LATEST NEWS

38वीं मार्डन नेशनल पेंटाथलाॅन गेम्स में छत्तीसगढ़ से 3 तकनीकी विशेषज्ञों का चयन

मुंबई/रायपुर  38वीं नेशनल पेंटाथलाॅन गेम्स का आयोजन 8 फरवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ मार्डन पेंटाथलाॅन एसोसिएशन के तीन वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञों का चयन इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। सुनील कुमार पाल, दिलीप कुमार विश्वकर्मा और प्रमोद सिंह ठाकुर  इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए विशेष तकनीकी विशेषज्ञों के रूप में निर्णायक मंडल में शामिल किए गए हैं। पेंटाथलॉन गेम्स प्राचीन ग्रीस में दर्ज किया गया था और यह प्राचीन ओलंपिक खेलों का हिस्सा हुआ करता था। प्राचीन ओलंपिक पेंटाथलॉन के लिए एक दिन में पाँच इवेंट लड़े जाते थे , जिसमें लंबी कूद , भाला फेंकना और डिस्कस फेंकना शामिल था , उसके बाद स्टेडियन (एक छोटी पैदल दौड़) और कुश्ती होती थी। यह 19वीं सदी के अंत में एक सैनिक द्वारा आवश्यक कौशल पर केंद्रित था, जिसमें शूटिंग, तैराकी, तलवारबाजी , घुड़सवारी और क्रॉस कंट्री दौड़ की प्रतियोगिताएँ होती थीं। आधुनिक पेंटाथलॉन का एक प्रमुख पहलू अंक प्रणाली है, जिसके तहत प्रत्येक प्रतियोगी को प्रत्येक विशिष्ट स्पर्धा में उसके प्रदर्शन के आधार पर एक निश्चित संख्या में अंक दिए जाते हैं। कुल मिलाकर विजेता वह प्रतियोगी होता है जिसके पाँचों पेंटाथलॉन स्पर्धाओं के अंत में सबसे अधिक अंक होते हैं।

चुनाव से पहले धान खरीदी पर सियासत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी सीएम का पलटवार

रायपुर छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव से पहले धान खरीदी में समर्थन मूल्य पर सियासत तेज हो गई है. विपक्ष की कांग्रेस पार्टी और सत्ताधारी भाजपा जनता का भरोसा जीतने में लगे हैं. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आज चुनावी प्रचार के दौरान कहा कि किसानों को 3100 रुपए समर्थन मूल्य कांग्रेस की वजह से मिल रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों को मेहनत का सम्मान मिलना चाहिए. भूपेश सरकार ने किसानों को 2850 समर्थन मूल्य दिया. किसानों को अब 31 सौ समर्थन मूल्य मिल रहा है तो यह कांग्रेस सरकार की वजह से मिल रहा है. लेकिन कांग्रेस सरकार बनती तो 3217 रुपए समर्थन मूल्य किसानों को मिलता. कांग्रेस किन बातों का लेगी क्रेडिट : डिप्टी सीएम अरुण साव वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने उनके इस बयान का पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को 2003 से पहले का समय याद नहीं है. किसानों के धान को रिजेक्ट कर दिया जाता था. उन्होंने कहा कि धान खरीदी की सुव्यवस्था भाजपा की सरकार में आई है. किसानों को समर्थन मूल्य से अतिरिक्त राशि देने की शुरुआत भाजपा ने की. डिप्टी सीएम साव ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हर एक बात पर 5 साल झूठ बोला. कांग्रेस किन बातों का क्रेडिट लेगी.? कांग्रेस को उनके कार्यकाल में हुए घोटालों का श्रेय लेना चाहिए.

भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में शामिल हुए डॉ. रमन सिंह, चुनाव आयोग से शिकायत करेगी कांग्रेस

रायपुर राजनांदगाँव में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में शामिल होने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस चुनाव आयोग में शिकायत करने जा रही है. कांग्रेस ने रमन सिंह पर संवैधानिक पद की मर्यादा के उल्लंघन का आरोप लगाया है. भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के प्रचार पर आपत्ति जताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डॉ. रमन सिंह को अपनी पद की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए. वे संवैधानिक पद पर हैं. इस तरह से खुलेआम पार्टी का प्रचार करना सीधा संवैधानिक पद की मर्यादा का उल्लंघन है. मामले में कांग्रेस के विधि विभाग का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को निर्वाचन आयोग में शिकायत करेगा. वहीं कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष पद की क्या मर्यादा है, वह बेहतर समझते हैं. इसके बाद भी वो भाजपा का चुनाव प्रचार कर रहे हैं. ये संवैधानिक पद की मर्यादा का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है कि वह पद की गरिमा का ख्याल रखे. लेकिन डॉ. रमन सिंह ने अपने आचरण से विधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा को गिराया है. उप मुख्यमंत्री साव ने किया पलटवार डॉ. रमन सिंह पर कांग्रेस के आरोप पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के इस बयान से साफ होता है, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस इस तरह के बयान दे रही है. कांग्रेस लोगों को भड़काने का काम करती है. बता दें शुक्रवार को राजनांदगाँव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव और सभी पार्षदों के प्रचार के लिए विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हुए थे.

हसदेव नदी में डूबे 3 छात्र, घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर मिला तीसरे युवक का शव

 कोरबा कोरबा में दर्री थानांतर्गत हसदेव नदी में डूबे तीसरे युवक का शव भी मिल गया है। घटना स्थल से 6 किलोमीटर दूर दर्री डैम पर तीसरे युवक की लाश मिली है। तीन दिन पहले तीन युवक दर्री स्थित हसदेव नदी में बह गए थे। घटना स्थल से पुलिस ने बाइक मोबाइल और कपड़ा बरामद किया गया था। रेस्क्यू अभियान के दौरान सागर चौधरी और बजरंग प्रसाद की लाश कल दोपहर बरामद कर ली गई थी। आशुतोष सोनकर का देर रात शव बरामद हुआ। नगर सेना के जिला प्रभारी पीबी सिदार ने बताया कि घटना के सूचना मिलने के बाद कोरबा नगर सेवा की गोताखोरों की टीम और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई थी। तीनों छात्रों का शव बरामद कर लिया गया है। तीनों पीजी कॉलेज के छात्र थे। तीनों दोस्त थे। दो छात्र सीएसईबी कर्मी के बेटे थे, जो सीएसईबी कॉलोनी में रहते थे।

नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम भूपेश बोले – 1 साल के कार्यकाल में परेशान हो चुकी है जनता

बलौदाबाजार   छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पूर्वी सीएम भूपेश बघेल बीती रात बलौदा बाजार पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मैं पूरे प्रदेश में दौरा कर रहा हूं. लोग भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल को देख कर परेशान हो चुके हैं और पुनः परिवर्तन की लहर और कांग्रेस के पक्ष में माहौल दिखाई दे रहा है. पूर्व सीएम ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं के हितों की चिंता करने वाली हिमायती नहीं, वरन शोषण करने वाली है. उन्होंने कहा कि किसानों को धान की खरीद राशि भुगतान की बात कही थी, पूरा नहीं किया. गरीबों के स्वास्थ्य योजना को लेकर हमने जो योजना लागू किया, वह बंद कर दिया गया है. गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आत्मानंद स्कूल खोला, उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, बल्कि नाम बदलने की बात कह रहे हैं. वहीं शिक्षकों को बराबर वेतन नहीं मिल रहा है. युवाओं को नौकरी से निकाल दिये. पूर्व सीएम ने आगे कहा कि भाजपा के शासन काल में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इनके प्रशासनिक अधिकारी नियंत्रण में नहीं हैं. बलौदाबाजार-भाटापारा का कलेक्टर एसपी कार्यालय जल गया और ये सम्हाल नहीं पाए. कलेक्टर एसपी कार्यालय छोड़कर भाग गये. निर्दोष लोगों को पकड़ जेल भेजा गया, जबकि वास्तविक अपराधी बाहर घुम रहे हैं. एक समाज विशेष को पकड़कर जेल में ठुंसा गया. उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षकों को नौकरी से निकाला जा रहा है. शिक्षकों को तनख्वाह नहीं मिल रही है. कांग्रेस की जितनी भी योजना थी, उसे भाजपा ने बंद करवा दिया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं परेशान हैं. उन्होंने आगे कहा कि झुठ फरेब से यह सत्ता में काबिज है, पर अब जनता समझ गयी है और अब प्रदेश में बदलाव की स्थिति है. पूर्व सीएम बघेल ने इन मुद्दों पर भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए लोगों से कांग्रेस को वोट देकर जिताने की अपील की है. वहीं अमरिका से पंजाब लाए गए भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार को लेकर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को संज्ञान लेकर काम करना चाहिए. जनसभा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शैलेष नितिन त्रिवेदी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कालनेमि रूपी है, जो वक्त के साथ रंग बदल देते हैं. मीठी बातें कर जनता को गुमराह करते हैं. इनसे बचकर रहना और कांग्रेस प्रत्याशियों का वोट देकर हाथ मजबूत करना.

किरण सिंह देव की कड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग के 45 प्रत्याशियों को पार्टी से किया निष्कासित

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने एवं अनुशासन भंग करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे सभी प्रत्याशियों को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है. जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने मीडिया को बताया कि पार्षद का बागी चुनाव लड़ने वालों में दुर्ग नगर निगम क्षेत्र से 30 लोगों का निष्कासन किया गया है तथा नगर पालिका व नगर पंचायत मिलाकर 11 लोगों का निष्कासन हुआ है. पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय बागी प्रत्याशी होरीलाल देवांगन और उतई से श्रीमती सुनीता रूपनारायण शर्मा और कुसुम देवांगन को निष्कासित किया गया है. दुर्ग जिले से कुल 45 लोगों का भाजपा से निष्कासन हुआ है. दुर्ग नगर निगम से पार्षद का नामांकन करने वाले निष्कासितों में भारती चंद्राकर, संतोषी बाई पटेल चोखेलाल सोनी, जितेंद्र कुमार ताम्रकार, सतीश कुमार देवांगन, अजीत कुमार वैद्य, खिलावन मटियारा, लता सेन, बबीता यादव, सीमा मिश्रा, विकास कुमार ताम्रकार, जगदीश सोनी, विजयलक्ष्मी मिश्रा, दिनेश कुमार वर्मा, रामरतन जलतारे, पूजा देवांगन, डोमेश्वर प्रसाद साहू, मोहित कुमार टंडन, दशरथ पंदरिया, नरेंद्र हरपाल, तारिणी चंद्राकर, लता मनोज यादव, रेखा बंदे, अश्वनी साहू, सविता साहू, मोतीलाल साहू, नीलम पवार, पीलिया साहू, भानुमति साहू, कंचन ललित यादव है. नगर पालिका परिषद कुम्हारी से निष्कासित लोगों में पार्षद प्रत्याशी विनोद कुमार, बंजारे कुरमनी, लक्ष्मी नारायण साहू, सुनीता तिवारी, अनुराग गुप्ता, ओंकार प्रसाद मारकंडे शामिल हैं. नगर पंचायत पाटन में पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 11 से वागेश वासा शंकर और वार्ड क्रमांक 13 से श्रीमती लक्ष्मी लक्ष्मण निर्मलकर को निष्कासित किया गया है. नगर पंचायत उतई से बागी पार्षद प्रत्याशी माया ठाकुर, आशीष साहू, भीषण देवांगन, विजय लक्ष्मी साहू को निष्कासित किया गया है.

चुनाव में खपाने के लिए लाई गई 445 पेटी अवैध शराब जब्त, एसपी बोले – अवैध शराब तस्करी के खिलाफ जारी रहेगी मुहिम

बेमेतरा नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार जोरों पर है. इस दौरान अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है. बेमेतरा पुलिस ने बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम बासा में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है. बेमेतरा के पेशेवर शराब तस्कर अनिल वर्मा उर्फ बन्नू वर्मा समेत दो आरोपी को 445 पेटी शराब के साथ पकड़ा है. बताया जा रहा कि अवैध शराब को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में खपाने के लिए लाया जा रहा था. शराब किसने मंगाया था, इसकी जांच में पुलिस जुटी है. पुलिस को मध्यप्रदेश से शराब का जखीरा छत्तीसगढ़ लाने की सूचना मिली थी. पुलिस ने बेरला के बासा गांव में घेराबंदी कर शराब से भरा ट्रक सीजी 04 पी यू 9647 जब्त किया. शराब को छुपाने के लिए ऊपर धान का भूसा भरा हुआ था. पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अनिल वर्मा उर्फ बन्नू वर्मा मूलत बेमेतरा का रहने वाला है और पेशेवर शराब तस्कर है. इसके पूर्व भी वह शराब तस्करी करते पकड़ा गया है. वहीं दूसरा आरोपी ट्रक का ड्राइवर है, जो मध्यप्रदेश का रहने वाला है. शराब किसने मंगाई, पुलिस कर रही जांच : एसपी बेमेतरा पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि यह शराब चुनाव में खपाने के लिए लाया जा रहा था. शराब तस्करी मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 445 पेटी एमपी की शराब, एक ट्रक और कार जब्त किया गया है. वहीं तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. इतनी भारी मात्रा में आखिर शराब किसने मंगाई थी, यह जांच का विषय है. पुलिस इस मामले में तत्परता से जांच कर रही है. एसपी ने कहा, अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी. कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशील हो, किसी को नहीं बख्शा जाएगा.

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर में ट्रांसफर किया मणिपुर कैडर का आईएएस

रायपुर छत्तीसगढ़ को आईएएस पथरे अभिजीत बबन के तौर पर एक और आईएएस मिल गया है. मूलत: मणिपुर कैडर के आईएएस पठारे अभिजीत बबन का गत दिवस केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर में ट्रांसफर किया है. भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा 6 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि आईएएस पठारे अभिजीत बबन की आईपीएस साकोरे मानसी नानाभाऊ से शादी होने की वजह से ट्रांसफर किया गया है. महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले पठारे अभिजीत बबन ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में अखिल भारतीय रैंक 333 हासिल की थी. अभिजीत ने पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई किया है. स्नातक होने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए पुणे की फर्म में ऑफिस एग्जीक्यूटिव के रूप में काम किया. फिर उन्होंने आईएएस बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी.

सुश्री संगीता ने अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक के निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की सापेक्ष प्रगति की समीक्षा

रायपुर आबकारी विभाग की सचिव सह आयुक्त सुश्री आर. संगीता ने आज नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन, उड़नदस्ता दल, एवं विभिन्न जिलों के आबकारी अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा एवं राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सुश्री संगीता ने अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक के निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की और आगामी महीनों के लिए जिलेवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। आबकारी सचिव सुश्री संगीता ने  स्थानीय चुनावों के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु उन्होंने अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी थाना एवं जांच चौकियों में सतर्कता बढ़ाने और विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। आबकारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मदिरा दुकानों में उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री नहीं हो। उन्होंने ग्राहक सुविधा एवं शिकायत समाधान पर विशेष ध्यान देने के लिए “मनपसंद” मोबाइल ऐप और टोल-फ्री नंबर 14405 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। आबकारी कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण एवं वित्तीय अनुशासन आबकारी सचिव ने फील्ड में कार्यरत आबकारी आरक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने और इसके लिए जिला स्तर पर समन्वय कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही, मदिरा दुकानों में निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री न हो और मदिरा में किसी भी प्रकार की मिलावट न हो, इसे कड़ाई से सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया। सचिव ने कहा कि मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान किया जाए तथा बिक्री से प्राप्त राशि को बैंक में नियमानुसार जमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस कार्य में लापरवाही पाई गई, तो संबंधित कैश कलेक्शन / बैंक एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। बैठक में पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति एवं न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निराकरण हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक श्री श्याम लाल धावड़े, विशेष सचिव (आबकारी) श्री देवेंद्र सिंह भारद्वाज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे ने अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत रायपुर उत्तर विधानसभा अंतर्गत कालीमाता वॉर्ड शक्तिनगर से की

रायपुर  भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे ने गुरुवार अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत रायपुर उत्तर विधानसभा अंतर्गत  कालीमाता वॉर्ड शक्तिनगर से की। वे लगातार  चुनाव प्रचार करने विभिन्न वार्डों का दौरा कर रही हैं इस दौरान उनके साथ प्रत्येक वॉर्ड  के पार्षद प्रत्याशी भी जनता से लगातार आशीर्वाद मांग रहे हैं नगर निगम चुनाव में भाजपा महापौर प्रत्याशी सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है भाजपा की योजनाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी लगातार जनता के बीच पहुंचकर जनता से समर्थन जुटा रहे हैं , आज उत्तर विधानसभा में रैली के दौरान उनके साथ विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी प्रत्याशी मीनल चौबे के लिए जनता से मतदान की अपील की । रायपुर निगम में भाजपा का महापौर बनने से बहेगी विकास की त्रिवेणी:- मीनल चौबे भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने आज अपने चुनाव प्रचार के दौरान कई स्थानों पर  जनता से संवाद भी स्थापित किया उन्होंने  कहा कि आप सभी से मिल रहे स्नेह और आशीर्वाद ही मेरे ऊर्जा का स्त्रोत है । समय कम होने के कारण दुगना परिश्रम है परन्तु जनता से मिल रहे अपार स्नेह और वरिष्ठ जनों से मिल रहे आशीर्वाद से अलग ही ऊर्जा प्राप्त होती है । उन्होंने कहा मै जनता के अपार स्नेह की ऋणी हूं और यह संकल्प लेती हूं कि  रायपुर नगर निगम को सर्वश्रेष्ठ नगर निगम बना कर जन समस्यायों का निवारण को प्राथमिकता में रखूंगी ।  उन्होंने कहा केंद्र में भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के साथ रायपुर नगर निगम में भाजपा महापौर का चयन होने से रायपुर नगर निगम में विकास की त्रिवेणी बहेगी और निश्चित तौर पर तीनों जगह भाजपा की सत्ता होने से नगर निगम के विकास को गुणात्मक गति मिलेगी । नगर निगम रायपुर को कांग्रेस ने दलाली का अड्डा बना दिया :- पुरंदर मिश्रा रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे और रायपुर उत्तर विधानसभा के 7 वार्डों के प्रत्याशियों के लिए उत्तर की जनता से मतदान स्वरूप आशीर्वाद मांगा इस दौरान उन्होंने कहा कि रायपुर उत्तर की जनता ने मुझे अपने अपरिमित स्नेह सहयोग और आशीर्वाद प्रदान कर विधायक बनाया है भाजपा के मजबूत कार्यकर्ताओं और रायपुर उत्तर की श्रेष्ठकर जनता के बल पर हमने विधानसभा चुनाव में 20 हजार से अधिक मतों की बड़ी जीत हासिल की उसके पश्चात लोकसभा चुनाव में  हमने भाजपा को बड़ी लीड दिलवाई थी। आप सभी के सहयोग और प्रेम के बल से मै आश्वस्त हूं कि रायपुर नगर निगम चुनाव में महापौर के रूप में मीनल चौबे और सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को बड़ी मतांतर से जीत दिलवाएंगे । उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कांग्रेस के नेताओं ने नगर निगम को दलाली का अड्डा बना दिया है जनता की सुविधाओं के हर काम के लिए घुस की धनराशि तय है और निगम के सारे ठेकों में गुणवत्ता आधार नहीं है अपितु आप किस कांग्रेस नेता के करीबी हो यह आधार रह गया है । भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने  आज 7 वार्डों में जनसंपर्क रैली निकालकर जनता से आशीर्वाद मांगा शक्ति नगर से शुरू हुई चुनाव प्रचार रैली में मिनल चौबे के साथ भाजपा के वार्ड पार्षद प्रत्याशी साधना साहू के साथ प्रचार रैली वॉर्ड के मुख्य चौक चौराहों और मोहल्लों से होते हुए आगे बढ़ी इस दौरान जगह जगह महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे सहित भाजपा पार्षद प्रत्याशियों का स्थानीय जनता ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया अनेक स्थानों पर रैली का भव्य स्वागत किया गया जहां प्रत्याशियों को स्थानीय नागरिकों ने पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया शक्ति नगर से होते हुए वे शंकर नगर वॉर्ड में भाजपा प्रत्याशी राजेश गुप्ता के साथ वार्ड में जनसंपर्क रैली करते हुए , गुरुगोविंद सिंग वॉर्ड में कैलाश बेहरा , पं.रविशंकर शुक्ल वॉर्ड ज्ञानचंद चौधरी , हवलदार अब्दुल हमिद वॉर्ड में ज्ञानचंद चौधरी , इंदिरा गांधी वॉर्ड में अवतार बागल और मौलाना अब्दुल रऊफ वॉर्ड में घनश्याम रक्सेल के साथ क्षेत्र में रैली की शक्ल में जनसंपर्क करते हुए भाजपा की महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे और पार्षद प्रत्याशी के लिए जन आशीर्वाद मांगा ।इस दौरान मिनल चौबे और भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने स्थानीय गणमान्य नागरिकों से भेंट भी की श्रीमती चौबे के  जनसंपर्क रैली में आज उनके साथ चुनाव प्रचार में बड़ी संख्या में भाजपा , महिला मोर्चा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

आचार्य जी के उपदेश प्रकाश स्तंभ की तरह: पथ को आलोकित कर देती है सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने हमें सिखाया कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। अगर हम अपनी संस्कृति को खो देते हैं तो विश्व के समक्ष हमारी कोई पहचान नहीं रह जाती। आचार्य जी ने संप्रदायवाद, भाषावाद, जातिवाद आदि संकीर्णताओं से ऊपर उठकर मानवता एवं विश्व बंधुत्व का संदेश हम सभी को दिया है। केन्द्रीय गृहमंत्री शाह आज डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में आचार्य विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्मारक के भूमिपूजन और विनयांजलि समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जैन आचार्यो और मुनियों ने संपूर्ण देश को एकसूत्र में बांधने का कार्य किया है। जैन संतों और मुनियों ने उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर से लेकर कर्नाटक के श्रवणबेलगोला तक और बिहार के राजगीर से गुजरात के गिरनार तक हर जगह पैदल भ्रमण कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हुए त्याग और तपश्चर्या से सन्मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी ने एक कल्पवृक्ष की भांति जीवन जिया। उनके तप और त्याग से प्रत्येक क्षण देशवासियों को नई प्रेरणा मिली।  उन्होंने कहा कि आज इस स्थान पर सभी लोगों ने मिलकर आचार्य जी की भव्य समाधि का निर्माण करने का निर्णय लिया है, इसके लिए  सभी साधुवाद के पात्र हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज भौतिक देह से भले ही हमारे बीच उपस्थित नहीं है, लेकिन उनके उपदेश हमें प्रकाश स्तंभ की तरह युगों युगों तक हमेशा सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे। आचार्य जी ने धर्म की रक्षा और राष्ट्र की मजबूती के लिए मीलों पैदल सफर तय किया। आहार-विहार का ऐसा संयम रखा जिसे सोचकर ही हम सब चकित रह जाते हैं। आचार्य जी ने करोड़ों लोगों को अपने जीवन से प्रेरणा दी। वे एक राष्ट्र संत थे और स्वदेशी के प्रति उनका गहरा अनुराग था। वे हमेशा कहते थे कि हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। मुख्यमंत्री साय ने पूज्य समता सागर जी महाराज और देशभर से आए सभी जैन मुनियों को प्रणाम करते हुए कहा कि  संतों का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहे, ऐसी मेरी कामना है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, जैन समाज के अशोक पाटनी, महोत्सव के अध्यक्ष विनोद बड़जात्या, श्रीकांत प्रभात जैन, विनोद जैन, मनीष जैन एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वर्तमान समय में, जब संपूर्ण विश्व आपसी भौतिक प्रतिस्पर्धा से जूझ रहा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वर्तमान समय में, जब संपूर्ण विश्व आपसी भौतिक प्रतिस्पर्धा से जूझ रहा है, ऐसे में भगवान बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। मानवता के उत्थान और शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए बुद्ध के दिखाए रास्ते का अनुसरण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी बुद्ध के संदेशों का व्यापक प्रभाव देखने को मिलता है, जिसके कारण यहाँ सभी धर्मों के लोग आपसी सौहार्द, भाईचारे और समरसता के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय आज डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध प्रज्ञागिरी तीर्थ स्थल में आयोजित 32वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस आयोजन में देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षु, विद्वान एवं अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ धार्मिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। प्रदेश के प्राचीन बौद्ध स्थलों में सिरपुर का विशेष महत्व है, जहाँ बौद्ध धर्म की ऐतिहासिक विरासत आज भी संरक्षित है। इसी प्रकार, उत्तरी छत्तीसगढ़ के मैनपाट क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं, और यह क्षेत्र अब एक प्रमुख बौद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें पर्यटन भी एक महत्वपूर्ण घटक है। राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता इसे पर्यटन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनाती है। प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए सतत प्रयासरत है। इस दिशा में, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के तहत भी इस क्षेत्र को शामिल किया गया है, जिससे यहाँ पर्यटन सुविधाओं का व्यापक विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री साय ने अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में देश-विदेश से पधारे बौद्ध भिक्षुओं, विद्वानों एवं अनुयायियों का हृदय से स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय एवं प्रज्ञागिरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष विनोद खाण्डेकर ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रज्ञागिरी ट्रस्ट समिति के सचिव शैलेन्द्र डोंगरे, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सहारे एवं बड़ी संख्या में बौद्ध धर्म के अनुयायी उपस्थित रहे।

आचार्य जी ने भारतीय भाषाओं के संवर्धन, देश के गौरव का विश्वभर में प्रसार और देश की पहचान ‘इंडिया’ की बजाय ‘भारत’ से होने पर जोर दिया:अमित शाह

रायपुर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के ‘प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव’ और 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आचार्य विद्यासागर जी महाराज एक युग पुरुष थे, उन्होंने एक नए विचार और नए युग का प्रवर्तन किया आचार्य विद्यासागर जी के शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण धर्म, संस्कृति और राष्ट्र को समर्पित रहा आचार्य जी ने भारतीय भाषाओं के संवर्धन, देश के गौरव का विश्वभर में प्रसार और देश की पहचान ‘इंडिया’ की बजाय ‘भारत’ से होने पर जोर दिया जी-20 सम्मेलन के निमंत्रण पत्र पर ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ लिख कर, मोदी जी ने विद्यासागर जी के विचारों को जमीन पर उतारने का काम किया आचार्य विद्यासागर जी अपने कर्मों से भारत, भारतीय संस्कृति, भारतीय भाषाओं और भारत की पहचान के प्रतिबिंब बने आचार्य विद्यासागर जी का संदेश, प्रवचन व लेखन जैन समुदाय के साथ-साथ पूरे राष्ट्र के लिए अनमोल धरोहर मोदी जी के नेतृत्व में भारत ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘अहिंसा परमो धर्म:’ के सिद्धांतों का प्रचार कर रहा है जिस देश में अनेक भाषाएँ, लिपियाँ, बोलियाँ, व्याकरण और गाथाएँ हों, वह देश सांस्कृतिक रूप से उतना ही समृद्ध होता है रायपुर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया और 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आचार्य विद्यासागर जी की स्मृति में ₹100 का स्मारक सिक्का, डाक विभाग का ₹5 का विशेष लिफाफा, 108 चरण चिन्हों व चित्र का लोकार्पण और प्रस्तावित समाधि स्मारक ‘विद्यायतन’ का शिलान्यास किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूज्य मुनि समता सागर जी महाराज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज एक युग पुरुष थे, जिन्होंने एक नए विचार और नए युग का प्रवर्तन किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जन्मे आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महामुनिराज अपने कर्मों से भारत, भारतीय संस्कृति, भारतीय भाषाएँ और भारत की पहचान के ज्योतिर्धर बने। शाह ने कहा कि शायद ही यह सम्मान किसी ऐसे धार्मिक संत को मिला होगा, जिन्होंने धर्म के साथ-साथ देश की पहचान की व्याख्या विश्व भर में की हो। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी के शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण धर्म, संस्कृति और राष्ट्र को समर्पित रहा। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्हें कई बार आचार्य विद्यासागर जी का सान्निध्य मिला और हर बार आचार्य जी ने भारतीय भाषाओं के संवर्धन, देश के गौरव का विश्वभर में प्रसार और देश की पहचान ‘इंडिया’ की बजाय ‘भारत’ से होने पर जोर दिया। अमित शाह ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के निमंत्रण पत्र पर ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ लिख कर, मोदी जी ने विद्यासागर जी के विचारों को जमीन पर उतारने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आचार्य जी के विचार को जरा भी राजनीति किए बगैर जमीन पर उतारा और उनके संदेश का अनुकरण करने का काम किया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आचार्य जी ने जीवन के अंतिम क्षण तक तपस्या का मार्ग नहीं छोड़ा। शाह ने कहा कि आचार्य जी ने न केवल जैन धर्म के अनुयायियों को बल्कि जैनेत्तर अनुयायियों को भी अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा से मोक्ष का मार्ग बताने का काम किया। अमित शाह ने कहा कि यह बोलने वाले बहुत लोग मिलते हैं कि धर्म, राष्ट्र और समाज के लिए जीवन का हर क्षण समर्पित होना चाहिए। लेकिन पूरा जीवन इसी तरह जीने वाले लोग कभी-कभार ही दिखते हैं और आचार्य जी का जीवन ऐसा ही रहा। उन्होंने कहा कि आचार्य जी ने ‘अहिंसा परमो धर्म:’ के सिद्धांत की समय अनुकूल व्याख्या कर पूरे विश्व में इसे स्थापित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने जैन धर्म के सिद्धांत के अनुरूप इस बात का ख़याल रखा कि उनके शिष्य भी उन्हीं सिद्धांतों पर जीवन व्यतीत करें। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘अहिंसा परमो धर्म:’ के सिद्धांतों का प्रचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवसर के लिए स्मारक सिक्का और विशेष लिफाफा की स्वीकृति देने के लिए वह मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि आचार्य जी को दी गई यह कार्यांजलि संत परंपरा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि आचार्य जी का प्रस्तावित समाधि स्मारक ‘विद्यायतन’ युगों-युगों तक आचार्य जी के सिद्धांतों, संदेशों और उपदेशों के प्रचार का स्थान बनकर रहेगा। शाह ने कहा कि जिस संत ने अपना पूरा जीवन विद्या की उपासना में बिताया, उनकी समाधि का नाम ‘विद्यायतन’ के अलावा कुछ और नहीं हो सकता। अमित शाह ने कहा कि इस अवसर पर मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में निः शुल्क कन्या विद्यालय का भी शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में कौशल विकास और रोजगार दोनों सम्मिलित होंगे और अध्यापन कार्य मातृभाषा में होगा। उन्होंने कहा कि आचार्य जी के 108 चरण चिह्नों का भी लोकार्पण हुआ है, जो त्याग, तपस्या और संयम के जीवन का संदेश देंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत की संत परंपरा बहुत समृद्ध है। उन्होंने कहा कि देश को जब जिस भूमिका की ज़रूरत पड़ी, संत परंपरा ने उस भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि संतों ने ज्ञान का सृजन किया, देश को एकता के सूत्र में बाँधा और जब गुलामी का कालखंड था, तब संतों ने भक्ति के माध्यम से राष्ट्र चेतना की लौ जलाए रखी। उन्होंने कहा कि देश का शासन और देश जब आज़ादी के बाद पाश्चात्य विचारों से प्रभावित होकर चलने लगा, तब विद्यासागर जी महाराज एकमात्र आचार्य थे जिन्होंने भारत, भारतीयता और भारतीय संस्कृति से खुद को जोड़े रखा।अमित शाह ने कहा कि जैन मुनियों ने पूरे देश को एक करने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर से लेकर कर्नाटक के श्रवणबेलगोला तक, बिहार … Read more

HC से IPS जीपी सिंह को राहत, अब केंद्रीय एजेंसी की जांच को निरस्त करने का आदेश दिया

 बिलासपुर. हाईकोर्ट ने आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी की उस प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) को निरस्त करने का आदेश दिया है, जिसमें उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इसके साथ ही हाईकोर्ट चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रवींद्र अगवाल की डिवीजन बेंच ने पहले जारी किए गए दोनों नोटिस को भी रद्द कर दिया है।बता दें कि नई दिल्ली की हेड इन्वेस्टिगेटिंग यूनिट ने जीपी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आईपीएस जीपी सिंह पर राजद्रोह और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया, तब उन पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने अपनी पत्नी मनप्रीत कौर के नाम पर संपत्ति बनाई है। इसी मामले में एसीबी के अलावा नई दिल्ली की हेड इन्वेस्टिगेटिंग यूनिट ने धनशोधन अधिनियम के तहत आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज किया था, जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी कर उनकी पत्नी मनप्रीत कौर के नाम पर अर्जित की गई संपत्ति का ब्यौरा मांगा था। जीपी सिंह ने राज्य सरकार की तरफ से दर्ज आपराधिक प्रकरणों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया था। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने आय से अधिक संपत्ति सहित अन्य सभी मामलों को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली द्वारा दर्ज ईसीआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी।

छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल संगठन कमजोर, नक्सल कमांडर और पत्नी ने किया सरेंडर, 5-5 लाख का था इनाम

मोहला मानपुर मोहला मानपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और नक्सलियों के कमजोर होने की खबरें लगातार आ रही हैं। मोहला मानपुर जिला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। यहां माड़ डिविजन के प्रेस टीम के कमांडर पवन तुलावी और उसकी पत्नी पायके ओयाम ने आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। कमांडर पवन तुलावी और उसकी पत्नी पायके ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पवन तुलावी, जो अबूझमाड़ के नक्सलियों के प्रेस टीम का कमांडर था, मानपुर ब्लॉक के बस्तर सीमावर्ती ग्राम दोरदे का निवासी है। वहीं उसकी पत्नी पायके ओयाम बीजापुर के भैरमगढ़ की निवासी थी और केंद्रीय कमेटी सदस्य सोनू उर्फ भूपति की सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थी। यह सरेंडर नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की सफलता और कड़ी कार्रवाई का प्रतीक है, जिससे प्रदेश में नक्सलियों के सफाए की उम्मीद जताई जा रही है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet