LATEST NEWS

’सुशासन दिवस पर नालंदा परिसर में लगी प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की मिल रही जानकारी प्रदर्शनी का आयोजन अब 29 दिसम्बर तक रायपुर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर के नालंदा परिसर में प्रदर्शनी आयोजित की गई है। प्रदर्शनी स्थल में अटल जी की कविताएं एलईडी लाइट और साउंड के माध्यम से प्रदर्शित की गयी। प्रदर्शनी में अटलजी की मधुर और ओजस्वी वाणी से कविताएं  लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहीं हैं। बाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी  में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की  योजनाओं की जानकारी लोगों को मिल रही है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के  जनकल्याण के कार्यक्रमों एवं योजनाओं की उपलब्धियों  लोगों का ध्यान खींच रही हैं। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति, सुशासन एवं अभिसरण, ईआफिस, छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सल उन्मूलन एवं जनजातीय उत्थान, सामाजिक समृद्धि एवं प्रगति, अधोसंरचना विकास, पर्यटन एवं संस्कृति सहित नियद नेल्ला नार, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, युवा कल्याण, कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए संचालित योजनाएं, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, रामलला दर्शन, डिजिटल भारत की सेवाएं जैसी योजनाओं के अलावा योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी को लोगों की सराहना मिल रही है। लोगों के उत्साह को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी की तिथि अब 29 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है।

सुशासन दिवस के अवसर पर नालंदा परिसर में ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट का किया गया सफलतापूर्वक आयोजन

रायपुर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती में उनके कविता संग्रह में से चुनिंदा कविताओं का राजधानी के युवाओं ने वाचन किया, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया और हिंदी में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में दिए गए उनके भाषण पर भी अपने विचार प्रकट किए। यह अवसर था राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे सुशासन दिवस का। जनसंपर्क विभाग की ओर से नालंदा परिसर  में ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट का आयोजन किया गया जिसमें नालंदा परिसर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा न केवल देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जीवन यात्रा, कविता संग्रह और विचारों से रूबरू हुए, बल्कि  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मे राज्य सरकार की विगत एक वर्ष की उपलब्धियों और योजनाओं के प्रति भी जागरूक हुए। मनोरंजन और खेल – खेल में युवाओं को अपने प्रदेश के बारे में बहुत कुछ जानने का मौक़ा मिला। सबके बीच अपने विचार व्यक्त करने से झिझकने वाले युवाओं ने भी हल्के फुलके वातावरण में संकोच करना बंद कर ख़ुशी-ख़ुशी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।     युवाओं ने राज्य में संचालित महतारी वंदन योजना, नियद नेल्ला नार योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना, कृषक उन्नति योजना, पर्यटन, छत्तीसगढ़ की बोलियों, आभूषणों आदि के बारे में पूछे गए प्रश्नों का सही उत्तर देने  में तत्परता दिखाई । छत्तीसगढ़ में  मिलने वाले खनिज, प्रदेश की लोक कला, खान -पान, गौरवशाली इतिहास संबंधी प्रश्नों को भी विभिन्न गतिविधियों के बीच में पूछा गया और इस दौरान  सही उत्तर देने वाले युवाओं को विभिन्न डिस्काउंट कूपन, बिहान के उत्पाद उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। डिस्काउंट वाउचर में नालंदा परिसर में स्थित लाइब्रेरी के मासिक शुल्क में ५० प्रतिशत की छूट ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं के एस्पिरेंट्स को खूब लुभाया । इससे उनका उत्साह और बढ़ गया और उन्होंने इवेंट की समाप्ति तक पूरे उमंग के साथ आयोजन में हिस्सा लिया । उल्लेखनीय है कि खुशहाल एक साल इवेंट का यह छठवाँ आयोजन था। इससे पहले भी रायपुर शहर के विभिन्न स्थलों में इवेंट आयोजित किया गया जिसमें युवाओं ने भरपूर रुचि और उत्साह के साथ आयोजन की सफलता में अपनी सहभागिता प्रदान की थी।

शाम 4:30 बजे रायपुर के मेडिकल कॉलेज हाल में वीर बाल दिवस संगोष्ठी में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वीर बाल दिवस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे।  यह संगोष्ठी आज शाम 4:30 बजे रायपुर के मेडिकल कॉलेज हाल में आयोजित किया गया है।  संगोष्ठी में  श्री  प्रेमशंकर सिद्धार्थ जी मुख्य वक्ता होंगे।  विशिष्ट अतिथि अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी सरदार परविंदर सिंह भाटिया शामिल होंगे।  उल्लेखनीय है  कि देश व धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत के वीर सपूत बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी की शहीदी को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। संगोष्ठी का आयोजन वीर बाल दिवस सम्मान आयोजन समिति सिख संगत समूह द्वारा किया गया है।

जशपुर जिले के सलियाटोली में 726.27 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री साय ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

  रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर जशपुर जिले के विकास के लिए कई बड़ी सौगाते दीं। मुख्यमंत्री ने कुनकुरी अंचल के ग्राम सलियाटोली में आयोजित कार्यक्रम में 726 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत के 172 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जिनमें 65 करोड़ 94 लाख रूपए की लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण और 660 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत के 122 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शासन के विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत अनेक हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री एवं उपकरण प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने 660.33 करोड़ रूपए की लागत के जिन 122 कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें जशपुर विधानसभा के 58.83 करोड़ रूपये की लागत के 21 कार्य, कुनकुरी विधानसभा में 498.01 करोड़ रूपये की लागत के 58 कार्य, पत्थलगांव विधानसभा में 103.48 करोड़ रूपये की लागत के 43 कार्य शामिल हैं। भूमिपूजन होने वाले कार्याे में मुख्य रूप से जशपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय, बगीचा में नवीन पॉलिटेक्निक कॉलेज, कुनकुरी में रिक्रिएशन पार्क, जिला कार्यालय जशपुर के द्वितीय तल, 15 धान उपार्जन केन्द्रों में अधोसंरचना-गोदाम, सलिहाटोली में इंडोर जिम, बगीचा में बैडमिंटन कोर्ट, कुनकुरी में अमृत मिशन 2.0 के विभिन्न कार्य शामिल है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री साय ने 65.94 करोड़ की लागत के जिन नवनिर्मित 50 कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें जशपुर विधानसभा में लगभग 27.76 करोड़ लागत के 26 कार्य, कुनकुरी विधानसभा में 5.65 करोड़ लागत के 12 कार्य और पत्थलगांव विधानसभा में 32.51 करोड़ लागत के 12 कार्य शामिल है। लोकार्पित होने वाले कार्यों में मुख्य रूप से पोंगरों एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना, 4 प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन, 6 स्टाप डेम, सेन्द्रीमुण्डा में नवीन आदिवासी कन्या आश्रम, नारायणपुर में हाई स्कूल भवन शामिल है।         इस अवसर पर विधायक गोमती साय और रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, कृष्ण कुमार राय, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, रामप्रताप सिंह, यश प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, रोहित साय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

मोहन भागवत का 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौर, सांय और प्रातः शाखा में शामिल होंगे

रायपुर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज से 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. मोहन भागवत शाम 6 बजे रायपुर पहुंचेंगे. प्रवास के दौरान टोली बैठक, सांय और प्रातः शाखा में शामिल होंगे. 6 दिवसीय दौरे पर मोहन भागवत आएंगे छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज 6 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे. आज शाम 6 बजे रायपुर पहुंचेंगे मोहन भागवत. प्रवास के दौरान टोली बैठक, सांय और प्रातः शाखा में शामिल होंगे. डॉ मोहन भागवत एक जनवरी 2025 को दोपहर रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे. संघ के सौ साल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अगले साल सौ साल पूरे हो रहे हैं। इस शताब्दी वर्ष में आरएसएस देशभर में कार्यक्रम करेगा। किस तरह के कार्यक्रम होने हैं, इसको लेकर लगातार सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का राज्यों का दौरा चल रहा है। इसी कड़ी में उनका 27 से 31 दिसंबर तक रायपुर प्रवास होगा। इस दौरान वे अलग-अलग सत्र में कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। शताब्दी वर्ष में आरएसएस का बड़ा फोकस पंच परिवर्तन पर है। इसके बारे में जानकारी देकर बताया जाएगा, क्या-क्या करना है। स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा RSS 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसके लिए देश के अलग-अलग प्रांतों में सरसंघचालक मोहन भागवत का प्रवास हो रहा है। इस प्रवास में संबंधित प्रांत में संगठनात्मक कार्यों पर वह चर्चा करते हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनात्मक विषयों व शताब्दी वर्ष पर चलने वाले कार्यक्रमों पर वह संगठन के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। विभिन्न सत्र में लेंगे बैठक सरसंघचालक डॉ. भागवत अपने प्रवास के दौरान विषय आधारित विभिन्न बैठकों में संगठनात्मक कार्यों की चर्चा करेंगे। सरसंघचालक की इन बैठकों में कार्य विस्तार के साथ कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों के गुणात्मक विकास पर विशेष रूप से चर्चा होगी। संघ ने शताब्दी वर्ष में प्रत्येक गांव व शहरी क्षेत्र तक शाखा के माध्यम से पहुंचने का लक्ष्य रखा है। सरसंघचालक का प्रवास छत्तीसगढ़ में संघ कार्य को सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। नगर पंचायत रामानुजगंज को नगर पालिका का दर्जा नगर पंचायत रामानुजगंज को नगर पालिका का दर्जा मिला है. नगर वासियों में खुशी की लहर,चौक चौराहों पर पटाखा फोड़कर खुशियां मनाई. रामानुजगंज, जिले सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है. वर्तमान नगर पंचायत के अध्यक्ष रमन अग्रवाल के प्रयास से संभव हुआ. लंबे समय से रामानुजगंज को नगरपालिका का दर्जा दिलाने मांग की जा रही थी. छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद क्षेत्रवासियों में दिखी खुशी.

7 जनवरी के बाद कभी भी लग सकती है आचार संहिता, बैलट पेपर के जरिए होंगे नगरीय निकाय और पंचायत का चुनाव : मंत्री साव

रायपुर नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत का चुनाव बैलट पेपर के जरिए होगा. 7 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है. नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ईवीएम मशीन की तैयारी में समय लग रहा था, जिसके मद्देनजर बैलट पेपर से चुनाव का निर्णय किया गया है. चुनाव आयोग तैयारी कर रही है. उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव पर सरकार तैयारी कर रही है. नियमों में परिवर्तन हुआ है, आरक्षण की प्रक्रिया हो रही है. सरकार जल्द से जल्द चुनाव करने प्रतिबद्ध है. मंत्री अरुण साव ने बताया कि आरक्षण की प्रक्रिया और महापौर के लिए 7 तारीख निर्धारित की है. जैसे ही आरक्षण की प्रक्रिया समाप्त होगी, चुनाव आयोग को उसको सूचना भेजी जाएगी. उन्होंने बताया कि हमने नई व्यवस्था की है, कई नियमों में परिवर्तन किया गया है. कानून में परिवर्तन कर हमने व्यवस्था की है. उन्होंने बताया कि हर तीन महीने में मतदाता सूची बनाने का निर्णय लिया है, जिससे छूटे हुए नाम को जोड़ा जा सके. तेज गति से हम चुनाव की प्रक्रिया में आगे बढ़ रहे हैं. बोर्ड परीक्षा मार्च में शुरू हो रही है. निश्चित रूप से परीक्षाओं से पहले हम चुनाव करा लेंगे, ऐसी हमें पूरी उम्मीद है.

दुर्ग में DSP ने किया दुष्कर्म, घर में घुसकर पहले की मारपीट, फिर डॉक्टर की पत्नी को बनाया हवस का शिकार

दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) ने डॉक्टर की पत्नी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. डीएसपी से महिला की रिश्तेदारी भी है. इसी के चलते घर में उसका आना-जाना रहता था. घर में अकेली पाकर पुलिस अधिकारी ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर रेप किया. इस मामले की शिकायत के बाद दुर्ग शहर के मोहन नगर थाने में FIR दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार, DSP तोमेश वर्मा छत्तीसगढ़ के नक्सल सुकमा‎ जिले के जगरगुंडा में ‎एसडीओपी हैं. महिला ने जानकारी दी कि जुलाई 2020 में आरोपी डीएसपी तोमेश अपने परिवार के साथ उसके घर आया था और रुका था. उस समय वह प्लॉट खरीदने के चलते घर आया था. उसी समय महिला पर डीएसपी साहब तोमेश की नीयत बिगड़ी थी. इसका आभास महिला को पहले ही हो गया था. पीड़िता ने पुलिस को बताया और आरोप लगाया कि आरोपी उसके घर 31 अगस्त 2024 को आया था. वह शाम 7:30 बजे उसके घर पहुंचा था. उस समय महिला घर में अकेली थी. महिला का पति कुछ काम से पाटन गया हुआ था और बेटा पढ़ाई करने कोचिंग गया था. महिला ने तोमेश से घर में कोई नहीं होने की बात कही और उसे घर में आने से रोका, लेकिन वह घर में घुस गया. इसके बाद महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा. महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. वहीं, उसके साथ जबरदस्‍ती दुष्‍कर्म किया, इसके बाद वह वहां से चला गया. पति के पाटन से घर लौटने पर महिला ने आप बीती सुनाई. पति-पत्नी ने इस घटना को बदनामी के डर से दबा लिया, लेकिन महिला के साथ हुए कृत्‍य से वह सदमे में चली गई और तनाव में रहने लगी. तनाव में देखकर पति ने पत्‍नी से थाने में एफआईआर कराने के लिए कहा. दोनों ने मोहन नगर थाने में शिकायत की. अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. मामले में पुलिस ने मीडिया से कैमरे में बात करने को तैयार नहीं है, क्योंकि घटना का आरोपी खुद पुलिस विभाग का अधिकारी है. दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि पीड़िता की शिकायत मिली है, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है. महिला के आरोपों की जांच की जा रही है. आरोपी डीएसपी तोमेश वर्मा की गिरफ्तारी जल्द होगी.  

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सीएम साय ने शोक व्यक्त करते हुए सभी सार्वजनिक कार्यक्रम किए रद्द

रायपुर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त किया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री के आज होने वाले तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. पहले से ही तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज रायपुर और धमतरी में कार्यक्रम था, जिन्हें जिसमें वे रायपुर में कच्छ कड़वा पाटीदार समाज के स्वर्णिम महोत्सव के साथ धमतरी में हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम के अलावा विकास कार्यों के अनेक लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे. लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद इन तमाम कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है. यही नहीं उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के भी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. मनमोहन सिंह को बताया अर्थशास्त्र का दिग्गज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुख्यमंत्री साय ने लिखा कि मनमोहन सिंह अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन

रायपुर भाजपा संगठन की आज महत्वपूर्ण बैठक होगी. बीजेपी स्वच्छ रूप से सभी को मौका देती है. बीजेपी का यह रेगुलर प्रोसेस है, इसी प्रक्रिया में सभी मंडल अध्यक्ष चुने गए हैं. अब जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होगी. केवल बीजेपी पार्टी में बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है. यह बात भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने मीडिया से चर्चा में कही. छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद मचे बवाल को लेकर पार्टी एक्शन मोड में नजर आ रही है. दो मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति रद्द होने के बाद आज भाजपा कार्यालय में बड़ी बैठक होने जा रही है. इसमें शामिल होने के लिए आज रायपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने रायपुर विमानतल पर मीडिया से चर्चा की. मंडल अध्यक्ष के चुनाव में वाद-विवाद की स्थिति को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि कई पार्टियों में एक ही परिवार के लोग नेतृत्व करते नजर आते हैं, लेकिन भाजपा सभी को अपनी अपेक्षाएं व्यक्त करने का मौका देती है. भाजपा अपने संगठन को लोकतांत्रिक तरीके से खड़ा करती है. इससे यह स्पष्ट होता है कि बीजेपी के बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बनने के लिए तत्पर है. वहीं साय मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि जल्द इंतजार खत्म होगा. हमारे यहां लोग हैं और सभी की अपेक्षाएं हैं. यह भाजपा की स्वस्थ परंपरा है कि लोगों को लगता है उन्हें मौका मिलना चाहिए. बहुत जल्द आप लोगों का इंतजार खत्म होगा.

कन्या विद्यालय में आयोजित किया गया वीर बाल दिवस

मनेद्रगढ़/एमसीबी सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहबजादे जोरावर सिंह ,फतेह सिंह अजीत सिंह एवं जुझार सिंह के शहादत की स्मृति में जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों के छायाचित्र पर आमंत्रित अतिथियों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, तत्पश्चात साहिब जादे जोरावर सिंह फतेह सिंह अजीत सिंह जुझार सिंह के बलिदान शौर्य और पराक्रम पर अतिथियों के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रा रिया द्विवेदी दिलप्रीत कौर ने वीर बाल दिवस की सार्थकता पर विस्तार से चर्चा की। ब्लॉसम एकेडमी स्कूल के छात्रों के द्वारा शौर्य और पराक्रम दिखलाते हुए शस्त्र प्रदर्शन किया गया । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित वीर बाल दिवस के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक नीरज अग्रवाल, उपस्थित थे ।विशिष्ट अतिथि के रूप में जे के सिंह, डॉ रश्मि सोनकर, जी पी बुनकर, जसपाल कालरा, सतीश उपाध्याय, जयंती यादव ,इकबाल सिंह जसविंदर सिंह ,प्राचार्य यूं बी मिश्रा, सत्येंद्र सिंह , गौरव अग्रवाल ,टी विजय गोपाल राव ,शिवशेखर सिंह अशोक साहू, मधुमिता, स्वाति, राजीव सोनी, रामरक्षा द्विवेदी,गोविंद दास, सिद्धकी तारीक, मुकेश बैगा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन नारायण प्रसाद तिवारी ने किया।

पर्वतदान (अन्न) एवं अश्वमेध यज्ञ महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 छत्तीसगढ़ के कण कण में बसी हुई है भगवान श्रीराम की स्मृतियां – मुख्यमंत्री साय मां नाथल दाई पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकसित  – मुख्यमंत्री साय पर्वतदान (अन्न) एवं अश्वमेध यज्ञ महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर हमारी सरकार लगातार लोगों की सुख-समृद्धि के लिए काम कर रही है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी से किसानों में समृद्धि आई है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर महीने 70 लाख माताओं-बहनों को एक हजार रुपए प्रति महीने की किश्त हम दे रहे हैं। देश के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा के लिए हम लोग मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना आरंभ करने जा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से भी यात्रियों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम टिमरलगा में आयोजित पर्वतदान (अन्न) एवं अश्वमेध यज्ञ महोत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही। सरकार लगातार लोगों की सुख-समृद्धि के लिए काम कर रही है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी से किसानों में समृद्धि आई है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर महीने 70 लाख माताओं-बहनों को एक हजार रुपए प्रति महीने की किश्त हम दे रहे हैं। देश के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा के लिए हम लोग मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना आरंभ करने जा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से भी यात्रियों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम टिमरलगा में आयोजित पर्वतदान (अन्न) एवं अश्वमेध यज्ञ महोत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम टिमरलगा में पर्वतदान एवं अश्वमेध यज्ञ महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं, आसपास का पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो जाता है।छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। यह वो धरती है जहां भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का अधिकतम समय बिताया। छत्तीसगढ़ की पावन धरती में शिवरीनारायण में माँ शबरी ने प्रभु श्रीराम को जूठे बेर खिलाये थे। हमारी छत्तीसगढ़ की भूमि बहुत पवित्र भूमि है। हमारे यहां वाल्मीकि जी का आश्रम तुरतुरिया में है।वाल्मीकि आश्रम ही वह भूमि है जहां लव और कुश ने अश्वमेध यज्ञ के घोड़े को पकड़ा था। छत्तीसगढ़ के कण कण में भगवान श्रीराम की स्मृतियां बसी हुई हैं। प्रभु श्रीराम की स्मृतियों को सहेजने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि  हम प्रदेश की पांच शक्तिपीठों को जोड़ने के लिए भी हम कार्य कर रहे हैं। हम लोगों ने त्रिवेणी संगम की नगरी राजिम में भी कुंभ मेले का पुनः आयोजन शुरू किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम टिमरलगा के माध्यमिक स्कूल का हाईस्कूल में उन्नयन, मां नाथल दाई को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने सौंदर्यीकरण, ग्राम टिमरलगा के उपस्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन की घोषणा की। इस अवसर पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, श्रीमती केरा बाई मनहर,शमशेर सिंह, श्रीमती पुष्पा देवी सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने हेमबती नाग को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह समस्त प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व का विषय है। हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि हमारी सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिटिया की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, 50 हजार से अधिक आबादी भूमि के रहवासियों को मिलेेंगे भूमि संबंधी रिकार्डस

रायपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में 27 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में ग्रामीण रहवासियों को मालिकाना हक देने के साथ रिकॉर्ड ऑफ राइट्स प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी स्वामित्व योजना के तहत पूरे देश में 57 लाख से अधिक सम्पत्ति कार्ड का वितरण करेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ के 17 जिलों के 50 हजार से अधिक सम्पत्ति मालिकों के भूमि संबंधी रिकार्डस शामिल हैं। स्वामित्व योजना में मालिकाना हक के साथ ही रिकॉर्ड ऑफ राइट्स प्रदान करने के लिए जिलों में समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ होगा। इन जिलों में आयोजित होंगे कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धमतरी में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इसी प्रकार उपमुख्यमंत्री अरुण साव कोरबा, उपमुख्यमत्री विजय शर्मा दुर्ग, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर-रामानुजगंज, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद, वन मंत्री केदार कश्यप राजनांदगांव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, कबीरधाम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बलौदाबाजार-भाटापारा, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी सरगुजा और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके अलावा 7 अन्य जिलों कोण्डागांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, बालोद, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, सक्ती में भी स्वामित्व कार्डों का वितरण होगा। स्वामित्व योजना के हैं कई लाभ स्वामित्व योजना का उद्देश्य भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण के माध्यम से ग्रामीणों को संपत्ति का अधिकार प्रदान करना है। इस योजना में ड्रोन सर्वे और जीआईएस मानचित्रों की सहायता से भूमि रिकार्डस को सटीक बनाया जाएगा। भूमि संबंधी सर्टिफिकेट मिलने से भूमि संबंधी विवादों मे कमी आएगी। सम्पत्ति की खरीदी बिक्री और हस्तान्तरण आसान हो जाएगा। भूमि मालिकों को बैंकऋण मिलने में आसानी होगी। इसके अलावा शासकीय और सार्वजनिक सम्पत्ति को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।   योजना की शुरूआत 24 अप्रैल 2020 से स्वामित्व योजना की शुरूआत 24 अप्रैल 2020 को ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में ग्रामीण रहवासियों को मालिकाना हक देने के लिए हुई थी। देश के अब तक 3.17 लाख गांव में ड्रोन सर्वे पूरा किया गया है एवं 1.49 लाख गांव के लिए 2.19 करोड़ सम्पत्ति कार्ड तैयार किए गए है। छत्तीसगढ़ के सभी आबादी गांव में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है एवं 1384 गांवों में 1.84 लाख सम्पत्ति कार्ड तैयार किए गए है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर किया दुःख व्यक्त

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि  पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने  शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

महाकुंभ: प्रयागराज जाने के लिए छत्तीसगढ़ से कुंभ मेला पांच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा, जानिए शेड्यूल

रायपुर प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ को ध्यान में रखकर रेलवे ने संगम में स्नान करने वाले श्रद्वालुओं को बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण रेलवे से चलने वाली पांच महाकुंभ स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, बालाघाट और नैनपुर होकर गुजरेगी। महाकुंभ के दौरान 3,000 स्पेशल ट्रेनें सहित 13,000 से अधिक ट्रेनें दौड़ेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी और बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए चलाई जा रही है। ट्रेन नंबर 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल, ट्रेन नंबर 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल और ट्रेन नंबर 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन व्हाया बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से चलाई जा रही है। इन स्टेशन्स से होकर गुजरेंगी ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली ट्रेन नंबर 08530/08529 विशाखपत्तनम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-विशाखपत्तनम और ट्रेन नंबर 08562/08561 विशाखपत्तनम-गोरखपुर–विशाखपत्तनम कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चल रही है। ये सभी ट्रेनें रायपुर, बिलासपुर, उसलापुर, रायगढ़, चांपा, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। इसी प्रकार दक्षिण रेलवे से चलने वाली पांच महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन में 06005/06006 कन्याकुमारी-गया- कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल, ट्रेन नंबर 06021/06022 कोचुवेलि-गया-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल, ट्रेन नंबर 06001/06002 चेन्नई सेंट्रल-गोमती नगर-चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल, ट्रेन नंबर 06003/06004 कन्याकुमारी-बनारस-कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल और ट्रेन नंबर 06007/06008 कोचुवेलि-बनारस-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल शामिल हैं। इतवारी-टाटानगर रद चक्रधरपुर मंडल के राजगांगपुर स्टेशन यार्ड में एफओबी गर्डर लांचिंग के लिए रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है। इसके चलते 29 दिसंबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एवं टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18110/18109 इतवारी एक्सप्रेस रद रहेगी। वहीं, 28 दिसंबर को हैदराबाद से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 07051 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से रवाना होगी। इसी तरह से 28 दिसंबर को सिकंदराबाद जंक्शन से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे देर से चलेगी। वहीं, 29 दिसंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि असुविधा से बचने पूछताछ सेवा 139 से ट्रेनों की सही स्थिति की जानकारी लें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet