LATEST NEWS

जयंती पर दी श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़-रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को किया नमन

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज  जशपुर जिले के बगिया सीएम कार्यालय में देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने देश के लिए लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल अपनी देशभक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस के लिए जाने जाते थे। देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। इस मौके पर विधायक श्रीमती गोमती साय भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण में सरदार पटेल जी की अविस्मरणीय भूमिका को देखते हुए उनकी स्मृति और सम्मान में प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय एकता किसी भी देश की शक्ति और विकास का मूल स्तंभ होती है। भारत विविधताओं का देश है, जहां हर क्षेत्र की अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि एकजुट होकर अपने प्रदेश और  देश की प्रगति में अपना योगदान दें।

शहादत दिवस पर किया नमन, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमर शहीद संत कंवर राम को किया याद

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 01 नवंबर को अमर शहीद संत कंवर राम साहिब जी के शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सन्त कंवर राम जी ने भक्ति के माध्यम से सत्य, अहिंसा, साम्प्रदायिक सौहार्द, मानवीय प्रेम, समता और नैतिक आचरण का संदेश लोगों पहुंचाया। मानव सेवा ही उनका मुख्य ध्येय था। सेवा के क्षेत्र में संत कंवर राम साहिब का नाम सर्वाेच्च स्थान पर आता है।उन्होंने दिव्यागों, रोगियों,एवं कुष्ठ-रोगियों की सेवा स्वयं अपने हाथों से की।  उनके परोपकारी एवं आध्यात्मिक जीवन ने मानव के संस्कारो में कल्याण, सर्व धर्म समभाव, परोपकार एवं मानव आदर्शों को नई दिशा प्रदान की है।

लोमड़ी का आतंक: बच्चों और बुजुर्ग समेत 6 लोगों पर हमला कर किया घायल

कोरबा जिले में एक बार फिर लोमड़ी का आतंक देखने को मिला है। इस बार विकासखंड पाली के ग्राम बतरा और पोड़ी में लोमड़ी ने 6 लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिनमें बच्चे, महिला और वृद्ध शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, लोमड़ी के हमले से दोनों गांवों के ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि विभाग उत्पाती लोमड़ी को पकड़ नहीं पा रहा है। बता दें कि ताजा मामला गुरुवार रात का है। पोड़ी निवासी गीता बाई जंगल की ओर गई थीं, जहां उन पर अचानक लोमड़ी ने हमला कर दिया। इसी तरह अलग-अलग घटनाओं में अब तक 5 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें नगराहीपारा निवासी योगेश कुमार राज (11), अंश वीर मरावी (11) और बुजुर्ग लाला राम मरावी (75) पर लोमड़ी ने हमला किया। सोनसरी में नदी किनारे राजेंद्र कुमार टेकाम (13) और रितु कुमारी (11) पर भी हमला हुआ। इस घटना से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी है, जो लोमड़ी को पकड़ने में अब तक असमर्थ रहा है। इससे पहले लोमड़ी के हमले में 17 लोग हुए थे घायल गौरतलब है कि इससे पहले कुछ हफ्तों से जंगल से बस्ती के नजदीक नर्सरी में लोमड़ी विचरण कर रही है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत है। बिलासपुर, मुंगेली और कोरबा के राजीव नगर में लोमड़ी के हमलों में अब तक कुल 17 लोग घायल हो चुके हैं और अब एक बार फिर कोरबा में एक साथ 6 लोगों पर लोमड़ी के हमले का मामला सामने आया है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने एक टोपीबाज गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 सदस्यों को गिरफ्तार

जशपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने एक टोपीबाज गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो जमीन विवाद के समाधान के लिए पूजा-पाठ कराने का बहाना बनाकर लोगों से पैसे वसूलने का कार्य करता था. बगीचा पुलिस ने इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक युवक और उसके दोस्त से 2200 रुपये लूटने का काम किया. गिरफ्तार आरोपियों में राजू उर्फ विनोद कुमार चौहान (32), मानेष्वर मरकाम (52), इन्द्र कुमार उर्फ मंगल मरावी (31), प्रदीप राम (46) और किशन कुमार महंत (44) शामिल हैं. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो कारें भी जब्त की हैं, जिनमें मारूती कार (CG 13 V 8823) और टाटा नेक्सन (CG 14 MS 3264) शामिल हैं. यह है पूरा मामला प्रार्थी गंगा राम (36 उम्र) ने 30 अक्टूबर 2024 को थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका और उनके मित्र अनिल का जमीन संबंधी मामला चल रहा है. इन्द्र कुमार उर्फ मंगल मरावी ने उन्हें बताया कि यदि वे पूजा-पाठ कराते हैं, तो वे केस जीत सकते हैं। इसके बाद, प्रार्थी और अनिल को बुलाकर मंगल ने उन्हें ग्राम महादेवडांड़ ले गए, जहां पहले से मौजूद एक कथित पुजारी ने उन्हें पूजा कराने के लिए जंगल में ले जाने की बात कही. जंगल में पहुंचने पर गिरोह के अन्य सदस्य प्रार्थी और उनके दोस्त को धमकाते हुए उन्हें मारपीट करने लगे और पैसे की मांग की. उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए मुर्गा और बकरी के साथ वीडियो बनाने की कोशिश की और अंत में प्रार्थी से 2200 रुपये वसूल कर लिए. कुछ देर बाद दोनों किसी तरह से पीछा छुड़ाकर वहां से भाग गए. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकाने पर छापेमारी की और सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार किया और पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान का सफल आयोजन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिला एमसीबी में 24 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत भारत सरकार के प्रतिनिधि श्री अभय भारद्वाज ने किसानों के बीच फसल बीमा की पॉलिसी का वितरण किया। इस कार्यक्रम के दौरान “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर किसानों को बीमा योजना के महत्व की जानकारी दी गई। श्री भारद्वाज ने फसल बीमा कराने की प्रक्रिया और उसके लाभों पर किसानों के साथ विस्तृत चर्चा की और वितरित पॉलिसियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के कठौतिया, चैनपुर, पाराडोल और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. मनेन्द्रगढ़, साथ ही खड़गवां विकासखंड के उधनापुर और कौड़ीमार ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजना का प्रचार-प्रसार किया गया।

नामांकन दाखिल करने की तिथि समाप्त, कुल 46 उम्मीदवारों ने अपने दाखिल किया नामांकन पत्र

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए नामांकन दाखिल करने की तिथि आज समाप्त हो गई है. अंतिम तिथि तक कुल 46 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया है. इस दौरान कुल 57 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए हैं. आज 25 अक्टूबर 2024 को भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी से विक्रम अडवानी, हमर राज पार्टी से मनीष कुमार ठाकुर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से गोपीचंद साहू, भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार सोनी, बहुजन मुक्ति पार्टी से कृष्णा चिंचखेड़े, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से फरीद मोहम्मद कुरैशी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार से बृजनारायण साहू, निर्दलीय आशीष पाण्डेय, नीरज दुबे, मो. शान अहमद, अब्दुल अजीम, चन्द्र प्रकाश कुर्रे, प्रकाश कुमार उरांव, अदनान शाहीद, संतोष वर्मा, जयंत अग्रवाल, रमीज अलमास, मोहम्मद वसीम रिजवी, मो. इरफान खान, सलमान खान, अब्दुल शौकत गनी, रूबीना अंजुम, दीन बंधु गुप्ता ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया. चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी. उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे. उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है और इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

सुकमा के कंगालतोंग इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुक फायरिंग जारी

सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्‍सल प्रभावित कंगालतोंग इलाके में शुक्रवार की सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार, यह मुठभेड़ डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर हो रही है, जिसमें कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी की टीम ने इस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। नक्सलियों का गढ़ माना जाता है कंगालतोंग इलाके में भारी गोलीबारी की खबर है, और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है ताकि इलाके में नक्सलियों के हमले के प्रयास को नाकाम किया जा सके। घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से घिरा कंगालतोंग क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता है, और सुरक्षा बलों को इस इलाके में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मुठभेड़ के बाद से इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने जानकारी दी कि जवान नक्सलियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं, और स्थिति पर नियंत्रण बना हुआ है।

रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और जनता के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सुगम ऐप का शुभारंभ

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहल पर प्रदेश में तकनीकी नवाचारों के निरंतर प्रयास से नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश में रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और जनता के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सुगम ऐप का शुभारंभ किया गया है। सुगम मोबाइल ऐप के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालयों में पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा रहा है। इसके लिए एनजीडीआरएस (नेशनल जेनरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम) प्रणाली के अंतर्गत नई सुविधा शुरू की गई है। यह पहल धोखाधड़ी की संभावनाओं को रोकने के लिए उठाई गई है, ताकि संपत्ति के दस्तावेज पंजीयन को अधिक सटीक और विश्वसनीय बनाया जा सके। सुगम ऐप का उपयोग संपत्ति के तीन कोणों से फोटो अपलोड करने के लिए किया जाएगा, जिससे संपत्ति की वास्तविक भौतिक स्थिति को चिन्हांकित किया जा सके। ऐप स्वचालित रूप से संपत्ति के अक्षांश और देशांतर को कैप्चर कर एनजीडीआरएस प्रणाली के आॅनलाइन आवेदन में स्टोर कर देता है। इस तकनीक के इस्तेमाल से दस्तावेजों की पारदर्शिता और सुरक्षा में वृद्धि होगी। सुगम ऐप अलग से कोई पंजीयन सॉफ्टवेयर नहीं है, बल्कि यह केवल संपत्ति के फोटो और उसकी अवस्थिति (अक्षांश-देशांतर) को एनजीडीआरएस सॉफ्टवेयर में कैप्चर करने के लिए तैयार किया गया है। दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता या पक्षकार इस ऐप का उपयोग करते हुए एनजीडीआरएस प्रणाली के माध्यम से दस्तावेजों का पंजीयन पहले की तरह ही कर सकते हैं।

नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी

सुकमा कोंटा और किस्टाराम थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने मुखबिरी करने का आरोप लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने एक ग्रामीण युवक बुधरा को धारदार हथियार से गला रेतकर मारने के बाद उसके शव को गांव के नजदीक फेंक दिया है। तो वहीं दूसरे ग्रामीण कोम्माराम गंगा को फांसी के फंदे से लटका दिया है। हालांकि मौके से किसी भी तरह का कोई नक्सली पर्चा नहीं मिला है। पुलिस दोनो मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला मामला कोंटा के मेहता पंचायत के आश्रित गांव गंगराजपाड़ का है, दो दिन पहले इस गांव के रहने वाले युवक बुधरा को नक्सलियों ने घर से उठा लिया था। जिसके बाद उसे गांव के पास के ही जंगल में लेजाकर धारदार हथियार से वारकर मार डाला। वारदात के बाद नक्सलियों ने शव को गांव के ही जंगल में फेंक दिया था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गुरुवार की देर शाम पुलिस को दी गई। दूसरा मामला सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के पालाचलमा के आमापेंटा का है। इस गांव के कोम्माराम गंगा उम्र 55 वर्ष का शव आज शुक्रवार सुबह जंगल मे फंदे से लटकता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि सादे कपड़े में पहुंचे नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर इसे मौत की सजा दी है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि हमें खबर मिली है कि नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या की है, दूसरे ग्रामीण का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। आशंका है कि उसने आत्महत्या किया है। फिलहाल नक्सकियों ने इस दोनो वारदाता को अंजाम दिया है या नहीं इसकी हम जांच कर रहे हैं।

कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ 10 माह पहले जो विश्वास जनता ने भाजपा पर जताया था वह विश्वास कायम है : सोनी

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिहदेव ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,  भाजपा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित हजारों कार्यकतार्ओं व जनता के साथ भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर से रैली निकाल के कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर नामांकन रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुनील सोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पूर्व सांसद, रायपुर नगर निगम के महापौर-सभापति रहे, और विभिन्न पदों पर रहकर लंबे समय तक रायपुर की सेवा कार्य किया है। ऐसे लोकप्रिय श्री सोनी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। रायपुर दक्षिण विधानसभा में 35 साल से लगातार भारतीय जनता पार्टी जीतती रही है। यह अपराजेय योद्धा बृजमोहन अग्रवाल का क्षेत्र है। आज भाजपा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, केंद्र में संसद सदस्य बनाकर भेज दिया है। इसलिए श्री सुनील सोनी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाकर चुनाव के मैदान में उतारा है। उनको आशीर्वाद देकर विजयी बनाना है। कांग्रेस के 5 वर्षों के कुशासन को प्रदेश की जनता ने देखा है। भाजपा के सुशासन व विकास के सपने को दक्षिण में उतारने के लिए भाजपा को जीताना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितने दावे-पर-दावे करती रहे, आज इस नामांकन रैली और सभा में उमड़ा जनसमूह यह बता रहा है कि भाजपा रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी से रायपुर का प्रत्येक नागरिक सुपरिचित है। छात्र राजनीति से संसदीय राजनीति तक का सफर तय कर चुके श्री सोनी ने रायपुर नगर निगम के सभापति व महापौर, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और फिर रायपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद के तौर पर विकास की इबारतें लिखी हैं। देव ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के विधायक कार्यकाल में हुए कार्यों का जिक्र करते हुए उन कार्यों को और बेहतरीन गति प्रदान कर विकास की गंगा बहाने के लिए भाजपा और भाजपा प्रत्याशी श्री सोनी के तत्पर रहने का भरोसा दिलाते हुए श्री देव ने भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह दक्षिण विधानसभा का चुनाव एक-एक कार्यकर्ता के लिए बड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। नामांकन रैली को देखकर कांग्रेसी घबरा रहे हैं। रायपुर दक्षिण के सभी लोगों से निवेदन है कि आइए हम सब मिलकर रिकॉर्ड तोड़े और रायपुर दक्षिण के सच्चे जन सेवक सुनील सोनी को रिकॉर्ड वोटों से जिताना है। भाजपा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज रायपुर शहर का जो नया स्वरूप दिखाई देता है, उसकी नींव रखने वाले रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी हैं। अग्रवाल ने कहा कि 15 वर्ष के भाजपा शासन काल की बात करे जिसने 1 किलो चावल देकर जनता को  भूख से निजात दिलवाया। मा नरेंद्र मोदी जी के 10 वर्ष के शासन में जनता के मकान, स्वास्थ्य, स्वच्छता आम जीवन को परिवर्तित करने वाले सारे कार्य हुए। या फिर विगत 10 माह के विष्णुदेव साय के कार्यकाल हो जहां पर महिलाओं, किसान, गरीबों,  विद्यार्थियों सभी के जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाले व्यक्ति मूलक कार्य हुए । जनता जानती है कि उनका विकास भाजपा के साथ ही संभव है। श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने नामांकन रैली में उमड़ी जनता और कार्यकर्ता की विशाल भीड को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता ने कोंग्रेस के भूपेश बघेल के पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल को देखा है उसने छत्तीसगढ़ को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कोल घोटाला, डीमएफ घोटाला, महादेव सट्टा एक भी मौका नहीं बचा जब उसने छत्तीसगढ़ की जनता को न लूटा हो । उनसे परेशान होकर जनता ने भारतीय जनता पार्टी को चुना और रायपुर दक्षिण में भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल को 67000 से अधिक मतों से जिताया । बृजमोहन अग्रवाल जी को भाजपा ने बड़ा दायित्व देकर रायपुर का सांसद बना दिया है और उस क्षेत्र के जनता की सेवा का मौका मुझे दिया है उन्होंने कहा कि जनता अच्छे से जानती है कि 10 माह पहले जो विश्वास उन्होंने भाजपा पर जताया था वह विश्वास कायम है और वे जानते है कि भाजपा की जीत से डबल इंजन की सरकार के विकास की रफ्तार दक्षिण में भी  तेज गति से दौड़ेगी। उन्होंने कहा आज फिर आपको विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में  जनता के  भरोसे विश्वास और आशीर्वाद से और तेजी से विकास करेंगे।

देव बोले- ये दिवाली सदस्यता वाली, आज से 28 तक चलेगा भाजपा का सर्वस्पर्शी सर्वाधिक सदस्यता अभियान

रायपुर भाजपा ने केवल 46 दिनों में 50 लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर छत्तीसगढ़ में इतिहास रचा है। भाजपा के सर्वस्पर्शी, सर्वाधिक सदस्यता अभियान के तहत अब 26, 27, 28 अक्टूबर को महिलाओं, थर्ड जेंडर, पुजारियों एवं अन्य कई क्षेत्रों के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा से जुडना राष्ट्रशक्ति को मजबूत करना है, इसलिए अधिक-से-अधिक लोग दिल से, दल से, जुड़ें। भाजपा कार्यकतार्ओं के लिए यह दीपावली सदस्यता वाली दीपावली है। भाजपा सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति और ऐतिहासिक सफलता का पूरा श्रेय भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं को देते हुए देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन ने भाजपा सदस्यता अभियान का यह इतिहास रचा है। सदस्यता अभियान में कार्यकतार्ओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की। छत्तीसगढ़ में रहने वाले हर वर्ग, हर क्षेत्र के लोगों में भाजपा से जुड?े को लेकर उत्साह का माहौल रहा। साय सरकार ने केवल 10 महीनों के कार्यकाल में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। सबसे कम समय में 70 लाख महिलाओं को 1,000 रुपए, 18 लाख प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, धान का बकाया बोनस के 3,716 करोड़ रुपए, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रु. में, श्री रामलला दर्शन योजना, पीएससी परीक्षा घोटाले की जाँच, नक्सलवाद के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता आदि प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ देश के सभी प्रदेशों के सामने एक मिसाल रही है। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत कई प्रकार के घटनाक्रम भी हुए जिसमें छत्तीसगढ़ की दिल्ली की बैठकों में भी तारीफ हुई ।हमारे कार्यकर्ता राधे लाल नाग का  सदस्यता अभियान के कार्य हेतु बाढ़ में फंस जाना कांग्रेस से आए हुए कार्यकर्ता का अपने रेफरल कोड से 13 हजार से ज्यादा सदस्य बना लेना और केवल 46 दिनों में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए भाजपा के 50 लाख सदस्य बनना यह जनता के भाजपा के प्रति विशेष स्नेह का बड़ा प्रमाण है। अनुराग सिंह देव ने कहा कि भाजपा को अधिकतम वोट पिछले चुनाव में 79 लाख मिले थे 79 लाख वोटो के बाद 60 लाख का सदस्यता लक्ष्य रखना एक बहुत बड़ा काम है जिसे भारतीय जनता पार्टी जल्दी पूरा करने जा रही है। पत्रकार वार्ता में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन माकंर्डेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद रहे।

26 उप निरीक्षक इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत, आदेश जारी

०१ रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस के 26 उप निरीक्षक इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किए गए है। डीजीपी अशोक जुनेजा ने आदेश जारी कर दिए हैं लेकिन इन्हें नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। जारी आदेश के अनुसार नारद राम बंजारे बलौदाबाजार, पीयुष कटियार नारायणपुर, राजेश कुमार राठौर बस्तर, हरीश कुमार साहू रायपुर, यू.एन. शांत कुमार साहू रायपुर, रमेश कुमार जायसवाल कांकेर, युवराज कुमार साहू दुर्ग, रिजवान अहमद बीजापुर, आशीष कुमार गौतम विशा. पुमु, रायपुर, बीरेन्द्र कुमार वर्मा नारायणपुर, उत्तम कुमार तिवारी महासमुंद, चितरंजन साहू एसीबी/ईओडब्ल्यू रायपुर, प्रदीप कुमार चंद्राकर राजनांदगांव हॉल संबद्ध एसीबी/ईओडब्ल्यू, निर्मल कुमार वर्मा दंतेवाड़ा, अरविंद कुमार तेली कबीरधाम, सिद्धार्थ मिश्रा महासमुंद, कृष्ण कुमार साहू नारायणपुर, लालन कुमार पटेल जांजगीर-चांपा, अशोक कुमार शर्मा सरगुजा, अभिषेक महोबिया कांकेर, चंद्रकांत साहू धमतरी, सचिन गुमाश्ता महासमुंद, ओम शंकर साहू बीजापुर, संजय बरेठ एसआईए रायपुर, कमलेश देवांगन रायपुर और सतीश कुमार साहू मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी शामिल है।

तेलीबांधा शूटआउट प्रकरण में अमन 28 तक पुलिस रिमांड पर

रायपुर तेलीबांधा में पीआरएस बिल्डिंग गोलीकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर अमन साव को तेलीबांधा पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर में जिला न्यायालय एवं सत्र न्यायालय में पेश किया और पूछताछ बाकी रहने का हवाला देते हुए रिमांड की मांग की जिसे माननीय न्यायालय ने स्वीकार करते हुए आगामी पूछताछ के लिए अमन को 28 अक्टूबर तक रिमांड पर दिए जाने आ आदेश दिया। इस मामले में पहले ही 18 आरोपी जेल में बंद हैं।

बलरामपुर में गुरुचंद के अंतिम संस्कार में हुआ बवाल, पुलिसकर्मियों पर किया पथराव

बलरामपुर बलरामपुर के कोतवाली थाना में स्वास्थ्यकर्मी गुरुचंद मंडल की मौत के मामले में फिर से बड़ा बवाल हुआ है. आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मृतक के डेड बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने जोरदार विरोध जताया और पत्थरबाजी कर दी. इस हिंसा में एडिशनल एसपी निमिशा पांडे को चोट लगी है. वहीं पुलिस के अधिकारी मौके पर उग्र भीड़ को समझाइश देने में जुटे हुए हैं. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं. बता दें कि गुरुवार दोपहर को बलरामपुर के कोतवाली थाना के बाथरूम में एनएचएम के कर्मचारी गुरुचंद मंडल की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने रात में कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया. सैकड़ों लोगों की भीड़ ने थाने में पथराव किया, वहीं परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की. आक्रोश इतना बढ़ गया कि स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े. मृतक के पिता ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप इस मामले में मृतक गुरु चरण के पिता शांति मंडल ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि बहू के लापता होने के बाद पुलिस वालों के बुलाने पर हम लोग थाने गए थे, जहां हमारे साथ मारपीट की गई है. बेटे को भी मारे हैं और 17 साल के नाती को मारने की भी धमकी दिए है. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मारपीट का जख्म भी दिखाया. स्वास्थ्यकर्मी की आत्महत्या के मामले में टीआई और एक आरक्षक सस्पेंड बलरामपुर के कोतवाली थाना में एनएचएम कर्मचारी गुरुचंद मंडल की मौत के मामले में थाना प्रभारी प्रमोद रूसिया और आरक्षक अजय यादव को निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई बलरामपुर-रामानुजगंज एसपी ने की है. कांग्रेस ने बनाई 8 सदस्यीय जांच समिति बलरामपुर के कोतवाली थाना के बाथरूम में एनएचएम के कर्मचारी गुरुचंद मंडल की आत्महत्या मामले में कांग्रेस ने 8 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जिसमें डॉ. अजय तिर्की को संयोजक और सफी अहमद, राजेन्द्र तिवारी, के.पी. सिंह , मधु गुप्ता, लाल साय, सीमा सोनी, दिनेश यादव जांच समिति के सदस्य बनाया गया है.

मुख्यमंत्री साय बोले – करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की ओर से राष्ट्रपति मुर्मू का हार्दिक स्वागत करता हूं

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव का दिन है. 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की ओर से राष्ट्रपति का हार्दिक स्वागत करता हूं. 32 प्रतिशत आदिवासी जनसंख्या वाला यह छत्तीसगढ़ आपके आगमन से अभिभूत है. रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रायपुर एम्स का प्रस्ताव अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने रखा था. इसके लिए जगह का चयन भी सुषमा स्वराज ने किया, और आज उसी जगह पर सर्वसुविधायुक्त एम्स संचालित है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ को मध्य भारत का मेडिकल हब बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. इसके लिए हमने चार नए मेडिकल कॉलेजों के भवन निर्माण के लिए एक हजार बीस करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet