LATEST NEWS

कलेक्टर ने नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित मामलों का निपटारा कराने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए

प्रधानमंत्री आवास, पीएम जनमन, जाति प्रमाण पत्र, भूमि आबंटन, धान उठाव, किसान पंजीयन सहित हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा आगामी 8 मार्च शनिवार को व्यवहार न्यायालय पेण्ड्रारोड में आयोजित हो रहे नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित मामलों का निपटारा कराने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक के दौरान अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से जिला अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोक अदालत में सिविल, दांडिक, राजस्व, श्रम, मोटर दुर्घटनादावा, बैंक, बीमा, विद्युत, रेल्वे ट्रिब्यूनल आपरेटिव, दूरभाष, डाकतार, आयकर, विक्रयकर, ईधन आपूर्ति, स्थानीय निकाय तथा अन्य न्यायिक व अर्द्धन्यायिक संस्थानों एवं फोरम आदि में लंबित मामलों का निपटारा किया जाता है। उन्होंने संबंधित विभागों को 8 मार्च से पहले अधिक से अधिक प्रकरणों को शामिल करने और आपसी समझाइश एवं सुलह के आधार पर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में निराकरण कराने कहा।           समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने स्थायी ऐजेंडा में शामिल विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, आकांक्षी ब्लाक गौरेला में संचालित पीएम जनमन, स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र, विभिन्न विभागों-कार्यालयों के लिए भूमि आबंटन, उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव, किसान पंजीयन सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने अभियान चलाकर कक्षा पहली से पांचवी के बच्चों और आंगनबाड़ी के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने, सभी स्कूली बच्चों का अपार आईडी एवं आधार कार्ड अपडेट कराने, समग्र शिक्षा के तहत् निर्माणाधीन कार्यों को मार्च तक पूर्ण करने कहा।          कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को स्पोर्ट्स काम्पलेक्स, नवोदय विद्यालय, नगरीय निकायों में सॉलिड एवं लिक्विड बेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न शासकीय प्रयोजनों के लिए भूमि आबंटन की कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित विभागों को भूमि आबंटन के लिए राजस्व विभाग से समन्वय कर फॉलोअप करने कहा। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन प्रकरणों का निराकरण संवेदनशीलता के साथ करने के साथ ही ई-ऑफिस क्रियान्वयन के तहत् सभी अधिकारियों- कर्मचारियों का एनआईसी से ई-मेल आईडी बनवाने, सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत् आधार सीडिंग एवं डीबीटी से भुगतान सुनिश्चित करने, आंगनबाड़ी सहायिकाओं-कार्यकर्ताओं की लंबित भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय-सीमा में निराकृत होने वाले प्रकरणों की समीक्षा के दौरान सभी जिलाधिकारियों को जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों के लंबित प्रकरणों को त्वरित रूप से निराकृत करने कहा। बैठक में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड अमित बेक एवं मरवाही प्रफुल्ल रजक, डिप्टी कलेक्टर ऋचा चन्द्राकर, सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा एवं डीईओ जे के शास्त्री सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

उपजेल में कैदी से पिटाई और अवैध वसूली पर हाईकोर्ट ने लिए स्वत: संज्ञान, DGP से शपथपत्र के साथ मांगा जवाब

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सारंगढ़ उपजेल में कैदी से पिटाई और अवैध वसूली को लेकर लिए स्वत: संज्ञान लिया था. कोर्ट इस मामले को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार याचिका पर लगातार सुनवाई कर रही है. हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में आज सुनवाई हुई, जिसमें प्रदेश सरकार से हलफनामे पर इस पूरे मामले में जेलकर्मियों पर कार्रवाई को लेकर महाधिवक्ता ने जवाब दिया. वहीं पूर्व आदेश के परिपालन में बताया गया कि मामले में अभी तक 3 लोगों की जांच चल रही है. 2 लोगों को बरी किया गया है. अब हाईकोर्ट ने डीजीपी से 3 अप्रैल का समय देते हुए नया शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है. 15 जनवरी 2025 को सुनवाई के दौरान शपथपत्र में जवाब में कहा था कि 10 व्यक्तियों के विरुद्ध शुरू की गई जांच में, एक दोषी कर्मचारी के विरुद्ध जांच पूरी हो गई है और उसे दण्डित किया गया है. जबकि 3 मामलों में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इसके साथ ही 3 मामलों में जांच पूरी हो गई, जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है और 3 मामलों में जांच चल रही है. राज्य के अधिवक्ता को जांच रिपोर्ट की स्थिति और उठाए गए कदमों के संबंध में मामले में आगे हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था. वहीं कोर्ट ने एक बार फिर सरकार को समय देते हुए 3 अप्रैल 2025 तक नया शपथ पत्र पेश करने निर्देश दिए हैं. बता दें, सारंगढ़ उपजेल में वसूली के लिए कैदी को टॉर्चर किये जाने का मामला उजागर हुआ था. जिस पर हस्तक्षेप याचिकाकर्ता दीपक चौहान और दिनेश चौहान ने अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला के माध्यम से अपना पक्ष रखा था. सारंगढ़ उपजेल मामले में संलिप्त आरोपी  जेलकर्मियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस महानिदेशक जेल से शपथपत्र में जवाब प्रस्तुत करने कहा था. अब शुरू हुई विभागीय जांच और कार्रवाई पर लगातार कोर्ट जवाब मांगकर निगरानी कर रहा है.

केंद्र सरकार की विशेष सहायता से कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगा हाॅस्टल

रायपुर   केन्ंद्र शासन की विशेष सहायता से छत्तीसगढ़ में कामकाजी महिलाओं के लिए 6 हाॅस्टल बनाए जाएंगे। इसके लिए केन्द्र  के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 202 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इनमें राजधानी में तीन के साथ ही नवा रायपुर में सेक्टर-16 में एक और बिलासपुर तथा सिरगिट्टी में सीएसआईडीसी को दो हॉस्टल के लिए राशि दी गई है। राजधानी  रायपुर में  कामकाजी महिलाओंके लिए लगभग 48 करोड़ रुपए की लागत से  तीन वर्किंग वूमन्स हॉस्टल  बनाए  जाएंगे।  इस हॉस्टल की योजना वर्ष 2024 में केंद्र शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्र  सरकार द्वारा 24 फरवरी को इस प्रस्ताव की मंजूरी दे  दी  गई  है। नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा ने बताया कि 250-250 बेड के इस हॉस्टल के बनने से राजधानी में कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवासीय सुविधा सस्ती दर पर मिलेगी। तीनों हॉस्टल तीन माले की होगी। इनमें से प्रत्येक हॉस्टल में 250-250 बेड का इंतजाम किया जाएगा।   हॉस्टल के कमरे डबल बेडरूम वाले होंगे और उसमें अटैच वासरूम रहेगा। कोशिश रहेगी कि सभी हॉस्टल में मेस की सुविधा रहे, जिससे कामकाजी महिलाओं को नाश्ता व खाने के लिए बाहर न जाना पड़े। ये हॉस्टल रिहायशी इलाकों में ही  बनाए  जाएंगे,जिससे महिलाओं को आने-जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। आयुक्त ने कहा है कि प्रक्रियाओं को तेज करते हुए इन हॉस्टल को एक साल के अंदर तैयार करने की कोशिश की जाएगी। तीनों हॉस्टल की निर्माण एजेंसी निगम रहेगा और इसका संचालन व संधारण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर किया जाएगा। लगभग 10 हजार महिलाएं कर रही काम रोजगार कार्यालय से  अनुसार राजधानी में लगभग 10 हजार महिलाएं बाहर से आकर सरकारी विभागों में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि निजी संस्थानों में यह संख्या बढ़ सकती है।

23 लाख के 4 ईनामी माओवादी सहित कुल 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, तीन महिलाएं भी शामिल

  बीजापुर सुरक्षाबलों के लगातार दबाव के साथ जिले में चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों और संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक कलह की वजह से नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं. इस कड़ी में कुल 23 लाख रुपए के ईनामी 4 माओवादी सहित कुल 9 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में PLGA बटालियन क्षेत्र में सक्रिय रूप से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन में कार्यरत 8 लाख रुपए के ईनामी पार्टी सदस्य, AOB डिवीजन में कार्यरत 5 लाख के ईनामी एसीएम, जगरगुण्डा एरिया कमेटी एवं दक्षिण सब जोनल ब्यूरो में कार्यरत 5 लाख रुपए के ईनामी 2 एसीएम शामिल हैं. आत्मसमर्पित माओवादियों ने कहा कि वे समाज के मुख्यधारा में जुड़कर स्वच्छंद रूप से पारिवारिक जीवन जीना चाहते है. आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने वाले सभी माओवादियों को प्रोत्साहन स्वरूप 25-25 हजार रुपए नगद राशि प्रदान किया गया. वर्ष 2024 में माओवादी कैडर के छोटे-बड़े 189 माओवादी का आत्मसमर्पण, 58 माओवादियों का मारे जाने के साथ 503 माओवादियों के गिरफ्तार होने से माओवादी संगठन कमजोर होते जा रहा है. वर्ष 2025 में अब तक 40 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, 101 माओवादी गिरफ्तार हुए हैं, और 56 माओवादी अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए हैं.

बोर्ड परीक्षा के पहले शिक्षा विभाग में बड़ी लापरवाही , 2025 की जगह 2024 की बांट दी उत्तरपुस्तिकाएं

 गौरेला, पेंड्रा, मरवाही छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा होने में कुछ ही दिन बाकी है. ऐसे में बोर्ड परीक्षा के पहले शिक्षा विभाग में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पेंड्रा के स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला पेंड्रा स्थित बोर्ड परीक्षा के समन्वय केंद्र से प्रभारी और प्राचार्य एलपी डाहिरे ने 2025 की जगह 2024 की उत्तर पुस्तिका वितरित कर दी. प्राचार्य डाहिरे ने बताया कि करीब डेढ़ हजार उत्तर पुस्तिकाएं ऐसी बांट दी गई, जो 2024 के परीक्षा की प्रैक्टिकल कॉफी थी. बांटी गई उत्तर पुस्तिका को अब एक-एक करके वापस मंगाई जा रही है और उसकी जगह 2025 की उत्तर पुस्तिका दी जा रही है. वहीं प्राचार्य की लापरवाही के कारण कई स्कूलों और परीक्षा केंद्रों के प्रभारी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस तरह की लापरवाही कई बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं. वापस मंगाई जा रही उत्तरपुस्तिकाएं बता दें कि अगले सप्ताह से छत्तीसगढ़ सहित पेंड्रा में दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन होना है और ये लापरवाही सामने आई है. अब प्रभारी ने 2024 की उत्तरपुस्तिका मांगने के आदेश जारी किए हैं. कुछ केंद्रों से 2024 की उत्तर पुस्तिकाएं वापस आने शुरू हो गई है. बोर्ड परीक्षा को लेकर इस तरह की लापरवाही बरतने वाले बोर्ड परीक्षा समन्यवयक और केंद्र प्रभारी के ऊपर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा किस तरह की कार्यवाही की जाती है, यह देखने वाली बात है.

बिलासपुर के स्कूल शौचालय में विस्फोट के मामले में चार छात्र—छात्राओं को लिया हिरासत में

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पिछले सप्ताह एक निजी स्कूल के शौचालय में हुए विस्फोट के मामले में आठवीं कक्षा के चार छात्र—छात्राओं को हिरासत में लिया गया है। इस घटना में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली एक बालिका घायल हो गई थी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी छात्रों ने कथित तौर पर ऑनलाइन सोडियम की खरीद की थी। छात्र स्कूल की एक महिला शिक्षिका से नाराज थे तथा उनकी योजना शिक्षिका को निशाना बनाने की थी। इस महीने की 21 तारीख को शहर के एक निजी स्कूल के शौचालय के भीतर हुए विस्फोट में चौथी कक्षा की एक बालिका झुलस गई थी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि पूछताछ और स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान आठवीं कक्षा की तीन लड़कियों सहित पांच छात्रों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद रविवार (23 फरवरी) को उनमें से चार को हिरासत में लिया गया। सिंह ने बताया कि एक अन्य छात्रा अपने रिश्तेदार के घर गई थी और उसे अभी हिरासत में लिया जाना है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पांचों छात्र अपनी शिक्षिका से नाराज थे और उन्होंने कथित तौर पर ऑनलाइन वीडियो देखने के बाद उसे निशाना बनाने के लिए विस्फोट करने की योजना बनाई थी। वीडियो में सोडियम धातु के पानी के संपर्क में आने से विस्फोट होने के बारे में बताया गया था। अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक ने अपने रिश्तेदार की आईडी का उपयोग करके ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से सोडियम धातु खरीदी। वे सोडियम धातु को स्कूल में लाए और इसे वॉशरूम में टंकी के आउटलेट में रख दिया। उन्होंने बताया कि दुर्भाग्य से, पीड़ित बालिका जो योजना का निशाना नहीं थी, वह शौचालय में गई। फ्लश का इस्तेमाल करने पर विस्फोट हो गया और वह घायल हो गई। सिंह ने बताया कि विस्फोट की आवाज सुनकर, परीक्षाओं में व्यस्त शिक्षक वॉशरूम में पहुंचे और उसका दरवाजा तोड़ा। वहां उन्होंने बालिका को घायल अवस्था में फर्श पर पड़ा पाया। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए चार छात्रों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। सिंह ने बताया कि अपराध में शामिल एक अन्य लड़की को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।  

खारुन नदी के तट पर स्थित महादेवघाट में बाबा हटकेश्वर नाथ का मंदिर में लगेगा श्रद्धालु मेला

  रायपुर राजधानी में खारुन नदी के किनारे स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर मिनी काशी के रूप में प्रसिद्ध है। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर के चारों ओर मेला जैसा माहौल रहेगा। हजारों श्रद्धालु महादेव का दर्शन करने पहुंचेंगे। ऐतिहासिक शिवलिंग पर जलाभिषेक करके मेला घूमने का आनंद लेंगे। मंदिर के गर्भगृह के बाहर ढलावदार पात्र में जल अर्पित करने की व्यवस्था रहेगी। मुख्य द्वार पर पात्र में डाला गया जल गर्भगृह के भीतर शिवलिंग पर अर्पित होगा। विविध मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से दोपहर तक जलाभिषेक के पश्चात शाम को महाकाल और अर्ध्यनारीश्वर के रूप में शिवलिंग का शृंगार किया जाएगा। अनेक मंदिरों से भोलेबाबा की बरात निकाली जाएगी। बरात में भूत, प्रेत, देवी-देवता का रूप धारणकर श्रद्धालु शामिल होंगे। फूलों से होगा शृंगार महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर 25 फरवरी को महादेवघाट में हटकेश्वर महादेव शिवलिंग का फूलों से शृंगार किया जाएगा। 26 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त में महाआरती की जाएगी। सुबह से दोपहर तक जलाभिषेक की व्यवस्था की गई है। शाम को भांग, धतूरे, चंदन का लेप करके मनमोहक शृंगार किया जाएगा। नहरपारा केलकर बाड़ी स्टेशन रोड स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर के पं. नीलकंठ त्रिपाठी ने बताया कि महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भोलेनाथ की बरात निकाली जाएगी। श्रद्धालु भूत, प्रेत, देवगणों का रूप धारण करेंगे। शाम को महाआरती की जाएगी। राजीव नगर में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व आज से भारत गृह निर्माण सहकारी समिति राजीव नगर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व 25 फरवरी को सुबह 11 बजे अखंड रामायण पाठ से प्रारंभ होगा। संस्था अध्यक्ष ललित कुमार जीवनलाल सिंघानिया ने बताया कि 26 फरवरी को सुबह चार बजे रूद्रीपाठ, महाभिषेक संपन्न होगा। 11:30 बजे से महाभंडारा प्रसादी होगी। 12:30 बजे अखंड रामायण पाठ की समाप्ति होगी। शाम पांच बजे सहस्त्रधारा अभिषेक, सात बजे शृंगार महाआरती की जाएगी। 27 फरवरी को सुबह 11 बजे हवन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। योगेश्वर महादेव मंदिर में आज से शिवरात्रि संत कंवर राम नगर (कटोरा तालाब) समिति के मनोहर चंदनानी एवं प्रेम प्रकाश मध्यानी ने बताया कि दो दिवसीय शिवरात्रि का शुभारंभ 25 फरवरी को रात्रि 10 जागरण, भजन कीर्तन से होगा। 26 को सुबह चार अभिषेक, गुप्त आरती के बाद शिव दर्शन मार्ग खोला जाएगा। शाम सात बजे आरती पश्चात रात्रि आठ बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। रात्रि 12 बजे पल्लव, अरदास एवं भोलेनाथ की परिक्रमा की जाएगी। सुरेश्वर महादेव पीठ में 20 फीट ऊंची त्रिशूल की होगी स्थापना कचना रोड स्थित श्री सुरेश्वर महादेव पीठ के संस्थापक स्वामी राजेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि सुबह पांच बजे से बाबा भोलेनाथ का पंचामृत, गन्ना रस, सरसों तेल, फलों का रस से अभिषेक किया जाएगा। वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर से त्रिशूल यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर को 20 फीट का त्रिशूल स्थापित किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बंटी कटरे एवं रायपुर महानगर संयोजक विजेंद्र वर्मा ने सनातनियों से भगवा वस्त्र पहनकर शामिल होने की अपील की है। बूढ़ेश्वर मंदिर में औषधि से अभिषेक भस्म आरती बूढ़ातालाब के समीप स्थित बूढ़ेश्वर मंदिर में सुबह भस्म आरती की जाएगी। मंदिर के बाहर पात्र में जल अर्पित किया जाएगा जो शिवलिंग पर अर्पित होगा। शाम चार बजे शृंगार के लिए पट बंद हो जाएगा। शिवलिंग का शृंगार फूलों, भांग, धतूरा का लेपण करके किया जाएगा। रात्रि आठ बजे आरती एवं 11:30 बजे से महानिशा पूजा शुरू होगी जो सुबह 5:30 बजे तक चलेगी। रात्रि के चार प्रहर में चार बार 24 प्रकार के द्रव्य औषधि से अभिषेक किया जाएगा। दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, स्वर्ण जल, रजत जल, कुशा जल, सुगंधित द्रव्य, केसर दूध, 11 प्रकार के फलों का रस एवं भस्मी से अभिषेक किया जाएगा। 43 पारद शिवलिंग श्रीयंत्र प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अघोर पीठ श्रीधाम सुमेरु मठ औघड़नाथ दरबार के पीठाधीश्वर प्रचंड वेगनाथ ने बताया कि 43 पारद शिवलिंगों से युक्त श्रीयंत्र मंदिर में सुबह से रात तक विविध पूजा अनुष्ठान किया जाएगा।

चरित्र पर शंका में पत्नी की हत्या, पति ने खेत में जलाया शव

रायगढ़ छत्तीसगढ़ में अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए उसकी हत्या करने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर शव को जला देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, ग्राम कमरई निवासी अमृत केरकेट्टा 65 साल अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद गांव की ही रहने वाली जयमति विश्वकर्मा 40 साल के साथ शादी कर दोनों साथ रह रहे थे. शुरूआत दिनों में दोनों अच्छे से रहते थे. बाद में अमृत अपनी दूसरी पत्नी जयमति के चरित्र पर शंका करता रहा और आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था. इसी बीच 20 फरवरी की रात दोनों पति-पत्नी ने साथ में शराब का सेवन किया, जिसके बाद एक बार फिर दोनों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई, फिर अमृत ने लात-घूसों के अलावा डंडे से पीट-पीटकर जयमति को मौत के घाट उतार दिया. साथियों के साथ मिलकर बनाया प्लान पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने साक्ष्य छुपाने के इरादे से अपने साथियों मयंक यादव, श्रवण यादव, राजेन्द्र केरकेट्टा के साथ मिलकर शव को खेत में ले गया, जहां पैरा में महिला के शव को पूरी तरह जलाकर अपने-अपने घर लौट गए. बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीण जब शौच के लिए अखराडांड झाबर की ओर गए तो उन्होंने देखा कि जले हुए पैरा के नीचे जले हुए शव की खोपड़ी व हाथ पैर की हड्डी साफ तौर पर दिखाई दे रही थी. इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी कापू थाने में दी. आरोपी ने कबूला अपना जुर्म गांव में मानव कंकाल मिलने की जानकारी के बाद कापू पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. इसके बाद ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि अमृत केरकेट्टा ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को अपने साथियों के साथ मिलकर जला दिया था. पुलिस हिरासत में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी के खिलाफ 103, 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं पुलिस अमृत केरकेट्टा के तीनों साथियों की तलाश कर रही है.

प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह से बंद कमरे में ईडी ने राजीव भवन में की पूछताछ

रायपुर शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के साथ पूछताछ के बाद आज ईडी की टीम राजीव भवन (कांग्रेस भवन) पहुंची है. यहां प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह से बंद कमरे के पूछताछ की जा रही है. ED की 4 सदस्यीय टीम सुरक्षा बल के साथ कांग्रेस भवन पहुंची है. ईडी के राजीव भवन पहुंचने के मामले में कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकित सिंग गेंदू ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी राजीव भवन पहुंचे थे. उन्होंने सुकमा जिले के राजीव भवन के निर्माण को लेकर कई जानकारिया मांगी गई. ईडी अफसरों ने समन देकर 27 तारीख तक जवाब मागा है. हमारे पास सभी दस्तावेज मौजूद हैं. जिसे जवाब के साथ दिया जाएगा. साल 2019 में उजागर हुआ था मामला ईडी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान साल 2019 से 2022 तक लाइसेंसी शराब दुकानों पर डुप्लिकेट होलोग्राम लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची जाती थी, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था. उस दौरान शराब को स्कैनिंग से बचाने के लिए नकली होलोग्राम भी लगाया जाता था, ताकि वह किसी की पकड़ में न आ सके. इस होलोग्राम को बनाने के लिए घोटाले में संलिप्त लोगों ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में होलोग्राफी का काम करने वाली PHSE (प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड) कंपनी को टेंडर दिया था. ईडी ने अपनी जांच के बाद यह बताया है कि यह कंपनी होलोग्राम बनाने के लिए पात्र नहीं थी, फिर भी नियमों में संशोधन करके यह टेंडर उसी कंपनी को दे दिया गया था. ईडी के टेंडर दिलाने के एवज में कंपनी के मालिक से भारी कमीशन लिया गया था. यह जानकारी सामने आने के बाद जब कंपनी के मालिक विधु गुप्ता को ईडी ने गिरफ्तार किया तो उसने कांग्रेस सरकार में CSMCL में एमडी अरुणपति त्रिपाठी, बिजनेसमैन अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा का नाम लिया. ED ने जब इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, तो मामले में और भी खुलासे होने लगे. इसके बाद साल 2024 के अंत में कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम सामने आया. सूत्रों के मुताबिक ED की जांच में पता चला है कि कवासी लखमा को शराब घोटाले से पीओसी (प्रोसीड ऑफ क्राइम) से हर महीने कमिशन मिलाता था. 28 दिसंबर को ED ने कवासी लखमा और बेटे हरीश के घर मारा छापा बीते साल 28 दिसंबर को ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के रायपुर के धरमपुरा स्थित बंगले पर पहुंची थी. इस दौरान पूर्व मंत्री की कार को घर से बाहर निकालकर तलाशी ली गई. साथ ही, कवासी के करीबी सुशील ओझा के चौबे कॉलोनी स्थित घर और सुकमा जिले में लखमा के बेटे हरीश लखमा और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर पर भी दबिश दी गई. ईडी के छापे के बाद कवासी लखमा ने कहा था कि घोटाला हुआ है या फिर नहीं, मुझे इसकी जानकारी नहीं है. मैं अनपढ़ आदमी हूं, अधिकारी मुझे जहां साइन करने को कहते थे, मैं कर देता था. ED को मिले थे अहम सबूत पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों के घर पर छापामार कार्रवाई के बाद ED ने 2 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा था कि, छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत रायपुर, धमतरी और सुकमा जिलों में स्थित 7 जगह तलाशी अभियान चलाया गया. ईडी घोटाले की प्रासंगिक अवधि के दौरान कवासी लखमा द्वारा नकद में (पीओसी) प्रोसीड ऑफ क्राइम यानी की अपराध से अर्जित आय के उपयोग से जुड़े सबूत जुटाने में सक्षम हो गया है. इसके अलावा, तलाशी में कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गईं, जिनके बारे में माना जाता है कि उनमें आपत्तिजनक रिकॉर्ड हैं. 3 बार पूछताछ के बाद हुई लखमा की गिरफ्तारी गौरतलब है कि ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था, लेकिन उससे पहले दो बार 8-8 घंटे तक पूछताछ की थी, लखमा के साथ उनके बेटे हरीश लखमा से भी ED के अधिकारियों ने पूछताछ की थी.

कपड़ा व्यवसायी कीघर में मोटरसाइकिल में दबी मिली लाश, पुलिस कर रही जांच

तखतपुर कपड़ा व्यवसायी की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. कारोबारी की लाश घर में मोटरसाइकिल में दबी मिली है. शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिलतरा का है. पुलिस बारीकियों से हर एंगल पर जांच कर रही है. यह घटना बीती रात की है. जानकारी के मुताबिक, कपड़ा कारोबारी रशिक लाल गुप्ता की पत्नी ने पंचायत में वार्ड पंच का चुनाव लड़ा था. इस वारदात को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. बताया जा रहा कि व्यवसायी रशिक गुप्ता शराब पीने का आदी था. पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर रही है. इस मामले में एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया, मामला संदेहास्पद है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

न्यायधानी में 5 साल की बच्ची की लाश मिली लाश, दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने की आशंका

बिलासपुर न्यायधानी के स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में 5 साल की बच्ची की हत्या होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही. निर्माणाधीन मकान में बच्ची की लाश मिली है. छत पर पूरी रात शव पड़ा रहा. बच्ची की पहचान सिमर लाल की रहने वाली बृहस्पति बाई पिता मनोज कुमार की 5 साल की बेटी कनिका के रूप में हुई है. इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. बिल्डर के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.

महासमुंद के तीन खिलाड़ियों का पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, सुखदेव केवट ने 400 मीटर दौड़ में जीता सिल्वर मेडल

रायपुर,   दुबई में 6 से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप ग्रांट फिक्स 2025 में महासमुंद जिले के फॉर्च्यून नेत्रहीन हायर सेकेंडरी स्कूल, करमापटपर बागबाहरा खुर्द के तीन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। सुखदेव केवट ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया। इससे पहले, 23वें नेशनल पैरा एथलेटिक्स 2025, चेन्नई (17-20 फरवरी) में उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल और 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर भी अपनी श्रेष्ठता साबित कर चुके है। इस प्रतियोगिता में महासमुंद के दो अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराईनिखिल यादव ने 1500 मीटर दौड़ में 7वाँ स्थान और 500 मीटर दौड़ में 6वाँ स्थान प्राप्त किया जबकि लक्की यादव (टी-11 कैटेगरी, बालक वर्ग) ने 1500 मीटर दौड़ में 8वाँ स्थान और 400 मीटर दौड़ में 6वाँ स्थान हासिल किया। महासमुंद जिले के इन होनहार खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उनकी सफलता से प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सुखदेव  केंवट और उनके साथियों की इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। महासमुंद जिले के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंहगें, जिला सीईओ श्री एस. आलोक और उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री निरंजन साहू, प्राचार्य रश्मि साहू और वार्डन लक्ष्मीप्रिया साहू भी उपस्थित थे।

रायपुर में दो बसों में भिड़ंत, हादसे में 5 यात्री घायल

रायपुर शहर के टाटीबंध इलाके में तेज रफ्तार बस ने खड़ी बस को ठोकर मार दी. हादसे में 5 यात्री घायल हुए हैं. वहीं दोनों बसों के बीच एक महिला फंस गई थी, जिसकी हालात गंभीर है. घायलों को एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के मुताबिक, टाटीबंध ब्रिज के निचे सवारी बस खड़ी हुई थी. इस बीच सरोना की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने खड़ी हुई बस को ठोकर मार दी. हादसे में 5 यात्री घायल हो गए. भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एक बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. एक महिला दोनों बसों के बीच में फंस जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई. सभी घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गृह निर्माण सहकारी समितियों के बायलॉज में संशोधन का मामला उठा सदन में, मूणत बोले – बिना पैसे लिए नहीं मिलता एनओसी

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन गृह निर्माण सहकारी समितियों के बायलॉज में संशोधन का मामला उठा. भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि सहकारी सोसायटी आज भी एनओसी के लिए भटक रही हैं. बिना पैसे लिए एनओसी नहीं दिया जाता. मंत्री केदार कश्यप आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की शिकायत एनओसी को लेकर नहीं आएगी. भाजपा विधायक राजेश मूणत के सवाल पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पिछले सत्र में हमने कमेटी का गठन किए जाने की बात कही थी. सरकार ने कमेटी का गठन कर दिया है. कमेटी की दो बैठक हो चुकी है. कमेटी से जो आदर्श प्रारूप सामने आएगा, उसके तहत काम किया जाएगा. जल्द से जल्द हम प्रक्रिया ऑनलाइन करने जा रहे हैं. कहीं से कोई शिकायत नहीं आएगी. राजेश मूणत ने कहा कि मैं इस शहर में चालीस से ज़्यादा सोसाइटियों का नाम गिना सकता हूं, जहां यदि आम आदमी को जाना होता है, तो बगैर पैसे के एनओसी नहीं दी जाती है. जब राज्य से साय सरकार है, और हर काम सांय-सांय चल रहा है तो क्या इसे भी सांय-सांय किया जाएगा.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet