LATEST NEWS

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में हुई आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक, मयाली नेचर कैंप का 10 करोड़ से होगा कायाकल्प

रायपुर प्रकृति की गोद से सरगुजा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। जशपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित है, जिसमें शामिल होने खड़सा व्यू प्वाइंट पहुंचने पर मुख्यमंत्री साय एवं सभी अतिथियों का कर्मा नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढांक एवं नगाड़े की धुनों के बीच परम्परागत बांस की टोपी और डुंबर के फल और आम की पत्तियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मयाली डैम में बोट से सभी अतिथियों के साथ मयाली नेचर कैंप की खूबसूरती को निहारते हुए बैठक स्थल तक पहुंचे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक में शामिल होने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण गोमती साय, सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर रायमुनी भगत, राम प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, कमिश्नर जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, एसपी शशिमोहन सिंह भी पहुंचे हैं. पर्यटन स्थल मयाली का 10 करोड़ से होगा कायाकल्प नेचर कैंप से एक ओर डैम की खूबसूरती तो दूसरी ओर विशालतम प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ का विहंगम दृश्य और दिखाई पड़ता है। चारों ओर फैली हरियाली इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है। मयाली नेचर कैंप को स्वदेश दर्शन योजना में शामिल करने के साथ ही पर्यटन विभाग ने मयाली के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। मयाली नेचर कैंप- प्रकृति का अनुपम उपहार जशपुर की सुरम्य पहाड़ियों की गोद में स्थित है प्रकृति का अनुपम उपहार मयाली। यहां मयाली नेचर कैंप जिले के कुनकुरी ब्लॉक में चराईडांड़ बगीचा स्टेट हाईवे के करीब स्थित है। डेम के किनारे, हरियाली से भरे हुए प्राकृतिक स्थल पर परिवार के साथ भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। वीकेंड के दिनों में मयाली में लोगों की भीड़ ज्यादा जुटती है। मयाली नेचर कैंप में बोटिंग की भी सुविधा है।

गेवरा खदान में डीजल चोर गिरोह के 11 सदस्य को किया गिरफ्तार, 2030 लीटर डीजल, दो बोलोरो वाहन जब्त

कोरबा गेवरा खदान में डीजल चोर सालिक और अजय के गिरोह पर शिकंजा कसा गया है। गिरोह के 11 लोगों को दीपका थाना पुलिस ने पकड़ा है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में डीजल बरामद किया गया है। एसईसीएल की गेवरा परियोजना खदान से डीजल चोरी की शिकायत पर देर रात मुखबिर की सूचना पर बड़ी डीजल चोरी पकड़ी है। खदान में चोरी करते हुए डीजल चोर सालिक राम और अजय के गिरोह के कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  11 व्यक्तियों ने खदान में खड़े वाहनों और मशीनों से 2659 लीटर डीजल चोरी कर भागने के फिराक में थे। जहां जहां दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू और पूरी टीम ने देर रात खदान में जान जोखिम में डाल छापा मारा। जिन्हें घेराबंदी कर धरदबोचा। जिनके कब्जे से बोलेरो वाहन और भारी मात्रा में डीजल बरामद किया गया है। जिसकी कीमत कुल कीमत 2,48,456 रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा कि दीपका पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग बोलेरो वाहनों में डीजल चोरी कर रहे हैं। जहां दीपका थाना मौके पर पहुंची और सूचना मिलते ही सुरक्षा प्रहरी राकेश कुमार सिंह और सुधीर कुमार के साथ वे मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि डोजर क्रमांक 906, 194, 145 और डम्पर क्रमांक 4137, 95225 के पास डीजल बिखरा हुआ था। पहले घेराबंदी की और फिर उसके बाद आरोपियों को पकड़ा।

दो साल की मासूम से दुष्कर्म पर आक्रोश, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में कैंडल मार्च निकालकर फांसी की मांग

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची के साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया था। जिससे फांसी की सजा देने की मांग करते हुए शहर के नेता जी चौक से कचहरी चौक तक कैंडल मार्च निकाली गई। विधायक व्यास कश्यप भी इस कैंडल मार्च में शामिल हुए। सोमवार की शाम 6.30 बजे नेता जी चौक और कचहरी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। गौरतलब है कि सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेक दिया था। परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी और 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था। जोकि सौतेला पिता ही मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। शहर के लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश था। जिससे लेकर विधायक व्यास कश्यप और बड़ी संख्या में शहर के लोगो ने कैंडल मार्च निकाली और वी फॉर जस्टिस के नारे के साथ पैदल चलकर कचहरी चौक में आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग रखी है।

आज मासुलपानी पंचायत को मिलेगा राष्ट्रीय ‘जल पुरस्कार’, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

रायपुर  छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए कांकेर जिले की मासुलपानी ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कांकेर के नरहरपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मासुलपानी को श्रेष्ठ पंचायत श्रेणी में द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित करेंगी। गौरतलब है कि, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने 14 अक्टूबर को श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की। इसमें कांकेर जिले की मासुलपानी पंचायत सहित 38 विजेताओं के नाम शामिल हैं। यह पुरस्कार 9 श्रेणियों में दिए जाएंगे। गांव में 90% फीसदी आबादी आदिवसियों की कांकेर जिले की ग्राम पंचायत मासुलपानी जिला मुख्यालय से 5 किमी की दूरी पर स्थित है। मासुलपानी में 5 राजस्व गांव शामिल हैं। ग्राम पंचायत का कुल क्षेत्रफल 1429 हेक्टेयर है। मासुलपानी पंचायत में 90 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजाति की है। जल संरक्षण के क्षेत्र में मासुलपानी पंचायत ने उल्लेखनीय कार्य किया है। इस ग्राम पंचायत में 161 जल शेड संरचनाएं बनाई गई हैं, जिनमें 99 फार्म तालाब शामिल हैं। इसके अलावा, वर्ष 2023 के दौरान पंचायत द्वारा 39 नंबर ब्रशवुड, एक सामुदायिक तालाब डी-सिल्टिंग, 02 कुएं, 02 भूमिगत बांध, 03 गेबियन और अन्य संरचनाओं का निर्माण किया गया है। श्रेष्ठ पंचायतों की श्रेणी में मिला दूसरा स्थान गांव के लोगों ने सिंचाई के लिए सतही जल का उपयोग करना शुरू कर दिया है। जल संरक्षण और इसके समुचित उपयोग की दिशा में इस नवाचार के लिए जिले की मासुलपानी ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ पंचायतों की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है। गांव में पर्याप्त पानी होने से पलायन रुका: जल संरक्षण का काम मासुलपानी और इसके आसपास के 5 ग्राम पंचायत देवगांव, धौराभांठा, बादल, दबेना और सुरही में भी हुआ है. इन गांव में पहले केवल मानसून में ही किसान एक बार धान की फसल लेते थे. इसके बाद गांव खाली हो जाता था, क्योंकि 75 प्रतिशत परिवार काम की तलाश में पलायन कर ईंट भट्ठा, बोर गाड़ी, राइस मिलों में काम करने चले जाते थे. अब गांव में पर्याप्त पानी होने से गांवों के लोग धान की डबल फसल के साथ सब्जी, दलहन तिलहन, मिलेट्स, मछली और झींगा पालन कर समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं. यही कारण है कि इन गांव में पलायन तो थम ही गया है, साथ ही आसपास के क्षेत्रों में इन गांवों से सब्जी और मछली बिकने जा रही है. मासुलपानी पंचायत को जल संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रपति अवॉर्ड महिलाओं ने कैसे किया ये कमाल: साल 2014 में सबसे पहले मासुलपानी में जल संरक्षण का काम शुरू हुआ. यहां सफलता मिली तो इसी पैटर्न पर आसपास के भी गांव में जल संरक्षण की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है. यहां भी बारिश का पानी गांव से लगी पहाड़ियों से तेजी से बहकर नदी नालों में मिल जाता था. मासुलपानी की तरह सुरही में भी 29 ब्रशवुड, 3 लूस बोल्डर स्ट्रक्चर तो 2 सीपीटी बनाए गए हैं. देवगांव में पानी रोकने 8 लूस बोल्डर स्ट्रक्चर, 3 गेबियन, 12 गुल्ली प्लग, एक सीपीटी बनाने के साथ 2 स्टॉपडैम की मरम्मत की गई है. 277 डबरियों के साथ मासुलपानी में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काफी काम शुरू हुए. मछली पकड़कर महिलाएं बन रही लखपति पानी बचाने गांव के लोगों को किया गया जागरूक: गांव की महिलाओं ने बताया कि गांव में पानी की समस्या ना हो इसे लेकर जागरूक करने का प्रयास किया गया. उन्हें पानी के सर्वोत्तम उपयोग के तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए तरह तरह के कार्यक्रम चलाए गए. लोगों में जागरूकता आई. गांव में अब भरपूर पानी से ना सिर्फ खेती कर रहे हैं बल्कि मछली पालन कर लाखों रुपये कमा रहे हैं. मासुलपानी गांव को जल संरक्षण अवॉर्ड     गांव में समूह बनाने से पहले ही समूह बनाया. गांव में प्लानिंग की गई. जल संरक्षण के लिए गांव का दौरा कर चोटी से घाटी तक पानी संरक्षण के लिए फाइल बनाई गई. इस फाइल को जनपद में जमा किया गया.- हेमलता कश्वयप, स्थानीय, मासुलपानी जल संरक्षण से मछली पालन बना गांव का प्रमुख व्यवसाय: गांव की सुलोचना साहू बताती है कि साल में मछली पालन से एक घर से 80 से 85 हजार रुपये की कमाई हो जाती है. गांव में 167 तालाब है. लगभग 90 गांव के तालाब हैं और 50 से 60 सरकारी तालाब हैं. निजी और सरकारी तालाबों में मछली पालन कर हर परिवार के लोगों की लाखों रुपयों की कमाई हो रही है. गांव की अन्य महिलाएं बताती हैं कि जल संरक्षण से ना सिर्फ मछली पालन किया जा रहा है बल्कि धान के साथ ही दलहन तिलहन की फसल भी ली जा रही है. इसके अलावा बकरी पालन, सुअर पालन से भी लाभ कमा रहे हैं. प्रशासन के सहयोग से गांव बना आत्मनिर्भर: ग्राम पंचायत में 161 जल शेड संरचनाएं बनाई गई, जिनमें 99 फार्म तालाब शामिल हैं. इसके अलावा साल 2023 के दौरान पंचायत द्वारा 39 नंबर ब्रशवुड, एक सामुदायिक तालाब डी सिल्टिंग, 2 खोदे गए कुएं, 2 भूमिगत बांध, 3 गेबियन और अन्य संरचनाओं का निर्माण किया गया है. इन कार्यान्वयनों के कारण लोगों ने केवल भूजल पर निर्भर रहने के बजाय, सुरक्षात्मक सिंचाई के माध्यम से सतही जल का उपयोग करना शुरू कर दिया है. कांकेर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर कांकेर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने बताया कि ग्राम देवगांव के पास ग्राम पंचायत मासुलपानी को जल संरक्षण और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय स्तर का सम्मान देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को देंगी. यह कांकेर जिले के साथ साथ प्रदेश और देश के लिए बड़े गौरव की बात है. कलेक्टर ने कहा कि शासन की कोई भी योजना तब तक सफल नहीं होती, जब तक लोगों की उसमें सक्रिय सहभागिता न हो. मासुलपानी में सामुदायिक तालाब निर्माण, गहरीकरण, कुआं निर्माण, वॉटर शेड, कूप खनन, गेबियन निर्माण सहित विभिन्न जल संरक्षण के उपाय किए गए, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी भूमिका निभाई.  

दूसरा अभी भी लापता, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा की हसदेव नदी में बहे युवक की 25 घंटे बाद मिली लाश

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी में बर्थडे पार्टी मानने गए 12 दोस्तों के साथ हसदेव नदी के बहाव में डूबने से एक युवक लिखेश पटेल 22 वर्ष का शव 25 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम को मिली है। वहीं दूसरे युवक सुखेंद्र बरेठ की तलाश जारी है। घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है। गौरतलब है कि रविवार की दोपहर दो बजे ग्राम कापन निवासी सुखेंद्र बरेठ 22 वर्ष अपने दोस्तों के साथ अपनी बर्थडे पार्टी मानने के लिए अपने 12 दोस्तों के साथ देवरी गांव पहुंचे हुए थे। सुखेंद्र बरेठ की एक दिन पहले बर्थडे था। जिसके लिए रविवार को बर्थडे पार्टी मानने के लिए गए हुए थे। इस दौरान अपने एक और साथी लिखेश पटेल 22 वर्ष के साथ नहाने गया हुआ था। जिसके बाद दोनों ही नदी के तेज बहाव में बह गए। पंतोरा चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह से ही लगातार ने पानी में डूब युवकों की तलाश की जा रही थी। जिसमें एक युवक का शव मिला है। बलौदा सीएचसी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। दूसरे युवक की तलाश जारी है।

सात नग साल की लकड़ी बरामद, छत्तीसगढ़-बलरामपुर के जंगल से आधी रात को पकड़ी पिकअप

बलरामपुर-रामानुजगंज. बलरामपुर-रामानुजगंज गेम रेंज कोदौरा के अंतर्गत इमारती लकड़ी अंबिकापुर अवैध रूप से पिकअप में लोड कर बिक्री के लिए ले जाने की सूचना पर देर रात्रि वन अधिकारियों की मिली। तत्काल रेंजर अजय सोनी के नेतृत्व में सरगावा जंगल से तस्करी करते पिकअप वाहन को पकड़ा। जिसमें साल प्रजाति का सात नग लट्ठा था। जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये के करीब आकी जा रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार के मध्य रात्रि गेम रेंज कोदौरा के रेंजर अजय सोनी के द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो टीम का गठन किया। देर रात सरगावा जंगल से एक पिकअप आता दिखाई दी। जिसे ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसमें सात नग साल प्रजाति का लट्ठा था। जिसकी कीमत 60000  रुपए के करीब आकी जा रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। वन अधिनियम के तहत वन विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

भाई-बहन और भांजे की मौत, छत्तीसगढ़-दुर्ग में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए तीन बाइक सवार

दुर्ग. जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन लोगो की मौत हो गई। सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों आक्रोशित हो गया है। शव को उठाने नहीं दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मोटर साइकिल पर सवार होकर कचंदूर से बासीन जा रहे थे। इसी दौरान सीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर मांडले ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दो साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी एक बाइक में सवार थे। हादसे के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में आक्रोशित होकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया है। इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम, मुआवजा समेत ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतकों में राजेश साहू 32 वर्ष उसकी बहन ऋतु साहू 28 वर्ष और 12 साल भांजा शामिल है। वहीं दो साल की भांजी की हालत नाजुक है। ये सभी कचान्दूर में बासीन जा रहे थे। इसी दौरान रामेश्वरम महादेव मंदिर के पास ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना पर मौजूद है। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों भी पहुंचे है। जहां अक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं।

थाने में नहीं की शिकायत, छत्तीसगढ़-रायपुर की पहली विधायक बेटे ने घर में घुसकर की तोड़फोड़ और सड़क पर मारा थप्पड़

रायपुर. जिस ताई ने रायपुर की पहली महिला विधायक होने का गौरव हासिल किया। आज उसी के दो बेटे उनके राजनीतिक विरासत और छवि पर दाग लगा रहे हैं। घर की लड़ाई सड़क पर लाकर रिश्तों को बदनाम कर रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रायपुर की पहली महिला विधायक 92 वर्षीय रजनी ताई की। दरअसल, छत्तीसगढ़ बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने और उनके बड़े भाई जगदीश उपासने का विवाद अब सड़क पर पहुंच गया है। जगदीश का आरोप है कि उनके भाई और बीजेपी नेता सच्चिनानंद ने रायपुर के टिकरापारा स्थित अपने ही घर में कुछ लोगों के साथ पहुंचकर ऑफिस और घर का ताला तोड़कर डकैती डालने की कोशिश की है। सारा सामान लूटने की कोशिश की। बीते दिनों सच्चिदानंद को उनके बड़े भाई जगदीश ने बीच सड़क पर सबके सामने थप्पड़ जड़ दिये। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। दूसरी ओर इस मामले में सच्चिदानंद का आरोप है कि कि उनके बड़े भाई जगदीश पूर्व सीएम भूपेश बघेल के मित्र हैं। वो कांग्रेसियों के साथ मिलकर बीजेपी को बदनाम करने में लगे हैं। उन्होंने मुझे दो थप्पड़ मारे हैं, लेकिन वह थाने में नहीं जायेंगे क्योंकि परिवारिक मामला है। जानें पूरा मामला मामले में जगदीश का कहना है कि टिकरापारा का मकान हमारी ताई रजनी ने बनवाया है। सच्चिदानंद पहले यहीं रहा करते थे। यहीं पर उनकी ऑफिस थी, जो अभी भी है। कुछ सालों से वे यहां नहीं रहते हैं। प्रोफेसर कॉलोनी में उन्होंने अब अपना अलग से मकान बनवा लिया है। वो 20 अक्टूबर की रात में आठ से दस लोगों के साथ पहुंचकर शटर का ताला तोड़कर सामान निकाले की कोशिश की। इस पर मैंने विरोध जताते हुए कहा तुम अपने ही घर में इस तरह से ताला तोड़कर क्यों घुस रहे हो? चाबी लेकर ताला खोलो और ताई से मुलाकात कर लो। वो तीन साल से ताई से मिलने तक नहीं आया।

हादसे में भाभी की गई जान, छत्तीसगढ़-कोरबा में बाइक को भीषण टक्कर मारकर हवा में पलटी कार

कोरबा. राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार कार और बाइक के मध्य आमने- सामने टक्कर हो गई। कार में सवार छुरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हीरानंद पंजवानी की भाभी की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कटघोरा के आगे रजकम्मा के पास कार और बाइक में जबरदस्त आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ग्राम छुरी निवासी पंजवानी के बड़े भाई नानक पंजवानी अपनी पत्नी साधना और पुत्र हितेश के साथ किसी कार्य से अपनी कार में सोमवार की सुबह बिलासपुर गए थे। जहां मंगलवार की सुबह काम निपटाने के बाद तीनों कार से वापस लौट रहे थे। कार उनका पुत्र हितेश चला रहा था। ग्राम रजकम्मा के पास पहुंचे थे। तभी बाइक क्रमांक सीजी 12 एपी 3261 के साथ टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार तीन बार पलट कर पुन: सीधी होकर खडी हो गई। वहीं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार कुलदीप सिंह के सिर पर गंभीर रूप से चोट लगी है। साथ ही बाइक में सवार महिला समेत कार सवार नानक पंजवानी, उनकी पत्नी साधना व पुत्र भी घायल हो गए। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों ने आनन-फानन में एबुलेंस एवं डायल 112 को फोन किया। एंबुलेंस के पहुंचने पर घायलों को उपचार के लिए कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां चार लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। उन्हें कोरबा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान साधना की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद परिजनों और शुभचिंतकों की भीड़ अस्पताल में एकत्रित हो गई।

एमसीबी जिला का बढ़ा कद, प्रदेश सह चुनाव अधिकारी बनी चंपादेवी पावले

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी भारतीय जनता पार्टी सांसद राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डा. के. लक्ष्मण द्वारा प्रदेश अध्यक्ष किरन सिंगदेव की सहमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव अधिकारी और सह-चुनाव अधिकारियों के संगठन पर्व मे होने वाले निर्वाचन प्रणाली को सुदीर्ण व सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश चुनाव अधिकारी और सह-चुनाव अधिकारियों की घोषणा की गई जो तत्काल प्रभावशील है जिनके निर्देशन मे प्रदेश संगठन चुनाव होना है तथा उक्त निर्वाचन अधिकारी एवं सह निर्वाचन अधिकारियो द्वारा जल्द ही जिला निर्वाचन अधिकारियो की घोषणा की जाएगी जो अपने-अपने जिला में बूथों व मंडल के चुनाव तथा जिला के संगठनात्मक निर्वाचन को मूर्त रूप देंगे। वही प्रदेश संगठन द्वारा नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला से पूर्व विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव श्रीमती चंपादेवी पावले को प्रदेश सह चुनाव अधिकारी बनाये जाने से कार्यकर्ताओ मे हर्ष व्याप्त हैं।

मनेंद्रगढ़ के जेल बिल्डिंग रोड पर चला सरकारी बुलडोजर, अतिक्रमण हुआ जमींदोज

मनेंद्रगढ़ के जेल बिल्डिंग रोड पर चला सरकारी बुलडोजर, अतिक्रमण हुआ जमींदोज “मनेंद्रगढ़ के जेल बिल्डिंग रोड पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा सालों से जमा रखा था। प्रशासन ने आज इलाके को अतिक्रमण मुक्त करा लिया” “शहर में जहां कहीं भी अवैध कब्जा किया जाएगा वहां पर एक्शन लिया जाएगा। हमने पहले उनको सूचना दे थी पर वो मकान खाली कर नहीं हटे जिसके बाद कार्रवाई की गई-लिंगराज, एसडीएम  मनेन्द्रगढ़/एमसीबी शासन की जमीन पर कुछ लोगों ने सालों से जेल रोड इलाके में कब्जा जमा रखा था। प्रशासन की टीम लगातार कब्जाधारियों को जगह खाली करने के लिए कह रही थी। तमाम कोशिशों के बाद भी लोग कब्जा छोड़ने के तैयार नहीं थे। आखिरकार प्रशासन ने नोटिस और चेतावनी देने बाद सरकार जमीन पर किया गया कब्जा हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। जिन लोगों ने जमीन पर कब्जा किया था उन लोगों ने वहां पर पर अपने घर बना लिए थे। शासन की ओर से उनको कई बार हटने के लिए कहा गया। तमाम कोशिश के बाद भी वो कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं हुए।  जिसके बाद चैनपुर एसडीएम लिंगराज और तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस टीम के साथ बुलडोजर पहुंची। टीम ने एक एक कर सभी कब्जों को जमीदोज कर दिया। एसडीए ने कहा कि आगे भी आने वाले दिनों में अतिक्रमण पर एक्शन जारी रहेगा। एसडीएम और तहसीलदार ने लोगों को कहा कि सरकार जमीन पर कब्जा कर मकान बनाना गैरकानूनी है।  प्रशासन की सख्ती के बाद अवैध कब्जा करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। प्रसासन ने भी अतिक्रमण हटाने से पहले पूरी तैयारी कर ली थी। कब्जाधारी कोई हंगामा न खड़ा कर दें इससे निपटने के लिए भारी पुलिस भी तैनात कर दिया गया था।

सूरजपुर के सभी पांचो आरोपियों को फांसी दी जाये

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के भगतसिंह तिराहे में सूरजपुर में हुई प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी व बेटी के हत्या के विरोध में मनेंद्रगढ़ के सभी पार्टी सहित स्थानीय लोगो ने यह मांग प्रशासन से की सभी पांचों आरोपियों को फांसी दी जाये । एक रस्सी से सभी आरोपियों के पुतले को लटका कर फांसी की मांग की गई व कहा गया किस तरह से पुलिस परिवार की जो हत्या की गई है उससे मनेंद्रगढ़ ही नही बल्कि प्रदेश भर में इस हत्याकांड का विरोध किया जा रहा है, ऐसे आरोपियों को किसी भी तरह जल्द इस मामले में कोर्ट में सुनवाई कर के जल्द फैसला देना चाहिए । वही सयुक्त पुलिस परिवार के संयोजक उज्ज्वल दिवान ने कहा कि जो हमारे पुलिस परिवार की बेटी व बहन की जो हत्या हुई है उसमे 15 दिवस के अंदर फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट फांसी दे ये एक सूत्रीय मांग है सयुक्त पुलिस परिवार की आम जनता की आज आप ने देख लिया होगा सभी हत्यारो को फांसी व इसके सिवा कुछ भी नही वही नपा अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि जो सूरजपुर में जो हृदय विदारक घटना हुई है उससे छत्तीसगढ़ ही नही बल्कि पूरे भारत वर्ष जब पुलिस विभाग सुरक्षित नही है उसी के तहत आज हम लोगो ने शोक सभा रखी एक श्रधंजलि सभा रखी व मांग किये है कि सभी हत्यारो को फांसी दी जाय ।

भाजपा की सदस्यता: 40,49,158 सदस्य आनलाइन बनाए गए, आफलाइन बनाए गए 09,60,500 सदस्यों की डाटा एंट्री जारी

रायपुर भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा के लिए आहूत केंद्रीय समिति की बैठक में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की रिपोर्टिंग करके छत्तीसगढ़ की जानकारी प्रस्तुत की गई। सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने बैठक में बताया कि प्रदेश में पहाड़ी कोरवा समाज (पीवीजीटी) में भी भाजपा की सदस्यता के लिए कार्यकर्ता दुर्गम स्थानों तक पहुँचे। बैठक में प्रदेश में चल रहे अभियान, विशेषकर पहाड़ी कोरवा समाज में भाजपा सदस्यता, की प्रशंसा की गई। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश में भाजपा की सदस्यता का आँकड़ा 50 लाख पार कर लेने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणसिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं को बधाई देते हुए सबके समन्वित पुरुषार्थ व पराक्रम को नमन किया है। विदित रहे, प्रदेश में विगत 3 सितम्बर से भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की शुरूआत हुई थी। 19 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे तक भाजपा ने अपनी रिकॉर्ड सदस्य संख्या 50,09,658 के आँकड़े को पार कर लिया है। अब प्रदेशभर में सक्रिय सदस्यता के लिए भी अभियान चल रहा है। सिंहदेव ने कहा कि भाजपा सदस्यता लेने के लिए प्रदेश में अभूतपूर्व उत्साह परिलक्षित हुआ और स्वस्फूर्त रिस्पॉन्स देकर ज्यादा-से-ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और सुशासन का सुपरिणाम है। इस बार सदस्यता की विभिन्न स्तरों पर प्रक्रिया सुनिश्चित की गई थी, इसलिए इस अभियान में समय काफी लगा है। इधर इस पूरी अवधि में काफी तीज-त्योहार भी पड़े। बावजूद इसके, प्रदेश में भाजपा सदस्यों की संख्या 50 लाख पार हो जाना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। श्री सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश में 34,09,158 लोगों को फार्म भरकर सदस्यता दिलाई गई, 06.40 लाख सदस्य मिस्ड कॉल के जरिए बने। इस प्रकार 40,49,158 सदस्य आॅनलाइन बनाए गए। 09,60,500 सदस्य आॅफलाइन बनाए गए, जिनकी डाटा एंट्री जारी है।

26 को आयुष विवि का तीसरा दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म होंगी शामिल

रायपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 26 अक्टूबर को विवि परिसर में 25 छात्र-छात्राओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म गोल्ड मेडल प्रदान करेंगी। इस अवसर पर कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहेंगे। विवि के कुलपति प्रोफेसर पीके पात्रता ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले 25 छात्र-छात्राओं में से 1 को 3, 6 को 2 और 18 को सिंगल मेडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म के हाथों प्राप्त होगा। इसके अलावा 6 छात्र-छात्राओं को एमसीएच की उपाधि भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 6031 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान किया जाएगा और उन्होंने उम्मीद जताया कि हर वर्ष छात्रों को डिग्री प्रदान कर दिया जाए।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायपुर- दुर्ग रेलवे स्टेशन का हो रहा कायाकल्प

  रायपुर भारतीय रेल देश की लाइफ लाइन है। रेलवे लगातार यात्री सेवा को सुलभ करने के लिए नवीनतम तकनीक, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है। वर्तमान में रेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने हेतु “अमृत भारत स्टेशन” योजना के अंतर्गत स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के 15 स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कायाकल्प किया जा रहा है। (1) भाटापारा, (2) भिलाई पावर हाउस, (3) तिल्दा-नेवरा, (4) बिल्हा, (5) भिलाई, (6) बालोद, (7) दल्ली राजहरा, (8) भानुप्रतापपुर, (9) हथबंद, (10) सरोना, (11) मरोदा, (12) मंदिर हसौद, (13) उरकुरा, (14) निपनिया, (15) भिलाई नगर, रिडेवलपमेंट आॅफ मेजर स्टेशन में (1) रायपुर, (02) दुर्ग स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। मेजर रिडेवलपमेंट किया जा रहा हैं।रायपुर स्टेशन का मेजर री डेवलपमेंट लगभग 482.48 करोड़ है। इन योजनाओ का मकसद आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता के साथ मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन पर भी काम करना है। चरणबद्ध तरीके से इन कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। इसी कड़ी में रायपुर रेलवे स्टेशन जो छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण जिला एवं राजधानी होने के कारण महत्वपूर्ण स्टेशन है। व्यापारिक केंद्र एवं पर्यटन स्थल है जहाँ पर वर्ष भर पड़ोसी राज्य से यात्रियों का आना झ्रजाना लगा रहता है। इसी को ध्यान में रखकर रायपुर स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाएं और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लक्ष्य के साथ विकसित किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के आसपास अच्छी व्यवस्थाएं होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। रायपुर स्टेशन को यात्रियों के अनुकूल सर्वसुविधायुक्त बनाने हेतु भव्य प्रवेश एवं विकास द्वार, यात्रियों के आवागमन एवं निकास के लिए सुगम पथ ,10 टिकट बुकिंग विंडो, बेहतरीन प्लेटफार्म सरफेस, 300 किलोवाट पावर सोलर सोलर पैनल युक्त ऊर्जा संरक्षण, प्रत्येक प्लेटफार्म पर 26 कोच इंडिकेशन बोर्ड, 74 टॉयलेट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 6 मीटर चौड़े तीन फुट ओवर ब्रिज 40 वाटर कूलर 42 लिफ्ट, 3512 स्क्वायर मीटर पार्सल एरिया, 12075 स्क्वायर मीटर प्लेटफार्म शेल्टर, 10 यात्री आरक्षण सुविधा काउंटर, 16 एस्केलेटर लगाए जाने हैं। रिजर्व लॉज, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्टेशन हब, कोनकोर्स एरिया, बस्तर छत्तीसगढ़ी आर्ट से सुसज्जित होगा रायपुर स्टेशन विश्व स्तरीय यात्री सुविधाओं से उन्नत होगा रायपुर स्टेशन। वर्तमान समय में रायपुर स्टेशन पर लगभग 50 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। भविष्य में यात्रियों की संख्या और बढ़ाने को देखते हुए स्टेशन डेवलपमेंट में यात्री सुविधा उन्नत की जा रही है। ये सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जाएंगे। रायपुर स्टेशन पर किए जा रहे पुनर्विकास कार्यों से यात्रियों के लिये आरामदायक व सुलभ यात्रा के साथ ही साथ उन्हें नया यात्रा अनुभव प्राप्त होगा तथा संस्कृति, पर्यटन और व्यापार में भी व्यापक विस्तार होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्री सुविधा एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी उन्नत और आधुनिक यात्री सुविधा के कार्य जारी रहेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet