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक डॉ. योगेश पंडागरे ने उनके निवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा में मुदित गुगनानी ने 95 प्रतिशत और रिद्धी मालवीय ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है। विधायक पंडागरे ने दोनों विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता का शाल व श्रीफल भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर तनय गुगनानी, भूमिका देशमुख सहित अन्य विद्यार्थियों को भी उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. पंडागरे ने मेधावी विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन में सफलता के सूत्र भी बताए। ज्ञात हो कि लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सीबीएसई स्कूल आमला का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम लगातार तीसरे वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा है। इस वर्ष स्कूल से 10वीं बोर्ड में 32 विद्यार्थी सम्मिलित हुए और अधिकतर विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्रभारी प्राचार्या निशा यादव, सोनिका जोशी, ललिता दाबडे, पूनम साहू, भाग्यश्री पवार, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्य गुरनानी, दीपक रघुवंशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी।