LATEST NEWS

मुख्यमंत्री ने ॐ का उच्चारण कर महाआरती का किया शुभारंभ, गंगा आरती दरहाघाट का किया लोकार्पण

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव-2024 में हुए शामिल  मुख्यमंत्री साय मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव-2024 में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने ॐ का उच्चारण कर महाआरती का किया शुभारंभ, गंगा आरती दरहाघाट का किया लोकार्पण महाआरती में मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिले के चंद्रपुर में महानदी के दरहाघाट तट पर आयोजित मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव-2024 में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर सीएसआर मद से निर्मित गंगा आरती दरहाघाट का लोकार्पण किया। महाआरती में मातृशक्ति महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने गंगा आरती के अवसर पर सभी को देवउठनी एकादशी की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक दशक पहले इस भव्य आयोजन के शुभारंभ का सौभाग्य मुझे मिला था। आज पुनः यहां आने का मौका मिला है। महानदी छत्तीसगढ़ के लिए जीवनदायिनी है। इससे जनजीवन को जल तो मिल रहा है, इसके साथ ही यह प्रदेश में ऋषि परम्परा की साक्षी भी है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है। प्रभु राम का ननिहाल है। अब अयोध्या में उनका भव्य मंदिर बन चुका है। प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बने हैं। छत्तीसगढ़ से भी लोग अयोध्या में सेवा दे रहे हैं। यहां के डॉक्टर अभी भी वहां निःशुल्क सेवा दे रहे हैं। राम लला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर रहे हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि तीर्थ यात्रा योजना को पुनः शुरू करने जा रहे हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के पांच शक्तिपीठों के कॉरिडोर बनाने का भी काम कर रहे है। नदियां हमारी अमूल्य विरासत है, आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हें सहेजें – मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नदियां किसी भी संस्कृति की जीवंत प्रतीक होती हैं। नदियां केवल बहता पानी नहीं बल्कि इसके साथ बसे समाज के सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों की पहचान होती हैं। भारतीय संस्कृति में नदियों को जीवनदायिनी कहा गया है। मानव सभ्यता को पीढ़ी दर पीढ़ी सींचती संवारती हमारी इस अमूल्य विरासत रूपी नदियों को सहेजने का भाव हम सभी के अंदर एक कर्तव्य के रूप में पल्लवित हो, इसमें यह आयोजन महती भूमिका निभाएगा। साध्वी प्रज्ञा देवी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया, गोकुलानंद पटनायक, संतराम यादव, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, मातृशक्ति महिलाएं, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल : समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की 6 साल से लंबित मांग 24 घंटे के अंदर हुई पूरी’ छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त समितियों के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में हुई बढ़ोत्तरी   रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के प्रबंधकों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। मुख्यमंत्री साय की पहल पर समिति कर्मचारियों की 6 वर्षों से लंबित वेतन वृद्धि की मांग को पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा 24 घंटे के भीतर पूर्ण करते हुए समिति कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गयी। इसके साथ ही अन्य 2 मांगों के संबंध में शासन स्तर पर अंतर्विभागीय समिति का गठन कर उचित कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री साय के पहल पर वर्ष 2018 के बाद पहली बार सहकारी समितियों के लगभग 13 हजार कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कर्मचारियों की मांगों पर स्वयं संज्ञान लेकर इनके निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये थे, इस संबंध में मुख्यमंत्री साय के समक्ष 10 नवम्बर को विभागीय अधिकारियों के साथ सहकारी समितियों के कर्मचारियों की मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र निराकरण के संबंध में निर्देश दिये। समिति के कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में आयुक्त सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी समिति कर्मचारी सेवा नियम में संशोधन किये जाने के आदेश 11 नवम्बर 2024 को जारी कर दिये गए। इसमें समिति के कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि स्वीकृत कर दी गई है, जिसमें सभी कर्मचारियों में हर्ष एवं उल्लास व्याप्त है। खाद्य विभाग द्वारा इस आशय का पत्र भी जारी कर दिया गया है कि धान उपार्जन समाप्त होने के एक माह के अंदर धान का उठाव राइस मिलर्स एवं विपणन संघ द्वारा किया जाएगा, यदि इसके पश्चात् भी उपार्जन केन्द्रों में धान शेष रहता है तो खाद्य विभाग द्वारा सहकारी समितियों को धान की सूखत दिये जाने संबंधी प्रस्ताव वित्त विभाग को प्रेषित किया जाएगा। कर्मचारियों की अन्य मांग के निराकरण के संबंध में खाद्य विभाग, वित्त विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग एवं विपणन संघ को शामिल करते हुए एक अंर्तविभागीय समिति का गठन किया गया है, जो कर्मचारी संघ की मांग पर विचार कर निराकरण हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित करेगी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा संवेदनशीलता के साथ सहकारी समितियों के कर्मचारियों की मांगों के निराकरण करने पर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। कर्मचारी अपनी-अपनी समितियों में कार्य में वापस लौटे सभी कर्मचारी अपनी-अपनी समितियों में कार्य में वापस आ गए हैं तथा 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ हो रही धान खरीदी की समुचित व्यवस्था में लग गए हैं। कर्मचारियों द्वारा यह भी आश्वस्त किया गया है कि किसानों को धान उपार्जन के दौरान किसी प्रकार की कोई कठिनाई नही होगी। धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारी 13 नवम्बर 2024 तक पूर्ण कर ली जाएगी। आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं कुलदीप शर्मा द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ धान उपार्जन सुगमतापूर्वक किये जाने के निर्देश सभी विभागीय कर्मचारियों-अधिकारियों को दिये गये हैं। धान उपार्जन के दौरान उपार्जन केन्द्रों का सतत् निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिये हैं। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा 4 नवम्बर 2024 से की जा रही  हड़ताल आज समाप्त घोषित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नरेन्द्र साहू ने समिति कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त घोषित करते हुए कहा है कि समस्त समिति कर्मचारी शासन की समस्त योजनाओं का समिति स्तर से क्रियान्वयन किए जाने हेतु प्रतिबद्ध हैं। कर्मचारी महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव बसव राजू एस., सचिव सहकारिता डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, आयुक्त एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ कुलदीप शर्मा, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक के.एन काण्डेय सहित अन्य अधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के पूर्व शहर में पहली बार निकली नगर कीर्तन शोभा यात्रा

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) से पूर्व मंगलवार को शहर में श्रद्धा और आस्था के साथ सिख संगत के द्वारा पहली बार नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में सिख समाज के महिला पुरुष सम्मिलित हुए। पंज प्यारों की अगुवाई में फुलों से सुसज्जित भव्य पालकी साहिब को श्रद्धालु लेकर निकले। पालकी साहिब जिधर से निकलती श्रद्धालु मार्ग को साफ कर श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की शाही सवारी के लिये फूल बिछाते। शाही सवारी और संगतों पर लोग फूलों की वर्षा करते। साध संगत गुरुद्वारा से निकल कर नगर कीर्तन शोभा यात्रा स्टेशन रोड होकर गांधी चौक पहुंची। सड़क के दोनों ओर खड़े श्रद्धालुओं ने श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के दर्शन किए। नगर कीर्तन गांधी चौक से राम मंदिर रोड, जैन मंदिर चौक, फवारा चौक, गांधी चौक, पुराना नगर पालिका तिराहा, विवेकानंद चौक होते हुए गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार रिंकू सिंह ने बताया कि सिख समाज के प्रथम गुरु गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर पिछले 11 दिनों से शहर में प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। इसी दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निर्णय लिया कि प्रभात फेरी के आखिरी दिन गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर पहली बार शहर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के निर्णय के अनुसार मंगलवार को साध संगत गुरुद्वारा से नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई जो शहर का भ्रमण करते हुए गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में संपन्न हुई। नगर कीर्तन शोभायात्रा में सिख समाज के महिला पुरुषों के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया तथा जगह-जगह नगर कीर्तन शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में लंगर का भी आयोजन किया गया था। गुरु नानक देव का 555 वां प्रकाश पर्व 15 नवंबर 2024 को साध संगत गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया जाएगा। 13 नवंबर 2024 से चाहर से आए रागी जत्था के द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर साध संगत गुरुद्वारा में भव्य रूप से तैयारी की जा रही है।

पंजीयक आयुक्त शर्मा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर काम काज की प्रगति की समीक्षा की

रायपुर सहकारिता एवं पंजीयक तथा सहकारी संस्थाएं के आयुक्त कुलदीप शर्मा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर काम काज की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला व संभाग के पंजीयक तथा मुख्य कार्यपालन अधिकरियो तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को धान खरीदी की पूर्व तैयारी के कड़े निर्देश दिए। बैठक में सभी अधिकारी तथा बैंक को दी गयी जिम्मेदारी को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री शर्मा ने कहा कि बारदानों की व्यवस्था, फड़, चबुतरा, पीने का पानी, किसानों के बैठने की छायादार व्यवस्था, धान की सुरक्षा हेतु पर्याप्त डनेज एवं तारपोलिन आदि की व्यवस्था सुश्चित रहे, किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जावे। सभी समितियों में सीसीटीव्ही कैमरे लगाने के लिए उचित जगह का चयन किया जावे ताकि संपूर्ण परिसर कव्हर हो सके। ट्रायल रन के साथ-साथ सभी अग्रिम तैयारी पूर्ण करा लिया जाय। धान खरीदी नीति अनुसार स्टेक लगाए जावें। सभी समितियों हेतु उचित संख्या में ही टोकन जारी किए जावें ताकि अव्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो। विगत वर्षों के अनुभव को देखते हुए बारिश आदि जैसी विपरीत प्राकृतिक स्थिति निर्मित होने पर अव्यवस्था उत्पन्न न हो इसकी अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करें। विगत अनुभवों को संज्ञान में लेते हुए राशि की उचित व्यवस्था हेतु सभी बैंकों में उपलब्ध माइक्रो एटीएम समितियों को उपलब्ध कराते हुए किसानों को इससे राशि आहरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। धान खरीदी के पूर्व सभी अधिकारी समितियों में भ्रमण कर व्यवस्था को देखें तथा किसी भी प्रकार की कमी संज्ञान में आने पर उचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। कोई भी अधिकारी धान खरीदी के मध्य अनावश्यक अवकाश पर नहीं रहेंगे साथ ही मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करेंगे।

पुराने संपूर्ण भुगतान एवं पॉलिसी में सुधार हेतु राइस मिलर एसोसिएशन को दिया पत्र

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन की एक बड़ बैठक रायपुर में  हुई जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी के साथ 33 जिलों के अध्यक्ष-महामंत्री के साथ ही राइस मिलर उपस्थित थे जिसमें मिल्स के पुराने भुगतान के साथ ही खरीफ विवरण वर्ष 24-25 की पॉलिसी को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई । पदाधिकारियों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जब तक पूर्व भुगतान वर्ष 22-23 तक मिलर्स को नहीं हो जाता है साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 24-25 में जो पॉलिसी में खामियां हैं -जैसे प्रोत्साहन राशि में कमी, धान में पेनल्टी चावल जमा में पेनल्टी ,बैंक गारंटी, सीसीटीवी कैमरा लगाना, धान तौल कर ना देना जैसे अनेक मुद्दों पर अपनी आपत्ति लगाते हुए कस्टम मिलिंग कर पाने में असमर्थता जताते हुए एक पत्र प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया। प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में समस्त मिलर्स को याह स्पष्ट किया कि सभी जिले के पत्रों के साथ मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के समस्त सदस्यों को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द उपरोक्त समस्याओं का निराकरण करने की बात कही। आज की बैठक में प्रदेश महामंत्री विजय टायल प्रमोद जैन संजय गर्ग अमर सुल्तानिया बंटी अग्रवाल दिलीप अग्रवाल नवीन सांखला राजीव अग्रवाल गप्पू मेमन भोलाराम मित्तल के साथ ही सरगुजा बलरामपुर कोरिया महेंद्रगढ़ जयपुर रायगढ़ जांजगीर चांपा शक्ति कोरबा बिलासपुर पेंड्रा मरवाही मुंगेली बलौदा बाजार रायपुर गरियाबंद दुर्ग बेमेतरा बालोद कवर्धा राजनंदगांव खदान गंडई मोहला मानपुर कांकेर बस्तर कोंडागांव केशकाल दंतेवाड़ा सुकमा बीजापुर बालोद बेमेतरासे राइस मिलर उपस्थित थे। बैठक में रायपुर जिले से शेख नूरुद्दीन बलोदा बाजार से दिनेश केडिया गरियाबंद से गप्पू मेमन महासमुंद से अभिषेक अग्रवाल धमतरी से नवीन सांखला दुर्ग से विनोद अग्रवाल राजनांदगांव से मनोज अग्रवाल बिलासपुर से बलवीर सिंह जांजगीर चांपा से मनोज पालीवाल रायगढ़ से संतोष अग्रवाल सारंगढ़ से संजय अग्रवाल सरगुजा संभाग से संदीप मित्तल बस्तर संभाग से ललित अग्रवाल सर्वेश सिंह चौहान ईश्वर अग्रवाल आदि ने अपनी बातें रखी है।

दुर्ग में ईसाई मिशनरियों ने घर का लालच देकर बुजुर्ग महिला का करवाया धर्म परिवर्तन

दुर्ग छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ईसाई मिशनरियों ने घर का लालच देकर मतांतरित करवा लिया। चर्च जैसा दो मंजिला पक्का घर बनवा दिया। इसमें नीचे बड़ा हाल और ऊपर तीन कमरे थे। हाल में हर रविवार को प्रार्थना सभा होती थी। मतांतरण के बाद जवान बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग महिला श्याम बाई यादव का भ्रम टूटा तो उसने अपनी बहू गीता यादव और पास्टर पतिराम देशमुख सहित 10 लोगों को जेल भिजवाया दिया। बुजुर्ग महिला का कहना है कि अपना धर्म छोड़कर मतांतरण के बाद मेरा जवान बेटा मर गया… मुझे भी लकवा मार गया। मेरे अन्य बेटों और बेटियों ने मुझसे रिश्ता खत्म कर लिया था। लगने लगा था कि अपना धर्म छोड़कर मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी। अब मैं अपना देवता ही पूजुंगी, लेकिन अपना देवता पूजने पर मेरी बहू गीता और पास्टर पतिराम मुझे मेरे ही घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मैंने अपने बाकी बच्चों से बात की और बजरंग दल के लोगों को बुलवाया। इसके बाद बहू गीता, पास्टर पतिराम देशमुख और उसके साथ आए लोगों को थाने तक पहुंचाया। मतांतरण के बाद ग्लानि से भरी हुई शिव पारा पुलगांव निवासी 75 वर्षीय श्याम बाई आपबीता, उन्हीं की जुबानी…। मेरे साथ बहुत बुरा हो चुका है, अब पूजुंगी अपना देवता मैं पहले यहां पर अपनी झोपड़ी जैसे घर में बेटा गौकरण, बहू गीता और दो पोतियों के साथ रहती थी। सिर पर जटाएं थीं, अपने देवता को पूजती थी। मेरा बेटा गौकरण शराब पीता था। इससे घर में गरीबी थी। करीब छह साल पहले मेरी बहू, मुझे और बेटे गौकरण को कोहका में किसी पादरी के पास ले गई थी। उस पादरी ने एक अन्य पादरी पतिराम से मिलवाया। उसने मुझसे कहा कि अपना देवता छोड़कर प्रभु ईशु को मानो तो हम तुम्हारा घर बनवा देंगे। तुम्हारी सभी परेशानी खत्म हो जाएगी। बहू के दबाव और बेटे के भी सहमत होने के कारण मैं प्रार्थना सभा में जाने लगी। फिर पास्टर पतिराम ने मेरे घर में रखे भगवान को बोरे में भरकर फेंकवा दिया। उसने ही मेरा घर बनवाया और नीचे चर्च जैसा बनवाकर यहीं पर प्रार्थना सभा करवाने लगा। घर में प्रार्थना सभा शुरू होने पर मेरे अन्य तीन बेटों और तीनों बेटियों ने मुझसे नाता तोड़ दिया। मेरे घर आना-जाना बंद कर दिया। तीन साल पहले मेरा जवान बेटा गौकरण मर गया। मुझे लकवा मार गया। इतनी अनहोनी और मेरे साथ इतना बुरा होने के बाद मुझे लगा कि मैंने अपना धर्म छोड़कर बहुत बड़ी गलती कर दी है। फिर मैंने प्रार्थना सभा में बैठना बंद कर दिया तो मेरी बहू गीता और पादरी पतिराम ने मुझे मेरे ही घर से निकालने की धमकी देना शुरू कर दिया। फिर मैंने अपने बेटों और बेटियों को इसके बारे में बताया। मेरे बच्चों ने मेरा साथ दिया। रविवार को वे लोग मेरे घर में प्रार्थना करने पहुंचे तो मेरे बच्चे बजरंग दल वालों को लेकर आए और सभी को थाने भिजवाया। मैं अपने घर से पादरी पतिराम की दी हुई कुर्सी, टेबल और पूरा सामान उसे लौटा दूंगी, उसके बाद अपने सभी बच्चों को बुलवाकर पूजा करवाकर अपने देवता को वापस लाऊंगी। अब अपना देवता ही पूजुंगी। बजरंग दल की मिली मदद, आरोपित गए जेल पुलगांव पुलिस ने रविवार को शिवपारा निवासी श्याम बाई की बहू गीता, न्यू आदर्श नगर दुर्ग निवासी पास्टर पतिराम देशमुख सहित 10 लोगों के खिलाफ पुलगांव पुलिस से शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा था। श्याम बाई ने इस रविवार से अपने घर में प्रार्थना सभा न होने का निर्णय लिया और अपने बच्चों व बजरंग दल के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मतांतरण करवाने वाले लोगों को जेल भेजा गया।

शाहरुख धमकी: फैजान खान को लेकर महाराष्ट्र पुलिस मुंबई हुई रवाना

रायपुर  शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार फैजान खान को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई है. कोर्ट ने फैजान को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस के हवाले किया है. महाराष्ट्र पुलिस का दावा है कि उन्हें फैजान के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने फैजान खान को पंडरी इलाके से आज सुबह गिरफ्तार किया. जिसके बाद पुलिस ने फैजान को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए रायपुर कोर्ट में पेश किया. मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फैजान खान को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस को सौंपा है. बता दें कि फैजान खान पर 5 नवंबर को बांद्रा पुलिस को कॉल कर शाहरुख खान से 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोप है. फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. जिसके बाद पुलिस ने फैजान को 16 नवंबर को पेश होने का समन भेजा था, लेकिन पुलिस ने उसे आज ही गिरफ्तार कर लिया है.

जनजातीय गौरव दिवस: अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान और सिक्किम के आदिवासी नर्तक दल प्रस्तुति देने पहुंचे रायपुर

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती-जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय भव्य आयोजन किया जायेगा। दो दिवसीय आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। इनमें अरूणाचल प्रदेश के आदि लोक नृत्य नाटिका, मध्यप्रदेश के भील भगोरिया नृत्य, मेघालय के गारो लोक नृत्य और नागालैण्ड के आओ नागा लोक नृत्य सहित विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां होगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को जमुई (बिहार) से जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ करेंगे। वे छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में वर्चुंअली शामिल होंगे और पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन किया जायेगा। आदिम जाति विभाग द्वारा इसकी तैयारियां की जा रही हैं। साइंस कॉलेज मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के दौरान 14 एवं 15 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक जनजातीय गौरव पर आधारित विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें विषय विशेषज्ञ सहित कई राज्यों के आदिवासी कलाकार, आदिवासी कला संस्कृति के मर्मज्ञ शामिल होंगे।  दो दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी नर्तक दलों एवं कलाकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। अब तक 18 राज्यों के 22 आदिवासी नर्तक दलों ने इस दो दिवसीय आयोजन में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है, जिसमें अरूणांचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैण्ड, मेघालय, आसाम, त्रिपुरा, उत्तराखण्ड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के आदिवासी नर्तक दल शामिल हैं। इनमें पुरूष एवं महिला कलाकारों की संख्या लगभग 425 है। प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि 14 नवंबर एवं 15 नवंबर को साइंस कॉलेज मैदान में संध्या 3 बजे से अंतर्राज्यीय लोक नर्तक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ-साथ जनजातीय गौरव से संबंधित विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन तथा जनजातीय जीवन शैली पर चित्रकला का प्रदर्शन भी होगा।  

छत्तीसगढ़ में खुलने जा रहा प्रदेश का पहला निजी आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

रायपुर छत्तीसगढ़ का पहले मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के तौर पर डॉ अभिमन्यु आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साव बुधवार को करेंगे. रायपुर के कमल विहार में स्थित इस 20 बिस्तरों वाले हॉम्पिटल में पैन पाइल्स, पंचकर्म, पीडिया, गायनी व स्किन संबंधी समस्त रोगों के उपचार के साथ फिजियोथेरेपी की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी. हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अभिमन्यु साहू ने बताया कि हमारा डॉ. अभिमन्यु पेन रिलीफ सेंटर पिछले वर्षों से रायपुर के समता कॉलोनी में संचालित है, जहां पिछले 5 वर्षों में जोड़ों, नसों, मांसपेशियों के टूटे के लगभग 12500 मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है. यह इलाज पूर्णत: आयुर्वेदिक है, जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है, और लागत भी कम आती है. डो अभिमन्यु साहू ने बताया हमारे यहां ना सिर्फ छग बल्कि भारत के विभिन्न हिस्सो जैसे उडीसा, झारखंड,महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात से मरीज आते हैं. कुछ मरीज विदेशों से भी सलाह लेते हैं. उनकी तकलीफ को दूर करने के लिए हमने वर्षों पह‌ले अष्ठवेदा टेलीमेडीसीन सुविधा की शुरुआत की, इस सुविधा का सैकड़ों मरीज लाभ उठा रहे है. हम बहुत सी दवाइयां पिछले 4 सालों से खुद ही निर्मित कर रहे हैं, ताकि मरीजों को सर्वोत्तम दवा व उपचार मिल सके. यह दवाइयां बाजार में आयु‌जीनोगिक्स बोटेनिकल के नाम से उपलब्ध है. डॉ. अभिमन्यु ने आगे बताया कि मैं बहुत समय से छत्तीसगढ़ में एक आयुर्वेदिक हॉस्पिटल की कमी महसूम कर रहा था, क्योंकि बहुत से रोगों का इलाज करने मरीज को भर्ती करने की आवश्यकता पड़ती है, और छतीसगढ़ की लोगों को इसके लिए प्रदेश से बाहर जाना पड़ता था, पर अब यह कमी दूर हो गई हैं. प्रदेशवासियों को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि हमारा यह हॉस्पिटल सर्वसुविधायुक्त है. हमारे यहां प्राचीन आयुर्वेदिक पद्ध‌तिया जैसे पंचकर्म, शिरोधारा, क्षारसूत्र की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. हमारे हॉस्पिटल में डीलक्स रूम, प्राइवेट रूम, सेमी प्राइवेट रूम, पैथ लैब, साइनर ओ टी, मेडिकल आदि की सुविधाएँ उपलब्ध रहेगी. हमारा हॉस्पिटल मरीजों की सेवा में 24×7 तत्पर रहेगा. हॉस्पिटल के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें. वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्याम विहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक संदीप साहू, विधायक भूलन सिंह मरावी, विधायक इंद्र कुमार साहू और साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंग साहू उपस्थित रहेंगे.

मेडिकल कॉलेज का एक्शन 50 छात्रों के साथ हुई रैगिंग की वारदात, MBBS के 5 छात्र निलंबित

 रायपुर तमाम सख्ती और कायदे कानूनों के बावजूद देश के कई कॉलेजों में रैंगिंग के मामले रुक नहीं रहे हैं. अब इसी को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (Pandit Jawahar Lal Nehru Medical College) प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. कॉलेज प्रशासन ने रैगिंग के आरोप में छात्रों को एक माह के लिए निलंबित कर दिया है. इतना ही नहीं उनके पैरेंट्स को बुलाकर शपथ पत्र भी लिया जाएगा. ये एक्शन मेडिकल कॉलेज के 50 छात्रों के साथ हुई रैगिंग की वारदात के बाद लिया गया है. दरअसल रायपुर का पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज राज्य का सबसे पुराना मेडिकल कॉलेज है. यहां के सीनियर छात्रों ने MBBS के फर्स्ट ईयर के करीब 50 छात्रों के साथ रैगिंग की है. इस दौरान सीनियर छात्रों ने नए छात्रों का सामूहिक मुंडन कराया था और थप्पड़ भी मारे थे. यही नहीं जूनियर लड़कियों को सिर पर खास तरह का तेल लगाकर आने को भी कहा गया था. इसके बाद WhatsApp पर उनकी फोटो भी मंगवाई गई थी. पीड़ित छात्रों की इसकी शिकायत नेशनल मेडिकल काउंसिल से की. छात्रों ने सोशल मीडिया पर भी इसके खिलाफ कैंपेन जैसा चलाया. एंटी रैगिंग हेल्पलाइन में भी मामले की शिकायत की. इस दौरान  मामले को जोर-शोर से उठाया. इतना होने के बाद कॉलज प्रशासन भी हरकत में आया. कॉलेज प्रबंधन की बैठक और रैगिंग के मामले पहले MBBS के दो छात्रों को 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया. अब कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के बाद कुल 5 सीनियर छात्रों को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है. खुद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि सरकार रैगिंग की शिकायतों को गंभीरता से लिया है. 11 नवंबर को ही एंटी रैगिंग कमेटी की फिर से बैठक हुई थी जिसके बाद इन छात्रों के निलंबन का फैसला लिया गया. इस मामले में कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि मामले को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है. सभी क्लासेस में रैगिंग के खिलाफ सख्त हिदायत दी जा रही है. साथ ही जूनियर छात्रों को कहा गया है कि अगर ऐसे कोई परेशान करता है तो अपने कॉलेज फैकल्टी को इसकी जानकारी अवश्य दें.

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: 10 बूथ संभालेंगी महिलाएं, एक दिव्यांगों के भरोसे, पांच रहेंगे युवा प्रबंधित

रायपुर रायपुर दक्षिण के लिए मतदान 13 नवंबर को किया जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग तैयारियाें में लगा हुआ है। रायपुर दक्षिण के लिए 266 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें से 253 मुख्य सामान्य मतदान केंद्र, जबकि 13 उप मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, कुछ आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से 10 संगवारी बूथ बनाए गए हैं, इन मतदान केंद्रों में सिर्फ महिलाएं ही रहेंगी और पूरा प्रबंधन देखेंगी। जिसमें पीठासीन अधिकारी से लेकर अन्य सभी सहायक स्टाफ महिलाएं ही रहेंगी। वहीं, एक मतदान केंद्र दिव्यांगों के भरोसे संचालित किया जाएगा। इसमें सभी स्टाफ दिव्यांग ही रहेंगे। वहीं, पांच बूथ युवा प्रबंधित रहेंगे। इन मतदान केंद्रों में 30-35 वर्ष के युवा कर्मचारियों की टीम इनका प्रबंधन देखेगी। इस पूरी चुनाव प्रक्रिया में 1500 कर्मचारियों की टीम रहेगी, जो कि सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक मतदान प्रक्रिया करवाएगी। इस उपचुनाव में पिछली बार की तुलना में 10 हजार से ज्यादा मतदाता नए बने हैं और इस बार 2,71,169 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान दलों को बांटेंगे सामग्री मतदान दलों की टीमों को मतदान सामग्रियों का वितरण मंगलवार सुबह सेजबहार से किया गया। इसके लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय से सुबह सात बजे से बसों की व्यवस्था की गई। वहां मतदान दल अपनी-अपनी सामग्रियां लेने के बाद सीधे निर्धारित मतदान केंद्र पहुंचे और व्यवस्था संभाला। दाे हजार जवान संभालेंगे मोर्चा दक्षिण के चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए दो हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें सीआरपीएफ और पुलिस की टीम शामिल है। इन्होंने एक दिन पहले से ही मोर्चा संभाल लिया है और मतदान केंद्रों में व्यवस्था संभाल रहे हैं। शाम छह बजे तक मतदान, रिजल्ट 23 को मतदान के लिए इस बार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान की सुविधा दी जा रही है। मतदान के बाद सभी दल सेजबहार स्थित स्ट्रांग रूम में देर रात तक अपनी सामग्रियां जमा करेंगे। वहीं, उपचुनाव के परिणाम 23 नवंबर को सामने आएंगे। फैक्ट फाइल 2,71,169 कुल मतदाता 1,33,800 पुरुष मतदाता 1,37,317 महिला मतदाता 52 तृतीय लिंगी मतदाता

आचार्य डॉ. शर्मा बोले – लेखनी से सुधारने संवारने की गुजारिश का भाव लेखन को ऊंचाई पर ले जाता है

दुर्ग शायर राकेश गुप्ता रूसिया की काव्य कृति धरोहर इक गजल नामा का विमोचन माखन मिष्टी होटल आदर्श नगर दुर्ग में 10 नवंबर को हुआ। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आचार्य डॉ महेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि रचनाकार ने लेखन पूर्व अपनी लेखनी से सुधारने संवारने की गुजारिश की है रचनाओं के प्रति यही समर्पण भाव काव्य कृति को ऊंचाई पर ले जाता है। कवि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त  के समाज से हैं उनकी परम्परा को आगे बढ़ा रहे हैं। सामाजिक जनों से उन्होंने दुर्ग भिलाई में मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा स्थापित करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डॉ परदेशी राम वर्मा ने कहा कवि को पढ़कर आश्वस्त हुआ कि साहित्य की गंगा कभी सूखती नहीं है। यह शेर कि -वहम है तेरी शोहरत के सब कायल हुए, उन्हीं पेड़ों से लिपटे सांप जो संदल हुए कवि ने जीवन की हकीकत को बयां किया है।  समाजसेवी, राजनेता ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा कि रचनाकार ने अपनी शायरी में प्रेम और दर्द के साथ सामाजिक विषयों पर भी शेर कहे हैं यही बात रचना को लोगों से जोड़ती है । कवि विजय गुप्ता मुन्ना ने मौन क्यों महफिल की जरूरत हो गई को विस्तार देते कहा रूसिया की गजल कुछ जिÞन्दगी ने बदला कुछ हम बदल गये भाव है कि तकलीफों के बाद इंसान खुद को बदलकर नवसृजन कर सकता है, दर्द जीवन का स्थाई भाव है जिस पर कवि की गहरी पकड़ है। दीप प्रज्जवलन से शुभारंभ व यश दलवी की सरस्वती वंदना पश्चात हिन्दी साहित्य भारती की उपाध्यक्ष डॉ हंसा शुक्ला ने स्वागत भाषण में कहा धरोहर-इक गजल नामा दिल की गहराइयों में उतर कर लिखी गई शायरी है, युवा हृदय की भावनाओं को  बड़ी खूबसूरती से जिया गया है, यह एक संजोकर रखने योग्य किताब है। डॉ नौशाद सिद्दीकी सब्र ने समीक्षा आलेख में बताया किताब में कुल 108 गजलें हैं, जो गजलकारों के लिए रौशनी बनेगी,मेरे घर का पता जब ढूंढते आई मुसीबत, न रिश्ता गैरों से कोई न अपना काम आया कोड किया। संस्था सचिव चंद्रकांत साहू ने अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू का आलेख कि शायर ने परम्परागत गजलों के शिल्प को बरकरार रखा है,का वाचन किया। कवि राकेश गुप्ता रूसिया जो कि अपेक्स बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं धरोहर- इक गजल नामा  की रचना यात्रा का जिक्र करते हुए अपनी गजल उलझने सुलझाने में कुछ इस तरह उलझे रहे, सामने थी जिन्दगी हम हाथ ही मलते रहे, लौटकर आओगे तुम रौशन किये थे रहगुजर, बुझ गये सारे चरागाँ बस हमीं जलते रहे सुनाईं। मंच संचालन शेरों-शायरी के साथ डॉ इसराइल बेग शाद ने किया। शाल श्रीफल मोमेंटो से अतिथियों के सम्मान उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में साहित्य जगत के सुशील यादव, ताम्रकार, मंजूलता शर्मा, बी के वर्मा, शुचि भवि, राम नारायण सुनगरिया, शायर यादव, कवि श्रीवास्तव, सीता गुप्ता, शशि प्रभा गुप्ता, गायिका संगीता सिजारिया, गहोई वैश्य समाज के अध्यक्ष पवन ददरया और उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।

निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 11 दिसम्बर को किया जायेगा

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 1 अक्टूबर 2024 की अर्हता तिथि के अनुसार फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने का आदेश जारी किया गया है। अब जो मतदाता 1 अक्टूबर 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके होंगे, वे आगामी स्थानीय नगरीय निकाय निर्वाचन में मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। पूर्व में निर्वाचक नामावली हेतु 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि निर्धारित की गई थी किन्तु राज्य शासन द्वारा नगरीय प्रशासन अधिनियम में संशोधन उपरांत 01 अक्टूबर 2024 की तिथि निर्धारित की गई है, जिसका प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र में किया जा चुका है। यह प्रक्रिया चुनाव में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है, ताकि सभी योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में जारी आदेश में संशोधन किया गया है जिसके तहत अर्हता तिथि अनुसार मतदाता सूची में नाम शामिल करने, हटाने तथा अद्यतन करने का कार्य किया जा सकेगा। नगरीय निकाय हेतु मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 16 अक्टूबर 2024 को किया जा चुका हैं। अब नवीन संशोधित जारी कार्यक्रम अनुसार दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करना बुधवार 13 नवम्बर 2024 से तथा दावा/आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय बुधवार 20 नवम्बर 2024 को दोपहर 3 बजे तक एवं दावा/आपत्तियों को निपटारे की अंतिम तारीख बुधवार 24 नवम्बर 2024 निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बुधवार 27 नवम्बर 2024, प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि शनिवार 30 नवम्बर 2024 तथा दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर निर्धारित किया गया है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन बुधवार 11 दिसम्बर 2024 को किया जाएगा।

आदिवासी समाज ने किया हाथियों की समस्या को लेकर प्रदर्शन, थाना प्रभारी ने बताया नौटंकी, सस्पेंड करने की उठी मांग

रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र में सर्व आदिवासी समाज द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर बीते सोमवार को सरकारी दफ्तरों का घेराव किया गया. इस दौरान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिन मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी, उसमें से हटकर स्थानीय थाना प्रभारी की कार्यशैली को लेकर भी जमकर विरोध किया गया. प्रदर्शन के दौरान एक स्थानीय जन प्रतिनिधि ने पुलिस अधिकारी को आड़े हाथों लेते हुए उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा कि स्थानीय पुलिस अधिकारी की मनमानी पूर्ण कार्यशैली से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. उन्होंने हाथी के मद्देनजर कहा कि ग्रामीणों को जानमाल का नुकसान हो रहा है जिसे लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है. लेकिन थाना प्रभारी हमारी इस कवायद को नौटंकी बता रहे हैं. वक्ता ने कहा कि ऐसे थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाया या निलंबित किया जाना चाहिए. दरअसल, ग्रामीणों का यह प्रदर्शन कई मांगो पर आधारित था, जिसमें हाथियों से होने वाले सभी तरह की क्षति की समस्या भी शामिल है. वक्ता ने कहा कि स्थानीय पुलिस अधिकारी ने ग्रामीणों के आंदोलन को कथित तौर पर नौटंकी बता दिया. इस बात को लेकर वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने इस बात पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए एक वक्ता ने छाल थाना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को तत्काल सस्पेंड करने की बात कही. इस मामले में पुलिस अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाने वाले वक्ता शौकी लाल नेताम, जो सर्व आदिवासी समाज के सलाहकार हैं, ने फोन पर बताया कि आंदोलन से ठीक पहले छाल थाना के थाना प्रभारी ने बातचीत के लिए उन्हें अपने ऑफिस पर बुलाया. जिस पर शौकी लाल और उनके साथी थाने पहुंचे. बातचीत के दौरान पुलिस अधिकारी ने उनसे दुर्व्यवहार करते हुए इस आंदोलन को नौटंकी कहा. शौकी लाल नेताम के मुताबिक मीटिंग में अधिकारी ने इस प्रदर्शन को पॉलिटिकल स्टंट बताया. इस पूरे मामले को लेकर सर्व आदिवासी समाज में रोष व्याप्त है.

स्क्वैश के राष्ट्रीय खिलाड़ी सूर्यांश मिश्रा सम्मानित

रायपुर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा विगत दिनों आर्शिवाद भवन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में स्क्वैश के राष्ट्रीय खिलाड़ी  सूर्यांश मिश्रा को राष्ट्रीय  स्कूल गेम्स 2023 -24 जो पुणे महाराष्ट्र में आयोजित हुई थी छत्तीसगढ़ की अंडर -14 टीम में चयन होने पर सम्मानित किया गया।  सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल  द्वारा सिल्वर मैडल और उपहार देकर यह सम्मान उन्हे प्रदान किया गया। प्रतिभावान खिलाड़ी सूर्यांश अनुराग मोमेंटो हाउस के संचालक अनुराग मिश्रा के पुत्र हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet