LATEST NEWS

ड्यूटी पर तैनात स्टॉप नर्सों की मनमानी, परिजनों से पैसा वसूला जाता है

कटनी जिले का रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, यहां ड्यूटी पर तैनात स्टॉप नर्सों की मनमानी है की, वह डॉक्टर तक की बात को अनसुना कर देती है । प्रसव कराने आई महिलाओं के परिजनों को प्रसूता सहायता राशि के नाम पर डरा धमकाकर परिजनों से पैसा वसूला जाता है । पहले भी रीठी स्वस्थ केंद्र चर्चा में रहा है. ग्राम मुड़पार से चलकर अपना इलाज कराने पहुंची आशा कार्यकर्ता लीला बाई । लीला बाई के साथ भी ड्यूटी पर तैनात नर्स द्वारा अभद्र व्यवहार किया और अपमानित कर भागा दिया ।

रैंगिंग के नाम पर जूनियर छात्र को होकियों से पीटा।

ग्वालियर। देश के प्रतिष्ठित कॉलेज माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस ( एमआईटीएस) में एक बार फिर सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्र के साथ रैगिंग के नाम पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसमें सीनियर्स द्वारा हॉकी स्टिक से जूनियर छात्र को बेरहमी से पीटा गया। झगड़े की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल भिजवाते हुए घायल छात्र की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। शासन-प्रशासन द्वारा रैगिंग को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेजों में इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज एमआईटीएस में पढ़ने वाले 20 वर्षीय श्रेयस पुत्र शैलेंद्र सिंह लोधी ग्वालियर के एमआईटीएस कॉलेज से बीई कर रहा है। बीती शाम वह कॉलेज में ही फुटबॉल खेलकर निकल रहा था। इसी दौरान फोर्थ इयर के तीन छात्र आदित्य यादव, अनिकेत राजपूत व अभय तोमर सीढ़ियों पर बैठकर फर्स्ट इयर के छात्रों की रैगिंग लेते हुए उन्हें तंग कर रहे थे। जब श्रेयस उनके बीच से सीढ़ी पर से उतरा, तो वह कहने लगे कि देखकर उतरा कर। उसने कहा कि मैं तो देखकर ही उतर रहा हूं। यह सुन वह कहने लगे कि हमें सर क्यों नहीं कह रहा, उनकी बात सुन श्रेयस कहने लगा कि तुम्हारे काम ऐसे नहीं हैं कि तुम्हें सर कहा जाए। यह सुनते ही तीने सीनियर्स ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जिससे श्रेयस गंभीर रूप से घायल हो गया। हंगामा देख जुटे अन्य स्टूडेंट्स ने मध्यस्थता कर उसे बचाया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। इस झगड़े की सूचना घायल छात्र के साथियों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची गोला का मंदिर थाना पुलिस ने घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घायल छात्र की शिकायत पर आदित्य यादव, अनिकेत राजपूत व अभय तोमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

एआईएमटीसी ने चेक पोस्टों को खत्म कर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का प्रधानमंत्री से किया अनुरोध

पत्र के द्वारा एआईएमटीसी ने चेक पोस्टों को खत्म कर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का अनुरोध किया, परिवहन क्षेत्र से जुड़े लगभग 20 करोड लोगों की आवाज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाई है। एआईएमटीसी मुख्य 6 बिंदुओं पर अपनी बात सामने रखी. 1. GST, नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी और पीएम गतिशक्ति के क्रियान्वन के बाद बॉर्डर चेक पोस्ट पूर्णतः अवैध और अनावश्यक हैं। इन चेक चेकपोस्टों पर सिर्फ गरीब ट्रक ड्राइवरों का उत्पीडन और शोषण होता है। यह चेक पोस्ट भ्रष्टाचार और जबरन वसूली का केंद्र है। 2. जिन राज्यों में आपकी ही पार्टी की सरकार है वह सरकारें भी केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई इन चेकपोस्टों को खत्म करने एडवाइजरी को नज़रंदाज़ कर रही हैं। फलस्वरूप एक विकसित राष्ट्र के लिए स्वच्छ शासन और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की वकालत करने वाली आपकी पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। 3. बात करें जीएसटी कानून के मूल आधारों की तो उनके अनुसार न केवल राज्यों की सीमाओं पर बल्कि राज्यमार्गों पर और राज्यों के भीतर भी किसी भी तरह की आरटीओ चेक पोस्ट नहीं होने चाहिए। परिवहन वाहनों की भ्रष्टाचार मुक्त, निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने, रसद लागत कम करने, पर्यावरण की रक्षा करने और ईंधन की बर्बादी से बचने के लिए यह उपाय महत्वपूर्ण है। पर अफसोस की बात यह है कि आरटीओ लाबी द्वारा GST के लागू होने से मिलने वाले सभी लाभों को भी खत्म कर दिया गया है। 4. तकनीक के जमाने में जहां वाहन पोर्टल और एमपरिवहन एप पर बीमा, परमिट, कर स्थिति, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी), और ई-वे बिल जैसे दस्तावेज़ वैधता से संबंधित ऑनलाइन डेटा की पूर्णतः उपलब्धता है, ऐसे मैं सड़कों और राजमार्गों पर रास्ते में जांच को कम किया जाना चाहिए। 5. सीमा पारिस्थितिक चेक पोस्टों को खत्म कर व अन्य बाधाओं को कम कर न केवल ईंधन की बर्बादी, प्रतीक्षा समय और निरीक्षण और जांच के कारण होने वाली देरी और अन्य खर्चों में कमी आएगी बल्कि इससे समय की बचत के साथ लागत भी कम लगेगी जिससे दक्षता और व्यापार करने में आसानी होगी और लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने में भी मदद मिलेगी। 6. AIMTC द्वारा पीएम मोदी को उन सभी चेकपोस्टों की सूची प्रदान की जा रही हैं जहां आरटीओ/डीटीओ या उनके एजेंट विभिन्न बहानों से ट्रक ड्राइवरों से पैसे वसूलते रहते हैं।एआईएमटीसी ने चेक पोस्टों को खत्म कर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का प्रधानमंत्री से किया अनुरोध

मध्य प्रदेश शासन का मोनो लगाकर कर रहे थे शराब तस्करी

इंदौर : 9 लाख की 33 पेटी अवैध शराब और जीप जब्त, 2 आरोपी हिरासत में, मध्य प्रदेश शासन का मोनो लगाकर कर रहे थे शराब तस्करी, क्राइम ब्रांच की कारवाई

विवादों में भोपाल डीईओ, महिलाओं ने लगाए अभद्र व्यवहार और गाली-गलौच करने के आरोप

भोपाल। अपनी विवादित कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सुखियों में रहने वाले जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अंजनी कुमार त्रिपाठी पर इन दिनों फिर चर्चाओं में हैं। इस बार त्रिपाठी पर कार्यालय में पदस्थ अनुसूचित जाति की महिला कर्मचारी ने जिला अभद्र व्यवहार और गाली-गलौच कर कमरे से बाहर निकालने के आरोप लगाए हैं। वहीं एक अन्य मामले में एक महिला प्राचार्य ने भी डीईओ पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है। दोनों मामलों में महिलाओं ने आयुक्त लोक शिक्षण अनुभा श्रीवास्तव व संभागीय संयुक्त संचालक अरविंद कुमार चैरगढ़े के पास लिखित शिकायत की है। इस मामले को लेकर अजाक्स ने सोमवार को प्रदर्शन की चेतावनी दी है। मामले में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दोनो ही शिकायत की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पहला मामला: अभद्र व्यवहार करते हुए कमरे से बाहर निकाल दिया: सहायक ग्रेड तीन अजा वर्ग की महिला कर्मचारी ने प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि शमी व संभागीय संयुक्त संचालक को दिए गए शिकायती आवेदन में बताया है कि पिछले 10 अगस्त व 21 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी ने अपने कक्ष में बुलाकर एक फाइल को लेकर मेरे साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच की। उन्होंने अभद्र व्यवहार करते हुए मुझे से कमरे से बाहर निकाल दिया। साथ ही कहा कि कभी इस आफिस में दिख मत जाना, नहीं तो अनुशासनात्मक कार्यवाही कर दूंगा। महिला का कहना है कि पहली बार हुई इस तरह की घटना को लेकर डर के कारण कोई शिकायत नहीं की। इसकी पुनरावृत्ति होने परशिकायत करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पत्र में महिला कर्मचारी ने कहा है कि त्रिपाठी की कार्यशैली एवं व्यवहार से कार्यालय के समस्य कर्मचारी और आमजनता पेरशान है। वरिष्ठ अधिकारियों के विरूद्व भी कर्मचारियों के समक्ष अभद्र शब्दों का प्रयोग करते रहते हैं। महिला कर्मचारियों के साथ भी उनका व्यवहार आपत्तिजनक रहता है। दूसरा मामला: ऐसे व्यवहार से मैं मानसिक दवाब में रहती हूूं: फंदा ग्रामीण इलाके की एक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य ने डीईओ त्रिपाठी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगात हुए संभागीय संयुक्त संचालक को लिखित शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि जब भी मैं जिला शिक्षा अधिकारी के पास अपनी कोई भी समस्या लेकर जाती हूं, तो वह मेरी बात सुनते ही नहीं हैं। अगर सुनते भी हैं, तो कहते हैं हो गई आपकी बात, अब जाईए यहां से। प्राचार्य ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी अन्य स्कूल में पदस्थ एक महिला शिक्षक मेरे स्कूल में आकर बैठी थीं। जब उनसे कारण पूछा और यह कहा कि इस समय आपको अपने स्कूल में होना चाहिए, तो वह भड़क गई और मारपीट के लिए तैयार हो गई। यह पूरी घटना कैमरे में रिकार्ड हुई है। जब इस पूरी घटना की लिखित और मौखिक जानकारी डीईओ त्रिपाठी को दी तो उन्होने इस पर ध्यान नहीं दिया। बल्कि इसके उलट डीईओ त्रिपाठी ने उक्त शिक्षिका के लिए व्यक्तिगत फोन किया। जब कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देना चाहा, तो वह भी लेने से इंकार कर दिया। न मिलते हैं डीईओ, न उठाते हैं फोन, एक दिन पहले किया था एबीवीपी ने प्रदर्शन : मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी को उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया तो उन्होने फोन नहीं उठाया । उल्लेखनीय है कि बीते गुरूवार को भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने डीईओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डीईओ की कुर्सी पर लापता डीईओ के पोस्टर भी लगा दिया था। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि डीईओ त्रिपाठी न कार्यालय में मिलते हैं और न ही फोन उठाते हैं। इनका कहना है: एक महिला प्राचार्य व एक महिला कर्मचारी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ शिकायत की गई है। दोनों के मामलों में जांच की जाएगी। इसके साथ इसे आगे की कार्यवाही के लिए आयुक्त लोक शिक्षण को भेजा गया हंै। दोनों मामलों में जांच के बाद शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।-अरविंद कुमार चौरगढ़े, संभागीय संयुक्त संचालक, भोपाल संभाग

सब्जी की दुकान में शराब बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। क्राइम ब्रांच अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम ने ऐसे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया जो सब्जी दुकान की आड़ में अवैध शराब बेच रहा था। इसके अलावा दो अन्य शराब तस्करों को पकड़ा गया है। तीनों आरोपियों से एक स्कूटर और अवैध शराब समेत करीब सवा लाख का माल बरामद किया गया है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि पंचवटी कालोनी स्थित ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति सब्जी की आड़ में अवैध शराब बेच रहा है। मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने पुल के ऊपर से दुकान पर नजर रखी और बाद में युवक को दबोच लिया। पूछताछ करने पर तस्कर ने अपना नाम रूपसिंह कुशवाह (23) निवासी उदयपुरा जिला रायसेन बताया। उसके पास से 2 पेटी देशी प्लेन और मसाला मदिरा जब्त की गई। इसी प्रकार क्राइम ब्रांच की दूसरी टीम ने नर्मदा भवन के पास मुकेश गोंडाने (33) निवासी अर्जुन नगर फेस-2 टीटी नगर को पकड़ा। इसी प्रकार क्राइम ब्रांच की तीसरी टीम ने द्वारिका नगर स्थित अंडर ब्रिज के पास दीपक उर्फ कल्लू कुचबंदिया (28) निवासी स्टेशन बजरिया के पास से एक स्कूटर और चार पेटी अवैध शराब जब्त की। जब्त हुए माल की कुल कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई गई है।

नाबालिग से बलात्कार, रिपोर्ट लिखने में पुलिस की आनाकानी

जिले के महाराजपुर थाने के मनकारी गांव में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार की वीभत्स और शर्मनाक घटना हुई। शिवराज सरकार की पुलिस ने दबंग आरोपियों से मिलीभगत कर मामले को दबाने की नीयत से रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की और पीड़ित अवयस्क लड़की के परिजनों को थाने से धमकाकर चलता कर दिया। इस मामले की जानकारी जैसे ही कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक नीरज दीक्षित को लगी, वह देर रात थाने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंच गए। लेकिन पुलिस तब भी एफआईआर दर्ज करने आनाकानी करती रही। शिवराज सरकार की कथनी और करनी पर प्रश्नचिन्ह लगाती रही। मजबूरन क्षेत्रीय विधायक को देर रात तक थाने का घेराव कर धरना देना पड़ा। बढ़ते जनाक्रोश के सामने और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अंत में पुलिस को मामले की एफआईआर लिखने विवश होना पड़ा। अब देखना है कि एक नाबालिग लड़की के बलात्कारी को बचाने में लगी रही महाराजपुर पुलिस के खाकीपोशों के खिलाफ सरकार और पुलिस के आला अफसरान क्या सख्त कार्यवाही करते हैं?

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की प्रॉपर्टी जब्त। सिख फॉर जस्टिस का मुखिया है आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू।

नई दिल्ली/ पंजाब। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी आतंकी और प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू की पंजाब और चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया है। हाल ही में कनाडा-भारत विवाद में पन्नू ने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को वीडियो जारी कर धमकी दी थी। वह कनाडा और अमेरिका सहित दूसरे देशों में बैठकर लगातार भारत विरोधी गतिविधयां चलाता रहता है। NIA की तरफ से अमृतसर के गांव खानकोट में पन्नू की 46 कनाल की प्रॉपर्टी जब्त की गई है। खानकोट पन्नू का पैतृक गांव है। यह एग्रीकल्चर लैंड है। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर 15 C में पन्नू का घर है। पहले 2020 में इन्हें अटैच किया गया था। अब NIA ने इन्हें जब्त कर लिया। हम आपको बता दें कि 2020 में गुरपतवंत सिंह की पन्नू को आतंकी घोषित किया गया था और तब से ही वह फरार चल रहा है। भारत सरकार ने 2019 में आतंकी गतिविधियां चलाने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी UAPA के तहत पन्नू के संगठन SFJ पर बैन लगाया। गृह मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में कहा था कि सिखों के लिए रेफरेंडम की आड़ में SFJ पंजाब में अलगाववाद और उग्रवादी विचारधारा का समर्थन कर रहा है। पन्नू पर साल 2020 में अलगाववाद को बढ़ावा देने और पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप लगा। इसके बाद केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2020 को पन्नू को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया। 2020 में सरकार ने SFJ से जुड़े 40 से ज्यादा वेबपेज और यूट्यूब चैनलों को बैन किया। SFJ और पन्नू के खिलाफ भारत में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें पंजाब में देशद्रोह के तीन मामले भी हैं। पंजाब पुलिस द्वारा तैयार किए गए डोजियर में SFJ द्वारा कई वर्षों से सोशल मीडिया पर विभिन्न अलगाववादी पोस्टों के बारे में जानकारी दी गई थी। इनमें वह आतंकियों का समर्थन करता था। पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वह पंजाबी भाषा में ऑडियो और वीडियो संदेश जारी करता है। जिसमें वह पंजाबी युवाओं को भारत के खिलाफ भड़काता है। यही नहीं, पैसे का लालच देकर पंजाब-हरियाणा में सरकारी बिल्डिगों में खालिस्तान का झंडा लगवा चुका है। इसके अलावा हाल ही में G20 मीटिंग के दौरान वह दिल्ली में मैट्रो स्टेशन पर खालिस्तानी नारे भी लिखवा चुका है। वह सोशल मीडिया के जरिए ही युवाओं को फंसाता है। कनाडा में हिंदुओं धमकाया था- अपने देश भारत लौटो आतंकी पन्नू ने कनाडा-भारत के बीच आतंकी हरदीप निज्जर के कत्ल को लेकर तनातनी के बीच 3 दिन पहले 2 वीडियो जारी किए थे। एक वीडियो में उसने कहा- कनाडा की धरती सिर्फ खालिस्तानियों के लिए हैं। खालिस्तानी कनाडा के साथ हर समय खड़े हैं, यहां के संविधान को मानते हैं। आतंकी पन्नू ने कहा कि कनाडा के संविधान के अनुसार भी हिंदू यहां पर नहीं रह सकते हैं। उनका देश भारत है। उन्हें यहां रहने के लिए अपना धर्म बदलना होगा। दूसरे वीडियो में पन्नू ने 25 सितंबर को वैंकूवर, ओटावा और टोरंटो में भारतीय दूतावास बंद कराने की धमकी दी है। इसी के साथ SFJ ने डेथ ऑफ इंडिया यानी भारत मुर्दाबाद अभियान भी शुरू करने की बात कही है। माना जाता है कि पन्नू ब्रिटेन में रह रहे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के परमजीत सिंह पम्मा और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के मलकीत सिंह फौजी के संपर्क में है। हाल ही में कनाडा में मारे गए KTF चीफ हरदीप सिंह निज्जर से भी पन्नू के करीबी संबंध रहे हैं। केंद्र सरकार ने 2019 में अलगाववादी गतिविधियां चलाने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी UAPA के तहत SFJ पर बैन लगाया। गृह मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में कहा कि सिखों के लिए रेफरेंडम की आड़ में SFJ पंजाब में अलगाववाद और उग्रवादी विचारधारा का समर्थन कर रहा है। साथ ही विदेशी धरती पर सुरक्षित ठिकानों से काम कर रहा है और दुश्मन देशों का उसे समर्थन मिल रहा है।

कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी निज्जर के घर की होगी कुर्की।

नई दिल्ली/ पंजाब। कनाडा में हाल ही में मारे गए भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के पंजाब के जालंधर में स्थित घर पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने संपत्ति कुर्क करने का नोटिस चिपकाया है। निज्जर का घर जालंधर के गांव भारसिंहपुरा (फिल्लौर) में स्थित है। जिस पर ताला लगा हुआ है। यहां शनिवार को NIA की टीम पहुंची। निज्जर के घर पर जो नोटिस चिपकाया किया गया है वह मोहाली की स्पेशल CBI कम NIA कोर्ट से जारी हुआ है। नोटिस में कहा गया है कि NIA ने हरदीप सिंह निज्जर की अचल संपत्ति को जब्त करने के लिए याचिका दी है। इस मामले में रिश्तेदार-नजदीकी 11 अक्टूबर को स्पेशल NIA कोर्ट मोहाली में पेश होकर अपना पक्ष रख सकता है। कई आतंकी गतिविधियों में शामिल हरदीप सिंह निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का प्रमुख था। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल में 40 मोस्ट वांटेड आतंकियों की जो लिस्ट जारी की थी, उसमें निज्जर का नाम था। कनाडा के ब्रैपटन शहर में खालिस्तान के हक में रेफरेंडम करवाने में उसकी भूमिका थी। पंजाब में हिंसा और क्राइम से जुड़े कई केसों में निज्जर और उसके संगठन का नाम सामने आया था। इसके बाद ही उसे वांटेड टेररिस्ट की लिस्ट में डाला गया। सितंबर-2020 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निज्जर को आतंकी घोषित कर दिया। इसके बाद निज्जर की जालंधर के भारसिंहपुरा गांव की प्रॉपर्टी भी कुर्क कर ली गई। हाल ही में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरी में एक गुरुद्वारे के बाहर 45 वर्षीय हरदीप सिंह निज्जर की इसी साल 18 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच काफी विवाद चल रहा है। कनाडा आरोप लगा रहा है कि निज्जर कनाडा का नागरिक था और उसकी हत्या भारत ने अपने एजेंट से करवाई है। कनाडा में RAW के अधिकारी पवन राय को देश छोड़ने के आदेश भी दिए हैं। भारत के पंजाब प्रान्त में जन्मा निज्जर यहीं आतंकवाद फैलाना चाहता था। हरदीप सिंह निज्जर पंजाब में जालंधर जिले के भारसिंहपुरा गांव का रहने वाला था। कनाडा में रहते हुए निज्जर प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के करीब आया। पन्नू और निज्जर की निकटता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि निज्जर की हत्या के बाद से ही पन्नू तिलमिलाया हुआ है और कनाडा में भारत के खिलाफ और खालिस्तान के समर्थन में जनमत संग्रह करवाने का दावा कर रहा है

थाना गौरिहार पुलिस ने दो आरोपियों को 7 पेटी अवैध शराब व एक मोटर साईकिल सहित किया गिरफ्‍तार

लवकुशनगर/पुलिस अधीक्षक छतरपुर अमित सांघी के निर्देशन में, ASP विक्रम सिंह एवं एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में निरी0 गजेन्द्र सिंह धाकड थाना प्रभारी गौरिहार व पुलिस टीम को आज दिनांक 21/09/2023 को प्रभात गश्त के दौरान मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि चूहाखेडा–निधौली कच्ची रास्ता से होते हुए दो व्यक्ति एक स्प्लेण्‍डर प्लस मो0सा0 पर एक चादर में उ.प्र. से सात पेटी शराब की रख कर बेनीपुर तरफ जा रहे है जो मुखविर के बताए स्थान अनुसार पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चूहाखेडा–निधौली कच्ची रास्ता नाला के पास जैसे ही दोनो मोटरसाइकिल सवार मोटर साईकिल से आये तभी पुलिस स्टाफ के द्वारा उन्हे घेरा बंदी कर पकड लिया, दोनो मोटरसाइकिल सवार आरोपीगणों के कब्जे से बीच में 07 पेटी शराब मस्तीहू (मसाला) कंपनी की रखे हुये मिला। दोनो आरोपीगण से शराब के संबंध में पूछताछ की गई जिनके द्वारा कोई लाईसेस नहीं होना बताया गया । आरोपीगण का क्रत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंण्‍डनीय अपराध पाये जाने से एक आरोपी के कब्जे से 07 पेटी शराब प्रत्येक पेटी में 45 क्वार्टर शराब, कुल 315 क्वार्टर शराब, प्रत्येक क्वार्टर में 200 मिली. मदिरा कुल मदिरा 63 लीटर, कुल कीमती 22050 रूपये की एवं दूसरे आरोपी से एक काले रंग की स्प्लेण्‍डर प्लस मो0सा0 क्र.MP16MR0210 को समक्ष गवाहान मुताविक जब्ती पत्रक के जब्त किया गया एवं दोनो आरोपीगण को अभिरक्षा में लिया गया। थाना गौरिहार में अप.क्र.198/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया। आरोपीगण को जेआर पर माननीय न्यायालय पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा दोनो आरोपीगण को जेल भेज दिया गया है । भूमिका – निरी. गजेन्द्र सिंह धाकड थाना प्रभारी गौरिहार, उपनिरी. किशोर पटेल, सउनि धर्मेन्द्र त्रिपाठी, सउनि राजकुमार सिंह, आर. राममूर्ति जुलानिया, आर. शिवम परमार, आर. कुलदीप राय, आर. पुष्‍पेन्द्र सिंह, आर. संजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

यूपी पुलिस ने टीचर के खिलाफ एनसीआर को एफआईआर में बदला, ‘बाल क्रूरता’ के संबंध में जेजे एक्ट का प्रावधान जोड़ा

सोर्स – लाइव लॉ मुजफ्फरनगर छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने महिला स्कूल शिक्षक के खिलाफ दर्ज एफआईआर में किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 जोड़ा है। महिला टीचर ने अन्य छात्रों को एक मुस्लिम छात्र को थप्पड़ मारने के लिए कहा था, जिसका एक वीडियो पिछले महीने सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गौरतलब है कि इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद पहले दर्ज एनसीआर को आईपीसी की धारा 323 (चोट पहुंचाना) और धारा 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना) के तहत परिवर्तित कर एफआईआर दर्ज की गई थी। अब एफआईआर में जेजे एक्ट की धारा 75 (बच्चे के खिलाफ क्रूरता) को भी जोड़ा गया है।

गुंडा टैक्स वसूली को लेकर हुई मारपीट चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

छतरपुर / टीला गांव से निकलने वाले रेत से भरे ट्रैक्टरों से गुंडा टैक्स वसूली को लेकर हुई मारपीट गांव के ही चार युवकों ने कल रात को करीब 12:30 बजे बजे छतरपुर निवासी योगेंद्र पांचाल पिता उत्तम पांचाल उम्र में 27 वर्ष निवासी सनसिटी कॉलोनी एवं उनके साथी अब्दुल खान के साथ टीला गांव के निवासी जय सिंह यादव और पृथ्वी यादव ने ट्रैक्टर रोकर की मारपीट योगेश पांचाल के साथ हुई मारपीट को लेकर गरौली चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं टीला गांव से निकाल कर अलीपुर होते हुए हरपालपुर जा रहा था तो जयसिंह यादव और पृथ्वी यादव मोटरसाइकिल से आए और हमारा ट्रैक्टर रास्ते में रोक कर गाली गलौज करने लगे तब मैं अपने ट्रैक्टर से नीचे उतरा और मैं गालियां देने से मना किया तो जय सिंह यादव और पृथ्वी यादव ने अपने हाथ में लिए डंडे से मेरी मारपीट कर दी तभी मेरे साथी अब्दुल खान मुझे बचाने के लिए आया तो तो वहां पर रघु यादव और दिनेश यादव भी आ गए और इन दोनों लोगों ने अब्दुल खान के साथ भी मारपीट हमारे चिल्लाने के बाद जब गांव के कुछ लोग आए तो उन लोगों ने हमें इन दोनों लोगों से बचाया इसके बावजूद भी जय सिंह यादव एवं पृथ्वी यादव हमें गंदी-गंदी गालियां देने के बाद मोटरसाइकिल पर बैठे और जाते समय बोलने लगे कि हम लोग टीला गांव के गुंडे हैं अगर यहां से दोबारा निकले तो तुम्हें जान से भी खत्म कर देंगे और यदि यहां से ट्रैक्टर निकालना है तो हमें गुंडा टैक्स देना होगा उसके बाद हम लोग गैरोली चौकी में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई

50 हजार रुपए की रिश्वत लेते सरपंच को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

रीवा लोकायुक्त ने आज ट्रैप कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते सरपंच को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पंच को भी गिरफ्तार किया गया है । रीवा लोकायुक्त पर कार्रवाई के दौरान सरपंच समर्थकों द्वारा हमले की भी खबर सामने आई है। हालांकि टीम सरपंच को लेकर रीवा पहुंच गई है। सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र में सरपंच को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। रीवा लोकायुक्त द्वारा सतना जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। अमरपाटन क्षेत्र के चोरहटा ग्राम पंचायत में हुई इस कार्रवाई में सरपंच को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

निरंतर कार्यवाही के बाद भी अवैध शराब पर नहीं लग पा रही है लगाम बड़वारा क्षेत्र में हुई मटका फोड़ कार्यवाही

जिले में अवैध मदिरा का व्यापार धड़ले से फल फूल रहा है जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है कई जगह तो सरेआम चौराहा चौराहा पर स्वरा प्रेमियों को शराब पीते देखा जा सकता है निरंतर कार्यवाही के बाद भी नहीं लग पा रही है लगाम हालांकि विभाग के द्वारा अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय एवं निर्माण की रोकथाम के लिये आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित है। जिला आबकारी अधिकारी श्री बघेल ने बताया कि इसी अभियान के तहत गत दिवस आबकारी वृत्त बड़वारा क्षेत्र में विभागीय अमले द्वारा दबिश की कार्रवाई की गई। आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर गत दिवस आबकारी दल द्वारा बड़वारा क्षेत्र के ग्राम भदौरा, अमाडी, बसाडी, सुड्डी, निगहरा, बगेहा, नदावन, एवं पिपरिया कला में दबिश देते हुये 2175 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है। इसके साथ ही 36 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा भी जप्त की गई है। कार्रवाई में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क एवं च के तहत 9 न्यायालयीन प्रकरण विभागीय अधिकारियों द्वारा दर्ज किये गये हैं। इस कार्रवाई में जप्तशुदा लाहन का सैम्पल लेकर नष्ट किया गया है। कार्रवाई में जप्त की गई मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 2 लाख 23 हजार रुपये है।

न्यायालय कलेक्टर के आदेश पर दर्ज हुआ मामला, अवैध कालोनाइजर पर कसा शिकंजा, रीठी की अवैध कॉलोनी का मामला

शब्द पावर न्यूज कटनी।रीठी में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी और अवैध प्लाटिंग के प्रकरण में न्यायालय कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा हाल ही में कालोनाइजर के विरुद्ध कार्रवाई के दिए गए निर्णय के बाद से इस प्रकार के कृत्यों में लिप्त तमाम लोगों में हड़कंप व्याप्त है। न्यायालय कलेक्टर के निर्देश के बाद रीठी में अवैध आवासीय कॉलोनी निर्माण एवं विक्रय के मामले मे रीठी निवासी राजेश पटेल के विरुद्ध मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा 61 (घ) एक ,दो एवं तीन के तहत मंगलवार को पुलिस थाना रीठी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कलेक्टर न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के परिप्रेक्ष्य में नायब तहसीलदार बड़गांव की ओर से राजस्व निरीक्षक शिव प्रसाद कोरी ने पुलिस थाना रीठी में जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए कृषि भूमि के 0.26 हेक्टेयर रकवा में अवैध आवासीय कॉलोनी निर्माण एवं प्लाटिंग कर विक्रय करने वाले रीठी निवासी राजेश पिता मोहन पटेल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया। इस आधार पर रीठी पुलिस थाना ने मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत थाना में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। रीठी में अवैध प्लाटिंग और प्लाट बिक्री के इस मामले की सुनवाई करते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद के कोर्ट ने निर्णय दिया था कि मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा के तहत अवैध कॉलोनी निर्माण करने वाला कोई व्यक्ति यदि नियमों का उल्लंघन करके यदि किसी भूमि या उसके भाग को व्यपवर्तित करता है तो वह भूमि के अवैध व्यपवर्तन का अपराध करता है ।इसी मामले में भूमि के खसरे अभिलेख में प्रबंधक कलेक्टर की प्रविष्टि दर्ज किए जाने हेतु विधिवत कब्जा भूमि स्वामी से प्राप्त किए जाने का न्यायालय कलेक्टर ने आदेश भी पारित किया था। 5 व्यक्तियों को बेचे गए भूखंड ग्राम रीठी पटवारी हल्का नंबर 23 की भूमि खसरा नंबर 727/3/1/1/1/1 रकवा 0.26 हे. सुहागा बाई, भूरी बाई, रैना बाई, राजेश पिता मोहन पटेल के नाम पर दर्ज है। जिसमें राजेश पटेल द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग कर उक्त प्लॉटों में से कुछ भूखंड अलग अलग तिथियों को 5 अलग अलग व्यक्तियों हैप्पी अग्रवाल, अनिला विश्वकर्मा, अभिषेक जैन, सोमवती और रामसुजान को बेचे गए। कालोनी निर्माण और विकास से संबंधित दस्तावेज नहीं किए प्रस्तुत प्रतिवेदन पर प्रकरण पंजीबद्ध कर मप्र ग्राम पंचायत (कालोनियों का विकास) नियम 2014 के नियम 21(1) के तहत अनावेदक को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही करने, कालोनी का प्रबंध ले लिए जाने के आशय से जवाब प्रस्तुत करने निर्देशित करते हुए कालोनी विकास से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया था। जिसमें अनावेदक द्वारा 5 व्यक्तियों को भूखंड विक्रय करना स्वीकार करते हुए कालोनी निर्माण और विकास से संबंधित कोई दस्तावेज कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत नही किए गए। प्रबंधक कलेक्टर की प्रविष्टि दर्ज कराने के आदेश पारित आदेश में न्यायालय कलेक्टर श्री प्रसाद ने धारा 61(च) की उपधारा 3 के प्रावधानों के अनुसार विहित प्राधिकारी को पक्षकारों को कारण दर्शित करने की सूचना देने के पश्चात उस भूमि का प्रबंध धारण करने, उस क्षेत्र के संबंध में योजना बनाने और उसे विकसित करने के उद्देश्य से भूमि का प्रबंधक ग्रहण करने का आदेश दिया गया था ।रीठी तहसीलदार को खसरे में प्रबंधक कलेक्टर की प्रविष्टि दर्ज करने और विधिवत भूमि का कब्जा भूमि स्वामी से प्राप्त करने के आदेश भी दिए गए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet