LATEST NEWS

T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

नई दिल्ली T20 World Cup 2026 के लीग फेज में टीम इंडिया और पाकिस्तान की भिड़ंत रविवार 15 फरवरी को हुई, जिसमें भारतीय टीम ने बुरी तरह से पाकिस्तान को धोया। पाकिस्तान की टीम को इस मैच में 61 रनों से हार मिली। इस हार की वजह से टीम का सुपर 8 में पहुंचने का गणित भी गड़बड़ा गया है। हालांकि, एक और मैच जीतकर पाकिस्तान की टीम सुपर 8 में पहुंच जाएगी, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान का मैच फिर से इस टी20 विश्व कप में खेला जाए? अब क्या संभव है कि इंडिया और पाकिस्तान फिर से टूर्नामेंट में भिड़ेंगे? इसका जवाब है- हां, ऐसा हो सकता है। ये कैसे संभव है? ये आप इस स्टोरी में जान लीजिए। दरअसल, इंडिया और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में थे। ऐसे में दोनों के बीच टी20 विश्व कप में कम से कम एक मुकाबला संभव था, जो कि 15 फरवरी को खेला जा चुका है, लेकिन जिस तरह का मुकाबला हुआ है, उसे देखकर फैंस चाह रहे हैं कि एक बार फिर से दोनों देशों के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जो कि कांटे का हो। हालांकि, सुपर 8 में ये संभव नहीं होने वाला है। इसके पीछे का कारण ये है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी करते हुए टॉप टीमों को सीडिंग दी थी, जिसके तहत सुपर 8 के मुकाबले लगभग तय हैं कि कौन सा मैच किस टीम के बीच खेला जाएगा। सुपर 8 में दो ग्रुप बनाए जाएंगे। ग्रुप 1 की चार टीमों को आपस में मुकाबले खेलने होंगे, जबकि दूसरे ग्रुप में भी ऐसा ही करना होगा। भारतीय टीम (X1) ग्रुप 1 में होगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया (X2), वेस्टइंडीज (X3) और साउथ अफ्रीका (X4) होगी। वहीं, ग्रुप 2 में इंग्लैंड (Y1), न्यूजीलैंड (Y2), पाकिस्तान (Y3) और श्रीलंका (Y4) को रखा जाएगा। बर्शते ये टीमें क्वालीफाई करें। अगर कोई टीम सुपर 8 में नहीं पहुंचती है तो उस टीम को उस ग्रुप की दूसरी टीम से रिप्लेस कर दिया जाएगा। इस तरह सुपर 8 में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबला संभव नहीं है, लेकिन अगर भारत और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं तो फिर दोनों के बीच भिड़ंत हो सकती है। टी20 विश्व कप 2026 में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान सेमीफाइनल मैच तभी होगा, जब ग्रुप 1 में भारत टॉप पर रहे और ग्रुप 2 में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर रहे या फिर पाकिस्तान ग्रुप 2 में पहले स्थान पर रहे और ग्रुप 1 में भारत दूसरे स्थान पर सुपर 8 फेज को फिनिश करे। अगर ऐसा नहीं होता तो फिर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान सेमीफाइनल मैच संभव नहीं होगा। इसके लिए फैंस को उम्मीद करनी होगी कि दोनों टीमें फाइनल में भिड़ें। अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उसका सेमीफाइनल कोलंबो में होगा। अगर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान सेमीफाइनल होता है तो यह भी कोलंबो में होगा। अन्यथा इंडिया किसी अन्य टीम से सेमीफाइनल में भिड़ेगी तो वह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं किया तो दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। फाइनल में अगर पाकिस्तान की टीम पहुंची तो फिर फाइनल कोलंबो में होगा। अगर फाइनल में पाकिस्तान नहीं पहुंचा तो फिर टी20 विश्व कप 2026 फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

नई दिल्ली पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को ऑस्‍ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से हुआ। टी20 विश्‍व कप 2026 का यह 30वां मुकाबला था। श्रीलंका के कप्‍तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बललेबाजी करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया ने श्रीलंका को 182 रन का टारगेट दिया। इस टारगेट को श्रीलंका ने 18 ओवर में चेज कर लिया और 8 विकेट से मैच जीता। ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 181 रन बनाए।ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले विकेट के लिए 104 रन जोड़े थे। इसके बाद श्रीलंका ने शानदार वापसी की और अगले 81 रन पर 10 विकेट गिरा दिए। श्रीलंका की तरफ से दुशान हेमंता ने तीन विकेट चटकाए। दुष्‍मंथ चमीरा को दो विकेट मिले। महीश थीक्षणा, दुनीथ वेलालागे और कामिंडु मेंड‍िस के खाते में एक-एक विकेट आया। श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका ने 52 गेंदों पर शतक लगाया। कुसल मेंडिस ने अर्धशतक लगाया। यह टूर्नामेंट की लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका टीम सुपर-8 में पहुंंच गई है।   सुपर-8 में पहुंची श्रीलंका पथुम निसांका ने 52 गेंदों पर शतक लगाकर श्रीलंका की जीत दिला दी। 182 रन के टारगेट को श्रीलंका ने 18 ओवर में चेज कर लिया। श्रीलंका ने 8 विकेट से यह मैच जीता। टूर्नामेंट में श्रीलंका की यह तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका टीम सुपर-8 में पहुंच गई है।

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फोर्ट लॉडरडेल इंटर मियामी को 21 फरवरी को होने वाले मेजर लीग फुटबॉल (एमएलएस) कप के पहले मैच में  स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के बिना ही उतरना होगा। मैसी के बायीं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण इस मैच तक फिट होने की संभावना नहीं है।इंटर मियामी की टीम ने कहा है कि मेसी चोटिल और उपचार के दौर से गुजर रहे हैा। एमएलएस सत्र में लगातार दो बार के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे मेसी ने पिछले सप्ताह मेंइक्वाडोर में अभ्यास सत्र से पहले खेले गए मैच में एक गोल दागा था पर दूसरे हाफ के दौरान ही उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। इस कारण वह मैदान से बाहर आ गये थे। इसी को लेकर इंटर मियामी ने कहा, अभ्यास में उनकी वापसी आने वाले दिनों में उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। वहीं अगर मेसी नहीं खेलते तो ये टीम के लिए करारा झटका होगा। मेसी को क्लब कितन अहम मानना है उसका अंदाजा इसी से होता है कि पिछले अक्टूबर में इंटर मियामी ने उनके साथ अनुबंध को तीन साल के लिए बढ़ा दिया था।  

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

जर्मनी नॉर्वे के विश्व नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करते हुए पहले आधिकारिक फिडे फ्रीस्टाइल विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने फाइनल में अमेरिका के फैबियानो कारुआना को 2.5–1.5 से हराकर खिताब जीता। वाइसेनहाउस में खेले गए चार गेम के फाइनल मुकाबले में कार्लसन ने चौथा और अंतिम गेम ड्रॉ खेलकर खिताब पक्का किया। 35 वर्षीय कार्लसन को निर्णायक मुकाबले में सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी और उन्होंने बराबरी के एंडगेम में यह परिणाम हासिल कर लिया। 33 वर्षीय कारुआना वापसी के कुछ अवसरों को भुना नहीं सके। रविवार को खेले गए तीसरे गेम ने मैच की दिशा बदल दी। कार्लसन ने लगभग हारी हुई स्थिति से शानदार जीत दर्ज कर मुकाबले का रुख अपने पक्ष में कर लिया। यही जीत अंततः निर्णायक साबित हुई। इस खिताब के साथ कार्लसन अब विभिन्न प्रारूपों में कुल 21 विश्व खिताब अपने नाम कर चुके हैं। यह विश्व चैंपियनशिप फिडे और निजी आयोजक फ्रीस्टाइल चेस के बीच सहयोग का परिणाम थी। यह इस प्रारूप में पहला आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त खिताब रहा। इससे पहले कार्लसन फिडे फिशर रैंडम विश्व चैंपियनशिप नहीं जीत पाए थे, इसलिए यह जीत उनके लिए खास मानी जा रही है। कांस्य पदक मुकाबले में उज़्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया। अंतिम गेम ड्रॉ रहने के बावजूद अब्दुसत्तोरोव ने जीत सुनिश्चित की। कार्लसन, कारुआना और अब्दुसत्तोरोव ने अगले वर्ष होने वाली चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। पांचवें स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में अमेरिका के हांस नीमन ने भारत के अर्जुन एरिगैसी को 2-0 से हराया। वहीं सातवें स्थान के लिए आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन ने उज़्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को आर्मगेडन गेम में मात दी। महिला प्रदर्शनी मुकाबले में कजाखस्तान की बिबिसारा अस्साउबायेवा ने स्विट्ज़रलैंड की अलेक्ज़ांद्रा कोस्टेनियुक को हराया। अंतिम मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद भी अस्साउबायेवा विजेता रहीं।  

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

नई दिल्ली पाक के खिलाफ ईशान किशन ने 40 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 77 रन बनाए। अपनी इस शानदार पारी के साथ अब ईशान किशन टी-20 विश्व कप के भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान के खास ग्रुप में एंट्री कर ली है। रविवार 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो शहर के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मैच में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने 40 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 77 रन बनाए। अपनी इस शानदार पारी के साथ अब ईशान किशन टी-20 विश्व कप के भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान के खास ग्रुप में एंट्री कर ली है। टी-20 विश्व कप के इतिहास सें भारत बनाम पाकिस्तान मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने टी-20 विश्व कप 2022 में मेलबर्न के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी और भारत को हारा हुआ मैच जिता दिया था। इस सूची में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं, जिन्होंने 2021 के टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ नाबाद 79 रन की पारी खेली थी और बाबर आजम के साथ मिलकर भारत को एकतरफा हरा दिया था। इस सूची में एक बार फिर विराट कोहली का नाम है। उन्होंने साल 2012 के टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 78 रन बनाए थे। विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान की सूची में अब भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का नाम जुड़ गया है। वे भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रविवार को खेले गए मुकाबले में 40 गेंदों में 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस सूची में पांचवें नंबर पर भारत के वर्तमान कोच और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का नाम है। उन्होंने साल 2007 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। टी-20 विश्व कप में भारत पाकिस्तान मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-10 में बाबर आजम का नाम 6वें नंबर पर है। उन्होंने भारत के खिलाफ साल 2022 में नाबाद 68 रनों का पारी खेली थी। इस सूची में 7वें और 8वें नंबर पर फिर से विराट कोहली हैं, जिन्होंने क्रमश: 2021 और 2016 विश्व कप में 57 और 55 रन बनाए थे। इस लिस्ट में मिसबा-उल-हक, शान मसूद, इफ्तिकार अहम और रॉबिन उथ्थपा के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने क्रमश: 53, 52, 51 और 50 रनों की पारी खेली थी। टी20 विश्व कप में INDvsPAK में सर्वोच्च स्कोर: 82* – विराट कोहली, 2022 79* – मोहम्मद रिजवान, 2021 78* – विराट कोहली, 2012 ईशान किशन 77, 2026 75 – गौतम गंभीर, 2007 68* – बाबर आजम, 2022 57 – विराट कोहली, 2021 55* – विराट कोहली, 2016 53 – मिस्बाह-उल-हक, 2007 52* – शान मसूद 2022 51 – इफ्तिखार अहमद, 2022 50 – रॉबिन उथप्पा, 2007  

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

दुबई भारतीय टीम ने रविवार को टी20 विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से धूल चटाई। एक बार फिर फैंस को कांटे की टक्कर का मुकाबला देखने को नहीं मिला क्योंकि भारतीय टीम ने एकतरफा इस मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा था और अंत तक पाकिस्तान पर हावी रहा। मैच के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों से कहा था कि किसी से कुछ बोलना नहीं है। टीम हडल में खिलाड़ियों को निर्देश दिया कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों से कोई बात या स्लेजिंग न करें, बल्कि सिर्फ अपने खेल पर फोकस करें। बीसीसीआई ने सोमवार को सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम हडल में खिलाड़ियों को पाकिस्तानी बल्लेबाजों को स्लेजिंग न करने के लिए कह रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने वीडियो में कहा, ”बीच के ओवरों में दौड़ते रहो। किसी को कुछ भी मत कहो। हमें अच्छा क्रिकेट खेलना है। हम अच्छे स्किल के दम पर ये मैच जीतेंगे।” कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम पूरी तरह से पाकिस्तान पर हावी रही। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही भारत के खिलाफ मैच को बहिष्कार करने का फैसला किया था। हालांकि आईसीसी और बांग्लादेश से बातचीत के बाद पीसीबी ने यूटर्न लिया और मैच खेलने के तैयार हो गया। हालांकि टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। स्पिनरों से भरी पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन दिए। वहीं बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी खराब रहा। पाकिस्तान के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। पाकिस्तान की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 18 ओवर में 114 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान पर 61 रनों से जीत दर्ज करने के बाद सूर्यकुमार ने कहा, ” यह जीत के लिए भारत के लिए है। लेकिन हम इसी तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं और टॉस के दौरान जैसा कि मैंने कहा था कि हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। शुरुआत में हमने विकेट गंवा दिया था लेकिन किशन ने बढ़िया बल्लेबाजी की। 155 का स्कोर मुकाबले को करीबी बना सकता था लेकिन 175 पार स्कोर था। तिलक, रिंकू, शिवम सबने बढ़िया बल्लेबाजी की और गेंदबाजी में सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। ”  

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

फीनिक्स/इंगलवुड (कैलिफोर्निया) एनबीए की टीम गोल्डन स्टेट वॉरियर्स के स्टार बास्केटबॉल खिलाड़ी स्टीफन करी ने घोषणा की है कि वह 2027 के ऑल-स्टार वीकेंड के दौरान आयोजित होने वाली तीन अंक (3-पॉइंट) शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन फीनिक्स में होगा। Also Read – डॉ. बिंदल ने नाहन रानीताल और पौड़ीवाला में पूजा अर्चना कर भोले नाथ का अभिषेक किया करी ने यह ऐलान रविवार को एनबीसी के टेलीविजन सेट से किया, ठीक ऑल-स्टार गेम से पहले, जो इंगलवुड, कैलिफोर्निया में खेला गया। 37 वर्षीय करी इस प्रतियोगिता के दो बार के चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने 2015 और 2021 में खिताब जीता था। उन्होंने कहा, “सौ प्रतिशत। मैंने इसे पहले ही अपने कार्यक्रम में शामिल कर लिया है।” करी ने यह भी कहा कि वह अपने पूर्व साथी खिलाड़ी क्ले थॉम्पसन को भी प्रतियोगिता में उतरने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। थॉम्पसन फिलहाल डैलस मावेरिक्स के लिए खेल रहे हैं। करी एनबीए इतिहास में नियमित सत्र में 4,233 तीन अंक शॉट और प्लेऑफ में 650 तीन अंक शॉट के साथ रिकॉर्ड धारक हैं। हालांकि, घुटने की चोट के कारण वह रविवार के ऑल-स्टार गेम में नहीं खेल सके। इस बीच, डेमियन लिलार्ड ने शनिवार को आयोजित तीन अंक प्रतियोगिता जीतकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। वह अब लैरी बर्ड (1986-88) और क्रेग होजेस (1990-92) की बराबरी पर आ गए हैं, जिन्होंने तीन-तीन बार यह प्रतियोगिता जीती थी। लिलार्ड ने 2023 और 2024 में भी यह खिताब जीता था। हालांकि 27 अप्रैल को अकिलीज़ टेंडन फटने के बाद वह नियमित मैचों में नहीं खेले हैं, लेकिन शनिवार की प्रतियोगिता में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।  

अर्जेंटीना ने एफआईएच प्रो-लीग के मुकाबले में भारत को 4-2 से हराया

राउरकेला भारतीय हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा जिसे रविवार को यहां राउरकेला चरण के अंतिम मुकाबले में अर्जेंटीना ने 4-2 से हराया। इस मुकाबले में भी टीम की पुरानी कमजोरियां उभरकर सामने आईं। अर्जेंटीना की ओर से तादेओ मार्कुची (28 वां मिनट, 49 वां मिनट) ने दो गोल दागे, जबकि टोमास दोमेने (18 वां मिनट) और लूसियो मेंडेज़ (43 वां मिनट) ने भी अहम योगदान दिया। भारत के लिए बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में आदित्य लालेज (50 वां मिनट) और संजय (59 वां मिनट) ने गोल किए। टीम को कुछ दिन पहले अर्जेंटीना के हाथों 0-8 की करारी हार कर सामना करना पड़ा था।  

क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान, राशिद खान बने 700 T20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

अफगानिस्तान अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान टी-20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ टी-20 विश्व कप मैच में मोहम्मद अरफ़ान को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। मैच से पहले राशिद के नाम 699 विकेट थे। उन्होंने यूएई की पारी के 16वें ओवर में अरफान को हिट विकेट कराकर अपना ऐतिहासिक 700वां विकेट लिया। अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप के 28वें मुकाबले में यूएई की टीम को 5 विकेट से हराया। अफगानिस्तान की टूर्नामेंट में ये पहली जीत है। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाए हैं। अफगानिस्तान के कप्तान को इस मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा। पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 698वां और 699वां विकेट लिया था, लेकिन इस मैच में शुरुआती 3.2 ओवर उनके बिना सफलता के गए। उन्होंने पहले 20 गेंदों में 17 रन दिए। फिर अरफान रिवर्स स्वीप खेलने के लिए घूमे, लेकिन शॉट को मिस किया और फिर बैलेंस होने के चक्कर में स्टंप को टच कर बैठे। इस मामले में संन्यास ले चुके ड्वेन ब्रावो 631 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। सक्रिय खिलाड़ियों में सुनील नारायण 613 विकेट के साथ राशिद से पीछे और ब्रावो के बाद तीसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में सोमवार को यूएई को पांच विकेट से हराकर सुपर आठ में जगह बनाने की अपनी धुंधली उम्मीदों को जीवंत रखा। यूएई के 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने जादरान (53 रन, 41 गेंद, छह चौके, एक छक्का), दारविश रसूली (23 गेंद में 33 रन) और अजमतुल्लाह (21 गेंद में नाबाद 40 रन, तीन छक्के, दो चौके) की पारियों से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाकर जीत दर्ज की। पहले दो मैच में शिकस्त झेलने वाले अफगानिस्तान के ग्रुप में अब दो अंक हैं। यूएई के भी दो अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका छह अंक के साथ सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर चुका है जबकि न्यूजीलैंड के चार अंक हैं। इन सभी टीम ने तीन-तीन मैच खेले हैं।  

पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: दिग्गज की मांग- बाबर, शाहीन और शादाब को T20 से करो ड्रॉप

नई दिल्ली टी20 विश्व कप में भारत के हाथों एकतरफा मुकाबले में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के कई पूर्व दिग्गज जैसे सदमे में हैं। शोएब अख्तर जैसे कुछ पूर्व खिलाड़ी जहां पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी की लानत-मलानत कर रहे, वहीं मोहम्मद यूसुफ तो हार से इतने भड़के हैं कि कुछ सीनियर खिलाड़ियों की टी20 इंटरनेशनल से छुट्टी की ही मांग कर दी है। यूसुफ इस कदर गुस्से में हैं कि ये तक कह गए कि पाकिस्तान की टीम कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत हासिल कर रही है। सिर्फ नाम के किंग और प्रीमियम फास्ट बोलर! टी20 विश्व कप में भारत से हार के बाद मोहम्मद यूसुफ ने ‘किंग बाबर आजम’ और ‘प्रीमियम फास्ट बोलर’ शाहीन शाह अफरीदी पर भड़ास निकाली है। उन्होंने शादाब खान को भी नहीं बख्शा और तीनों की पाकिस्तान के टी20 स्क्वाड से छुट्टी की मांग की। भारत से हार के बाद यूसुफ ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘शाहीन, बाबर और शादाब का समय पूरा हुआ। पाकिस्तान के टी20 स्क्वाड को नए परफॉर्मर्स की जरूरत है न कि कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत की।’ ‘प्रीमियम फास्ट बोलर’ ने 4 ओवर का कोटा तक पूरा नहीं किया! टी20 विश्व कप में रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में चिर-प्रतिद्वंद्वियों भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप ए का महामुकाबला हुआ। इस एकतरफा मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। सलमान आगा की अगुआई वाली टीम को बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी से इस मैच में काफी उम्मीदें थीं लेकिन दोनों सुपर फ्लॉप रहे। आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है। यही वजह है कि टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पहले गेंदबाजी चुनी और भारत के खिलाफ स्पिनरों की फौज उतार दी। आगा ने ही पहला ओवर डाला और विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को शून्य पर आउट भी कर दिया। हालांकि जबरदस्त फॉर्म में चल रहे ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी 77 रनों की जबरदस्त पारी की बदौलत भारत ने 175 रनों का फाइटिंग टोटल खड़ा किया। पाकिस्तान ने इस मैच में सिर्फ एक तेज गेंदबाजी से गेंदबाजी कराई और उससे भी 4 ओवर का कोटा पूरा नहीं कराया। वह इकलौते तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ही थे। वह बिल्कुल भी असर नहीं छोड़ पाए और 2 ओवर में 31 रन लुटाए। बाबर आजम का एक और फ्लॉप शो बाबर आजम की बाद करें तो वह भी बल्लेबाजी में बुरी तरह फेल रहे। पाकिस्तानी अक्सर उनकी किंग कोहली यानी विराट कोहली से तुलना करते रहे हैं लेकिन बाबर बिल्कुल भी छाप नहीं छोड़ पाए। किंग कोहली तो मुश्किल हालात में लक्ष्य का पीछा करते हुए कई बार भारत को असंभव सी दिखने वाली जीत दिलाई है। वह चेज मास्टर कहे जाते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी टी20 में वह ऐसा कर चुके हैं। बाबर आजम के पास रविवार को कोहली जैसा करिश्मा करने का मौका था लेकिन वह फ्लॉप रहे। बाबर आजम की पारी सिर्फ 7 गेंदों तक चली। वह 5 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर चलते बने। शादाब गेंद और बल्ले दोनों से नाकाम शादाब खान गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में सुपर फ्लॉप रहे। उन्होंने 1 ओवर फेंका और उसमें बिना कोई विकेट लिए 17 रन लुटाए। वहीं बल्लेबाजी में वह 15 गेंदों में सिर्फ 14 रन बना पाए। पार्ट टाइम गेंदबाज तिलक वर्मा ने उन्हें चलता किया। पाकिस्तान पर सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान ग्रुप ए के पॉइंट टेबल में पहले नंबर से सीधे तीसरे नंबर पर खिसक गया है। अब तो उसके पास सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर पाकिस्तान अपने आखिरी लीग मैच में नामीबिया से हार गया तो इस टी20 वर्ल्ड कप में उसका सफर वहीं पर खत्म हो जाएगा।

फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी! 27 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन फुटबॉल लीग

नई दिल्ली अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को घोषणा की कि इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 सत्र की शुरुआत अब 27 फरवरी से होगी। एआईएफएफ ने लीग का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। यह सत्र पहले 21 फरवरी से शुरू होना था, लेकिन अब इसे छह दिन आगे बढ़ा दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी को दो मुकाबले खेले जाएंगे। शुरुआती दिन नामधारी एफसी का सामना आईजोल एफसी से होगा, जबकि चनमारी एफसी की भिड़ंत गोकुलम केरल एफसी से होगी। क्लबों के प्रस्ताव के अनुसार 2025-26 सत्र दो चरणों में खेला जाएगा। पहले चरण में 10 भाग लेने वाले क्लब राउंड-रॉबिन प्रारूप में मुकाबले खेलेंगे। दूसरे चरण में टीमों को दो समूहों में विभाजित किया जाएगा। पहले चरण में शीर्ष पांच टीमें चैम्पियनशिप राउंड में पहुंचेंगी, जबकि नीचे की पांच टीमें केंद्रीकृत रेलिगेशन राउंड में प्रतिस्पर्धा करेंगी।  

डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

डलास अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी बेन शेल्टन ने शानदार वापसी करते हुए रविवार रात हमवतन टेलर फ्रिट्ज़ को 3-6, 6-3, 7-5 से हराकर डलास ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। यह 23 वर्षीय बाएं हाथ के खिलाड़ी का करियर का चौथा एटीपी खिताब है। फाइनल मुकाबला पूरी तरह रोमांच से भरा रहा। निर्णायक सेट में शेल्टन ने तीन मैच प्वाइंट बचाते हुए जबरदस्त मानसिक मजबूती दिखाई और फ्रिट्ज़ की सर्विस तोड़कर जीत पक्की की। 28 वर्षीय फ्रिट्ज़ मुकाबले में अधिक अनुभवी नजर आ रहे थे, लेकिन अहम मौकों पर शेल्टन ने बाजी पलट दी। मुकाबले की शुरुआत में फ्रिट्ज़ ने लगभग बेदाग सर्विस गेम के दम पर दबदबा बनाया। 11 विनर्स लगाते हुए उन्होंने महज 26 मिनट में पहला सेट 6-3 से जीत लिया। वह अपने करियर के 11वें एटीपी टूर खिताब की ओर बढ़ते दिख रहे थे। पहला सेट गंवाने के बाद शेल्टन ने संयम बनाए रखा। उन्होंने बेहतरीन सर्विस करते हुए 10 ऐस जमाए और लंबी रैलियों में अंक हासिल कर लय वापस पाई। फ्रिट्ज़ की कुछ गलतियों का फायदा उठाकर शेल्टन ने 5-3 की बढ़त बनाई और मजबूत सर्विस गेम के साथ मैच बराबरी पर ला दिया। तीसरे सेट में फ्रिट्ज़ ने 5-4 पर सर्विस ब्रेक कर तीन मैच प्वाइंट हासिल किए, लेकिन शेल्टन ने दबाव में शानदार खेल दिखाते हुए सभी मैच प्वाइंट बचा लिए। स्कोर 5-5 होने के बाद उन्होंने फ्रिट्ज़ की सर्विस फिर तोड़ी और अगला गेम जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के बाद शेल्टन ने कहा, “टेलर को बधाई, यह पागलपन भरा मुकाबला था। इस साल आपने जिस तरह मुश्किलों और चोटों से उबरकर खेल दिखाया है, वह प्रेरणादायक है।” यह जीत शेल्टन के लिए बड़ी वापसी भी है। पिछले महीने वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जैनिक सिनर से हार गए थे, लेकिन डलास में उन्होंने दमदार प्रदर्शन कर अपनी फॉर्म साबित कर दी।  

5 विकेट से जीता अफगानिस्तान, सुपर-8 की दौड़ में बनाए रखी अपनी चुनौती

नई दिल्ली दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 5 विकेट से हराकर अपनी सुपर-8 की उम्मीदों को जीवित रखा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी अफगान टीम के सामने UAE ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 160 रनों का स्कोर बनाया। UAE की पारी की शुरुआत काफी खराब रही, लेकिन सोहैब खान (68 रन) और अलीशान शराफू (40 रन) के बीच हुई 84 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी ने टीम को एक सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, अंतिम ओवरों में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए UAE की गति पर लगाम लगाई। गेंदबाजी में अफगानिस्तान के अज़मतुल्लाह उमरजई ने अपनी सटीक और घातक गेंदबाजी से UAE के बल्लेबाजी क्रम को झकझोर कर रख दिया। उमरजई ने अपने 4 ओवरों के स्पैल में केवल 15 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत UAE का मिडिल ऑर्डर बिखर गया। मुजीब उर रहमान ने भी 31 रन देकर 2 विकेट लिए और उमरजई का बखूबी साथ निभाया। एक समय 170-175 रनों की ओर बढ़ रही UAE की टीम अफगान गेंदबाजों के दबाव के कारण अंतिम ओवरों में लड़खड़ा गई और केवल 160 रन ही बना सकी। 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और उनके सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद इब्राहिम जादरान ने एक छोर संभाले रखा और 41 गेंदों में 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को स्थिरता प्रदान की। हालांकि, UAE के गेंदबाजों, विशेषकर मुहम्मद इरफान और जुनैद सिद्दीकी ने दो-दो विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया था। जब जादरान आउट हुए, तब मैच किसी भी दिशा में जा सकता था, लेकिन अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने अपना धैर्य नहीं खोया। मैच के अंतिम क्षणों में एक बार फिर अज़मतुल्लाह उमरजई ने बल्ले से अपना जलवा दिखाया और मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। उन्होंने मात्र 21 गेंदों में नाबाद 40 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे। उन्होंने 19वें ओवर में चौके और छक्के की मदद से 13 रन बटोरे और अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़कर 4 गेंद शेष रहते जीत सुनिश्चित कर दी। अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उमरजई को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इस जीत ने दक्षिण अफ्रीका के सुपर-8 में पहुंचने की भी पुष्टि कर दी है।

सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास

जयपुर जयपुर पोलो टीम ने शानदार परफॉर्मेंस देते हुए कैरीसिल सुहाना को 14-10 से हराया और रैफल्स सिरमौर कप जीता। इस तरह छह चक्करों में अटैकिंग दबदबे और लगातार नियंत्रण के साथ सीजन का अपना आठवां खिताब जीता। कैरीसिल सुहाना ने तेज शुरुआत की, शुरुआती दबाव बनाया और तेजी से हुए बदलावों का फायदा उठाते हुए पहले चक्कर के आखिर में 3-1 की बढ़त बना ली। जयपुर ने दूसरे चक्कर में फिर से टीम बनाई, पजेशन में बेहतर रिदम पाया और अपने रक्षा कवच को मजबूत किया, लेकिन कैरीसिल ने हाफटाइम तक 4-3 की बढ़त बनाए रखी। टर्निंग पॉइंट तीसरे चक्कर में आया। जयपुर ने जोरदार तरीके से गियर बदला। तेजी से बॉल मूवमेंट और तेज तर्रार फॉरवर्ड प्ले से कई गोल किए। लांस वॉटसन ने गोल के सामने क्लिनिकल प्रिसिजन के साथ चार्ज का नेतृत्व किया, जिसमें मैनुअल फर्नांडीज लोरेंटे का अच्छा साथ मिला। तीसरे चक्कर के आखिर तक, जयपुर 8-6 से आगे हो गया था, और उसने अपने दम पर कमी को पूरा किया। चौथे चक्कर में दोनों टीमें एक तकनीकी लड़ाई में उलझी हुई थीं, जिसमें रक्षात्मक अनुशासन हावी रहा और स्कोर 8-6 पर ही रहा। हालांकि, जयपुर ने संयम और नियंत्रण बनाए रखा और धीरे-धीरे गेम पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। पांचवें चक्कर में, जयपुर ने अपनी बढ़त काफी बढ़ा ली। लगातार दबाव और तेज फिनिशिंग ने उन्हें बढ़त 11-6 तक पहुंचा दी, और ट्रॉफी पर उनका एक हाथ मजबूती से था। कैरीसिल सुहाना ने आखिरी पीरियड में मटियास वायल और मैनुअल प्राडो की कड़ी मेहनत से वापसी की, जिससे अंतर कम हो गया, लेकिन जयपुर की अटैकिंग गहराई ने यह पक्का किया कि वे मुकाबला 14-10 से जीत लें। लांस वॉटसन ने नौ गोल करके शानदार परफॉर्मेंस दी, जिससे जयपुर का अटैकिंग दबदबा बना रहा। मैनुअल फर्नांडीज लोरेंटे ने चार जरूरी गोल किए, जबकि जयपुर के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने एक गोल किया। टीम ने अनुभव, तकनीकी अनुशासन और आक्रामक अंदाज को मिलाकर रैफल्स सिरमौर कप में जीत हासिल की और इस शानदार सीजन का अपना आठवां खिताब जीता।

गलत फैसले पड़े भारी! उस्मान तारिक को देर से गेंद थमाने पर वकार यूनुस ने उठाए सवाल

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में 61 रन की करारी शिकस्त के बारे में कहा कि जब सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए तो पाकिस्तान की टीम उसी समय इस मैच से बाहर हो गई थी।  पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में 61 रन की करारी शिकस्त के बारे में कहा कि जब सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए तो पाकिस्तान की टीम उसी समय इस मैच से बाहर हो गई थी। ‘पहली पारी में ही मैच गंवा दिया था पाकिस्तान’ वकार ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘पाकिस्तान ने पहली पारी में ही मैच गंवा दिया। एक बार जब भारत ने 175 रन बना लिए तो मैच पाकिस्तान की पकड़ से बाहर हो गया था। गेंद स्पिन हो रही थी और सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी में पूरी समझदारी से बदलाव किए।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान ने अपने स्पिन गेंदबाजों का उतना अच्छा इस्तेमाल किया जितना भारत ने किया। लेकिन मैच पहली पारी में ही खत्म हो गया था क्योंकि भारत ने बहुत ज्यादा रन बना लिए थे। हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी बहुत अच्छी नहीं है। लेकिन अगर भारत ने 175 की जगह 140 या 150 रन बनाए होते तो शायद स्थिति अलग होती।’ सलामी बल्लेबाज ईशान किशन की 40 गेंदों में खेली गई तूफानी 77 रन की पारी और मध्य क्रम के उपयोगी योगदान से भारत ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पाकिस्तान 18 ओवर में 114 रन पर आउट हो गया। उस्मान तारिक से गेंदबाजी में देरी से स्थिति मुश्किल बन गई: यूनुस वकार ने कहा, ‘उन्होंने (सूर्यकुमार ने) हार्दिक पंड्या को शुरुआत में नई गेंद दी। जसप्रीत बुमराह ने हमेशा की तरह स्टंप्स को निशाना बनाकर और गेंद को स्विंग और सीम कर अच्छा प्रदर्शन किया। उसके बाद पाकिस्तान के लिए स्थिति बहुत मुश्किल हो गई। सलमान अली आगा ने उस्मान तारिक को जल्दी गेंदबाजी के लिए न बुलाकर स्थिति को मुश्किल बना दिया।’ उन्होंने कहा, ‘तारिक ने शानदार प्रदर्शन किया, एक विकेट लिया और सिर्फ 24 रन दिए। हम हफ्तों से उनके बारे में बात कर रहे थे। लेकिन उन्हें बहुत देर तक गेंद नहीं सौंपी गई। जब तक उन्हें गेंद मिली, ईशान किशन अपना काम कर चुके थे। यहीं से मैच पाकिस्तान के हाथ से निकल गया।’ गावस्कर ने सूर्या की कप्तानी की जमकर तारीफ की गावस्कर कहा, ‘सूर्यकुमार ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया है। अमेरिका के खिलाफ मैच में जब भारत 77 रन पर छह विकेट खोकर मुश्किल में था, तब सूर्या ने टीम को संकट से उबारा और यहां पाकिस्तान के खिलाफ जब वह बल्लेबाजी करने आए तब भारत 88 रन पर दो विकेट खो चुका था और फिर उन्होंने 19वें ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए 32 रन बनाए।’ उन्होंने कहा, ‘भले ही वह बेहतर स्ट्राइक रेट से रन नहीं बना पाए लेकिन उन्होंने एक छोर पर डटे रहकर यह सुनिश्चित किया कि विकेट न गिरें।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet