LATEST NEWS

खंडवा में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड द्वारा छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा शहर की गुलमोहर कॉलोनी में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड द्वारा छापा मारकर आतंकी गतिविधियों में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक नाबालिग है। माना जा रहा है कि इसके तार कोलकाता के आतंकी मामले से जुड़े हो सकते हैं। लगभग एक साल पहले एटीएस ने इस सिलसिले में शहर के खानशाहवली क्षेत्र से रकीब नामक युवक को पकड़ा था। इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एटीएस आईजी डॉ. आशीष ने कहा, ” गुरुवार सुबह हमें इनपुट मिला कि एक व्यक्ति है, जो इंडियन मुजाहिदीन की विचारधारा से प्रभावित है और एक बड़े हमले की योजना बना रहा है। इस सूचना के बाद आज सुबह एक आतंकवादी फैजान और उसके पिता हनीफ शेख (उम्र 34 वर्ष) को खंडवा के कंजर मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया है। जिहादी साहित्य भी बरामद एटीएस आईजी डॉ. आशीष ने बताया कि पिता-पुत्र को यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में जिहादी साहित्य जब्त किया गया है। इसके अलावा 4 मोबाइल फोन, 1 पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस और साथ ही स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) संगठन के सदस्यता फॉर्म भी उनके पास से बरामद किए गए हैं। संदिग्ध फोटो व वीडियो बरामद एटीएस आईजी डॉ. आशीष ने कहा कि कब्जे से लिए गए मोबाइल और डिजिटल डिवाइस से हमें इंडियन मुजाहिदीन, आईएसआईएस, लश्कर-ए-तैयबा आदि संगठनों के कई फोटो और वीडियो मिले हैं और हमारी जांच अभी भी जारी है। अभी हमें इससे इतनी जानकारी मिली है और उसके खिलाफ यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों का संबंध रकीब से होना बताया जा रहा है। खंडवा के पंधाना रोड स्थित गुलमोहर कालोनी से गुरुवार सुबह करीब 4 बजे एटीएस की टीम फैजान और उसके पिता हनीफ शेख को पकड़ा। इस कार्रवाई के दौरान एटीएस के करीब 8 हथियारबंद जवान शामिल थे। दोनों को हिरासत में लेने के बाद टीम बगैर कोई जानकारी दिए उन्हें ले गईं। परिजनों ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया।

सुरक्षा कर्मियों के घेरे में सभी विश्व सुंदरियों ने ताजमहल का दीदार किया, कहा- वाह ताज’

आगरा प्रेम की निशानी ताजमहल को देखने के लिए हर साल देश-विदेश से हजारों लोग आगरा पहुंचते हैं। इसके आकर्षण से कोई नहीं बच पाता चाहें वो विश्व सुंदरियां ही क्यों न हों! वैसे तो ताज को देखने वाले पर्यटकों के लिए यह हमेशा बेहद खास होता है, लेकिन आज ताजमहल का नजारा कुछ अलग था। वो इसलिए क्योंकि विश्व प्रसिद्ध खूबसूरत ताज का दीदार करने विश्व सुंदरियां पहुंची थी। 30 देशों की 110 सुंदरियों ने ताज को करीब से निहारा और इससे खासी आकर्षित दिखीं। सुंदरियां बेहद खुश और उत्साहित नजर आईं। इनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। सुरक्षा कर्मियों के घेरे में सभी विश्व सुंदरियों ने ताजमहल का दीदार किया। ताज की सुंदरता को देखने के बाद विश्व सुंदरियों के चेहरे पर एक अलग ही चमक दिखी। ताज कीअद्भुत वास्तुकला देख विश्व सुंदरियां अवाक रह गईं। यही वजह है कि मीडिया से रूबरू हुईं तो मुंह से ‘वाह ताज’ निकला। विश्व सुंदरियों ने ताजमहल के इतिहास को जानने में भी खास रुचि दिखाई। उन्होंने टूरिस्ट गाइड से शाहजहां मुमताज की दास्तां सुनाते मकबरे का इतिहास जाना। साथ ही इस पर की गई अद्भुत वास्तुकला की बारीकियों के बारे में भी जानकारी ली। भारत में इस साल मिस टीन इंटरनेशनल-2024 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 30 देशों की सुंदरी भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, स्पेन, श्रीलंका, थाईलैंड, युगांडा, यूएसए, वेनेजुएला, वियातनाम, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, बोस्टवाना, ब्राजील, कंबोडिया, क्यूबा, डोमिनियन रिपब्लिक, इंग्लैंड, फिजी, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, लिथुआनिया, मैक्सिको, मंगोलिया, नमीबिया, नेपाल, नीदरलैंड और फिलीपींस की सुंदरी शामिल हैं। इनके साथ पिछले साल की विनर मिस टीन इंटरनेशनल बारबरा पराग्गा भी भारत पहुंची हैं, जो 7 जुलाई को अपने उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया था। इस खूबसूरत ताज का निर्माण 17वीं सदी में हुआ था, जिसे बनाने में करीब 22 साल लगे थे। 1983 में यूनेस्को ने ताज को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया था।

नहाते हुए बच्चे के शरीर में अमीबा उसकी नाक से प्रवेश किया, तड़प-तड़पकर मौत, 3 महीने में तीसरा केस

केरल केरल से एक दुखद घटना सामने आई है। तालाब में नहाते वक्त 14 साल के एक बच्चे के नाक में दिमाग खाने वाला अमीबा घुस गया। इस तरह अमीबा उसकी नाक से शरीर में प्रवेश कर गया। दिमाग में दुर्लभ संक्रमण हो जाने से उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन महीने में इस तरह से मौत का यह तीसरा मामला है। सरकार इस मामले में अलर्ट हो गई है। इससे पहले यह बीमारी 2023 और 2017 में राज्य के अलप्पुझा जिले में देखी गई थी। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे के मस्तिष्क में दु्र्लभ ‘अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस‘ संक्रमण प्रवेश कर गया था। इससे ग्रस्त 14 वर्षीय बालक ने एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह बीमारी दूषित जल में पाए जाने वाले जीवित अमीबा के कारण होती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमीबिक एन्सेफलाइटिस दुर्लभ और अत्यधिक घातक संक्रमण है जो झीलों और नदियों में पाए जाने वाले अमीबा के कारण होती है। तीन महीने में तीसरी मौत केरल के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृदुल नामक बालक की मृत्यु बुधवार रात करीब 11:20 बजे हुई। केरल में मई से लेकर अब तक इस घातक संक्रमण का यह तीसरा मामला है। पहली घटना 21 मई को मल्लपुरम में पांच वर्षीय बच्ची की मौत की थी और दूसरी घटना में 25 जून को कन्नूर में 13 वर्षीय बालिका की मृत्यु हो गई थी। सरकार अलर्ट स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक बच्चा यहां एक छोटे तलाब में नहाने गया था और अब एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया कि परजीवी अमीबा के बैक्टीरिया जब दूषित पानी से नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं तो यह संक्रमण होता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को ‘अमीबिक मेनिंगोएन्सेफेलाइटिस’ को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।  

गार्ड ने नौ लाख रुपये उड़ाए, छत्तीसगढ़-बेमेतरा की शराब दुकान में चोरी का खुलाशा

बेमेतरा. बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत देवकर स्थित सरकारी शराब दुकान में एक जुलाई की रात को अज्ञात चोर ने 9 लाख से ज्यादा रुपये की चोरी की। इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। सरकारी शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम बरामद कर दी गई है। बेरला एसडीओपी तेजराम पटेल ने बताया कि इस मामले में जांच के बाद शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड अनिल लहरे पिता पुनऊ राम लहरे उम्र 36 साल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घटना की रात करीब 2:18 के बाद चोरी को अंजाम दिया है। इससे पहले आरोपी ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा के केबल को काट दिया था। ताकि, चोरी के संबंध में पता न चल सके। आरोपी को पहले से पता था कि लॉकर में प्रतिदिन की बिक्री रकम को रखा जाता है। पुलिस को शुरू से शराब दुकान के कर्मचारियों के ऊपर भी शक था। यहीं कारण है कि लगातार कर्मचारियों के ऊपर नजर रखी जा रहीं थी व पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी सुरक्षा गार्ड अनिल लहरे ने वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- प्रदेश में अवैध कॉलोनियां न बनें, इसके लिए सरकार कड़ा कानून बनाने जा रही

भोपाल प्रदेश में अवैध कॉलोनियां न बनें, इसके लिए सरकार कड़ा कानून बनाने जा रही है। यह जानकारी गुरुवार को विधानसभा में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी अवैध कालोनी को वैध नहीं किया जा रहा है पर रहवासियों को भवन अनुज्ञा दे रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि होता यह है कि वैध कालोनी वाला भूखंड एक हजार रुपये वर्ग फुट में और उससे आधा किलोमीटर महज की ही दूरी पर स्थित अवैध कालोनी वाला भूखंड 250 रुपये वर्ग फुट में बिक जाता है। भूखंड बेचने वाला तो फिर दिखता ही नहीं और लोग मकान बनाकर रहने लगते हैं। चूंकि, हम चुनाव लड़ते हैं तो लोग हमको घेरते हैं कि आप सड़क बनाइए और पानी दीजिए। ऐसे में अब कड़े नियम लागू किए जाएंगे। दरअसल, भाजपा विधायक हरदीप सिंह डंग ने सदन में सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों का विषय उठाया था। उन्होंने कहा कि जहां पहले खेत हुआ करते थे, वहां अब कॉलोनी बनाई गईं। इन्हें अवैध माना जाता है। ऐसी कॉलोनियों को वैध किया जाए ताकि सड़क, नाली, पानी सहित अन्य सुविधाएं मिल जाएं। अन्य सदस्यों ने भी यह बात उठाई। इस पर मंत्री विजयवर्गीय ने सदन को बताया कि अवैध कालोनियों को वैध नहीं किया जा रहा, पर वहां नागरिक सुविधाएं मिल जाएं, अधोसंरचना का विकास हो, रहवासी भवन अनुज्ञा ले सकें, यह काम अवश्य जनहित में किया जा रहा है। कड़ा कानून बनाया जा रहा है अवैध कॉलोनियां बन ही न पाएं, इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कड़ा कानून बनाया जा रहा है। नगरीय निकायों की भूमि को लेकर स्पष्टता के लिए सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे चिह्नांकित करें कि राजस्व की भूमि कौन सी है और निकायों की कौन सी है। कंपनी को लाभ पहुंचाने की होगी जांच कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भोपाल और जबलपुर में बसों के संचालन में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अमृत योजना में जो प्रविधान थे, उनका उल्लंघन किया गया। जितनी बसें चलाई जानी थीं, उतनी ठेकेदार ने नहीं चलाईं। जब आवश्यकता नहीं थी तो फिर दोबारा टेंडर क्यों किए गए। बस संचालन के लिए अतिरिक्त सात करोड़ रुपये की मदद प्रति वर्ष देने का निर्णय लिया गया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रमुख सचिव से जांच कराएंगे। इसमें यह दिखाया जाएगा कि विशेष अनुदान टेंडर की शर्तों के अंदर दिया गया या नहीं। इसमें किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता होगी तो कार्रवाई की जाएगी।

नीट-यूजी में सफल हुए गुजरात के 50 से अधिक परीक्षार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- नीट-यूजी परीक्षा रद्द मत करना

नई दिल्ली नीट-यूजी में सफल हुए गुजरात के 50 से अधिक परीक्षार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्र व एनटीए को पांच मई को हुई परीक्षा रद्द नहीं करने का निर्देश देने का अनुरोध किया। उन्होंने शीर्ष अदालत से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को नीट-यूजी परीक्षा में पेपर लीक और नकल जैसी अनुचित गतिविधियों में शामिल छात्रों तथा अन्य लोगों की जांच व पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश देने की भी मांग की है। गुजरात के 56 छात्रों ने यह याचिका ऐसे समय में दायर की है, जब कुछ ही दिन पहले मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली शीर्ष अदालत की पीठ 26 याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली है। इन याचिकाओं में दोबारा परीक्षा कराने और पहले हुई परीक्षा की जांच की मांग की है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट-यूजी का आयोजन करती है। इस साल पांच मई को 4,750 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 24 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। प्रश्न पत्र लीक समेत अनियमितताओं के आरोपों के कारण कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए तथा विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को उठाया। पिछली परीक्षा रद्द करने, दोबारा परीक्षा कराने और उच्चस्तरीय जांच की मांग संबंधी याचिकाओं पर आठ जुलाई को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होगी। सिद्धार्थ कोमल सिंगला और 55 अन्य छात्रों की नयी याचिका वकील देवेंद्र सिंह के माध्यम से दायर की गई है। याचिका में कहा गया है, “माननीय अदालत को प्रतिवादियों (केंद्र और एनटीए) को नीट-यूजी दोबारा आयोजित नहीं करने का निर्देश देना चाहिए … क्योंकि यह न केवल ईमानदार और मेहनती छात्रों के लिए नुकसानदायक होगा, बल्कि शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन भी होगा और इसलिए संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का उल्लंघन होगा।” याचिका में केंद्र और एनटीए को अनुचित तरीके अपनाने वाले परीक्षार्थियों की पहचान करके उन्हें दंडित करने और उन केंद्रों की पहचान करके उचित कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की गई है, जहां “नीट-यूजी 2024 परीक्षाओं के लिए स्थापित दिशानिर्देशों से कोई समझौता किया गया है।”  

IG ने बताया कानून का राज, राजस्थान-भरतपुर में ठगों ने खुद ही अपना घर गिराया

भरतपुर. भरतपुर आईजी राहुल प्रकाश और डीग एसपी राजेश कुमार मीणा ने मेवात में साइबर ठगों के विरुद्ध ऑपरेशन एंटी वायरस आभियान चलाकर साइबर ठगों की कमर को तोड़कर रख दिया है। जहां डीग मेवात पूरे देश में जामताड़ा के बाद साइबर ठगी के मामलों में अपना पहला स्थान बना चुका था। अब फिर से साइबर ठगी के मामलों में गिरावट आने लगी है। आईजी राहुल प्रकाश ने ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों को चिन्हित कर उनके द्वारा अवैध रूप से सरकारी जमीनों पर साइबर ठगी के रुपये से अर्जित करके आलीशान मकानों के ऊपर बुलडोजर कार्रवाई चालू की, जिसके तहत कुछ दिन पूर्व सिकरी के बनेनी ढोकला और कामा के लेवड़ा गांव में तीन मकानों को बुलडोजर कार्रवाई के तहत जमींदोज किया गया था। इसी प्रकार कैथवाड़ा थाने के अंतर्गत आने वाले गांव झेझपुरी में साइबर ठगी के रुपयों से अर्जित करके अवैध रूप से सरकारी जमीन पर आलीशान मकान बनाया गया था, जिसको नियमानुसार चार जुलाई को बुलडोजर कार्रवाई करके जमींदोज करने से पहले ही अतिक्रमकारियों ने अपना अतिक्रमण स्वयं ही तोड़ दिया। आईजी राहुल प्रकाश ने एक्स सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, कानून का राज इसको कहते हैं। झेंझपुरी कैथवाड़ा में साइबर अपराधियों के अवैध निर्माण तोड़ा जाना था। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने अपना अतिक्रमण स्वयं ही तोड़ दिया।

मानसून में रिगं वॉर्म, एथलीट्स फुट जैसी परेशानियां काफी बढ़ जाती, फंगल इन्फेक्शन से अपनी रक्षा करना काफी जरूरी

नई दिल्ली गर्मी की तपती चिलचिलाती धूप के बाद बारिश की फुहार के बाद लोगों ने चैन की सांस ली है। मानसून का आगमन सिर्फ हमारे लिए ही खुशनुमा नहीं होता, बल्कि बैक्टीरिया और अन्य जीवाणुओं को भी यह मौसम बेहद पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में हवा में नमी बढ़ने की वजह से ये जीवाणु आसानी से पनपते हैं और ज्यादा मात्रा में ग्रो भी करते हैं। इसलिए मानसून में फंगल इन्फेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए मानसून में रिगं वॉर्म, एथलीट्स फुट जैसी परेशानियां काफी बढ़ जाती हैं। ऐसे में फंगल इन्फेक्शन से अपनी रक्षा करना काफी जरूरी है। इसलिए हम कुछ ऐसे टिप्स लाए हैं, जिनसे फंगल इन्फेक्शन से बचने (Fungal Infection Prevention Tips) में काफी मदद मिलेगी। आइए जानें। कैसे करें फंगल इन्फेक्शन से बचाव? ढीले कपड़े पहनें मानसून सीजन में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिसके कारण काफी पसीना आता है और फंगस ऐसी ही नम जगहों पर पनपते हैं। इसलिए सूती के ढीले कपड़े पहनें, ताकि पसीना कम आए और जल्दी सूख भी जाए। ऐसे में मोटे कपड़े, जैसे जीन्स या ऐसे कपड़े जो पसीना कम सोखते हों, उन्हें पहनने से बचना चाहिए। पसीना साफ करें अगर आपको ज्यादा पसीना आता है, तो बहुत समय तक पसीने में भीगे कपड़े पहनकर न रहें, बल्कि कपड़े बदलते रहें। ऐसे ही शरीर के कुछ हिस्से, जैसे- अंडरआर्म्स, घुटने के पीछे, कोहनी में ज्यादा पसीना आता है। इसलिए समय-समय पर इन जगहों को पोछते रहें, ताकि पसीने के कारण वहां फंगस न पनपने लगें। ऐसे ही वर्कआउट करने के बाद भी तुरंत नहाएं और कपड़े बदलें। हाथ धोएं कोई भी किटाणु सबसे अधिक हमारे हाथों के जरिए ही फैलते हैं, क्योंकि हमारे हाथों से हम शरीर का लगभग हर अंग छूते हैं। इसलिए बाहर से आने के बाद, किसी जानवर को छूने के बाद या सफाई आदि के बाद हाथ जरूर धोएं और अच्छे पोछें। इससे फंगल इन्फेक्शन का खतरा कम होगा। तौलिए और चादर बदलें नहाने के बाद या कहीं भी बाहर से आने के बाद हम तौलिए में ही हाथ पैर पोछते हैं। ऐसे ही सोते समय निकलने वाला पसीना हमारे तकिए और चादर पर लगते हैं। इसलिए इन दोनों पर हमारा पसीना लगा रहता है, जिसकी वजह से उनमें फंगस ग्रो कर सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने तौलिए और चादर को नियमित रूप से बदलें। खुजली न करें अगर आपको फंगल इन्फेक्शन हो गया है, तो उस जगह पर खुजली न करें। इससे इन्फेक्शन बढ़ सकता है या और भी गंभीर रूप ले सकता है। इसलिए खुजली बिल्कुल न करें। खुद से दवा न लें अगर फंगल इन्फेक्शन हो गया है, तो खुद से दवा बिल्कुल न लें। इससे बस अस्थायी रूप से आराम मिलता है और कुछ दिनों में संक्रमण फिर से लौट सकता है। इसलिए शरीर पर कोई रैश या निशान दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अंडरगार्मेंट्स साफ पहनें हमारे प्राइवेट अंगों में भी काफी पसीना आता है। साथ ही, महिलाओं में वेजाइनल डिसचार्ज की वजह से प्राइवेट पार्ट में नमी बढ़ जाती है। इसलिए रोज अंडरवेयर बदलें और उन्हें अच्छे से गर्म पानी में साफ करें।

करियर बचाने के लिए बाबर आजम ने प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटिंग कोच शेनन यंग की सहायता मांगी

लाहौर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपने टी-20 कौशल को फिर से तराशने के लिए प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटिंग कोच शेनन यंग की सहायता मांगी है। बाबर ने टी-20 विश्व कप के चार मैचों में 101 के स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए। पाकिस्तान इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के सुपर आठ में प्रवेश नहीं कर पाया और पहले दौर से बाहर हो गया। बाबर ने आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और जेक फ्रेजर मैक्गर्क को कोचिंग दे चुके यंग से मुलाकात की और उनके साथ टी-20 प्रारूप में सफलतापूर्वक पावर शॉट लगाने के लिए आवश्यक कौशल पर चर्चा की। लाहौर में मुलाकात यह मुलाकात लाहौर में हुई जहां यंग निजी दौरे पर हैं। यंग को कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को सलाह देने और उनके पावर हिटिंग कौशल में सुधार करने का श्रेय दिया जाता है। मैक्गर्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अपनी पावर हिटिंग से आईपीएल के 2024 सत्र में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। पीसीबी बातचीत के बाद बाबर की कप्तानी पर लेगा निर्णय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने गुरुवार को कहा कि कप्तान के तौर पर बाबर आजम के भविष्य पर अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है और मुख्य कोच गैरी क‌र्स्टन तथा पूर्व खिलाड़ियों के साथ सलाह के बाद ही आगे निर्णय लिया जाएगा। नकवी ने कहा कि वह क‌र्स्टन और सहायक कोच अजहर महमूद से यहां जल्द ही मुलाकात करेंगे और राष्ट्रीय टीम के टी-20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करेंगे।

पंजाब CM ने बड़ी उम्मीद से कराया था AAP में शामिल, शाम होते ले लिया यू-टर्न, अकाली दल में वापसी की

चंडीगढ़ पंजाब के जालंधर पश्चिम विधान सभा सीट पर 10 जुलाई को उप चुनाव होने वाले हैं लेकिन उससे पहले शिरोमणि अकाली दल में गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है। दो बार की पार्षद रही अकाली नेता सुरजीत कौर ने पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। पार्टी ने उन्हें चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिया लेकिन भितरघात के बाद पार्टी ने ऐलान किया कि इस अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में आधिकारिक रूप से बसपा उम्मीदवार को समर्थन किया जाएगा।   इसके बाद मंगलवार को सुरजीत कौर ने शिरोमणि अकाली दल छोड़ दी और दोपहर होते-होते राज्य की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया। खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया। कौर ने ऐलान किया कि वो जालंधर उप चुनाव में आप उम्मीदवार मोहिंदरपाल भगत का समर्थन करेंगी लेकिन शाम होते-होते 60 साल की कौर ने एक बार फिर मन बदल लिया और यू-टर्न लेते हुए फिर से अकाली दल में वापसी कर ली। इस तरह मंगलवार को सुरजीत कौर ने दो बार पार्टी बदली। शाम में घर वापसी करते हुए सुरजीत कौर ने कहा कि वह दिल से अकाली हैं और उन्हें सत्ताधारी पार्टी यानी आप में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह अकाली दल के उम्मीदवार के तौर पर ही जालंधर उप चुनाव लड़ेंगी। इस बीच, आप के कार्यकारी अध्यक्ष और बुलढाणा विधायक बुधराम कौर ने सुरजीत कौर की आलोचना की है और कहा है कि उन्होंने दबाव में अपने कदम पीछे खींचे हैं। दरअसल, ऐसे आरोप हैं कि सुरजीत कौर शिरोमणि अकाली दल के बागी गुट के नेताओं के संपर्क में थीं। इसी वजह से पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी वापस लेने का ऐलान किया गया था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) पूर्व प्रमुख बीबी जागीर कौर को सुरजीत कौर का समर्थक माना जाता है, जबकि जागीर कौर पार्टी के विद्रोही और बागी गुट की नेता हैं। जागीर कौर के अलावा पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह बडाला ने भी सुरजीत कौर का समर्थन किया था। ये विद्रोही नेता सोमवार को अकाल तख्त के जत्थेदार के सामने पेश हुए थे। इस दौरान उन्होंने 2007 और 2017 के बीच सत्ता में रहने के दौरान पार्टी द्वारा की गई गलतियों के लिए माफी मांगी। दूसरी तरफ  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 106 सदस्यों ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का समर्थन किया है।  

एसिड अटैक: मुझे गोली मार दो… मेरी क्या गलती थी, परिजन बोले, आरोपी को फांसी हो

लखनऊ लखनऊ के चौक में लोहिया पार्क के पास बुधवार सुबह सरेराह एक शोहदे ने छात्रा पर एसिड फेंक दिया। छात्रा को बचाने में उसका मौसेरा भाई भी चपेट में आ गया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। वारदात के बाद हमलावर पैदल भाग निकला। दोनों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर शोहदे की तलाश कर रही है।   चौक निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर की 20 वर्षीय बेटी बुधवार सुबह साढ़े सात बजे लोहिया पार्क के पास अपने मौसेरे भाई से मिलने गई थी। लखीमपुर निवासी मौसेरा भाई एमबीबीएस का छात्र है। वह ई रिक्शा से पार्क तक पहुंची थी। जैसे ही वह ई रिक्शा से उतरकर भाई के आने का इंतजार करने लगी, वैसे ही एक शोहदा आया और उस पर कमेंट करने लगा। छात्रा को शोहदा परेशान कर ही रहा था तभी उसका भाई भी आ गया। उसने शोहदे को फटकारा, तो वह वहां से जाने लगा। कुछ दूर जाने के बाद वह तेजी से वापस आया और एसिड उड़ेल दिया। इससे दोनों झुलस गए। डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हमलावर की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। चौक में लोहिया पार्क के पास एसिड से हमले की वारदात में छात्रा के मौसेरे भाई ने दिलेरी दिखाई। फटकार पड़ने के बाद जब हमलावर लौटा तो उनकी नजर उस पर पड़ी। चंद सेकंड में हमलावर ने एसिड से भरी बोतल निकाली। यह देखकर छात्रा के मौसेरे भाई ने मामला भांप लिया। तत्काल वह बहन को घेरकर खड़ा हो गया। हालांकि, थोड़ा एसिड छात्रा के चेहरे पर गिर गया, जबकि उसके भाई की पूरी पीठ, हाथ, कंधा और छाती तक एसिड गिरा। मुझे लगा बोतल मारने वाला है… छात्रा के मौसेरे भाई ने परिजनों को बताया कि जब वह वहां पहुंचा तो देखा कि बहन से कोई जबरन बातचीत करने की कोशिश कर रहा है। इसलिए वह तेजी से वहां पहुंचा। शोहदे को फटकारा। जब शोहदा लौटकर आया तो उसके हाथ में बोतल दिखी। छात्रा के भाई को लगा कि वह बोतल मारने जा रहा है। इसलिए तुरंत बहन के सामने आ गया, ताकि उसे बोतल न लगे। उसे अंदाजा नहीं था कि बोतल में एसिड है। डरी-सहमी छात्रा बोली, आखिर ये क्या हो गया वारदात से छात्रा बहुत डर गई है। दहशत की वजह से काफी देर तक वह कुछ भी बोल नहीं पाई थी। इलाज से जब थोड़ा आराम मिला तो माता-पिता से बातचीत की और रोती भी रही। छात्रा ने कहा कि आखिर ये क्या हो गया। अब हम कैसे ठीक होंगे। मेरी क्या गलती थी जो उसने ऐसा किया। वारदात से छात्रा और उसका भाई सहम गया। दहशत इतनी कि कई घंटे तक दोनों कुछ बोल नहीं पाए। छात्रा के पिता के मुताबिक जब बातचीत करने की स्थिति में आई तो उसने अपना चेहरा देखा। चेहरा देख वह डर गई। दहाड़ मार-मार कर रोने लगी। वह बोली, मेरा सबकुछ खत्म हो गया, मुझे गोली मार दो…। अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कदर घटना ने उसको झकझोर दिया है।  तीन-चार दिन से अंजान नंबरों से कॉल करता था, परिजनों को भी नहीं बताया वारदात के बाद छात्रा ने परिजनों को बताया कि अंजान नंबरों से कॉल करने वाला एक शख्स उसको चार-पांच दिन से परेशान कर रहा था। मैसेज भी भेजता था। पर, इस बारे में उसने परिजनों को नहीं बताया। न ही पुलिस से शिकायत की थी। घटना के बाद उसने पूरी बात परिजनों और पुलिस को बताई। खामोश न रहें…ताकि शोहदों पर कस सके नकेल इस मामले में अगर पहले शिकायत की गई होती, तो शोहदे पर पुलिस कार्रवाई करती। जिससे वह वारदात को अंजाम न दे पाता। इसलिए कभी अगर कोई परेशान करे, छेड़छाड़ करे, तो तुरंत पुलिस थाने, वीमेन पावरलाइन 1090 में शिकायत दर्ज कराएं।   परिजन बोले, आरोपी को फांसी हो वारदात से परिजन एक तरफ जहां बहुत दुखी हैं तो दूसरी तरफ उनके भीतर आक्रोश भी है। वह बोले कि पुलिस, प्रशासन और सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द आरोपी पकड़ा जाए। वह चाहते हैं कि उसे फांसी हो। क्योंकि जो पीड़ा उसने उनकी बेटी, भतीजे और पूरे परिवार को दी है, वह जिंदगी में कभी खत्म नहीं हो पाएगी।  पांच फीसदी जला है चेहरा, समय के साथ पता चलेगी गंभीरता केजीएमयू के प्लास्टिक एंड रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. विजय कुमार ने बताया कि युवती का चेहरा पांच फीसदी जला है। समय के साथ इसकी गंभीरता पता चलेगी। फिलहाल सिर्फ जले हुए भाग का क्षेत्रफल देखा जा सकता है। प्रो. विजय के मुताबिक समय बीतने के साथ ही यह पता चलेगा कि यह घाव त्वचा में कितने भीतर तक है। इसके आधार पर तय किया जाएगा कि इसे रीकंस्ट्रक्ट किया जा सकता है अथवा नहीं, या फिर इसके लिए कौन सी तकनीक अपनाई जाएगी। वहीं घटना में घायल युवक एमबीबीएस का छात्र है, उसके कंधे का करीब 10 फीसदी हिस्सा जला है। जबकि उसकी बहन ने हाल ही में स्नातक कंप्लीट किया है। झुलसे भाई-बहन को निगरानी में रखा गया है। दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

राहुल गाँधी बने राजमिस्त्री, श्रमिकों के साथ बनाया मसाला, की चुनाई

नई दिल्ली रायबरेली से सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में मजदूरों के साथ मुलाकात की। गुरुवार को उन्हें जीटीबी नगर में कुछ श्रमिकों से ना सिर्फ उनका हालचाल जाना बल्कि उनके साथ काम भी किया। राहुल गांधी उनके साथ मसाला बनाते हुए और चिनाई करते हुए दिखे। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से तस्वीरें साझा करते हुए यह जानकारी दी गई। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की तस्वीरों के साथ लिखा, ‘आज नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के GTB नगर में श्रमिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ये मेहनती मजदूर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।’ तस्वीरों में राहुल गांधी रेत-सीमेंट मिलाते हुए और चिनाई करते हुए भी दिख रहे हैं। उन्होंने श्रमिकों के बीच बैठकर बातचीत भी की। राहुल गांधी गुरुवार को जीटीबी नगर के गांव गोपालपुर में अचानक पहुंचे। अपना काफिला छोड़कर वह गलियों से गुजरते हुए एक निर्माणाधीन मकान तक पहुंचे। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच राहुल गांधी उस मकान में दाखिल हुए जहां मजदूर कामकाज में जुटे थे। राहुल गांधी इससे पहले भी अलग-अलग वर्ग के कामगारों से मुलाकात कर चुके हैं। पिछले दिनों वह दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मिले थे और सिर पर सामाना भी उठाया था। कभी ट्रक चालक के साथ सफर करके उनकी समस्याओं को जाना तो कभी मोटर मैकेनिक के साथ काम करते दिख चुके हैं।  

रिश्वत की मांग करने वाले एनएचआईए के बड़े अधिकारी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया केस

गोरखपुर दरअसल, सीबीआई की एसीबी टीम ने ये कार्रवाई की है। कुशीनगर के एक धनंजय राय ने सीबीआई के दिए शिकायत में आरोप लगाया था कि एनएचआईए के मैनेजर वृजेंद्र सिंह ने उनसे रिश्वत की मांग की थी। कुशीनगर के तमकुहीराज में उनके आईओसीएल का पेट्रोल पंप स्वीकृत हुआ था। 3 जुलाई 2023 को इसकी कंपनी की तरफ से इसका स्वीकृति मिली थी। एनएचएआई किनारे मेरी जमीन पर स्वीकृति मिलने के बाद मेरी तरफ से विभाग से एनओसी के लिए दिसंबर में आवेदन किया गया था। गोरखपुर एनएचएआई के वृजेंद्र सिंह के पास मेरी फाइल गई थी और उनके द्वारा इसकी स्वीकृति दिए जाने में विलंब किया जा रहा था। इसके बाद संपर्क करने पर उनकी तरफ से एनओसी दिए जाने पर डेढ़ लाख रुपये घूस की मांग की गई थी। 1 जुलाई 2024 को धनंजय राय की तरफ से इसकी शिकायत सीबीआई के एसीबी को की गई थी। संज्ञान लेकर सीबीआई की एसआईबी टीम ने बृहस्पतिवार को पीसी एक्ट 1988 के तहत केस दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को गोरखपुर एनएचएआई दफ्तर लखनऊ सीबीआई की एसीबी टीम आई। अपने साथ दो कर्मचारियों को ले जाने की सूचना है।  

वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि बाबा अपने सुरक्षा बलों के भारी भरकम काफिले के साथ तेजी से फरार हो रहा, खुली पोल

नई दिल्ली अपने भक्तों के बीच भोले बाबा नाम से मशहूर हाथरस में सत्संग करने वाले स्वयंभू बाबा सूरजपाल के वकील ने बुधवार को दावा किया था कि भगदड़ मचने से पहले ही बाबा भोले सत्संग स्थल छोड़कर जा चुके थे लेकिन 47 सेकंड के एक वीडियो क्लिप ने बाबा के झूठ पर से पर्दा हटा दिया है। वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि बाबा अपने सुरक्षा बलों के भारी भरकम काफिले के साथ तेजी से फरार हो रहा है। बाबा सफेद रंग की कार में बैठा है और उसके आगे पीछे बाइक पर सवार ब्लैक कमांडो उसे एस्कॉर्ट कर रहे हैं। मीडिया ने उस वीडियो क्लिप को साझा किया है। उसकी रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़क के किनारे ब्लैक कमाडों को हरकत में आते हुए देखा जा सकता है। उसके बाद बाबा भोले सफेद कार में वहां से काफिले के साथ फरार हो रहा है। बाबा के सत्संग स्थल छोड़ने की जो टाइम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, वह प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा घटना के बारे में बताए गए समय से मेल खाती है। इससे पहले बुधवार को सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने दावा किया था कि बाबा के अनुयायी कभी भी उनके पैर नहीं छूते हैं। इसलिए उनके पैर छूने की वजह से भगदड़ नहीं मच सकती है। उन्होंने हाथरस में मंगलवार को आयोजित सत्संग में मची भगदड़ और 121 लोगों के मारे जाने के पीछे कुछ असामाजिक तत्वों का हाथ होने का संदेह जताया है। सिंह ने कल दावा किया था, “कुछ असामाजिक तत्वों ने साजिश रची। जब नारायण साकार हरि कार्यक्रम स्थल से चले गए, उनके वाहन भी चले गए, तो हमारे स्वयंसेवक और अनुयायी साजिश के कारण यह समझने में विफल रहे कि क्या हो रहा है। यह एक योजना के तहत किया गया था और इसकी जांच होनी चाहिए।’’ बहरहाल उत्तर प्रदेश पुलिस ने सत्संग समारोह के आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन पर साक्ष्य छिपाने के भी आरोप हैं। इसके अलावा अनुमानित संख्या से ज्यादा लोगों को सभा स्थल पर इकट्ठा कराने और अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग नहीं करने के भी आरोप हैं। FIR में कहा गया है कि आयोजकों ने 80,000 लोगों के जमा होने देने की इजाजत मांगी थी लेकिन इससे कहीं ज्यादा करीब ढाई लाख लोग जमा हो गए थे। इससे सभा स्थल पर भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर छोटे गेट बनाए गए थे, जिससे निकलने के दौरान भगदड़ मची और बगल के नाले में एक पर एक लोग गिरते चले गए।  

पूर्वी राजस्थान में तापमान गिरा, राजस्थान में कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा

जयपुर. राजस्थान में मानसून झूमकर बरस रहा है। बारिश की मेहरबानी से पूर्वी राजस्थान में तापमापी पारा सामान्य से नीचे आ चुका है। जबकि पश्चिमी राजस्थान गर्मी और उमस से जूझता रहा। मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में सामान्य से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को राजधानी जयपुर समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। जयपुर में करीब डेढ़ घंटे तक हुई तूफानी बारिश में लगभग तीन इंच पानी गिरा। बारिश से हुए जलभराव के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर घंटों जाम लगा रहा। मौसम विभाग ने आज जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभागों में बारिश होने की चेतावनी दी है। अलवर, भरतपुर और धौलपुर में भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। पूर्वी इलाका रहा ठंडा प्रदेश में हुई इस बारिश के कारण पूर्वी राजस्थान के इलाकों में तापमापी पारा जबर्दस्त तरीके से गिर गया। वहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे रहा। दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाए। श्रीगंगानगर में तो तापमापी पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। गंगानगर सबसे गर्म शहर रहा। इससे सटे इलाकों में भी पारा हाई रहा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet