LATEST NEWS

तीन नाबालिग सहित पांच आरोपी पकड़े, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में पुलिसकर्मी को वाहन से रौंदने की कोशिश

बेमेतरा. बेमेतरा में पुलिसकर्मी को वाहन से रौंदने की कोशिश हुई है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें तीन नाबालिग हैं। इस मामले में पीड़ित आरक्षक स्वप्निल पांडेय चौकी खंडसरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्वप्निल ने अपने आवेदन में बताया कि सात नवंबर की रात को अपने बाइक से रात्रि गश्त कर रहे थे। सफेद चारपहिया वाहन रात 1.15 बजे ग्राम चमारी अतरिया से खंडसरा की ओर आ रहा था। इस वाहन का चालक गाड़ी को मोड़कर वापस अतरिया की ओर भागने लगा। संदेह होने पर अपने साथी आरक्षक चंद्रकांत को बाइक में बैठाकर वाहन का पीछा किया। चमारी मोड के पहले मैजिक वाहन क्रमांक सीजी/17/टी/1090 को ओवरटेक कर आगे बढ़े थे। रोकने के लिए इशारा कर चिल्ला रहे थे, टाटा मैजिक वाहन का चालक अपने वाहन को नहीं रोका। वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को तेज गती से बढ़ा कर जान से मारने की नियत से पुलिसकर्मी को ठोकर मारी। इससे दोनों आरक्षक गिर गए। बाइक भी टाटा मैजिक वाहन में फंस गई। आगे नहीं बढ़ सकी। तभी आरोपी मौके से भाग गए। दोनों पुलिसकर्मियों ने पास में जाकर देखने पर उक्त वाहन में बिजली ट्रांसफार्मर का सामान रखा मिला। इस घटना से दोनों आरक्षक को चोट लगी है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 110, 3(5) बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान आज शुक्रवार को आरोपी आशिक देवार उम्र 20,  राहुल देवार उम्र  21 दोनों निवासी नवापारा दाढ़ी थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा से पूछताछ की गई। इन दोनों ने बताया कि अपने तीन अन्य साथी के साथ वाहन में जाकर ग्राम अंधियारखोर बिजली ऑफिस के सामने रखे बिजली ट्रांसफार्मर के सामान की चोरी कर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस द्वारा रोके व पकड़े जाने के डर से गाड़ी को आरक्षक के बाइक के ऊपर चढ़ा दिया। पुलिस ने इन आरोपी के खिलाफ चोरी का भी मामला दर्ज किया है। दो आरोपी को जिला कोर्ट में पेश कर रिमांड में भेज दिया है।  तीन नाबालिग को किशोर बोर्ड न्यायालय में पेश किया गया है।

मंत्री गडकरी ने दी 20 हजार करोड़ की सौगातें, रायपुर में बनेंगे चार फ्लाईओवर

रायपुर  छत्तीसगढ़ के नेशनल हाइवे का नेटवर्क दो साल के अंदर अमेरिकन नेटवर्क के बराबर होगा, आज मैं यह विश्वास दिलाता हूं, आपने जो छत्तीसगढ़ राज्य के लिए मांगे रखी हैं वे सब देंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को रायपुर में आयोजित हो रहे भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में सड़कों के विकास के लिए 20 हजार करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति दी। इनमें चार राष्ट्रीय राजमार्गों में फोरलेन के लिए डीपीआर की स्वीकृति भी शामिल है। गड़करी ने स्वीकृत की राशि गडकरी ने धमतरी से जगदलपुर, रायपुर से बलौदाबाजार-सांरगढ़, कटघोरा से अम्बिकापुर और बिलासपुर से अकलतरा-रायगढ़ से ओडिशा बार्डर तक के राष्ट्रीय राजमार्गों को फोरलेन करने के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कई सिंगल लेन और टू लेन सड़कों के निर्माण के लिए भी राशि मंजूर की। गडकरी ने रायपुर में सरोना, उद्योग भवन, तेलीबांधा और धनेली जंक्शन में फ्लाईओवर निर्माण के लिए भी राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। गडकरी ने सड़कों के निर्माण लिए केन्द्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) से 900 करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की। कहा- राष्ट्र निर्माण में सड़कों का अहम योगदान नितिन गडकरी ने रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में भारतीय सड़क कांग्रेस के अधिवेशन का शुभारंभ करते हुए कहा कि इंडियन रोड कांग्रेस में देश के विभिन्न राज्यों से आये सभी इंजीनियर्स को मैं देश के विश्वकर्मा के रूप में मानता हूं। राष्ट्र के निर्माण में आप सबका बहुत बड़ा योगदान है। हमारे प्रधानमंत्री का मिशन है कि हम हिंदुस्तान को 5 ट्रिलियन की इकानामी बनायें। आत्मनिर्भर भारत बनाएं। इसके लिए हमें इंडस्ट्री और एग्रीकल्चर में प्रगति करनी होगी। इसके लिए यातायात का इंफ्रास्ट्रक्चर हमें बेहतर करना होगा। इस क्षेत्र में जब कैपिटल इन्वेस्टमेंट आएगा तो रोजगार निर्मित होगा और गरीबी दूर होगी और हिंदुस्तान आत्मनिर्भर होगा। जनता का जितना पैसा बचा सकते हैं बचाएं गडकरी ने अधिवेशन में शामिल हो रहे इंजीनियर्स से कहा कि जनता का पैसा जितना बचा सकते हैं बचाएं, इसमें तकनीक बहुत काम आयेगी। छत्तीसगढ़ में एक महत्वपूर्ण बात शुरू हुई है। हमने यहां से एक बैम्बू क्रैश बैरियर बनाना आरंभ किया। स्टील यूज करने की जरूरत नहीं, यह इको फ्रेंडली है। आप पूरे छत्तीसगढ़ में लोहे के बजाय बैम्बू क्रैश बैरियर यूज करें, इससे गांव के किसानों को बैम्बू के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। हमने पराली से बायो विटामिन बनाया है और इसका मेघालय में प्रयोग हो रहा है। अभी पानीपत में हमने पराली में एक हजार लीटर बायो विटामिन और बायो एविएशन फ्यूल बनाना शुरू किया। यह पराली अथवा पैरा से बनेगा तो छत्तीसगढ़ में बहुत बढ़िया काम हो जाएगा। सीएम ने कहा- तेजी से विकास कर रहा है छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिवेशन के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमें विकास भी करना है और पर्यावरण का संतुलन भी रखना है। हमारे देश में ट्रांसपोर्ट सेक्टर देश के पाल्यूशन में 40 प्रतिशत योगदान करता है। मैं आईआरसी के पदाधिकारियों से अनुरोध करूंगा कि आप इस सेक्टर को इंटीग्रेटेड एप्रोच से सोचें। हमें सड़कों के किनारे टायलेट बनाने होंगे। हमारे लिए यह बहुत ही खुशी की बात है कि इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें अधिवेशन की मेजबानी का सौभाग्य छत्तीसगढ़ को प्राप्त हुआ है। भारत के विकसित राज्यों में अपना स्थान बनाने की ललक के साथ छत्तीसगढ़ बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के साथ हो रही सर्चिंग, छत्तीसगढ़-बीजापुर में तीन नक्सली ढेर

बीजापुर. उसूर ब्लॉक के रेखापल्ली व कोमठपल्ली के जंगलों में सुरक्षाबलो की संयुक्त पार्टी व नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। तीनों वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, मौके से एक एसएलआर रायफल, अन्य हथियार व आर्म्स एम्युनेशन बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के बासागुड़ा, उसूर, पामेड़ व तर्रेम क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी अभियान पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान शुक्रवार की सुबह 11 बजे से पुलिस व नक्सलियों के बीच रेखापल्ली व कोमठपल्ली के जंगलों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में जवानों ने तीन वर्दीधारी नक्सलियों के शव, एक एसएलआर रायफल व भारी संख्या में अन्य आर्म्स एम्युनेशन बरामद किया है। मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की पहचान की कार्यवाही की जा रही है। सर्च अभियान जारी है।

यूपी से आरोपी को पकड़कर लौटते समय हादसा, छत्तीसगढ़-गौरेला थाने के SI की मौके पर मौत और तीन आरक्षक घायल

गौरेला पेंड्रा मरवाही. गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हुआ है, हादसे में कोरबा जिले की पाली पुलिस की स्कार्पियो वाहन हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई, तो एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। जबकि एक आरक्षक और दो चालको को हल्की चोटे आई है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए है। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह वाहन के सामने कुत्ते के आ जाने से होना बतलाया जा रहा है। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई, तो एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं जबकि एक आरक्षक और दो चालकों को हल्की चोटे आई है। हादसे में सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मौके पर मौत हो गई, जबकि आरक्षक शैलेंद्र तंवर को गंभीर चोट आई। एक आरक्षक नारायण कश्यप और दो चालक ड्राइवर गोपी नागवंशी और वरमु चौहान को मामूली चोट आई है। हादसे के वक्त वाहन को गोपी नागवंशी चला रहा था कि वाहन वेंकटनगर रोड से गौरेला की ओर आने सड़क पर मेंढूका गाव के पास आज सुबह सड़क में उनके वाहन के सामने अचानक एक कुत्ते के आ जाने से चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 4 बार पलटते हुए सड़क से 50 मीटर अंदर चले गई। घटना की सूचना मिलते ही जीपीएम जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को त्वरित इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। जानकारी के अनुसार पाली पुलिस की टीम 1 सब इंस्पेक्टर 2 आरक्षक और 2 चालको के साथ पाली से 6 तारीख को कानपुर गई हुई थी किसी प्रकरण में आरोपी की पता साजी के लिए और कल कानपुर से वापस पाली आने को निकली थी। इस दौरान सुबह आज यह हादसा हो गया है। फिलहाल गौरेला पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है, तो शव का पोस्टमार्टम के बाद मृतक सब इंस्पेक्टर के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इंसानियत हुई शर्मसार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में मृत गोवंश को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर घसीटा

बिलासपुर. बिलासपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मृत गोवंश को ट्रैक्टर में बांधकर घसीटकर ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दिख रहा है कि एक ट्रैक्टर चालक अमानवीय तरीके से गोवंश को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर सड़क में घसीट कर ले जा रहा है। वायरल वीडियो में दूसरे गोवंश ट्रैक्टर के पीछे दौड़ते भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मंगला-भैंसाझार रोड में नवापारा के पास का है। जहां लोखडी निवासी ट्रैक्टर चालक नंदू सड़क में पड़े मृत गौवंश को ट्रैक्टर के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटकर ले जाते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है, मृत गौवंश सड़क में पड़ा हुआ था, जिसे कोई हटा नहीं रहा था। ट्रैक्टर चालक नंदू वहां से गुजर रहा था, ऐसे में उसने गौ वंश को सड़क से हटाने के लिए उसे रस्सी के सहारे ट्रेक्टर के पीछे बांध दिया और घसीटकर ले जाने लगा। इसी दौरान बाइक सवार राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और इस अमानवीय कृत्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

छत्‍तीसगढ़ पुलिस विभाग में फेरबदल, 36 अफसरों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव होने हैं. चुनाव की घोषणा के पहले अफसरों के ट्रांसफर का सिलसिला शुरू हो गया है. पुलिस विभाग में राज्य प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. पीएचक्यू ने शुक्रवार की देर रात अफसरों के ट्रांसफर की सूची जारी की है. इनमें 11 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 25 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) शामिल हैं. अंतागढ़ के एसडीओपी अमरनाथ सिदार को उप पुलिस अधीक्षक रायपुर पदस्थ करते हुए गृहमंत्री का सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है. इन अफसरों का ट्रांसफर जारी सूची के मुताबिक़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उमेश कश्यप को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा, शैलेंद्र कुमार पांडे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी, दुर्ग की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋचा मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग बनाया गया है. इसके अलावा गरिमा द्विवेदी को गरियाबंद का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,मोनिका ठाकुर को बालोद की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजेंद्र जायसवाल बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे. मेघा टेंभुरकर को सेनानी, 3री वाहिनी अमलेश्वर दुर्ग में पदस्थापना दी गई है यूलैंडन यार्क को बीजापुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उद्यन बेहार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर निमिषा पांडेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ और दिनेश कुमार सिन्हा को कांकेर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. डीएसपी का भी ट्रांसफर एएसपी के अलावा 25 सीएसपी रैंक के अफसरों का अभी ट्रांसफर हुआ है. उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूटे को  जांजगीर-चांपा, रागिनी मिश्रा को एसडीओपी कुरूद,  इरफान हसन काजी को  सुभाषचंद्र बोस, राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, अकीक खोखर को सहायक सेनानी, 13वीं वाहिनी बांगो,  ललिता मेहर को एसडीओपी सरायपाली, रमेश चंद्रा को  उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मंजूलता बाज को  बालक विरूद्ध अपराध अन्वेषण शाखा जशपुर,  मिलिंद पाण्डेय को बागबहरा एसडीओपी बनाया गया है. इसके अलावा दिलीप कोसले को एसडीओपी बगीचा जशपुर, अरूण नेताम को एसडीओपी केशकाल, मयंक तिवारी को  एसडीओपी, मुंगेली, सतीश ठाकुर को  उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर (नवा रायपुर) रश्मित कौर चांवला को उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर और कविता ठाकुर को उप पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा ट्रांसफर किया गया है. सिदार बने गृहमंत्री के सुरक्षा अधिकारी इसी प्रकार सुमित गुप्ता को एसडीओपी चंद्रपुर, शिवचरण सिंह परिहार को  उप पुलिस अधीक्षक यातायात, बिलासपुर,  आकर्षि कश्यप को  उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग, अखिलेश कौशिक- एसडीओपी बोड़ला, कवर्धा, मोनिका सिंह परिहार को  सहायक सेनानी 17वीं वाहिनी, छसबल, कवर्धा, संजय तिवारी को सहायक सेनानी, 2वीं वाहिनी, छसबल, सकरी बिलासपुर, अमरनाथ सिदार को उप पुलिस अधीक्षक रायपुर पदस्थ करते हुए गृहमंत्री का सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है. निमितेश सिंह को एसडीओपी पंडरिया, कवर्धा, आशीष शुक्ला को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कवर्धा, सतीश धुर्वे  को उप पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा, दुर्ग, साधना सिंह को रायगढ़ का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

जहाँ जंगल के मेहमान बनते हैं परिवार के सदस्य कुटिया में, बाबा और भालुओं के बीच अनोखे प्रेम का संगम देखें

जनकपुर/एमसीबी मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर अनूपपुर जिले से 74 किलोमीटर दूर, जनकपुर के पास उचेहरा गाँव के नजदीक एक स्थान है – राजामाँड़ा, जहाँ एक अनोखा दृश्य रोज़ देखने को मिलता है। यहाँ एक छोटी सी कुटिया में एक बाबा और उनके साथ एक बुजुर्ग महिला रहते हैं। इस कुटिया के बाहर एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिलता है, जब भालुओं का पूरा परिवार दस्तक देता है। इंसान और जानवरों के बीच के इस अनोखे प्रेम को देखकर यहाँ आने वाले लोग भी हैरान रह जाते हैं। बाबा और बुजुर्ग महिला के लिए ये भालू मानो उनके अपने मेहमान हों। वे इन भालुओं को “सीताराम” कहकर पुकारते हैं और आदर के साथ उनकी सेवा करते हैं। कुटिया के बाहर आकर ये जंगली भालू बाबा द्वारा दिए गए भोजन को चुपचाप ग्रहण करते हैं और फिर वापस जंगल की ओर लौट जाते हैं। इस अद्वितीय दृश्य में कहीं भी डर या हिंसा का भाव नहीं, बल्कि प्रेम और सम्मान का भाव दिखाई देता है। यह दृश्य हमारे जल, जंगल और जमीन से जुड़े इस अद्भुत संगम को बखूबी दर्शाती है।

कामना पूर्ति की अजीबोगरीब परंपरा, छत्तीसगढ़-धमतरी में नि:संतान महिलाओं के पेट में पैर रखता है पुजारी

धमतरी. दण्डकारण्य का प्रवेशद्धार कहे जाने वाले धमतरी इलाके में देवी शक्तियों का हमेशा से ही वास रहा है। लेकिन गंगरेल की तराई में मौजूद अंरगारमोती माता की महिमा निराली है। नवरुपों में पूजे जाने जाने वाली माता का यह रुप यथा नाम तथा गुणों वाली है, जो सदियों से इलाके की रक्षा करते आ रही है। शक्ति और भक्ति के इस सगंम में कई चमत्कार भी होते रहते हैं। माता के इन्ही चमत्कारों की वजह से आज भी गंगरेल स्थित अंगारमोती मंदिर में हर साल की भांति इस साल भी दीवाली के बाद आज पहली शुक्रवार को मेला लगा था। मान्यता है कि आज के दिन निसंतान महिला यहां पुजारी के पैरो से रौंदी जाए, तो उसे संतान की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि आज मेले में सैकड़ों नि:संतान महिलाएं संतान सुख की कामना लेकर मां के दरबार पहुंची थीं। माँ के आशीर्वाद के लिये महिलाओं को प्रथा का पालन भी करना होता है, जो यहां सदियों से प्रचलित है।इसके लिये नि:संतान महिलाएं अंगारमोती माता मंदिर अलसुबह पहुंचकर। अपने बाल खुलकर निराहार रूप में रहती है और हाथ में एक नारियल लेकर ये महिलाएं इंतजार करती है। माता के पूजा पाठ के बाद मुख्य पुजारी देवी रूप धारण करते है। बैगा पर मां अंगारमोती स्वयं सवार होती है। जैसे ही बैगा मंदिर की तरफ बढ़ते हैं। तभी सभी महिलाएं रास्ते में औंधे लेट जाती हैं। बैगा इन महिलाओं के ऊपर से चलते हुए मंदिर तक जाता है। मान्यता हैं कि जिन महिलाओं के ऊपर बैगा का पैर पड़ता है। उसकी गोद जरूर हरी होती है। ये तमाम महिलाएं बैगा के पैर के नीचे आने के लिये ऐसा करती हैं ओर ये परम्परा से हजारों महिलाओं की सुनी गोद मां ने भर दी है। पिछली बार करीब 300 महिलाओं ने आशीर्वाद मांगने लेटी थी और इस बार संख्या करीब 500 से ऊपर रहा। हाथ में फुल और नारियल का फल लेकर घंटों इंतजार करती हैं। फिर मेला विहरण के समय जमीन में लेट गई। इसी पुरानी मान्यता के अनुसार निसंतान महिलाओं को मां अंगारमोती का आशीर्वाद मिल गया। आने वाला वक्त में इन्हीं महिलाओं के आंगन में भी किलकारियां जरूर गूंजेगी। यही वजह है गंगरेल में दूरदराज के लोगों का आज तांता लगा रहा।

चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान, छत्तीसगढ़-कवर्धा में सरसों तेल से भरे ट्रक में लगी आग

कवर्धा. शुक्रवार देर रात करीब 2 से तीन बजे के बीच कवर्धा से जबलपुर नेशनल हाईवे सड़क पर एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में सरसों का तेल भरा हुआ था। ट्रक के चालक व परिचालक ने कूद कर अपनी जान बचाई है। घटना कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जोराताल से सिंघनपुरी के बीच हुई है। हाईवे सड़क पर ट्रक में आग लगने के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इस बीच रायपुर से कवर्धा होते हुए जबलपुर जाने वाली यात्री बस भी जाम में फंस गए। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हुई। करीब दो घंटे कवर्धा -जबलपुर नेशनल हाईवे जाम रहा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर फायर बिग्रेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे के मशक्कत बाद आग पर काबू पाया है। राहत की बात है कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं है। वहीं, आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025 के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सामान्य एवं ऐच्छिक अवकाशों की घोषणा

रायपुर राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025 के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सामान्य एवं ऐच्छिक अवकाश के तिथियों की घोषणा कर दी गई है। ऐच्छिक अवकाशों की सूची में से शासकीय कर्मी को स्वेच्छानुसार केवल 3 ऐच्छिक अवकाश की पात्रता होगी। बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी 01 अप्रैल सोमवार का अवकाश के केवल बैंकों एवं कोषालयों के लिए घोषित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार मॉ शाकंभरी जयंती एवं छेरछेरा 13 जनवरी सोमवार, महाशिवरात्रि 26 फरवरी बुधवार, होली 14 मार्च शुकवार, भक्त माता कर्मा जयंती 25 मार्च मंगलवार, ईद-उल-फितर 31 मार्च सोमवार, महावीर जयंती 10 अप्रैल गुरूवार, डॉ. अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल सोमवार, गुड फ्राइडे 18 अप्रैल शुकवार, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई सोमवार, ईद-उल-जुहा (बकरीद) 07 जून शनिवार, कबीर जयंती 11 जून बुधवार, हरेली 24 जुलाई गुरूवार, विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त शनिवार, रक्षाबंधन 09 अगस्त शनिवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शुकवार, कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त शनिवार, हरितालिका (तीज पर्व) 26 अगस्त मंगलवार, ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) 06 सितंबर शनिवार, दशहरा (विजयादशमी) 02 अक्टूबर गुरूवार, महात्मा गांधी का जन्म दिवस 02 अक्टूबर गुरूवार, दीवाली (दीपावली) 20 अक्टूबर सोमवार, छठ पूजा 27 अक्टूबर सोमवार, गुरूनानक जन्म दिवस 05 नवम्बर बुधवार, गुरूघासी दास जयंती 18 दिसंबर गुरूवार, क्रिसमस दिवस 25 दिसंबर गुरूवार को अवकाश घोषित किया गया है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, रामनवमी 06 अप्रैल और मोहर्रम 06 जुलाई को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नही किए गए है। इसी तरह वर्ष 2025 के लिए ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए गए है। जिसके अनुसार नववर्ष दिवस 01 जनवरी 2025 बुधवार, माता सावित्री बाई फुले जयंती 03 जनवरी शुकवार, लुई ब्रेल का जन्म दिवस 04 जनवरी शनिवार, गुरू गोविन्द सिंह का जन्म दिवस 06 जनवरी सोमवार, राजिम भक्तिन माता जयंती 07 जनवरी मंगलवार, विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी शुक्रवार, छेरछेरा एवं माता शाकांभरी जयंती 13 जनवरी सोमवार, मकर संक्रांति/पोंगल 14 जनवरी मंगलवार, हजरत अली का जन्म दिवस 14 जनवरी मंगलवार, शहीद गैंदसिंह का शहादत दिवस 20 जनवरी सोमवार, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती 23 जनवरी गुरूवार, बसंत पंचमी/माँ परमेश्वरी जयंती 03 फरवरी सोमवार, राजिम मेला माघ पूर्णिमा एवं संत रविदास जन्म दिवस 12 फरवरी बुधवार, शब-ए-बारात 14 फरवरी शुकवार, छत्रपति शिवाजी जयंती 19 फरवरी बुधवार, होली (होलिका दहन) 13 मार्च गुरूवार, रंग पंचमी 19 मार्च बुधवार, वीरांगना अवंतिबाई का बलिदान दिवस 20 मार्च गुरुवार, जमात-उल-विदा 28 मार्च शुकवार, गुहा निषादराज जयंती 02 अप्रैल बुधवार, हाटकेश्वर जयंती 11 अप्रैल शुकवार, धरती पूजा (खद्दी पर्व) 12 अप्रैल शनिवार, श्रीमद् वल्लभाचार्य जयंती 24 अप्रैल गुरुवार, सेन जयंती 25 अप्रैल शुक्रवार, परशुराम जयंती 30 अप्रैल बुधवार, शंकराचार्य जयंती 02 मई शुक्रवार, छत्रसाल जयंती/महाराणा प्रताप जयंती 29 मई गुरूवार, महेश नवमीं (ज्येष्ठ शुक्ल) 04 जून बुधवार, वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून मंगलवार, रथयात्रा 27 जून शुकवार, डॉ. खूबचंद बघेल का जन्म दिवस 19 जुलाई शनिवार, नाग पंचमी 29 जुलाई मंगलवार, हरछठ 14 अगस्त गुरुवार, पारसी नववर्ष 15 अगस्त शुकवार, पोला 23 अगस्त शनिवार, गणेश चतुर्थी 27 अगस्त बुधवार, नवाखाई 30 अगस्त शनिवार, ढोल ग्यारस 03 सितंबर बुधवार, ओणम 05 सितंबर शुकवार, अनंत चतुर्दशी 06 सितंबर शनिवार, विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर बुधवार, प्राणनाथ जयंती 20 सितंबर शनिवार, अग्रसेन जयंती 22 सितंबर सोमवार, दशहरा (महाअष्टमी) 30 सितंबर मंगलवार, दशहरा (महानवमीं)  01 अक्टूबर बुधवार, डॉ. सैयदना साहब का जन्म दिवस 04 अक्टूबर शनिवार, महर्षि वाल्मिकी जयंती/महाराजा अजमोढ़ देव जयंती/टेकचन्द जी महाराज का समाधि उत्सव/कुवॉर पूर्णिमा करम परब (त्यौहार) 07 अक्टूबर मंगलवार, करवाचौथ व्रत 10 अक्टूबर शुक्रवार, दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 21 अक्टूबर मंगलवार, भाई दूज (दीपावली) 23 अक्टूबर गुरुवार, भगवान सहस्त्रबाहु जयंती 28 अक्टूबर मंगलवार, नामदेव जयंती 01 नवम्बर शनिवार, गुरु तेगबहादुर का शहीदी दिवस 25 नवंबर मंगलवार, दत्तात्रैय जयंती 04 दिसंबर गुरुवार, शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस 10 दिसंबर बुधवार को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती 23 फरवरी, भाई-दूज (होली) 16 मार्च, गुडी पड़वा/चौतीचांद 30 मार्च, बैशाखी 13 अप्रैल, सर्व पितृमोक्ष अमावस्या 21 सितंबर, दीपावली (दक्षिण भारतीय) 19 अक्टूबर को रविवार होने के कारण इन्हें पृथक से ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल नहीं किया गया है।

माधराव सप्रे उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी माध्यम स्कूल में 15 कंप्यूटरों का एक सुजज्जित कक्ष तैयार

रायपुर आज के परिवेश में कंप्यूटरीकृत पढ़ाई की आवश्यकता पर लगातार जोर दिया जा रहा है। लेकिन विडंबना कई स्कूल ऐसे भी हैं जो इन सुविधाओं से आज तक परे हैं। शहर के प्राचीनत्तम माधराव सप्रे उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी माध्यम स्कूल में भी इसकी जरूरत छात्रों को थी. इसे महसूस करते हुए शाला विकास समिति के अध्यक्ष हरख मालू एवं कंप्यूटर लैब के संयोजक प्रमित नियोगी के अथक प्रयासों से 15 कंप्यूटरों का एक सुजज्जित कक्ष तैयार हो गया है। चुनाव आचार संहिता हटते ही इसका विधिवत शुभारंभ होगा। शाला विकास समिति के अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि शाला परिवार की ओर से इसकी जरूरत बतायी गई थी, सामाजिक व शैक्षणिक सरोकार से जुड़े कई कार्यों में सहयोग करने वाली शहर की प्रतिष्ठित संस्थान सन एंड सन ग्रुप के शर्मा परिवार की ओर  से इस पुनीत कार्य के लिए सहयोग मिला स्वर्गीय लक्ष्मीकांत,स्वर्गीय कैलाश चंद्र, स्वर्गीय बृजमोहन शर्मा की स्मृति में  उन्होने सर्वसुविधायुक्त कंप्यूटर कक्ष निर्माण के लिए यह सहयोग किया है।  इस कक्ष में 15 कंप्यूटर लगाये गए हैं। 30 छात्र-छात्राएं एक साथ बैठ सकें इसलिए 30 कुर्सियां लगाई गई है। हाईस्कूल के बच्चों को कंप्यूटर संचालन की जानकारी भी प्रशिक्षित टीचर देंगे। ग्रेनाइट टेबल के साथ कंप्यूटर की सुरक्षा के लिए एसी भी लगाए गए हैं। खुशी की बात ये हैं कि कंप्यूटर कक्ष मात्र दस दिन में तैयार हो गया। शाला विकास समिति के सदस्य महादेव नायक एवं सतीश सोनी ने बताया कि स्कूल के अंग्रेजी हिंदी माध्यम छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कंप्यूटर कक्ष का निर्माण किया गया है। शाला विकास समिति की सचिव एवं प्राचार्य डा. अन्नपूर्णा श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा सन एंड सन ग्रुप के शर्मा परिवार के सौजन्य से शाला को प्राप्त हुआ है,इसके लिए शाला परिवार उनका आभारी है।

छग मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड की रफ्तार बढ़ेगी

रायपुर  हवाओं का रूख बदलते ही नवंबर के दूसरे हफ्ते में छत्तीसगढ़ में धुंध के साथ हल्की ठंड का अहसास होने लगा है, लेकिन अच्छी ठंड के लिए अभी एक हफ्ते और इंतजार करना पड़ेगा। 15 नवंबर के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और तापमान तेजी से गिरेगा, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। छग मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड की रफ्तार बढ़ेगी। खास करके 10 से 20 नवंबर के बीच उत्तर-पूर्वी हवाओं से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके तहत चार डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है ।आने वाले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा।हालांकि सरगुजा संभाग में ठंड और धुंध का असर दिखाई देने लगा है। 5 दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क छग मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले करीब दो दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में रात के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।आज शुक्रवार को राजधानी में मौसम साफ रहेगा। रायपुर में अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 20 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

मतदाता जागरुकता रैली महंत महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ

रायपुर महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा  मतदाता जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जागरुकता रैली महंत महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सिटी कोतवाली, नगर निगम, महिला थाना से गांधी चौक मैदान में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के साथ हुई  नाटक के माध्यम से किसी भी प्रकार के लोभ व फजऱ्ी वादे से दूर  रहने की शिक्षाप्रद  अभिव्यक्ति दी गई । महाविद्यालय के समीप  स्थित चावड़ी में यह आयोजन किया गया भारी संख्या में मजदूरों एवं राहगीरों द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। रैली में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.देवाशीष मुखर्जी,प्राध्यापक प्रो.ललित मोहन वर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ.लक्ष्मीकांत साहू ,डॉ अर्चना मोडक, डॉ श्रुति तिवारी, प्रो. सोमा गोस्वामी,डॉ.जया चंद्रा, प्रो.आशीष शर्मा,डॉ श्वेता महाकालकर, डॉ चरणजीत, प्रो. अपूर्वा शर्मा ने भाग लिया। नुक्कड़ नाटक में रासेयो स्वयंसेवक विकास रजक, अमन पांडेय, मिथलेश द्विवेदी, अस्फिया खान, ग्रेसी पात्रा, अलका यादव, खुशबू पांडेय, खुशबूमहानंद, पायल देवांगन, रेशमी साहू, डाली, प्रिंस, शिवम, रूपेश एवं महेंद्र ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक की विशेष भूमिका रही।

पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के 50 साल के सार्वजनिक जीवन का सम्मान समारोह

रायपुर सेवा को समर्पित पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के 50 साल के सार्वजनिक जीवन का सम्मान करने के लिए शुक्रवार को नवा रायपुर में लोक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इस भव्य समारोह में शिरकत करने देशभर से ब्राह्मण समाज की नामी हस्तियां रायपुर पहुंच रहीं हैं। गुरुवार को विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा भी इसी सिलसिले में रायपुर पहुंचे। प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विप्र फाउंडेशन द्वारा देशभर में किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में बताया। देवपुरी में सत्यनारायण सेवाश्रम के जरिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी सेवा की इस मुहिम को रफ्तार देने की बात कही। ओझा ने बताया, जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए हम 2 लाख का लोन देते हैं। पढ़ाई पूरी कर नौकरी पाने के बाद बच्चे किस्तों में पैसे लौटाते हैं। इसी तरह जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी पर 21 हजार रुपए शगुन के तौर पर देते हैं। खास बात ये है कि हमारी योजनाएं केवल ब्राह्मणों के लिए नहीं, सर्व समाज के लिए हैं।  अरूणाचल प्रदेश में अभी हम भगवान परशुराम की 51 फीट ऊंची भव्य मूर्ति भी बनवा रहे हैं। अब रायपुर के देवपुरी में सत्यनारायण सेवाश्रम के जरिए छत्तीसगढ़ में समाजसेवा का विस्तार करेंगे। यह सेवाश्रम पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के 50 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित है। जिस तरह उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में शिक्षा, रोजगार को बढ़ावा देने में समर्पित किया, यह सेवाश्रम भी उन्हीं के आदर्शों पर संचालित होगा। यहां हॉस्टल होगा, जिसमें सभी समाज के प्रतिभावान बच्चों को एडमिशन मिलेगा। इसके अलावा भी समाजसेवा से जुड़ी कई गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

अदिति कश्यप ने छत्तीसगढ़ सरकार के अलावा महिला व बाल विकास विभाग व लोधेश्वरधाम लोधी क्षत्रिय समाज का माना आभार

रायपुर हर्षित है छत्तीसगढ़ का लोधी समाज जब अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी के नाम पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घोषित राज्यकीय सम्मान से बहन लोधी श्रीमती अदिति कश्यप को राज्योत्सव के समापन दिवस पर भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के हाथों सम्मानित किया गया।  इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय,राज्यपाल श्री रमेन डेका,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव व अन्य उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी लोधी श्रीमती अदिति कश्यप को शुभकामनाएं दी है। इस सम्मान के लिए श्रीमती अदिति कश्यप ने छत्तीसगढ़ सरकार के अलावा महिला व बाल विकास विभाग व लोधेश्वरधाम लोधी क्षत्रिय समाज का आभार माना है। बता दें इससे पहले उन्हे प्रधानमंत्री कृषि कर्मण पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।  लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा इकाई के सचिव लोधी प्रहलाद दमाहे ने समाज की ओर से श्रीमती अदिति कश्यप को बधाई देते हुए सामाजिकजनों से आग्रह किया है कि छत्तीसगढ़ में यह सम्मान दिया जा रहा है समाज के देश भर में रहने वाले स्वजातीय बंधु कम से कम 5 लोगों को इसे पोस्ट करें ताकि अन्य राज्यों में भी यह पुरस्कार प्रारंभ हो सके। अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी देश के  लिए शहीद हुई यह हमारे लिए गौरव की बात है। सभी अपने घरों में  अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की तस्वीर भी लगायें इससे हमारी आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।   समाज के अध्यक्ष लोधी सुरेश सुलाखे ने बताया कि लोधेशवरधाम, लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा द्वारा 24 नवंबर रविवार को लोधेशवरधाम, कुम्हारी टोल प्लाजा में दीपावली मिलन का कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर लोधी समाज की चमत्कारिक दीदी शुभांगी लोधी विशेष रुप से शामिल होंगी। इस कार्यक्रम की विशेष अतिथि प्रधानमंत्री कृषि कर्मण पुरस्कार एवं अमर शहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ की प्रथम अवार्डी  बहन लोधी अदिती कश्यप  होगी। इस दौरान अखिल भारतीय लोधी-लोधा-लोध  महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  विपिन कुमार वर्मा विधायक एटा सदर विधानसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश शासन में (राज्य मंत्री  दर्जा) प्राप्त होगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet