LATEST NEWS

इंदौर प्रशासन का बड़ा फैसला, रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध

इंदौर जिले में आगामी आयोजनों और वैवाहिक कार्यक्रमों में रात्रि दस बजे बाद लाउडस्पीकर बजाना प्रतिबंधित रहेगा। नियमों को उल्लंघन करने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। मैरिज गार्डन और अन्य वैवाहिक स्थलों के संचालकों को भी इस नियम का पालन करना होगा। संचालको को आयोजन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा और आदेश की प्रति कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित करनी होगी। मीटिंग के बाद लिया गया फैसला आसपास के रहवासियों को असुविधा भी नहीं होना चाहिए। जिला प्रशासन द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर शनिवार को मैरिज गार्डन, मैरिज हाल और अन्य वैवाहिक स्थलों के संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर रोशन राय ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग संबंधी जारी प्रतिबंधात्मक आदेश की जानकारी दी। साथ ही निर्देश दिए कि निर्धारित समयावधि के बाहर लाउडस्पीकर या डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि उपकरणों का संचालन, विशेष अनुमति के बिना, नहीं किया जा सकेगा। ध्वनि स्तर तय मानकों से अधिक पाए जाने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्‍तेमाल पर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का बड़ा बयान, बोले- धर्म स्थलों पर शांति से हो पूजा बैठक में एसडीएम प्रदीप सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में संचालक उपस्थित रहे। प्रशासन ने सामाजिक कार्यक्रमों की गरिमा और नागरिकों की सुविधा के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। पियानो प्रोजेक्ट में पुलिस का छापा, स्पीकर-मिक्सर और सिस्टम जब्त देर रात तेज आवाज में गाने बजा रहने क्लब पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की है। मैनेजर के विरूद्ध कायमी कर क्लब से स्पीकर,साउंड सिस्टम, मिक्सर जब्त कर लिए है। संचालक को भी नोटिस भेजा गया है। विजयनगर पुलिस के अनुसार कार्रवाई थाना के सामने स्थित अपोलो प्रीमियम में पियानो प्रोजेक्ट पर की गई है। रात 11:30 बजे तक तेज गानों की आवाज सुनाई दे रही थी। एसीपी पराग सैनी और टीआइ सीके पटेल ने दबिश दी। पुलिस ने मैनेजर रंजन चक्रवर्ती के खिलाफ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने मौके से साउंड सिस्टम भी जब्त कर लिया। भंवरकुआं पुलिस ने भी द हेवन फूड कैफे (भोलाराम उस्ताद मार्ग) पर कार्रवाई की है। संचालक योगेश माहेश्वरी निवासी कुशवाह नगर के खिलाफ कायमी की है। कैफे में तेज आवाज में गाने बज रहे थे।    

इगोर ट्यूडर बने टोटेनहम हॉटस्पर के अंतरिम कोच

नई दिल्ली इगोर ट्यूडर ने सीजन के आखिर तक इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब टोटेनहम हॉटस्पर का अंतरिम कोच बनने के लिए एक एग्रीमेंट किया है। क्लब ने इस हफ्ते की शुरुआत में थॉमस फ्रैंक को बर्खास्त किया था। टोटेनहम हॉटस्पर ने तब एक्शन लिया जब खराब फॉर्म के कारण वे रेलीगेशन जोन से सिर्फ पांच प्वाइंट्स ऊपर थे, जिससे क्लब को सीजन के आखिर में गिरावट से बचने के लिए अल्पकालिक स्थिरता की तलाश करनी पड़ी। 47 वर्षीय ट्यूडर अक्टूबर 2025 में जुवेंटस छोड़ने के बाद मैनेजमेंट में वापस आ रहे हैं। ट्यूरिन में उनका कार्यकाल आठ मैचों की बिना जीत के सीक्वेंस के बाद खत्म हुआ, जिससे इटैलियन जायंट्स सीरी ए में आठवें स्थान पर खिसक गए। क्रोएशियाई कोच ने पूरे यूरोप में एक मजबूत प्रबंधकीय प्रोफाइल तैयार की है। वह लाजियो, मार्सिले, गैलाटसराय और उडिनीस जैसे क्लबों के साथ काम कर चुके हैं। मार्च 2024 में उन्होंने मौरिजियो सारी की जगह लाजियो के हेड कोच का पद संभाला, जब रोम स्थित क्लब खराब प्रदर्शन के चलते तालिका में नौवें स्थान पर था। ट्यूडर के नेतृत्व में लाजियो ने नौ मुकाबलों में पांच जीत दर्ज कीं और सिर्फ एक हार झेली, जिससे टीम सातवें स्थान पर रही और यूएफा यूरोपा लीग के लिए क्वालीफाई किया। इसके बावजूद, उन्होंने उस सीजन के अंत में पद छोड़ने का फैसला किया। बतौर कोच उनकी एकमात्र ट्रॉफी अपने गृह नगर के क्लब हजदुक स्प्लिट के साथ आई, जिसे उन्होंने 2013 में क्रोएशियाई कप जिताया। ट्यूडर ने जुवेंटस में 9 साल बिताए, जहां उन्होंने दो लीग खिताब जीते और 2003 के यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल में उपविजेता रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, वह क्रोएशिया की नेशनल फुटबॉल टीम का हिस्सा थे, जिसने फीफा वर्ल्ड कप 1998 के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और अंततः तीसरा स्थान हासिल किया। टोटेनहैम ने बोरुसिया डॉर्टमुंड के पूर्व कोच एडिन टेर्जिक और आरबी लीपजिग के पूर्व बॉस मार्को रोज सहित दूसरे शॉर्ट-टर्म ऑप्शन भी देखे थे। हालांकि, ट्यूडर की नियुक्ति अल्पकालिक है, लेकिन अगर वह बेहतरीन प्रभाव डालते हैं तो स्थायी भूमिका के लिए अभी भी तैयार हो सकते हैं। पूर्व स्पर्स मैनेजर मौरिसियो पोचेतीनो लंबे समय से उम्मीदवार बने हुए हैं, उनका यूनाइटेड स्टेट्स मेंस नेशनल सॉकर टीम के हेड कोच के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट इस वर्ल्ड कप तक चलेगा। इस बीच रॉबर्टो डी जर्बी के नाम पर भी विचार किया जा रहा है, जो इस हफ्ते की शुरुआत में आपसी सहमति से मार्सिले से अलग हो गए थे।  

प्यार या दिखावा? वैलेंटाइन डे पर सुकेश ने जैकलीन को प्राइवेट जेट देने का किया दावा

नई दिल्ली सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन फर्नांडीज को एक कस्टमाइज्ड प्राइवेट जेट गिफ्ट किया है। जेल में बंद सुकेश के दावे पर अब तक जैकलीन की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। वैलेंटाइन डे पर ठग सुकेश चंद्रशेखर ने मंडोली जेल के अंदर से एक्टर जैकलीन फर्नांडीज को एक ‘लव लेटर’ लिखा है। इस बार सुकेश ने जैकलीन को अपने प्यार का इजहार करने के लिए एक तोहफा भी भेजा है। उसने उन्हें एक कस्टमाइज़्ड गल्फस्ट्रीम जेट (हेलीकॉप्टर) तोहफे में दिया है। उस दिन का इंतजार जब… सुकैश ने चिट्ठी की शुरुआत जैकलीन को अपना “वैलेंटाइन” बताते हुए की। उसने लिखा कि यह वैलेंटाइन डे उसके लिए खास है। वह उस दिन का इंतजार कर रहा है जब वे साथ में जिंदगी के बाकी वैलेंटाइन मना सकेंगे। चिट्ठी में उसने जैकलीन के प्रति अपने प्रेम का इजहार करते हुए लिखा- वह उन्हें “दुनिया की सबसे बेहतरीन वैलेंटाइन” मानता है। गल्फस्ट्रीम जैट देने का दावा अपने संदेश में सुकैश ने दावा किया कि उसने जैकलीन के लिए खास तौर पर एक गल्फस्ट्रीम जेट तैयार करवाया है। इस पर बाहर और अंदर दोनों जगह उनके नाम के शुरुआती अक्षर ‘JF’ बने हुए हैं। उसने यह भी कहा कि जेट का रजिस्ट्रेशन नंबर जैकलीन की जन्मतिथि और जन्म के महीने से जुड़ा हुआ है। इस कारण यह तोहफा और भी स्पेशल बन जाता है। सुकेश के दावे पर जैकलीन का नहीं आया रिएक्शन सुकैश के अनुसार, चूंकि जैकलीन अक्सर काम और शूटिंग के सिलसिले में ट्रैवल करती रहती हैं, इसलिए यह जेट उनके आने-जाने में काफी सुविधा प्रदान करेगा। गौरतलब है कि सुकैश चंद्रशेखर फिलहाल जेल में बंद है और पहले भी कई बार जैकलीन के नाम पत्र लिख चुका है। इस नए दावे को लेकर अब तक जैकलीन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जैट को पूरी तरह से कानूनी बना दूंगा लेटर में सुकैश ने यह भी दावा किया कि वह इस जेट को अपने इस साल के इनकम टैक्स रिटर्न में घोषित करेगा और इस पर लागू सभी गिफ्ट टैक्स अदा करेगा। उसने लिखा कि ऐसा कर वह इस उपहार को “पूरी तरह कानूनी” बना देगा और यह किसी कथित आपराधिक आय से जुड़ा नहीं होगा। अपनी चिट्ठी में उसने जैकलीन को “बोम्मा” कहकर बुलाया है और खुद को दुनिया का “सबसे खुशकिस्मत इंसान” बताया है। 2015 से जेल में बंद है सुकेश आपको बताते चलें कि सुकैश चंद्रशेखर 2015 से जेल में बंद है। उस पर करोड़ों रुपये की ठगी के गंभीर आरोप हैं। ईडी की जांच के दौरान उसका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ जुड़ा। सुकैश ने दावा किया है कि वह जैकलीन को डेट कर रहा था। उसके इन दावों के बाद दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। सुकेश के दावों को जैकलीन ने नकारा हालांकि जैकलीन फर्नांडिस ने सुकैश के इन दावों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सुकैश ने खुद को एक वैध कारोबारी बताकर उन्हें गुमराह किया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सुकैश ने उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की, जिससे वे मानसिक रूप से आहत और परेशान हुईं। मामले की जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

दुर्घटना में कोबरा बटालियन के जवानों का निधन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शोकाकुल

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी में हुए सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा में समर्पित हमारे जांबाज जवानों का निधन अत्यंत हृदयविदारक है. यह अपूरणीय क्षति है. मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोबरा बटालियन के जवानों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है. मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायल जवान के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

किंग खान के मुरीद हुए जेसन मोमोआ, बोले– शाहरुख मुझसे बेहतर कलाकार हैं

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड के हंक और सुपरस्‍टार जेसन मोमोआ ने शाहरुख खान की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं। ‘एक्‍वामैन’ और ‘गेम ऑफ थ्रोन्‍स’ फेम हॉलीवुड स्‍टार ने बॉलीवुड के ‘किंग खान’ को ना सिर्फ खुद से बेहतरीन एक्‍टर बताया है, बल्‍क‍ि उन्‍हें ‘जेंटलमैन’ कहा है। जाहिर है, हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरोज में से एक जेसन की ओर से यह शब्‍द ना सिर्फ शाहरुख खान, बल्‍क‍ि उनके फैंस को भी गदगद करने वाले हैं। जेसन मोमोआ और शाहरुख खान कई बार मिल चुके हैं। बीते दिनों सऊदी अरब में आयोजित ‘जॉय अवॉर्ड्स’ में भी उनकी मुलाकात हुई थी। वहां शाहरुख खान को जैकी चैन और जीन-क्लाउड वैन डैम के साथ भी देखा गया था। दरअसल, सऊदी में ही जेसन और शाहरुख के बीच की केमिस्‍ट्री देख दुनिया की नजर उनकी दोस्ती पर गई थी। जेसन मोमोआ बोले- शाहरुख बहुत हैंडसम हैं जेसन मोमोआ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म, ‘द रेकिंग क्रू’ का प्रमोशन कर रहे हैं। इसमें उनके साथ डेव बटिस्टा भी हैं। इस फिल्‍म के एक प्रमोशन के दौरान, जेसन मोमोआ ने शाहरुख खान से मिलने और अपनी दोस्‍ती को लेकर बात की। ‘पिंकविला’ को एक इंटरव्यू में जब जेसन से शाहरुख को लेकर सवाल पूछा गया तो हॉलीवुड एक्‍टर ने कहा, ‘वह बहुत हैंडसम हैं।’ वह बहुत जेंटलमैन हैं। वह मुझसे बेहतर एक्टर और परफॉर्मर हैं, तो यह आपसी सम्मान की बात है। जेसन ने बताया शाहरुख खान से क्‍या बातें हुई जब जेसन से पूछा गया कि हाल ही जब वे मिले तो उन्होंने क्या बातें की, इस पर जवाब मिला, ‘बस दो कॉमन दोस्त और एक-दूसरे के काम के फैन। वह बहुत प्यारे हैं। वह बहुत जेंटलमैन हैं। वह मुझसे बेहतर एक्टर और परफॉर्मर हैं, तो यह आपसी सम्मान की बात है।’ कौन हैं जेसन मोमोआ जेसन मोमोआ एक एक्‍टर और प्रोड्यूसर हैं। उनका जन्म 1 अगस्त 1979 को होनोलुलु, हवाई में हुआ था। हवाई के रहने वाले पिता और जर्मन मां की संतान जेसन ने साल 1999 में टेलीविजन शो ‘बेवॉच: हवाई से’ एक्टिंग में डेब्यू किया। बाद में वह ‘स्टारगेट अटलांटिस’ में दिखे, इससे पहले कि उन्हें 2011 में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ सीरीज के पहले सीजन में खाल ड्रोगो के किरदार ने जबरदस्‍त पॉपुलैरिटी दी। जेसन मोमोआ बाद में बड़े पर्दे पर DC एक्सटेंडेड यूनिवर्स में ‘एक्वामैन’ बनकर आए। इसके अलावा वह ‘जस्टिस लीग’ में भी दिखे। जेसन मोमोआ की ‘फ्रंटियर’, ‘ड्यून’ और ‘फास्ट X’ जेसन मोमोआ को हाल ही टेलीविजन सीरीज ‘फ्रंटियर’, ‘सी’, और ‘चीफ ऑफ वॉर’ में भी बहुत पसंद किया गया। जबकि बड़े पर्दे पर वह ‘ड्यून’ और ‘फास्ट X’ जैसी ब्लॉकबस्टर फ‍िल्मों का हिस्‍सा रहे हैं। बीते साल 2025 में जेसन मोमोआ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फ‍िल्म ‘ए माइनक्राफ्ट’ में भी दिखे थे। 2026 में जेसन मोमोआ की 5 फिल्‍में होंगी रिलीज जेसन मोमोआ के अपकमिंग प्रोजेक्‍ट्स की बात करें तो वह साल 2026 में, ‘द रेकिंग क्रू’ के अलावा पांच और फिल्मों में नजर आएंगे। वह DC कॉमिक्स की दुनिया में भी वापसी कर रहे हैं। जेसन आगामी ‘सुपरगर्ल’ में लोबो का रोल करेंगे, जो जेम्स गन के फिर से शुरू किए गए DC यूनिवर्स का हिस्सा है। KING में नजर आएंगे शाहरुख खान जहां तक शाहरुख खान की बात है, तो इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की तैयारियों में जुटे हैं। यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्‍म है, जिसमें वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। यह फिल्‍म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 24 द‍िसंबर 2026 को रिलीज होगी।

बांग्लादेश चुनाव पर दाग: हत्या-रेप के आरोपियों को मिला टिकट, आंकड़े चौंकाने वाले

ढाका बांग्लादेश के चुनाव में इस बार कई बड़े अपराधियों को भी टिकट दिया गया था। इसमें जमात के अजहरुल इस्लाम का भी नाम है। उसपर 1971 के युद्ध के दौरान 1200 लोगों के कत्ल और 13 रेप का आरोप था। उसे दोषी भी ठहराया गया था। बांग्लादेश में कराए गए 13वें आम चुनाव में तारिक रहमान की अगुआई में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। इनमें से कई ऐसे उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है जिनपर कभी आतंकवाद का ठप्पा लगा हुआ था। ऐसे दो प्रत्याशी बीएनपी से और एक जमात-ए-इस्लामी से है। शेख हसीना की सरकार गिरने से पहले इनमें से एक को फांसी की सजा सुना दी गई थी। हालांकि जब शेख हसीना की सरकार गिरी और मोहम्मद यूनुस की अगुआई में अंतरिम सरकार गठित की गई तो उनकी सजा भी माफ करदी गई। बीएनपी नेता लुफ्तोज्जमान बाबर और अब्दुस सलाम पिंटू दोनों ही बीएनपी के नेता हैं जिनपर गंभीर आरोप थे। वहीं जमात-ए-इस्लामी नेता अजहरुल इस्लाम पर आतंकवाद और देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे। दिसंबर 2004 में ही बांग्लादेश के हाई कोर्ट ने तारिक रहमान, लुत्फोज्जमान बाबर औ अन्य आरोपियों को 2021 के ग्रैनेड कांड मामले में बरी कर दिया था। उनपर शेख हसीना पर ग्रैनेड अटैक करवाने का आरोप था। इस हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए थे। वहीं शेख हसीना की जान किसी तरह बच गई थी। लुत्फोज्जमान बाबर ने इस बार 1.6 लाख वोटों से चुनाव जीता है। उनकी ही पार्टी के अब्दुल सलाम पिंटू पर भारत विरोधी संगठन से संपर्क रखने का आरोप था। बाबर के बरी होने के एक साल बाद पिंटू को भी कोर्ट से राहत मिल गई। पिंटू पर पाकिस्तानी आतंकी संगठन हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी से जुड़े रहने का भी आरोप था। इस संगठन पर यूपी के वाराणसी में 2006 में बम ब्लास्ट करवाने और 2007 में अजमेर शरीफ की दरगाह में और दिल्ली में 2011 का बम ब्लास्ट करवाने का आरोप है। पिंटू ने इस चुनाव में दो लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की है। तीसरे नेता की बात करें तो उनका नाम एटीएम अजहरुल इस्लाम हैं जो कि जमात के सीनियर नेता हैं। 1998 में से ही वह राजनीति में किस्मत आजमा रहे थे हालांकि किस्मत का ताला इस बार खुला है। वह 2012 से जमात-ए-इस्लामी में महासचिव के पद पर हैं। क्या हैं अजहरुल इस्लाम पर आरोप अजहरुल इस्लाम पर 1971 के युद्ध में 1200 से ज्यादा लोगों की हत्या करने का आरोप है। उसपर 13 रेप केस भी हैं। 2014 में उसे फांसी की सजा सुनाई गई थी। हालांकि शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने उसके सारे अपराध माफ कर दिए और सजा रद्द हो गई। भारत के नजरिए से देखें तो बांग्लादेश की हालत बहुत सुधरने वाली नहीं है। वहीं तारिक रहमान के रवैये पर भी कड़ी नजर रखने की जरूरत है।  

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ और बधाई।

भोपाल. उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना, आस्था, तप और आत्मशुद्धि का पर्व है। यह दिन हमें सत्य, संयम, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। उप मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस पावन अवसर पर सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा जरूरतमंदों की सहायता कर पर्व की सार्थकता बढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व प्रदेश के विकास, प्रगति और जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर भी है।  

नवागत आयुक्त जनसंपर्क श्री मनीष सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

भोपाल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने गुरुवार को आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। आयुक्त जनसंपर्क और प्रबंध संचालक माध्यम ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुँचाना विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस दिशा में समन्वित प्रयास सुनिश्चित किए जाएंगे। आयुक्त जनसंपर्क और प्रबंध संचालक माध्यम श्री सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जनहित के कार्यक्रमों के प्रभावी प्रचार-प्रसार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया।  

बुरहानपुर में बनेगा मिनी एयरपोर्ट, शाहपुर को बनाएंगे नगर पालिका,

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश का चहुंमुखी विकास ही सरकार का एकमात्र लक्ष्य है। आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सबको साथ और विश्वास में लेकर हम ऐसे नये मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे, जहां विकास केवल अवसर नहीं, यहां के हरेक नागरिक का अधिकार होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बुरहानपुर में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से 696 करोड़ 37 लाख रुपये लागत के 80 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कर बुरहानपुर जिले के समग्र विकास को नई गति दी। उन्होंने कहा कि आज जिन कार्यों की सौगातें मिली हैं, ये जिले को आधुनिक, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुरहानपुर में नर्मदेश्वर अखंड शिवलिंग की पूजा-अर्चना की। हमारा प्रण, विकास का प्रकाश पहुंचे प्रदेश के हर कोने तक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। विकास का प्रकाश प्रदेश के हर कोने, हर गली-मोहल्ले तक पहुंचे, इसी मूल संकल्प के साथ हमारी सरकार सबको साथ और विश्वास में लेकर आगे बढ़ रही है। सरकार अधोसंरचनात्मक और जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देकर प्रदेश के विकास की गति में निरंतर तेज़ी ला रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुरहानपुर का विकास हमारी प्राथमिकता में है। हमने इस जिले को विकसित और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया है, जिले की जनता की भागीदारी से हम इसे सिद्ध करेंगे, आने वाला समय इसका साक्षी बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुरहानपुर के नेहरू स्टेडियम में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कृषि, उद्यानिकी एवं अन्य विभागों की 2 वर्ष की उपलब्धियों और भावी विकास योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ कर विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रमुख घोषणाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुरहानपुर में मिनी एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की। उन्होंने बुरहानपुर में केला उत्पादक किसानों के हित में वैल्यू एडिशन, भण्डारण एवं प्रसंस्करण के लिए इकाई स्थापित करने, बुरहानपुर में कृषि आधारित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में नगर परिषद शाहपुर को परीक्षण उपरांत नगर पालिका का दर्जा दिया जाएगा। बुरहानपुर में वारकरी समुदाय का कीर्तन केंद्र बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हॉर्टीकल्चर सब्जेक्ट अब प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में पढ़ाया जाएगा। उन्होंने खामनी से दही हांडी तक खामनी से रायगांव एवं शाहपुर से सुखपुरी तक सड़क बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुरहानपुर में युवाओं के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रारंभ किए जाएंगे। राज्य सरकार बुरहानपुर सहकारी सूत मिल श्रमिकों के बकाया भुगतान कराएगी और यहां नए उद्योग-धंधे भी स्थापित करेगी। ‘बुनकरों का शहर’ है बुरहानपुर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम आज ही लाड़ली बहना योजना की 33वीं किश्त प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक बहनों के खाते में अंतरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि से लेकर कपड़ा निर्माण तक, दवा से लेकर फर्नीचर उद्योग तक, पाइप निर्माण से लेकर कृषि उपकरण निर्माण तक बुरहानपुर का जवाब नहीं। यह जिला पावरलूम उद्योग का प्रमुख केन्द्र है और कपड़ा उत्पादन के कारण ‘बुनकरों के शहर’ के रूप में बुरहानपुर के नाम से विख्यात है। उन्होंने कहा कि कपड़ा उद्योग की बढ़ती मांग के कारण यहां कपास की खेती भी बड़े पैमाने पर की जाती है। यह खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ उद्योगों को भी मजबूती देती है। यहां का केला उत्पादन, फसल विविधता और परिश्रमी किसान, यही हमारे कृषक कल्याण वर्ष की असली ताकत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केला और कपास जैसे प्रमुख उत्पादों के लिए प्रोसेसिंग, भंडारण और निर्यात सुविधाओं का और अधिक विस्तार किया जाएगा। ताप्ती ग्राउंड वॉटर मेगा रिचार्ज परियोजना से लहलहाएगी बुरहानपुर की धरती मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां ताप्ती और नर्मदा मैया के आशीर्वाद से मालवा-निमाड़ का पूरा क्षेत्र आनंदित है। प्रदेश में सरदार सरोवर जैसे बांध बनाने की श्रृंखला शुरू हुई है। हमारे किसान ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं। मध्यप्रदेश के किसान नदी जोड़ो अभियान से लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का निरन्तर विस्तार हो रहा है। ताप्ती ग्राउंड वॉटर मेगा रिचार्ज परियोजना पूरी होने के बाद बुरहानपुर की धरती और भी लहलहाएगी। उन्होंने कहा कि धार में देश का पहला “पीएम मित्र पार्क” निर्मित हो रहा है, इससे कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा। बुरहानपुर में कपास और केला फसल आधारित प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के बेटे-बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उन्होंने स्वयं अपने पुत्र का विवाह सामूहिक विवाह समारोह में किया। जल संसाधन एवं बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास और विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया है। इसकी सौगातों की शुरुआत बुरहानपुर से हो रही है। यहां 922.51 करोड़ रुपए की बड़ी सिंचाई परियोजना से 17700 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी। नावथा सिंचाई परियोजना में 1673 करोड़ रुपए से अधिक लागत से निर्मित सिंचाई सुविधाओं का लाभ 22 हजार किसान परिवारों को मिलेगा। पिछले 2 वर्षों के प्रयासों से बुरहानपुर में कुल 85133 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी। खण्डवा सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऐसे मुख्यमंत्री है, जो धरातल पर कार्य करने में विश्वास करते हैं। विकास कार्यों की सिर्फ घोषणा नहीं करते, उन्हें जमीन पर उतारते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुरहानपुर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बुरहानपुर में 15 हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास मिले हैं। जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को नल से जल, नि:शुल्क राशन और आवास की सुविधा मिल रही है। विधायक बुरहानपुर एवं पूर्व मंत्री  अर्चना चिटनीस ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में बुरहानपुर हर क्षेत्र में विकास के पथ पर अग्रसर है। बुरहानपुर … Read more

कोतमा विधानसभा के 25 से ज्यादा पंचायतों में 25-25 लाख के मंगल भवन स्वीकृत

अनूपपुर  मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार विकास के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अनुपपुर जिले को अनेक विकासात्मक सौगातें प्रदान की गई हैं, जिससे जिले में निरंतर प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। राज्य मंत्री  जायसवाल ने कहा कि जिले में नए उद्योगों की स्थापना की जा रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। राज्यमंत्री  जायसवाल शुक्रवार को कोतमा में आयोजित पालिका बाजार शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री  दिलीप जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस एवं प्रभावी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु एयर एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ की गई है तथा सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय खोले जा रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में सांदीपनि विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कारयुक्त वातावरण भी प्रदान किया जा रहा है।  राज्य मंत्री जयसवाल ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा  लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना , प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त होकर समृद्धि की ओर अग्रसर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें जनप्रतिनिधित्व का अवसर दिया जा रहा है, जिससे समाज के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। राज्य मंत्री  जायसवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जिले के 125 ग्रामों में लगभग 46 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने हेतु कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इससे किसानों को समुचित सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी तथा वे विविध फसलों का उत्पादन कर अधिक लाभ अर्जित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को निःशुल्क सौर पंप उपलब्ध कराने की योजना भी संचालित की जा रही है, जिससे प्रत्येक खेत तक जल उपलब्ध कराया जा सके। इससे किसान अपनी उपज को बाजार में विक्रय कर सकेंगे, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को नया प्रोत्साहन प्राप्त होगा। राज्य मंत्री  जायसवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र कोतमा के अंतर्गत 25 से अधिक ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख रुपये की लागत से मंगल भवन स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से लगभग 14 मंगल भवनों का भूमिपूजन संपन्न हो चुका है तथा शेष मंगल भवनों का भूमिपूजन आगामी दिनों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ग की आवश्यकता एवं मांग के आधार पर चरणबद्ध रूप से मंगल भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। राज्य मंत्री  जायसवाल ने विधानसभा क्षेत्र कोतमा में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं के संबंध में उपस्थित नागरिकों को विस्तारपूर्वक जानकारी भी प्रदान की। इस दौरान कार्यक्रम को  अध्यक्ष नगर पालिका कोतमा  अजय सराफ, उपाध्यक्ष नगर पालिका कोतमा मती वैशाली बद्री ताम्रकार, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष  हीरा सिंह श्याम ने भी संबोधित किया। इस दौरान राज्य मंत्री  जायसवाल ने नगर पालिका कोतमा के द्वारा 103.09 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पालिका बाजार शॉपिंग कंपलेक्स का फीता काटकर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ लोकार्पण किया। इस दौरान राज्य मंत्री द्वारा नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित पालिका बाजार शॉपिंग कांप्लेक्स के आवंटित दुकानदारों को प्रतीक स्वरूप दुकानों की चाबी प्रदान की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डूमर कछार  सुनील चौरसिया, वरिष्ठ समाजसेवी  रामावतार अग्रवाल,  मदन त्रिपाठी,  जितेंद्र भट्ट,  विनोद केवट,  हनुमान गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी नगर पालिका कोतमा के पार्षद सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।  

फ्लाइट में बम होने का दावा, पायलट को मिली रहस्यमयी पर्ची से मची हलचल

कोलकाता कोलकाता एयरपोर्ट पर शनिवार को तब हड़कंप मच गया जब पायलट को एक धमकी वाली पर्ची मिली। विमान उड़ान भरने ही वाला था कि पायलट को विमान को बम से उड़ाने की धमकी वाली एक पर्ची मिली और फिर विमान को खाली करा लिया गया। कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की उड़ान से ठीक पहले पायलट को एक ऐसी पर्ची मिली जिसके बाद हड़कंप मच गया। तुरंत विमान को खाली करवाया गया। जानकारी के मुताबिक इस पर्ची में विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। विमान को खाली कराए जाने के बाद जांच-पड़ताल की जा रही है। एयरपोर्ट पर भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इंडिगो का 6E3074 विमान सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हाई अड्डे से शिलॉन्ग के लिए उड़ान भरने वाला था। वहीं बम की धमकी मिलने के बाद इसे आईसोलेशन बे में ले जाया गया। बोर्डिंग के दौरान ही पायलट टॉइलेट में एक पर्ची मिली। इसमें लिखा था कि विमान के अंदर बम है। इसके बाद यात्रियों को तुरंत विमान से उतारा गया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चेतावनी के बाद विमान को एक अलग जगह पर ले जाया गया और सभी यात्रियों को उतार दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की तलाशी शुरू की। हवाई अड्डा के अधिकारियों ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि विमान में नोट किसने रखा। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद उड़ान पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। गौरतलब है कि इंडिगो के विमान में बम की सूचना की यह पहली घटना नहीं है। जनवरी में ही 222 यात्रियों को ले जा रही इंडिगो की दिल्ली-बागडोगरा उड़ान को उड़ान भरने के बाद बम की धमकी मिली, जिसके बाद उसे लखनऊ में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी, जहाँ तलाशी ली गई। पिछले साल, कोलकाता-मुंबई इंडिगो की उड़ान (6ई-5227) में भी बम की धमकी मिली थी। उस समय एक अनजान व्यक्ति ने हवाई अड्डा पर फ़ोन करके दावा किया था कि उसमें विस्फोटक है। सभी 195 यात्रियों को निकाला गया और विमान की तलाशी ली गई, हालाँकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हवाई अड्डा अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में भी सुरक्षा मानक का पालन किया गया, और अब तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है। एक दिन पहले ही दिल्ली में पांच स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे। इन्हें बाद में अफवाह घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे ईमेल में उकसाने वाली और आपत्तिजनक सामग्री थी जिसमें दावा किया गया था, “दिल्ली खालिस्तान बन जाएगा और स्कूलों में दोपहर 1.11 बजे बम विस्फोट होगा।” ईमेल में यह भी कहा गया था कि दोपहर 2.11 बजे संसद के अंदर विस्फोट होगा, जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों के बीच सतर्कता बढ़ा दी गई और समन्वय स्थापित किया गया।  

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया बल्लेबाजी का न्योता

 नई दिल्ली ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के एक और मुकाबले में आपका स्वागत है। आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक हाई-वोल्टेज जंग होने वाली है। मैच 7 बजे से शुरू होगा। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी (फील्डिंग) करने का फैसला किया है। पिच रिपोर्ट के अनुसार, सतह काफी सख्त है और यहां बल्लेबाजों को गति पसंद आएगी, हालांकि धीमी गति की गेंदें भी ग्रिप कर सकती हैं। अहमदाबाद में रात के समय ओस (Dew) एक बड़ा फैक्टर रहने की उम्मीद है, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रोटियाज टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI- फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI – एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।

यूएसए ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम ने नहीं किया था ऐसा

चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम में नीदरलैंड को 93 रन से रौंदकर यूएसए ने इतिहास रच दिया है। यूएसए टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली एसोसिएट टीम बन गई है। निर्धारित 20 ओवरों में यूएसए ने 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवरों में महज 103 रन पर सिमट गई। यूएसए से पहले टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों के लिए सबसे बड़ी जीत का अंतर नेपाल के नाम था, जिसने साल 2024 में हांगकांग के विरुद्ध 80 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड की टीम इटली के खिलाफ 73 रन से जीत हासिल कर चुकी है। साल 2016 में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 59 रन से हराया था। साल 2022 में नामीबियाई टीम श्रीलंका के विरुद्ध 55 रन से जीत दर्ज कर चुकी है। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में नीदरलैंड्स पर यूएसए की पहली जीत है। इससे पहले उसे पिछले 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। इनमें 3 वनडे और इतने ही टी20 मैच शामिल हैं। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में यूएसए की सलामी जोड़ी के रूप में कप्तान मोनांक पटेल ने शायन जहांगीर के साथ 2.5 ओवरों में 27 रन की साझेदारी की। जहांगीर 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद मोनांक पटेल ने सैतेजा मुक्कमल्ला के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 55 रन की साझेदारी की। मोनांक 22 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सैतेजा ने 51 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 79 रन की पारी खेली। शुभम रंजने ने 24 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। विपक्षी खेमे से बास डी लीडे ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवरों में 103 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए बास डी लीडे ने सर्वाधिक 23 रन बनाए, जबकि कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 20 रन टीम के खाते में जोड़े। यूएसए की तरफ से हरमीत सिंह ने 4 विकेट और शैडली वैन शाल्कविक ने 3 विकेट हासिल किए।  

महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा संबल, आधुनिक डेयरियों के भ्रमण पर पहुंचे डिप्टी सीएम

रायपुर. गुजरात के बनासकांठा की डेयरी क्रांति से सीख लेने पहुँचा छत्तीसगढ़ का दल छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा एवं वन एवं पर्यावरण मंत्री  केदार कश्यप ने गुजरात के मेहसाणा जिले के बनासकांठा स्थित प्रसिद्ध दूधसागर डेयरी, बनास डेयरी एवं अमूल डेयरी का पशुपालकों एवं बिहान दीदियों के साथ शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने डेयरी की आधुनिक कार्यप्रणाली, तकनीकी नवाचारों और सहकारी मॉडल का विस्तृत अवलोकन किया।        इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को डेयरी के अधिकारियों द्वारा संपूर्ण उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उपमुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने डेयरी प्लांट, बायो-सीएनजी प्लांट, खाद्य तेल इकाई, आटा प्लांट तथा शेरपुरा डेयरी कोऑपरेटिव सोसायटी का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को करीब से समझा।     इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा कि यह भ्रमण केवल अवलोकन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे सीखकर छत्तीसगढ़ में लागू करने का अवसर है। उन्होंने प्रतिभागियों से सफल डेयरी मॉडल, दुग्ध संकलन प्रणाली, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रसंस्करण तकनीक और विपणन व्यवस्था का गहन अध्ययन करने को कहा।         उन्होंने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण से प्रतिभागियों को संतुलित चारा विकास, उन्नत पशुपालन तकनीक, दुग्ध प्रसंस्करण, डेयरी उत्पाद निर्माण तथा विपणन की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। बिहान समूहों के माध्यम से महिलाओं को संगठित कर आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है, वहीं पशुपालन विभाग द्वारा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और आय संवर्धन के लिए विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।        वन, पर्यावरण एवं सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप ने कहा कि डेयरी सहकारी मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम है। यदि इस मॉडल को छत्तीसगढ़ में प्रभावी ढंग से अपनाया जाए तो पशुपालकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।    उल्लेखनीय है कि इस शैक्षणिक भ्रमण में 50 सदस्यीय दल ने उन्नत पशुपालन एवं डेयरी प्रबंधन सीखने के लिए भाग लिया है। जिसमें 25 पशुपालक एवं 25 बिहान (एनआरएलएम) समूह की दीदियाँ शामिल है। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा एवं वन एवं पर्यावरण मंत्री  केदार कश्यप भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के साथ पूरे शैक्षणिक भ्रमण में उनके साथ शामिल हो रहे हैं।

चुनी हुई सरकार की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, हाईकोर्ट को दी चेतावनी

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने और सर्दियों के मौसम में दुर्गम क्षेत्रों में लॉजिस्टिक्स की समस्याओं पर विचार करते हुए चुनावों को 31 मई तक पूरा करने का निर्देश दिया है। चुनी हुई सरकार को काम नहीं करने दे रहा है हाईकोर्ट; सुप्रीम कोर्ट नाराज, चेतावनी भी दी हिमाचल प्रदेश में स्थानीय निकायों के चुनावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने राज्य सरकार को राहत देते हुए चुनावों के लिए समय सीमा को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब यह चुनाव 31 मई, 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही हाईकोर्ट की दखलअंदाजी पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी भी जताई। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा राज्य सरकार के फैसलों में बार-बार किए जा रहे हस्तक्षेप पर नाराजगी जताई। मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हाईकोर्ट निर्वाचित सरकार को काम नहीं करने दे रहा है। सर्वोच्च अदालत ने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह के हस्तक्षेप को गंभीरता से लिया जाएगा। क्या कहा कोर्ट ने? सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की, लेकिन उसने हाईकोर्ट के उस फैसले का समर्थन किया जिसमें उसने सीमांकन प्रक्रिया का हवाला देकर चुनावों को टालने के हिमाचल सरकार के अनुरोध को खारिज कर दिया था। पीठ ने स्पष्ट करते हुए कहा, ”सीमांकन अभ्यास का लंबित होना चुनावों को स्थगित करने का आधार नहीं हो सकता।” इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि संवैधानिक रूप से शहरी स्थानीय निकायों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए समय पर चुनाव कराना अनिवार्य है। चुनाव का नया कार्यक्रम और समय सीमा हिमाचल प्रदेश में लगभग 3,500 ग्राम पंचायतें, 90 पंचायत समितियां, 11 जिला परिषद और 71 शहरी स्थानीय निकाय हैं, जिनमें से अधिकांश के चुनाव इस वर्ष होने हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की 30 अप्रैल की समय सीमा को बढ़ाकर 31 मई कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने नई समय सीमा निर्धारित की है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, सभी प्रारंभिक कार्य जैसे कि सीमांकन, आरक्षण आदि 31 मार्च तक पूरे किए जाने चाहिए। पहले यह समय सीमा 28 फरवरी थी। चुनाव इसके बाद आठ सप्ताह के भीतर, यानी निश्चित रूप से 31 मई तक आयोजित किए जाने चाहिए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि समय विस्तार के लिए कोई और आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सर्दियों की चुनौतियां याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट ने 28 फरवरी की समय सीमा निर्धारित करते समय इस बात का ध्यान रखा था कि देशव्यापी जनगणना का काम 1 मई से शुरू हो जाएगा। दूसरी ओर, राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वी. गिरि ने कहा कि हाईकोर्ट को चुनाव की समय सीमा निर्धारित करते समय सर्दियों में दूरदराज के क्षेत्रों में पहुंचने की तार्किक कठिनाइयों को ध्यान में रखना चाहिए था। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने और सर्दियों के मौसम में दुर्गम क्षेत्रों में लॉजिस्टिक्स की समस्याओं पर विचार करते हुए चुनावों को 31 मई तक पूरा करने का निर्देश दिया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet