LATEST NEWS

आरपी सिंह ने कहा जेक फ्रेजर-मैकगर्क को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स रिटेन करेगी

फ्रेजर-मैकगर्क को दिल्ली कैपिटल्स रिटेन करेगी: आरपी सिंह दिल्ली कैपिटल्स की टीम बल्लेबाज फ्रेजर-मैकगर्क को भविष्य के लिए तैयार करना चाहती है : आरपी सिंह  आरपी सिंह ने कहा जेक फ्रेजर-मैकगर्क को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स रिटेन करेगी नई दिल्ली भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया के बड़े हिट वाले सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स रिटेन करेगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस युवा बल्लेबाज को भविष्य के लिए तैयार करना चाहती है। फ्रेजर-मैकगर्क को एक सलामी बल्लेबाज के रूप में डेविड वॉर्नर के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने इस साल आईपीएल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के लिए 234.04 की स्ट्राइक रेट के साथ 330 रन बनाए थे। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए उनका प्रदर्शन शुरुआती दौर में अच्छा नहीं रहा , लेकिन फ्रेजर-मैकगर्क ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में अर्धशतक जड़कर कमबैक किया, और उन्होंने सभी को उस क्षमता की याद दिलाई जो उन्हें कैपिटल्स के लिए रिटेंशन का दावेदार बनाती है। आरपी सिंह ने जियोसिनेमा से कहा, “फ्रेजर-मैकगर्क अपनी अलग खेल शैली और इस फ्रैंचाइजी पर उनके प्रभाव के कारण निश्चित रूप से बने रहेंगे। ऋषभ पंत को कप्तान के रूप में बरकरार रखा जाएगा। दो स्पिनर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव टीम में बने रहेंगे। अन्य के लिए, आप आरटीएम का उपयोग कर सकते हैं क्योंकि कई फ्रेंचाइजी आरटीएम का उपयोग करने की उम्मीद में खिलाड़ियों को रिलीज करती हैं।” आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन से पहले टीमों के लिए अपने रिटेंशन को अंतिम रूप देने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है। दस आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी आईपीएल 2024 टीम से अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जिसमें ज्यादा से ज्यादा पांच कैप्ड खिलाड़ी (भारतीय और विदेशी) और अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं।    

भारतीय खो-खो महासंघ ने अंतर्राष्ट्रीय खो-खो फेडरेशन के सहयोग से 2025 में भारत में पहले खो खो विश्वकप के आयोजन का ऐलान किया

नई दिल्ली भारत में अगले साल खो-खो विश्व कप का आयोजन किया जायेगा जिसमें छह महाद्वीपों के 24 देश हिस्सा लेंगे। भारतीय खो-खो महासंघ ने अंतर्राष्ट्रीय खो-खो फेडरेशन के सहयोग से 2025 में भारत में पहले खो खो विश्वकप के आयोजन का ऐलान किया है जिसमें छह महाद्वीपों के 24 देश भाग लेंगे। इसमें 16 पुरुष और 16 महिला टीमें भाग लेंगी। खो-खो की जड़ें भारत में हैं। आज, यह खेल जो मिट्टी से शुरू हुआ और मैट पर आ गया है और दुनिया भर में 54 देशों के साथ वैश्विक उपस्थिति बना चुका है। विश्व कप से पहले खेल को बढ़ावा देने के लिए भारतीय खो-खो महासंघ 10 शहरों के 200 एलीट स्कूलों में खेल को ले जाने की योजना बना रहा है। महासंघ स्कूली छात्रों के लिए सदस्यता अभियान भी चलाएगा, जिसका उद्देश्य विश्व कप से पहले कम से कम 50 लाख खिलाड़ियों को पंजीकृत करना है। भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने कहा,“हम पहले खो-खो विश्व कप की मेजबानी करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यह टूर्नामेंट सिर्फ़ प्रतिस्पर्धा की मिसाल नहीं बनेगा बल्कि यह देशों को एक साथ लाने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और दुनिया को खो-खो की सुंदरता और तीव्रता दिखाने का काम करेगा। हमारा अंतिम लक्ष्य 2032 तक खो-खो को ओलंपिक खेल के रूप में मान्यता दिलाना है और यह विश्व कप उस सपने की ओर पहला कदम है।” इस टूर्नामेंट में एक हफ़्ते तक चलने वाले मैचों की श्रृंखला होगी, जिसमें दुनिया भर के शीर्ष-स्तरीय एथलीट अपने कौशल, चपलता और टीमवर्क का प्रदर्शन करेंगे। इस बीच, खो-खो विश्व कप का उद्देश्य इस स्वदेशी भारतीय खेल को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहुंचाना है। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की मेजबानी करके, केकेएफआई 2032 संस्करण तक ओलंपिक खेलों में खो-खो की जगह सुरक्षित करने की इच्छा रखता है, जो खेल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।    

यशस्वी और सिराज को टेस्ट सीरीज के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों का खिताब मिला

नई दिल्ली बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को कानपुर टेस्ट में सात विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद सीरीज के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों का खिताब मिला। बीसीसीआई डॉट टीवी पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, भारत के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने बताया कि जायसवाल और सिराज ने कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ फील्डर का तमगा हासिल किया। उन्होंने कहा, “इस बार हमारे पास बेस्ट फील्डर के लिए दो विजेता हैं। इस सीरीज में खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिंग का उदाहरण पेश किया। दोनों टेस्ट मैचों में हमने कई अच्छे कैच लपके, जो वास्तव में सराहनीय है। मुझे लगाता है कि दो लोग इस पदक के हकदार थे और वह कोई और नहीं बल्कि जायसवाल और सिराज थे।” सीरीज में भारत की कैचिंग बेहतरीन रही और दिलीप ने खेल के इस पहलू में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी टीम की प्रशंसा की। हालांकि रोहित को पदक नहीं मिला, लेकिन दिलीप ने उनकी फील्डिंग स्किल्स की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब कैचिंग की बात आती है, तो मुझे लगता है कि वह सबसे ज्यादा भरोसेमंद है। राहुल के बारे में बात करते हुए दिलीप ने कहा, “वह ऐसा खिलाड़ी है जिसने वाकई अपनी मजबूत सजगता दिखाई है और जब कैचिंग की बात आती है तो वह वाकई बहुत ही शांत रहता है और बहुत ही बेहतरीन काम करता है।” बांग्लादेश पर शानदार जीत के साथ भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपने अंक प्रतिशत को 74.24 तक पहुंचा दिया है और अपनी शीर्ष स्थिति को मजबूत किया है। भारत अब न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगा, जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगी, उसके बाद पुणे और मुंबई में मैच खेले जाएंगे।  

सरफराज खान ने ईरानी कप में मुंबई की टीम में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया, ठोका शतक, लगाए 14 चौके

मुंबई सरफराज खान ने ईरानी कप में मुंबई की टीम में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2 अक्टूबर बुधवार को शेष भारत के खिलाफ अपना 15वां प्रथम श्रेणी शतक बनाया। लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन लंच से पहले सरफराज ने 150 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। मुंबई के इस बल्लेबाज को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। ईरानी कप में खेल शुरू होने से पहले उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया था। सरफराज ने बांग्लादेश के खिलाफ किसी भी मैच में हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि केएल राहुल उनसे आगे थे। सरफराज पहले दिन मुंबई के 4 विकेट पर 139 रन पर बल्लेबाजी करने आए थे। इसके बाद उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर गत रणजी ट्रॉफी चैंपियन के लिए मैच को संभाला। रहाणे और सरफराज ने पहले दिन के अंत तक 98 रन जोड़े और सुनिश्चित किया कि मुंबई 4 विकेट पर 237 रन बनाए। दूसरे दिन दोनों ने 43 रन और जोड़े, लेकिन रहाणे 97 रन बनाकर यश दयाल की गेंद पर आउट हो गए और शतक से चूक गए। इसके बाद सरफराज के साथ शम्स मुलानी क्रीज पर आए, लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और मुकेश कुमार ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इसका मतलब था कि सरफराज को अब चीजों को संभालना था और खुलकर रन बनाने थे। उनके साथ तनुश कोटियन आए और दोनों ने 58 रन बनाए और मुंबई को लखनऊ में लंच तक 6 विकेट पर 338 रन तक पहुंचाया। पिछले ओवर में करीबी मुकाबले से बचने के बाद सरफराज ने 92वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। मुंबई के बल्लेबाज ने लंच तक 155 गेंदों पर 103 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उनके नाम 14 चौके शामिल थे।  

महिला टी-20 विश्वकप से पहले स्मृति मंधाना ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि इससे काफी ‘भावनाएं’ जुड़ी हैं

संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त अरब अमीरात में अक्टूबर में होने वाले महिला टी-20 विश्वकप से पहले स्मृति मंधाना ने बुधवार को भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि इससे काफी ‘भावनाएं’ जुड़ी हैं। पिछले महीने भारतीय महिला टीम यूएई में 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्वकप में हिस्सा लेने के लिए पहुंची। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चार अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी। इसके बाद भारतीय महिला टीम 6 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में मंधाना ने कहा कि फैंस की भावनाओं के कारण है, ये एक महत्वपूर्ण मुकाबला बन जाता है। मंधाना ने कहा, ”मेरे हिसाब से भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता किसी और चीज से ज्यादा प्रशंसकों की भावनाओं के बारे में है। ऐसा नहीं होता कि खिलाड़ी एक-दूसरे से बात नहीं करते। ये दोनों देशों की भावनाएं हैं जो इस मैच को महत्वपूर्ण बनाती है। मेरे लिए विश्व कप का हर मैच खास है और हम हर खेल में समान प्रयास करते हैं। लेकिन निश्चित रूप से भारत-पाकिस्तान खेलों से बहुत सारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं।” ऑस्ट्रेलिया के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ”विश्व कप में हर गेम महत्वपूर्ण है। आपको हर मुकाबले में सौ प्रतिशत देना होता है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका मजबूत टीमें हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया, आप जानते हैं आप गलती नहीं कर सकते हैं। आपको उनसे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उस दिन अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। ऑस्ट्रेलिया का सामना करना हमेशा रोमांचकारी होता है क्योंकि वे बहुत अच्छी टीम हैं और उन्हें हराना एक बड़ी चुनौती है।” इसके बाद नौ अक्टूबर को श्रीलंका तथा 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होगी। इस विश्वकप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिन्हें पांच-पांच के समूह में दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप ए में शामिल है। ग्रुप ए में भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। विश्वकप के सेमीफाइनल 17 और 18 अक्तूबर को खेले जाएंगे। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वह पहला सेमीफाइनल खेलेगी। फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों सेमीफानल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है।

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में अपने-अपने अभ्यास मैचों में जीत दर्ज की

दुबई ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में अपने-अपने अभ्यास मैचों में जीत दर्ज की। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन गेंदबाजी की और वेस्टइंडीज के अंतिम नौ विकेट 17 रन पर चटकाए और अभ्यास मैचों में अजेय रहा। इंग्लैंड ने लॉरेन बेल और सारा ग्लेन की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड को 127 रन पर रोका और फिर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं, दीप्ति शर्मा ने नाबाद 35 रन बनाए और दो रन देकर एक विकेट लिया जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 35 रन से हराया एनाबेल सदरलैंड और एश्ले गार्डनर के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 35 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के शीर्ष छह में से चार बल्लेबाज दहाई के अंकों को भी नहीं छू सके, लेकिन गार्डनर ने रन बनाए, उन्होंने और सदरलैंड ने छठे विकेट के लिए 56 रन जोड़े, जिसमें सदरलैंड 38 रन बनाकर आउट हुईं। गार्डनर (31) अंतिम विकेट के रूप में आउट हुईं, वहीं, अलाना किंग ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन बनाए। जवाब में, हेले मैथ्यूज और कियाना जोसेफ ने पहले विकेट के लिए 68 रन बनाए, जबकि मैथ्यूज (42) और शेमेन कैम्पबेल ने दूसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े। हालांकि इसके बाद, वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई,और अंतिम पांच ओवरों में से चार में 8 विकेट गिरे। किंग ने 30 रन देकर चार विकेट लिए। केर की अर्धशतकीय पारी बेकार गई ओपनर एमिलिया केर की नाबाद 64 रन की पारी न्यूजीलैंड के लिए व्यर्थ साबित हुई, क्योंकि उनकी टीम इंग्लैंड से पांच विकेट से हार गई। न्यूजीलैंड ने केर और इज़ी गेज (नाबाद 26) के पारी की बदौलत 127 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में, इंग्लैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन डैनी वायट-हॉज और नेट साइवर-ब्रंट की जोड़ी ने सहजता से रन बनाए। साइवर ब्रंट ने डेनी गिब्सन के साथ मिलकर 24 रन बनाए और तीन ओवर शेष रहते टीम को जीत दिलाई। दीप्ति शर्मा के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रन से हराया अयाबोंगा खाका ने दक्षिण अफ्रीका के लिए शानदार गेंदबाजी की, लेकिन भारत के खिलाफ 28 रन की हार को रोक नहीं सकीं। खाका ने पांच विकेट चटकाए, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 20 ओवर में 144/7 पर रोक दिया। इस तेज गेंदबाज ने शैफाली वर्मा को शून्य पर आउट किया, साथ ही खतरनाक हरमनप्रीत कौर (10) और ऋचा घोषको भी आउट किया। घोष ने 25 गेंदों में 36 रन बनाए। खाका ने भारत को डेथ ओवरों में फायदा उठाने का मौका नहीं दिया, केवल दीप्ति शर्मा ही टिक सकीं, जिन्होंने नाबाद 35 रन बनाए। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने जवाब में सतर्कता बरती और 10 ओवर में 56 रन बना लिए, इसके बाद लॉरा वोल्वार्ड्ट 11वें ओवर में 29 रन बनाकर आउट हो गईं। शर्मा ने अपने दो ओवरों में सिर्फ दो रन दिए, इसके बाद क्लो ट्रायन और एनेरी डर्कसेन ने क्रमश: 24 और नाबाद 21 रन बनाकर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन भारत को 28 रन से जीतने से नहीं रोक सकीं।  

सर्गेई मकारोव को भाला फेंक खिलाड़ियों का नया मुख्य कोच एएफआई ने किया नियुक्त, साई की मंजूरी का इंतजार

नई दिल्ली भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने पूर्व विश्व चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता सर्गेई मकारोव को भाला फेंक खिलाड़ियों का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। हालांकि अभी भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की मंजूरी बाकी है। भाला फेंक कोच लाने का फैसला डॉ. क्लॉस बार्टोनिट्ज़ के उस बयान के तुरंत बाद आया है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि वे अगले ओलंपिक चक्र के लिए उस भूमिका में बने नहीं रहेंगे। बार्टोनिट्ज़ दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा के दीर्घकालिक कोच हैं। 75 वर्षीय बार्टोनिट्ज़ को नीरज की कोहनी की गंभीर चोट से वापसी का श्रेय दिया जाता है और फिर उन्हें लंबे समय तक कमर की चोट से उबरने में मदद की, जबकि उन्होंने इतनी निरंतरता बनाए रखी कि वे विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतने में सफल रहे, साथ ही उन्होंने अपने दो ओलंपिक पदक भी जीते। मकारोव के पास भाला फेंकने का अच्छा अनुभव है। वह दो बार ओलंपिक पदक विजेता हैं, जिन्होंने 2000 और 2004 ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता है। वह 2003 के विश्व चैंपियन और 2005 के विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता भी हैं। रूसी खिलाड़ी का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 92.61 मीटर है, जो उन्हें सर्वकालिक सूची में आठवें स्थान पर रखता है। यह देखना अभी बाकी है कि नीरज मकारोव के साथ काम करेंगे या व्यक्तिगत ध्यान के लिए कोई दूसरा कोच चुनेंगे। हालांकि, बार्टोनिट्ज़ ने भी नीरज के साथ विशेष रूप से काम करने से पहले भारत में अपना कार्यकाल कई एथलीटों के साथ काम करके शुरू किया था।  

आईएलटी-20 डेवलपमेंट टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण 6 अक्टूबर को आईसीसी अकादमी ओवल 1 में शुरू होगा

दुबई इंटरनेशनल लीग टी 20 (आईएलटी-20) डेवलपमेंट टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण रविवार 6 अक्टूबर को आईसीसी अकादमी ओवल 1 में शुरू होगा। पिछले साल की तरह, छह टीमें 18 मैचों के टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगी जो एकल-लीग के आधार पर खेला जाएगा। टीमों का चयन पिछले सप्ताह एक ड्राफ्ट के माध्यम से किया गया था-छह पक्षों में से प्रत्येक में 15 खिलाड़ी शामिल हैं और इसमें यूएई के स्टार राष्ट्रीय खिलाड़ी और आईएलटी 20 प्रतिभागी शामिल हैं। टूर्नामेंट यूएई के भावी सितारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और सीजन 3 से पहले छह आईएलटी 20 फ्रेंचाइजी को प्रभावित करने का एक और अवसर होगा, जो जनवरी-फरवरी 2025 में खेला जाएगा। छह टूर्नामेंट दस्तों को एक खिलाड़ी चयन ड्राफ्ट के माध्यम से चुना गया था जो पिछले सप्ताह दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट के अंत में, प्लेयर सिलेक्शन ड्राफ्ट का एक और दौर होगा। छह आईएलटी 20 फ़्रैंचाइज़ी में से प्रत्येक सीजन 3 के लिए अपने यूएई चयन (न्यूनतम चार प्रति स्क्वाड) को पूरा करेगी, आईएलटी 20 सीजन 3 रिटेंशन विंडो में टीमों द्वारा कुल 12 यूएई खिलाड़ियों को रिटेन किया गया। इस प्रकार, आईएलटी 20 डेवलपमेंट टूर्नामेंट, प्लेयर सिलेक्शन ड्राफ्ट के बाद कुल 12 अतिरिक्त खिलाड़ियों को चुना जा सकता है। डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 डेवलपमेंट टूर्नामेंट 2024 – शेड्यूल (सभी 18 मैच आईसीसी अकादमी ओवल 1 – दुबई में खेले जाएंगे): रविवार, 6 अक्टूबर – शाम 5 बजे – आईएलटी20 मार्वल्स बनाम डेजर्ट वाइपर्स डेवलपमेंट रविवार, 6 अक्टूबर – रात 9 बजे – दुबई कैपिटल्स डेवलपमेंट बनाम गल्फ जायंट्स डेवलपमेंट सोमवार, 7 अक्टूबर – शाम 5 बजे – आईएलटी20 थंडरबोल्ट्स बनाम आईएलटी20 पर्ल्स सोमवार, 7 अक्टूबर – रात 9 बजे – गल्फ जायंट्स डेवलपमेंट बनाम आईएलटी20 मार्वल्स मंगलवार, 8 अक्टूबर – शाम 5 बजे – आईएलटी20 पर्ल्स बनाम दुबई कैपिटल्स डेवलपमेंट मंगलवार, 8 अक्टूबर – रात 9 बजे – डेजर्ट वाइपर्स डेवलपमेंट बनाम आईएलटी20 थंडरबोल्ट्स बुधवार, 9 अक्टूबर – शाम 5 बजे – दुबई कैपिटल्स डेवलपमेंट बनाम आईएलटी20 मार्वल्स बुधवार, 9 अक्टूबर – रात 9 बजे – गल्फ जायंट्स डेवलपमेंट बनाम डेजर्ट वाइपर्स डेवलपमेंट शुक्रवार, 11 अक्टूबर – शाम 5 बजे – आईएलटी 20 थंडरबोल्ट्स बनाम गल्फ जायंट्स डेवलपमेंट शुक्रवार, 11 अक्टूबर – रात 9 बजे – आईएलटी 20 पर्ल्स बनाम आईएलटी 20 मार्वल्स शनिवार, 12 अक्टूबर – शाम 5 बजे – डेजर्ट वाइपर्स डेवलपमेंट बनाम दुबई कैपिटल्स डेवलपमेंट शनिवार, 12 अक्टूबर – रात 9 बजे – आईएलटी 20 मार्वल्स बनाम आईएलटी 20 थंडरबोल्ट्स रविवार, 13 अक्टूबर – शाम 7 बजे डेजर्ट वाइपर्स बनाम आईएलटी 20 पर्ल्स सोमवार, 14 अक्टूबर – शाम 5 बजे – आईएलटी 20 थंडरबोल्ट्स बनाम दुबई कैपिटल्स डेवलपमेंट सोमवार, 14 अक्टूबर – रात 9 बजे – आईएलटी 20 पर्ल्स बनाम गल्फ जायंट्स डेवलपमेंट मंगलवार, 15 अक्टूबर – शाम 5 बजे – पहला सेमीफाइनल मंगलवार, 15 अक्टूबर – रात 9 बजे – दूसरा सेमीफाइनल बुधवार, 16 अक्टूबर – शाम 7 बजे – फाइनल आईएलटी 20 डेवलपमेंट टूर्नामेंट 2024 – टीमें इस प्रकार हैं: डेजर्ट वाइपर डेवलपमेंट: अब्दुल्ला कयानी, बासिल हमीद, दानिश कुरेशी, डेनियल पॉसन, ध्रुव पराशर, जुनैद शम्सुद्दीन, खुजैमा बिन अनवर, लवप्रीत सिंह, शाहबाज अली, तैमूर अली, तनिष सूरी, उदीश सूरी, वहाब हसन, वसीम अकरम और जीशान आबिद। दुबई कैपिटल्स डेवलपमेंट: अली आबिद, फरहान खान, हाफिज अलमास अयूब, हैदर अली, हिलाल नूर, जुनैद खान अफरीदी, इबरार अहमद शाह, खालिद शाह, मोहम्मद अदीब उस्मानी, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद ज़ोहैब, नासिर फ़राज़, ओमिद रहमान, राजा अकिफ़ुल्लाह और सफ़ीर तारिक। गल्फ जाइंट्स डेवलपमेंट: अयान अफजल खान, आर्यन लाकड़ा, हमीद खान, मुहम्मद आफताब जावेद, मुहम्मद हैदर शाह, मुहम्मद इरफान, मुहम्मद सगित खान, मुहम्मद जुहैब जुबैर, नील हेगड़े, सलमान सलीम, शिवाल बावा, समल उदावत्था, उजैर हैदर, वृता अरविंद और जीशान नसीर। आईएलटी 20 मार्वल्स: अब्दुल रहमान नासिर, अहमद तारिक, अर्यांश शर्मा, आर्यन सक्सेना, हर्ष देसाई, माधव मनोज नायर, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद वसीम, नीलांश केसवानी, साबिर अली, संचित शर्मा, शाहज़ेब खान, विष्णु सुकुमारन, जहूर खान और ज़ावर फरीद। आईएलटी 20 पर्ल्स: आदित्य शेट्टी, अलीशान शराफू, आसिफ खान, एथन डिसूजा, हर्षित सेठ, कामरान अट्टा, मतिउल्लाह, मुहम्मद आसिफ, मुहम्मद शाहिद इकबाल, मुहम्मद उजैर खान, पृथ्वी मधु, रोहन मुस्तफा, शाहरुख अहमद, उसैद अमीन और यासिर कलीम। आईएलटी 20 थंडरबोल्ट्स: अब्दुल गफ्फार, अवैस अली शाह, हमदम ताहिर, हजरत लुकमान, जुनैद सिद्दीकी, लुकमान फैसल, मारूफ मर्चेंट, मुहम्मद रेयान खान, मुहम्मद आफताब आलम, मुहम्मद जवादुल्लाह, रईस अहमद, राहुल चोपड़ा, रौनक पनोली, सिमरनजीत सिंह और उमैर अली खान।  

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के शीर्ष तेज गेंदबाज बने, रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ा

मुंबई  भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बुधवार को दुनिया के शीर्ष तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया। दिग्गज गेंदबाज ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने सनसनीखेज प्रदर्शन के दम पर आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को भी टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है। बुमराह बने नए बादशाह भारत और बांग्लादेश के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज ने 11 विकेट चटकाए थे। अब उन्हें इसका फायदा मिला है। एक स्थान की छलांग लगाकर वह शीर्ष पर पहुंच गए। अब उनके 870 प्वॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, अश्विन दूसरे पायदान पर खिसक गए। उनके खाते में 869 अंक हैं। पहले भी शीर्ष पर काबिज हो चुके बुमराह यह दूसरा मौका है जब बुमराह टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं। इससे पहले इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद तेज गेंदबाज ने पहला स्थान हासिल किया था। तब उन्हें तीन स्थानों का फायदा हुआ था। वह शीर्ष टेस्ट गेंदबाज बनने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए थे। उनसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव टेस्ट गेंदबाजों में सर्वोच्च रैंकिंग हासिल करने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज थे। वह दिसंबर, 1979 से फरवरी, 1980 के बीच दूसरे स्थान पर रहे थे। बांग्लादेश के इन गेंदबाजों को भी हुआ फायदा कानपुर टेस्ट में बुमराह ने कुल सात विकेट हासिल किए, जबकि अश्विन को पांच सफलता मिलीं। वहीं, बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज चार स्थान के फायदे के साथ 18वें पर पहुंच गए जबकि अनुभवी स्पिनर शाकिब अल हसन 28वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्हें पांच स्थानों का फायदा हुआ है। जायसवाल तीसरे स्थान पर पहुंचे बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल दो स्थानों के फायदे के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अब उनके 792 अंक हो गए। चार पारियों में उन्होंने 47.25 के औसत से 189 रन बनाए। इस दौरान 22 वर्षीय बल्लेबाज ने तीन अर्धशतक लगाए। बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर जो रूट का कब्जा है जबकि दूसरे स्थान पर केन विलियमसन बने हुए हैं।  

न्यूजीलैंड टेस्ट कप्तान के पद से टिम साउदी ने दिया इस्तीफा, अब लीडर की भूमिका निभाएंगे

वेलिंग्टन टिम साउदी ने न्यूजीलैंड टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह फैसला श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद लिया है। अब टॉम लैथम न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम के कप्तान होंगे। टॉम लैथम, जिन्होंने पहले 9 बार टेस्ट टीम की कप्तानी की है, अगले शुक्रवार को भारत दौरे पर साउदी सहित 15 सदस्यीय टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे। 2008 में डेब्यू के बाद से ब्लैक कैप्स के लिए 102 टेस्ट मैच खेले वाले टिम साउदी ने 382 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड के लिए उनसे ज्यादा टेस्ट विकेट केवल सर रिचर्ड हैडली ने लिए हैं। 35 वर्षीय तेज गेंदबाज ने दिसंबर 2022 में केन विलियमसन के बाद कप्तानी का जिम्मा उठाया था। उन्होंने 14 टेस्ट (6 जीत, 6 हार, 2 ड्रॉ) में टीम की कप्तानी की है। इस साल साउदी का खुद का फॉर्म भी चर्चा का विषय रहा, उन्होंने पिछले आठ टेस्ट में सिर्फ 12 विकेट लिए। श्रीलंका में भले ही उन्होंने दोनों मैच खेले लेकिन भारत में संभव है कि परिस्थितियों के हिसाब से जरूरी टीम कॉम्बिनेशन को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में न चुना जाए। साउदी ने कहा, “इतने विशेष प्रारूप में ब्लैक कैप्स की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। मैंने अपने पूरे करियर में हमेशा टीम को पहले रखने की कोशिश की है और मेरा मानना है कि यह निर्णय टीम के लिए सबसे अच्छा है। मेरा मानना है कि टीम के लिए आगे बढ़ने का मेरा सबसे अच्छा तरीका मैदान पर अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करना, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, विकेट लेना जारी रखना और न्यूजीलैंड को टेस्ट मैच जीतने में मदद करना है।” इस दौरान कोच गैरी स्टीड ने टेस्ट टीम में साउदी के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, “टिम एक शानदार खिलाड़ी और एक बहुत अच्छे लीडर हैं, जिनका सभी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ बहुत सम्मान करते हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 17 वर्षों से न्यूजीलैंड क्रिकेट के महान सेवक रहे हैं और मैं टेस्ट कप्तान की भूमिका से हटने में उनके फैसले का सम्मान करता हूं।” इसके अलावा न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सीईओ स्कॉट वेनिंक ने स्पष्ट किया है कि साउदी कप्तानी छोड़ने के बाद भी टीम के लिए लीडरशिप रोल में बने रहेंगे। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का आगाज 16 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। जल्द ही इस दौरे के लिए न्यूजीलैंड के 15 सदस्यीय दल का ऐलान किया जा सकता है। हाल ही में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को घर पर 2-0 से टेस्ट सीरीज हराया है।  

कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए बाबर आजम

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के जाने-माने बल्लेबाज बाबर आजम ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। बाबर आजम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मैं आज आपके साथ कुछ समाचार साझा कर रहा हूं। मैंने पिछले महीने पीसीबी और टीम प्रबंधन को दी गई अधिसूचना के अनुसार पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में इस्तीफा देने का फैसला किया है। इस टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं पद छोड़ दूं और अपनी खेल भूमिका पर ध्यान केंद्रित करूं।” उन्होंने लिखा, “कप्तानी एक पुरस्कृत अनुभव रहा है, लेकिन इसने काम का बोझ भी बढ़ा दिया है। मैं अपने प्रदर्शन को प्राथमिकता देना चाहता हूं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना चाहता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है। पद छोड़ने से मुझे आगे बढ़ने में स्पष्टता मिलेगी और मैं अपने खेल और व्यक्तिगत विकास पर अधिक ऊर्जा केंद्रित कर पाऊंगा।” उन्होंने आगे लिखा, “मैं आपके अटूट समर्थन और मुझ पर विश्वास के लिए आभारी हूं। आपका उत्साह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। हमने जो कुछ भी साथ मिलकर हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है और एक खिलाड़ी के रूप में टीम में योगदान देना जारी रखने के लिए उत्साहित हूं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।” यह कोई पहली बार नहीं है जब बाबर आजम ने पाकिस्तान की कप्तानी से इस्तीफा दिया है। इससे पहले साल 2023 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद भी उनको पाकिस्तान की कप्तानी ने हटा दिया गया था। हालांकि साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें व्हाइट-बॉल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। बाबर आजम पाकिस्तान के सफेद गेंद टीम कप्तान थे। जबकि शान मसूद इस समय पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान हैं। बाबर आजम ने हाल ही में पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन पर कटाक्ष किया। बाबर आजम हालिया समय में खराब बल्लेबाजी से जूझ रहे थे। बाबर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके जानकारी दी कि उन्होंने वनडे और टी20 की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है और सितंबर में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और टीम प्रबंधन को इसकी सूचना दे दी थी। इसके बाद कई फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा, “बाबर आजम ने वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ दी (दूसरी टीमों के लिए दुखद दिन)”। एक और यूजर ने लिखा, “बाबर आजम के इस्तीफे: 2, बाबर आजम की 6 टूर्नामेंट्स में ट्रॉफियां: 0″। किसी और ने कहा, “बाबर आजम ने फिर से पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ दी। वह अपनी निजी तरक्की देख रहे हैं, टीम की नहीं।” गौरतलब है कि यह पिछले एक साल में दूसरी बार है जब बाबर ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय पुरुष टीम की कप्तानी छोड़ी है। हाल ही में अक्टूबर-नवंबर में भारत में हुए वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने सभी फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। पहले भी बाबर ने कहा था कि कप्तानी के कारण उन पर काफी दबाव आ गया है और वह अब अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बाबर ने अपने पोस्ट में कहा, “मेरे प्यारे फैन्स, मैं आज आपसे एक अहम बात साझा कर रहा हूं। मैंने पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। पिछले महीने मैंने पीसीबी और टीम प्रबंधन को इसकी जानकारी दी थी।” “इस टीम की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात रही है, लेकिन अब वक्त आ गया है कि मैं इस जिम्मेदारी से हटकर अपने खेल पर ध्यान दूं। कप्तानी मेरे लिए एक अच्छा अनुभव रहा है, लेकिन इससे काम का बोझ बहुत बढ़ गया था। अब मैं अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है।” आजम ने आगे कहा कि अब वह आगे अपने खेल पर ध्यान देना चाहेंगे और एक खिलाड़ी के रूप में योगदान देने के लिए इच्छुक रहेंगे।  

ईरानी कप 2024: पहले दिन गरजा अजिंक्‍य रहाणे का बल्‍ला, अय्यर और सरफराज भी नहीं रहे पीछे

नई दिल्ली ईरानी कप 2024 में रणजी विजेता मुंबई का सामना रेस्‍ट ऑफ इंडिया से हो रहा है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। खराब लाइट के कारण पहले दिन 68 ओवर का ही खेल हुआ। मुंबई के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने पहले दिन शानदार बल्‍लेबाजी की। उन्‍हें श्रेयस अय्यर और सरफराज खान का भी भरपूर साथ मिला। तीनों ही बैटर ने पहले दिन अर्धशतक लगाया। अजिंक्‍य रहाणे धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं। तीसरे ही ओवर में मुंबई का दूसरा विकेट गिरा। हार्दिक तामोरे का खाता तक नहीं खुला। इसके बाद कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़े। आयुष ने 35 गेंदों पर 19 रन बनाए। रहाणे और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 102 रन जोड़। 40वें ओवर में अय्यर कैच आउट हुए। उन्‍होंने 84 गेंदों पर 57 रन बनाए। इस दौरान अय्यर ने 6 चौके और 2 छक्‍के लगाए। रहाणे 197 गेंदों पर 86 रन और सरफराज खान 88 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने यूथ टेस्ट में सबसे कम उम्र में शतक जड़ा, तोड़ चुके हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट के जूनियर स्तर पर भी कई प्लेयर अपनी धाक जमाने में कामयाब हो रहे हैं। भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम के साथ यूथ टेस्ट खेल रही है। इसमें खेलते हुए भारत की ओर से महज 13 साल की उम्र में ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने शतक ठोक दिया है। वह यूथ टेस्ट में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले पहले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने चेन्नई के एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम में यह उपलब्धि अपने नाम की। युवा खिलाड़ी ने 62 गेंदों में 104 रन बनाए जिससे भारतीय टीम दूसरी पारी में 62.4 ओवर में ही 296 रन बनाने में सफल रही। वैभव ने अपनी पारी के दौरान 14 चौके और 4 छक्के भी जड़े। वैभव ने इस शतक के साथ पाकिस्तान के नासिर जमशेद का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 15 साल की उम्र में दोहरा शतक बना दिया था।   इसके अलावा, वह युवा टेस्ट प्रारूप में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले और इस प्रारूप में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक लगाने वाले भी प्लेयर बन गए हैं। इंग्लैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोईन अली ने साल 2005 में यूथ टेस्ट खेलते हुए 56 गेंदों में शतक बनाया था। युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी पहले ही प्रथम श्रेणी प्रारूप में पदार्पण कर चुके हैं जहां उन्होंने दो मैचों के लिए बिहार का प्रतिनिधित्व किया था। तोड़ चुके हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड एक साल पहले ही वैभव सूर्यवंशी 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल हुए थे और महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था। रणजी ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेट अलीमुद्दीन के नाम दर्ज है जिन्होंने 12 साल 73 दिन की उम्र में रणजी डेब्यू किया था। वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर से आते हैं। उन्होंने 5 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। इसके बाद पटना आकर ट्रेनिंग शुरू की और देखते-देखते अलग-अलग स्तर पर कुल 49 शतक जड़ चुके हैं।

इंडिया और इंग्लैंड के अलावा इतिहास में ऐसी और कोई टीम नहीं है, जिसने बिना एक भी ओवर मेडेन खेले हुए टेस्ट मैच जीता हो

नई दिल्ली भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में बहुत सारे रिकॉर्ड्स बने और टूटे हैं। भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका था, जब टीम इंडिया ने कोई टेस्ट मैच जीता हो, लेकिन पूरे मैच में उसने एक भी मेडेन ओवर का सामना ना किया हो। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में महज यह दूसरा ऐसा मौका है, जब किसी टीम ने टेस्ट मैच जीता हो, लेकिन इस दौरान एक भी मेडेन ओवर ना खेला हो। 85 सालों में यह पहला मौका था। इससे पहले 1939 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जो टेस्ट मैच खेला गया था, उसमें ऐसा हुआ था। डरबन में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने एक पारी और 13 रनों से जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड ने 88.5 ओवर में चार विकेट पर 469 रनों पर पारी घोषित की थी और इस दौरान उसने एक भी ओवर मेडेन नहीं खेला था। एडी पेंटर ने 243 रन बनाए थे, जबकि कप्तान वैली हैमंड ने 120 रनों की पारी खेली थी। इंडिया और इंग्लैंड के अलावा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसी और कोई टीम नहीं है, जिसने बिना एक भी ओवर मेडेन खेले हुए टेस्ट मैच जीता हो। भारत ने पहली पारी में 34.4 ओवरों का सामना किया था और दूसरी पारी में 17.2 ओवरों का। दोनों पारियों में बांग्लादेश की ओर से एक भी मेडेन ओवर नहीं फेंका गया और इस तरह से टीम इंडिया की इंग्लैंड के साथ इस अनूठे क्लब में एंट्री हो गई। बांग्लादेश पहली पारी में 233 रनों पर ऑलआउट हो गया। भारत ने पहली पारी 9 विकेट पर 285 रनों पर घोषित कर दी। बांग्लादेश दूसरी पारी में 146 रनों पर ही ऑलआउट हो गया और भारत ने 98 रन बनाकर मैच सात विकेट से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम को अब बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है और फिर न्यूजीलैंड को तीन मैचों के की टेस्ट सीरीज के लिए होस्ट करना है।

भारतीय क्रिकेटर ने 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के छुड़ाए पसीने, 58 गेंद में जड़ा तूफानी शतक

चेन्नई भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है, जिसका पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में 13 साल के एक बल्लेबाज ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बता दें कि, दोनों टीमों के बीच अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का मुकाबला 30 सितंबर को शुरू हुआ है। वहीं, दूसरा मैच भी चेपॉक में सात अक्तूबर से शुरू होगा। वैभव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड इस मुकाबले में बिहार के लाल ने महज 58 गेंदों में शतक जड़ा है। अब वह इंग्लैंड के बल्लेबाज मोईन अली से महज सिर्फ एक स्थान पीछे हैं। उन्होंने 2005 में अंडर-19 में 56 गेंदों में शतक जड़ा था। इसी के साथ वैभव ने अंडर-19 टेस्ट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बना लिया है। युवा खिलाड़ी ने अपनी दमदार पारी के दौरान 14 चौके और चार शतक लगाए। वह मात्र 62 गेंदों पर 104 रन बनाकर रन आउट हो गए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बोर्ड पर लगाए 293 रनों के स्कोर का मजबूत जवाब दिया। रणजी में भी कर चुके डेब्यू वैभव वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024 में महज 12 साल और 284 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वह ऐसा करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर सहित कई खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा है। सचिन बेहद कम उम्र में रणजी क्रिकेट में बड़ा नाम बन गए थे और भारतीय टीम में भी जगह बनाई थी। नौ साल की उम्र में शुरू हुई क्रिकेट यात्रा वैभव के बल्लेबाजी का स्टाइल पृथ्वी शॉ और शिखर धवन से मिलता-जुलता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी पारी में कई तरह के शॉट शामिल थे, जिसमें स्क्वायर ड्राइव, डीप मिड-विकेट पर पुल और कवर ड्राइव शामिल थे। सूर्यवंशी की क्रिकेट यात्रा नौ साल की उम्र में शुरू हुई, जब उन्हें अपने पिता संजीव सूर्यवंशी से शुरुआती कोचिंग मिली। क्रिकेट के प्रति उनके पिता के जुनून और खुद उनके समर्पण ने वैभव को इतनी कम उम्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया, जिससे वह भारतीय क्रिकेट में एक होनहार प्रतिभा बन गए। बांग्लादेश के मौजूदा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का रिकॉर्ड तोड़ा बिहार के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 13 साल और 188 दिन की उम्र में नजमुल हुसैन शांतो का रिकॉर्ड तोड़ा है। मौजूदा बांग्लादेशी टीम के कप्तान ने 14 साल और 241 दिन की उम्र में 2013 में श्रीलंका के खिलाफ शतक बनाया था। सूर्यवंशी ने इस साल की शुरुआत में 12 साल की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में पदार्पण किया था, लेकिन वह चार पारियों में 7.75 की औसत से केवल 31 रन ही बना सके थे। सूर्यवंशी और विहान के बीच 18.5 ओवर में 133 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के 293 रन पर आउट होने के बाद सूर्यवंशी ने विहान मल्होत्रा ​​के साथ 18.5 ओवर में 133 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। आखिरकार वह 19वें ओवर में रन आउट हो गए। क्वाड्रांगुलर सीरीज के लिए भी हुआ चयन बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी और अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया है। सूर्यवंशी को इसके बाद क्वाड्रांगुलर सीरीज के लिए चुना गया, जिसमें बांग्लादेश और इंग्लैंड भी शामिल हैं। 13 वर्षीय भारतीय ओपनर ने दूसरा सबसे तेज युवा टेस्ट शतक जड़ा भारत की बल्लेबाजी ने पहले दिन सीनियर टीम की तरह खेल दिखाया. कल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट के दौरान भारत की सीनियर टीम ने सबसे तेज 250 रन बनाए, जूनियर ने उनके नक्शेकदम पर चलने की कोशिश की, और 7.36 के रन रेट से सिर्फ 14 ओवर में 103 रन बनाए. जबकि विहान मल्होत्रा ​​37 गेंदों पर 21 रन बनाकर नाबाद थे, साथी ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाकर दिन का खेल खत्म किया. वह ऑफ-साइड पर विशेष रूप से प्रभावशाली थे, उन्होंने 172.34 के स्ट्राइक रेट से पारी खेली. दूसरे दिन भी इसी तरह से शुरुआत करते हुए, सूर्यवंशी ने अपना शतक बनाने में समय बर्बाद नहीं किया, उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों पर 19 रन बनाए और 58 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की. यह किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज युवा टेस्ट शतक है और 2005 में श्रीलंका के खिलाफ मोईन अली द्वारा 56 गेंदों में बनाए गए 100 रन के बाद रिकॉर्ड किए गए इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक है.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet