LATEST NEWS

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से हुई बाहर , 13 मैच में 7 सलामी जोड़ी, कोच हेमंग बदानी ने बताई कमजोरी

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स शानदार शुरुआत के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नॉकआउट चरण में आगे नहीं बढ़ पाई। टीम के मुख्य कोच हेमंग बदानी का कहना है कि पूरे सत्र में सलामी जोड़ी नहीं ढूंढ पाना ही टीम की नाकामी का एक कारण रहा। दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को मुंबई इंडियंस से 59 रन से हारकर आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई जो पिछले सात मैच में उनकी पांचवीं हार भी थी। दिल्ली कैपिटल्स ने 13 मैच में सात सलामी जोड़ी को आजमाया लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली और अब टीम शनिवार को अपने आखिरी मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। बदानी ने मैच के बाद कहा, ‘‘एक अच्छी सलामी जोड़ी तभी मिलती है जब वह आपको अच्छी शुरुआत दे। अगर आपको शुरुआत नहीं मिलती है, तो आपको उस कमी को पूरा करने के लिए बदलाव करने होते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप दूसरी टीमें देखें कि जिन्होंने शानदार शुरुआत की है और पावरप्ले में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन हम वैसी शुरुआत नहीं कर पाए और इसलिए हमें वे बदलाव करने पड़े।’’ बदानी ने कहा, ‘‘हमारे पास पहले जैक (फ्रेजर-मैकगुर्क) थे लेकिन हमारे लिए यह कारगर नहीं रहा। अभिषेक (पोरल), फाफ (डुप्लेसी) थे, फिर करुण (नायर) भी थे। यह सिर्फ इतना है कि हमारे पास कोई ऐसा नहीं था जो हमें अच्छी शुरुआत कराए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शीर्ष स्थान पर हमारे लिए पारी का आगाज करना चिंता का विषय था और मुझे लगता है कि यही एक कारण है कि हम आगे नहीं बढ़ पाए।’’  

क्या एक दूसरे से खेलेंगे भारत-पाकिस्तान?, आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य पर चर्चा होने की संभावना

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और उसे सीजफायर की गुहार लगानी पड़ी। दोनों देशों के बीच अब तनावभरी शांति है। इस तनाव का असर खेल पर भी पड़ा है। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का जुलाई में सिंगापुर में वार्षिक सम्मेलन होना है। यह 17 जुलाई से 20 जुलाई तक चलेगा। इसमें आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य पर चर्चा होने की संभावना है। ऐसी अटकलें लग रही थीं कि भारत सितंबर में एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा जिसमें पाकिस्तान को भी हिस्सा लेना है। हालांकि, बीसीसीआई ने इन अटकलों को खारिज किया है। अगले महीने श्रीलंका में होने वाला महिला एशिया कप इस वजह से रद्द हो चुका है कि उसमें भारत हिस्सा नहीं लेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के वार्षिक सम्मेलन के दौरान खेल की संचालन संस्था की प्रतियोगिताओं में भारत-पाक क्रिकेट के भविष्य पर चर्चा होने की संभावना है जो 17 से 20 जुलाई तक सिंगापुर में होगी। दोनों देश केवल उन्हीं प्रतियोगिताओं में ही एक-दूसरे के साथ खेलते हैं जिसमें कई टीमें खेलती हैं। लेकिन हाल में हुए सैन्य संघर्ष ने आईसीसी प्रतियोगिताओं में दोनों के बीच मुकाबले के भविष्य को लेकर अटकले लगाई जा रही हैं जिसकी शुरूआत अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप से होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘यह मुद्दा वार्षिक सम्मेलन में चर्चा के लिए आना तय है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के आईसीसी नॉकआउट में नहीं खेलने की संभावना कम है, लेकिन उन्हें एक ही ग्रुप में नहीं रखना आईसीसी प्रतियोगिताओं में आम बात रही है और इसकी ही संभावना है।’  

12 साल पहले खोया पति, 41 की उम्र में जीते 3 गोल्ड मेडल

नागदा नागदा की बेटी दीपा (गंगा) डोडिया ने थाईलैंड में आयोजित पावर लिटिंग प्रतियोगिता में भारत का परचम लहराया है। विगत 11 मई को पटाया (थाईलैंड) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावर लिटिंग प्रतियोगिता में 41 साल की दीपा ने अंडर 60 किलो मास्टर-1 कैटेगरी में 80 प्रतिभागियों को मात देकर तीन गोल्ड हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है।  इसी के साथ दीपा ने आगामी माह में रशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पावर लिटिंग प्रतियोगिता में स्थान जमा लिया है। प्रतियोगिता में तीन रैफरी की मौजूदगी में 7 से 8 सेकंड तक भार उठाना होता है, इसके मुकाबले दीपा ने 10 सेकंड तक 265 किलो भार उठाकर बडी उपलब्धि हासिल की है। जेवर, कपड़े, खिलौने बेचे फिर बनी पावर लिटर पावर लिटिंग में मुकाम हासिल करने की दीपा की कहानी बेहद मार्मिक है। दरअसल, नागदा के श्रीराम कॉलोनी की बेटी दीपा का ब्याह रतलाम जिले के गांव नगरा के रहने वाले गजराजसिंह डोडिया के साथ हुआ था। वे बीते कुछ सालों से अपने बड़े बेटे यश के साथ पुणे में रह रही है। यश पुणे की आइटी कंपनी में नौकरी करते है। 2013 में सडक़ दुर्घटना में पति गजराज का निधन हो गया था। पति की मौत से दीपा मानसिक रुप से टूट चुकी थी। बच्चों की परवरिश के लिए दीपा ने मॉल में काम किया, जेवर, खिलौने भी बेचे। फिर उन्हें खिलाड़ी बनने का जुनून सवार हुआ। 2016 से उन्होंने पावर लिटिंग की ट्रेनिंग लेना शुरू की। इस दौरान अपनों ने उनका मनोबल बढ़ाने की बजाए उल्टा ताने सुनाएं, कहा- इस उम्र में पावर लिटिंग कहां तक सही है। मगर जिद की पक्की दीपा अपने लक्ष्य से नहीं भटकी और 38 साल की उम्र में उन्होंने पावर लिटिंग खेलना शुरू किया। अब 41 की उम्र में वे एक बेहतर पावर लिटर बनकर उभरी है। दो साल में एक भी स्पर्धा नहीं हारी पावर लिटिंग सीखने के बाद दीपा ने दो साल में राज्य, राष्ट्र व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करीब 8 से 10 प्रतियोगिताएं खेली। इसमें से एक भी प्रतियोगिता दीपा हारी नहीं है। इससे पहले 23 फरवरी को सूरत में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावर लिटिंग प्रतियोगिता में तीन गोल्ड हासिल किए थे।

वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड जाएंगे, टीम इंडिया में मिली एंट्री, CSK के आयुष म्हात्रे की भी चमकी किस्मत; देखें पूरा स्क्वाड

नई दिल्ली इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर 19 टीम का ऐलान हो गया है. इस दौरे पर भारतीय टीम 24 जून से 23 जुलाई तक एक वॉर्म-अप, पांच वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेलेगी. इस दौरे के ल‍िए 17 साल के आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कमान दी गई है. वहीं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है. वैभव और आयुष दोनों ने ही आईपीएल में धूम मचाकर रख दी है. आयुष और वैभव ने आईपीएल में काटा गदर ध्यान रहे आयुष और वैभव दोनों का ही IPL 2025 में बल्ला गरजा है. आयुष ने आईपीएल 2025 के  6 मैचों में 206 रन बनाए. जहां उनका एवरेज 34.33 का है और स्ट्राइक रेट 187.27 का है. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 7 मुकाबलों में 252 रन बनाए और उनका एवरेज 36 तो स्ट्राइक रेट 206.55 का दर्ज किया गया था. वैभव सूर्यवंशी की अंडर-19 टीम में एंट्री बता दें कि आईपीएल 2025 में भले ही राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है 14 साल के वैभव और 17 वर्षीय आयुष ने बता दिया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो लंबे रेस के घोड़े साबित हो सकते हैं। बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में अभी तक 7 मैच खेले हैं और 206.56 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए हैं। IPL इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 35 गेंदों पर शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी। बात करें आयुष म्हात्रे की तो आईपीएल 2025 में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ की जगह रिप्लेसमेंट करने का फैसला किया। 17 साल के स्टाइलिश बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में अब तक 6 मैच खेले हैं और 187.27 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 206 रन बनाए हैं।   भारत की इंग्लैंड दौरे के ल‍िए अंडर 19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युद्धजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर) भारतीय अंडर 19 टीम का इंग्लैंड में शेड्यूल 24 जून: वॉर्म-अप मैच – लोबोरो यूनिवर्सिटी 27 जून: पहला वनडे – होव 30 जून: दूसरा वनडे – नॉर्थेम्पटन 2 जुलाई: तीसरा वनडे – नॉर्थेम्पटन 5 जुलाई: चौथा वनडे – वॉर्सेस्टर 7 जुलाई: पांचवां वनडे – वॉर्सेस्टर 12-15 जुलाई: पहला मल्टी-डे मैच – बेकेनहैम 20-23 जुलाई: दूसरा मल्टी-डे मैच – चेम्सफोर्ड

रोमन रेंस को अब WWE के इतिहास में सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक माने जाएंगे

नई दिल्ली  रोमन रेंस को प्रोफेशनल रेसलिंग में एक बड़ा नाम माना जाता है और वह WWE के इतिहास में सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक माने जाएंगे। उनकी लोकप्रियता ने उन्हें मनोरंजन जगत में भी एक बड़ा नाम बना दिया है। रोमन रेंस कुछ फिल्म प्रोजेक्ट्स में पहले भी नजर आ चुके हैं। पिछले साल एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म में अपनी पहली प्रमुख भूमिका के बाद रेंस को एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। 21 मई, 2025 को डेडलाइन ने रिपोर्ट किया कि रोमन रेंस लोकप्रिय वीडियो गेम स्ट्रीट फाइटर के लाइव-एक्शन वर्जन का हिस्सा बनने के लिए बातचीत कर रहे हैं। अभी तक कुछ फाइनल नहीं फाइटफुल के अनुसार, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। उन्होंने फिल्म और गेमिंग इंडस्ट्री में इस बारे में जानकारी हासिल की। हालांकि, वे यह रिपोर्ट करने में सक्षम थे कि रेंस को अकुमा के किरदार के लिए विचार किया जा रहा है। वीडियो गेम्स में अकुमा एक भावहीन और शक्तिशाली योद्धा है। फरवरी में यह खबर आई थी कि डायरेक्टर किताओ सकुराई इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने डैनी और माइकल फिलिप्पो की जगह ली है, जो अप्रैल 2023 में इस प्रोजेक्ट से जुड़े थे। यह तब हुआ जब लेजेंडरी ने स्ट्रीट फाइटर आईपी के विशेष फिल्म और टीवी अधिकार हासिल कर लिए। फैंस को है रिंग में रेंस का इंतजारपिछले साल रेंस टॉप एक्टर कीनू रीव्स के साथ कॉमेडी फिल्म गुड फॉर्च्यून का हिस्सा बने थे। फिल्म का निर्देशन अजीज अंसारी ने किया है और यह 17 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दूसरी ओर, द ओटीसी रेसलमेनिया 41 के बाद रॉ से WWE टेलीविजन प्रोग्रामिंग से गायब है। जबकि रेसलिंग फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, यह देखना बाकी है कि क्या रोमन रेंस ‘द स्ट्रीट फाइटर’ मूवी में दिखाई दे पाएंगे या नहीं।

कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया क्यों जसप्रीत बुमराह, सैंटनर का टीम में होना आसान हो जाता है उनका काम

नई दिल्ली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने बुधवार को वानखेड़े में दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से शिकस्त देकर इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई। जीत के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों की तारीफ की। मुंबई इंडियंस ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे सूर्यकुमार यादव (नाबाद 73 रन) के अर्धशतक के बाद मिचेल सैंटनर और जसप्रीत बुमराह के तीन-तीन विकेट की बदौलत जीत दर्ज की। पांड्या से मैच के बाद जब पूछा गया कि क्या बुमराह और सैंटनर का टीम में होना ‘लग्जरी’ है तो उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल। मैं जब चाहूं उन्हें गेंदबाजी के लिए लगा सकता हूं। वे इतने नियंत्रण और ‘परफेक्शन’ से अपना काम करते हैं जिससे मेरा काम आसान हो जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘हमने शुरू में सोचा था कि 180 रन का स्कोर अच्छा होगा। लेकिन अब लग रहा है कि 160 रन तक पहुंचना बहुत अच्छा होता। लेकिन जिस तरह से नमन धीर और सूर्यकुमार ने पारी खत्म की, खासकर नमन ने जिस तरह से मुश्किल ट्रैक पर आकर हिट किया, वह शानदार था।’ दिल्ली कैपिटल्स के कार्यवाहक कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा, ‘हम मैदान में बेहतरीन थे, खिलाड़ियों ने शानदार जज्बा दिखाया। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी के लिए यह आसान पिच नहीं थी। हमने आखिरी दो ओवरों में मैच गंवा दिया और उन्हें लगभग 50 रन दे दिए।’  

दिल्ली कैपिटल्स पहली ऐसी टीम बन गई है जो शुरुआती 4 मुकाबलों में जीत के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार को 59 रन की हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आईपीएल इतिहास में आज तक जो नहीं हुआ था, दिल्ली कैपिटल्स की बदकिस्मती ने उससे करवा दिया। वह पहली ऐसी टीम बन गई है जो शुरुआती 4 मुकाबलों में जीत के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। बुधवार को मुंबई बनाम दिल्ली का मैच एक तरह का वर्चुअल क्वार्टर फाइनल था। इसमें MI ने जीत हासिल कर प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया और दिल्ली कैपिटल्स की अगले चरण से छुट्टी हो गई। बुधवार को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला था। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को यह मैच हर हाल में जीतना था। बीमार अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में फाफ डु प्लेसिस ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान की। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के नाबाद 73 और नमन धीर के सिर्फ 8 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19वें ओवर में 121 रन पर आउट हो गई। इस अहम मुकाबले में 59 रन की करारी हार के बाद वह प्लेऑफ से बाहर हो गई और मुंबई इंडियंस ने 16 अंक के साथ टॉप 4 का टिकट कटा लिया। गुजरात टाइटंस, आरसीबी और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी थीं। पहले मैच में जीत के अक्षर पटेल ने कहा था- मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की शुरुआत 24 मार्च को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ मैच से की थी। उस मैच में 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने 1 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी। जीत के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा था कि मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा। अब आदत बना लो। आगे कुछ-कुछ हुआ भी ऐसा। दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत के 4 मुकाबलों में अजेय रही। पहले एलएसजी को 1 विकेट से धोया और फिर सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से शिकस्त दी। उसके बाद अपने तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और चौथे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को धूल चटाई। तब टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही थी। शुरुआत के 4 मैच जीतकर पॉइंट टेबल में टॉप पर थी दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स को 13 अप्रैल को अपने पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा लेकिन छठे मैच में उसने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। हालांकि, उसके बाद दिल्ली की लय बिगड़ गई और आखिरकार उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना पड़ा। वह आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है जो शुरुआती 4 मुकाबलों में जीत के बाद भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2025 में अब सिर्फ एक मैच बचा है। 24 मई को वह अपने आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। दिल्ली कैपिटल्स अब तक 13 मैच में 6 में जीत हासिल की है और 6 में ही उसे हार का सामना करना पड़ा। एक मैच अनिर्णित रहा। 13 अंक के साथ वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है।  

जाफर ने 16 खिलाड़ियों के अपने इस स्क्वॉड का कप्तान शुभमन गिल या फिर ऋषभ पंत को नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह को चुना

नई दिल्ली भारत के इंग्लैंड दौरे का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। इस टूर से पहले बीसीसीआई और चयनकर्ताओं के सामने कई सवाल है। इस टूर के लिए टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा, रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह प्लेइंग XI में कौन होगा। अश्विन की जगह किस स्पिनर को स्क्वॉड में जगह मिलनी चाहिए…इन सभी सवालो का जवाब फैंस को जल्द ही बीसीसीआई की तरफ से मिलेगा। मगर फिलहाल टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा एक्सपर्ट वसीम जाफर ने देने की कोशिश की है। जाफर ने 16 खिलाड़ियों के अपने इस स्क्वॉड का कप्तान शुभमन गिल या फिर ऋषभ पंत को नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह को चुना है। वसीम जाफर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना स्क्वॉड चुनते हुए बतौर ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को चुना है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में राहुल ने ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय पारी का आगाज किया था। वहीं जाफर ने नंबर-3 पर शुभमन गिल को ही रखा है और उन्हें उप-कप्तान बनाया है। कई एक्सपर्ट ने गिल को नंबर-4 पर खेलने की सलाह दी थी, मगर जाफर का कुछ और ही मानना है। उन्होंने नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर या फिर करुण नायर को खिलाने का विकल्प चुना है। नंबर-5 पर उन्होंने विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का चयन किया है। वसीम जाफर ने अपने इस स्क्वॉड के टॉप-11 खिलाड़ियों में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को बतौर स्पिनर जगह दी है, वहीं हरफनमौला शार्दुल ठाकुर समेत जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी पेस अटैक का हिस्सा होंगे। एक्सट्रा खिलाड़ियों में उन्होंने अभिमन्यू ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, अर्शदीप सिंह/प्रसिद्ध कृष्णा/आकाशदीप और वॉशिंगटन सुंदर को रखा है। इंग्लैंड टूर के लिए वसीम जाफर का भारतीय स्क्वॉड- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (उप-कप्तान) , श्रेयस अय्यर/करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज, अभिमन्यू ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, अर्शदीप सिंह/प्रसिद्ध कृष्णा/आकाशदीप और वॉशिंगटन सुंदर  

अब IPL में यूं फुस्स हुई दिल्ली कैपिटल्स, पहली जीत के बाद अक्षर पटेल ने कहा था- मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा

नई दिल्ली ‘इसे आदत बना लो क्योंकि मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा।’ 24 मार्च को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के पहले ही मुकाबले में टीम के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने गर्व से कहा था। लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने 210 रन का लक्ष्य दिया था जिसे कैपिटल्स ने 3 गेंद और 1 विकेट बाकी रहते ही हासिल कर लिया। उसके बाद के 3 मैचों में भी दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर थी। अब वह आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन चुकी है जिसे शुरुआती 4 मुकाबले जीतने के बाद भी प्लेऑफ से महरूम होना पड़ा है। बुधवार 21 मई को वानखेड़े में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहम मुकाबला था। प्लेऑफ की चौथी और इकलौती बची सीट के लिए दोनों ही टीमों का इस मैच में जीतना जरूरी था। दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल के शब्दों में कहें तो यह मैच ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ था। शुरुआती 4 मैच जीतकर भी प्लेऑफ में नहीं पहुंची दिल्ली दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने प्लेयर ऑफ द मैच रहे सूर्यकुमार यादव के 73 और नमन धीर के सिर्फ 8 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19वें ओवर में 121 रन पर सिमट गई। इस तरह मुंबई इंडियंस 59 रन से मैच जीतकर धमाकेदार अंदाज में प्लेऑफ में पहुंच गई और दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना और ‘अब ऐसा ही होगा, इसकी आदत डाल लो’ का ऐलान रेत की इमारत की तरह भरभरा गया। दिल्ली कैपिटल्स के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन में पहली हार अपने पांचवें मैच में मुंबई इंडियंस से ही 13 अप्रैल को मिली थी। लेकिन उसके अगले ही मैच में टीम ने राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराकर जबरदस्त वापसी की थी। अब उसके नाम अनचाहा रिकॉर्ड बन गया है। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है जो किसी सीजन के अपने शुरुआती 4 मैच जीतने के बाद भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। आखिर दिल्ली कैपिटल्स की लय कहां बिगड़ी, यह समझने के लिए आइए आईपीएल 2025 में उसके सफर पर एक निगाह मारते हैं। आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का सफर पहला मैच- 24 मार्च 2025 दिल्ली कैपिटल्स (211/9) बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट्स (209/8) नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 1 विकेट से जीत दूसरा मैच- 30 मार्च 2025 नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 7 विकेट से जीत तीसरा मैच- 5 अप्रैल 2025 नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 25 रन से जीत चौथा मैच- 10 अप्रैल 2025 आरसीबी (163/7) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (169/4) नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 6 विकेट से जीत पांचवां मैच- 13 अप्रैल 2025 दिल्ली कैपिटल्स (193) बनाम मुंबई इंडियंस (205/5) नतीजा- मुंबई इंडियंस 12 रन से जीती छठा मैच- 16 अप्रैल 2025 दिल्ली कैपिटल्स (188/5) बनाम राजस्थान रॉयल्स (188/4) नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की सुपर ओवर में जीत सातवां मैच- 19 अप्रैल 2025 नतीजा- गुजरात टाइटंस की 7 विकेट से जीत 8वां मैच- 22 अप्रैल 2025 लखनऊ सुपर जॉइंट्स (159/6) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (161/2) नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 8 विकेट से जीत 9वां मैच- 27 अप्रैल 2025 दिल्ली कैपिटल्स (162/8) बनाम आरसीबी (165/4) नतीजा- आरसीबी की 6 विकेट से जीत 10वां मैच- 29 अप्रैल 2025 नतीजा- केकेआर की 14 रन से जीत 11वां मैच- 5 मई 2025 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स (133/7) नतीजा- अनिर्णित 12वां मैच- 18 मई 2025 दिल्ली कैपिटल्स (199/3) बनाम गुजरात टाइटंस (205/0) नतीजा- गुजरात टाइटंस 10 विकेट से जीता 13वां मैच- 21 मई 2025 मुंबई इंडियंस (180/5) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (121) नतीजा- मुंबई इंडियंस की 59 रन से जीत 14वां मैच- 24 मई 2025 * यह मैच अभी होना है।  

प्रतिष्ठा के लिए खेलेगी लखनऊ की टीम, गुजरात टाइटन्स की निगाहें टॉप 2 पर

नई दिल्ली पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 के 64वें लीग मैच में बृहस्पतिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। मेजबान गुजरात टाइटन्स का इरादा जीत की लय को कायम रखते हुए शीर्ष दो में जगह पक्की करने का होगा। अब तक 12 मैचों में 18 अंक हासिल कर चुकी गुजरात टाइटंस प्लेऑफ्स में जगह बना चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के 17-17 अंक हैं। ऐसे में शीर्ष दो के लिए मुकाबला रोचक है। गुजरात ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। उसके शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाज आरेंज कैपधारी बी साइ सुदर्शन (617 रन), कप्तान शुभमन गिल (601) और जोस बटलर (500) शानदार फॉर्म में है और अधिकांश मैचों में टीम की जीत के सूत्रधार रहे हैं। तीनों मिलकर 16 अर्धशतक और एक शतक जमा चुके हैं। उनके इस प्रदर्शन के चलते मध्यक्रम को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी है। गुजरात के गेंदबाजों ने भी अनुशासित प्रदर्शन किया है। भारत के प्रसिद्ध कृष्णा सर्वाधिक 21 विकेट ले चुके हैं जबकि मोहम्मद सिराज और बी साइ किशोर को 15-15 विकेट मिले हैं। दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा प्रतिबंधित दवा के इस्तेमाल के बाद निलंबन पूरा करके वापिस आ चुके हैं। दूसरी ओर सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद लखनऊ की प्लेऑफ्स की रही सही उम्मीदें भी ध्वस्त हो गई। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव और चोटों से जूझती रही। बल्लेबाजी में टीम विदेशी खिलाड़ियों मिचेल मार्श, एडेन माक्ररम और निकोलस पूरन पर निर्भर करती आई है। पंत पूरे सत्र में नहीं चल सके और मध्यक्रम की नाकामी ने लखनऊ की परेशानी बढा दी। प्रमुख गेंदबाजों की चोटों ने उसका काम और मुश्किल कर दिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान पूरे सत्र से बाहर रहे जबकि तेज गेंदबाज मयंक यादव भी नहीं खेल पाये। आवेश खान और आकाश दीप फिटनेस समस्या से जूझते रहे। पंत ने पिछले मैच के बाद कहा था, ‘‘यह हमारा सर्वश्रेष्ठ सत्र हो सकता था लेकिन चोटों के कारण हमारे प्रदर्शन पर असर पड़ा। हमने इसके बारे में बात नहीं करने का फैसला किया था लेकिन उन कमियों को पूरा करना मुश्किल हो गया था।’’ इस मैच में लखनऊ को अपने सबसे सफल गेंदबाज स्पिनर दिग्वेश राठी के बिना उतरना होगा जो 14 विकेट ले चुके हैं। पिछले मैच में अभिषेक शर्मा से भिड़ने के कारण वह एक मैच का निलंबन झेल रहे हैं। मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, शेरफेन रदरफोर्ड, निशांत सिद्धू, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद अरशद खान, आर साई किशोर, जयंत यादव, करीम जनत, बी साई सुदर्शन, दासुन शनाका, शाहरुख खान, मोहम्मद सिराज, प्रिसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गेराल्ड कोएट्जी, गुरनूर सिंह बरार, इशांत शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया और राशिद खान। लखनऊ सुपर जाएंट्स: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, डेविड मिलर, शारदुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, शमरा जोसेफ, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी।

मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, प्लेऑफ के लिए किया क्वालिफाई

मुंबई मिशेल सैंटनर के 4 ओवर में 11 रन देकर लिए 3 विकेट और बुमराह के 3 विकेट की बदौलत मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटलस को 59 रन से हराकर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पहले खेलते हुए सूर्यकुमार के 43 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 73 तो नमन धीर ने 8 गेंदों पर 24 रनों की बदौलत टीम स्कोर 180 रन तक पहुंचाया था। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम 121 रन पर ही सिमट गई। दिल्ली के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था। दिल्ली ने इस सीजन में अब तक 13 मैचों में 6 जीत और 6 हार हासिल की हैं। जबकि मुंबई इंडियंस 13 मैचों में 8 जीत के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गया है। प्लेऑफ के लिए गुजरात, आरसीबी और पंजाब पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। मुंबई अब चौथी टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस : 180-5 (20 ओवर) मुंबई इंडियंस के लिए रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने ओपनिंग की। रोहित 5 रन बनाकर आऊट हो गए। विल जैक ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन छठे ओवर में वह 13 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार हो गए। मुंबई ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 54 रन बना लिए थे। ओपनर रियान रिकेल्टन 18 गेंदों पर 25 रन बनाकर आऊट हुए। यह कुलदीप यादव की 100वीं आईपीएल विकेट भी रही। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने स्कोर आगे बढ़ाया। तिलक वर्मा 27 गेंदों पर 1 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन ही बना पाए। उन्हें मुकेश ने समीर के हाथों कैच आऊट कराया। इसके बाद चमीरा ने हार्दिक पांड्या को भी निशाना बनाया। हार्दिक 3 ही रन बना पाए।  सूर्यकुमार ने अर्धशतक पूरा किया। तभी नमन धीर ने मुकेश कुमार की खबर लेते हुए उन्हें दो चौके और दो छक्के जड़ दिए। आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव ने रौद्र रूप दिखाया और दुष्मांथा चमीरा की जमकर पिटाई करते हुए स्कोर 180 तक पहुंचा दिया। मुंबई ने आखिरी दो ओवरों में 48 रन बनाए। सूर्यकुमार ने 43 गेंदों पर सात चौके और 4 छक्कों की मदद से 73 तो नमन धीर ने 8 गेंदों पर 24 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स : 121 (18.2 ओवर) दिल्ली की शुरूआत खराब रही। दूसरे ओवर में फाफ डु प्लेसिस 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद तीसरे ओवर में केएल राहुल भी 11 रन बनाकर चलते बने। 5वें ओवर में 6 रन बनाकर अभिषेक पोरेल 6 रन बनाकर आऊट हो गए। विपराज निगम आते ही अच्छे शॉट लगाए लेकिन वह 8वें ओवर में सेंटनर का शिकार हो गए। उन्होंने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए। आखिरी बुमराह ने भी खतरनाक नजर आ रहे ट्रिस्टन स्टब्स की विकेट निकालकर दिल्ली की राह मुश्किल कर दी। इसके बाद समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा ने जिम्मेदारी उठाई और 14वें ओवर में दिल्ली का स्कोर 100 पार करवाया। लेकिन 100 का स्कोर पार होते ही समीर रिजवी 35 गेंदों पर 39 तो आशुतोष 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर सेंटनर का शिकार हो गए। सेंटनर की यह तीसरी विकेट रही। बुमराह ने माधव तिवाड़ी को भी बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद कर्ण शर्मा ने कुलदीप यादव को कैच आऊट कराया। प्लेऑफ में अब ये 4 टीम प्लेऑफ में अब 4 टीमों का स्थान पक्का हो गया. गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स और आरसीबी पहले ही क्वालिफाई हो चुकी थीं. चौथे नंबर की लड़ाई मुंबई और दिल्ली के बीच थी. मुंबई के 14 अंक थे जबकि दिल्ली के 13 अंक थे. दोनों ही टीमों के 2-2 मैच भी बचे थे. लेकिन इस मुकाबले में मुंबई की जीत के साथ ही मुंबई अब प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई है क्योंकि 13 मैच में उसके अब 16 अंक हो गए हैं. दिल्ली अगर अपना अगला मैच जीत भी लेगी तो भी उसके 15 ही अंक होंगे. यानी मुंबई उससे आगे हैं. यानी अब प्लेऑफ के लिए गुजरात, पंजाब, आरसीबी और मुंबई का नाम फाइनल हो गया है. अब जानिए किसकी किससे होगी टक्कर हालांकि, इन चार टीमों की क्वालिफिकेशन सूची तय हो चुकी है, लेकिन प्लेऑफ में उनके क्रम (स्टैंडिंग) को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है. IPL के नियमों के अनुसार, जो टीमें लीग स्टेज में पहले और दूसरे स्थान पर रहती हैं, उन्हें फाइनल में पहुंचने का एक अतिरिक्त मौका मिलता है. टॉप-2 टीमों के बीच होता है क्वालिफायर-1, और इसमें जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करती है. वहीं, क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम को एक और मौका मिलता है. यह टीम एलिमिनेटर (तीसरे और चौथे स्थान की टीम के बीच मैच) की विजेता से क्वालिफायर-2 में भिड़ती है. क्वालिफायर-2 की विजेता टीम फिर फाइनल में क्वालिफायर-1 की विजेता टीम से भिड़ती है. इस प्रकार, पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं, जबकि तीसरे और चौथे स्थान वाली टीमों को हर मैच जीतकर ही फाइनल तक पहुंचना होता है. लेकिन चूंकि 4 टीमों का नाम अब प्लेऑफ के लिए पक्का हो गया है. प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के बचे मैच गुजरात के अभी दो मैच बचे हैं. यानी टीम अभी 22 अंक तक पहुंच सकती है. वहीं आरसीबी के भी दो मैच बचे हैं. जबकि पंजाब के पास भी दो मौके हैं और मुंबई का केवल एक मैच बचा है. यानी जब प्लेऑफ में पहुंची इन चारों टीमों के सारे मैच हो जाएंगे. तभी यह स्पष्ट होगा की आखिर कौन सी टीम किससे भिड़ेगी. ऐसा रहा ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. अक्षर इस मुकाबले में नहीं खेल रहे थे. उनकी जगह फाफ डु प्लेसिस कप्तानी कर रहे थे. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्या की 73 रनों की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी दिल्ली 121 रन ही बना … Read more

वैभव सूर्यवंशी IPL 2025 में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे, इस मामले में पूरन-अभिषेक जैसों की भी चमक पड़ी फीकी

नई दिल्ली 14 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL 2025 में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपने स्क्वॉड में शामिल किया तब ही लोग समझ गए थे कि इस खिलाड़ी में कुछ तो खास बात है, क्योंकि टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं। हर कोई जानता है कि राहुल द्रविड़ से बेहतर नए खिलाड़ियों को कोई और नहीं तराश सकता। हालांकि राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआत से ही वैभव को प्लेइंग XI में मौका नही दिया। पहले इस खिलाड़ी ने डगआउट में बैठकर अपनी नबज को कंट्रोल किया और IPL के बड़े मंच को समझा और फिर जैसे ही उन्हें आधे सीजन के बाद खेलने का मौका मिला तो उन्होंने पूरी दुनिया को अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। वैभव सूर्यवंशी को IPL 2025 में कुल 7 ही मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 206.56 के स्ट्राइक रेट के साथ 252 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और एक अर्धशतक बनाया। वैभव का हाईएस्ट स्कोर 101 रनों का रहा। वैभव ने इन 7 मैचों में चौकों से ज्यादा छक्कों की बरसात की। 7 मैचों में उन्होंने 18 चौके लगाए, जबकि 24 बार तो उन्होंने गेंद को सीधा बाउंड्री के बाहर भेजा। वैभव की तूफानी बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि IPL 2025 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने के मामले में निकोलस पूरन और अभिषेक शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज उनके आगे पानी भरते नजर आए। जी हां, वैभव का स्ट्राइक रेट इस सीजन 206.56 का रहा, जबकि कम से कम 250 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पूरन और अभिषेक उनके पूछे रहे। पूरन का स्ट्राइक रेट इस सीजन 197.82 का है जबकि अभिषेक का 192.26 का। आईपीएल 2025 में उच्चतम बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट (कम से कम 250 रन): 1. 206.55 – वैभव सूर्यवंशी (252 रन) 2. 197.82 – निकोलस पूरन (455 रन) 3. 192.26 – अभिषेक शर्मा (373 रन) 4. 190.37 – पीयूष आर्य (356 रन) हालांकि वैभव सूर्यवंशी के आगे असली चुनौती अगले सीजन की होगी। IPL 2026 में सभी टीमें उनके खिलाफ गेम प्लान बनाकर उतरेगी। ऐसे में इस युवा बल्लेबाज को अधिक तैयारी के साथ मैदान पर उतरना होगा और निरंतरता दिखानी होगी।

बाबर-रिजवान को फिर नहीं मिला मौका, बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान

कराची पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की घरेलू सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। गौर करने वाली बात ये है कि इस टीम में स्‍टार बल्‍लेबाज बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी समेत कई बड़े नाम शामिल नहीं हैं। पाकिस्तान ने कोच के तौर पर माइक हेसन की पहली सीरीज होगी, जिसके लिए 16 सदस्‍यीय टीम घोषित की गई है। बल्लेबाज सलमान अली आगा कप्तान बने रहेंगे, जबकि ऑलराउंडर शादाब खान उनके डिप्टी होंगे। पीसीबी ने पीएसएल में प्रदर्शन के आधार पर चुनी टीम पीसीबी के चयनकर्ताओं ने अनुभवी सफेद गेंद के खिलाड़ी फखर जमान, हारिस रऊफ और नसीम शाह को भी टीम में शामिल किया है। लेकिन बाबर आजम, मोहम्‍मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को टीम में जगह नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि पीसीबी ने घोषणा की है कि टीम का चयन मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) सीजन के दौरान प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। चोट से उबरने के वाले सैम अयूब का भी चयन मेजबान टीम में चोट से उबरने वाले आक्रामक बल्लेबाज सैम अयूब की भी वापसी हुई है। फरवरी में दूसरे टेस्ट में फील्डिंग करते समय टखने में फ्रैक्चर होने के कारण अयूब को इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच में ही बाहर कर दिया गया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मौजूदा पीएसएल सीजन में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है। साहिबजादा फरहान की सात साल वापसी  वहीं, 29 वर्षीय बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पीएसएल में उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है और 2018 के बाद पहली बार टी20 इंटरनेशनल के लिए टीम में वापसी की है। फरहान ने पीएसएल में अब तक 10 मैचों में 154.50 की स्ट्राइक रेट से 394 रन बनाए हैं और इस इवेंट में रन बनाने के मामले में सबसे आगे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज पाकिस्तान के नए कोच माइक हेसन के लिए पहली सीरीज होगी, जिसका शेड्यूल आने वाले दिनों में घोषित किया जाएगा। पाकिस्तान टीम सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब।

चयनकर्ता कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने CSK vs RR मैच के बाद एमएस धोनी पर अपनी भड़ास निकाली

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चयनकर्ता कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने CSK vs RR मैच के बाद एमएस धोनी पर अपनी भड़ास निकाली है। उनका मानना है कि धोनी के रिफ्लेक्स अब स्लो हो चुके हैं और उनके घुटने भी जवाब दे चुके हैं। अब उन्हें IPL से रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए। बता दें, ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी ने बीच सीजन में सीएसके की कमान एक बार फिर संभाली, हालांकि वह भी टीम को प्लेऑफ में नहीं पहुंचा पाए। चेन्नई ने अभी तक खेले 13 में से 10 मैच हारे हैं, टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी 10वें पायदान पर हैं। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “धोनी की उम्र भी बढ़ रही है, आप उनसे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते। लेकिन साथ ही, आप बार-बार आकर खेल को खराब नहीं कर सकते, अगर आप ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं, तो कह दें कि आप ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं और चले जाएं। यह एक ऐसा फैसला है जो सिर्फ धोनी ही ले सकते हैं। क्या वह खेलना जारी रखेंगे? अगर खेलना जारी रखेंगे, तो किस भूमिका में: कप्तान, विकेटकीपर या फिनिशर? ईमानदारी से कहूं तो, उनके रिफ्लेक्स कम हो गए हैं। उनके घुटने शायद जवाब दे चुके हैं, उनकी फिटनेस, रिफ्लेक्स लेवल, सब कुछ निश्चित रूप से कम हो गया है और इसके अलावा, टॉप ऑर्डर फ्लॉप हो रहा है।” श्रीकांत ने आगे कहा कि धोनी की अपनी पुरानी शैली को दोहराने में असमर्थता ने चेन्नई को काफी हद तक प्रभावित किया है। धोनी ने इस सीजन खेले 13 मैचों में 24.50 की औसत के साथ मात्र 196 ही रन बनाए हैं। श्रीकांत ने आगे कहा, “आज चेन्नई सुपर किंग्स के साथ समस्या यह है कि धोनी अपने खेल को दोहराने में सक्षम नहीं हैं। स्पिनर उन्हें बांध रहे हैं। एक समय था जब वह स्पिनरों की गेंदों को स्टैंड में मारते थे। ईमानदारी से कहें तो वह संघर्ष कर रहे हैं।”

महेंद्र सिंह धोनी की युवाओं को सलाह- कैसे 200 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करें

नई दिल्ली आईपीएल 2025 चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी खराब रहा। 5 बार की चैंपियन टीम आईपीएल पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। मंगलवार को उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 17 गेंद में 16 रन बनाए थे। मैच के बाद उन्होंने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले युवा भारतीय बल्लेबाजों को इसका मंत्र दिया कि कैसे 200 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करें। धोनी ने वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे समेत सभी युवा बल्लेबाजों को सलाह दी कि उम्मीदें बढ़ने पर वे खुद पर दबाव न लाएं। थाला ने निरंतरता को बरकरार रखने और दबाव की स्थिति में भी शांत बने रहने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर आप अपनी पूर्ण क्षमता को महसूस करना चाहते हो तो आपको ऐसा करना पड़ेगा। मैच के बाद सीएसके के कप्तान ने कहा, ‘उन्हें निरंतरता की कोशिश करनी चाहिए, लेकिन अगर आप 200 प्लस का स्ट्राइक रेट चाहते हैं तब निरंतरता बरकरार रखना मुश्किल होगा। उनके पास किसी भी स्थिति में छक्के जड़ने की काबिलियत है। जब आपसे उम्मीदें बढ़ जाएं तब प्रेशर मत लो। सीनियर खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ से सीखो; ये सबकुछ गेम को समझने से जुड़ा है। मेरी उन सभी युवाओं को यह सलाह है जिन्होंने अच्छा किया है।’ 43 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार के मैच में 17 गेंद में 16 रन बनाए थे। अपनी इस छोटी सी पारी में उन्होंने सिर्फ एक बाउंड्री लगाई थी। धोनी ने इस आईपीएल में अब तक 13 मैच में 196 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 135.17 का है। मंगलवार के मैच में सीएसके ने निर्धारित 20 ओवर में 187 रन का स्कोर खड़ा किया था। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 20 गेंद में 43 रन की पारी खेली। जवाब में राजस्थान ने 18वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में 57 रन की पारी खेली।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet