LATEST NEWS

WTC Final के बाद ये 2 तूफानी खिलाड़ी कर सकते हैं साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट डेब्यू, टीम का हुआ ऐलान

नई दिल्ली अभी साउथ अफ्रीका की टीम की नजरें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल पर हैं, जो 11 जून से लंदन के लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। हालांकि, WTC 2025 Final के बाद कुछ नए चेहरे साउथ अफ्रीका की टीम में नजर आने वाले हैं, जिसका ऐलान साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने कर दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ WTC फाइनल के बाद खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। ऐसे में लुआन डे प्रीटोरियस और डेवाल्ड ब्रेविस के टेस्ट डेब्यू करने की उम्मीद है। 28 जून से 10 जुलाई तक ये सीरीज होगी, जो नए WTC चक्र का हिस्सा नहीं है। लुआन डे प्रीटोरियस और डेवाल्ड ब्रेविस के अलावा बुलावायो में आने वाले कुछ सप्ताह में खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अनकैप्ड बैटर लेसेगो सेनोक्वाने, तेज गेंदबाज कोडी यूसुफ और ऑफ स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायेन को टीम में पहली बार मौका मिला है। जुबैर हम्जा की भी वापसी हो गई है, जिन्होंने पिछले साल फरवरी में एकमात्र टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के लिए खेला था। इस सीरीज में सबकी नजरें निश्चित रूप से ब्रेविस और प्रीटोरियस पर टिकी रहेंगी, जो 22 और 19 साल के हैं। उन्होंने जूनियर और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में किए कारनाओं से खूब नाम कमाया है। ब्रेविस सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि रेड बॉल क्रिकेट में भी उतने ही खतरनाक नजर आए हैं। उन्होंने 12 पारियों में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 573 रन बनाए हैं। दो शतक और दो अर्धशतक उन्होंने जड़े हैं। वहीं, प्रीटोरियस ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू मैच में शतक जड़ा था। 16 सदस्यीय टीम साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने चुनी है, जिसमें से 8 खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने वाले हैं। टेम्बा बावुमा, डेविड बेडिंगम, कॉर्बिन बॉश, टोनी डिजोरजी, केशव महाराज, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी और काइल वेरिन – बुलावायो जाने वाले 16 खिलाड़ियों में शामिल हैं। मार्को यानसेन, एडेन मार्करम, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम इस प्रकार है टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगम, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, टोनी डिजोरजी, जुबैर हम्जा, केशव महाराज, क्वेना मफाका, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रायेन, काइल वेरिन और कोडी यूसुफ।  

डी गुकेश का सपना टूटा, कार्लसन ने जीता अपना 7वां नॉर्वे शतरंज खिताब

स्टावेंजर (नॉर्वे)  दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने शुक्रवार को अपने गृहनगर स्टावेंजर में नॉर्वे शतरंज 2025 का खिताब जीतकर अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि जोड़ ली. 5 बार के विश्व चैंपियन ने एक नाटकीय अंतिम दौर के बाद ताज हासिल किया, जिसमें उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश आखिरी बाधा पर असफल रहे. सफेद मोहरों से खेल रहे कार्लसन को भारत के उभरते सितारे अर्जुन एरिगैसी ने अंतिम क्लासिकल गेम में ड्रा पर रोका. हालांकि इस परिणाम ने गुकेश के लिए दरवाजा थोड़ा खुला रखा, लेकिन युवा भारतीय खिलाड़ी को लीडरबोर्ड पर कार्लसन से आगे निकलने के लिए अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना के खिलाफ जीत की जरूरत थी. हालांकि, भारी दबाव में, गुकेश ने संतुलित स्थिति में गलती की, और मौके पर ही गेम हार गए और इसके साथ ही उनका खिताब जीतने का सपना टूट गया. गुकेश ने घड़ी में केवल दो सेकंड बचे होने पर क्वीन प्रमोशन की अपनी चाल में गलती की, और फैबियानो कारुआना के खिलाफ अपने आखिरी राउंड के मुकाबले में मौके पर ही हार मान ली. इस भारी चूक ने न केवल गुकेश की लीडरबोर्ड पर मैग्नस कार्लसन से आगे निकलने की उम्मीदों को खत्म कर दिया, बल्कि नॉर्वे शतरंज 2025 का खिताब भी दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी को दे दिया, जिन्होंने इससे पहले एरिगैसी के खिलाफ अपना क्लासिकल गेम ड्रॉ किया था. बता दें कि, यह जीत कार्लसन की अपने घरेलू इवेंट में छठी जीत है और विश्व चैम्पियनशिप प्रतियोगिता से पीछे हटने के बावजूद क्लासिकल फॉर्मेट में उनकी ताकत की याद दिलाती है. उन्होंने 16 अंकों के साथ समापन किया, जो कारुआना से आधा अंक आगे था, जिन्होंने गुकेश की गलती का फायदा उठाते हुए 15.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर छलांग लगाई. गुकेश, जिन्होंने मौजूदा विश्व चैंपियन के रूप में एक शानदार वर्ष बिताया है, को 14.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा. इससे पहले, राउंड 9 के रोमांचक मुकाबले में, सबसे कम उम्र के शतरंज विश्व चैंपियन ने चीन के दुर्जेय वेई यी को हराया, 14.5 अंक हासिल किए और अपने और टूर्नामेंट लीडर मैग्नस कार्लसन के बीच अंतर को केवल आधे अंक तक सीमित कर दिया. वहीं, महिला वर्ग में, यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल की. ​​मुजीचुक को भारत की आर. वैशाली के खिलाफ अपने अंतिम क्लासिकल राउंड में केवल ड्रॉ की जरूरत थी, लेकिन उन्होंने संयम के साथ खेलते हुए शेयर प्वाइंट सुनिश्चित किया. इस परिणाम ने भारत की कोनेरू हम्पी के लिए रास्ता खोल दिया, जिन्हें शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए चीन की जू वेनजुन के खिलाफ जीत की जरूरत थी. लेकिन हम्पी अपने मौके को भुना नहीं सकीं और खेल ड्रॉ पर समाप्त हुआ.

लोरेंजो मुसेटी को सेमीफाइनल में लगी चोट, बीच में ही छोड़ा, इससे कार्लोस अल्काराज फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे

नई दिल्ली गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज फ्रेंच ओपन के मेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में लोरेंजो मुसेटी के चौथे सेट की शुरुआत में चोट के कारण मुकाबले से हटने से फाइनल में पहुंच गए। आठवीं वरीयता प्राप्त इटली के मुसेटी ने मुकाबले से जब हटने का फैसला किया उस समय अल्काराज 4-6, 7-6, 6-0, 2-0 से आगे चल रहे थे। दूसरे सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को हार मिली। स्पेन के दूसरी वरीयता प्राप्त अल्काराज ने फाइनल में जगह पक्की होने के बाद कहा, ‘‘ इस तरह का मैच जीतना बहुत अच्छी बात नहीं है। लोरेंजो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं। उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही फिर से कोर्ट पर देख पाऊंगा।’’ मुसेटी ने तीसरे सेट के आखिर में बायीं जांघ का उपचार कराया। उन्होंने चौथे सेट की शुरूआत में भी उपचार लिया, लेकिन इससे मदद नहीं मिली। 23 वर्षीय मुसेटी तीसरे सेट के 16 मिनट बाद 5-0 से पीछे थे, जब उन्होंने ट्रेनर को बुलाया। अल्काराज ने अगले गेम में मुसेटी की सर्विस तोड़कर 21 मिनट में सेट जीत लिया। इस सेट में अल्काराज ने 29 में से 24 अंक जीते। मुसेटी कोर्ट में दौड़ लगाने में काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने फिर से ट्रेनर को बुलाया। अल्काराज ने चोथे सेट में उनकी सर्विस तोड़कर 2-0 की बढ़त बना ली, जिसके बाद मुसेटी धीरे-धीरे नेट की ओर बढ़े और अल्काराज ने उन्हें गले लगाया। अल्काराज ने पहले सेट में 16 गलतियां कीं, जिसे मुसेटी ने अपने नाम किया। अल्काराज ने कहा, “पहले दो सेट वाकई मुश्किल थे। जब मैंने दूसरा सेट जीता तो मुझे राहत मिली।’’ फाइनल में अल्काराजके सामने विश्व रैंकिंग के शीर्ष खिलाड़ी इटली के यानिक सिनर होंगे, क्योंकि सर्बिया के नोवाक जोकोविच की चुनौती समाप्त हो गई है। जोकोविच को यानिक सिनर ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में हरा दिया। इस हार के बाद जोकोविच ने कहा है कि फ्रेंच ओपन में शायद उनका ये आखिरी मैच है, क्योंकि पता नहीं वह अगले साल इस इवेंट के लिए लौटेंगे या नहीं।  

नोवाक जोकोविच ने धोनी जैसा एक बड़ा ऐलान किया- यह मैच इस स्थान पर उनका आखिरी मैच हो सकता है

पेरिस दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर के खिलाफ फ्रेंच ओपन 2025 का सेमीफाइनल हारने के बाद नोवाक जोकोविच ने एक बड़ा ऐलान किया है। फाइनल में पहुंचने से चूके जोकोविच ने साफ कर दिया है कि यह मैच इस स्थान पर उनका आखिरी मैच हो सकता है और उन्हें यकीन नहीं है कि एक साल बाद वह किसी अन्य खिताब के लिए वापस आएंगे या नहीं। जोकोविच का टॉप फॉर्म उस समय ठंडा पड़ गया, जब सिनर ने अपनी क्वालिटी शॉटमेकिंग से उनको मात दी। अब उनकी भिड़ंत फाइनल में कार्लोस अल्काराज से होगी। सिनर ने तीन बार के फ्रेंच ओपन विजेता और 100 बार के टूर-लेवल टाइटलिस्ट को 6-4, 7-5, 7-6(3) से हराया। अपनी हार के बाद नोवाक जोकोविच ने अपना बैग पैक किया और कोर्ट से बाहर निकलने से पहले उत्साही भीड़ को अलविदा कहा। एटीपी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जोकोविच ने कहा, “यह मेरा यहां आखिरी मैच हो सकता है, इसलिए मुझे नहीं पता। यही कारण है कि मैं अंत में थोड़ा अधिक भावुक हो गया था।” उन्होंने आगे कहा, “यदि यह मेरे करियर का रोलां गैरां का विदाई मैच था, तो माहौल और भीड़ से मुझे जो मिला, उसके लिहाज से यह अद्भुत था। क्या मैं और खेलना चाहता हूं? इसका जवाब है- हां, मैं आगे भी खेलना चाहता हूं, लेकिन क्या मैं 12 महीने बाद फिर से यहां खेल पाऊंगा? मुझे नहीं पता। फिलहाल मैं इतना ही कह सकता हूं।” अपने मैच के बारे में बोलते हुए कहा कि उन्होंने कुछ क्षणों में शानदार प्रदर्शन किया। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने कहा कि सिनर को उन्होंने कड़ी टक्कर दी, लेकिन मैच हार गए। वहीं, अगर बात नोवाक जोकोविच के बयान की करें तो यह बिल्कुल वैसा ही है, जैसा पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अक्सर देते हैं। एमएस धोनी एक के बाद एक लगातार आईपीएल में खेलते जा रहे हैं और हर साल यही कहते हैं कि यह उनका शायद आखिरी सीजन है। यहां तक कि अगले महीने 44 साल के होने जा रहे धोनी ने आईपीएल 2025 के आखिरी मैच के बाद कहा था कि वे अभी देखेंगे कि आगे खेल पाते हैं या नहीं। ऐसा ही बयान नोवाक जोकोविच ने दिया है।  

वेंकटेश अय्यर हमारे लिए खेलते तो…RCB के हेड कोच ने किया चौंकाने वाला दावा

नई दिल्ली IPL 2025 मेगा ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में रेस लगी थी। हालांकि, केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को 23 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीद लिया है। अब सीजन को देखते हुए कहा जा सकता है कि सही रहा कि वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने नहीं खरीदा, क्योंकि वे इस सीजन पूरी तरह फ्लॉप रहे, जबकि आरसीबी ने पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई। हालांकि, आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर का कुछ और ही मानना है। आरसीबी के कोच ने बताया है कि वे ऑक्शन में उनके लिए इतने आगे तक क्यों गए थे? वेंकटेश अय्यर ने इस सीजन केकेआर के लिए 11 मैचों में सिर्फ 142 रन बनाए। उनका औसत बहुत ही घटिया था। वेंकटेश अय्यर को छोड़कर आरसीबी ने उन्हीं की कीमत पर जोश हेजलवुड और फिल साल्ट को खरीदा था, जो दोनों खिलाड़ी टीम के लिए आखिर तक मैच विनर रहे। अब आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने वेंकटेश अय्यर का सपोर्ट किया है और कहा है कि अगर वे आरसीबी के लिए खेलते तो दमदार प्रदर्शन करते। वेंकटेश पिछले सीजन केकेआर के साथ थे और अच्छा खेले थे, लेकिन इस बार उनका बल्ला नहीं चला। ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए एंडी फ्लावर ने कहा, “हमने वेंकी (वेंकटेश अय्यर) को बहुत ज्यादा रेट किया है, इसलिए हमने उसके लिए इतनी मेहनत की। ऐसा इसलिए था, क्योंकि हम अपनी टीम में एक मजबूत भारतीय कोर को महत्व देना चाहते थे। हम कुछ रोमांचक युवा क्रिकेटर और शीर्ष क्रम में एक बाएं हाथ का खिलाड़ी चाहते थे। हमें वह नहीं मिला। मुझे लगता है कि अगर वह हमारे लिए खेलता, तो उसका यह सीजन उसका वाकई में शानदार होता।” जिस तरह की परफॉर्मेंस वेंकटेश अय्यर ने दी है। उससे लग रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स उनको रिलीज कर देगी। भले ही ऑक्शन में फिर से उनको कम कीमत पर खरीद ले।  

इंग्लैंड में ध्रुव जुरेल और करुण नायर का भी बल्ला फिर से चला

लंदन IPL 2025 खेलने के बाद केएल राहुल बाकी सीनियर खिलाड़ियों से पहले इंग्लैंड पहुंच गए। इस समय इंग्लैंड में इंडिया ए की टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेल रही है। इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच नॉर्थेम्पटन में खेला जा रहा है। शुक्रवार 6 जून को इस मुकाबले का पहला दिन था। इस मैच में केएल राहुल खेले और उन्होंने दमदार शतक जड़ दिया। इसके अलावा ध्रुव जुरेल और करुण नायर के बल्ले से भी रन निकले, जिन्होंने पिछले मैच में भी इंडिया ए के लिए दमदार बल्लेबाजी की थी। केएल राहुल ने 168 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 116 रनों की पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल ने 87 गेंदों में 52 रन बनाए। पिछले मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर ने 71 गेंदों में 40 रन बनाए। नितीश कुमार रेड्डी के बल्ले से भी रन आए। उन्होंने 57 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल 17 और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन सिर्फ 11 रन बना सके। ईश्वरन टेस्ट टीम के लिए डेब्यू करने के अपने दावे को कमजोर कर रहे हैं। पिछले मैच में भी उन्होंने पहली पारी में रन नहीं बनाए थे। हालांकि, दूसरी पारी में जरूर उनके बल्ले से 68 रन आए थे। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंडिया ए ने 83 ओवर में 7 विकेट खोकर 319 रन बनाए। इंग्लैंड लायंस के लिए खेल रहे क्रिस वोक्स ने 3 विकेट निकाले। वहीं, जॉर्ज हिल को दो विकेट मिले। इंडिया ए का ये दौरा कई खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण था, जो टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और उनको प्लेइंग इलेवन में जगह बनानी है। शतक से केएल राहुल ने अपना दावा मजबूत कर दिया है। करुण नायर भी फिर से टेस्ट खेलने के दावेदार नजर आ रहे हैं। ध्रुव जुरेल को शायद इंतजार करना पड़ सकता है।

भगदड़ हादसे में विराट कोहली के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई, शिकायत पर आया पुलिस का रिएक्शन

बेंगलुरु बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को हुए भगदड़ हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हैं। इस मामले में अब भारतीय क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम के सदस्य विराट कोहली के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता एचएम वेंकटेश ने बेंगलुरु के कंबन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। वेंकटेश ने बेंगलुरु के क्यूबन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि कोहली ने आईपीएल के जरिए “जुए को बढ़ावा दिया” और इसने लोगों को बड़ी संख्या में एकत्रित होने के लिए उकसाया, जिससे भगदड़ की स्थिति बनी। वेंकटेश ने कहा, “आईपीएल कोई खेल नहीं, बल्कि जुए का एक रूप है जिसने क्रिकेट को दूषित कर दिया है। विराट कोहली आरसीबी टीम के सबसे प्रमुख चेहरा हैं और वे इस जुए में शामिल हैं।” उन्होंने आगे कहा कि कोहली और उनकी टीम को एफआईआर में आरोपी बनाया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। क्या बोली पुलिस? मीडिया के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विराट कोहली के खिलाफ दर्ज शिकायत को मौजूदा केस की जांच के तहत समीक्षा की जाएगी। अभी तक उनके खिलाफ कोई अलग एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। अब तक कितने गिरफ्तार हुए? इस मामले में अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आरसीबी के वरिष्ठ अधिकारी निखिल सोसाले और तीन इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोग शामिल हैं। इन्हें 6 जून की सुबह क्यूबन पार्क पुलिस और सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की संयुक्त कार्रवाई में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद इन्हें मेडिकल जांच के बाद सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। RCB, DNA एंटरटेनमेंट और KSCA पर एफआईआर 5 जून को पुलिस ने आरसीबी फ्रेंचाइजी, इवेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के खिलाफ हत्या के प्रयास, गैरकानूनी जमावड़ा और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद ही गिरफ्तारियों की कार्रवाई शुरू हुई। KSCA अधिकारियों को हाईकोर्ट से राहत इस बीच, कर्नाटक हाईकोर्ट ने KSCA के पदाधिकारियों को अंतरिम राहत दी है। अध्यक्ष रघु राम भट, सचिव ए. शंकर, कोषाध्यक्ष ईएस जयराम और अन्य अधिकारियों ने एफआईआर रद्द कराने की याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने राज्य पुलिस को फिलहाल उनके खिलाफ कोई कठोर कदम न उठाने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 9 जून को होगी। निखिल सोसाले की याचिका भी हाईकोर्ट में गिरफ्तार आरसीबी अधिकारी निखिल सोसाले ने भी हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी बिना किसी ठोस सबूत या प्रारंभिक जांच के की गई है, और इसे निरस्त किया जाना चाहिए। प्रशासनिक कार्रवाई: कई वरिष्ठ अधिकारी निलंबित इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के डीजीपी और आईजीपी को निर्देश दिया कि आरसीबी, इवेंट मैनेजमेंट और KSCA के जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने इसे ‘गंभीर लापरवाही’ का मामला बताया। वहीं, बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी. दयानंद, अतिरिक्त आयुक्त विकास कुमार विकास, डीसीपी (सेंट्रल) शेखर एचटी, एसीपी बालकृष्ण और क्यूबन पार्क पुलिस निरीक्षक गिरीश ए.के. सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।  

अब तीन दिन बाद प्रीति जिंटा ने कहा- हम जैसा चाहते थे, खेल का वैसा एंड नहीं हुआ, लेकिन ये जर्नी बहुत ही शानदार थी

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का फाइनल मैच शायद ही फैंस भूल पाए। 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल मैच खेला गया, जहां विराट कोहली की टीम ने 6 रन से कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम को शिकस्त थी।  17 साल बाद आरसीबी को आईपीएल में मिली इस खुशी का जश्न विराट कोहली के फैंस फायरक्रेकर के साथ अलग-अलग शहरों में मना रहे थे, तो वहीं पंजाब किंग्स के फैंस और प्लेयर इतने करीब पहुंचकर मिली हार से काफी निराश थे। प्रीति जिंटा के चेहरे पर भी उस दौरान सब उदासी देखने को मिली थी। हालांकि, अब तीन दिन बाद प्रीति जिंटा ने पंजाब किंग्स की हार पर जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है।  प्रीति जिंटा ने कहा जॉब खत्म करने के लिए लौटेंगे पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पंजाब किंग्स की एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें श्रेयस अय्यर से लेकर अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल सहित सभी प्लेयर्स नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा, “हम जैसा चाहते थे, खेल का वैसा एंड नहीं हुआ, लेकिन ये जर्नी बहुत ही शानदार थी”।  उन्होंने आगे लिखा, “ये सफर एक्साइटिंग, एंटरटेनिंग और प्रेरित करने वाला था। जिस तरह से पूरे टूर्नामेंट में हमारे शेरों ने फाइट की और धैर्य रखा वह मुझे बेहद ही पसंद आया। जिस तरह से हमारे कैप्टन, हमारे सरपंच ने लीड करके आगे बढ़कर सभी खिलाड़ियों के साथ मिलकर इस आईपीएल को डोमिनेट किया, वह मुझे बहुत पसंद आया”।  अभी काम पूरा नहीं हुआ है-प्रीति जिंटा प्रीति जिंटा ने आगे पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “ये साल सबसे अलग था। नेशनल ड्यूटी करते हुए हमारे कई मुख्य प्लेयर्स घायल हो गए और हम हार गए, लेकिन फिर भी रिकॉर्ड कायम कर लिया। मुझे पंजाब किंग्स के हर प्लेयर पर गर्व है, क्योंकि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में जान डाल दी। हमारे सपोर्टिंग स्टाफ से लेकर पंजाब किंग्स के हर व्यक्ति को इस शानदार सीजन के लिए दिल से शुक्रिया। हमारी शेर टीम-हमारे फैंस जिन्होंने हमें हमेशा सपोर्ट किया, उनका खास तौर पर धन्यवाद।  

अंपायर से लड़ बैठे यशस्वी, पायर के आउट देने के बाद भी नहीं लौटे पवेलियन, बीच मैदान पर काटा बवाल

नई दिल्ली टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इससे पहले इंडिया-ए वहां पर अभ्यास मैच खेल रही है। दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच आज से शुरू हुआ है और इस मैच के पहले ही दिन बवाल हो गया। इंडिया -ए और इंग्लैंड लायंस के बीच ये मैच नॉर्थैम्पटनशर में खेला जा रहा है। पहले दिन टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अंपायर से बहस की और उनके आउट देने के बाद भी वह मैदान से नहीं गए यशस्वी टीम इंडिया की सीनियर टीम के अहम बल्लेबाज हैं। वह सीनियर टीम के लिए भी ओपनिंग करते हैं। इस मैच में यशस्वी, केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने उतरे थे। लेकिन इस मैच में यशस्वी ने ऐसा कुछ कर दिया कि सभी हैरान रह गए।   अंपायर से लड़ बैठे यशस्वी यशस्वी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की एक इनस्विंग गेंद ने यशस्वी को परेशान कर दिया। गेंद सीधा उनके पैड पर लगी। इंग्लैंय लायंस की टीम ने अपील की और अंपायर ने उंगली उठा दी। यशस्वी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ और वह अपनी जगह पर खड़े होकर अंपायर को घूरते रहे। कुछ देर तक वह ऐसे ही खड़े रहे फिर गुस्से में पीछे मुड़कर पवेलियन चले गए। यशस्वी ने 26 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके मारे और 17 रन बनाए। उन्होंने राहुल के साथ मिलकर 28 रन जोड़े। यशस्वी ने पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने उस मैच में पहली पारी में 24 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में 64 रनों की पारी खेली थी। ये मैच ड्रॉ रहा था। टीम इंडिया पहुंची इंग्लैंड इस बीच नए कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच गई है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से हो रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया पर काफी दबाव है। टीम के दो अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा इस दौरे पर टीम के साथ नहीं हैं। दोनों ही टेस्ट को अलविदा कह चुके हैं। इंग्लैंड का दौरा वैसे भी काफी मुश्किल रहता है ऐसे में इस बार टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं जिन पर टीम का दारोमदार है। ये टीम इंडिया के नए युग की शुरुआत है।

आईपीएल सीजन में पहली बार हरियाणा के 13 खिलाड़ी शामिल हुए, युवा क्रिकेटरों ने खूब धूम मचाई

चंडीगढ़ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में हरियाणा के युवा क्रिकेटरों ने खूब धूम मचाई है। इनमें अंबाला के वैभव अरोड़ा, नमन धीर, अंशुल कंबोज ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। सीजन के सबसे महंगे स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में हैट्रिक भी लगाई, जबकि सुमित, निशांत, जयंत और राघव गोयल को खेलने का मौका नहीं मिला। इस आईपीएल सीजन में पहली बार हरियाणा के 13 खिलाड़ी शामिल हुए, हालांकि, इनमें चार खिलाड़ी प्रदेश की घरेलू टीम का हिस्सा नहीं हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने करनाल के अंशुल कंबोज को 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अंशुल ने 13 रन देकर 3 विकेट लेने का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। अंशुल ने 8 मैच में 13 विकेट लिए हैं। अंबाला के 25 वर्षीय फिनिशर नमन धीर ने मुंबई इंडियंस के लिए कई बार मैच का रुख बदला है। अंत के ओवरों में आकर उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 252 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 182.60 रहा है। मुंबई ने नमन को 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। अंबाला के वैभव अरोड़ा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वह केकेआर के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, जिन्होंने 9 मैचों में 9.30 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए हैं।युजवेंद्र चहल ने टूर्नामेंट के बीच में ही सीएसके के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में हैट्रिक लेकर अपनी बादशाहत दिखा दी। उन्होंने दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को आउट करके अपनी दूसरी आईपीएल हैट्रिक दर्ज की। चहल ने पंजाब किंग्स के लिए 14 मैचों में कुल 16 विकेट झटके हैं।   प्रदेश के घरेलू टीम से खेलने वाले हर्षल पटेल आईपीएल में 150 या ज्यादा विकेट लेने वाले 13वें खिलाड़ी बने। उन्होंने सबसे कम गेंदों में 150 विकेट लेने के मामले में लसिथ मलिंगा को पछाड़ दिया। पटेल ने 2381 गेंदों व मलिंगा ने 2444 गेंदों में 150 विकेट पूरे किए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने हर्षल को आठ करोड़ रुपये में खरीदा था। इन खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस से पानीपत निवासी बल्लेबाज राघव गोयल, लखनऊ सुपर जायंट्स से नूंह के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद, चेन्नई सुपर किंग्स से रोहतक के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा, दिल्ली कैपिटल्स से ऑल राउंडर सुमित कुमार विभिन्न टीमों में हैं। ये हरियाणा के घरेलू टीम का हिस्सा नहीं हैं।  

भगदड़ मामला : कर्नाटक हाईकोर्ट से केएससीए पर दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक

बंगलूरू कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष रघु राम भट और कुछ अन्य पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने कोर्ट से चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले में दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की। कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने पर रोक लगा दिया। हाईकोर्ट की शरण में क्यों पहुंचा केएससीए? बता दें कि, कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) हाईकोर्ट की शरण में पहुंचा था। इस मामले में अदालत की ओर से कहा गया है कि अगली सुनवाई तक किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। मामले की सुनवाई करने वाले न्यायमूर्ति एस आर कृष्ण कुमार ने केएससीए अधिकारियों को अंतरिम राहत प्रदान की है। मामले की सुनवाई 16 जून तक के लिए स्थगित कर दी गई। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक हरनहल्ली और श्याम सुंदर पेश हुए, जबकि राज्य की ओर से महाधिवक्ता शशि किरण शेट्टी ने पैरवी की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले द्वारा दायर एक अलग याचिका पर भी सुनवाई कर रही अदालत ने मामले की सुनवाई 9 जून तक के लिए स्थगित कर दी। निखिल सोसले की याचिका पर भी सुनवाई  कर्नाटक हाईकोर्ट ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले की याचिका पर भी सुनवाई की। जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। अटॉर्नी जनरल ने कहा कि आज सुबह आरोपी निखिल को दुबई जाते समय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि जांच जारी रहने दें, गिरफ्तारी तभी होगी जब जरूरत होगी। चार अधिकारियों को हिरासत में लिया गया इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चार अधिकारियों को भी हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सुनील मैथ्यू और किरण कुमार से पूछताछ की जा रही है। उनमें से कुछ को कथित तौर पर शहर के बाहरी इलाके केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) से हिरासत में लिया गया था।   कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार बंगलूरू भगदड़ की घटना पर कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, ‘जो जिम्मेदार अधिकारी है, उन्हें हमने निलंबित कर दिया है… अभी न्यायिक जांच हो रही है। उसमें जो कुछ भी सबूत सामने आएंगे, उसके आधार पर हम कार्रवाई करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर भाजपा इस घटना को लेकर (राज्य के)गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग रही है तो उसी मानदंड से, उसी नियम के अनुसार पहले योगी आदित्यनाथ, पहलगाम की घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश नीति पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर और प्रधानमंत्री का भी इस्तीफा मांगना चाहिए। हमारे लिए अलग और भाजपा के लिए अलग नियम नहीं हो सकते। क्या है पूरा मामला? यह भगदड़ बुधवार शाम को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग आरसीबी टीम की आईपीएल जीत के जश्न में शामिल होने के लिए उमड़े थे। इस दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 56 लोग घायल हो गए थे।

दो बार रहे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहने वाले लेग स्पिनर पीयूष चावला ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

नई दिल्ली  भारत के दो बार के विश्व कप विजेता लेग स्पिनर पीयूष चावला ने शुक्रवार को पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। 36 वर्षीय चावला ने इंस्टाग्राम पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘मैदान पर दो दशक से अधिक समय बिताने के बाद इस खूबसूरत खेल को अलविदा कहने का समय आ गया है।’    चावला में 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीत में भारतीय टीम का हिस्सा थे। चावला ने पेशेवर क्रिकेट में सभी प्रारूपों में 1000 से अधिक विकेट हासिल किए। 2012 में अपने अंतिम प्रदर्शन तक पांच वर्षों में भारत के लिए 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 मैच खेले जिसमें उन्होंने 43 विकेट लिए।  चावला ने कहा, ‘भारत का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करने से लेकर 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनने तक, इस अविश्वसनीय यात्रा में हर पल किसी वरदान से कम नहीं रहा है। ये यादें हमेशा मेरे दिल में रहेंगी। आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को दिल से धन्यवाद जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। इंडियन प्रीमियर लीग मेरे करियर का एक खास अध्याय रहा है और मैंने इसमें खेलते हुए हर पल को संजोया है। मैं अपने कोचों श्री के.के. गौतम और स्वर्गीय श्री पंकज सारस्वत का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने मुझे एक क्रिकेटर के रूप में तैयार किया।’  उन्होंने आगे कहा, ‘आज मेरे लिए बेहद भावुक दिन है क्योंकि मैं आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। भले ही मैं क्रीज से दूर चला जाऊं, लेकिन क्रिकेट हमेशा मेरे भीतर रहेगा। अब मैं इस खूबसूरत खेल की भावना और सबक को अपने साथ लेकर एक नई यात्रा शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।’ 

इंदौर में क्रिकेट का मचेगा धमाल, विमेंस वर्ल्ड कप के होंगे मैच, शेड्यूल जारी

इंदौर  इंदौर को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यह जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट से जुड़ी है। ऐसा इसलिए क्योंकि महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की शुरुआत होनी है। जिसके मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में भी होंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी है। उनका कहना है कि होने वाले सभी मैच बेहद रोमांचक होंगे। बता दें कि महिला वनडे विश्व कप 2025 के वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है। 8 टीमों का यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत और श्रीलंका के पांच अलग-अलग शहरों – बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। भारतीय टीम बेंगलुरु में पहला मैच खेलेगी। वहीं पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा। 2 नवंबर को होने वाला फाइनल बेंगलुरु या कोलंबो में होगा। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई होता है या नहीं। आईसीसी ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। दरअसल इस बार इस मेगा इवेंट की मेजबानी भारत करेगा और मुकाबले 30 सितंबर से 2 नवंबर तक चलेंगे। ये वर्ल्ड कप भारत के लिए खास इसलिए भी है क्योंकि देश में 12 साल बाद महिला वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है। इससे पहले 2016 में महिला टी20 वर्ल्ड कप भारत में खेला गया था। इस बार मुकाबले बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो में होंगे। दरअसल महिला वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान की टीम भारत नहीं आएगी। पाकिस्तान के मुकाबले कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में कराए जाएंगे। वहीं भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश भारत में अपने मुकाबले खेलेंगे। टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा, जिसमें सभी टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी। कुल 28 लीग मैच होंगे, जिसके बाद दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच 30 सितंबर को बेंगलुरु में खेलेगा। अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है, तो उसके मुकाबले भी कोलंबो में ही आयोजित किए जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में खेला जाएगा और दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। भारत पर रहेंगी निगाहें दरअसल महिला वर्ल्ड कप 2025 में कुल 8 टीमें खेलेंगी, जिनमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया मौजूदा चैंपियन है और इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भी रही है, जिसने अब तक 7 बार खिताब जीता है। 2022 में न्यूजीलैंड में हुए पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया था। इस बार भारत घरेलू मैदान पर खेल रहा है, ऐसे में फैंस को महिला टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारत की कप्तानी किस खिलाड़ी को मिलेगी, इसका ऐलान आने वाले हफ्तों में बीसीसीआई कर सकती है। टूर्नामेंट को लेकर भारत में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है और उम्मीद की जा रही है कि स्टेडियम खचाखच भरे नजर आएंगे। महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 की भी घोषणा दरअसल आईसीसी ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के साथ ही महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मेजबान की भी घोषणा कर दी है। इस बार यह टूर्नामेंट इंग्लैंड में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 12 जून 2026 से होगी। पहला मुकाबला इंग्लैंड बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेलेगा। फाइनल 5 जुलाई को लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 33 मुकाबले होंगे, जो 7 अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे। द ओवल दोनों सेमीफाइनल मैचों की मेजबानी करेगा, जो 30 जून और 2 जुलाई को खेले जाएंगे। बाकी मुकाबले मैनचेस्टर, लीड्स, साउथैम्प्टन और ब्रिस्टल में होंगे। इंग्लैंड को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिल सकता है, लेकिन भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमें भी खिताब की प्रबल दावेदार रहेंगी। 2024 में खेला गया था आखिरी टी-20 मध्यप्रदेश को 2018 के बाद लगातार 7वें साल आईपीएल का एक भी मैच नहीं मिला है। इससे यहां के फैंस मायूस नजर आ रहे हैं। 14 जनवरी 2024 को इंदौर में आखिरी इंटरनेशनल टी-20 मैच खेला गया था। यह मैच होलकर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच था। इसके बाद यह माना जा रहा था कि 2025 के शेड्यूल में इंदौर को एक मैच जरूर मिल सकता है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में अब तक 9 इंटरनेशनल मैच और इतने ही आईपीएल मैच हो चुके हैं।  

आकाश चोपड़ा ने अपनी स्टार्टिंग XI में करुण नायर को जगह नहीं दी,भारत के इंग्लैंड दौरे का आगाज 20 जून से होगा

नई दिल्ली शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुकी है। भारत के इंग्लैंड दौरे का आगाज 20 जून से होगा। पहला टेस्ट लीड्स में खेला जाएगा। इस मैच में शुभमन गिल और गौतम गंभीर किन 11 खिलाड़ियों का चयन करेंगे इस समय यह सबसे बड़ा सवाल है। कई क्रिकेट एक्सपर्ट इस सवाल का जवाब देने का प्रयास कर रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी अपना हाथ आजमाया है। आकाश ने अपनी स्टार्टिंग XI में करुण नायर को जगह नहीं दी है, जबकि उन्होंने इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा था। करुण नायर ने हाल ही में डोमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर वापस टीम इंडिया में जगह बनाई है। आकाश चोपड़ा ने नायर को एक ही शर्त पर प्लेइंग XI में जगह दी है। उनका मानना है कि अगर गिल नंबर-3 पर ही बैटिंग करते हैं तो उन्हें नंबर-4 पर खिलाया जा सकता है। आकाश चोपड़ा की प्लेइंग XI की बात करें तो, ओपनर्स के रूप में उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल का चयन किया है, वहीं नंबर-3 पर साई सुदर्शन को रखा है। आकाश का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की जगह शुभमन गिल पूरी कर सकते हैं, इस वजह से उन्होंने नए कप्तान का चयन नंबर-4 के लिए किया है। इसके बाद विकेट कीपर बैटर जो नंबर-5 पर आएगा वह उप-कप्तान ऋषभ पंत होंगे। नंबर-6 पर उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को चुना है। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “बेशक, कप्तान शुभमन गिल। सलामी बल्लेबाज के तौर पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल, तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन, चौथे नंबर पर शुभमन गिल और फिर ऋषभ पंत। मैं अभी भी नीतीश कुमार रेड्डी को छठे नंबर पर बल्लेबाज के तौर पर खिला रहा हूं, जो आपको कुछ ओवर दे सकते हैं, लेकिन मुख्य रूप से बल्लेबाज के तौर पर।” इसके बाद रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के रूप में उन्होंने दो ऑलराउंडर्स का चयन किया है। ठाकुर टीम में बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। इनके अलावा उन्होंने तीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज का चयन किया है। उन्होंने कहा, “फिर रवींद्र जडेजा, जो मेरे ऑलराउंडर हैं। शार्दुल ठाकुर मेरे ऑलराउंडर हैं, लेकिन लीड्स के मैदान पर इंग्लिश परिस्थितियों में शार्दुल ठाकुर एक गेंदबाज हैं जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। मैं उन्हें पूर्ण गेंदबाजी विकल्प के रूप में देख रहा हूं। फिर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।” आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर शुभमन गिल नंबर-4 पर बैटिंग नहीं करते और वह नंबर-3 पर ही खेलना जारी रखते हैं तो मैं चार पर करुण नायर को खिलाना चाहूंगा। इंडिया प्लेइंग XI- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज  

रोहित शर्मा ने बताया अचानक टेस्ट संन्यास पर कैसा था पिता का रिएक्शन, 40-50 रन भी बनाते थे तो वह बहुत खुश होते थे

नई दिल्ली रोहित शर्मा ने जब वनडे में 264 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी, तब उनके पिता गुरुनाथ खुश तो थे लेकिन बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं थे। उनके लिए वह पारी सिर्फ एक अच्छी पारी थी। हां, टेस्ट को लेकर उनका नजरिया अलग है। वह क्रिकेट के इस सबसे बड़े फॉर्मेट के ऐसे दीवाने हैं कि शतक तो छोड़िए, अगर रोहित 40-50 रन भी बनाते थे तो वह इतना खुश होते थे कि फोन करके उस पर विस्तार से बात करते थे। लेकिन जब हिटमैन ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया तो वह थोड़े निराश हो गए। यह खुलासा खुद रोहित शर्मा ने किया है। एक दिन पहले गुरुवार को क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पूजा पुजारा की किताब ‘द डायरी ऑफ अ क्रिकेटर्स वाइफ’ के लॉन्च के मौके पर हिटमैन अपने परिवार के साथ मौजूद थे। पत्नी रितिका सजदेह और उनके माता-पिता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान रोहित शर्मा अपने पिता के बलिदान को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं, उसमें उनके पिता की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने एक बार एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में भी काम किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि परिवार को कभी भी किसी चीज की कोई कमी न हो। उन्होंने कहा, ‘हम सभी एक अच्छी जिंदगी जी सके, इसके लिए मेरे पिता ने बहुत सारी कुर्बानी दी। हम हमेशा से टेस्ट क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं।’ हिटमैन ने बताया, ‘वह इस नए युग के क्रिकेट को पसंद नहीं करते हैं। मुझे अब भी याद है कि जब वनडे में मैंने 264 रन की पारी खेली तो उन्होंने कुछ ऐसा कहा- ओके, अच्छा खेले हो। बढ़िया। वह वर्ल्ड रिकॉर्ड था लेकिन उसके बाद भी उनका जोश नहीं दिखा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘दूसरी तरफ मैं टेस्ट क्रिकेट में अगर 30 या 40 या 50 या 60 रन भी बनाता था तो वह मुझसे डीटेल में बात करते थे। टेस्ट क्रिकेट से वह कुछ इस तरह प्यार करते हैं।’ रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने कुल 67 टेस्ट खेले जिसमें 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए। टेस्ट में रोहित शर्मा के नाम 12 शतक और 18 अर्धशतक हैं। अपनी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद वह पहले ही ट्वेंटी-ट्वेंटी इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब वह सिर्फ एकदिवसीय मुकाबले खेलेंगे, जिसके वह कप्तान हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet