LATEST NEWS

पांच माओवादियों के मारे जाने की खबर, छत्तीसगढ़-नारायणपुर में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर प्रभावित नारायणपुर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अबूझमाड़ में कोहकामेटा थाना क्षेत्र के जंगलों में उस समय हुई जब सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर था। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, ”कार्रवाई में अब तक पांच नक्सली मारे गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।” उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने रविवार को यह अभियान शुरू किया था। इस घटना के साथ ही राज्य में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में इस साल अब तक 138 नक्सली मारे जा चुके हैं। बस्तर में सबसे ज्यादा कार्रवाई इनमें से 136 माओवादी बस्तर संभाग में मारे गए, जिसमें नारायणपुर समेत सात जिले शामिल हैं। वहीं दो अन्य नक्सलियों को रायपुर संभाग के धमतरी जिले में मार गिराया गया। पंद्रह जून को नारायणपुर जिले में मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए थे तथा इस घटना में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का एक जवान शहीद हो गया था। पांच जून को नारायणपुर में मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए थे जबकि 23 मई को नारायणपुर-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया गया था। इन जिलों में भी हुई कार्रवाई इससे पहले 10 मई को बीजापुर में मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे और 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत 10 नक्सली मारे गए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 16 अप्रैल को कांकेर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. वहीं कई नक्सलियों के घायल होने का दावा बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने किया है. माओवादियों के अस्थाई कैंप से बड़ी मात्रा में नक्सलियों का विस्फोटक सामान, हथियार और नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से माओवादी संगठन के बड़े कैडर के नक्सली इस इलाके में डेरा जमाए हुए थे. इसके बाद जवानों ने सूचना मिलने पर घेराबंदी किया. इस घेराबंदी के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. पुलिस चला रही ‘माड़ बचाओ अभियान’ इसी इलाके में जवानों ने कुछ महीने पहले मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को ढेर किया था. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से इन पांच जिलों में पुलिस के जरिय ‘माड़ बचाओ अभियान’ चलाया जा रहा है. दरअसल, पिछले 30 जून को बस्तर संभाग के  नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिले में DRG, STF, BSF और आईटीबीपी के लगभग 1400 जवान नक्सलियों के कोर इलाके अबूझमाड़ में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.  इसी दौरान जंगलों में जवानों और नक्सलियों का आमना- सामना हुआ है. 2 जुलाई सुबह   नक्सली और जवानों के बीच हो रही मुठभेड़ हुई.

बरेली में भारी बारिश, स्कूल बंद, शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी

 बरेली बरेली में मंगलवार आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को सुबह करीब दो घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक हल्की बारिश होती रही। आधे शहर में बारिश का पानी भर गया। मढ़ीनाथ के नेकपुर और सुभाषनगर में जलभराव से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। कई घरों में भी बारिश का पानी भर गया। लगातार हो रही बारिश और जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। उधर, बहेड़ी क्षेत्र में अचानक पानी आने से बहगुल नदी उफना गई, जिससे किसानों ने कच्चा बांध काट दिया। बरेली में बुधवार को सुबह बारिश के बीच लोगों की नींद खुली। घरों से बाहर निकले तो सड़कों पर जलभराव से जूझे। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 10 बजे तक बीते 24 घंटे में 58 मिमी बारिश दर्ज हुई है। मानसून के चलते बारिश का सिलसिला आठवें दिन भी जारी है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अगले चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिलेभर में मध्यम, तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। बारिश के बाद अधिकतम पार चार डिग्री लुढ़ककर 28.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट हुई। बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  शीशगढ़ में बहगुल नदी पर बना कच्चा खमरिया बांध जलभराव की वजह से ग्रामीणों ने काट दिया। काफी पहले खमरिया बांध टूटने के बाद करीब 30 साल से कई गांवों के किसान सिंचाई के संकट से जूझते आ रहे थे। किसी भी सरकार में सुनवाई नहीं हुई तो करीब चार साल पहले लोगों ने तीन लाख रुपये का चंदा इकट्ठा कर खुद बांध बनाकर नदी की धार को बांध दिया था। जिलाधिकारी के आदेश पर अत्याधिक बारिश और जलभराव के कारण बुधवार को कक्षा एक से आठवीं तक के समस्त परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त एवं सभी बोर्ड के विद्यालयों का अवकाश घोषित कर दिया गया।  

iOS 18: नई लॉक स्क्रीन और कॉन्टैक्ट पोस्टर्स सहित अतिरिक्त फीचर्स

Navratri festival in Nalkheda: New arrangements for the convenience of devotees!

ऐपल इन दिनों भारतीय स्मार्टफोन मार्केट पर काफी जोर दे रही है। यही वजह है कि ऐपल अपने यूजर्स के लिए खास तरह के फीचर्स ला रहा है, जिसे खासतौर पर भारतीयों के लिए डिजाइन किया गया है। ऐपल की ओर से जल्द iOS 18 अपडेट रोलआउट दिया जाएगा। इस अपडेट के साथ iPhone यूजर्स को नए फीचर्स मिलने वाले है, जिससे फोन चलना काफी सुविधाजनक हो जाता है। इसमें कस्टमाइज ऑप्शन जैसे फोटो ऐप री-डिजाइन, ईमेल इन-बॉक्स ऐप मैसेज मिलेंगे।  कस्टमाइज लॉक स्क्रीन का मिलेगा ऑप्शन अगर भारतीय यूजर्स की बात करें, तो iOS 18 में कई अतिरिक्त फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें नए इंडियन फॉन्ट दिए जाएंगे। साथ ही लैंग्वेज और मल्टीलिंगुअल कीबोर्ड इनपुट, इनहैंस लैंग्वेज सर्च, मल्टीलिंगुअल सिरी सपोर्ट जैसे अपडेट शामिल हैं। इसके अलावा कस्टमाइज लॉक स्क्रीन, कॉन्टैक्ट पोस्ट फीचर्स दिए जाएंगे। यूजर अपनी लॉक स्क्रीन को 12 इंडियन लैंग्वेज में कस्टमाइज कर पाएंगे। इसमें अरैबिक, अरैबिक इंडिक, बांग्ला, देवनागरी, गुजराती, गौमुखी, कन्नड़, मलयालम, मैतेई, ओडिया, तेलुगु, Ol Chiki शामिल हैं। इसके अलावा फॉन्ट के कलर को बदला जा सकेगा। मिलेंगे ये अतिरिक फीचर्स  iOS 18 में यूजर्स को लाइव वॉइसमेल ट्रांसक्रिप्शन फीचर दिया जाएगा, जो इसके अलावा स्मार्ट कॉल हिस्ट्री सर्च और नया फोन कीपैड और डायलिंग एक्सपीरिएंस मिलेगा। साथ ही ड्यूल सिम में ज्यादा कंट्रोल मिलेंगे। तमलब एक सिम से दूसरे सिम में आसानी से स्विच किया जा सकेगा।iPhone 12 और उसके बाद के वर्जन में तीन भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही आवाज से टाइप करने का ऑप्शन मिलेगा। कीबोर्ड लेआउट iPhone कीबोर्ड में अब 11 भारतीय लैंग्वेज का सपोर्ट मिलेगा। यूजर्स सीधे भारतीय भाषाओं में टाइप कर पाएंगे। इसमें बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल है। नए अपडेट के साथ लोकल लैंग्वेज में कुछ भी सर्च करना आसान हो जाएगा। यूजर्स के लिए भाषा की गलतियों को सुधारना आसान हो जाएगा। सिरी को 9 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा। सिरी को अलार्म और टाइमर सेट करने, ऐप लॉन्च करने का कमांड दिया जा सकेगा। संगीत चलाने या लोकल भाषा के साथ अंग्रेजी का उपयोग करके मौसम की जांच करने का सपोर्ट मिलेगा

अन्नू रानी, ज्योति याराजी ने भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक एथलेटिक्स कोटा हासिल किया

नई दिल्ली एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अन्नू रानी और एशियाई एथलेटिक्स चैंपियन ज्योति याराजी ने अपनी विश्व रैंकिंग के जरिए भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक एथलेटिक्स कोटा हासिल कर लिया है।  पेरिस 2024 के लिए एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए क्वालीफिकेशन विंडो 30 जून को समाप्त हो गई। हालांकि, मंगलवार को विश्व एथलेटिक्स द्वारा रोड टू पेरिस 2024 की अंतिम स्टैंडिंग की आधिकारिक पुष्टि की गई। एथलीट या तो अपने संबंधित इवेंट के लिए प्रवेश मानक को पूरा करके या क्वालिफिकेशन विंडो समाप्त होने के बाद रोड टू पेरिस रैंकिंग में कट-ऑफ के भीतर समाप्त करके अपने देश के लिए पेरिस 2024 कोटा प्राप्त कर सकते हैं। भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी रोड टू पेरिस रैंकिंग में 21वें स्थान पर रहीं, शीर्ष 32 एथलीट आगामी ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए कट बना पाए। इस बीच, ज्योति ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में 34वां स्थान हासिल कर 40 का कट-ऑफ हासिल किया। अन्नू और ज्योति दोनों ही अपनी-अपनी स्पर्धाओं में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं। दो बार के पुरुष शॉटपुट एशियाई चैंपियन तजिंदरपाल सिंह तूर ने भी अपने इवेंट में 23वें स्थान पर रहने के बाद पेरिस 2024 का कोटा हासिल किया। महिलाओं की शॉटपुट स्पर्धा में एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता आभा खटुआ भी 23वें स्थान पर रहीं। दोनों स्पर्धाओं के लिए रोड टू पेरिस रैंकिंग में शीर्ष 32 ने कोटा हासिल किया। महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में 34वें स्थान पर रहीं पारुल चौधरी, जिसका कटऑफ 42 था, ने भी पेरिस 2024 का कोटा हासिल किया। उन्होंने पिछले साल हंगरी में 9:15.31 का समय लेकर पेरिस 2024 ओलंपिक महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ योग्यता मानक 9:23.00 को भी हासिल किया था। पुरुषों की ट्रिपल जंप में, दो भारतीय एथलीट – अब्दुल्ला अबूबकर और प्रवीण चित्रवेल – 32-पुरुष कट बनाने में सफल रहे हैं। अबूबकर रोड टू पेरिस रैंकिंग में 21वें स्थान पर हैं, जबकि चित्रवेल 23वें स्थान पर हैं। सर्वेश कुशारे ने भी 32 की कटऑफ सूची में 23वें स्थान पर रहकर पुरुषों की ऊंची कूद में कोटा हासिल किया है। 37वें स्थान पर रहे तेजस्विन शंकर शॉर्टलिस्ट से बाहर हो गए। भारत के पुरुष लंबी कूद के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक जेसविन एल्ड्रिन 32 की कटऑफ सूची से चूक गए और विश्व रैंकिंग में 33वें स्थान पर रहे। हालांकि, उनके हमवतन मुरली श्रीशंकर, जो पिछले साल लंबी कूद प्रवेश मानक को पूरा करने के बाद सूची में सातवें स्थान पर थे, चोट लगने के कारण पेरिस 2024 ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। इससे जेसविन शीर्ष 32 एथलीटों की कटऑफ सूची में आ सकते हैं। सूरज पंवार ने रोड टू पेरिस रैंकिंग के माध्यम से पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में भी जगह बनाई। अक्षदीप सिंह, परमजीत सिंह बिष्ट, राम बाबू और विकास सिंह ने पहले इस स्पर्धा में प्रवेश मानक को पूरा किया था और भारत इन पांच में से अधिकतम तीन को भेज सकता है। राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के पास ओलंपिक खेलों में अपने-अपने देशों के प्रतिनिधित्व के लिए विशेष अधिकार है और इस तरह, पेरिस खेलों में एथलीटों की भागीदारी उनके एनओसी द्वारा पेरिस 2024 में अपने प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनके चयन पर निर्भर करती है।  इससे पहले, भारत ने एथलेटिक्स में प्रवेश मानकों को पूरा करके या निर्दिष्ट योग्यता प्रतियोगिताओं के माध्यम से कट बनाकर 14 कोटा हासिल किए थे। पेरिस एथलेटिक्स रैंकिंग के जरिए ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले भारतीय: ज्योति याराजी – महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ अन्नू रानी – महिलाओं की भाला फेंक तजिंदरपाल सिंह तूर – पुरुषों की शॉट पुट आभा खटुआ – महिलाओं की शॉट पुट प्रवीण चित्रवेल – पुरुषों की ट्रिपल जंप अब्दुल्ला अबूबकर – पुरुषों की ट्रिपल जंप सर्वेश कुशारे – पुरुषों की ऊंची कूद पारुल चौधरी – महिलाओं की 5000 मीटर सूरज पंवार – पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल।  

हाथरस हादसा: सीएम योगी फुल ऐक्शन में, अधिकारियों से ली पूरे घटनाक्रम की जानकारी, पहुंचे अस्पताल

Cleanliness drive on the theme 'Cleanliness by nature

हाथरस हाथरस हादसे को लेकर सीएम योगी फुल ऐक्शन में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और फिर सीएम योगी सीधे हाथरस जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों का हाल चाल लिया। डॉक्टरों को सभी घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। यही नहीं बरसते पानी के बीच सीएम घटनास्थल पर भी पहुंचे, जहां उन्हें अधिकारियों ने पूरा घटना का ब्योरा दिया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हाथरस के सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग कार्यक्रम में मची भगदड़ में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। सीएम योगी ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए तीन मंत्रियों की टीम और मुख्य सचिव व डीजीपी को तत्काल हाथरस के लिए रवाना किया था। यही नहीं, सीएम ने घटना की जांच के लिए एडिशनल डीजी आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ को नियुक्त किया और 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया।   घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश हादसे के एक दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी हासिल की और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश  दिए। इसके बाद सीएम योगी हाथरस जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से बात की। वो हर एक बेड पर जाकर घायलों से मिले और पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। सीएम ने घायलों के परिजनों से भी विस्तार से बात की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से भी घायलों की स्थिति के विषय में जाना और समुचित उपचार के निर्देश प्रदान किए। इस दौरान सीएम योगी मृतकों के परिजनों से भी मिले और उनके साथ हुए हादसे के बारे में जानकारी ली और साथ ही अपनी ओर से सांत्वना और संवेदना भी प्रकट की। सीएम को प्रत्यक्षदर्शी महिला कांस्टेबल ने बताया कैसे हुई घटना इससे पूर्व सीएम योगी ने पुलिस लाइन में घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से भी मुलाकात कर हादसे के विषय में जानकारी ली। घटना की प्रत्यक्षदर्शी और ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने सीएम को पूरी घटना के बारे में बताया। उसने बताया कि भगदड़ मचने के बाद लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते चले गए। खासतौर पर बड़ी संख्या में महिलाएं भगदड़ का शिकार बनीं। वो उठना चाह रही थीं, लेकिन उठ नहीं सकीं, क्योंकि एक के बाद एक महिलाएं उनके ऊपर गिरती चली गईं। सीएम योगी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सरकार में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, असीम अरुण और संदीप सिंह के साथ ही स्थानीय विधायक, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद भी मौजूद रहे। बरसते पानी के बीच घटनास्थल पहुंचे सीएम योगी घायलों से मिलने के बाद सीएम योगी हाथरस के सिकंदराराऊ में उस स्थान पर भी पहुंचे, जहां मंगलवार को भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। सीएम योगी के साथ तीनों मंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी व स्थानीय विधायक भी मौजूद थे। अलीगढ़ की मंडलायुक्त ने सीएम योगी को हादसे से जुड़ी एक-एक घटना के विषय में विस्तार से जानकारी दी। बरसते पानी के बीच सीएम योगी ने भगदड़ वाले स्थल का भी जायजा लिया और आवश्यक निर्देश प्रदान किए। एसडीएम ने डीएम हाथरस को सौंपी अपनी रिपोर्ट इस बीच, हाथरस हादसे पर एसडीएम सिकंदराराऊ ने हाथरस के डीएम को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सत्संग के दौरान पांडाल में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी। सत्संग खत्म होने के बाद नारायण साकार हरि (भोले बाबा) के दर्शन व चरण स्पर्श एवं आशीर्वाद स्वरूप उनकी चरण रज अपने माथे पर लगाने के लिए लोग आगे बढ़े। श्रद्धालु उनके वाहन की ओर दौड़ने लगे तो बाबा के साथ उनके निजी सुरक्षाकर्मी (ब्लैक कमांडो) एवं सेवादारों ने भीड़ के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इससे कुछ लोग नीचे गिर गए। यहां से भीड़ कार्यक्रम स्थल के सामने खुले खेत की तरफ भागी जहां सड़क से खेत की ओर उतरने के दौरान ढालनुमा जगह होने के कारण लोग फिसलकर गिर पड़े। इसके बाद वो पुनः उठ नहीं सके और भीड़ उनके ऊपर से होकर इधर-उधर भागने लगी। इसमें कई महिलाएं व पुरुष और बच्चे हताहत व गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल पुलिस सुरक्षा कर्मियों द्वारा हताहत लोगों को एंबुलेंस व अन्य उपस्थित साधनों से घटनास्थल के आसपास स्थित अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया।  

लखनऊ में सहारा मुख्य भवन पर ED की छापेमारी, 100 अधिकारी एक साथ पहुंचे कपूरथला हेड ऑफिस

  लखनऊ  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का छापा पड़ा है। सहारा इंडिया के मुख्यालय में ईडी की छापेमारी हो रही है। कोलकाता की चिटफंड कंपनी में घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की टीम सहारा इंडिया मुख्यालय को खंगाल रही है। ईडी की टीम ने सहारा के मुख्यालय में दाखिल होते ही सभी कर्मचाीरियों के फोन जब्त कर लिए। इसके बाद तमाम सेक्शन में पहुंच कर घोटाले से संबंधित जानकारियों को एकत्र किया जा रहा है। इस आधार पर कार्रवाई को लेकर चर्चा का बाजार गर्म किया जा रहा है। सहारा इंडिया का ये पूरा मामला कोलकाता की चिट फंड कंपनी में हुए कथित घोटाले से जुड़ा हुआ है। इलेक्ट्रानिक दस्तावेजों को इक्कठा करने के साथ में फाइलों की भी जांच की जा रही है। टीम ने सभी कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। किसी को भी बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। चिटफंड घोटाले में छापेमारी सूत्रों के अनुसार, सहारा इंडिया मुख्यालय में छापेमारी कोलकाता की चिटफंड कंपनी में हुए कथित घोटाले से जुड़ी हुई है। इस मामले में सहारा इंडिया के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इसी क्रम में ईडी की टीम लखनऊ के कपूरथला स्थित सहारा इंडिया के हेड ऑफिस में भी पहुंची। यहां जांच और छापेमारी चल रही है। फोन जब्त किए जाने से गहराया मामला छापेमारी और जांव के दौरान ईडी की टीम ने मुख्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के सेल फोन जब्त कर लिए गए। फोन जब्त किए जाने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। तरह-तरह की चर्चा का दौर शुरू हो गया है। ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। इस घोटाले से जुड़े सबूत इकट्ठा कर रही है। लखनऊ यूनिट भी छापेमारी में शामिल प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ यूनिट को भी इस छापेमारी में शामिल किया गया है। इस संयुक्त कार्रवाई के जरिए कोलकाता की चिटफंड कंपनी में हुए घोटाले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। चिटफंड घोटाले में शामिल सभी लोगों को न्याय के कटघरे तक लाना है। यह छापेमारी सहारा इंडिया के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई है। ईडी की इस कार्रवाई से सहारा इंडिया के खिलाफ आरोपों की गंभीरता पर चर्चा शुरू हो गई है।

26 दिन से लापता हैं दो महिला आरक्षक, आखिरी बार पश्चिम बंगाल के इस जिले में मिली थी लोकेशन

ग्वालियर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की दो लेडी कॉन्स्टेबल 26 दिन से ग्वालियर की टेकनपुर छावनी से लापता हैं। आखिरी बार उन्हें 6 जून 2024 को देखा गया था। लापता महिला आरक्षक आकांक्षा निखर जबलपुर जबकि शहाना खातून पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली हैं। जबलपुर की रहने वाली है आकांक्षा निखर जो दो महिला आरक्षक लापता हैं उनमें से एक जबलपुर की रहने वाली है जिसका नाम आकांक्षा निखर है। आकांशा के साथ शहाना खातून नाम की लेडी आरक्षक भी लापता है वो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली है। आकांक्षा की मां व भाई मंगलवार को अपनी फरियाद लेकर एसपी की जनसुनवाई में पहुंचे और बेटी आकांक्षा को ढूंढने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को शहाना खातून और उसके परिवार वालों ने अगवा कर लिया है। उन्हें शक है कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत न हो जाए। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि शहाना के मुर्शिदाबाद स्थित घर पर भी गए थे लेकिन उसके पिता ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में मिली आखिरी लोकेशन आकांक्षा और शहाना के लापता होने की जानकारी उस वक्त लगी जब 6 जून 2024 को सहायक प्रशिक्षण केंद्र टेकनपुर से आकांक्षा के घर जबलपुर फोन आया। जिसमें आकांक्षा से संबंधित जानकारी मांगी गई और बताया गया कि आकांक्षा और शहाना दोनों लापता हैं। 7 जून को दोनों की लोकेशन पहले दिल्ली फिर दूसरे दिन हावड़ा मिली थी और आखिरी बार लोकेशन पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में मिली थी। उर्मिला ने बताया कि पांच जून को बेटी आकांक्षा से बात हुई थी। वह अनमने ढंग से बात कर रही थी। 6 जून रात 8 बजे सहायक प्रशिक्षण केंद्र से कॉल आया कि सुबह से आकांक्षा और शहाना कहीं चले गए हैं। उनकी गुमशुदगी बिलौआ थाने में दर्ज कराई है। पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में मिली अखिरी लोकेशन उर्मिला ने बताया कि बीएसएफ के अफसरों से पता चला कि 6 जून को ही दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। इसके बाद 7 जून को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मिली। इसी दिन रात 11:30 बजे मुर्शिदाबाद के बहरामपुर में उनकी लोकेशन मिली। किसी ऑटो वाले के फोन से रात 12:03 बजे शहाना ने अपनी बड़ी बहन और मां से भी बात की। इसके बाद दोनों बीकन अस्पताल पहुंचीं। यहां के सीसीटीवी कैमरे में दोनों दिखी हैं। अस्पताल से दोनों कार में बैठकर कहीं चली गईं। इसके बाद उनके मोबाइल लगातार स्विच ऑफ हैं। उर्मिला निखर का कहना है कि बेटी की तलाश में पश्चिम बंगाल भी गई थी। यहां शहाना के घर पहुंची। उसके परिजन ने कुछ नहीं बताया। बेटियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। मेरी बेटी की जान खतरे में है। ग्वालियर सीएसपी (विश्वविद्यालय सर्किल) हिना खान ने बताया कि महिला आरक्षक की मां टेकनपुर से आई थी। उनका कहना था कि उनकी बेटी एक अन्य महिला आरक्षक के साथ कहीं चली गई है। 26 दिन हो गए हैं। बिलौआ थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन पड़ताल नहीं हुई। जहां आखिरी लोकेशन मिली है, वहां तक पुलिस गई ही नहीं है। मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा में आएगी बाढ़, राजस्थान के 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश

जयपुर. प्रदेश के डूंगरपुर और बांसवाड़ा में आज भारी बारिश हुई, इसमें डूंगरपुर के सीमलवाड़ा इलाके में 132 एमएम और बांसवाड़ा में 95 एमएम बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के चलते डूंगरपुर और बांसवाड़ा के कई इलाके जल मग्न हो गए हैं। डूंगरपुर में इस मानसून की सबसे तेज बारिश दर्ज की गई। कुछ ही घंटों में यहां 132 एमएम पानी बरस गया, वहीं बांसवाड़ा में भी 95 बारिश दर्ज की गई है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, इसमें जयपुर, दौसा, नागौर, अलवर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, सिरोही और जालौर में आज मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। डूंगरपुर के सीमलवाड़ा इलाके में 132 एमएम और बांसवाड़ा में 95 एमएम बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के चलते डूंगरपुर और बांसवाड़ा के कई इलाके जल मग्न हो गए हैं। डूंगरपुर में इस मानसून की सबसे तेज बारिश दर्ज की गई। कुछ ही घंटों में यहां 132 एमएम पानी बरस गया, वहीं बांसवाड़ा में भी 95 बारिश दर्ज की गई है।

सूरजपाल उर्फ भोले बाबा की दलितों में गहरी पैठ, मुस्लिम भी हैं अनुयायी

हाथरस हाथरस में नारायण हरि साकार के नाम से प्रसिद्ध सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के सत्संग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इसमें अब 121 मौतों हो चुकी हैं। अनुसूचित जाति/ जनजाति और पिछड़े वर्ग में गहरी पैठ रखने वाले भोले बाबा दलित वर्ग से हैं। मुस्लिम भी उनके अनुयायी हैं। भोले बाबा कहते हैं- मैं खुद कहीं नहीं जाता, बल्कि भक्त मुझे बुलाते हैं। भक्तों की फरियाद पर अलग-अलग स्थानों पर घूमकर समागम करते रहते हैं। इस समय उनके कई आईएएस-आईपीएस अफसर चेले हैं। अक्सर उनके समागम में राजनेता और अफसर पहुंचते हैं। शादियां भी कराई जाती हैं। सोशल मीडिया पर लाखों फालोअर उनका यूट्यूब चैनल और फेसबुक पर पेज भी है। यूट्यूब में 31 हजार सब्सक्राइबर हैं। फेसबुक पेज पर भी बहुत ज्यादा लाइक्स नहीं हैं। परंतु उनके तीन लाख से ज्यादा फालोअर हैं। उनके हर समागम में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। काले रंग की पोशाक में रहती है भोले बाबा की आर्मी भोले बाबा की खुद की आर्मी है। जिन्हें सेवादार कहा जाता है। हर मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम की पूरी कमान यही सेवादार संभालते हैं। सेवादार देश से आने वाले श्रद्धालुओं के पानी, भोजन से लेकर ट्रैफिक की व्यवस्था करते हैं। कोरोना काल में भी हुआ था विवाद मई, 2022 में जब देश में कोरोना की लहर चल रही थी, उस समय फर्रुखाबाद में भोले बाबा ने सत्संग का आयोजन किया था। जिला प्रशासन ने सत्संग में केवल 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी थी। लेकिन, कानून की धज्जियां उड़ाते हुए 50 हजार से ज्यादा लोग सत्संग में शामिल हुए थे। यहां उमड़ी भीड़ के चलते शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। उस समय भी जिला प्रशासन ने आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस बार भी कहा जा रहा है कि कार्यक्रम के लिए जितने लोगों के शामिल होने की बात प्रशासन को बताई गई थी, उससे कहीं ज्यादा लोग जुट गए थे। कल से आगरा में होना था अयोजन हाथरस के बाद आगरा में था कार्यक्रम भोले बाबा का अगला कार्यक्रम 4 से 11 जुलाई तक आगरा में था। सैंया थाना क्षेत्र में ग्वालियर रोड पर नगला केसरी में तैयारी चल रही थी। इसके पोस्टर भी लग गए थे।  

यूरो 2024 अपने करियर की आखिरी यूरोपीय चैम्पियनशिप: क्रिस्टियानो रोनाल्डो

हैम्बर्ग पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा कि यूरो 2024 उनके करियर की आखिरी यूरोपीय चैम्पियनशिप है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक 39 साल के रोनाल्डो रिकॉर्ड छठी बार यूरो टूर्नामेंट में खेल रहे है। उनकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है जहां शुक्रवार को उनका सामना फ्रांस से होगा। स्लोवेनिया पर पेनल्टी-शूटआउट जीत के बाद रोनाल्डो ने पुर्तगाल के प्रसारक आरटीपी से कहा, ‘‘बिना किसी संदेह के यह मेरी आखिरी यूरोपीय चैम्पियनशिप है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे लेकर भावुक नहीं हूं। मुझे इस खेल ने सब कुछ दिया है। खेल को लेकर उत्साह, मेरे समर्थकों, मेरे परिवार को देखने का उत्साह, लोगों का मेरे प्रति प्यार शानदार रहा है।’’रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल है। उन्होंने यूरोपीय चैंपियनशिप में रिकॉर्ड 14 गोल किए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य प्रेरणा लोगों को खुश करना है। स्लोवेनिया के खिलाफ मैच के दौरान अतिरिक्त समय में अपनी पेनल्टी को रोके जाने के बाद वह भावुक हो गये थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह फुटबॉल की दुनिया छोड़ने के बारे में नहीं है। मेरे लिए करने या जीतने के लिए और क्या है? मैंने अगर एक अंक कम या अधिक हासिल किये तो भी इससे फर्क नहीं पड़ने वाला है।’’  

पेरिस में शुरू होने वाले ओलंपिक में अर्जेन्टीना की फुटबॉल टीम में मेस्सी को नहीं मिली जगह

STR field director Krishnamurthy returns to headquarters, Bharti is new DFO of Bhopal

ब्यूनस आयर्स लियोनेल मेस्सी इस महीने के अंत में पेरिस में शुरू होने वाले ओलंपिक में अर्जेन्टीना की फुटबॉल टीम का हिस्सा नहीं होंगे। कोच जेवियर माशेरानो ने मंगलवार को घोषित टीम में विश्व कप विजेता टीम के चार सदस्यों को जगह दी जिसमें स्ट्राइकर जूलियन अल्वारेज और डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी शामिल हैं। इस साल चोटों से जूझ रहे 37 वर्षीय मेस्सी अभी कोपा अमेरिका में अर्जेन्टीना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। टीम का लक्ष्य 2021 में जीते गए महाद्वीपीय खिताब का बचाव करना है। अर्जेन्टीना ने 2021 में कोपा अमेरिका जीतने के बाद 2022 में विश्व कप भी जीता था। मेस्सी ने अपने एकमात्र ओलंपिक अभियान में 2008 में बीजिंग में टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की थी। ओलंपिक पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर-23 टीम के लिए होता है लेकिन प्रत्येक टीम में तीन अधिक उम्र के खिलाड़ियों को खिलाने की अनुमति दी जाती है। वर्ष 2004 और 2008 में खिलाड़ी के तौर पर ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले माशेरानो कोपा अमेरिका खत्म होने के बाद गोलकीपर गेरोनिमो रूली, ओटामेंडी और अल्वारेज को टीम में शामिल करेंगे। हाल ही में रिवर प्लेट से मैनचेस्टर सिटी में शामिल हुए मिडफील्डर क्लॉडियो एचेवेरी भी टीम में शामिल होंगे। अर्जेंटीना 24 जुलाई को मोरक्को के खिलाफ ओलंपिक फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने पहले मैच से पूर्व फ्रांस में दो मैत्री मैच खेलेगा। अर्जेंटीना और मोरक्को के अलावा इराक और यूक्रेन को ग्रुप बी में जगह मिली है।  

फटी एड़ियां: इस गंभीर बीमारी का संकेत, नजरअंदाज करने से बढ़ सकता है खतरा!

फटी एड़ियां हैं शरीर का इशारा एक रिपोर्ट के अनुसार आपके पैर आपके स्वास्थ्य के बारे में कई राज सोते हैं। जैसे अगर आपके पैरों में लाल-ब्राउन डॉट्स हों तो ये रक्त संचार संबंधी समस्या का ऐसारा है जिसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये डॉट्स लीवर की समस्या का संकेत देते हैं। पैरों में दरारें या विशेष तरह के एलर्जी लीवर से जुड़ी समस्या के संकेत दे सकते हैं, लेकिन पूरी तरह से जानने के लिए लीवर से संबंधित सभी परीक्षण करना जरूरी है। पैरों में मौसम परिवर्तन या पैरों में गंदगी जमा होने के कारण हो सकते हैं। लीवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसका काम डिटॉक्सिफिकेशन, मेटाबॉलिज्म और सर्कुलेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। जब लीवर सही से फंक्शन नहीं कर पाता है तो शरीर कई तरह के संकेत देता है, जैसे त्वचा का फटना, त्वचा का सूखना और भी कई त्वचा संबंधित परेशानियां हो सकती हैं. अगर आपके पैरों में तेज खुजली होती है तो इसका मतलब है कि आपके लीवर में कोई परेशानी है जिसके कारण से शरीर में एसिड जमा हो रहा है। इसके साथ ही अगर शरीर में सूजन हो और शरीर में पट्टिका जमा हो रहा हो तो इसे एडिमा कहा जाता है। इसमें टखनों में सूजन आ जाती है और रक्त परिसंचरण में सुधार होता है अगर पैरों की त्वचा पीली पड़ रही है तो यह पीलिया का संकेत हो सकता है। वैसे तो आमतौर पर पीलिया के संकेत आंखों में दिखाई देते हैं, लेकिन इस स्थिति में पैरों में भी दिखाई दे सकते हैं। Disclaimer: प्रिय पाठकों, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर केवल आपको लॉगिन करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इन लिखित में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. यदि आप कहीं भी कुछ भी पढ़ना चाहते हैं तो उससे पहले एक्सपोर्ट्स की सलाह अवश्य लें। यहां दी गई जानकारी सामान्य परिवर्तनों और जानकारियों पर आधारित है। 

वित्त मंत्री विपक्ष के शोर-शराबे के बीच बजट पेश किया, सरकार ने कोई नया कर नहीं लगाया, बजट 3 लाख 65 हजार 67 करोड़ रुपए

Convicted criminal leader Subhash Chandra Bose failed to escape from Central Jail 

भोपाल  मध्य प्रदेश विधानसभा में आज डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश हो रहा है। विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट प्रस्तुत कर रहे हें। इस दौरान विपक्ष की ओर से हंगामा होने लगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्षी विधायकों से कहा कि आप जिस पर चर्चा की मांग कर रहे हैं, उस पर बाद में बात हो जाएगी। पहले बजट भाषण हो जाए। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उठाया सदन में गलत जानकारी देने का मुद्दा। इसके बाद यहां हंगामा शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मान्य परंपराओं का पालन करें जो विषय उठाया जा चुका है, वह दोबारा नहीं उठाया जा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब नर्सिंग घोटाला मामले पर कोई चर्चा नहीं होगी। तीर्थ दर्शन योजना के लिए 50 करोड़ रुपये वित्तमंत्री ने बजट भाषण में कहा कि प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद भविष्य निधि तुरंत मिलेगी। इसके साथ ही 50 करोड़ रुपये तीर्थ दर्शन योजना के लिए दिए जाएंगे। 4725 करोड़ रुपये का प्रावधान वन और पर्यावरण के लिए किया गया है। वित्तमंत्री ने बजट भाषण में कहा- आगामी 5 साल में एक्सप्रेसवे नेटवर्क के माध्यम से अटल प्रगति पथ, नर्मदा प्रगति पथ, विंध्य एक्सप्रेसवे, मालवा निर्माण एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड विकास पथ और मध्य भारत विकास पथ के कार्य किए जाएंगे। इन मार्गों के दोनों और औद्योगिक गलियारा विकसित किए जाएंगे। सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में बनेंगी सड़कें सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन शहर में बाइपास तथा शहर में सभी मार्गों को फोरलेन और 8 लेन की सड़क प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 2000 किलोमीटर सड़क का नवीनीकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क एवं पुल के निर्माण व संधारण के लिए बजट 10000 करोड रुपए प्रस्तावित किया गया है। प्रदेश में अभी तक 70 लाख 860293 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा। सभी गैर कृषि उपभोक्ताओं को 24 घंटे तथा कृषि उपभोक्ताओं को औसतन प्रतिदिन 10 घंटे विद्युत प्रदाय की जाएगी। प्रदेश में 26 जनवरी 2024 को सर्वाधिक 17614 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की गई। वर्ष 2024-25 में ऊर्जा क्षेत्र के लिए 19406 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, जो 2023 24 की तुलना में 1046 करोड़ रुपये अधिक है। हंगामे के बीच वित्तमंत्री बजट भाषण प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के भाषण अनुमोदन हुआ। इसके बाद कैबिनेट में बजट को मंजूरी दी गई। बजट की प्रमुख बातें     वित्तमंत्री ने तीन लाख 65 हजार 67 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।     बजट पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।     केंद्रीय सहायता के तौर पर प्रदेश को 15000 करोड़ रुपए अधिक मिलेंगे।     बजट में पेयजल व्यवस्था के लिए 10279 करोड़ रुपये का प्रावधान हुआ।       पीएम आवास योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया।     मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 4 हजार 900 करोड़ रुपए का प्रावधान     पीएम ई-बस योजना के तहत छह शहरों में 552 ई बसें चलाई जाएंगी। ये ई-बसें इंदौर, भोपाल, जबलपुर,ग्वालियर, उज्जैन व सागर में चलेंगी।     इस साल मंदसौर, नीमच व सिवनी में सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे।     2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए 500 करोड़ का प्रावधान। इससे उज्जैन और आसपास के 10 जिलों में विकास कार्य किए जाएंगे।     राम पथ गमन के स्थानों को चिह्नित कर उनका विकास करेंगे। श्रीकृष्ण पाथेय योजना पर भी काम होगा।     महिला स्व-सहायता समूहों को बड़े बाजारों से जोड़ने के लिए 800 करोड़ रुपए का प्रावधान। पार्वती, काली सिंध और चंबल लिंक परियोजना 2025-26 तक 65 लाख हेक्टेयर और 2028-29 तक एक करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र को संचित करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्वती, काली सिंध, चंबल नदी लिंक परियोजना निर्माण की सैद्धांतिक सहमति बनाई गई है। इससे प्रदेश के 10 जिलों में चार लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता निर्मित होगी और पेयजल मिलेगा सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण व संधारण के लिए 13 हजार 596 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। केन बेतवा लिंक परियोजना और के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। राज्य मिले मिशन मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए लागू किया गया है। कोदो कुटकी पर प्रति किलोग्राम 10 रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी। डिंडौरी में अन्य अनुसंधान केंद्र स्थापित होगा। मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। उज्जैन में चना और ग्वालियर में सरसों अनुसंधान केंद्र की स्थापना होगी। अनुसूचित जाति जनजाति के एक हेक्टेयर तक के भूमि धारकों को 5 हॉर्स पावर तक के विद्युत पंप पर निशुल्क विद्युत आपूर्ति। अटल कृषि ज्योति योजना अंतर्गत 10 हॉर्स पावर तक के किसानों को ऊर्जा प्रभार में सब्सिडी दी जा रही है। इसके लिए 11065 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है। मुख्यमंत्री कृषि कल्याण योजना में 4900 करोड़ रुपए रखे गए हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजना से 42 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं। गेहूं पर 125 रुपए प्रति कुंतल बोनस देने के लिए 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। किसानों को लोन के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान प्राकृतिक आपदा से होने वाली नुकसान की भरपाई के लिए 2000 करोड़ रुपए रखे गए हैं फसल विविधीकरण योजना के लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। 0% पर किसानों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 30 करोड़ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मैं शामिल होने से वंचित हितग्राहियों को शामिल करने के लिए राज्य सरकार की योजना के लिए 520 करोड़ रुपए रखे गए हैं। किसानों को 23 हजार करोड़ रुपए के फसल ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। गौशालाओं में पशु आहार उपलब्ध कराने के लिए 250 करोड़ रुपए रखे गए हैं। प्रतिदिन अब 20 के स्थान पर 40 रुपये व्यय किए जाएंगे। वर्ष 2024-25 को गो वंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। … Read more

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम बारबडोस से रवानगी में विलंब

ब्रिजटाउन (बारबडोस) टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की कैरेबियाई द्वीप से रवानगी में देरी हो गई है क्योंकि चार्टर विमान अब तक यहां नहीं पहुंचा है। एयर इंडिया का विशेष चार्टर विमान जिसका नाम एआईसी24डब्ल्यूसी (एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप) है, भारतीय टीम, उसके सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों के परिवार और कुछ भारतीय क्रिकेट बोर्ड(बीसीसीआई) के अधिकारियों और भारतीय मीडिया को वापस लाने के लिए तैयार है जो पिछले तीन दिनों से तूफान बेरिल के कारण यहां फंसे हुए हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर सात रन की रोमांचक जीत हासिल कर खिताब जीता। दो जुलाई को अमेरिका के न्यू जर्सी से उड़ान भरने वाले विमान के स्थानीय समयानुसार रात दो बजे बारबडोस पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम के अनुसार विमान के अब बारबडोस से सुबह साढ़े चार बजे (स्थानीय समय) उड़ान भरने की उम्मीद है। दिल्ली पहुंचने में 16 घंटे का समय लगेगा जहां टीम गुरुवार को सुबह छह बजे (भारतीय समयानुसार) उतरेगी, बशर्ते टीम की रवानगी में और देरी नहीं हो। यहां ग्रांटली एडम्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार से परिचालन फिर से शुरू हो गया। इससे पहले भारतीय टीम को दो जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे रवाना होना था और बुधवार को शाम सात बजकर 45 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर पहुंचना था। खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे लेकिन इस कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। तूफान बेरिल अब श्रेणी पांच से नीचे आकर श्रेणी चार का तूफान बन गया है और जमैका की ओर बढ़ रहा है।  

बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का पहला जत्था मंगलवार को हुआ रवाना, करेँगे अयोध्या, प्रयागराज और बनारस की यात्रा

BJP is preparing to overthrow the Municipal Corporation President in Chhindwara

 भोपाल  नगर की एक प्रमुख सामाजिक संस्था श्री गुजराती समाज ने अपने समाज के बुजुर्ग सदस्यों को हवाई जहाज से मुफ्त तीर्थयात्रा कराने की पहल की है। यह संस्था बुजुर्गों को अयोध्या, प्रयागराज एवं काशी विश्वनाथ की हवाई यात्रा करा रही है। तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था मंगलवार को रवाना हुआ। बुधवार को तीर्थ यात्रियों का दूसरा दल रवाना होगा। यह तीर्थ यात्रा उन बुजुर्गों के लिए बिल्कुल निश्शुल्क है, जो कार एवं एसी का इस्तेमाल नहीं करते। शेष तीर्थ यात्रियों को भी सिर्फ 50 प्रतिशत शुल्क ही देना होगा। श्री गुजराती समाज के अध्यक्ष संजय पटेल ने बताया कि यात्रा दो से छह जुलाई तक चलेगी। दो जुलाई को रवाना हुए तीर्थ यात्री पांच जुलाई को वापस लौट आएंगे, जबकि बुधवार को तीर्थ के लिए रवाना होने वाले बुजुर्ग छह जुलाई को राजधानी वापस लौटेंगे। कार्य कारिणी समिति द्वारा लिये गये निर्णयानुसार समाज के ऐसे सदस्य जो कार एवं एसी का उपभोग नही करते हैं, साथ ही पहली बार हवाई यात्रा करेंगे। ऐसे नौ परिवार के सदस्यों को समाज निश्शुल्क हवाई यात्रा करवा रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य वरिष्ठ सदस्यों का 50 प्रतिशत खर्च समाज वहन कर रहा है। इस तीर्थयात्रा में समाज के 37 पुरुष एवं 33 महिलाए शामिल हैं। तीर्थयात्री 60 से लेकर 82 वर्ष तक की आयु के हैं। समाज सदस्यों के निर्णयानुसार श्री रामलला मंदिर अयोध्या में एक प्रतीक चिह्न भी समाज की ओर से भेंट किया जाएगा। धार्मिक यात्रा का पहला दल मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे श्री गुजराती समाज भवन से गंतव्य के लिए रवाना हुआ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet