LATEST NEWS

जब तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी सरकार न बने हमारा सफर अधूरा है:नितिन नबीन

रायपुर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि प्रदेश कार्य समिति में हुई चर्चा और तय कार्य योजना को लेकर जन-जनतक जाना है। कांग्रेस शासन काल में भाजपा के आंदोलनों में जनता के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचा है। कांग्रेस के खिलाफ हुए चरणबद्ध आंदोलन में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने भाजपा को जीत दिलाई है। लेकिन यह जीत अभी आधा सफर है। हम सरकार सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए ही नहीं बनाते। अभी और आगे जाना है पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक जब तक भाजपा का झंडा नहीं फहराएगा हमारा सफर अधूरा है। श्री नबीन ने कहा कि कांग्रेस के वोट बैंक को पूरी तरह घटाकर हमें बीजेपी को मजबूत बनाएंगे इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में जीतने के लिए एकजुट होना है। प्रदेश भाजपा प्रभारी श्री नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से खड़ा है। इसलिए विश्व श्री मोदी  जी की बात सुनता है। इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में एकजुटता दिखानी है। पार्टी का प्रत्याशी चाहे कोई भी हो, चुनाव में भाजपा को जीताना है। प्रदेश भाजपा प्रभारी श्री नबीन ने कहा कि आज हम सत्ता में हैं लेकिन सरकार चलाने की जिम्मेदारी सिर्फ विधायक, मंत्री, सांसदों की नहीं है हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित का चिंतन करना होगा। सरकार के कार्यों व योजनाओं को लेकर जन-जन तक जाना है। प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हमें समन्वय कायम करके समयबध्द तरीके से लक्ष्य को हासिल करना होगा।

नल-जल योजना ने दी बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ के ग्राम कोरई में अब हर घर में नल से मिलेगा जल

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन और संवेदनशील सरकार के प्रयासों से, ग्राम कोरई में जल जीवन मिशन और क्रेडा के माध्यम से सोलर ड्यूल पंप की स्थापना की गई है। इस पहल के अंतर्गत 65 वर्षीय वृद्धा गणेशों बाई सहित गाँव के कई निवासियों को अब पानी की समस्याओं से निजात मिल गई है। वृद्धा गणेशों बाई को पहले बरसात और गर्मियों में पानी की कमी के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात में गंदे नाले के पानी से काम चलाना पड़ता और गर्मियों में सूखते जल स्तर के कारण दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटकना पड़ता था। बरसात के दिनों में पत्थरों की फिसलन और पानी भरने के जोखिम भरे काम के कारण उनका जीवन और कठिन हो जाता था। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में, जल जीवन मिशन और क्रेडा के तहत गाँव में सोलर ड्यूल पंप स्थापित किया गया और घरों तक पाइपलाइन बिछाई गई। इस पहल से अब गणेशों बाई और अन्य ग्रामीणों को साफ और सुरक्षित पानी घर पर ही उपलब्ध हो रहा है। गणेशों बाई कहती हैं, ‘इस नल ने हमारी बहुत बड़ी समस्या को दूर कर दिया है। बरसात के दिनों में साफ पानी के लिए बहुत तरसना पड़ता था। अब नल का साफ पानी घर पर ही मिल जाता है और किसी तरह का जोखिम भी नहीं उठाना पड़ता है। इस उम्र में इससे बड़ा सहारा और क्या हो सकता है।’ग्राम कोरई में पानी की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार के संवेदनशील दृष्टिकोण और प्रभावी योजनाओं ने ग्रामीणों के जीवन में महत्वपूर्ण सुधार किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन की सरकार ने ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे ग्रामवासियों को पानी की समस्या से निजात मिल सकी है और उनके जीवन में खुशियों की बरसात होने लगी है।

राजनीतिक प्रस्ताव रखते हुए बोले शिवरतन शर्मा,मोदी सरकार में 25 करोड़ लोगो का गरीबी रेखा से बाहर जाना ऐतिहासिक

रायपुर राजनीतिक प्रस्ताव रखते हुए चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि पिछले 6 माह में भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा में शानदार जीत हासिल की। विधानसभा में हमने चौथी बार सरकार बनाई है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने हर बार बेहतर प्रदर्शन किया है। भाजपा ने 51% मत का लक्ष्य रखा। इस बीच थर्ड फ्रंट की राजनीतिक भूमिका नगण्य हो गई। 2023 का विधानसभा चुनाव हमने 46.27 प्रतिशत मत हासिल किया। जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में हमने 52.6% मत प्राप्त हुए। 1980 से लगातार भाजपा की सीटों और मत  प्रतिशत में वृद्धि हुई। श्री शर्मा ने कहा गठबंधन-राजनीति के कार्यकाल की चर्चा करते हुए साफ किया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए ने चुनाव पूर्व गठबंधन के तौर पर 293 सीट हासिल कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। भाजपा ने धारा 370 और 35 ए अनुच्छेद खत्म करके डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। राम मंदिर का निर्माण हुआ। कांग्रेस के राम मंदिर आंदोलन को हराने के कथन पर कटाक्ष कर कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा कार्यकर्ता गौरांवित है। श्री शर्मा ने कहा कि देश में भाजपा सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, उज्जवला गैस कनेक्शन, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, मुफ्त राशन की चर्चा करते हुए भी श्री शर्मा ने 6 माह की छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि धान खरीदी, बोनस भुगतान, महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता की खरीदी का मूल्य बढ़ाने का काम बीजेपी सरकार ने किया। नक्सलवाद समाप्ति के कगार पर है 140 इनामी नक्सलियों को मार कर प्रदेश सरकार ने संदेश दे दिया कि या तो नक्सली आत्म समर्पण करें या फिर मौत उनकी नियति है मोदी की गारंटी पुरी करके सुशासन स्थापित किया है। कांग्रेस शासन काल के अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि आज भी कांग्रेस प्रलाप कर रही है और हिंदुओं को हिंसक बता रही है। अल्पसंख्यकों को सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार और अवसर भारत में मिला यह हिंदुओं की उदारता का प्रमाण है। कांग्रेस की विपक्ष की भूमिका देश और प्रदेश में नकारात्मक है। चुनावो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को धूल चटाई:अरुण साव  राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव  ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव ने देश को भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं की सामर्थ्य का परिचय कराया है। कमर कसकर मैदान में कार्यकर्ता उतार जाए तो कोई ताकत भाजपा को नहीं हरा सकती। छत्तीसगढ़ वासियो  की ताकत प्रदेश को अव्वल बनाएगी। कांग्रेस शासन काल में छत्तीसगढ़ की दुर्दशा और अराजकता की चर्चा करते हुए श्री साव  ने कहा कि छत्तीसगढ़ का मान सम्मान और गौरव भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के शासनकाल में देश की दिशा और दशा बदल गई। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का विजन लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार सुशासन स्थापित कर रही है। श्री साव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनाने के साथ के बाद अब निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को जिताकर कर चार इंजन वाली सरकार बनानी है।  प्रस्ताव का समर्थन करते हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत की धाक कायम की है। अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देशवासियों को मिल रहा । अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही देश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी के वादे तेजी से पूरा करके देश में एक मिसाल पेश की ।

जिले में चला वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान

गरियाबंद, जिले के सभी विकासखंडों में आज वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति की सुरक्षा केे लिए वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। अभियान में जिलेवासियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। वृक्षारोपण अभियान के तहत 1 लाख 40 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इसके तहत कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग द्वारा जिलेभर में वृक्षारोपण किया गया। अभियान की विशेष बात यह रही कि जिले की नवविवाहित, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं ने भी उत्साह के साथ वृक्षारोपण में भाग लिया। जिले की लगभग 17 हजार से अधिक महिलाओं ने 85 हजार से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया। साथ ही पौधों को छोटे बच्चे की तरह देखभाल कर उन्हें बड़ा करने का संकल्प लिया। यह पौधे बड़े होकर कुपोषण से लड़ने में सहायक फलों का उत्पादन करेंगे। जिससे बच्चे और महिलाओं के साथ पूरा परिवार लाभान्वित होगा। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल भी शामिल हुए। उन्होंने गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम पारागांव एवं ग्राम मालगांव में पहुंचकर फलदार पौधों का रोपण किया। उन्होंने लोगों को पौधों का महत्व बताते हुए अपने घरों में भी वृक्षारोपण करने का संदेश दिया। कलेक्टर श्री अग्रवाल की उपस्थिति में पारागांव के गर्भवती महिला श्रीमती चांदनी कंसारी ने अपने घर की बाड़ी में पौधारोपण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, डीपीओ श्री अशोक पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी सहित मीडियाकर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण, पर्यावरण की दिशा में, ‘‘नारी शक्ति से जल शक्ति’’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नवयुगल, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के भविष्य के लिए फलदार पौधरोपण किया जा रहा है और उन पौधों को सहेजनें के लिए संकल्प पत्र भी भराया जा रहा है। ताकि उनके द्वारा रोपे गये पौधों को बच्चों की तरह देखभाल कर उन्हें बड़ा किया जा सके। इसके उपरांत फल लगने पर अपने बच्चों एवं परिवार के पोषण के लिए उपयोग किया जा सके। इस दौरान गर्भवती महिला श्रीमती चांदनी कंसारी ने अपने बाड़ी पर काजू, कटहल, मुनगा, अमरूद और नींबू पौध रोपण किया। इस पर कलेक्टर ने उन्हें अच्छे से अपने बच्चे की तरह देखभाल करने और बड़ा करने को कहा।

बिलासपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ‘मिमिक्री आर्टिस्ट’ ठगे 1.40 करोड़ रूपए

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की पुलिस ने महिला समेत कई लोगों की आवाज निकालकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लगभग 1.40 करोड़ रूपए ठगने के आरोप में एक ‘मिमिक्री आर्टिस्ट’ (तरह-तरह की आवाजें निकालने वाला) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि बहुराष्ट्रीय कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर नितिन जैन से एक करोड़ 39 लाख रूपए से अधिक की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने मध्यप्रदेश के मैहर के निवासी रोहित जैन (33) को गिरफ्तार किया है। सिंह ने बताया कि नितिन जैन पुणे की एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, उन्होंने पुलिस से एक करोड़ 39 लाख 51 हजार 277 रूपए की ठगी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की और आरोपी रोहित जैन को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी रोहित जब अपने भाई के घर पुणे गया था तब वहां उसकी मुलाकात जैन कॉलोनी में रहने वाले जैन से हुई थी। अधिकारी ने बताया कि नितिन ने रोहित को बताया था कि वह विवाह करना चाहता है और वह उसके लिए कोई लड़की तलाश करे, इस दौरान रोहित ने नितिन को दो-तीन लड़कियों की फोटो दिखाई जिसमें से एक लड़की एकता जैन (काल्पनिक नाम) को नितिन ने पसंद कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद रोहित ने नितिन को ठगने की योजना बनाई और आवाज बदलकर खुद को एकता जैन बताते हुए नितिन से बातचीत शुरू कर दी। अधिकारी ने कहा कि कुछ दिन बाद रोहित ने एकता की आवाज निकालकर नितिन से विवाह करने का वादा किया और इस दौरान रोहित ने कई और लोगों की भी आवाज निकाली। सिंह ने बताया कि एक दिन रोहित ने नितिन को बताया कि एकता जैन बीमार है और नितिन से एकता के इलाज व अन्य खर्चों के लिए 30 लाख रूपए विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा कराए। सिंह ने कहा कि शिकायत में बताया गया है कि रोहित ने इस तरह जैन से एक करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। सिंह ने बताया कि ठगे जाने का अहसास होने पर नितिन ने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने बताया कि नितिन के बैंक विवरण और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस रोहित तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रोहित के पास से दो एण्ड्रायड फोन, दो की-पेड फोन और 11 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने रोहित के 40 बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।  

भाजपा ने महापौर पर लगाया कमीशनखोरी का आरोप, छत्तीसगढ़-कोरबा में उखड़ी गिट्टी उठाकर प्रदर्शन

कोरबा. पहली बरसात में ही जिस तरह से निहारिका मुख्य मार्ग की सड़क पूरी तरह से उखड़ गई, इससे भाजपा को कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करने का मौका मिल गया है। मंगलवार को भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क से उखड़ी हुई गिट्टी को इकट्ठा किया और सुभाष चौक पर उसकी नीलामी की। विरोध को लेकर भाजपाइयों ने बताया कि नीलामी से प्राप्त पैसे महापौर को सौंपा जाएगा, जिससे कमीशन की भूख को शांत किया जा सके। कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। पहली बरसात में ही जिस तरह से निहारिका से लेकर कोसाबाड़ी तक की सड़क उखड़ गई, उसको लेकर भाजपा पार्षद दल ने महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को सुभाष चौक पर उन्होंने इस विषय को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। भाजपा पार्षदों ने सड़क पर बिखरी गिट्टी को इकट्ठा किया और उसे ऑटो में लेकर सुभाष चौक पर नीलाम करने लगे। विरोध के संबंध में नेता प्रतिपक्ष हीतानंद अग्रवाल से बात की तो उन्होंने बताया कि गिट्टी की नीलामी से जो पैसे इकट्ठे होंगे उसे महापौर को दिया जाएगा, जिससे कमीशन की भूख शांत हो सके। उन्होंने बताया कि दस करोड़ रुपये खर्च कर नई सड़क बनाई गई थी, लेकिन जिस तरह से पहली बरसात में ही वो उखड़ गई, उससे लगता है कि सड़क निर्माण में जमकर कमीशन खोरी की गई है। भाजपाइयों की माने तो इस सड़क को बने हुए कुछ ही माह हुए हैं। इसमें गुणवत्ता नाम की कोई चीज नहीं है। जिसके चलते गिट्टी बाहर आ रही है। सड़क पर धूल उड़ रही है, कुछ दिनों तक हुई बारिश ने ही पोल खोल कर रख दी है। भाजपाइयों ने कहा है कि इस विषय को लेकर वो महापौर को नहीं छोड़ेगे और भ्रष्टाचार की पोल खोलकर हकीकत आम जनता के समक्ष लाएंगे।

मुख्यमंत्री साय का 11 जुलाई को अपरिहार्य कारणों से नहीं होगा जनदर्शन

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 11 जुलाई को अपरिहार्य कारणों से नहीं होगा। गौरतलब की है प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लोगों की समस्या सुनने के लिए प्रत्येक गुरुवार को जनदर्शन लगाते है, और लोगों की समस्या सुनते है,साथ ही मौके पर ही त्वरित निराकरण के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं।इस गुरुवार को होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है।  

सदन में उठाएगा मुद्दा, छत्तीसगढ़-बीजापुर के नडपल्ली में पुलिस एक्शन की जांचकर लौटा कांग्रेस का विशेष दल

बीजापुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस का छह सदस्यीय जांच दल मंगलवार को नडपल्ली गांव में ग्रामीणों के साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई की जांच के लिए गया। जिसने ग्रामीणों से मिलकर संपूर्ण घटना की जानकारी ली। घटनास्थल से वापस बीजापुर लौटी जांच समिति ने प्रेस वार्ता की। जांच दल के संयोजक एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने पत्रवार्ता में कहा कि नडपल्ली गांव के ग्रामीणों ने जांच दल को बताया कि 5 जुलाई की देर रात सुरक्षा बलों ने पूरे नडपल्ली गांव को घेर लिया और गांव के बुजुर्ग और महिलाओं को छोड़कर 95 लोगों को भोर 4 बजे पुलिस उसूर थाना ले गई। जिनमें पढ़ाई करने वाले छात्र, किसान, बीमार लोग भी शामिल थे। बाद में कुछ लोगों को छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि भोर में 4 बजे ग्रामीणों को थाना ले जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, यह अपने आप में ऐसी पहली घटना होगी, जिसमें पुलिस ने पूरे गांव वालों को नक्सलियों के नाम पर थाने ले गई और उन्हें प्रताड़ित किया गया। लखेश्वर बघेल ने आगे कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से आदिवासियों पर अत्याचार और प्रताड़ना की घटनाएं बढ़ी हैं। जिस तरह से नडपल्ली गांव के लोगों को पुलिस थाने में लाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे तो यही लगता है कि नक्सलियों की आड़ में भाजपा सरकार षड्यंत्रपूर्वक आदिवासियों को खत्म करना चाहती है। 15 दिन पहले आईईडी ब्लास्ट में अपने दोनों पैर खो देने वाली महिला का जिक्र करते हुए विधायक बघेल ने कहा कि जिस महिला ने आईईडी ब्लास्ट में अपने दोनों पैर गंवा दिए हैं। पुलिस उसी के बेटे को नक्सली बता कर उठा रही है। इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है। बघेल ने आगे कहा कि भाजपा सरकार को यह बताना चाहिए कि ऐसी कौन सी मुसीबत आ रही थी कि पुलिस भोर 4 बजे पूरे गांव के लोगों को उठाकर थाने ले आई है? जबकि पुलिस थाना और नडपल्ली गांव के इर्द-गिर्द सुरक्षा बलों के दो कैंप भी है। आख़िर नक्सलियों की आड़ में आदिवासी कब तक प्रताड़ित होते रहेंगे? भाजपा सरकार एक तरफ कहती है कि अब नक्सली खत्म हो गए हैं और वही दूसरी तरफ नक्सलियों के नाम पर पूरे गांव वालों को उठा लिया जाता है। बघेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ज़रूर आदिवासी हैं, लेकिन प्रदेश का आदिवासी ही सुरक्षित नहीं है। लखेश्वर बघेल ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ेगी। आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। विदित हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आठ जुलाई को बीजापुर जिले के उसूर थाना अंतर्गत नडपल्ली गांव में हुए पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए छह सदस्यीय जांच दल का गठन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किया था। जिसमें बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को संयोजक, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप आदि को शामिल किय गया था।

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को बताया जवाबदेह, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में हाइटेन्शन तारों से आ रहा करेंट

बिलासपुर. बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र के गांवों के खेतों में करंट आने के मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि किसी भी कंपनी को सिर्फ लाइसेंस देकर आप जवाबदेही से बच नहीं सकते। कोर्ट ने शासन को शपथपत्र में जवाब देने के निर्देश देते हुए बुधवार 10 जुलाई को अगली सुनवाई निर्धारित की है। हाईटेंशन बिजली तार के कारण कई गांवों में ग्रामीणों और मवेशियों की जान को खतरा है। भयभीत ग्रामीणों ने हजारों एकड़ में इसके चलते खेती बंद कर दी है। प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने जनहित याचिका के तौर पर इसकी सुनवाई शुरू की है। सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश ने हाईटेंशन तार बिछाने वाली सरकारी कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, यहां इस काम को पूरा करने वाली जबलपुर ट्रांसपोर्टेशन कंपनी से इन जगहों पर इंजीनियरों को भेजकर पूरी जांच कराने का निर्देश दिया था। इसकी रिपोर्ट व्यक्तिगत शपथपत्र पर कोर्ट में प्रस्तुत करने का भी आदेश कोर्ट ने दिया था। मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायाधीश रविन्द्र अग्रवाल की डीबी में केंद्र शासन की ओर से कहा गया कि, हमने पावर ग्रिड को सिर्फ लाइसेंस दिया है। उन्होंने अगर कहा होता तो हम इस जगह पर पहले सर्वे कराकर जांच रिपोर्ट जारी करते। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि, आप सिर्फ लाइसेंस देकर जवाबदेही से बच नहीं हो सकते। साथ ही कहा कि जानकारी दें कि हाईटेंशन विद्युत लाइन होने के चलते रतनपुर क्षेत्र के लगभग आठ गांवों के खेतों में हाईटेंशन तार के नीचे और टॉवरों के आसपास करंट के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बचने के लिए लोग रबड़ के बूट, जूते पहन रहे हैं, इसके बावजूद हर रोज ग्रामीणों को करंट लग रहा है। मवेशियों और बच्चों को इससे ज्यादा खतरा है। इस समस्या से कछार, लोफंदी, भरारी, अमतरा, मोहतराई, लछनपुर, नवगंवा, मदनपुर अधिक प्रभावित हैं। इन गांवों में 20 से अधिक टावर होने की वजह से जमीन में करंट दौड़ रहा है। यहां के किसानों का मुख्य व्यवसाय सब्जी की खेती है। हाईटेंशन लाइन के कारण बार-बार करंट लगता है। यही वजह है कि अधिकांश किसानों ने टॉवर वाली जमीन पर खेती करना छोड़ दिया है।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी; 8 लाख रु की इनामी महिला नक्सली ढेर, 4 माओवादी गिरफ्तार

कांकेर छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षाबलों को  दोहरी सफलता मिली। एक तरफ उन्होंने 8 लाख रुपए की इनामी नक्सली को मार गिराया, तो वहीं दूसरी तरफ 4 नक्सलियों को गिरफ्तार भी कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में आठ लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिनागुंडा गांव के करीब जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में महिला नक्सली रीता मड़ियाम (30) को मार गिराया। एलेसेला ने बताया कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), बस्तर फाइटर्स और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था तथा दल जब बीनागुंडा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जब घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक महिला नक्सली का शव, एक .303 की राइफल, एक .315 बोर की राइफल और भारी मात्रा में हथियार तथा नक्सली सामान बरामद किया। एलेसेला ने बताया कि महिला नक्सली की पहचान PLGA मिलिट्री कंपनी नंबर पांच की सदस्य रीता मड़ियाम के रूप में हुई है और उसके सिर पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। उधर सुकमा जिले में पुलिस को मंगलवार को चार नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। बताया जा रहा है कि DRG और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन पर निकली थी। उसी समय इन नक्सलियों को पकड़ने में सफलता मिली हैं। गिरफ्तार सभी नक्सली चिंतलनार थाना क्षेत्र के निवासी हैं। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि इस वर्ष अब तक नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों ने बस्तर क्षेत्र में 137 नक्सलियों को मार गिराया है तथा इस दौरान 498 चरमपंथी गिरफ्तार किए गए हैं और 461 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सलियों ने शुरू की थी गोलीबारी एलेसेला ने बताया कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब बीनागुंडा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सर्चिंग को दौरान मिली लाश उन्होंने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जब घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ। हथियार भी बरामद एलेसेला ने बताया कि महिला नक्सली की पहचान पीएलजीए मिलिट्री कंपनी नंबर पांच की सदस्य रीता मड़ियाम के रूप में हुई है और उसके सिर पर आठ लाख रुपये का इनाम था। महिला नक्सली के पास एक .303 की राइफल, एक .315 बोर की राइफल और भारी मात्रा में हथियार तथा नक्सली सामान बरामद किया। अब तक 137 का एनकाउंटर बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि इस वर्ष अब तक नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों ने बस्तर क्षेत्र में 137 नक्सलियों को मार गिराया है तथा इस दौरान 498 चरमपंथी गिरफ्तार किए गए हैं और 461 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

नायब तहसीलदार और जिला पंचायत सदस्य में हुई नोक-झोंक, छत्तीसगढ़-धमतरी में रेत से भरे डम्पर जब्त

धमतरी. धमतरी में अवैध रेत खदान मे कार्रवाई को लेकर नायब तहसीलदार और एक जिला पंचायत सदस्य के बीच फोन में जमकर नोक-झोंक होने का मामला सामने आया है। जहां दोनों के बीच हुई नोंक-झोंक के दो ऑडियों भी अब तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर कुरूद नायब तहसीलदार ज्योति सिंह ने कलेक्टर और एसपी से शिकायत की है। दरअसल जिले के सोनेवारा रेत खदान में रेत के अवैध खनन को लेकर कुरूद नायब तहसीलदार ज्योति सिंह ने चैन माउंटेन मशीन और कुछ हाइवा वाहनों को जब्त कर कार्रवाई किया था। इसी मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने नायब तहसीलदार को फोन कर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाया। इस दौरान खूबलाल ध्रुव ने नायब तहसीलदार को बोल दिया कि आप अवैध रेत खनन करने वालों से वूसली कर रहे हो और आपके संरक्षण में ही अवैध रेत खदानें चल रही हैं। मुझे पता है कि आपका मेकअप कहा से होता है। जिसको लेकर दोनो के बीच तू-तू मैं-मैं होती है और जिस पर नायब तहसीलदार ने कहा कि बकवास मत करो,दो टके के टटपूंजियां की तरह बात मत करो। नायब तहसीलदार ने कहा कि ये ऑडियो मैं न्यूज में चलवा दूंगी। बहरहाल इस मामले में जिला कलेक्टर जांच की बात कह रहे हैं।

गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और वन अधिकार पत्र मिलेंगे, छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में लिए कई निर्णय

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वन अधिकार अधिनियम के तहत व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रधारकों की मृत्यु होने पर वारिसानों के नाम पर काबिज वन भूमि का हस्तांतरण राजस्व या वन अभिलेखों में दर्ज करने संबंधित कार्यवाही के लिए प्रक्रिया प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इससे भविष्य में नक्शा का जिओ रिफ्रेंसिंग होने से भूखण्ड का आधार नंबर भी लिया जाएगा। इसका उपयोग नामांतरण, सीमांकन, बटवारा आदि में किया जाएगा। प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के लिए मंत्रिपरिषद की बैठक में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्ण रूप से लागू करने का निर्णय लिया गया। नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 5वीं तक बच्चों को स्थानीय भाषा-बोली में शिक्षा दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही प्री-प्राइमरी से 12 वीं तक सबको शिक्षा उपलब्ध कराने की अनुशंसा की गई है। इस नवीन शिक्षा नीति के तहत समतामूलक और समावेशी शिक्षा प्रदान करने के साथ ही प्रचलित शैक्षणिक संरचना 10+2 के स्थान पर 5+3+3+4 लागू किया गया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र सहायक प्लाटून कमाण्डर (नर्सिंग), प्रधान आरक्षक (नर्सिंग), मेल नर्स, फिमेल नर्स, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंड, कम्पाउण्डर, ड्रेसर, आरक्षक (बैण्ड), आरक्षक (श्वान दल) भर्ती प्रक्रिया वर्ष-2023 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट अनारक्षित वर्ग को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त एक बार के लिए 05 वर्ष की छूट एवं आरक्षित वर्ग को पहले से 05 वर्ष की आयु शिथिलीकरण के अतिरिक्त, एक बार के लिए, निर्धारित आयु सीमा में 05 वर्ष की और छूट प्रदान की जाएगी। प्रदेश में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वयन, सुशासन एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए एक पृथक विभाग ‘‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग‘‘ का गठन किया गया है। जिसमें ई-समीक्षा, ई-लोकसेवा गारंटी एवं डिजिटल सेक्रेटरियेट को शामिल किए जाने के संबंध में मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। पूर्व में ये शाखाएं सामान्य प्रशासन विभाग में थी। नवा रायपुर में आवासहीन, आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न वर्ग के परिवारों को आवास मुहैया के लिए पंजीयन की तिथि में तीन वर्ष की वृद्धि कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नवा रायपुर में आवासों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें हितग्राहियों को न्यूनतम मूल्य में आवास प्रदान करने के लिए पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों को यथावत् रखते हुए आवासों के पंजीयन की तिथि को 31 मार्च 2024 से बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दिया गया है। इस निर्णय से अभी तक रिक्त मकानों के पंजीयन की संभावनाओं में वृद्धि होगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर छत्तीसगढ़ राज्य राजधानी क्षेत्र (State Capital Region) तथा संबंधित प्राधिकरण की स्थापना के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को अधिकृत किया गया है और इसके लिए आवास एवं पर्यावरण विभाग को प्रशासकीय विभाग बनाया गया है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष की बजट में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम 2002 के (यथा संशोधित 2022) में संशोधन प्रारूप का अनुमोदन किया गया। राज्य शासन के समस्त विभाग आदि आवश्यकतानुसार सामग्री, वस्तुओं एवं सेवाओं जिनकी दरें एवं विशिष्टियां भारत सरकार के डीजीएसएण्डडी की जेम वेबसाइट में उपलब्ध हो का क्रय जेम वेबसाईट से उनकी नियमावली निर्धारित प्रक्रिया पालन करते हुए क्रय करेंगे। अतिरिक्त आवश्यकता होने पर सामग्री, वस्तु एवं सेवाओं के क्रय के लिए वित्त विभाग की सहमति आवश्यक होगी। वर्तमान में प्रचलित सीएसआईडीसी के सभी रेट कान्ट्रेक्ट इस माह के अंत में निरस्त करने का भी निर्णय लिया गया। यह कदम भ्रष्टाचार निवारण की दृष्टि से लिया गया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य संवर्ग के भारतीय वन सेवा में वर्ष 1992 से 1994 तक के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थ 06 अधिकारियों को गैर-कार्यात्मक आधार पर यथास्थान  प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के समतुल्य वेतनमान 01 जनवरी 2024 से प्रदान करने हेतु भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, से सहमति प्राप्त करने का निर्णय लिया गया। अधीक्षण अभियंता (सिविल) से मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नति के लिए निर्धारित न्यूनतम अवधि 05 वर्ष में केवल एक बार के लिए 01 वर्ष की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश के जरूरतमंद सर्वेक्षित 47 हजार 90 आवासहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के तहत 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक प्रदेश में कुल 59.79 लाख परिवारों का सर्वेक्षण पूर्ण किया गया, जिसमें 47 हजार 90 परिवार ऐसे पाए गए जो आवासहीन है, किन्तु उनका नाम सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना की स्थायी प्रतीक्षा सूची में नहीं है। ऐसे आवासहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण से आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। 

कोरिया पुलिस ने घायलों की बचाई जान

 कोरिया बीते दिवस जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर से सोनहत आ रहे यातायात के कर्मचारी सी राजाराम राठिया आरक्षक चालक 219। शिवा दास आरक्षक 176 प्रदीप कुमार श्याम प्रधान आरक्षक 190 गतेश्वर सिंह सोनहत आ रहे थे उसी वक़्त सोनहत में रोड एक्सीडेंट में दो युवक घायल रोड में पड़े मिले और साथ ही कई मूक दर्शक और कुछ लोग सिर्फ वीडियो ही बनाते रहे किसी ने भी उन घायलों को मदद करने की कोशिश नहीं की ऐसे में सहानुभूति पूर्वक पुलिस वालों ने घायल व्यक्तियों को अपने शासकीय वाहन में लोड कर सोनहत अस्पताल पहुंचा कर दो लोगों की जान बचाई।

“आप” ने कलेक्टर को सीएचएमओ सुरेश तिवारी के खिलाफ दिया शिकायत पत्र

 मनेंद्रगढ़  आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने आज स्वास्थ विभाग में हुए घोटाले के जांच हेतु जिला कलेक्टर साहब को शिकायत पत्र सौंप जल्द कार्यवाही की मांग की. जिला एम. सी बी में स्वास्थ्य विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सरकारी नियमों को अनदेखा करते हुए भर्ती घोटला किया गया है. जिला सचिव विकास पांडेय ने बताया की इस घोटाले का खुलासा हमने प्रेस वार्ता के माध्यम से किया था. जिला सचिव विकास पांडेय ने कहा की, मुख्य आरोपी सीएचएमओ सुरेश तिवारी और पूर्व डीपीएम सुलेमान खान हैं. जिनकी मिलीभगत से इस भर्ती घोटाले को अंजाम दिया गया. इस घोटाले में बिना किसी प्रेस रिलीज के दस लोगों की अलग अलग पदों पर जिले के अलग अलग हिस्सों में अस्थायी नियुक्ति की गयी. इस नियुक्ति पत्र में कहा गया की ये सभी लोग 89 दिनों तक कार्य कर सकते हैं उसके बाद इनकी नियुक्ति अपने आप समाप्त हो जायेगी. विकास पांडेय ने कहा कि, आज 100 दिनों से ऊपर का समय बीत चुका है, इसके बावजूद ये सभी 10 लोग मानदेय प्राप्त कर रहे हैं और ड्यूटी कर रहे हैं. स्वक्षता कर्मचारी के रूप में सीएचएमओ सुरेश तिवारी ने अपने ड्राइवर की भर्ती कर रखी है.  ये पूरी प्रक्रिया ही गैर कानूनी है. पीएडिए और एएनएम के पद पर बिना रोस्टर के भर्ती किया गया है. इसमें स्वास्थ्य विभाग के एच. आर. विभाग के अधिकारियों की भी संलिप्तता है, जिसकी जाँच होनी चाहिए. आम आदमी पार्टी जिला इकाई की मांग है कि, पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच की जाये और जांच पूरी होने तक, सीएचएमओ सुरेश तिवारी को उनके पद से हटाया जाये क्योंकि वो एक राजनैतिक प्रभाव रखने वाले सरकारी अधिकारि हैं. सीएचएमओ सुरेश तिवारी पिछले 30 वर्षों से भी ज्यादा समय से एक ही क्षेत्र में पदस्थ हैं जो की एक चिंतन करने वाली बात है. इस मामले पर प्रशासन जल्द कार्यवाही करें।

लगन और ईमानदारी से करें मां-बाप के सपने साकार, छत्तीसगढ़-वन मंत्री केदार कश्यप शाला प्रवेश उत्सव में शामिल

रायपुर. वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज रायपुरा स्थित पंडित गिरिजा शंकर मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने नौनिहालों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश कराया। उन्होंने इस मौके पर बच्चों को शाला गणवेश तथा पाठ्यसामग्री वितरण भी किया। उन्होंने छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल प्रदान किया। मंत्री श्री कश्यप ने इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए नवाचार मॉडल प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मंत्री श्री कश्यप ने शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में अपार क्षमता है। शासकीय स्कूल के बच्चे कठिन पस्थितियों के बाद भी बेहतर परिणाम ला रहे हैं। यह हम सबके लिए यह खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि बच्चे लगन और ईमानदारी से शिक्षकों के आदर्श में चलकर शिक्षा ग्रहण कर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें, बच्चों को हताश-निराश होने की जरूरत नहीं है। समय को ध्यान रखते हुए खेलने के समय खेले-कुदे और पढ़ाई के समय पढ़ाई करें। गरीब, किसानों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। भविष्य निर्माता आज के नौनिहालों की शिक्षा-दिक्षा में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए सरकार तत्पर है। हमारी सरकार ने प्रदेश में आईआईटी, आईआईएम जैसी बड़ी-बड़ी संस्थानें स्थापित की है। उच्च शिक्षा के लिए भी बाहर जाने की जरूरत नहीं है। अतिथियों ने इस मौके पर ‘‘मां के नाम एक पेड़’’ अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधा रोपण किया।   विधायक श्री मोती लाल साहू ने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आज प्राईवेट स्कूल से बेहतर परीक्षा परिणाम शासकीय स्कूलों मंें आ रहा है। शासकीय स्कूलों में प्रवेश के लिए काफी भीड़ लगी है, इससे शासकीय स्कूलों का महत्व और गुणवत्ता अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कम सुविधाओं और चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर परिणाम सराहनीय है। बच्चों को भी लगन और ईमानदारी से शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि नन्हें-नन्हें बच्चों को जीवन के नए पड़ाव में प्रवेश कराने आए हैं। उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है। उन्हांेने कहा कि सरकारी संस्थान में पढ़े-लिखे ज्यादा संस्कारी होते हैैं। आज के मंच में मंत्री, विधायक, कलेक्टर सहित जितने भी लोग है सभी सरकारी स्कूलों में पढ़कर आप लोगों के बीच उपस्थित हैं। आप लोगों को भी किसी प्राईवेट स्कूल के विद्यार्थियों को देखकर अपने आप को कमजोर आंकने की जरूरत नहीं है। आप लोगों में अपार शक्ति और जोश है, अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इच्छानुसार परिणाम हासिल कर सकते हैैं। विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अक्सर दूसरों के सुख सुविधओं और रहन-सहन को देखकर मन में उनकी तरह बनने की लालसा होती है। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे हर सुख सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम शाला में अनुशासन का पालन करते हैं। जीवन में भी अनुशासन से आगे बढ़ सकते हैं और अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षकों को स्कूल के बच्चों को भी अपने बच्चों की तरह जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सिंह, नगर निगम के कमिश्नर श्री अविनाश मिश्रा, जिला शिक्षाधिकारी श्री खण्डेलवाल, वार्ड केे पार्षद श्री वीरेन्द्र देवांगन सहित शिक्षक-शिक्षिकांए तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet