LATEST NEWS

दो शिक्षक बर्खास्त करने के निर्देश, छत्तीसगढ़-गौरेला पेंड्रा मरवाही में डीईओ ने कर्मचारी को किया निलंबित

गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मरवाही ब्लाक के स्कूल में पदस्थ कर्मचारी को निलबिंत कर दिया है तो सालों से स्कूलों से नदारद रहने वाले गौरेला ब्लाक में पदस्थ एक प्रधान पाठक व पेंड्रा ब्लाक में पदस्थ दो सहायक शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी गौरेला पेंड्रा मरवाही जे पी शास्त्री अब एक्शन के मूड में आ गए है जहां अब लगातार कार्यवाही कर रहे। मरवाही ब्लाक के शा० उ० मा० वि० अण्डी स्कूल में पदस्थ कन्हैया कौशिक स०ग्रे0-02 के द्वारा स्कूल में अमर्यादित, अशोभनीय हरकत व अभद्र शब्दों का प्रयोग करने की शिकायत के बाद उन्हें निलबिंत कर दिया है।आदेश में कहा गया है कन्हैया कौशिक स०ग्रे0-02 का कृत्य प्रथम दृष्टया छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत स्पष्ट रूप से परिलक्षित होने पर उनके खिलाफ निलबन की कार्यवाही की गई है।।वही गौरीशंकर दिनकर, प्रधानपाठक, प्राथमिक शाला डोगरगढी, वि० ख०- गौरेला जिला गौरेला-पेण्ड्रा-गरवाही छ.ग. दिनांक 18.06.2014 से बिना किसी पूर्व सूचना/अनुमति के अपने कर्तव्यों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहै है। तदसंबंध में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी गौरेला द्वारा पत्र कमांक 478 दिनांक 22.07.2015 एवं पत्र कमांक 818 दिनांक 14.07.2016 व पत्र कमांक 2222 दिनांक 21.02.2017 के माध्यम से नोटिस जारी किया गया।पर उंसके बाद भी किसी प्रकार का कोई जवाब नही मिलने पर उनके खिलाफ छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत लंबी अवधि से तथा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण, गौरीशंकर दिनकर, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला डोगरगढी, वि० ख०- गौरेला जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही छ.ग. की सेवाएं समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल सेवा से पदमुक्त करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं पेंड्रा ब्लॉक के कोटमी कला स्कूल में पदस्थ निवेदित्ता लदेर, सहायक शिक्षक एल.वी. प्राथमिक शाला कोटमीकला,पिछले 01.07.2022 से बिना पूर्व सूचना/अनुमति के अपने कर्तव्यों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रही है। तद्संबंध में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पेण्ड्रा द्वारा पत्र कमांक 1112 दिनांक 14.02.2024 के द्वारा इस कार्यालय को अवगत कराये जाने पर कार्यालयीन पत्र कमांक 2471 दिनांक 24.11.2022 व पत्र कमांक 4849 दिनांक 21.03.2024 के माध्यम से नोटिस जारी किया गया।पर संबंधित के द्वारा कोई भी जवाब नही दिया गया जिसके चलते छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत लंबी अवधि से तथा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण, निवेदिता लदेर, सहायक शिक्षक एल.बी. प्राथमिक शाला कोटगीकला, वि०ख०- पेण्ड्रा जिला गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही छ.ग. की सेवाएं समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल सेवा से पदच्युत करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं पेंड्रा ब्लाक के ही बारीम राव स्कूल में पदस्थ रानू मसराम को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत लंबी अवधि से तथा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण, रानू मसराम, सहायक शिक्षक एल.बी. प्राथमिक शाला बारीउमराव वि० ख० पेण्ड्रा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही छ.ग. की सेवाएं समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल सेवा से पदच्युत करने का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, छत्तीसगढ़-बलरामपुर-अंबिकापुर गढ़वा रेल लाइन रोकने की मांग

बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज बलरामपुर विकासखंड के अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक ग्रामवासीयों ने कलेक्टर को अंबिकापुर से गढ़वा नवीन रेल लाइन निर्माण पर रोक लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौपा।ग्राम वासियों ने कहां की अंग्रेज के समय में जो अंबिकापुर से बरवाडी रेल लाइन विस्तार हेतु स्वीकृति प्रदान किया गया था। जिसके लिए रेलवे का भूमि अधिग्रहण पुल पुलिया का भी निर्माण किया गया था। इस पर निर्माण हो नवीन निर्माण होने से ग्राम वासियों को बहुत नुकसान होगा। ग्राम वासियों ने अंबिकापुर से गढ़वा झारखंड रेल लाइन सर्वे भूमि अधिग्रहण के कार्य में रोक लगवाने की मांग की। ग्राम ओबरी, भवानीपुर, खुर्रा, नवाडीह खुर्द, तुर्रीडीह आमडंडा महाराजगंज सहित अन्य गांव से अंबिकापुर से गढ़वा झारखंड रेल लाइन निर्माण हेतु वर्तमान में सर्वे का कार्य किया जा रहा है। ग्राम वासियों ने बताया कि वर्तमान में रेलवे मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जो सर्वे कराए जा रहा है उसे बड़ी संख्या में हम सब ग्राम वासियों को नुकसान होगा रिहायशी क्षेत्र में रेल लाइन सर्वे करने से वह निर्माण होने पर ग्राम वासियों को नुकसान होगा। जो भूमि जारी है वह ग्राम वासियों की अपनी निजी भूमि है उसे भूमि के अलावा अन्य भूमि हम लोगों के पास नहीं है ऐसे में हम सबके सामने रोजी-रोटी का भी संकट उत्पन्न हो जाएगा। यदि नवीन रेल परियोजना अंबिकापुर से बरवाडीह रेल लाइन को बनाने से हमें या हमारे क्षेत्र वासियों को किसी तरह का दिक्कत नहीं है। रेल लाइन सर्वे जहां से किया जा रहा है वह घनी आबादी वाले क्षेत्र भी पड़ रहे है।ऐसे में जान माल का भी नुकसान होने का खतरा हर समय रहेगा। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अपने धर्म को छोड़कर किसी दूसरे धर्म की जूठन मत खाइए : प्रदीप मिश्रा

रायपुर  सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम के संस्थापक और प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का कहना है कि क्रिसमस के दिन अपने बच्चों को लाल कपड़े और टोपी पहनाकर उन्हें जोकर मत बनाइए। बल्कि अगर बनाना है तो उन्हें वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप या रानी लक्ष्मीबाई बनाइए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अपने धर्म को छोड़कर किसी दूसरे धर्म की जूठन मत खाइए। उन्होंने कहा, ‘अभी हम आ रहे थे तो रास्ते में हमने देखा कि बहुत सारी दुकानें यहां पर रायपुर के इन रास्तों पर लगी हुई थी, लाल कलर के कपड़े पहने बच्चों की ड्रेस में पुतले और उसके ऊपर टोपी। बहुत सारे कपड़े बिक रहे थे, कोई कुछ बेच रहा था, कोई कुछ बेच रहा था। जिसके बाद हमने अपने पीएसओ से पूछा कि ये आज क्या बिक रहा है, तो उसने हमें बताया कि आज लोग लेते हैं बच्चों को पहनाने के लिए। तो हमने कहा बताओ दुनिया कहां चली गई।’ आगे पंडित मिश्रा ने कहा, ‘अगर भारत की भूमि पर किसी को पहनाना है तो वीर शिवाजी के कपड़े पहना दो, भारत की भूमि पर पहनाना है तो महाराणा प्रताप के कपड़े पहना दो, भारत की भूमि पर अगर पहनाना है तो अपने बच्चों को वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप, झांसी की रानी और मां अहिल्या बाई बना दो, पर अपने बच्चों को ऐसे कपड़े पहना के जोकर मत बनाइए जिससे उनकी हंसी उड़ जाए।’ साथ ही उन्होंने नया साल मनाने वाले सनातनी लोगों से कहा कि वे नया साल शराब की दुकानों पर जाकर नहीं बल्कि शिव मंदिरों में पूजा-पाठ कर मनाएं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी नए साल के मौके पर लोग जमकर पीते हैं और गटर में मिलते हैं। कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने ये बातें रायपुर के सेजबहार में आयोजित कथा में कहीं। यहां 24 से 30 दिसंबर तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय नववर्ष चैत्र नव वर्ष में गंगाजल खुलता है, जबकि 31 दिसंबर को शराब की बोतलें खुलती है। उन्होंने कहा, सनातनी लोग चैत्र नव वर्ष में मंदिर और शिवालय में मिलते हैं।

रात 10 बजे के बाद धीरे बजेंगे म्यूजिक सिस्टम, न्यू ईयर पार्टी के दौरान रात 12.30 बजे से एक बजे तक आयोजन करना होगा बंद

रायपुर राजधानी में 31 दिसंबर की रात नए साल के जश्न पार्टी के लिए 15 से ज्यादा होटल, रेस्टोरेंट और क्लब ने अनुमति मांगी है। पार्टी के दौरान एक दिन शराब पिलाने के लिए भी अनुमति मांगी जा रही है। इसके लिए आबकारी विभाग में अर्जी दी गई है। प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी को अनुमति तो दी जा रही है। मगर, म्यूजिक सिस्टम रात 10 बजे बंद करने की चेतावनी दी जा रही है। वहीं, म्यूजिक सिस्टम बंद न करने की दशा में साउंड इतना धीमा करना होगा, ताकि उसकी आवाज बाहर तक सुनाई न दे। म्यूजिक सिस्टम के साउंड से आसपास रहने वालों को किसी तरह से कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। न्यू ईयर पार्टी के दौरान रात 12.30 बजे से एक बजे तक शराब पिलाने की अनुमति देने का प्रावधान रखा गया है। मंगलवार को एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने होटल, क्लब और रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक लेकर जानकारी दी। शहर में नए साल में जिन-जिन बड़े होटलों और रेस्टोरेंट में नए साल के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, उन सभी की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। चौक-चौराहों पर आइटीएमएस के कैमरों से नजर रखी जाएगी। तीन सवारी या नशे में गाड़ी चलाने वालों की सीधे गाड़ी जब्त की जाएगी। पुलिस ने शहर के 20 ऐसी जगहों की पहचान कर ली है, जहां नए साल में हुड़दंग मचाया जाता है या युवा वहां पहुंचकर नशा करते हैं। इन सभी जगहों पर इस तरह के लोगों को रोकने के लिए 20 चेक प्वाइंट बनाए जाएंगे।     सख्ती और होगी कार्रवाई 20 चेक प्वाइंट पर ब्रीथ एनालाइजर से नशे में गाड़ी चलाने वालों की जांच होगी। होटल, रेस्टोरेंट, बार और ढाबे तय समय पर बंद नहीं हुए, तो लाइसेंस निरस्त। जहां आयोजन होंगे, वहां के संचालकों को ही पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी। सड़कों पर या कार में शराब पीने वालों के खिलाफ तुरंत दर्ज होगी एफआइआर। होटल में रुकने वालों की जानकारी रखनी होगी, नहीं रखने पर होगी कार्रवाई।  

विष्णु देव साय सरकार में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, लागू हो सकता है हरियाणा फार्मूला!

रायपुर नई दिल्ली में भाजपा संगठन चुनाव की बैठक में शामिल होकर रायपुर लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर संकेत दिए हैं। मंगलवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर किए गए प्रश्न पर कहा कि सब कुछ होगा, इंतजार करिए। जब सीएम से पूछा गया कि क्या हरियाणा की तरह छत्तीसगढ़ में भी 13 की बजाय 14 मंत्री बनाए जाएंगे। इस पर सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह सब होगा, इंतजार करिए। वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि नई दिल्ली में भाजपा के मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के संगठन चुनाव के लिए चर्चा के बीच साय कैबिनेट के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है। वर्तमान में प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत कुल 11 मंत्री हैं, जबकि 13 मंत्री बनाए जाने की परंपरा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा की तर्ज पर यहां भी मंत्रिमंडल में 14 मंत्रियों की गुंजाइश हो सकती है। हरियाणा में भी 90 सीटों वाली विधानसभा है और वहां भाजपा की सरकार में 14 मंत्री बनाए गए हैं। 26 से 31 दिसंबर के बीच क्रिसमस के बाद और नए साल के आगमन से पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। दिल्ली संगठन की बैठक में भी चर्चा के संकेत छत्तीसगढ़ में सत्ता और संगठन के अहम चेहरे दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए। हालांकि, यह बैठक संगठन चुनाव पर केंद्रित थी, मगर चर्चा है कि तमाम आला नेताओं की मौजूदगी में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी मुहर लगाई है। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत अन्य नेता शामिल हुए। साय मंत्रिमंडल में अभी मंत्रियों के दो पद रिक्त हैं। सरकार ने पहले एक मंत्री पद रिक्त रखा गया था, लेकिन बृजमोहन अग्रवाल के सांसद निर्वाचित होने के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में दो पद रिक्त हो गए। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की गई है।  मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नाम रायपुर से मूणत, चंद्राकर और तीन नए चेहरे संभावित: रायपुर से बात करें तो मंत्रिमंडल विस्तार में पूर्व मंत्री राजेश मूणत का नाम सुर्खियों में है। वह रमन सरकार में आवास एवं पर्यावरण, ट्रांसपोर्ट, पीडब्ल्यूडी, नगरीय प्रशासन जैसे बड़े विभाग संभाल चुके हैं। इसके अलावा तेजतर्रार छवि के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर अपने संसदीय ज्ञान और गहरी राजनीतिक समझ के लिए जाने-पहचाने जाते हैं, उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की जगह रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आए सुनील सोनी, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा और आरंग के युवा विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नाम की भी चर्चा है। बिलासपुर से अमर अग्रवाल: बिलासपुर विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को मंत्री बनाया जा सकता है। वह डा. रमन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। दुर्ग से गजेंद्र यादव: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रांत प्रमुख बिसराराम यादव के बेटे और दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव का नाम चर्चा में है। बस्तर से किरण सिंह देव और विक्रम उसेंडी: बस्तर के नेता और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी को भी मंत्री बनाने की चर्चा चल रही है।

प्रयागराज महाकुंभ : MP-CG से चल रही 5 स्पेशल ट्रेनें

रायपुर   प्रयागराज महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने के लिए प्रयागराज आने वाले यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाए. उनकी यात्रा सुगम और सुखद रहे. महाकुंभ के दौरान रेलवे के दौरान 3000 स्पेशल गाडियां सहित 13000 से अधिक रेल गाडियां चलायी जाएंगी. इसी कड़ी में दक्षिण रेलवे से चलाने वाली 5 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, बालाघाट एवं नैनपुर होकर परिचालन किया जा रहा है.  महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ के दौरान रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है जो रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी एवं बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए चलाई जा रही है. 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल, 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल एवं 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन व्हाया बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से चलाई जा रही है. इन सभी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है.  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 08530/08529 विशाखपट्टनम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय–विशाखपट्टनम एवं 08562/08561 विशाखपट्टनम-गोरखपुर–विशाखपट्टनम कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. ये गाडियाँ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ‘‘रायपुर, बिलासपुर, उसलापुर, रायगढ़, चांपा, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी. इन सभी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की जानकारी दी गयी है. इसी प्रकार दक्षिण रेलवे से चलने वाली 5 महाकुंभ मेले स्पेशल एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गोंदिया, बालाघाट एवं नैनपुर होकर चलाने वाली ट्रेनों की सुविधा का परिचालन गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर एवं जबलपुर होकर किया जाएगा. जिससे गोंदिया, बालाघाट एवं नैनपुर के मध्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्री होगे लाभान्वित. जिसकी जानकारी इस प्रकार है  (01) 06005/06006 कन्याकुमारी-गया- कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल, (02) 06021/06022 कोचुवेलि-गया-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल, (03) 06001/06002 चेन्नई सेंट्रल-गोमती नगर-चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल, (04) 06003/06004 कन्याकुमारी-बनारस-कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल, (05) 06007/06008 कोचुवेलि- बनारस-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल  का परिचालन होगा. (01) 06005/06006 कन्याकुमारी-गया-कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल: – यह स्पेशल ट्रेन कन्याकुमारी से गया के लिए दिनांक 06 एवं 20 जनवरी, 2025 को रवाना होगी. इसी प्रकार गया से कन्याकुमारी के लिए दिनांक 09 एवं 23 जनवरी, 2025 को रवाना होगी. यह स्पेशल ट्रेन का ठहराव कन्याकुमारी, रेन, कोविलपट्टी, तिरुच्चिरापलि, विल्लुपुरम जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, बल्हारशाह, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर होकर गया के लिए परिचालन होगा. इस स्पेशल ट्रेन में 06 एसी थ्री, 06 स्लीपर, 01 लगेजवन, 02 एसएलआरडी सहित 15 कोच के साथ रवाना होगी. (02) 06021/06022 कोचुवेलि-गया-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल{ – यह स्पेशल ट्रेन कोचुवेलि से गया के लिए दिनांक 07, 21 जनवरी  एवं 04 फरवरी,  2025 को रवाना होगी. इसी प्रकार गया से कोचुवेलि के लिए दिनांक 10, 24 जनवरी एवं 07 फरवरी, 2025 को रवाना होगी.  यह स्पेशल ट्रेन का ठहराव कोचुवेलि, कयाणकुलम जंक्शन, एर्नाकुलम शहर, तिरुच्चिरापलि, इरोड जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, बल्हारशाह, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर होकर गया के लिए परिचालन होगा. इस स्पेशल ट्रेन में 04 एसी थ्री, 06 स्लीपर, 01 लगेजवन, 07 एसएलआरडी सहित 18 कोच के साथ रवाना होगी.  (03) 06001/06002 चेन्नई सेंट्रल-गोमती नगर-चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल :- यह स्पेशल ट्रेन चेन्नई से गोमती नगर के लिए दिनांक 08, 15 एवं 22 जनवरी, 2025 एवं 05, 19 एवं 26 फरवरी, 2025  को रवाना होगी. इसी प्रकार गोमती नगर से चेन्नई के लिए दिनांक 11, 18 एवं 25 जनवरी तथा 08 एवं 22 फरवरी, 2025 को रवाना होगी. यह स्पेशल ट्रेन का ठहराव चेन्नई, गुडूर जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर होकर गोमती नगर के लिए परिचालन होगा. इस स्पेशल ट्रेन में 04 एसी थ्री, 06 स्लीपर, 01 लगेजवन, 07 एसएलआरडी सहित 18 कोच के साथ रवाना होगी.  (04) 06003/06004 कन्याकुमारी-बनारस-कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल:- यह स्पेशल ट्रेन कन्याकुमारी से बनारस के लिए दिनांक 17 फरवरी, 2025  को रवाना होगी. इसी प्रकार बनारस से कन्याकुमारी के लिए दिनांक 20 फरवरी, 2025 को रवाना होगी. यह स्पेशल ट्रेन का ठहराव कन्याकुमारी, रेन, कोविलपट्टी, तिरुच्चिरापलि, विल्लुपुरम जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, बल्हारशाह, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर होकर बनारस के लिए परिचालन होगा इस स्पेशल ट्रेन में 06 एसी थ्री, 06 स्लीपर, 01 लगेजवन, 02 एसएलआरडी सहित 15 कोच के साथ रवाना होगी.  05) 06007/06008 कोचुवेलि-बनारस-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल:- यह स्पेशल ट्रेन कोचुवेलि से बनारस के लिए दिनांक 18 एवं 25 फरवरी, 2025 को रवाना होगी. इसी प्रकार बनारस से कोचुवेलि के लिए दिनांक 21 एवं 28 फरवरी, 2025 को रवाना होगी. यह स्पेशल ट्रेन का ठहराव कोचुवेलि, कयाणकुलम जंक्शन, एर्नाकुलम शहर, तिरुच्चिरापलि, इरोड जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, बल्हारशाह, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर होकर गया के लिए परिचालन होगा. इस स्पेशल ट्रेन में 04 एसी थ्री, 06 स्लीपर, 01 लगेजवन, 07 एसएलआरडी सहित 18 कोच के साथ रवाना होगी.

राजस्थान के करौली जिले में बस की टक्कर से एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

करौली राजस्थान के करौली जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा एक कार और बस की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका अगला हिस्सा बस के नीचे फंस गया। करौली के पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित कैलादेवी मंदिर में दर्शन करने के बाद गंगापुर सिटी की ओर जा रहे थे तभी सलेमपुर-कुडगांव रोड पर यह हादसा हुआ। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नयन देशमुख (60), उनकी बहन प्रीति भट्ट (60), उनके बेटे खुश देशमुख (22), बेटी मनस्वी (25) और एक अन्य रिश्तेदार अनीता (55) के रूप में हुई है। कुडगांव की थानाधिकारी रुक्मणी गुर्जर ने बताया कि पीड़ित मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले थे। वे कैला देवी मंदिर से निकलकर दौसा के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जा रहे थे। यह घटना कैला देवी मंदिर से निकलने के बमुश्किल आधे घंटे बाद हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, “आज उनके परिवार के सदस्यों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।”

चोरों ने एक बार फिर सूने घर को बनाया निशाना, 2 लाख नगद और सोने-चांदी चोरी

रायपुर राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. चोरों ने एक बार फिर सूने घर को निशाना बनाया है. मुंबई निवासी ठेकेदार अवधेश सिंह के सूने घर में चोरों ने कैश और किमती जेवरात पर हाथ साफ किया है. वहीं शातिर चोर CCTV का DVR भी अपने साथ ले गए. मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर के कुकरेजा फार्म हाउस इलाके में मुंबई निवासी ठेकेदार अवधेश सिंह का घर है. यहां मंगलवार रात चोरों ने धावा बोलते हुए 2 लाख नगदी और सोने चांदी के जेवरात समेत CCTV का DVR चोरी कर शातिर चोर फरार हो गए. घटना के दौरान अवधेश सिंह मुंबई में थे. मुंबई में CCTV मोबाइल से डिस्कनेक्ट होने पर पीड़ित ने छोटे भाई घर को कॉल कर देखने के लिए भेजा तब जाकर चोरी का खुलासा हुआ है. अवधेश सिंह ने मामले में FIR दर्ज कराया है.

मुख्यमंत्री साय बोले- छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष‘ के रूप मनाया जाएगा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर के सराईटोली में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अटल सुशासन चौपाल में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के निर्माता श्रद्धेय अटल जी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से नमन किया। मुख्यमंत्री ने देश के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष‘ के रूप मनाया जाएगा। इस दौरान अधोसंरचना विकास के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य छत्तीसगढ़ उनकी ही देन है।उन्होंने कहा कि अटल जी  हमेशा अपने मूल्यों और सिद्धांतों पर अडिग रहते थे। आज पूरे प्रदेश में उनकी जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटल जी का मानना था कि छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा तो इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। यहां के निवासियों और जनजातियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उनकी प्रगति को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के स्वप्न को पूरा कर रही है।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में लगातार मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम राज्य सरकार कर रही है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल एवं 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है। महतारी वंदन योजना में 70 लाख माताओं-बहनों को हर माह एक हजार रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। रामलला दर्शन योजना के साथ अब तीर्थ यात्रा योजना भी जल्द शुरू की जाएगी। तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक की दर 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए कर दी गई है।सीजीपीएससी घोटाले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। इसमें लिप्त लोगों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इससे छात्रों का भरोसा सीजीपीएससी पर फिर से लौटा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाया जा रहा है। गुड गवर्नेंस के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है।  बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। राज्य सरकार पूरे प्रदेश में सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।   पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी के योगदान के लिए पूरे देश के साथ विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के लोग उनके बहुत आभारी हैं। उन्होंने हमें छत्तीसगढ़ के रूप में एक अलग राज्य की सौगात दी। आज छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। मोदी की गारंटी के अधिकांश वायदे हमने एक वर्ष में पूरे किए हैं।   मुख्यमंत्री श्री साय ने सराईटोली में अनेक विकास कार्यों की घोषणा की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  क्षेत्र के किसानों की सुविधा की दृष्टि से फरसाबहार में अपेक्स बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही कोतईबीरा से कपाटद्वार तक लक्ष्मण झूला की तर्ज पर सस्पेंशन ब्रिज निर्माण सहित  अन्य विकास कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अटल सुशासन चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को सहायता राशि और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किया। उन्होंने मछुआ सहकारी समिति एवं दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण पत्र देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने  छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक द्वारा पे-केसीसी कार्ड के वितरण सहित अनेक  हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि एवं दिव्यांग बच्चों को निःशक्तजन छात्रवृत्ति का प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को अच्छी पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ महिला कोष के माध्यम से मां तारिणी स्व-सहायता समूह को 80 हजार रुपए एवं जय मां अम्बे स्व सहयता समूह को एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर कौशल्या देवी साय,  रोहित साय,  भरत साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने सराईटोली में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

 श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन रायपुर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम सराईटोली में श्रद्धेय अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया और द्वीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें नमन किया।          मुख्यमंत्री श्री साय ने अटल जी के नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और देश के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। श्री साय ने इस मौके पर श्रद्धेय श्री अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर सरगुजा क्षेत्र  आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती छत्तीसगढ़ में सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। राज्य भर में सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिनमें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं अंतर्गत सभी को लाभान्वित किया जा रहा है।

नगरीय निकायों की चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में, महापौर-अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए खर्च की सीमा हुई तय

रायपुर  नगरीय निकायों की चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में है. इस कड़ी में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में महापौर / अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए खर्च की अधिकतम सीमा तय कर दी है. राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से प्रत्याशियों के लिए खर्च की अधिकतम सीमा तय की गई है. पांच लाख से अधिक आबादी वाले नगरपालिक निगम के लिए महापौर / अध्यक्ष के लिए 25 लाख रुपए, तीन लाख से पांच लाख की आबादी वाले निगम के लिए 20 लाख रुपए और तीन लाख से कम आबादी वाली निगम के लिए 15 लाख रुपए की सीमा तय की गई है. वहीं 50 हजार या उससे अधिक आबादी वाले नगरपालिका परिषद में महापौर / अध्यक्ष के लिए 10 लाख रुपए और पचास हजार से कम आबादी वाली नगरपालिका परिषद के लिए खर्च की सीमा 8 लाख रुपए तय की गई है. इसी तरह नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 6 लाख रुपए की अधिकतम सीमा तय की गई है.

केल्हारी में सुशासन दिवस पर अटल जी को किया गया याद

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी आज जिले विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत केल्हारी अटल चौक सहित आस पास के ग्राम पंचायत में भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस मनाया गया और अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन परिचय के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला सदस्य दृगपाल सिंह, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता पीताम्बर गुप्ता जनपद सदस्य अनीता सिंह, सुनील तिवारी ने अटल जी के छायात्रित पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी का मुंह मीठा कराया गया। इस कार्यक्रम में सरपंच आशा सिंह, सचिव गंगा राम, अशोक कुमार, शिवकुमार, सौरभ, जयसिंह, संतोष, अजीत जायसवाल, सुरेश गुप्ता, आनंद गुप्ता सहित अनेक ग्रामीण लोग शामिल रहे।

बाइक ने स्कूटी को जोरदार मारी टक्कर, इलाज के दौरान स्कूटी सवार की मौत

रायपुर राजधानी रायपुर में बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. बाइक सवार युवक ने तेलीबांधा की ओर जा रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे स्कूटी सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं तेलीबांधा पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है. तेलीबांधा थाना टीआई विजय बघेल ने लल्लूराम डॉट कॉम को बताया कि बीती रात तेलीबांधा चौक के पास CG 04 PP 0233 क्रमांक एक्टिवा सवार युवक पचपेड़ी नाका से आ रहा था, जब वह तेलीबांधा की और मुड़ रहा था. इस दौरान महासमुंद से आने वाली CG 06 HA 2699 क्रमांक बाइक ने  जोरदार टक्कर मार दी. इससे एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान विजय कुमार बोहरा, जो अमलीडीह पानी टंकी, राजेंद्र नगर का निवासी था.

भू-माफिया के अवैध कब्जे को हटाने को लेकर ग्रामीणों ने घेरा पुलिस थाना, धरना की दी चेतावनी

बिलासपुर जिले के गांव पौंसरा में आज ग्रामीणों ने भू-माफिया के अवैध कब्जे को हटाने के लिए पुलिस थाना का घेराव किया. साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर पुलिस थाने में धरना देने की भी चेतावनी दी. इसके बाद से कोनी थाने में तनावपूर्ण स्थिति है. वहीं मामले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. दरअसल, भू-माफिया संजय सिंह ने गांव पौंसरा में एक एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया है. इससे नाराज ग्रामीणों ने आज बड़ी संख्या में एकजुट होकर कोनी थाने का घेराव किया. जिससे थाने में तनावपूर्ण स्थिति बन गई. ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफिया संजय सिंह ग्रामवासियों को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है. ग्रामीणों ने अवैध कब्जा हटाने की मांग की है और मांगे पूरी नहीं होने पर थाने में धरने की चेतावनी दी है. बता दें कि पूर्व बीजेपी विधायक रजनीश सिंह पौंसरा गांव के निवासी है. विधायक सुशांत से भवन निर्माण की मांग वहीं गांव वालों ने विधायक सुशांत शुक से समाज के लिए भवन निर्माण की मांग की है. पत्र लिखकर बताया कि ग्राम पंचायत पौंसरा के धुरीपारा मोहल्ला में धुरी समाज के लिए 50 डिसमील जमीन ग्राम पंचायत पौंसरा में चिन्हांकित किया गया है. वर्तमान में धुरी समाज के समाजिक कार्यक्रम करने में परेशानी होती है. जिसके लिए जमीन वापस करने की मांग की है.

राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने रद्द की पुलिस भर्ती प्रक्रिया

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है. पुलिस भर्ती प्रक्रिया गड़बड़ी मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार आरक्षक भी शामिल हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में परिधि निषाद, योगेश कुमार धुर्वे, पवन कुमार साहू, नुतेश्वरी धुर्वे, धर्मराज मरकाम और पुष्पा चंद्रवशी का नाम शामिल है. राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया गड़बड़ी मामले में लालबाग थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था. विवेचना के दौरान धारा 61(2), 3(5) BNS जोड़ी गई. विवेचना के दौरान आरक्षक भर्ती संवर्ग में अभ्यर्थियों को मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने को लेकर अभ्यर्थी मीना पात्रे ने पूछताछ में बताया था कि 14 दिसंबर को सुबह आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान अपनी परिचित पुलिस स्टॉफ को अनुचित तरीके से आर्थिक लुभावना ऑफर दिया था. आरोपिया मीना पात्रे के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. आरक्षक की आत्महत्या से हुआ खुलासा बता दें कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में धांधली का खुलासा तब हुआ जब पुलिस आरक्षक अनिल कुमार रत्नाकर का शव 21 दिसंबर को ग्राम रामपुर के पास फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था. आरक्षक के हाथ में लिखा था कि भर्ती प्रक्रिया में केवल कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, जबकि अधिकारी भी इस घोटाले में शामिल हैं. बनाई गई है एसआईटी आरक्षक के आत्महत्या के बाद जब मामला गरमाया तो पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है. आईजी ने एसआईटी को 10 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet