LATEST NEWS

10 बुलेट और एक स्कूटी सहित दो गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जशपुर पुलिस ने ठगी के बड़े रैकेट को पकड़ा

जशपुर. जशपुर जिले में ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से वाहनों का फाइनेंस कर उन्हें बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में कोतबा पुलिस ने रैकेट के मुख्य आरोपी शाहरूख खान (26) और उसके साथी वसीम अकरम (40) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 बुलेट बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। इन वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए फाइनेंस कराकर अन्य लोगों को बेच दिया गया था। दरअसल, इस ठगी के अनोखे मामले की शुरुआत तब हुई जब कोतबा निवासी आशीष शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसे एक आर.सी. बुक मिली, जिसमें उसकी जानकारी के बिना एक वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर CGV29 AG 1344) को हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस कंपनी के माध्यम से फाइनेंस कर खरीदा गया था, जबकि आशीष और उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने इस वर्ष कोई वाहन नहीं खरीदा था और न ही उन्होंने फाइनेंस के लिए अपने दस्तावेज जमा किए थे। मामले की गहन जांच के दौरान खुलासा हुआ कि उनके दस्तावेज की फोटोकॉपी स्कूटी के डिक्की से चुराई गई थी, जिसे आरोपियों ने फर्जीवाड़ा करने के लिए इस्तेमाल किया। जशपुर के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने इस ठगी के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। सायबर सेल की मदद से आरोपियों का पता लगाने में सफलता मिली, जिसके बाद कोतबा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने टीम के साथ अम्बिकापुर से मुख्य आरोपी शाहरूख खान को गिरफ्तार किया और कोतबा चौकी लाया। पूछताछ में शाहरूख ने बताया कि वह फर्जी दस्तावेज तैयार कर वाहनों को अन्य व्यक्तियों को बेच देता था और अपने सहयोगी वसीम अकरम के साथ ठगी की योजना बनाता था। शाहरूख खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने  उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अम्बिकापुर और सूरजपुर से अलग-अलग लोगों से 10 बुलेट और 1 स्कूटी बरामद की। इसके बाद वसीम अकरम को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने भी अपराध में शामिल होने की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और अब अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि दस्तावेजों का धोखाधड़ी से इस्तेमाल कर वाहनों का फाइनेंस कराकर उन्हें बेचने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। आरोपियों के कब्जे से 10 बुलेट और एक स्कूटी बरामद की गई है। अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

6 नवम्बर को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्य अलंकरण एवं समापन समारोह में शामिल होंगे

 नया रायपुर में 04-06 नवम्बर तक राज्योत्सव का होगा भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 6 नवम्बर को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्य अलंकरण एवं समापन समारोह में शामिल होंगे ख्याति प्राप्त कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति शासकीय विभागों द्वारा लगाई जाएगी विकास प्रदर्शनी शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट और मीना बाजार रहेगा आकर्षण का केन्द्र रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है। तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक राज्योत्सव स्थल, नया रायपुर अटल नगर में होगा। राज्योत्सव स्थल में मुख्य मंच से लेकर पूरे परिसर की साज-सज्जा का काम तेजी से कराया जा रहा है। शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग का प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाने की तैयारी में जुटे हैं। राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 का उद्घाटन 4 नवम्बर को संध्या 6 बजे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 5 नवम्बर को राज्योत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव का समापन 6 नवम्बर को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्योत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं टंकराम वर्मा, नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वराजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्र कुमार साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्योत्सव में ख्याति प्राप्त कलाकार रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। 4 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत संध्या 4.30 बजे से होगी। बालीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक शांतुन मुखर्जी (शानु) की प्रस्तुति रात्रि 7.45 बजे से होगी। इससे पूर्व रिखी क्षत्रीय की टीम द्वारा 12 लोक नृत्य की झलकियां, मोहन चौहान एवं साथी द्वारा आदिवृंदम, सुनील सोनी एवं टीम द्वारा क्षेत्रीय नृत्य संगीत तथा विद्या वर्चस्वी द्वारा नाम रामायण की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी तरह 5 नवम्बर को राज्योत्सव में संध्या 5 बजे से पुरानिक साहू द्वारा सांस्कृतिक लहर गंगा, सुरेन्द्र साहू, भोला यादव एवं साथियों द्वारा लोक धुन, मोहन नायडू एवं साथियों द्वारा द मून लाईट रागा, राजेश अवस्थी, सुआरू साहू एवं सुनीति मोहन की प्रस्तुति होगी। 6 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत अनुराग शर्मा द्वारा अनुराग स्टार नाईट, मनोज प्रसाद द्वारा इंडियाज गॉट टैलेंट मल्लखंभ, सवि श्रीवास्तव द्वारा जादू बस्तर एवं पवनदीप एवं अरूनिता के पार्श्व गायन की प्रस्तुति होगी। राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों द्वारा राज्योत्सव स्थल पर भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहां शिल्प ग्राम बनाया जा रहा है, जहां छत्तीसगढ़ के विविध शिल्प प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे। राज्योत्सव स्थल परिसर में शासकीय विभागों की प्रदर्शनी के लिए विशाल हैंगर (डोम) बनाए गए हैं। हैंगर-एक एवं दो में शासकीय विभागों के स्टॉल लगेंगे, जबकि हैंगर-तीन में वाणिज्यिक संस्थान अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। हैंगर-चार में पब्लिक सेक्टर के संस्थानों की प्रदर्शनी लगेगी। राज्योत्सव में शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट और मीना बाजार आम लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र होंगे।

सुशासन से छत्तीसगढ़ ने पकड़ी विकास की रफ्तार

 विशेष लेख इस राज्योत्सव पर छत्तीसगढ़ 24 वर्ष का हो गया। युवा छत्तीसगढ़ पिछले 10 महीने के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार में तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर हो चला है। सड़कों, रेल लाइनों समेत अधोसंरचना के क्षेत्र में राज्य ने बीते 24 वर्षों में निरंतर प्रगति की है। रायपुर एयरपोर्ट देश के तमाम बड़े शहरों से जुड़ गया है। जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर में हवाई सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। बस्तर और सरगुजा के आदिवासी बहुल क्षेत्रों तक सड़कों का जाल बिछ चुका है। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन का देश के आधुनिकतम रेलवे स्टेशनों में शुमार होने लगा है। गांव-गांव तक बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा चुकी हैं। राजधानी रायपुर शिक्षा का बड़ा केेंद्र बनकर उभरा है। बस्तर में एनएमडीसी का स्टील प्लांट प्रारंभ हो चुका है। राज्य की कला, संस्कृति, वनोपज, हस्तशिल्प आदि की अंतरराष्ट्रीय पहचान बन चुकी है। आज से 24 साल पहले जब राज्य बना था, तब से लेकर साल भर पहले तक नक्सलवाद छत्तीसगढ़ की बड़ी समस्या थी। विष्णु देव साय की सरकार की कुशल रणनीति और प्रभावी कार्रवाई के चलते अब राज्य में नक्सल समस्या समाप्त होने की कगार पर पहंुंच गई है। 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ ही विष्णु सरकार ने जनहित में फैसले लेने और उसे अमल में लाने को लेकर एक्शन में आ गई थी। सरकार गठन के अगले ही दिन कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप 18,12,743 जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। राज्य के 13 लाख किसानों को दो साल के धान का बकाया बोनस पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस, सुशासन दिवस के अवसर 25 दिसंबर 2023 को 3176 करोड़ रुपये जारी किया। मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से 3100 रुपये के दाम पर धान की खरीदी की। 25 लाख 75 हजार किसानों को धान का समर्थन मूल्य 32 हजार करोड़ रुपया तत्काल जारी किया और 12 जनवरी 2024 को 13,320 करोड़ रुपये की अंतर राशि का भुगतान भी कर दिया। खरीफ वर्ष 2023-24 में किसानों से रिकार्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी विष्णु देव साय की सरकार ने की। राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये की गई है। 12 लाख 50 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को इसका लाभ मिल रहा है। संग्राहकों को चरण पादुका वितरित करने की योजना भी लागू होने जा रही है। विष्णु सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अंत्योदय के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर रखा है। प्रशासन में पारदर्शिता, आम जनता की सुनवाई, नारी, गरीब, किसान, युवा के लिए अवसरों के द्वार खोलने का काम इस सरकार ने किया है। महतारी वंदन योजना- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य की 70 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में प्रति माह 1000 रुपये अंतरित किए जा रहे हैं। 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल उपस्थिति मेें महतारी वंदन योजना का शुभारंभ किया गया था। इस योजना की 9 वीं किश्त हाल में यहां पहुंचीं राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मु ने जारी की। महिलाओं की उन्नति के लिए सरकार कई कार्यक्रम चला रही है। कांग्रेस की सरकार ने महिला समूहों से रेडी टू ईट का काम छीन लिया था। मुख्यमंत्री ने उन्हें दोबारा यह काम सौंप दिया है। युवाओं की हितैषी सरकार – नई दिल्ली के ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या 50 से बढ़कार 185 कही गई है। यूपीएससी की तैयारी करने वाले एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के युवाओं को इसका लाभ मिल रहा है। पुलिस विभाग सहित अन्य शासकीय विभागों में भर्ती की अधिकतम आयु सीमा में 31 दिसंबर 2028 तक 05 वर्ष की छूट का एलान किया गया है। राज्य में विभिन्न विभागों में 7 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए यूपीएससी के पूर्व चेयरमेन प्रदीप कुमार जोशी की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया है। उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ब्याज मुक्त ऋण देने की व्यवस्था की गई है। आलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के युवाओं को सरकार तीन करोड़ रुपये देगी। रजत जीतने पर दो करोड़ तथा कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपये मिलेंगे। सुशासन का मूलमंत्र- राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वयन के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। ई समीक्षा, ई लोकसेवा गारंटी तथा डिजिटल सेक्रेटेरिएट अब सुशासन एवं अभिसरण विभाग के जिम्मे होगा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर 2023, सुशासन दिवस के अवसर पर अटल मॉनीटरिंग पोर्टल का शूभारंभ किया गया। आम जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याआंें का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री ने जनदर्शन कार्यक्रम प्रारंभ किया है। ई गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए ई आफिस प्रणाली, मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाइन पोर्टल तथा स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अधिकाधिक क्षेत्रों में आईटी का उपयोग किया जा रहा है। गरीबों की मददगार सरकार- विष्णु देव साय की सरकार ने गरीब जनता की मदद के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। 68 लाख गरीब परिवारों को अगले 5 साल तक मुफ्त राशन देने के लिए बजट में 3400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। ग्रामीण घरों को नल से पानी देने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 4500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अब तक 40 लाख परिवारों को नल का कनेक्शन दिया जा चुका है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सहायता देने के लिए बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक विकास की पहल- राज्य में नई औद्योगिक विकास नीति 2024-2030 एक नवम्बर से लागू हो गई है। राज्य में उद्योगों को बढ़ावा एवं विस्तार देने के लिए नई औद्योगिक नीति में कई रियायती प्रावधान किए गए … Read more

मुख्यमंत्री साय के हाथों केंद्रीय जेल में रेडियो स्टेशन होगा शुभारंभ

रायपुर रायपुर केंद्रीय जेल में इसी महीने से रेडियो स्टेशन संचालित होने लगेगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों से कराने की तैयारी जेल मुख्यालय कर रहा है। दरअसल जेल बंदियों के मनोरंजन और तनाव को दूर कर उनमें सकरात्मक बदलाव के लिए जेल प्रशासन ने रेडियो स्टेशन खोलने की पूरी तैयारी कर ली है। उमंग-तरंग के नाम से शुरू किए जाने वाले वाले इस रेडियो स्टेशन के लिए कैदियों को माइक, स्पीकर, केबल और समाचार पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। सुबह करीब 10 बजे से दोपहर दो बजे और शाम को चार से आठ बजे तक इसका संचालन करने की योजना बनाई गई है। रेडियो की शुरूआत सुबह सबसे पहले मशहूर फिल्म दो आंखें बारह हाथ के गीत, ‘ऐ मालिक तेरे बंदे हमझ् से शुरूआत होगी। इसके बाद देश-दुनिया में होने वाले प्रमुख समाचारों का वाचन और अन्य प्रोग्राम का आयोजन होगा। जल्द ही बंदी अपने साथियों के फरमाइशी गीतों को पेश करते नजर आएगे। जेल के अधिकारियों ने बताया कि इस रेडियो स्टेशन को तारों के जरिए सभी बैरकों से जोड़ा जाएगा ताकि जेल के भीतर हर कैदी इसे सुन सके। जेल प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि प्रसारित होने वाले सभी कार्यक्रमों की निगरानी की जाए, ताकि आपत्तिजनक भाषा या तनाव उत्पन्न करने वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाई जा सके।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित रहकर ईवीएम कमीशनिंग प्रक्रिया के अवलोकन की अपील की

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के माध्यम से मतदान कराये जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. मतदान के लिए मशीनों को तैयार करने के क्रम में मशीनों की कमीशनिंग का कार्य 5 नवंबर 2024 समय प्रातः 10.00 बजे से प्रारंभ कर दिया जायेगा, जिसकी सूचना रिटर्निंग आफिसर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-51 जिला रायपुर के द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को दी जावेगी. मशीनों के कमीशनिंग का कार्य रायपुर में सेजबहार स्थित ई-ब्लाक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में किया जावेगा. मतदान के लिए मशीनों को तैयार करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिये निर्माता कंपनी मेसर्स इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद (तेलंगाना) के इंजीनियर नियत तिथि के एक दिवस पूर्व रायपुर पहुंच जाएंगे. इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के कमीशनिंग की प्रक्रिया में मेसर्स इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद (तेलंगाना) के इंजीनियरों द्वारा सभी वीवीपैट मशीनों में सिंबल लोडिंग की जायेगी. सभी मशीनों में एक मत डालकर और रैंडम रूप से चुने गए 5 प्रतिशत मशीनों पर 1000 मत डालकर मॉकपोल किया जायेगा . मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-51 रायपुर नगर दक्षिण में निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे कमीशनिंग की प्रक्रिया के अवलोकन के लिए नियत तिथि व समय पर कमीशनिंग परिसर रायपुर सेजबहार में स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में उपस्थित रहकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की कार्य प्रणाली और इसकी निष्पक्षता के संबंध में पूरी तरह आश्वस्त हो.०२ ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग का कार्य 5 नवंबर को सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में प्रात: 10 बजे से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित रहकर ईवीएम कमीशनिंग प्रक्रिया के अवलोकन की अपील की रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कमांक 51-रायपुर नगर दक्षिण के लिये होने वाले आगामी विधानसभा उपनिर्वाचन-2024 में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के माध्यम से मतदान कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। मतदान के लिये मशीनों को तैयार करने के क्रम में मशीनों की कमीशनिंग का कार्य 5 नवंबर 2024 समय प्रात: 10.00 बजे से प्रारंभ कर दिया जायेगा, जिसकी सूचना रिटर्निंग आफिसर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-51 जिला रायपुर के द्वारा निर्वाचन लड?े वाले सभी अभ्यर्थियों को दी जावेगी। मशीनों के कमीशनिंग का कार्य रायपुर में सेजबहार स्थित ई-ब्लाक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में किया जावेगा । मतदान हेतु मशीनों को तैयार करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिये निमार्ता कंपनी मेसर्स इलेक्ट्रानिक कापोर्रेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद (तेलंगाना) के इंजीनियर नियत तिथि के एक दिवस पूर्व रायपुर पहुंच जाएंगे । इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के कमीशनिंग की प्रक्रिया में मेसर्स इलेक्ट्रानिक कापोर्रेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद (तेलंगाना) के इंजीनियरों द्वारा सभी वीवीपैट मशीनों में सिंबल लोडिंग की जायेगी। सभी मशीनों में एक मत डालकर तथा रेण्डम् रूप से चुने गये 5 प्रतिशत मशीनों पर 1000 मत डालकर मॉकपोल किया जायेगा । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-51 रायपुर नगर दक्षिण में निर्वाचन लड?े वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे कमीशनिंग की प्रक्रिया के अवलोकन हेतु नियत तिथि व समय पर कमीशनिंग परिसर रायपुर सेजबहार में स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में उपस्थित रहकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की कार्य प्रणाली और इसकी निष्पक्षता के संबंध में पूरी तरह आश्वस्त हो।

पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के सम्मान में 8 नवंबर को राजधानी में भव्य समारोह

रायपुर सक्रिय राजनीति से संन्यास ले चुके पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के सम्मान में 8 नवंबर को राजधानी में भव्य समारोह रखा गया है। इसमें सीएम विष्णुदेव साय, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत देशभर से 100 प्रभावशाली ब्राह्मण शख्सियतें शिरकत करेंगी। साथ में समाज के 55 से ज्यादा घटक भी यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। अविभाजित मध्यप्रदेश के जमाने से क्षेत्र के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री श्री शर्मा ने सार्वजनिक जीवन के 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन (जोन 13) ने लोक अभिनंदन समारोह रखा है। 8 नवंबर को यह कार्यक्रम नवा रायपुर में एयरपोर्ट के सामने जैनम मानस भवन में होगा। इसकी शुरूआत 8 नवंबर शाम 6.00 बजे से होगी। इसमें विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा समेत समाज की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। लोकाभिनंदन समारोह से से पहले फाउंडेशन द्वारा शर्मा की भव्य स्वागत यात्रा निकाली जाएगी। सेवा को समर्पित श्री शर्मा के 50 बरस को यादगार बनाने के लिए देवपुरी में सत्यनारायण सेवाश्रम की नींव भी रखी जानी है। इसका भूमिपूजन अगले ही दिन यानी 9 नवंबर को देवपुरी में किया जायेगा। इस समारोह में भी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के बड़े दिग्गज शिरकत करेंगे।

गंभीर दुर्घटना घटने से बाल बाल बची सवारी

गंभीर दुर्घटना घटने से बाल बाल बची सवारी “जिले में आरटीओं की संरक्षण में, बेखौफ धड़ल्ले से बिना फिटनेस के वाहन चल रहें हैं”   मनेन्द्रगढ़/एमसीबी दुर्घटना से बाल बाल बचे सवारी आज मनेद्रगढ़ से मुर्किल की ओर जाने वाली बस क्रमांक CG -17 – F 0365 नंबर की गाड़ी का खेतौली घाट के निकट वाहन चालक की लापरवाही से दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमे बस सवारी को चोट आई जिसका उपचार बहरासी के उप स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। वाहन मालिक के द्वारा गाड़ी का फिटनेस नही कराया जा रहा है। बिना फिटनेस के वाहन का मार्ग पर संचालन किया जा रहा है। जिससे साफ प्रतीत होता है कि आरटीओ विभाग की मिली भगत से ऐसे वाहन का संचालन किया जा रहा है। चंद पैसों के लिए आरटीओ विभाग और जनता सुपर के मालिक सवारियों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहें है और बिना फिटनेस की गाड़ी का संचालन लगातार किया जा रहा है। आज हादसे में शिकार हुई बस क्रमांक CG 17 F 0365 जिसकी परमिट चिरमिरी नगर निगम से मनेंद्रगढ़ और मनेंद्रगढ़ से जनकपुर, मुर्किल ढिसकोली तक की परमिट इस वाहन को मिली है। पर इतनी लंबी दूरी तय करने वाली बस का फिटनेस तक नहीं है और आरटीओ विभाग कुंभकर्णीय नींद में सोई हुई हैं। विभाग पूरी तरह से आंख बंद करके ऐसे बस वाहन को संचालन करने का संरक्षण प्रदान कर रहा है। ऐसे वाहन मालिकों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए एवं ऐसे वाहनों का परमिट निरस्त करना चाहिए।

मनेंद्रगढ़ के झगराखांड में पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत

मनेंद्रगढ़ के झगराखांड में पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत “कोड़ा चौकी, झगराखांड थाना इलाके में युवक की मौत डैम में डूबने से हो गई। युवक पिकनिक मनाने के लिए डैम पर गया था” मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर झगराखांड थाना इलाके में डैम पर पिकनिक मनाने के लिए दस से 12 युवक पहुंचे। पिकनिक मनाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। हादसे के वक्त मौजूद बाकी साथियों ने बताया कि सभी लोग नहाने के लिए डैम में उतरे थे। पानी गहरा होने के चलते एक युवक तेज बहाव में फंस गया। दोस्तों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन वो गहरे पानी में डूब गया। बाद में पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पिकनिक मनाने के दौरान हादसा शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि मृतक युवक को पानी की गहराई का पता नहीं लग पाया. जिस डैम में हादसा हुआ उस डैम में हमेशा पानी भरा रहता है और पानी की धारा भी वहां तेज रहती है। डैम के आस पास कोई गार्ड भी तैनात नहीं रहता है। अगर मौके पर गार्ड की तैनाती होती तो हादसा होने से टल जाता। जान जोखिम में डालने से बचें पिकनिक मनाने के दौरान अक्सर इस तरह के हादसे हो जाते हैं। पुलिस और होम गार्ड के जवान अक्सर लोगों को हिदायत देते हैं कि डैम और नदी में नहाने के लिए नहीं उतरे। पानी की गहराई का अनुमान नहीं होने से अक्सर इस तरह के हादसे हो जाते हैं। पिकनिक स्पॉट और टूरिस्ट प्लेस पर लोगों को खतरा उठाने से बचना चाहिए। कई जगहों पर खतरे के साइन बोर्ड भी लगे होते हैं बावजूद इसके लोग जान जोखिम में डालकर नहाने उतर जाते हैं।

राज्योत्सव : 6 नवम्बर को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्य अलंकरण एवं समापन समारोह में शामिल होंगे

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है। तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक राज्योत्सव स्थल, नया रायपुर अटल नगर में होगा। राज्योत्सव स्थल में मुख्य मंच से लेकर पूरे परिसर की साज-सज्जा का काम तेजी से कराया जा रहा है। शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग का प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाने की तैयारी में जुटे हैं। राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 का उद्घाटन 4 नवम्बर को संध्या 6 बजे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 5 नवम्बर को राज्योत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव का समापन 6 नवम्बर को उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि होंगे।   राज्योत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री रामविचार नेताम, श्री दयाल दास बघेल, श्री केदार कश्यप, श्री लखनलाल देवांगन, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री ओपी चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं श्री टंकराम वर्मा, नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्र कुमार साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।  राज्योत्सव में ख्याति प्राप्त कलाकार रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। 4 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत संध्या 4.30 बजे से होगी। बालीवुड के प्रसिद्ध पाव गायक शांतुन मुखर्जी (शानु) की प्रस्तुति रात्रि 7.45 बजे से होगी। इससे पूर्व श्री रिखी क्षत्रीय की टीम द्वारा 12 लोक नृत्य की झलकियां, श्री मोहन चौहान एवं साथी द्वारा आदिवृंदम, श्री सुनील सोनी एवं टीम द्वारा क्षेत्रीय नृत्य संगीत तथा श्री विद्या वर्चस्वी द्वारा नाम रामायण की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी तरह 5 नवम्बर को राज्योत्सव में संध्या 5 बजे से श्री पुरानिक साहू द्वारा सांस्कृतिक लहर गंगा, श्री सुरेन्द्र साहू, भोला यादव एवं साथियों द्वारा लोक धुन, श्री मोहन नायडू एवं साथियों द्वारा द मून लाईट रागा, राजेश अवस्थी, सुश्री आरू साहू एवं सुश्री नीति मोहन की प्रस्तुति होगी। 6 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत श्री अनुराग शर्मा द्वारा अनुराग स्टार नाईट, श्री मनोज प्रसाद द्वारा इंडियाज गॉट टैलेंट मल्लखंभ, श्री सवि श्रीवास्तव द्वारा जादू बस्तर एवं पवनदीप एवं अरूनिता के पाश्र्व गायन की प्रस्तुति होगी। राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों द्वारा राज्योत्सव स्थल पर भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहां शिल्प ग्राम बनाया जा रहा है, जहां छत्तीसगढ़ के विविध शिल्प प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे। राज्योत्सव स्थल परिसर में शासकीय विभागों की प्रदर्शनी के लिए विशाल हैंगर (डोम) बनाए गए हैं। हैंगर-एक एवं दो में शासकीय विभागों के स्टॉल लगेंगे, जबकि हैंगर-तीन में वाणिज्यिक संस्थान अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। हैंगर-चार में पब्लिक सेक्टर के संस्थानों की प्रदर्शनी लगेगी। राज्योत्सव में शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट और मीना बाजार आम लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र होंगे।

ईवीएम का सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन हुआ

रायपुर  दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के परिपेक्ष्य में रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह की उपस्थिति में ईवीएम का सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद, ईवीएम के प्रभारी यू.एस. अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  उमाशंकर बंदे उपस्थित थे।

भारतीय रेलवे ने स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में 263,000 से अधिक पौधे लगाए

रायपुर भारतीय रेलवे अपनी थीम ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारतझ् के साथ हमेशा से ही केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) का एक प्रमुख साझेदार रहा है और इसने यात्रियों के लिए स्वच्छ और अधिक स्वास्थ्यकर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक पहलें की है। पखवाड़ा अवधि के दौरान, भारतीय रेलवे की इकाइयों ने पौधा रोपण अभियान, स्वच्छ संवाद, स्वच्छ रेलगाड़ी, स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ परिसर, स्वच्छ आहार, स्वच्छ प्रशाधन आदि जैसी दिनवार योजना/गतिविधियां कीं। इस वर्ष शहरी/अर्धशहरी क्षेत्रों में पड?े वाले रेलवे स्टेशन और पटरियों के आसपास के क्षेत्रों में स्थित रेलवे ट्रैक को साफ-सुथरा रखने, नालियों तथा शौचालयों की सफाई, रेलवे कॉलोनियों, रेलवे भवनों/प्रतिष्ठानों आदि को स्वच्छ रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के दौरान, भारतीय रेलवे ने सफाई के संबंध में उल्लेखनीय कार्य किया है। विवरण निम्नानुसार है:- पखवाड़ा के दौरान 7285 स्टेशनों, 2754 ट्रेनों और 18331 कार्यालयों में व्यापक सफाई की गई।  45.20 करोड़ वर्ग मीटर क्षेत्र की सफाई की गई।  कुल 20,182 किलोमीटर लंबी पटरियों की सफाई की गई।  स्वच्छता अभियान/श्रमदान गतिविधियों में 465723 लोगों ने हिस्सा लिया।  अभियान के दौरान 1,17,56,611 मीटर नालियों की सफाई की गई।  यात्रियों की जागरूकता के लिए, 821 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए।  भारतीय रेलवे में 2259 कूड़ा-कचरा मुक्ति अभियान चलाए गए, जिनमें 12,609 लोगों को दंडित किया गया और 177133 लोगों को रेलवे परिसर में कूड़ा-कचरा न फैलाने के लिए सलाह दी गई।  1541 स्वच्छता जागरूकता वेबिनार/सेमिनार आयोजित किए गए, जिनमें 66,188 लोगों ने भाग लिया।  इस अभियान के दौरान, 2,63,643 पौधे लगाए गए।  पखवाड़े के दौरान, रेलवे वर्कशॉप में 5400 टन स्क्रैप एकत्र किया गया।  पखवाड़े के दौरान, कुल मिलाकर 4619 टन कचरा एकत्र किया गया।  710 टन प्लास्टिक कचरा हटाया गया।  19,759 डस्टबिन लगाए गए। फीडबैक तंत्र के एक हिस्से के रूप में, स्वच्छता के स्तर के बारे में यात्रियों से 50,276 एसएमएस/प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं। लगभग 2597 स्थानों पर स्वच्छ आहार अभियान शुरू किए गए और लगभग 6960 खाद्य स्टालों की बहुत अच्?छी तरह सफाई की गई। इसी प्रकार, लगभग 4478 स्थानों पर स्वच्छ नीर अभियान शुरू किए गए और लगभग 17579 वाटर बूथों की सफाई की गई। 452 स्टेशनों पर वेस्ट टू आर्ट सेल्फी पॉइंट बनाए गए। प्रत्येक रेलवे कर्मी ने पूरे मन से इस अभियान में भाग लिया, जिसमें लगभग 2100 कार्य योजनाएं और 3250 विभिन्न प्रकार की स्वच्छता गतिविधियां उपरोक्त दिनवार योजनाओं के अंतर्गत आयोजित की गईं, जैसे कि स्वच्छता पखवाड़ा का लोगो और बैनर तथा इनको रेलवे की वेबसाइट पर पोस्ट किया गया, यात्रियों की जागरूकता के लिए ट्रेनों/स्टेशनों में कचरे के उचित निपटान के लिए ट्रेनों/स्टेशनों में घोषणा की गई, जागरूकता बढ़ाने के लिए “स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत” के नारे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, यात्रियों की जागरूकता के लिए रेलवे स्टेशनों पर गैर सरकारी संगठनों, धार्मिक निकायों और स्कूली बच्चों की मदद से नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए, आईईसी के माध्यम से लोगों को स्टेशनों के पास के क्षेत्रों, रेल पथ पर, यार्ड या डिपो परिसर में खुले में शौच से बचने के लिए प्रोत्साहित किया गया, यात्रियों के लिए स्वच्छता पर क्या करें/क्या न करें के पोस्टर प्रदर्शित किए गए, रेलवे परिसरों (स्टेशनों, रेलगाडियों, रेलवे कॉलोनियों, विश्राम/प्रतीक्षा कक्षों, विश्राम गृह और डॉर्मीट्री कैंटीन, स्टेशन परिसर में और उसके आसपास के खाद्य स्टॉलों) की अच्?छे ढंग से सफाई की गई। हर वर्ष की तरह स्वच्छता पखवाड़ा की शुरूआत से ही भारतीय रेलवे हर साल सच्ची भावना के साथ स्वच्छता पखवाड़ा मनाता रहा है। इस वर्ष, भारतीय रेलवे ने 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार ने 1 अक्टूबर, 2024 को रेल भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल से स्वच्छता की शपथ दिलाकर स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरूआत की। श्री कुमार ने रेलवे अधिकारियों को अपने परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए प्रोत्साहित किया और उनसे आग्रह किया कि हमें केवल इस पखवाड़े के अभियान के दौरान ही स्वच्छता की आदतों को सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि हमें पूरे साल ऐसा करना चाहिए। लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रेलवे बोर्ड के अधिकारियों द्वारा एक नाटक का आयोजन भी किया गया। ‘एक पेड़ मां के नामझ् अभियान के तहत, रेल भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह में रेलवे अधिकारियों के बीच लगभग 2,000 पौधे वितरित किए गए। स्वभाव स्वच्छता झ्र संस्कार स्वच्छता विषय पर निबंध प्रतियोगिता के विजेता को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। स्वच्छता गतिविधियों में लगे रेलवे बोर्ड के कर्मियों के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 120 कर्मियों शामिल हुए। भारतीय रेलवे हमेशा ऐसे अभियानों को ‘पूरे समाज के दृष्टिकोणझ् के साथ चलाने का प्रयास करता है, जिसमें लोगों की भागीदारी पर बल दिया जाता है और इस तरह ‘स्वच्छता हर आदमी का कामझ् बन जाता है। भारतीय रेलवे स्वच्छता और सफाई के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान की गई पहलों को सभी के लिए स्वच्छ, हरित और अधिक सतत यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करने के लिए लागू किया जाना जारी रहेगा।

एसईसीएल मुख्यालय में 50 वां कोल इण्डिया स्थापना दिवस पर का

बिलासपुर 50वें कोल इण्डिया स्थापना दिवस तथा 25वें छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर परिसर में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेम सागर मिश्रा सहित निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार एवं सीवीओ  हिमांशु जैन की उपस्थिति में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथि सहित समस्त उपस्थित अतिथियों ने शहीद स्मारक, डा. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा व खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, उपरांत उपस्थित विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कोलइण्डिया ध्वज फहराया गया, उपरांत कोलइण्डिया कारपोरेट गीत व छत्तीसगढ़ राज्य गीत अरपा पैरी के धार बजाया गया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, सिस्टा प्रतिनिधियों द्वारा छत्तीसगढ़ की माटी, मानचित्र, हल एवं धान की बाली की पूजा की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. प्रेम सागर मिश्रा ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में उपस्थितों को बधाई देते हुए कहा कि हमें कोलइण्डिया के नाम, नमक और निशान को सदैव सम्मानित करने, गरिमापूर्ण बनाए रखने की दिशा में प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ की ऊजार्वान माटी की चर्चा करते हुए कहा कि इस गौरवशाली धरती पर दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खदानों में से दूसरी सबसे बड़ी गेवरा व चौथी सबसे बड़ी कुसमुण्डा खदान अवस्थित है तथा प्रकृति के साहचर्य में बसा यह राज्य विकास की असीम संभावनाएँ रखता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न श्रमसंघ, सीएमओएआई, सिस्टा, ओबीसी के प्रतिनिधिगण, महिला कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व श्री वरूण शर्मा प्रबंधक (कार्मिक/औद्योगिक संबंध) ने निभाया।

कलेक्टोरेट के रेडक्रॉस सभाकक्ष में निर्वाचन व्यय लेखा प्रशिक्षण एवं सह कार्यशाला आयोजित

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए आज कलेक्टोरेट के रेडक्रॉस सभाकक्ष में निर्वाचन व्यय लेखा प्रशिक्षण एवं सह कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें व्यय प्रेक्षक कनुप्रिया दमोर शामिल हुई। प्रशिक्षण में बताया गया कि अभ्यर्थी को निर्वाचन व्यय के लिए अलग से नया बैंक खाता खोलना आवश्यक होता है। उक्त खाता से केवल निर्वाचन संबंधी व्ययों का भुगतान, न कि व्यक्तिगत व्ययों का भुगतान होगा। किसी भी एक मद में किसी भी एक संस्था को दस हजार से अधिक का नगद भुगतान प्रतिबंधित रहेगा। दस हजार से अधिक व्ययों का चेक, आरटीजीएस, एनईएफटी के माध्यम से भुगतान अनिवार्य है। प्रत्याशी के स्वयं के वाहन का विधिवत प्रचार-प्रसार हेतु अनुमति प्राप्त होने पर व्यय से छूट, परंतु वाहन प्रत्याशी के नाम पर पंजीकृत होने पर आर.सी. बुक की छायाप्रति अनिवार्य है। शेष अन्य मद यथा डीजल, वाहन चालक, ध्वनिविस्तारक यंत्र का व्यय लागू होगा। निर्वाचन व्यय के लिए लेखा पंजी का संधारण, अंतिम लेखा जमा होने तक लेखा पंजी एवं निर्वाचन व्यय से संबंधित समस्त दस्तावेजों को सुरक्षित रखना अनिवार्य है। पंजी में सफेद पृष्ठ दैनिक लेखा पंजी भाग-अ में, नगद प्राप्ति, भुगतान पंजी भाग-ब में तथा बैंक खाता में प्राप्ति, भुगतान पंजी भाग-स में दर्शित है। निर्वाचन तक व्ययों का मिलान हेतु तीन बार उपस्थिति अनिवार्य है। लेखा मिलान के लिए समस्त भुगतान के व्हाउचर, बिल की मूल व स्व-प्रमाणित छायाप्रति, उस दिनांक तक अपडेटेड बैंक पास बुक, स्टेटमेंट की मूल व स्व-प्रमाणित छायाप्रति एवं मूल निर्वाचन व्यय पंजी सहित उपस्थित होना आवश्यक है।

नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने चाकू से 2 जवानों पर किया हमला

सुकमा जिले के घुर नक्सल प्रभावित जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में तैनात 2 जवानों करतम देवा और सोढ़ी कन्ना पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने चाकू से वार किया है। जिससे दोनो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायल जवानों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए जगरगुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद दहशत में आए स्थानीय लोग बाजार से भागने लगे। नक्सली हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हमलावर नक्सलियों की पहचान करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को जगरगुंडा का साप्ताहिक बाजार भरा है। जवान बाजार ड्यूटी पर निकले हुए थे, इसी बीच नक्सलियों की एक स्मॉल एक्शन टीम ग्रामीण वेशभूषा में पहले से ही बाजार में घात लगाकर बैठी हुई थी। जवान जब बाजार ड्यूटी के लिए पहुंचे तो नक्सलियों ने करतम देवा और सोढ़ी कन्ना पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इनके हथियार भी नक्सलियों ने लूट लिए हैं। हमला कर भीड़ में शामिल होकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि साथी जवान मौके से दोनों घायलों को अस्पताल लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है।

हुंकरा गांव में मिली अधजली लाश से आसपास के क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

कटघोरा कोरबा जिले के हुंकरा गांव के दमदम पहाड़ पर आज एक अधजली शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय ग्रामीण सुबह शौच के लिए पहाड़ पर गए थे, तभी उन्होंने अधजले शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर, थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी और उनकी टीम ने मामले की जांच शुरू की. फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर मृतक युवक की गियर बॉक्स साइकिल और एक जोड़ी चप्पल भी मिली है. पुलिस ने शव की शिनाख्ती के लिए गांव के सरपंच और आसपास के लोगों से पूछताछ की और कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई. पुलिस को घटनास्थल पर मिली साइकिल पर ‘इंदर साइकिल स्टोर कोरबा’ का स्टीकर मिला. साइकिल के चेसिस नंबर से जानकारी लेने पर पता चला कि यह साइकिल अभिषेक भारद्वाज के नाम पर 2022 में खरीदी गई थी. थाने की टीम ने अभिषेक के परिवार की तलाश की और कृष्ण कुमार भारद्वाज को बुलाकर शव और साइकिल की शिनाख्ती करवाई. इस दौरान पता चला कि अभिषेक रात लगभग 11 बजे साइकिल पर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा. कृष्ण कुमार ने बताया कि सभी परिचितों और रिश्तेदारों से जानकारी लेने पर पता चला कि अभिषेक कहीं नहीं गया है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अभिषेक इस स्थान पर कैसे पहुंचा और उसने यह कदम क्यों उठाया. पुलिस और फोरेंसिक टीम गहन जांच में जुटी है, और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. पुलिस फर्स्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की असल वजह का पता लगा सकेगी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet