Calling rates should be made cheaper: Ganesh Singh
भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ सांसद गणेश सिंह ने मोबाईल फोन की कॉलिंग दर को सस्ता किये जाए। सतना सांसद सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज की सबसे बड़ी जरूरत मोबाईल फोन है, आज की दुनिया में मोबाईल फोन सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाला गैजेट है, मोबाईल फोन गांव-गांव, हर घर, प्रत्येक व्यक्ति बच्चे से लेकर बड़े-बूढ़ों तक इसका उपयोग किया जाता है। अब तो शासकीय निजी दस्तावेजों में मोबाईल नंबर अनिवार्य कर दिया गया है तथा शासन की अधिकांशतः हितग्राही योजनाओं का लाभ मोबाईल नम्बर के माध्यम से दिया जाता है।
आज लोकसभा की कार्यवाही के दौरान शून्यकाल में "लोकहित में अविलंबनीय मुद्दे" उठाते हुए सदन के सम्मुख अपनी बात रखी एवं मोबाइल फोन की बढ़ती कॉलिंग दरों की ओर सभा का ध्यान आकृष्ट किया।
— Ganesh Singh (@GaneshSingh_in) August 6, 2024
हितग्राहियों के सिम बदलने के कारण वे सरकार की योजनाओं से वंचित भी हो रहे हैं, इस संबंध में केंद्रीय… pic.twitter.com/8oOoHKf3zw
बीजेपी सांसद ने कहा है कि मोबाईल फोन की कॉलिंग दर दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिस कारण ग्रामीणजन रिचार्ज की बजाय नया सिम ले लेते हैं, क्योंकि मोबाईल कम्पनियां शुरूआत में तो दो-तीन महीने तक फी ऑफर देते हैं, और फिर रिचार्ज में वसूलते हैं। सिंह ने कहा कि रिचार्ज पूरे महीने का न होकर 28 दिन 24 दिन या उससे भी कम दिनों का होता है। रिचार्ज न करने पर नम्बर बंद कर दिया जाता है, इसलिये नया सिम लेना सहज होता है। हितग्राहियों के नम्बर बदलने के कारण वे सरकार की योजनाओं से वंचित हो जाते हैं।








