LATEST NEWS

मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के जश्न में परफॉर्म करेंगे एडेल, ड्रेक और लाना डेल रे

न्यूयॉर्क अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दो प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद 12 जुलाई को आखिरकार शादी होने जा रही है। इस कार्यक्रम में सिर्फ एक हफ्तेभर का समय बाकी है। पिछले दोनों ही फंक्शन में इंटरनेशनल स्टार्स ने अपनी मौजूदगी से इसकी रौनक बढ़ाई थी। और अब शादी में भी कुछ नामी सितारों को बुलाने का प्लान हो रहा है। देश के अरब-खरबपति मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के बेटे में शायद हर शौक पूरा करना चाह रहे हैं। दो प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद शादी भी धूमधाम से करने चा रहे हैं। मार्च महीने में तीन दिन जामनगर में तो मई के आखिर तीन दिनों तक क्रूज पर जमकर पार्टी हुई। अंबानी के बेटे की शादी में इंटरनेशनल स्टार अब 2 जुलाई से ही शादी से जुड़े कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। 10 दिन शादी में बाकी हैं और बताया जा रहा है कि रिहाना, केटी पेरी और दलजीत दोसांझ के बाद अब एडेल, ड्रेक और लाना डेल रे को मुंबई बुलाने की कोशिश हो रही है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभी इनसे लेनदेन की बातें चल रही हैं। तीन दिन चलेगा अनंत-राधिका का वेडिंग फंक्शन 12 से 14 जुलाई तक चलने वाले शादी के फंक्शन में ये सिंगर्स परफॉर्मेंस देने के लिए भारत आ सतते हैं। एक सोर्स के हवाले से दावा किया गया है कि ये कलाकार कब आएंगे और क्या चार्ज करेंगे, उसके बारे में भी फिलहाल बातचीत हो रही है। विचार-विमर्श हो रहा है। मगर अगर एडेल, ड्रेक और लाना डेल रे आए तो, शादी के फंक्शन की रौनक ही बढ़ जाएगी।

आज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में मौसम बदला रहेगा, कहीं बारिश होगी तो कहीं बादल छाए रहेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है. बीते मंगलवार को भी राजधानी भोपाल, विदिशा, धार, नर्मदापुरम, इंदौर, रायसेन, रतलाम, छिंदवाड़ा, दमोह, सिवनी, बालाघाट और डिंडोरी मूसलाधार बारिश हुई. इधर, बुधवार, 3 जुलाई को भी अशोकनगर, गुना समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं बादल छाए रहेंगे. दरअसल, प्रदेश से साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मौसम के 2 सिस्टम एक्टिव हैं, जिसके चलते प्रदेश में आंधी और गरज-चमक के सात बारिश की स्थिति बनी हुई है. हालांकि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा. बारिश के चलते लुढ़का मध्य प्रदेश का पारा मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, धार, नर्मदापुरम, इंदौर, रायसेन, रतलाम, विदिशा, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, दमोह, सिवनी, बालाघाट में बारिश हुई. रात में भी प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बदला रहा. बारिश की वजह से दिन में पारा लुढ़क गया है. मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा लुढ़क कर 23.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जबकि सिवनी में तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश में मौसम का हाल भोपाल, इंदौर, द्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे मध्य प्रदेश में आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी. इस दौरान कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में ऐसा रहा मौसम का हाल बीते दिन ग्वालियर में तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि खजुराहो का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इशके अलावा खरगोन में 33.8 डिग्री सेल्सियस, नौगांव में 33.4 डिग्री सेल्सियस, रीवा में 32.6 डिग्री सेल्सियस, गुना में 32.3 डिग्री सेल्सियस, सीधी में 32.2 डिग्री सेल्सियस, सतना में 32.1 डिग्री सेल्सियस, नरसिंहपुर में 31.0 डिग्री सेल्सियस, दमोह में 30.6 डिग्री सेल्सियस, उमरिया, उज्जैन और खंडवा में तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा भोपाल में 29.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 28.2 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

अफजाल अंसारी सांसद बने रहेंगे या रद्द होगी सदस्यता, हाईकोर्ट में आज सुनवाई

Haryana News: Narendra Modi has closed the way for the youth of Haryana, Rahul Gandhi

गाजीपुर यूपी की गाजीपुर सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में मिली 4 साल की सजा के मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे से मामले की सुनवाई होगी. सांसद अफजाल अंसारी, यूपी सरकार और बीजेपी के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय के परिवार की तरफ से दाखिल याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई होगी. आज की सुनवाई में सांसद अफजाल अंसारी की तरफ से दाखिल की गई आपत्ति पर यूपी सरकार और कृष्णानंद राय के परिवार को अपना जवाब दाखिल करना होगा. इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई इस मामले में सभी पक्षों की दलीलें पहले ही कोर्ट में पेश की जा चुकी हैं. आज सुनवाई पूरी हो जाने की उम्मीद है. सुनवाई पूरी होने की सूरत में अदालत अपना जजमेंट रिजर्व कर सकती है. अफजाल अंसारी को अगर कोर्ट से राहत नहीं मिलती है और उनकी सजा रद्द नहीं होती है तो उनकी लोकसभा की सदस्यता निरस्त हो सकती है. इधर सोमवार को चुनाव जीतने के बाद सांसद अफजाल अंसारी ने सोमवार को दूसरी बार लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले ली है. अफजाल अंसारी ने गैंगस्टर मामले में पिछले साल 29 अप्रैल को मिली 4 साल की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है. दूसरी तरफ यूपी सरकार और बीजेपी के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय के परिवार ने सजा को बढ़ाए जाने को लेकर अर्जी दाखिल की है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी होने तक अफजाल अंसारी चार साल की सजा पर रोक लगा दी थी. अगर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में अफजाल अंसारी की सजा बरकरार रहती है तो उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द हो सकती है. उनकी सांसदी हाईकोर्ट से आने वाले फैसले पर निर्भर रहेगी. अफजाल अंसारी इस बार गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव जीते हैं.

चोर सहित दो बाल अपचारी भी पकड़े, राजस्थान-अलवर में एक दर्जन से ज्यादा चोरी

अलवर. अलवर कोतवाली थाना पुलिस ने सिलेसिलेवार चोरी व नकबजनी की वारदातें करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर 2 बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है। गिरफ्तार किए गए चोर हाल ही में केदलगंज क्षेत्र में एक व्यापारी से गल्ला छीनकर फरार हो गए थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शहर में होती सिलसिलेवार चोरी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया था। पुलिस ने एक स्पेशल टीम में तकनीकी एवं आसूचना तंत्र की सहायता से सौरभ जाटव निवासी दिवाकरी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, वहीं घटना में शामिल 2 बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया गया है। पकड़े गए आरोपी ने करीब 1 दर्जन से अधिक वारदातें करना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बाइक, 6 हजार रुपये, तीन मोबाइल, एक कैमरा, एक लकड़ी का गल्ला व अन्य कागजात बरामद किए हैं।

जेल से आयेंगे बाहर, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 5 जुलाई को लेंगे लोकसभा के सदस्य की शपथ?

नई दिल्ली. खालिस्तान समर्थक विवादित नेता और खडूर साहिब से नवनिर्वाचित सांसद अमृतपाल सिंह 5 जुलाई को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। राज्य और केंद्रीय एजेंसियों ने रास्ता साफ कर ने उन्हें शपथ लेने की मंजूरी दे दी है। पंजाब सरकार के एक आला अधिकारी के अनुसार, असम की डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत बंद अमृतपाल को डिब्रूगढ़ से दिल्ली लाया जा सकता है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने कुछ दिन पहले ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को इस संबंध में अनुरोध भेजा था। इसमें खडूर साहिब से चुने गए सांसद के संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए अस्थायी रिहाई या पैरोल की मांग की गई थी। पंजाब सरकार के शीर्ष अधिकारी ने बताया, “सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए अमृतपाल के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वह 5 जुलाई को शपथ लेंगे और वापस डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जाएगा।” यानी अमृतपाल फिलहाल जेल में ही रहेंगे। अमृतपाल के कानूनी सलाहकार ईमान सिंह खारा ने मंगलवार को बताया कि लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले कट्टरपंथी सिख नेता की याचिका एनएसए की धारा 15 के तहत 9 जून को जेल सुपरिटेंडेंट के माध्यम से पंजाब सरकार को भेजी गई थी। डिब्रूगढ़ जेल अधीक्षक ने चिट्ठी अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को भेजा था, जिन्होंने इसे राज्य सरकार मुख्यालय को भेज था। इसके बाद राज्य सरकार ने स्पीकर से अमृतपाल को शपथ लेने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। एनएसए की धारा 15 के मुताबिक सरकार द्वारा हिरासत में लिए गए व्यक्ति को बिना किसी शर्त के या कानून में बताए गए शर्तों के आधार पर जिसे वह व्यक्ति स्वीकार करता है अस्थायी रूप से रिहा किया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी समय उसकी रिहाई को रद्द कर सकता है। अमृतपाल सिंह के एक दूसरे वकील राजदेव सिंह खालसा ने कहा, “पंजाब के गृह सचिव ने बताया है कि उन्होंने चिट्ठी को लोकसभा अध्यक्ष को भेज दिया है। अध्यक्ष 25 जून से शुरू होने वाली 60 दिनों की अवधि के भीतर शपथ ग्रहण के बारे में फैसला ले सकते हैं। नियमों के अनुसार, अध्यक्ष निर्णय लेने से पहले गृह विभाग की सलाह लेते हैं। पंजाब सरकार से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। इससे पहले हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जेल में बंद कश्मीरी नेता शेख अब्दुल राशिद को 25 जुलाई को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने की इजाजत दे दी है। राशिद, जिन्हें इंजीनियर राशिद के नाम से जाना जाता है, 2019 से तिहाड़ जेल में हैं। एनआईए ने उन पर टेरर फंडिंग के मामले में आरोप लगाए थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को 2 लाख वोटों से हराकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बारामुल्ला सीट से लोकसभा चुनाव जीता था। राशिद के मामले में एनआईए की रजामंदी के बाद सभी की निगाहें ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल पर हैं, जिन्होंने खडूर साहिब सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा को 1.97 लाख वोटों से हराया था। अमृतपाल के तीन और सहयोगी और एनएसए के तहत हिरासत में लिए गए कुलवंत सिंह राओके, भगवंत सिंह उर्फ ​​’प्रधानमंत्री’ बाजेके और दलजीत सिंह कलसी ने भी पंजाब के बरनाला, गिद्दड़बाहा और डेरा बाबा नानक से विधानसभा उपचुनाव लड़ने की घोषणा की है।

विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया डॉक्टर्स एवं सीए-डे

CM Mohan Yadav reached Sagar Regional Industry Conclave

विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया डॉक्टर्स एवं सीए-डे मनेन्द्रगढ़ जिला एम.सी.बी. नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय में संयुक्त रूप से डॉक्टर्स एवं सी.ए. डे मनाया गया। विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल में आज संयुक्त रूप से डॉक्टर्स एवं सी.ए. डे मनाया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में डॉक्टर प्रकाश जायसवाल एवं सी.ए. नितीन अग्रवाल को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ संस्था के शिक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला के स्वस्तिवाचन के मध्य माता सरस्वती के छायाचित्र में डॉक्टर प्रकाश जायसवाल, सी.ए.नितीन अग्रवाल एवं संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्था के सचिव संजय सेंगर के द्वारा कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों एवं सदस्यों के लिए स्वागत उद्बोधन दिया गया। डॉक्टर प्रकाश जायसवाल का स्वागत संस्था के शिक्षक निशान्त मौर्य एवं सी.ए.नितीन अग्रवाल का स्वागत शिक्षक वी.एस.पाण्डेय के द्वारा स्मृति चिन्ह के साथ किया गया। कक्षा दसवीं की छात्रा संस्कृति विश्वकर्मा एवं साथियों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। संस्था के शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को आज के दिन के महत्व को बताया। कक्षा 12वीं की छात्रा तन्वी ने भाषण एवं कक्षा दसवीं के छात्र आदित्य तिग्गा ने कविता प्रस्तुत किया।

न्यूयॉर्क में ‘भारत दिवस’ पर राम मंदिर की प्रतिकृति प्रदर्शित की जाएगी

न्यूयार्क राम मंदिर की झलक अमेरिका में भी देखने को मिलेगी।  न्यूयॉर्क में ‘भारत दिवस’ के मौके पर 18 अगस्त को होने वाली परेड में राम मंदिर की प्रतिकृति प्रदर्शित की जाएगी। इस आयोजन में न्यूयॉर्क और उसके आसपास से हजारों भारतीय अमेरिकी शामिल होंगे। विश्व हिन्दू परिषद अमेरिका (विहिप) के महासचिव अमिताभ मित्तल के अनुसाऱ मंदिर की प्रतिकृति 18 फुट लंबी, नौ फुट चौड़ी और आठ फुट ऊंची होगी। यह पहली बार होगा जब राम मंदिर की प्रतिकृति अमेरिका में प्रदर्शित की जाएगी। न्यूयॉर्क में हर वर्ष ‘भारत दिवस’ पर होने वाली यह परेड भारत के बाहर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सबसे बड़ा आयोजन है। यह परेड हर साल मिडटाउन न्यूयॉर्क में ‘ईस्ट 38 स्ट्रीट’ से ‘ईस्ट 27 स्ट्रीट’ तक निकाली जाती है जिसे 1,50,000 से अधिक लोग देखने आते हैं। ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन’ (एफआईए) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परेड में विभिन्न भारतीय अमेरिकी समुदायों और उनकी संस्कृति की विविधता का प्रतिनिधित्व करने वाली ढेर सारी झांकियां न्यूयॉर्क की सड़कों पर देखने को मिलेंगी। विहिप-अमेरिका ने हाल में राम मंदिर रथ यात्रा का आयोजन किया था जिसने 60 दिन में 48 राज्यों के 851 मंदिरों को कवर किया था।  

मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय चार गुना बढ़ी, खेती में प्रोडक्शन कम लेकिन ग्रोथ अच्छी, जानें सर्वेक्षण के आंकड़े

भोपाल मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार बुधवार को अपना पहला पूर्ण बजट विधानसभा में प्रस्तुत करने जा रही है। बजट उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा प्रस्तुत करेंगे। यह बजट 3 लाख 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होना संभावित है। वित्त विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि बजट में नागरिकों पर कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा। कयास हैं कि इस बजट में सभी वर्गों को साधने के लिए प्रावधान होंगे। दिसंबर में कार्यभार संभालने वाली मोहन सरकार ने लोकसभा चुनाव के कारण पूर्ण बजट प्रस्तुत नहीं किया था। तब सरकार ने एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अंतरिम बजट प्रस्तुत किया था। एक अप्रैल से 31 जुलाई 2024 तक के लिए विभागों को राशि आवंटित की गई थी। लेकिन इस बजट के माध्यम से वर्षभर के लिए प्रावधान होंगे। विधानसभा चुनाव 2023 में जारी किए गए संकल्प पत्र के वादा को पूरा करने के लिए भी सरकार बड़े ऐलान कर सकती है। पूंजीगत निवेश बढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया जा सकता है। वहीं लाडली बहना योजना, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार, फसल पर बोनस, मोटे अनाज और पशुपालकों को प्रोत्साहन देने के लिए पर्याप्त राशि विभागों को आवंटित करने को लेकर कई घोषणाएं संभव है। साथ ही साल 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ होना है। इसके लिए बजट में कोई विशेष ऐलान भी संभव है। इस बार खास बात यह है कि बजट डिजिटल के बजाए हार्ड कॉपी में होगा। सभी सदस्यों को बजट की प्रतियां मिलेंगी। बजट में क्या होगा खास प्रधानमंत्री शहरी और ग्रामीण आवास, आयुष्मान सहित स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, नल जल योजना, विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा, भारिया और सहरिया) के लिए जनमन योजना में राशि संबंधित विभागों को के लिए अच्छी खासी राशि दी जा सकती है। दूध उत्पादक किसानों को प्रति लीटर प्रोत्साहन, किसान और घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लगभग 25 हजार करोड़ रुपये का अनुदान और महंगाई भत्ता व राहत के लिए 56 प्रतिशत की दर से प्रावधान रखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में विकास का पहिया डबल इंजन की सरकार के तालमेल से दौड़ेगा। केंद्रीय कर और सहायता अनुदान में लगभग 15 हजार करोड़ रुपये प्रदेश को अधिक मिलने का अनुमान है। वहीं राज्य कर भी 96 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। एमपी सरकार का आर्थिक सर्वेक्षण मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को अपना आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत कर दिया है। उपमुख्यमंत्री और वित्त मामलों के मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण में पता चला है कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय चार गुना बढ़ गई है। प्रचलित भावों पर प्रति व्यक्ति आय वित्तीय वर्ष 2011-12 में 38,497 रुपये से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक लाख 42 हजार 565 रुपये हो गई है। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में प्रति व्यक्ति आय में इस वर्ष 10 हजार 55 रुपये ज्यादा है। वहीं, मुद्रास्फीति के समायोजन के बाद स्थिर भावों पर भी प्रति व्यक्ति शुद्ध आय 38 हजार 497 से बढ़कर 66 हजार 441 रुपये हो गई है। जीएसवीए में कृषि उत्पादकता में सकारात्मक रुझान, औद्योगिक स्थिरता और सेवा क्षेत्र में निरंतर बढ़त दर्ज हुई है। जीएसडीपी भी बढ़कर 13 लाख 63 हजार 327 करोड़ हो गया है। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष की जीएसडीपी 12 लाख 46 हजार 471 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 9.37 प्रतिशत की वृद्धि कृषि, उद्योग और सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई है। मंगलवार को जारी किए आंकड़े यह आंकड़े आर्थिक सर्वेक्षण के हैं, जो प्रदेश सरकार ने बजट प्रस्तुत करने से एक दिन पूर्व मंगलवार को जारी किए हैं। वर्ष 2023-24 के लिए स्थित भावों पर जीएसडीपी छह लाख 60 हजार 363 करोड़ रुपये थी, जो पिछले वर्ष से छह लाख 22 हजार 908 करोड़ रुपये से अधिक है। यानी इसमें लगभग 6.01 प्रतिशत वास्तविक वृद्धि दर्ज हुई है। सर्वेक्षण के अनुसार प्रदेश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। साथ ही साथ उत्पादन और सेवाओं में वास्तविक लाभ भी सरकार प्राप्त कर रही है। कृषि में उन्नति, औद्योगिक विकास और विशेष रूप से आइटी व पर्यटन में बढ़ता हुआ सेवा क्षेत्र सामूहिक रूप से राज्य के आर्थिक विकास को आगे बढ़ा रहा है। कृषि-ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति कृषि और ग्रामीण विकास जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में वर्ष 2011-12 में 33.85 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 45.53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। स्थित भावों पर वर्ष 2011-12 में 33.85 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 35.82 प्रतिशत वृद्धि हुई है। वहीं प्रचलित भावों पर प्राथमिक क्षेत्र की हिस्सेदारी 45.17 प्रतिशत से बढ़कर 45.53 प्रतिशत हो गई। यह वृद्धि फसलों (32.29% से 32.32%) और पशुधन (7.51% से 7.84%) के स्थित योगदान से प्रेरित है जो कृषि उत्पादकता और पशुधन विकास को दर्शाती है। मत्स्य पालन और और जलीय कृषि में भी वृद्धि मत्स्य पालन और और जलीय कृषि में भी 0.50 प्रतिशत से 0.53 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई। खनन और उत्खनन में 2.59 प्रतिशत से 2.67 प्रतिशत तक सुधार हुआ है। वहीं स्थिर भावों में पशुधन का योगदान 6.02 प्रतिशत से 6.18 प्रतिशत हो गया और मत्स्य पालन व जलीय कृषि 0.50 प्रतिशत से बढ़कर 0.54 प्रतिशत हो गई है। खनन और उत्खनन में भी 2.8 से 2.27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उपमुख्यमंत्री वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण मध्य प्रदेश की उत्कृष्ट आर्थिक प्रगति को रेखांकित करता है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश आर्थिक समृद्धि के नए सोपान तय करेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपेक्षा अनुसार देश की पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने भरपूर सहयोग देगा।

LG ने लॉन्च किए पांच नए साउंडबार: कीमतें और ऑफ़र्स जानें

एलजी की तरफ से साउंडबार की नई रेंज पेश की गई है, जो एलजी टीवी के साथ इंटीग्रेटेड हो जाती हैं। इस टीवी को एलजी टीवी के साथ चलाने पर सिनेमाहाल जैसा साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। उत्साहित एलजी ने OLED और QLED टीवी के लिए साउंडबार को डिजाइन किया है। एलजी की ओर से 5 साउंडबार को लॉन्च किया गया है। इस नई 2024 साउंडबार सीरीज में LG SQ75TR, LG SG10Y, LG SQ70TY, LG S77TY और LG S65TR को शामिल किया गया है। साउंडबार शानदार साउंड क्वालिटी, बेहतरीन फीचर्स के लिए जाना जाता है। साउंडबार में मिलेगी शानदार साउंड क्वालिटी नए साउंडबार को WOW सिनर्जी के साथ पेश किया गया है। इसमें ऑर्केस्ट्रा, इंटरफेस, कलाकार जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एलजी के नए साउंडबार डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आते हैं। नए साउंडबार मॉडल्स में WOW जुड़ा हुआ है। एलजी के साउंडबार में ट्रिपल प्लैटिनम स्पैटियल साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा, एलजी ने इसमें रूम कैलिब्रेशन की सुविधा भी दी है। वर्ष 2024 के लिए नया स्टाइलिश रूम कैलिब्रेशन, नवीनतम सराउंड स्पीकर्स सपोर्ट दिया गया है। शानदार वायरलेस कनेक्टिविटी एलजी SG10TY साउंडबार को एलजी टीवी के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। साउंडबार डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है। एलजी S70TY साउंडबार मॉडल में कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ एलजी QNED टीवी दिया गया है। इस मॉडल में इंडस्ट्री लीडिंग सेंटर अप-फायरिंग स्पीकर है, जो शार्पवॉइंड क्लैरिटी से युक्त है। LG S65TR और LG SQ75TR मॉडल 600 वाट आउटपुट के साथ आता है। LG S65TR 5.1 चैनल मॉडल के साथ आता है। LG SQ75TR 5.1.1 चैनल कॉम्पैक्ट, QNED मिलान ब्रेकेट और सेंटर अप-फायरिंग स्पीकर के साथ आता है। कीमत और उपलब्धता एलजी साउंडबार की शुरुआती कीमत 29990 रुपये है। साउंडबार की अलग-अलग मॉडल की खूबियां अलग-अलग हो सकती हैं। साउंडबार को कंपनी की उपहार वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

उपचुनाव में जीत की तैयारी तेज, मुरादाबाद में मुस्लिम कैंडिडेट उतारेगी भाजपा

Rahul Gandhi told RSS's plan on caste census

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश में अब 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारी तेज हो गई है। ये सीटें विधायकों के निधन या फिर उनके सांसद चुने जाने के चलते खाली हुई हैं। इनमें से ही एक सीट मुरादाबाद की कुंदरकी भी है, जो जिया उर रहमान के इस्तीफे से खाली हुई है। रहमान अब संभल लोकसभा सीट से सपा के सांसद हो गए हैं। इस बीच सूत्रों का कहना है कि भाजपा इस सीट से किसी मुस्लिम नेता को उतारने पर विचार कर रही है। भाजपा सूत्रों के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल मुस्लिम नेता के नाम पर मंथन चल रहा है। राज्य नेतृत्व इस पर विचार करेगा। इसके बाद संभावित नामों का एक पैनल केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष विचार के लिए भेजा जाएगा। ऐसा हुआ तो 2019 के बाद यह पहला मौका होगा, जब यूपी में भाजपा किसी मुस्लिम नेता को टिकट देगी। इससे पहले मुख्तार अब्बास नकवी को पार्टी ने टिकट दिया था। वहीं 2024 के आम चुनाव में भाजपा ने यूपी समेत उत्तर भारत के किसी भी राज्य में मुस्लिम कैंडिडेट नहीं दिया था। हालांकि केरल की मलप्पुरम लोकसभा सीट से कालिकट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर अब्दुल सलाम को उतारा गया था, जिन्हें हार मिली है। वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो भाजपा से 1998 में मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर लोकसभा सीट से जीते थे। हालांकि अगले साल फिर जब 1999 में चुनाव हुए तो उन्हें कांग्रेस की नूर बानो के आगे हार का सामना करना पड़ा। यह उपचुनाव इसलिए भी अहम है क्योंकि हाल के लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा को करारा झटका लगा है। ऐसी स्थिति में यह देखना अहम होगा कि विधानसभा उपचुनाव में जनता किसे समर्थन देती है। कुंदरकी के अलावा अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर भी उपचुनाव है। इसकी वजह यह है कि विधायक अवधेश प्रसाद अब फैजाबाद सीट से सांसद बन चुके हैं। इसके अलावा गाजियाबाद सदर की सीट पर भी उपचुनाव होना है।

बचने के लिए पत्थर का लिया सहारा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के मिनी गोवा में नहाते समय तीन युवक बहे

जगदलपुर. चित्रकोट जलप्रपात के एक किमी पहले कच्चे मार्ग के रास्ते में पड़ने वाले मिनी गोवा के नाम से मशहूर बीच में नहाने के दौरान के तीन दोस्त बह गए। उन्होंने जान बचाने के लिए नदी के बीच बड़े पत्थर को पकड़ लिया। वहीं, युवकों को बहता देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद वहां पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद तीनों युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के तीन युवक जिसमें चेतन बघेल 25 वर्ष, लखेश्वर बघेल 30 वर्ष व नितेश कुमार कुर्रे 28 वर्ष आदि मंगलवार की शाम को मिनी गोवा में नहाने के लिये गए हुए थे। नहाते समय पानी के आगे बढ़ गए, गहराई के साथ ही पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों बहने लगे। बहने के दौरान नदी के बीच पत्थर को युवकों ने पकड़ लिया और मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगते ही नगर सेनानी संतोष मार्बल तत्काल ही एसडीआरएफ की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। घटना स्थल तक लाइट की व्यवस्था ना होने के कारण जवानों को मौके पर जाने में काफी दिक्कतों का सामने करना पड़ा। टॉर्च की रोशनी में जवानों ने 400 मीटर की दूरी को तय करते हुए रात करीब 12 बजे तीनों दोस्तों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सर्वे और दिशा-निर्देश कमेटी बनाने की मांग, हाथरस सत्संग में भगदड़ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

नई दिल्ली/हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के बाद मची भगदड़ में कम से कम 121 लोगों की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। देश की सबसे बड़ी अदालत में एक जनहित याचिका दायर की गई है। अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दायर जनहित याचिका में जांच शुरू करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सर्वे कराने और दिशा-निर्देश तैयार करने के लिए समिति बनाने की मांग की गई है। उन्होंने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में इस विशेषज्ञ समिति की नियुक्ति की जाए। आपको बता दें कि हाथरस जिले के सिकंदराराऊ इलाके में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ के मामले में पुलिस ने ‘मुख्य सेवादार’ और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंगलवार को हुई भगदड़ की इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि पोरा पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश पांडे की तहरीर पर मंगलवार देर रात सिकंदराराऊ थाने में मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर और अन्य सेवादारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा), 238 (साक्ष्यों को मिटाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में कहा गया, ‘‘आयोजकों ने पिछले कार्यक्रमों में पहुंची लाखों लोगों की भीड़ की स्थिति को छिपाते हुए इस बार 80 हजार अनुयायियों के इकट्ठा होने की बात प्रशासन को बताई थी। इसके अनुसार ही सुरक्षा की व्यवस्था की थी लेकिन सत्संग में ढाई लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे जिससे अव्यवस्था पैदा हो गई।’’ आरोप लगाया गया, ‘‘सत्संग के मुख्य प्रवचनकर्ता सूरजपाल उर्फ ‘भोले बाबा’ के प्रवचन के बाद वह अपनी गाड़ी में सवार होकर आयोजन स्थल से निकल रहे थे तभी अनुयायियों ने उनकी गाड़ी के मार्ग से धूल समेटना शुरू कर दिया। इस दौरान लाखों की भीड़ के दबाव के कारण कुछ लोग कुचल गए।’’ इसमें कहा गया, ‘‘भीड़ को आयोजन समिति और सेवादारों ने जबरन रोक दिया जिसकी वजह से भीड़ का दबाव बढ़ता गया और महिलाएं, बच्चे तथा पुरुष उसमें दबते-कुचलते चले गए। आयोजकों और सेवादारों के कारण बड़ी संख्या में निर्दोष लोग मारे गए और गंभीर रूप से घायल हुए।’’ शिकायत में आरोप लगाया गया, ‘‘मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने घायल तथा बेहोश लोगों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन आयोजनकर्ताओं तथा सेवादारों ने कोई सहयोग नहीं किया। कार्यक्रम स्थल पर यातायात नियंत्रण संबंधी अनुमति की शर्तों का पालन नहीं किया। आयोजनकर्ताओं ने मौके पर छूटे लोगों के सामान, कपड़े और जूते-चप्पल को उठाकर पास के ही खेत में फेंक कर साक्ष्य मिटाये।’’ हाथरस जिले के फुलरई गांव में ‘भोले बाबा’ द्वारा आयोजित सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गई थी जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई।

शिक्षकों की लापरवाही आई सामने,रानीबुढार प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में दिनभर लटकता रहा ताला

शिक्षकों की लापरवाही आई सामने,रानीबुढार प्राथमिक शाला  एवं माध्यमिक शाला में दिनभर लटकता रहा ताला नहीं जिम्मेदार अधिकारियों का इस पर ध्यान, कैसे हो उन नौनिहालों  का सपना साकार डिंडौरी डिंडौरी जिले में शिक्षा की लचर व्यवस्था से देश का भविष्य कहलाने वाले नई पीढ़ी के छात्र छात्राओं की शिक्षा अंधकार मय है।कहने को तो विद्यालय जून माह से ही प्रारंभ कर दी गई है।किंतु यह केवल और केवल कागज के पन्नो पर ही ग्रामीण अंचलों में तो शिक्षको के मौज ही मौज है न कोई देखने बाला न कोई सुनने बाला जो मन में आए बही करे क्योंकि शासन से हर महीने मोटी रकम तो मिलना ही है। ऐसे में देश का भविष्य कहलाने वाले नई पीढ़ी क्या देश का भविष्य होगा यह एक चिंतनीय विषय है जो हर नागरिक को इस पर पहल करनी होगी हर पालक को ध्यान देना होगा की जिस स्कूल में बच्चे पढ़ने जा रहे है क्या वहा नियमित पढ़ाई चल रही है या नही अगर नही तो उनकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करे तब कही बच्चो का भविष्य उज्ज्वल हो सकेगा विकासखंड डिंडौरी अंतर्गत प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला रानी बुढार का मामला जबकि प्रदेश  के मुखिया डॉ मोहन यादव ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ समूचे मध्यप्रदेश में 18 जून से स्कूल चलें हम अभियान का शुभारंभ किया था लेकिन इस आदिवासी बाहुल्य जिले के ग्रामीण अंचलों में सरकार की इस मुहिम पर ही शिक्षक प्रश्न चिन्ह लगाने पर आमादा हैं जिसकी बानगी  वनांचल के बैगा जनजाति बाहुल्य ग्राम रानी बुढ़ार का सामने आया है जहां मासाब आए दिन स्कूल से गायब रहने के आदि हो चुके है गौरतलब हो कि दिन सोमवार को ग्राम रानी बुढ़ार के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला परिसर में पूरे दिन ताला लटका रहा, यूं तो बच्चे तय  समय पर स्कूल तो गए, मगर यहां पदस्थ शिक्षक ही स्कूल नहीं आए, कक्षा 7 वीं में अध्यनरत बच्चे से जब पूछा गया तो उसने बताया कि वे स्कूल गए थे मगर इन्हें पढ़ाने वाले मासाब ही स्कूल नहीं आए ,स्कूल में ताला लटके रहने पर बच्चे अपने अपने घर वापस लौट आए बच्चों के अभिभावकों की माने तो उक्त शाला में पदस्थ तीनों शिक्षक अपडाउन करते है और जब मर्जी होती है तब आते और जब मर्जी हुई शाला बंद कर निकल जाते है ग्रामीणों ने मध्यान्ह भोजन में भी शिक्षकों द्वारा गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं यहां अव्वल सवाल यह है कि राज्य शासन दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है जिसकी शुरुआत स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 18 जून को स्कूल चलें हम अभियान के तहत किया था पर इस आदिवासी बाहुल्य जिले में शासन की मंशा पर जिम्मेदार सहित शाला में पदस्थ मासाब ग्रहण लगाने का काम कर रहे है उल्लेखनीय है की स्कूलों की सतत निगरानी करने के लिए जन शिक्षक सहित बी ,आर ,सी ,होते है पर वे भी अपने कर्तव्यों से विमुख होकर निगरानी रखने के एवज में महज खानापूर्ति करते नजर आते है। शिक्षकों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे नौनिहाल छात्र विकास खंड डिंडौरी के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में अध्यनरत छात्र एवं पालकों के वक्तव्य एवं मौके में देखने के‌ बाद सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि शिक्षकों की लापरवाही का खामियाजा देश के भविष्य कहे जाने वाले नौनिहाल कैसे भुगतान रहे हैं जब 7वीं कक्षा के छात्र को अपने विद्यालय का नाम पता न हो की वो अध्यन‌ कहां करता है ऐसे में उन नौनिहालों का भविष्य उज्जवल कैसे होगा,ये समझ से परे है। आखिर क्यों नहीं जिम्मेदार अधिकारियों का इन पर ध्यान अधिकांशत देखने में यह आ रहा है कि जिलेभर में शिक्षक की व्यवस्था बहुत ही खराब है जिसकी पुष्टि अगर करना चाहे तो, अध्यनरत सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों से उन्हीं के पाठ्यक्रम के विषय पर कुछ जानकारी लिया जाए तो स्पष्ट तौर पर श्वत:  ही समझ में आ जाएगा बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा इस ओर कोई पहल नहीं की जाती है और ना ही समय-समय पर विद्यालयों में जाकर  इस संबंध में कोई जानकारी ली जाती है क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिओं का भी इस ओर नहीं ध्यान क्षेत्रीय जनपद निधियां के द्वारा भी और इस और कोई पहल नहीं की जाती है और ऐसा हो भी क्यों ना क्योंकि जनप्रतिनिधि हों या फिर राजनेता उनके बालक तो  अच्छे-अच्छे प्राइवेट स्कूलों में अध्यनरत हैं तो उनको क्या पड़ी है शासकीय विद्यालय में  अध्यनरत छात्र-छात्राओं की फिर चाहे उनका भविष्य अंधकार में ही क्यों ना हो । पालकों ने शासन एवं प्रशासन से माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला की शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग रानी बुढ़ार में संचालित प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में अध्यनरत छात्रों के पालकों ने शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है ताकि उनके बालक बालिकाओं की भविष्य उज्जवल हो सके । अपना वक्तव्य देते देते बालकों का दर्द छलका और उन्होंने स्पष्ट तौर पर यह कह दिया कि रानीबुढार में अध्यापन कार्य कर रहे अध्यापक सिर्फ अपनी पेमेंट बनाने की ओर ध्यान देते हैं कि उनकी बस रोजी-रोटी चलती रहे फिर चाहे यहां अध्ययन रत छात्र -छात्राओं का भविष्य अंधकार में ही क्यों ना हो, तभी तो उनके द्वारा अध्यापन कार्य में रुचि नहीं दिखाई जाती है, अध्यापक कितना समय विद्यालय संचालित करें या कितने समय बंद कर दें, या विद्यालय में आए ही ना इसकी कोई गारंटी नहीं होती है इससे स्पष्ट तौर पर समझा जा सकता है कि यहां अध्यापन कार्य करा रहे अध्यापकों की इन छात्रों के भविष्य को लेकर कितनी चिंता है मध्यान भोजन एवं छात्रवृत्ति में भी बर्ती जा रही  लापरवाही रानीबुढार विद्यालय में अध्यनरत छात्रों के पलकों का कहना है कि यहां के छात्रों को मध्यान भोजन भी सही तरीके से नहीं दिया जाता है और ना ही यहां अध्यनरत छात्रों को शासन के द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल पा रहा है इनका कहना है हमारे यहां का शिक्षा व्यवस्था बहुत ही खराब स्थिति में है यहां के शिक्षक कभी भी स्कूल बंद कर देते हैं उनकी कोई टाइमिंग भी नहीं है हम चाहते हैं कि हमारे यहां शिक्षा व्यवस्था अच्छी हो और हमारे यहां मध्यान … Read more

ककुड़ा ट्रेलर रिलीज: हॉरर-कॉमेडी 12 जुलाई 2024 को Zee5 पर देखें

MP NEWS: Mohan Yadav government's big plan regarding Shipra river, 6 dams will be built

‘स्त्री’ के मेकर्स की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और अब इस फिल्म के निर्देशक आदित्य रॉय कपूर ‘ककूड़ा’ लेकर आ रहे हैं। ओटी पर रिलीज हो रही इस फिल्म का मजेदार और शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देख आपको डर भी लगेगा और हंसी भी छूट जाएगी। सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम स्टारर ‘ककूड़ा’ के ट्रेलर देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं और खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। काकुड़ा के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक शापित गांव दौड़ी, जहां हर घर में दो दरवाजे हैं। एक बड़ा और दूसरा छोटा। छोटा दरवाज़ा ककूड़ा का है, जो हर मंगलवार को रात सवा सात बजे आता है और जिसने भी उसके लिए अपना दरवाज़ा नहीं खोला, उसका 13वें दिन किस्सा खत्म एकनायिका ने लिखा, ‘सुपरहिट है भाई।’ दूसरे ने कहा कि इस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं किया जा सकता। कुछ लोग बोल रहे हैं कि ट्रेलर बहुत ही मजेदार है। ‘ककूड़ा’ कब और कहां देखें? इस फिल्म को आप घर बैठे ही देख सकते हैं। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। मेकर्स ने रिलीज डेट की अनाउंसमेंट पहले ही कर दी थी। फिल्म 9 दिन बाद 12 जुलाई को डूब जाएगी। राधिका का खुलेगा राज, क्या है ककूड़ा का शाप? मेकर्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘खुलेगा राधिका का राज और क्या है ककूड़ा का श्राप! अब हर मंगलवार, शाम सवा सात बजे, दरवाजा खोलकर रखना, क्योंकि ककूड़ा आ रहा है।’

CM योगी हाथरस के लिए रवाना, 121 लोगों की मौत, आयोजन में 2.5 लाख लोग थे शामिल

हाथरस हाथरस सतसंग में श्रृद्धालुओं की मौत के मामले में मुख्य प्रवचनकर्ता सूरजपाल उर्फ़ भोले बाबा के मुख्य सेवादार समेत अन्य आयोजकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं प्रशासन ने कार्रवाई के क्रम में एक कदम और आगे बढ़ाया है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत ‘मुख्य सेवादार’ कहे जाने वाले देवप्रकाश मधुकर और उस धार्मिक कार्यक्रम के अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जहां भगदड़ हुई थी। एफआईआर में बाबा का नाम नहीं है। डीजी जोन आगरा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। बीजेपी विधायक और यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने यह जानकारी दी है। पुन: (4) संशोधित….सिकंदराराऊ में भगदड़,  116 लोगों की मौत साकार विश्वहरि उर्फ भोलेबाबा के सत्संग समाप्त होने के बाद हुआ दर्दनाक हादसा चीख-पुकार के बीच सत्संग स्थल और अस्पतालों में अपनों को खोजते रहे श्रद्धालु सिकंदराराऊ क्षेत्र में मंगलवार को सत्संग के दौरान मची भगदड़ में अब तक 116 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सौ से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब फुलरई मुगलगढ़ी में नारायण विश्वहरि उर्फ भोले बाबा सत्संग समाप्त करने के बाद बाहर निकल रहे थे। देर रात अलीगढ़ रेंज के आईजी शलभ माथुर ने 116 लोगों के मरने की पुष्टि की है। इसमें से 98 महिलाएं, 7 बच्चे और 11 पुरुष हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सवा लाख से अधिक लोग सत्संग में मौजूद थे। समापन के बाद हर कोई निकलने की जल्दी में था। गर्मी और उमस के कारण श्रद्धालु परेशान थे। इसी बीच बाबा का काफिला निकालने के लिए लोगों को रोका गया। हर कोई बाबा को नजदीक से देखना चाहता था। उनकी गाड़ी की धूल को पाना चाहता था। ऐसे में पीछे से भीड़ का दबाव बढ़ता गया। सड़क के करीब दलदली मिट्टी और गड्ढा होने के कारण आगे मौजूद लोग दबाव नहीं झेल सके औऱ एक के बाद एक गिरते चले गए। खासकर जमीन पर गिरीं महिलाओँ व बच्चों के ऊपर से लोग गुजरते चले गए। देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में लोग बेहोश हो गए।   हाथरस हादसे पर समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “यह बहुत दर्दनाक है. जिन परिवारों के सदस्यों की जान गई है उन्हें दुख सहने की शक्ति मिले. जो हादसा हुआ है यह सरकार की लापरवाही है. ऐसा नहीं है कि सरकार को इस कार्यक्रम की जानकारी न हो. जब कभी भी इस प्रकार के कार्यक्रम होते हैं तो बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं. इस लापरवाही से जो जानें गईं है उसकी जिम्मेदार सरकार है. कोई अगर अस्पताल पहुंच भी गया तो उन्हें पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाया. ना ऑक्सीजन, ना दवाई, ना इलाज मिल पाया. इसकी जिम्मेदार भाजपा है जो बड़े-बड़े दावे करती है कि हम विश्वगुरु बन गए हैं. क्या अर्थव्यवस्था का मतलब यह है कि किसी आपातकाल स्थिति में आप लोगों का इलाज न कर पाएं?” सत्संग और आयोजनों के लिए कड़े नियम और कानून बनाए जाने की जरूरत राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मांग की है कि जो कल हादसा हुआ है उसको ध्यान में रखते हुए ऐसे सत्संग और आयोजनों को लेकर कड़े नियम और कानून बनाए जाने की जरूरत है.  बदायूं जनपद के छह लोगों की मौत, परिजनों से मिले SDM हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ के दौरान बिल्सी के तीन लोगों समेत बदायूं जनपद के छह लोगों की मौत हुई है. बिल्सी एसडीएम ने तीनों परिवारों के घर पहुंच कर पूरी जानकारी ली है. एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने कहा कि शासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी.  लोगों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाया- अखिलेश यादव हाथरस की घटना पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि ऐसा नहीं है कि यूपी सरकार और प्रशासन के लोग ये बाते न जानते हों कि ऐसे कार्यक्रमों में भारी भीड़ आती है. लोगों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाया. एंबुलेंस, इलाज, दवाई और ऑक्सीज नहीं मिल पाई.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet