LATEST NEWS

15 साल बाद भारतीय मिडिल ऑर्डर में गिल-अय्यर और अक्षर की बदौलत दिखा दम, मिली कामयाबी

नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर ODI में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही। 249 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने शानदार अर्धशतक जड़े। इन तीनों की धमाकेदार पारियों के चलते भारतीय मिडिल ऑर्डर में पुराने जैसा दम दिखा। शुभमन गिल को 87 रनों की पारी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों पर 9 चौकों और 2 गगनचुंबी छ्क्कों की मदद से 59 तो अक्षर पटेल ने 47 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। गिल-अय्यर और अक्षर ने अपनी इस पारियों के दम पर 15 सालों से सूखी पड़ी रिकॉर्ड लिस्ट में अपनी जगह बनाई। यह लिस्ट है रनचेज के दौरान भारत के नंबर-3,4 और 5 के बल्लेबाजों द्वारा 50 से अधिक स्कोर करने की। आखिरी बार इस लिस्ट में विराट कोहली, युवराज सिंह और सुरेश रैना ने 2010 में अपना नाम दर्ज कराया था। भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह मात्र चौथी घटना है जब रनचेज के दौरान भारत के नंबर-3,4 और 5 के बल्लेबाजों ने 50 से अधिक रन की पारी खेली हो। सबसे पहले यह कारनामा संजय मांजरेकर, डी वेंगसरकर और अजहरुद्दीन की तिकड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ 1990 में किया था, वहीं इसी के एक साल बाद 1991 में श्रीलंका के खिलाफ संजय मांजरेकर, सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन ऐसा करने में कामयाब रहे थे।

इंग्लैंड में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला बॉयकॉट करने की मांग उठी, 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है, मगर इससे पहले इंग्लैंड में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला बॉयकॉट करने की मांग उठ रही थी। वहां कई राजनेताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच का विरोध किया था। दरअसल, 2021 में जब तालिबान ने दोबारा अफगानिस्तान में अपना राज शुरू किया था तभी से वहां पर महिलाओं की क्रिकेट पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। ICC के नियमों के मुताबिक जो भी देश पुरुष क्रिकेट खेल रहे हैं उन्हें महिला क्रिकेट को भी बढ़ावा देना है और कम से कम अपनी एक टीम तो जरूर रखनी है। हालांकि, तीन साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अफगानिस्तान की महिला टीम मैदान पर नहीं उतर सकी है। इसको लेकर ही लगातार अफगानिस्तान की टीम को विरोध भी झेलना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने कई मौकों पर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से मना किया है। पिछले महीने, ब्रिटिश सांसदों के एक ग्रुप ने इंग्लैंड से अफगानिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज के मैच का बॉयकॉट करने का आग्रह किया था, जो 26 फरवरी को लाहौर में आयोजित किया जाएगा। साउथ अफ्रीका के खेल मंत्री गेटन मैकेंजी ने भी इसका समर्थन किया था। हालांकि, ईसीबी के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन ने कहा कि वे सरकार, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और खिलाड़ियों के साथ विचार-विमर्श के बाद मैच खेलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अकेले क्रिकेट समुदाय अफगानिस्तान की समस्याओं से नहीं निपट सकता। थॉम्पसन ने एक बयान में कहा, “हमने सुना है कि कई आम अफगानी नागरिकों के लिए उनकी क्रिकेट टीम को खेलते देखना ही मनोरंजन के कुछ बेहद कम बचे साधनों में से एक बचा है। हम यह कंफर्म कर सकते हैं कि हम ये मुकाबला खेलेंगे।” तालिबान का कहना है कि वे इस्लामी कानून और स्थानीय रीति-रिवाजों की अपनी व्याख्या के अनुसार महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करते हैं और ये आंतरिक मामले हैं जिन्हें स्थानीय स्तर पर ही सुलझाया जाना चाहिए।

413 दिनों का सूखा हुआ खत्म, वनडे में जीती टीम इंडिया, 68 गेंद रहते हारी इंग्लैंड

नागपुर टी20 सीरीज को अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की भी धमाकेदार शुरू की है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को भारत ने 4 विकेट से अपने नाम किया। विस्फोटक शुरुआत के बाद भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को सिर्फ 249 रनों पर समेट दिया। जवाब में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल जल्दी आउट हो गए, इसके बाद भी टीम इंडिया ने मुकाबले को 39 ओवर में ही अपने नाम कर लिया। भारत को वनडे में 413 दिन बाद जीत मिली है। 2024 में टीम एक भी वनडे नहीं जीत पाई थी। साल्ट और डकेट ने की विस्फोटक शुरुआत इंग्लैंड को फिल साल्ट और बेन डकेट ने तेज शुरुआत दिलाई। वनडे में डेब्यू कर रहे राणा के पहले ही ओवर में साल्ट ने दो चौके मारे और फिर छठे ओवर में इस तेज गेंदबाज पर तीन छक्कों और दो चौकों से 26 रन बटोरे। इंग्लैंड की टीम हालांकि जब मजबूत स्थिति में पहुंचती दिख रही थी तब दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी के कारण श्रेयस अय्यर के सटीक थ्रो पर विकेटकीपर केएल राहुल ने साल्ट को रन आउट कर दिया। उन्होंने 26 गेंद पर 43 रन बनाए। 10वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने राणा की गेंद पर मिडविकेट से पीछे की ओर 21 मीटर दौड़ते हुए डकेट (32) का शानदार कैच लपका। राणा ने दो गेंद बाद हैरी ब्रूक (0) को भी राहुल के हाथों कैच करा दिया। दो रनों के भीतर ये तीनों विकेट गिरे। 19 रन बनाने वाले जो रूट को आउट कर रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड को सबसे बड़ा झटका दिया। इसके बाद बटलर ने बेथेल के साथ 59 रन की साझेदारी की। अर्धशतक बनाने के बाद वह अक्षर की गेंद को हवा में खेलकर हार्दिक पंड्या को कैच दे बैठे। उन्होंने 67 गेंद की अपनी 52 रनों की पारी में चार चौके मारे। 21 साल के बेथेल ने एक छोर संभाले रखा और अर्धशतक पूरा किया। जडेजा ने हालांकि उन्हें पगबाधा करके इंग्लैंड की मजबूत स्कोर तक पहुंचने की उम्मीदों को तोड़ दिया। 51 रन बनाने वाले बेथेल ने 64 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का मारा। भारत के लिए तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने 53 रन जबकि अनुभवी रविंद्र जडेजा 26 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाकर। मेहमान टीम की 47.4 ओवर में सिमट गई। अय्यर, गिल और अक्षर ने ठोकी फिफ्टी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की नई जोड़ी कोई कमाल नहीं कर पाई। 22 गेंद पर 15 रन बनाकर यशस्वी आर्चर का शिकार बने। रोहित का खराब फॉर्म जारी रहा और वह सिर्फ 2 रन बना सके। साकिब महमूद को उनका विकेट मिला। छठे ओवर में रोहित आउट हुए तो भारत का स्कोर 19 रन था। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने मैच का रुख ही बदल दिया। आते ही उन्होंने अटैक किया और पावरप्ले खत्म होने तक भारत का स्कोर 71 रन पहुंच गया था। 30 गेंदों पर अय्यर ने वनडे में अपनी 19वीं फिफ्टी पूरी की। 36 गेंद पर 59 रन बनाकर वह बेथेल का शिकार बने। गिल और अय्यर के बीच 64 गेंदों पर 94 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने अक्षर पटेल को बैटिंग के लिए भेजा। अक्षर ने गिल का साथ निभाया। दोनों ने अपनी फिफ्टी पूरी की और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। आदिल रशीद की गेंद पर बोल्ड होने से पहले अक्षर ने 47 गेंद पर 52 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड ने अंत में वापसी की कोशिश की। केएल राहुल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। गिल शतक से चूक गए औऱ 87 रनों की पारी खेलकर साकिब की गेंद पर आउट हुए। हालांकि इन तीन विकेटों का कोई खास असर नहीं हुआ और 39वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत ने मैच जीत लिया। हार्दिक 9 और जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम महज 117 दिन के रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ तैयार: पीसीबी

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने घोषणा की कि लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में नवीनीकरण और आधुनिकीकरण का काम 117 दिन के रिकॉर्ड समय में पूरा हो गया है और अब यह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी सहित अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी के लिए तैयार है। पीसीबी ने एक बयान में कहा कि स्टेडियम में अब बेहतर सुविधाएं, नई फ्लडलाइट्स, हॉस्पिटैलिटी बॉक्स, अधिक दर्शकों के बैठने की क्षमता, इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड और शीर्ष स्तर के एलईडी टावर हैं। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा, ‘मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं जिन्होंने आशंकाओं और आलोचनाओं के बावजूद स्टेडियम को समय पर तैयार करने के लिए दिन-रात काम किया।’ हाल ही में यह बताया गया था कि पीसीबी काम पूरा करने में कम से कम पांच सप्ताह पीछे चल रहा है। पीसीबी को 12 फरवरी तक स्टेडियम को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) को सौंपना है क्योंकि टूर्नामेंट एक सप्ताह बाद शुरू होगा। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ शुक्रवार को एक समारोह के दौरान स्टेडियम का आधिकारिक उद्घाटन करेंगे जहां अली जफर, आइमा बेग और आरिफ लोहार जैसे प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे। नकवी ने कहा, ‘मैं उन लगभग 1000 श्रमिकों का विशेष रूप से आभारी हूं जिन्होंने इस सपने को संभव बनाया है।’ नए स्टेडियम का परीक्षण आठ फरवरी को होगा जब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड त्रिकोणीय श्रृंखला का पहला मैच खेलेंगे जिसकी तीसरी टीम दक्षिण अफ्रीका है। पीसीबी 11 फरवरी को कराची में राष्ट्रीय स्टेडियम का उद्घाटन करेगा जिसमें राष्ट्रपति आसिफ जरदारी के शामिल होने की उम्मीद है। नकवी ने स्वीकार किया है कि लाहौर, कराची और रावलपिंडी में तीन स्टेडियमों के आधुनिकीकरण का खर्च शुरुआती आवंटित बजट से अधिक हो गया है लेकिन उन्होंने कहा कि नए अत्याधुनिक स्थल भविष्य में पाकिस्तान क्रिकेट को अच्छी सेवा प्रदान करेंगे। पीसीबी ने शुरू में नवीनीकरण कार्य के लिए 12 अरब 80 लाख रुपये आवंटित किए थे लेकिन बजट 18 अरब रुपये से अधिक बताया जा रहा है। पीसीबी ने कहा कि इस कार्य के लिए सरकार सहित किसी अन्य स्रोत से कोई वित्तीय सहायता नहीं ली गई।

धोनी के रांची स्थित घर का नंबर हुआ 7, बना सेल्फी प्वाइंट

रांची रांची के राजकुमार और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का लकी नंबर 7 रहा है, इसलिए धोनी ने 7 नंबर की जर्सी पहनी। धोनी के संन्यास के बाद बीसीसीआई ने दिसंबर 2023 में नंबर 7 जर्सी को भी रिटायर कर दिया। कोई भी भारतीय क्रिकेटर अब 7 नंबर की जर्सी नहीं पहन सकता। अब धोनी ने अपने हरमू स्थित घर को भी 7 नंबर दे दिया है। पूरे आवासीय परिसर में उनके द्वारा खेले गए शाट और विकेटकीपिंग की आकृति लगाई गई है। धोनी का घर अब उनके फैंस के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गया है। गौरतलब है कि धोनी को घर बनाने के लिए झारखंड सरकार ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड से 2009 में जमीन दी थी। इस प्लॉट के ठीक पीछे एक और प्लॉट खरीदकर धोनी ने रांची में बड़े अरमानों से अपना पहला सपनों का घर बनाया था। जिसका नाम शौर्य दिया है। हालांकि, धोनी अब राजधानी रांची के सिमलिया में आलीशान फार्म हाउस में रहते हैं। धोनी का जन्म सात जुलाई को हुआ था। जुलाई साल का सातवां महीना भी है। धोनी ने अपने इंटरनेशनल और आईपीएल करियर के दौरान नंबर-7 की जर्सी पहनी है। रांची में धोनी का एक आलीशान फार्म हाउस ‘कैलाशपति’ भी है। धोनी का रांची वाला फार्म हाउस सात एकड़ में फैला है। धोनी के इस फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल से लेकर इंडोर स्टेडियम और जिम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। बता दें कि धोनी मौजूदा समय में परिवार के साथ यहीं रहते हैं। धोनी का यह फार्म हाउस इतना खूबसूरत हैं कि कोई भी इससे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह सकता है। यह फार्म हाउस धोनी के हरमू रोड पर बने पहले घर से केवल 20 मिनट की ड्राइव पर है। इससे पहले धोनी ने अपना बचपन मैकोन कॉलोनी में छोटे-छोटे कमरों में गुजारा है। धोनी, अक्सर अपना खाली वक्त इसी फार्म हाउस में बिताते हैं। टीम इंडिया के लगभग सभी क्रिकेटर इस फार्म हाउस में आकर इसकी खूबसूरती का लुत्फ उठा चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में भूचाल, ऑलराउंडर ने अचानक लिया संन्यास, मार्कस स्टोइनिस ने छोड़ा वनडे क्रिकेट

नई दिल्ली  चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने से ठीक दो हफ्ते पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने अचानक वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर हर किसी को हैरान कर दिया. टूर्नामेंट से पहले इस फैसले से ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट में भूचाल आना संभव है. चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले कप्तान पैट कमिंस चोटिल हो गए और उनके खेलने संशय है. ऑलराउंडर मिचेल मार्श टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुके हैं. ऐसे में स्टोइनिस के वनडे छोड़ने से हंगामा मच गया है. मार्कस स्टोइनिस ने सितंबर 2015 में वनडे डेब्यू किया था. उन्होंने 71 मैचों में 1495 रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल था. इस दौरान स्टोइनिस ने कुल 48 विकेट भी लिए हैं. वह उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे जिसने 2023 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था. अब ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्टोइनिस का विकल्प ढूंढना होगा. स्टोइनिस ने कहा. “ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट खेलना एक अविश्वसनीय यात्रा रही है. मैं हर उस पल के लिए आभारी हूं जो मैंने हरे और सुनहरे रंग में बिताए. अपने देश का उच्चतम स्तर पर प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे लिए गर्व की बात रहेगी,” “यह फैसला लेना आसान नहीं था लेकिन मुझे लगता है कि यह वनडे से दूर होने और अपने करियर के अगले अध्याय पर पूरी तरह से ध्यान लगाने का सही समय है. मेरी रॉन (एंड्रयू मैकडॉनल्ड) के साथ अच्छे संबंध हैं और मैंने उनके समर्थन की बहुत सराहना की है. मैं पाकिस्तान में लड़कों का समर्थन करूंगा,” उन्होंने जोड़ा.

दिल्ली रॉयल्स और छत्तीसगढ़ वॉरियर्स होंगे आमने-सामने, रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में आज लीजेंड 90 लीग की शुरुआत

रायपुर रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार से लीजेंड 90 लीग की शुरुआत हो रही है। इस नए और रोमांचक 90 गेंदों के प्रारूप वाले टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में दिल्ली रॉयल्स और छत्तीसगढ़ वॉरियर्स आमने-सामने होंगे। दिल्ली रॉयल्स टीम की कमान अनुभवी भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन के हाथों में होगी। उनके साथ न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर, वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज लेंडल सिमन्स, श्रीलंका के दनुश्का गुनाथिलका समेत कई अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे। रॉस टेलर ने भारत में खेलने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने कहा, मुझे भारत में खेलना हमेशा पसंद आया है। यहां की ऊर्जा अलग होती है और इस बार लीजेंड 90 लीग का अनूठा प्रारूप इसे और भी रोमांचक बनाएगा। टेलर ने इस नए 90 गेंदों के प्रारूप को लेकर कहा, टी20 पहले से ही तेज प्रारूप है, लेकिन 90 गेंदों की यह लीग और भी तेज होगी। इसमें बल्लेबाजों को परिस्थितियों को जल्दी समझकर तेजी से रन बनाने होंगे, जबकि गेंदबाजों को अलग रणनीति अपनानी होगी। टेलर ने शिखर धवन की कप्तानी में खेलने को लेकर भी उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैंने शिखर के साथ कई बार अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में आमने-सामने मुकाबले खेले हैं, लेकिन पहली बार उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना शानदार अनुभव होगा। मैं अपनी टीम और कप्तान के लिए 100% देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। बिपुल शर्मा बोले- ‘नया प्रारूप दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण’ दिल्ली रॉयल्स के ऑलराउंडर बिपुल शर्मा ने 90-बॉल फॉर्मेट को लेकर कहा, यह एक दिलचस्प और अनूठा प्रारूप है। यह पारंपरिक 10 या 20 ओवरों के प्रारूप से अलग होगा और इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहना जरूरी होगा। उन्होंने टीम के संतुलन पर बात करते हुए कहा, हमारे पास शिखर धवन और रॉस टेलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिनसे युवा खिलाड़ियों को सीखने का शानदार अवसर मिलेगा। हम एकजुट होकर खेल का मजा लेंगे और अपनी रणनीति को सही ढंग से लागू करेंगे। दिल्ली रॉयल्स टीम : शिखर धवन (कप्तान), लेंडल सिमन्स, रॉस टेलर, जेरोम टेलर, दनुश्का गुनाथिलका, शरद लुम्बा, बिपुल शर्मा, सुमित नरवाल, परविंदर अवाना, लखविंदर सिंह, राजविंदर सिंह, पुनीत बिस्ट, अनुरीत सिंह, एंजेलो परेरा, प्रवीन गुप्ता। लीजेंड 90 लीग का पहला मुकाबला शाम 7 बजे से दिल्ली रॉयल्स और छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा, जहां प्रशंसकों को रोमांचक क्रिकेट का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।  

कर्नाटक ने अब तक 28 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक जीते हैं, जो की पदक तालिका में शीर्ष पर बरकरार

देहरादून उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल के नौवें दिन के पदक तालिका में कर्नाटक ने 54 पदकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। कर्नाटक ने अब तक 28 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक जीते हैं। दूसरे स्थान पर सर्विसेज है, जिसने कुल 46 पदक (27 स्वर्ण, 10 रजत, 9 कांस्य) अपने नाम किए हैं। मध्य प्रदेश 34 पदकों (17 स्वर्ण, 7 रजत, 10 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र 82 पदकों के साथ सर्वाधिक कुल पदक जीतने वाला राज्य है, लेकिन इसमें स्वर्ण पदकों की संख्या 16 होने के कारण वह चौथे स्थान पर है। हरियाणा 51 पदकों के साथ पांचवें और तमिलनाडु 44 पदकों के साथ छठे स्थान पर बना हुआ है। मणिपुर, दिल्ली, केरल और पंजाब शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। मेजबान राज्य उत्तराखंड अब तक कुल 33 पदक (4 स्वर्ण, 14 रजत, 15 कांस्य) जीत चुका है और वह पदक तालिका में 15वें स्थान पर है। राष्ट्रीय खेल के दौरान खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, और आने वाले दिनों में पदक तालिका में और बदलाव की उम्मीद की जा रही है। उत्तराखंड में आयोजित इस भव्य खेल आयोजन ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है।  

राष्ट्रीय खेल : ट्रैक साइक्लिंग में हरियाणा, कर्नाटक और अंडमान के साइक्लिस्टों का जलवा

रुद्रपुर 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत शिवालिक वेलोड्रोम, रुद्रपुर में ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न श्रेणियों में देशभर के साइक्लिस्टों ने अपनी गति, तकनीक और रणनीति से दर्शकों को रोमांचित किया। हरियाणा ने महिला एलीट टीम परसूट में जीता स्वर्ण महिला एलीट टीम परसूट (4 किमी) स्पर्धा में हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। हिमांशी सिंह, परुल, अंशु देवी और मीनाक्षी की चौकड़ी ने 5.26.920 मिनट का समय निकालते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। ओडिशा (5.30.423) की टीम को रजत पदक और महाराष्ट्र (5.32.643) की टीम को कांस्य पदक मिला। डेविड बेकहम ने पुरुष 1 किमी टाइम ट्रायल में मारी बाजी पुरुष एलीट टाइम ट्रायल (1 किमी) में अंडमान व निकोबार के डेविड बेकहम ने 1.06.535 मिनट में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान के देवेंद्र बिश्नोई (1.06.644) ने रजत और मणिपुर के यांगलेम रोजित सिंह (1.07.874) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। कीर्ति रंगास्वामी ने महिला केरिन स्पर्धा में मारी बाजी महिला एलीट केरिन (5 लैप्स) स्पर्धा में कर्नाटक की कीर्ति रंगास्वामी सी ने तेज रफ्तार और जबरदस्त तकनीक के दम पर स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र की श्वेता बालू गुंजाल को रजत और तमिलनाडु की श्रीमति जे को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सर्विसेज ने पुरुष टीम परसूट में किया कमाल पुरुष एलीट टीम परसूट (4 किमी) में सर्विसेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। महेंद्र सरन, मनजीत सिंह, साहिल कुमार, दिनेश कुमार और राधा किशन गोदरा की टीम ने 4.33.362 मिनट का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। पंजाब (4.40.076) की टीम को रजत और राजस्थान (4.45.102) की टीम को कांस्य पदक मिला। तीसरे दिन की इन शानदार प्रतियोगिताओं के बाद ट्रैक साइक्लिंग स्पर्धाओं के अगले मुकाबलों को लेकर दर्शकों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।  

द हंड्रेड: एसआरएच ने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स फ्रेंचाइजी खरीदी

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स फ्रेंचाइजी हासिल कर ली है। यॉर्कशायर काउंटी द्वारा संचालित टीम के लिए विजयी बोली 100 मिलियन जीबीपी है। यह इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा बेची गई छठी हंड्रेड फ्रेंचाइजी है और मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बाद एसआरएच तीसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी है, जिसने 100 गेंदों की प्रतियोगिता में एक टीम हासिल की है। पिछले कुछ दिनों में इंग्लिश बोर्ड ने लंदन स्पिरिट, ओवल इनविंसिबल्स, वेल्श फायर, मैनचेस्टर ओरिजिनल्स और बर्मिंघम फीनिक्स को बेच दिया है। दो और टीमें – ट्रेंट रॉकेट्स और सदर्न ब्रेव – बिक्री के लिए तैयार हैं। चेन्नई स्थित सन ग्रुप द्वारा प्रबंधित सनराइजर्स, फ्रेंचाइजी क्रिकेट के क्षेत्र में पुरानी है। वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हैदराबाद स्थित टीम हैं और एसए 20 में भी सनराइजर्स ईस्टर्न केप उनकी एक टीम है। वर्तमान में आईपीएल में उनका नेतृत्व पैट कमिंस कर रहे हैं, जो यकीनन सबसे सम्मानित अंतरराष्ट्रीय कप्तानों में से एक हैं। वे पिछले साल आईपीएल में उपविजेता रहे थे। एसए 20 में, वे दो बार के गत चैंपियन हैं।  

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से वेस्टइंडीज के 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की होगी शुरुआत

नई दिल्ली वेस्टइंडीज की पुरुष क्रिकेट टीम 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला से करेगी। यह श्रृंखला 25 जून से 16 जुलाई तक खेली जाएगी। डैरेन सैमी की कोचिंग में यह वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट असाइनमेंट होगा, जिन्होंने रेड-बॉल कोच आंद्रे कोली की जगह ली है। श्रृंखला का पहला टेस्ट बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा, दूसरा टेस्ट ग्रेनेडा नेशनल स्टेडियम में और अंतिम टेस्ट जमैका के सबीना पार्क में होगा। इसके बाद दोनों टीमें पांच टी20 मैच भी खेलेंगी। पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सत्र का समापन वेस्टइंडीज अपनी घरेलू गर्मी का समापन 31 जुलाई से 12 अगस्त तक पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों के साथ करेगा। टी20 सीरीज फ्लोरिडा में ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में होगी, जबकि ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद में एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ विदेशी दौरे इसके बाद वेस्टइंडीज 21 सितंबर से 23 दिसंबर तक भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड का दौरा करेगा। बांग्लादेश में टीम तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी, जबकि न्यूजीलैंड दौरे में तीन टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच शामिल होंगे। वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरा 2023 वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने से चूकने के बाद, वेस्टइंडीज 2027 विश्व कप की तैयारी में आयरलैंड और इंग्लैंड में तीन-तीन वनडे और टी20 मैच खेलेगा। आयरलैंड में मुकाबले 21 से 25 मई तक मलाहाइड में होंगे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच 29 मई, 1 जून और 3 जून को हेडिंग्ली, कार्डिफ और द ओवल में खेले जाएंगे। इसके बाद टीम तीन टी20 मैचों के लिए बेलफास्ट लौटेगी, जहां 15 जून को उनका यूके दौरा समाप्त होगा। वेस्टइंडीज महिला टीम का 2025 अभियान वेस्टइंडीज की महिला टीम अपने 2025 अभियान की शुरुआत 4 से 19 अप्रैल तक पाकिस्तान में विश्व कप क्वालीफायर से करेगी। इस टूर्नामेंट में छह टीमें अगस्त-सितंबर में भारत में होने वाले महिला विश्व कप के दो स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसके बाद टीम 21 मई से 8 जून तक इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां तीन टी20 और तीन वनडे खेले जाएंगे। फिर वेस्टइंडीज की महिलाएं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्वदेश में तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबलों में भिड़ेंगी। इन सभी मैचों की मेजबानी बारबाडोस का केंसिंग्टन ओवल करेगा। वेस्टइंडीज की पुरुष और महिला टीमों के व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम से यह साफ है कि वे आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।  

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले एक और बड़ा झटका लगा, अब इस दिग्गज अंपायर ने भी पाकिस्तान जाने से किया इनकार

नई दिल्ली पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले एक और बड़ा झटका लगा है. बड़ी खबर है कि अंपायर नितिन मेनन ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी पैनल में शामिल ये अंपायर पाकिस्तान नहीं जा रहा है. इससे पहले भारतीय टीम ने भी पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था, अब भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने भी ये फैसला लेकर पीसीबी को बड़ा झटका दिया है. यही वजह है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जारी अंपायरों की लिस्ट में नितिन मेनन का नाम ही नहीं है. ये अंपायर करेंगे चैंपियंस ट्रॉफी में अंपायरिंग चैंपियंस ट्रॉफी में कुमार धर्मसेना, क्रिस गैफनी, माइकल गॉफ, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलब्रॉ, एहसान रजा, पॉल राइफल, शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, रॉडनी टकर, एलेक्स वॉर्फ, जोएल विल्सन जवागल श्रीनाथ भी बाहर बड़ी खबर ये है कि भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और आईसीसी के बेहद अनुभवी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ भी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हैं. उन्हें भी मैच रेफरी के पैनल में मौका नहीं मिला है. डेविड बून, एंड्रयू पायक्रॉफ्ट और रंजन मदुगले चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान मैच रेफरी रहेंगे.   नितिन मेनन और जवागल श्रीनाथ का अनुभव नितिन मेनन 40 टेस्ट में अंपायरिंग कर चुके हैं, जिसमें वो 30 बार मैदान और 10 बार टीवी अंपायर रहे. वनडे में वो 75 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं. जबकि टी20 में भी उन्होंने 75 मैचों में अंपायरिंग की है. वो 13 महिला टी20 इंटरनेशनल मैचों में भी अंपायरिंग कर चुके हैं. जवागल श्रीनाथ का बतौर मैच रेफरी करियर काफी बड़ा है. ये दिग्गज 79 टेस्ट, 272 वनडे मैचों में मैच रेफरी रह चुका है. इसके अलावा 136 टी20 मैचों में भी उन्होंने ये काम किया है. हाल ही में श्रीनाथ विवादों में आए थे, जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पुणे टी20 में भारतीय टीम को सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी देने के फैसले पर मुहर लगाई थी. श्रीनाथ ने शिवम दुबे के चोटिल होने के बाद हर्षित राणा को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर खिलाने की इजाजत दी थी जिसके बाद काफी ज्यादा विवाद हुआ.  

तीन शतक लगाते ही तोड़ सकते है क्रिस गेल का रिकॉर्ड, विराट कोहली छह महीने बाद वनडे फॉर्मेट में खेलने उतरेंगे

नई दिल्ली भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली छह महीने बाद वनडे फॉर्मेट में खेलने उतरेंगे। खेल के सबसे लंबे प्रारूप में ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर लगातार आउट हो रहे कोहली के लिए वनडे में भी यही समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि फैंस को उम्मीद है कि कोहली जल्द ही फॉर्म में लौटेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली के पास आलोचकों को बल्ले से जवाब देने का मौका है। वहीं वह चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में फॉर्म हासिल कर सकते हैं। विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 1340 रन बनाए हैं। अगर वह आगामी वनडे सीरीज में 293 रन बना लेते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ देंगे। वहीं भारत के पूर्व कप्तान अगर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 195 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह भारत बनाम इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। एमएस धोनी के नाम ये रिकॉर्ड है। उन्होंने 1546 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में 13 साल बाद वापसी की थी और मैच भी खेला। हालांकि वह रेलवे के खिलाफ मुकाबले में कुछ कमाल नहीं दिखा सके। वह पहली पारी में केवल 15 गेंद खेलकर छह रन बनाने के बाद आउट हो गए थे। चैंपियंस ट्रॉफी से पूर्व भारत को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। तीन वनडे मुकाबले नागपुर, अहमदाबाद और कटक में खेले जाएंगे, जहां पारंपरिक रूप से बड़े स्कोर बनते हैं।

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम पहला मुकाबला कल खेलेगी, टिकट काउंटर पर हुआ जमकर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

नई दिल्ली भारत और इंग्लैंड के बीच कल से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 4-1 से टी20 सीरीज अपने नाम की थी और अब रोहित की टीम की बारी है। रोहित की अगुवाई में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला गुरुवार को खेलेगी। वहीं दूसरे मैच के लिए ऑफलाइन टिकट की ब्रिकी शुरू हो गई। कटक में होने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए फैंस के बीच काफी क्रेज है और इसी वजह से बुधवार को टिकट काउंटर पर काफी भीड़ जुट गई थी और भगदड़ जैसे हालात हो गए थे लेकिन पुलिस ने सही समय पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फैंस को काउंटर से हटाने के लिए पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें भी की। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे कटक में खेला जाएगा, जिसके ऑफलाइन टिकट के लिए बुधवार को टिकट काउंटर पर जमकर बवाल हुआ। बाराबती स्टेडियम के बाहर सुबह से ही फैंस की लंबी लाइन मौजूद थी। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैंस टिकट काउंटर के ऊपर चढ़ गए हैं और पुलिस उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। दूसरे वनडे के लिए मैच के लिए टिकटों की ऑफलाइन बिक्री आज सुबह 9 बजे शुरू हुई। बुधवार और गुरुवार को टिकट खरीद सकेंगे। हालांकि पहले दिन ही भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। वहीं अधिकारियों ने बताया कि रविवार को भारत-इंग्लैंड क्रिकेट मैच से पहले ओडिशा के कटक में बाराबती स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी। भारत बनाम इंग्लैंड वनडे टीम इस प्रकार है:- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा (पहले दो वनडे), जसप्रीत बुमराह (तीसरा वनडे) और वरुण चक्रवर्ती।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कल, इंग्लैंड को लग सकता है करारा झटका

नागपुर भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गुरुवार (6 फरवरी) को नागपुर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड के खेमे में से बड़ी खबर सामने आई है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ शुरुआती दो मैच से बाहर हो सकते हैं। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह इन मैचों में नहीं खेलेंगे, हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक उनके चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फिट होने की उम्मीद है। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान तीसरे मैच में स्मिथ को पिंडली में समस्या हुई थी। उन्होंने दूसरे और तीसरे मैच में जैकब बेथेल की जगह ली थी। हालांकि अंतिम दो मैचों में वह नहीं खेल सके। इंग्लैंड के पास वनडे सीरीज में विकेटकीपिंग के लिए दो विकल्प (जोस बटलर, फिल सॉल्ट) मौजूद हैं। हालांकि बटलर ने चोट की वापसी के बाद विकेटकीपिंग नहीं है, जबकि फिल सॉल्ट ने बतौर विकेटकीपर सिर्फ तीन वनडे ही खेले हैं। जो रूट वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल हो गए हैं लेकिन स्मिथ को लेकर संशय बरकरार है। जो रूट रेहान अहमह की जगह लेने वाले थे लेकिन इंग्लैंड ने स्टार स्पिनर को वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह दी है। टी20 सीरीज के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, जहां भारत लगातार स्पिनरों पर भरोसा कर रहा था तो वही इंग्लैंड की टीम सिर्फ एक स्पिनर के साथ उतर रही थी। नागपुर में होने वाले पहले वनडे में साकिब महमूद को अंतिम-11 में मौका मिला सकता है। साकिब महमूद को पुणे में खेले गए टी20 मैच में टीम में शामिल किया था। उन्होंने एक ही ओवर में तीन विकेट झटके थे। हालांकि उसके बाद उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया। वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार को नागपुर में होगी। दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी मैच 12 फरवरी को होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet