LATEST NEWS

जम्मू आतंकी हमले में राजस्थान के मृतकों के परिवार को मिलेंगे 50-50 लाख : सीएम भजनलाल

जयपुर. जम्मू-कश्मीर के रियासी में रविवार को हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले चार लोगों के दो परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास-पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। सरकार ने इन परिवारों के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी और एक-एक डेयरी बूथ आवंटित करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सहायता कोष के नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए कोष के रिवॉल्विंग फंड से यह अपवाद स्वरूप सहायता स्वीकृत की है। जम्मू-कश्मीर के रियासी में रविवार शाम को आतंकवादी हमले के बाद खाई बस गिरने से राजस्थान के राजेंद्र सैनी (42), उनकी पत्नी ममता (40), उनकी रिश्तेदार पूजा सैनी (30) और उसके दो साल के बेटे टीटू की मौत हो गई थी। घटना में पूजा का पति पवन घायल हुआ है। दोषी बच नहीं पाएंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विपरीत समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेन्स की नीति है। उन्होंने ये भी आश्वासन दिया कि आतंकी हमले के दोषी बच नहीं पाएंगे और इस कायराना हमले में शामिल कोई भी आतंकी सुरक्षा बलों द्वारा बख्शा नहीं जाएगा। पुनर्वास के लिए हर होंगे हर संभव प्रयास मुख्यमंत्री शर्मा ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके दुख में बराबर की भागीदार है। उनके पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा बलों को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आर्थिक सहायता की घोषणा से पीड़ित परिवारों को थोड़ी राहत मिलेगी। यह राज्य सरकार की संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाता है। इस कठिन समय में सरकार की ये पहल उन परिवारों के लिए संबल साबित होगी, जो इस दुखद घटना से प्रभावित हुए हैं।

चीन ने दक्षिण कोरिया से 0-1 हारने के बावजूद विश्व कप में खेलने की उम्मीदें कायम

सियोल चीन ने दक्षिण कोरिया से 0-1 हारने के बावजूद 2026 में होने वाले फीफा विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रवेश करने की अपनी उम्मीद जीवंत राखी। चीन विश्व कप क्वालीफाइंग के तीसरे दौर में प्रवेश करने में सफल रहा क्योंकि थाईलैंड एक अन्य मैच में सिंगापुर को 3-1 से ही हरा पाया। थाईलैंड को आगे बढ़ने के लिए इस मैच में 3-0 से जीत की जरूरत थी। दक्षिण कोरिया एशियाई क्वालीफाइंग के ग्रुप सी में शीर्ष पर रहा और इस तरह से उसने लगातार 11वीं बार विश्व कप में जगह बनाने की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाए। एशिया की 18 टीमों में से छह टीम को विश्व कप में सीधा प्रवेश मिलेगा। दो अन्य टीम एशियाई क्वालीफाइंग के चौथे चरण से विश्व कप में सीधे प्रवेश पा सकती हैं जबकि एक अन्य टीम विश्व कप में जगह बनाने के लिए अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में खेलेगी। चीन को ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के लिए ड्रॉ की जरूरत थी लेकिन मैच हार जाने के कारण उसे थाईलैंड और सिंगापुर के मैच के परिणाम तक इंतजार करना पड़ा। चीन अभी तक केवल एक बार 2002 में विश्व कप में खेला था।  

संजय शुक्ला को मिला प्रदेश के प्रमुख सचिव का पदभार तो राजेश राजौरा अपर मुख्य सचिव नियुक्त

भोपाल  लोकसभा चुनाव पूरे होते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक कसावट शुरू कर दी है। उन्होंने बड़ा निर्णय लेते हुए डॉ. राजेश कुमार राजौरा को अपना अपर मुख्य सचिव बनाया है। इसके साथ ही संजय कुमार शुक्ला भी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव होंगे। बता दें कि राघवेंद्र कुमार सिंह पहले से मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हैं। प्रदेश में यह पहला अवसर है, जब अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी को मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ किया गया है। अपर मुख्य सचिव स्तर का अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ मंगलवार को मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक कार्यों की शुरुआत कर दी। 1990 बैच के अधिकारी डॉ. राजौरा के पास अभी नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नर्मदा घाटी विकास और जल संसाधन विभाग का दायित्व है। वह यह जिम्मेदारी पहले की तरह निभाते रहेंगे। इस निर्णय को आने वाले दिनों में होने वाले मंत्रालय और मैदानी स्तर के परिवर्तन से जोड़कर देखा जा रहा है। डॉ. राजौरा की गिनती परिणाम देने वाले अधिकारियों में होती है। वह उज्जैन में कलेक्टर भी रह चुके हैं। वहीं, 1994 बैच के अधिकारी संजय कुमार शुक्ला महिला एवं बाल विकास जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके पास योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार है। अब उन्हें मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। MP के 2 IAS को बड़ी जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के दो IAS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.  लंबे समय के बाद  मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव स्तर के अफसर की पदस्थापना हुई है. IAS डॉ. राजेश राजौरा को अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय का भी जिम्मा सौंपा गया है. मध्य प्रदेश शासन ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा को अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके आलावा IAS डॉ. संजय शुक्ला को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है. महिला एवं बाल विकास विभाग व प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग संजय कुमार शुक्ला को CM कार्यालय में मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. दोनों ही अधिकारियों को वर्तमान कार्य के साथ-साथ ये दायित्व सौंपा गया है. रश्मि अरुण शमी को अतिरिक्त प्रभार इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.  इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है.

शालीन भनोट का बिगड़ा और सूजा हुआ चेहरा देखकर लोग हैरान

रोमानिया रोमानिया में ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ की शूटिंग चल रही है। रोहित शेट्टी की देखरेख में सभी कंटेस्टेंट्स स्टंट परफॉर्म कर रहे हैं। पहले तो लड़ाई-झगड़े की खबरें आ रही थीं। मगर अब स्टंट में चोटिल होने के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। लेटेस्ट क्लिप शालीन भनोट की है, जिसमें उन्हें 200 बिच्छुओं ने काट लिया। अब उनके वीडियो को देख कुछो तो उन्हें अपना ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं और कुछ ने उनका मजाक बना दिया। शालीन भनोट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका चेहरा सूजा हुआ है और चेहरा भी आड़ा-तिरछा हो रखा है। ‘नागिन 4’ एक्टर शो की टीम से मेडिकल हेल्प लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में उन्होंने ‘कल हो ना हो’ का म्यूजिक लगाया हुआ है। इस क्लिप को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘आप सभी के लिए कुछ भी।’ शालीन भनोट का अभिषेक कुमार ने वीडियो बनाया रिपोर्ट्स का दावा है कि शालीन भनोट को करीब 200 बिच्छुओं ने काट लिया है। वहीं, विरल पर शेयर हुए वीडियो में अभिषेक कुमार वीडियो बनाते हुए बोलते हैं कि ये देखो क्या हो गया है शालीन भाई को। फिर उन्हें जहां-जहां लगी होती है, शरीर का वो-वो हिस्सा दिखाते हैं। फिर एक्टर से पूछते हैं कि किसने काटा तो शालीन बोलते हैं- बिच्छुओं ने। शालीन भनोट की लोगों ने आलोचना की शालीन भनोट का वीडियो देखने के बाद फैंस ने चिंता जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, ‘ये सब आप अपने लिए कर रहे हैं न कि दूसरों के लिए।’ एक ने लिखा, ‘भाई पैसे तुझे मिल रहे हैं इसमें हमारे लिए क्या।’ एक ने लिखा, ‘अपना ध्यान रखिए भाई।’ एक ने कहा, ‘शालीन खुद का ख्याल रखो। आप बहुत अच्छे हो। आपको ठीक होने में टाइम नहीं लगेगा।’

ठगों को बैंक खाता बेचने में दो आरोपी गिरफ्तार, 35 फर्जी खाते खुलवाना स्वीकारा

इंदौर  राज्य साइबर सेल ने साइबर ठगी के मामले में निजी बैंक के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर और डिलीवरी ब्वाय को गिरफ्तार किया है। मैनेजर और उसके दो साथी दुबई माड्यूल को फर्जी बैंक खातों (करंट) की सप्लाई कर रहे थे। इन खातों में देश-विदेश में होने वाली साइबर ठगी का रुपया जमा हो रहा था। मैनेजर दो महीने में 35 खाते खुलवाना स्वीकार चुका है। एसपी (साइबर) जितेंद्र सिंह के मुताबिक, उद्यमी धीरज जायसवाल द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। धीरज के साथ शेयर ट्रेडिंग एप के माध्यम से 85 लाख 21 हजार रुपये की ठगी हुई थी। ठगी राशि आरके इंटरप्राइजेस के इंडसइंड बैंक के करंट खाते में जमा हुई थी। पुलिस ने बैंक से जानकारी ली और खाता संचालक राकेश त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। मूलत: इकई बलरामपुर (उप्र) निवासी राकेश सुखलिया में रहता है और डिलीवरी ब्वाय का काम करता है। उसने बताया कि खाता इंडसइंड बैंक के डेवलपमेंट मैनेजर मोहम्मद जाबाज कुरैशी ने खुलवाया है। सोमवार को पुलिस ने कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसका संपर्क बैंक के दो अन्य कर्मचारियों संदीप और हितेश से है, जो दुबई माड्यूल के सदस्य हैं। टेलीग्राम चैनल से जुड़े संदीप और हितेश ने ठग के इशारे पर फर्जी खाते खुलवाकर एटीएम, चेक, पासबुक आदि भिजवाई है। एक खाते के बदले 12 से 15 लाख रुपये फीस मिलती थी। इन खातों का दो-तीन महीने तक इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरके इंटरप्राइजेस के खाते में दो माह के अंदर छह करोड़ 18 लाख रुपये जमा हुए हैं। एक अन्य फर्म गढ़वाल इंटरप्राइजेस के नाम से खोले खाते में भी दो माह में सात करोड़ 50 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। पुलिस अब बैंककर्मी संदीप और हितेश को ढूंढ रही है। फर्जी केवायसी-गुमाश्ता से खुलवाए करंट खाते एसपी के मुताबिक, यशवंत मार्ग मेला रोड़ महिदपुर निवासी जाबाज कुरैशी सियागंज स्थित इंडसइंड बैंक में पदस्थ है और फिलहाल देवसाया अपार्टमेंट स्नेहलतागंज में रहता है। उसने पूछताछ में 35 खाते खुलवाना स्वीकारा है। आरोपित ने करंट खाता खुलवाने के लिए राकेश त्रिपाठी के नाम से फर्म बनाई और फर्जी गुमाश्ता अनुज्ञा, आइडी का इस्तेमाल किया। इसमें वह बल्क अपलोड और कार्पोरेट आइडी की सुविधा भी रखता था। आरोपित फोन पे, ई-वालेट और बल्क अपलोड के माध्यम से मिनटों में रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर लेते।

गुरप्रीत ने कहा- हमें हर तरह से आक्रामकता दिखानी होगी

दोहा भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान गुरप्रीत सिंह संधू ने कतर के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाइंग के करो या मरो मैच में 1-2 से हार के बाद कहा कि इस ‘दुर्भाग्यपूर्ण परिणाम’ से पता चलता है कि टीम को अब हर तरह से आक्रामकता दिखाने की जरूरत है। भारतीय टीम लालियानजुआला चांगटे के 37वें मिनट में किये गये गोल की बदौलत निर्धारित समय से 15 मिनट पहले तक आगे चल रही थी। लेकिन दक्षिण कोरिया के रेफरी ने कतर के गोल को सही करार दे दिया जबकि ऐसा लग रहा था कि गेंद खेल के क्षेत्र से बाहर जा चुकी थी। इस विवादास्पद फैसले के कारण भारत की लय प्रभावित हुई और एशियाई चैम्पियन कतर ने 85वें मिनट में अहमद अल रावी की बदौलत अपना दूसरा गोल कर दिया। गुरप्रीत ने एक्स पर की गई पोस्ट में कहा, ‘‘हमें खुद पर भरोसा था। इतना सब कुछ हो जाने के बावजूद हमारे पास मौका था। हमारे खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया था लेकिन इसके बावजूद हम अनुकूल परिणाम हासिल नहीं कर पाए।’’ उन्होंने कहा,‘‘कल का दुर्भाग्यपूर्ण परिणाम और बराबरी का गोल हमारे लिए एक सबक है कि अब हमें आगे किस तरह से खेलना है। आपको हर तरह से आक्रामकता दिखानी होगी। कोई भी हमें जीत को थाली में सजा कर नहीं देगा। हमें इसे हासिल करना होगा।’’ गुरप्रीत ने सुनील छेत्री की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है जिन्होंने पिछले सप्ताह कुवैत के खिलाफ मैच खेल कर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया था।  

एमपी में प्री-मानसून एक्टिविटी, छिंदवाड़ा-सिवनी, मंडला-बालाघाट में आज आंधी-बारिश

भोपाल मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से आंधी, बारिश का दौर है। मंगलवार को धार में तेज बारिश हुई, जबकि 10 से ज्यादा जिलों में आंधी चली। बुधवार को भी आंधी-बारिश होने का अनुमान बुधवार को श्योपुरकलां, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी और अनूपपुर में आंधी, गरज-चमक की स्थिति भी रहेगी। बुधवार को भी आंधी-बारिश होने का अनुमान है। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट है। दूसरी ओर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिंगरौली में गर्म हवा भी चलेगी। बुधवार को श्योपुरकलां, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी और अनूपपुर में आंधी, गरज-चमक की स्थिति भी रहेगी। प्रदेश में दो तरह का मौसम     मंगलवार को प्रदेश में दो तरह का मौसम देखने को मिला। दोपहर में धार में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं, रतलाम, झाबुआ, आगर, बैतूल, आलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, बालाघाट, उज्जैन, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, खरगोन, खंडवा, इंदौर, मंडला, डिंडोरी में भी मौसम बदला रहा। इससे पहले कई शहरों में गर्मी का असर भी रहा।     सबसे गर्म रीवा रहा। यहां दिन का टेम्प्रेचर 44.6 डिग्री रहा। प्रदेश के टॉप-10 सबसे ज्यादा तापमान वाले शहर में सिंगरौली, सीधी, सतना, ग्वालियर, शहडोल, खजुराहो, शिवपुरी, जबलपुर और उमरिया शामिल हैं। सिंगरौली में 44.3 डिग्री, सीधी में 44 डिग्री, सतना में 43.3 डिग्री, ग्वालियर में 42.8 डिग्री, शहडोल में 42.4 डिग्री, खजुराहो में 41.4 डिग्री, शिवपुरी में 41 डिग्री, जबलपुर में 40.7 डिग्री और उमरिया में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा।     बड़े शहरों में भोपाल में 39.3 डिग्री, इंदौर में 36.6 डिग्री, ग्वालियर में 42.8 डिग्री, जबलपुर में 40.7 डिग्री और उज्जैन में पारा 37.8 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पुलिस स्थापना दिवस पर निधि कल्याण कोष समेत अन्य में बढ़ोत्तरी के किए ऐलान

जयपुर. लोकसभा चुनावों के बाद अब मुख्यमंत्री भजनलाल एक के बाद एक नई घोषणाएं करते जा रहे हैं। बुधवार को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सुबह 7:30 बजे राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पहले उन्होंने सेरेमोनियल परेड की सलामी ली और फिर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी एवं कार्मिकों को पुलिस पदक प्रदान किए। मुख्यमंत्री शर्मा ने पुलिस महकमे के लिए तीन बड़ी घोषणाएं भी कीं। इसमें पहली घोषणा में पुलिस निधि कल्याण कोष सहित अन्य कोषों में बढ़ोतरी की। दूसरी घोषणा में सीएम ने वेलफेयर फंड के लिए 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। तीसरी घोषणा में उत्सव कोष 2023-24 फंड 1 करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपाये किया गया। शाम को पुलिस बैंड का प्रदर्शन आज शाम 7 बजे से जयपुर के जवाहर सर्कल स्थित पत्रिका गेट पर पुलिस बैंड का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें राजस्थान पुलिस के सेंट्रल बैंड, हाड़ी रानी बटालियन और संयुक्त बैंज (ब्रास बैंड) का डिस्प्ले होगा। राज्य स्तर पर गुरुवार को सुबह 10 से 11.30 बजे तक जयपुर में आरपीए में पुलिस कार्यों में विधि विज्ञान से जुड़े विषयों पर सेमिनार आयोजित होगा। इसी दिन शाम को आरपीए में सांस्कृतिक संध्या और भोजन का आयोजन रखा गया है।

राजकुमार आर.पाण्डेय की फ़िल्म महिमा भोलेनाथ की में भोलेनाथ बने आदित्य मोहन

मुंबई, जानेमाने अभिनेता आदित्य मोहन फिल्म महिमा भोलेनाथ की में ‘भोलेनाथ’ की भूमिका में नजर आयेंगे। महिमा भोलेनाथ की का निर्माण भोजपुरी जगत के जानेमाने निर्माता निर्देशक राजकुमार आर.पाण्डेय कर रहे हैं। इस फिल्म में आदित्य मोहन ‘महादेव’ के किरदार में नज़र आने वाले हैं। आदित्य मोहन ने कहा कि अब तक तो कई फिल्में महादेव की कहानी के इर्दगिर्द बनी है, जिसमें अधिकांशतः फिल्मों को स्टूडियो में ही क्रोमा पर फिल्माया गया है, लेकिन मुझे वैसी फिल्मों से हटकर कुछ वास्तविक और अच्छा काम करना था जो निर्माता राजकुमार आर पाण्डेय जी की फिल्मों में ही सम्भव हुआ। हम लोग आजकल इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के भदोही के आसपास में कर रहे हैं। आदित्य मोहन ने बताया, साक्षी शंकर के बाद कई फिल्मों में महादेव के चरित्र आये लेकिन उन सबमें उतनी गहराई और सारगर्भित संदेशों का समावेश नहीं था और फिर आप किसी पर्दे के सामने खड़े होकर महादेव के रूप में आशीर्वाद दें तो यह बिल्कुल ही बनावटी लगता है, हमें अच्छे रोल की तलाश थी जो कि महिमा भोलेनाथ की में जाकर पूरी हुई है। उत्तरप्रदेश में शूट हो रही फ़िल्म महिमा भोलेनाथ की के निर्देशक रवि सिन्हा हैं। कैमरामैन विजय पांडेय हैं। इस फ़िल्म के कलाकार दित्यमोहन, राजन सोनी, ऋचा दीक्षित, अनारा गुप्ता, श्यामली श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, अनुप अरोडा, सोनिया मिश्रा हैं।

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच स्टिमक ने कहा, हमारे साथ अन्याय हुआ

दोहा भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कहा कि कतर के खिलाफ मैच में उनके साथ अन्याय हुआ जिसके कारण टीम का विश्व कप क्वालीफाइंग के तीसरे दौर में पहुंचने का सपना टूट गया। भारत को इस मैच में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम लालियानजुआला चांगटे के 37वें मिनट में किये गये गोल की बदौलत निर्धारित समय से 15 मिनट पहले तक आगे चल रही थी। लेकिन दक्षिण कोरिया के रेफरी ने कतर के गोल को सही करार दे दिया जबकि ऐसा लग रहा था कि गेंद खेल के क्षेत्र से बाहर जा चुकी थी। इस विवादास्पद फैसले के कारण भारत की लय प्रभावित हुई और एशियाई चैम्पियन कतर ने 85वें मिनट में अहमद अल रावी की बदौलत अपना दूसरा गोल कर दिया। स्टिमक ने मैच के बाद कहा,‘‘कतर आज भाग्यशाली रहा क्योंकि उसने विवादित गोल से वापसी की। यह अनियमित गोल था और मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं क्योंकि मैंने रिप्ले देखा है। गेंद खेल के क्षेत्र से बाहर जा चुकी थी लेकिन तब भी गोल दिया गया।’’  उन्होंने कहा,,‘‘आज की फुटबॉल में ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि एक गोल से पूरे मैच का पैसा पलट जाता है। ऐसा कतर के खिलाफ भी हो सकता था। मैं कोई बहाना नहीं बना रहा हूं।’’ स्टिमक ने कहा,‘‘मैं बहुत बुरा महसूस कर रहा हूं क्योंकि आपके 23 खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की और वह कुछ हासिल करने का सपना देख रहे थे। लेकिन उनका सपना टूट गया क्योंकि हम इस तरह की घटनाओं को नहीं रोक सकते हैं।’’ भारतीय कोच ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की लेकिन साथ ही कहा कि टीम को पहले हाफ में तीन गोल करने चाहिए थे। स्टिमक ने कहा,‘‘ भारत के सभी प्रशंसकों को टीम पर गर्व करना चाहिए। हमने कतर की मजबूत टीम के खिलाफ मैच के अधिकतर हिस्से में नियंत्रण बनाए रखा। कई अवसरों पर भारतीय टीम ने कतर से बेहतर खेल दिखाया।’’ उन्होंने भारतीय टीम की कमजोरी के बारे में कहा,‘‘हमें पहले हाफ में ही तीन गोल करके मैच अपने पक्ष में कर देना चाहिए था लेकिन यह एक ऐसी चीज है जिसकी भारतीय फुटबॉल में कमी नजर आती है।’’  

टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका सुपर आठ में पहुंचा

लॉडरहिल (अमेरिका) श्रीलंका और नेपाल के बीच टी20 विश्व कप के ग्रुप डी का मैच भारी बारिश के कारण नहीं हो पाया, जिससे दक्षिण अफ्रीका की सुपर आठ में जगह पक्की हो गई। बारिश के कारण इस मैच में एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। इससे श्रीलंका और नेपाल दोनों को एक-एक अंक मिला जिससे वह टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप डी में शीर्ष पर रहते हुए सुपर आठ में जगह बनाई। उसने अभी तक अपने तीनों मैच जीते हैं। बांग्लादेश इस ग्रुप में अभी दूसरे स्थान पर है। उसके और नीदरलैंड के समान दो दो अंक हैं। बांग्लादेश की टीम हालांकि बेहतर नेट रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर है।नेपाल और श्रीलंका के एक-एक अंक हैं। नेपाल को अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को और बांग्लादेश के खिलाफ सोमवार को किंग्सटाउन, सेंट विंसेंट में मैच खेलने हैं। श्रीलंका की अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं। उसे अब केवल एक मैच नीदरलैंड के खिलाफ सोमवार को सेंट लूसिया में खेलना है।  

पीएम मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की इटली नापाक हरकत, महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी

रोम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कल यानी 13 जून को इटली रवाना होंगे. पीएम मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों ने इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. खालिस्तान समर्थकों ने हरदीप सिंह निज्जर का भी जिक्र किया है. इटली में 13 से 15 जून तक G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा है. इससे पहले खालिस्तानी समर्थकों ने इटली में इस नापाक करतूत को अंजाम दिया है. इस घटना की तस्वीरें सामने आई हैं, इसमें दिखाई दे रहा है कि खालिस्तानी समर्थकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ने के बाद वहां विरोध में नारे भी लिखे हैं.

31वे अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष वस्तु एवं आयुर्वेद महासम्मेलन इंदौर में आयोजित

इंदौर माँ शारदा ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान संस्थान इंदौर के तत्वाधान में  31वे अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष वस्तु एवं आयुर्वेद महासम्मेलन, देवास मध्यप्रदेश स्थित होटल रॉयल पैलेस द ब्लू में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु महासम्मेलन में ज्योतिषाचार्य पीयूष श्रीवास्तव को ज्योतिष शिरोमणि एच एस रावत जी,श्रीमती डिंपल शर्मा जी, पंडित. दिनेश गुरु जी,पंडित. योगेंद्र महंत जी के द्वारा एस्ट्रो/वास्तु ग्लोबल टॉप टेन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

भिंड में दूषित पानी पीने से तीन की मौत, 70 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत, अस्पतालों में भर्ती

भिंड  मध्यप्रदेश के भिंड में बड़ी खबर है। फूप कस्बे के तीन वार्डों में बदबूदार दूषित पानी पीने से उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तीन दिन में 80 से ज्यादा मरीज मिल गए हैं। हर दूसरे घर में कोई न कोई बीमार है। वार्ड 5, 6 ‎और 7 में 3 दिन ‎में 2 बुजुर्गों और 1 लड़की की मौत हो चुकी है। परिजन का कहना ‎है कि दूषित पानी पीने के बाद ‎उल्टी-दस्त हुए और मौत हो‎ गई। हालांकि अधिकारी और डॉक्टर बुजुर्गों की मौत का‎ कारण पुरानी बीमारी को ‎बता रहे हैं।‎ जानें क्या कह रहे लोग स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी पाइपलाइन से पानी आ रहा है। जो देखने में साफ है, लेकिन पीते समय बदबू ‎आती है। वार्ड 5, 6 और 7 में पानी की सप्लाई चालू करने‎ और बंद करने के लिए पाइपलाइन का वॉल्व नाले के पास ‎मौजूद है। हर समय नाले का गंदा पानी भरा ‎रहता है। लोगों का कहना है कि इसी नाले का पानी‎ पाइप लाइन से हमारे घरों में पहुंच रहा है। घरों में नलों की सप्लाई आने वाले पानी का सेवन किया और लोग बीमार हो गए। 9 मरीजों को ग्वालियर किया रेफर मंगलवार शाम 6.30 बजे से रात 8.30 बजे के ‎बीच 2 घंटे में 9 एंबुलेंस ‎बुलवाकर 9 मरीजों को ग्वालियर रेफर कराना पड़ा है। अब तक कुल 20 मरीजों को ग्वालियर रेफर करने की बात सामने आई है। मुरैना और ग्वालियर से 6‎ एंबुलेंस और बुलाकर भिंड जिला अस्पताल में खड़ा कराया है। 3 एंबुलेंस को फूप में भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। इनकी हुई मौत जानकारी के मुताबिक, वार्ड 6 निवासी बैजनाथ चौधरी (80) की मौत ‎मंगलवार को हुई। मंगलवार को बैजनाथ की तबीयत खराब होने‎ पर कस्बे के शासकीय अस्पताल लेकर‎ पहुंचे। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार सीधे ‎ग्वालियर लेकर जाने लगे। रास्ते में मौत हो गई। ‎वार्ड 7 में मुस्कान (17) की ‎‎मौत रविवार को हुई। मुस्कान नानी ‎‎शकीला के पास रहती थी। रविवार को उल्टियां होने पर मुस्कान को ‎‎जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने ‎दम तोड़ दिया।  वार्ड 6 के ‎आशाराम श्रीवास (75) की मौत 9 जून ‎को हुई थी। दूषित पानी पीने से पेट में फैला इंफेक्शन बीएमओ डॉ सिद्धार्थ सिंह चौहान का कहना है कि वार्ड क्रमांक छह और सात से हमारे पास काफी ज्यादा उल्टी और दस्त के मरीज आए हैं। दूषित पानी पीने से लोग बीमार हुए हैं। हमने मरीजों को जरूरी दवाइयां दे दी हैं। बीमारी मुख्य वजह दूषित पानी है। जिसके सेवक के कारण पेट में इंफेक्शन फैला और लोग बीमार हुए हैं। हमारे यहां कोई कैजुअल्टी नहीं हुई है। दो मरीजों को हमने जिला अस्पताल लेकर किया था।  उनमें से एक बैजनाथ जी जिनकी जो काफी बुजुर्ग थे। उन्हें पहले से किडनी की बीमारी थी। उनकी मौत की सूचना मिली है। जांच के लिए भेजे गए सैंपल अधिकारियों का कहना है कि तीनों वार्ड से पानी के सैंपल जांच के ‎लिए भेजे गए हैं, अब जांच रिपोर्ट ‎आने के बाद आगे की कार्रवाई की‎ जाएगी। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि फूप में हालात पर काबू पा लिया गया है। एक मरीज की मौत हुई है, जो दूसरी बीमारी से पीड़ित थे। फूप बीएमओ सिद्धार्थ चौहान का कहना है कि दूषित पानी के कारण यह समस्या बनी है। मृतक बैजनाथ चौधरी ट्यूबरक्लोसिस‎ और किडनी समस्या से पीड़ित थे। पुरानी बीमारी के ‎चलते मौत हुई है। 

जम्मू में आतंकियों पर करारा प्रहार! कठुआ में आतंकी का खात्मा, डोडा में भी एनकाउंटर20 संदिग्धों को हिरासत में

नई दिल्ली  जम्मू के रियासी में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकवादियों के हमला करने के बाद अब 29 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा पर खतरा मंडराने लगा है। बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी। इसे देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरे राज्य के लिए सिक्योरिटी रिव्यू भी किया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस-किस पॉइंट पर कितना खतरा है और वहां किस स्तर की सिक्योरिटी की जरूरत है। रियासी बस अटैक मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को 20 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जम्मू कश्मीर में रियासी और कठुआ के बाद अब आतंकियों ने डोडा पर भी हमला किया है. ये तीन दिन में इस तरह का तीसरा हमला है. इस बार आतंकियों ने डोडा जिले में सेना के अस्थाई ऑपरेटिंग बेस पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इन हमलों के मद्देनजर इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. इस हमले के बाद डोडा के छत्रकला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी में सेना के पांच जवान घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) भी शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. कश्मीर टाइगर नाम के आतंकी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. अधिकारियों का कहना है कि बुधवार तड़के लगभग 1.45 बजे छत्रकला में सेना और पुलिस की संयुक्त मुहिम के तहत आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. इससे पहले जम्मू के एडीजीपी आनंद जैन ने बताया था कि गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया है और एक नागरिक घायल हुआ है, लेकिन अब इलाका खतरे से बाहर है. ऑपरेशन अब भी जारी है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं. शक है कि आतंकवादियों की मदद के लिए कोई ना कोई स्थानीय शख्स भी इस हमले में शामिल था, जो बैक हैंड से आतंकवादियों को सपोर्ट कर रहा था। इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त जवानों की 11 टीमें जंगलों और पहाड़ों में फरार आतंकियों की तलाश कर रही हैं। इसके लिए हेलीकॉप्टर, ड्रोन और खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। 32 साल के अबू हमजा पर शक मामले में यह भी आशंका जताई जा रही है कि पुंछ जिले के सुरनकोट में 4 मई को एयरफोर्स काफिले पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले में जो आतंकवादी शामिल थे। संभवत: वही आतंकवादी रियासी हमले में भी हो सकते हैं। शक लश्कर-ए-तैबा के टॉप कमांडर अबू हमजा, पाकिस्तानी सेना में कमांडो रह चुके फौजी और आदून नाम के एक अन्य आतंकी पर भी जताया जा रहा है, जिन्होंने हमला किया या फिर हमला करने वाले आतंकवादियों को निर्देश दिए। इनमें 32 साल का अबू हमजा पर 10 लाख का इनाम भी घोषित है। रियासी में आतंकी हमले पर उठ रहे सवाल जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई आतंकी गिरफ्तार नहीं है। हां, 20 संदिग्ध लोगों से पूछताछ जरूर की जा रही है। मामले में बस के पीछे चल रही एक ईको कार के लापता होने और एक जीप के पीछे चलने की बात सामने आई थी। जिसे आतंकियों से जोड़कर देखा जा रहा था। इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि ईको कार को ढूंढ लिया गया है। उसमें कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। सर्च ऑपरेशन जारी है। कुछ इनपुट मिले हैं। जिनके आधार पर काम किया जा रहा है। कामयाबी मिलने की उम्मीद है। कई हथियारों से चलाई गई थी गोलियां आतंकवादियों द्वारा बस में जो गोलियां बरसाई गई। वह कई तरह की मिली हैं। जिससे लग रहा है कि आतंकवादियों ने एक से अधिक टाइप के हथियार इस्तेमाल किए। इनमें अमेरिकी एम-4 कार्बाइन के साथ अन्य राइफलों के इस्तेमाल करने का शक है। जैसा की एनबीटी ने 10 जून को ही लिखा था कि अगर बस खाई में ना गिरती तो आतंकी बस में सवार सभी लोगों को मार डालते। बस में सवार घायलों का भी यही कहना है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet