LATEST NEWS

राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रदेश में 6 से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़े का किया आयोजन

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि राजस्व विभाग का कार्य आम लोगों से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा बेहतर और पारदर्शी प्रशासन के लक्ष्य के अनुरूप लोगोंं के राजस्व संबंधी कार्य पूरी सजगता और संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रदेश में 6 से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। सभी राजस्व अधिकारी इस पखवाड़े के दौरान लंबित राजस्व प्रकरणों का अनिवार्य रूप से त्वरित निराकरण करें। वर्मा कलेक्टोरेट बलौदाबाजार में जिला स्तरीय विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। समीक्षा बैठक में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा की राजस्व विभाग में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन जैसे बहुत ही छोटे -छोटे कार्य होते है जो हर किसी से जुडा होता है। इन कामों का निपटारा समय पर कर दिया जाए तो लोगों में राजस्व विभाग के प्रति जो नजरिया है वह सकारात्मक हो सकता है। पहले एक गांव को चिन्हांकित कर राजस्व विवादमुक्त ग्राम बनाएं। ऐसे ग्राम के पटवारी आरआई को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात में जिले के नदी- नालों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है। इससे निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए। मंत्री  वर्मा ने कहा कि किसानों को खाद-बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो। खेत में पानी भरने से धान खराब होने पर किसानों को नि:शुल्क बीज प्रदाय करें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित सभी किसानों को पंजीकृत कर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बड़े सीमेंट सयंत्रों एवं खदानों में स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलबध कराने के लिए रोजगार मूलक प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सयंत्रो के द्वारा संचालित खनन इकाईयों में भी युवाओं को नियोजित कराएं। उन्होने अग्निवीर भर्ती में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल होने के लिए प्रेरित करने तथा कैरियर मार्गदर्शन एवं कोचिंग की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित कुछ सड़कें बहुत जल्द खराब होने की बात सामने आ रही है, ऐसे सड़को के निर्माणकर्ता ठेकेदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कोई समझौता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बलौदाबाजार बाई पास निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्कूल भवनों के जीर्णोद्धार, अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए शेष स्कूलों का चिन्हांकन कर प्रस्ताव  विभाग को भेजनें तथा एकल शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। बैठक में राजस्व मंत्री ने एजेंडा अनुसार विभिन्न विभागों के कार्यो का विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने राजस्व मंत्री द्वारा दिए गए निदेर्शों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी विभाग के अधिकारियो को दिए। उन्होने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

यामिनी पांडेय बनीं खेल संयुक्त संचालक, छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला

रायपुर। राज्य सरकार ने 19 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया। आदेश के मुताबिक, शैलाभ कुमार साहू व लवीना पांडेय को मंत्रालय के उपसचिव बनाए गए हैं। यामिनी पांडेय संयुक्त संचालक खेल, उमाशंकर अग्रवाल अपर आयुक्त नगर-निगम रायपुर, पदुमलाल यादव उपायुक्त राजस्व दुर्ग, उमेश पटेल अवर सचिव मंत्रालय, अरुण कुमार वर्मा, रजिस्ट्रार रेरा बनाए गए हैं। अन्य अधिकारियों में सुनील कुमार शर्मा रजिस्ट्रार कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि, सुमन राज संयुक्त कलेक्टर खैरागढ़ छुईखदान, सुमन राज- संयुक्त कलेक्टर, खैरागढ़-छुईखदान- गंडई, प्रदीप कुमार बैद्य- संयुक्त कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर, कैलाश प्रसाद वर्मा- प्रबंधक, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, शीतल बंसल- संयुक्त कलेक्टर, राजनांदगांव, बहादुर सिंह मरकाम- डिप्टी कलेक्टर, धमतरी, हितेश पिस्दा- डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग तरूण साहू- अवर सचिव, मंत्रालय, रानू मैथ्यूज- डिप्टी कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर, रश्मि वर्मा- उप संचालक, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा, रायपुर,अरविंद शर्मा- उपायुक्त, भू-अभिलेख नवा रायपुर, महेश शर्मा- डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर शामिल हैं।

शहरों के साथ-साथ गांवों के भी स्कूल अब बनते जा रहे आकर्षक

रायपुर शहरों के साथ-साथ गांवों के भी स्कूल अब आकर्षक बनते जा रहे हैं। नए शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ नौनिहालों को बेहतर शैक्षणिक परिवेश दिलाने स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। महासमुंद, कांकेर, सरगुजा और राजनांदगांव जिले में एक हजार 991 स्कूलों का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण किया जा चुका है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाल ही में शिक्षा विभाग के समीक्षा बैठक के दौरान सभी कलेक्टरों को अपने जिलों में स्कूलों की मरम्मत और जीर्णोद्धार के कार्य जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बाद सभी जिलों में स्कूलों की मरम्मत और जीर्णोद्धार के कार्य में तेजी आई है। स्कूलों को आकर्षक ढंग से भी सजाया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत किए जा रहे जीर्णोद्धार में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पक्की छत, कक्षाओं में टाईल्स और शाला परिसर में पेवर ब्लॉक के साथ रंगरोगन का कार्य किए जा रहे है। इन स्कूलों में ज्ञानवर्धक और कलात्मक चित्रकारी भी की जा रही है। स्कूलों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कक्ष आदि बनाए जा रहे हैं। नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के साथ ही स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव भी मनाएं जा रहें हैं। शालाओं में मरम्मत और जीर्णोद्धार होने से छात्रों एवं पालकों का रूझान भी इन विद्यालयों के प्रति बढ़ा है। विद्यालयों का कायाकल्प करने व आकर्षक बनाने की वजह से पालक अपने बच्चों को इन स्कूलों में दाखिला करा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले में स्कूलों में जीर्णोद्धार के 333, सरगुजा में 1104, राजनांदगांव में 280, कांकेर में 374 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं।

जनदर्शन में होगा समाधान, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निवास पर सीएम विष्णुदेव साय सुनेंगे लोगों की समस्याएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में प्रत्येक गुरुवार को जनदर्शन लगेगा। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दूसरा जनदर्शन कार्यक्रम है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय जनता की समस्या सुनेंगे। समस्याओं का निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश देंगे। पहली जनदर्शन कार्यक्रम में काशी ठाकुर अपनी बेटी की आंख के इलाज के लिए सहायता मांगने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से एक सप्ताह के भीतर पांच वर्षीय नूतन की आंख का इलाज हुआ। पांच वर्षीय नूतन ठाकुर की आंख का इलाज एक सप्ताह के भीतर हो गया है। नूतन की आंख में खेल-खेल में चोट लग गई थी, जिससे रेटिना खराब हो गया था। उसके पिता काशी ठाकुर मुख्यमंत्री निवास में 27 जून को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पास पहुंचे और उनसे नूतन की आंख का इलाज करने के लिए सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को नूतन का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। काशी ठाकुर आज अपनी बेटी को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नूतन को  दुलार, नाम पूछा और नूतन को अपना आशीर्वाद प्रदान किए। उन्होंने नूतन से कहा अच्छे से पढ़ाई करना। नूतन ने मुख्यमंत्री को बाल सुलभ सहजता के साथ गुलाब का फूल भेंट किया। काशी ठाकुर भी बेटी के इलाज के लिए मिली त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते नहीं थकते। नूतन के पिता दुर्ग के बोरसीभाटा में रहते हैं, वे माली का काम करते हैं। नूतन का इलाज दुर्गा के शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में चल रहा था । आंख की स्थिति देखकर डॉक्टरों ने बताया की आंख में कोई इंप्लांट नहीं हो सकता, इसलिए नकली आंख लगानी पड़ेगी। मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर सरकारी खर्च पर नूतन की दाई आंख में पत्थर की आंख लगाइए गई है। नूतन के इलाज के लिए दुर्ग सीएमएचओ द्वारा 25 हजार रुपए की राशि रायपुर के जीईरोड स्थित आर्ट आई सेंटर को उपलब्ध कराई गई। यह प्रोस्थेटिक सेंटर है, जहां कृत्रिम अंग बनाए जाते हैं। यहां नूतन की दाईं आंख में पत्थर की आंख लगाई गई है।

राशि में एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि और स्कूटी खरीदने एक लाख रूपए की राशि शामिल है

रायपुर योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में  टॉप-10 सूची में है, उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम से पूर्व पंजीकृत निर्माणी श्रमिकों के मेधावी बच्चों को नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 26 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मौजूद थे। मुख्यमंत्री साय ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में स्थान अर्जित करने वाले पंजीकृत श्रमिकों के 13 मेधावी बच्चों को नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि का चेक वितरित प्रदान किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मेधावी बच्चों को प्रदान किए गए दो-दो लाख रूपए की राशि में एक लाख रुपए प्रोत्साहन स्वरूप और एक लाख रूपए स्कूटी खरीदने के लिए दिए गए। यहां यह उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को, जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में टॉप-10 सूची में है, उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है। ज्ञात हो कि योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में निर्माण श्रमिक के 13 बच्चे टॉप-10 सूची में है। उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। इनमें कक्षा 10वीं में गरियाबंद जिले से कुमारी होनिशा, महासमुंद जिले से कुमारी डेनिसा, रायगढ़ जिले से कुमारी बबीता एवं उमा, सूरजपुर जिले से आयुष कुमार, बलरामपुर जिले से कुमारी अंशिका, जशपुर जिले से कुमारी मीना यादव, राजनांदगांव जिले से कुमारी वंशिका, बालोद जिले से तोषण कुमार, खोमेन्द्र, कुमारी पद्मनि, जिज्ञासा एवं कांकेर जिले से कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी वीदेका का नाम शामिल है।  

AAP जिला इकाई ने मनेंद्रगढ़ में प्रेस वार्ता आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग के बड़े भर्ती घोटाले का खुलासा किया

मनेंद्रगढ़  आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने  मनेंद्रगढ़ रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग में हुए बड़े भर्ती घोटाले का खुलासा किया। जिला सचिव विकास पांडेय ने बताया कि इस घोटाले में मुख्य सीएमएचओ सुरेश तिवारी और पूर्व डीपीएम सुलेमान खान हैं, जिनकी मिलीभगत से यह घोटाला अंजाम दिया गया। विकास पांडेय ने बताया कि बिना किसी प्रेस रिलीज के दस लोगों की अलग-अलग पदों पर जिले के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी नियुक्ति की गई। इन नियुक्तियों में कहा गया था कि ये सभी लोग 89 दिनों तक कार्य करेंगे, उसके बाद उनकी नियुक्ति समाप्त हो जाएगी। लेकिन, 100 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद ये सभी 10 लोग अभी भी मानदेय प्राप्त कर रहे हैं और ड्यूटी कर रहे हैं। विशेष रूप से सीएमएचओ सुरेश तिवारी ने अपने ड्राइवर की नियुक्ति स्वक्षता कर्मचारी के रूप में की है। जिला सचिव ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया गैरकानूनी है। पीएडिए और एएनएम के पदों पर बिना रोस्टर के भर्ती की गई है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के एच. आर. विभाग के अधिकारियों की भी संलिप्तता है। विकास पांडेय ने स्वास्थ्य मंत्री और कलेक्टर से मांग की कि सुरेश तिवारी को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए और अभी तक जितना मानदेय दिया गया है, उसे मौजूदा ब्याज के साथ प्रशासन वसूल करे। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की और इस घोटाले में शामिल सभी लोगों को जेल भेजने की बात कही। मीडिया के सवाल पर पांडेय ने कहा कि भाजपा के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल जब विपक्ष में थे, तो उन्होंने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी के नागरिकों को भ्रमित कर रखा था। उन्होंने कहा कि जब मनेंद्रगढ़ में गाड़ी चालक की मौत हुई थी, तब मसाल रैली निकाल कर डॉक्टर तिवारी को निलंबित करने की मांग की थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद विधायक श्याम बिहारी जायसवाल बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। अब उन्हें भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा है और अगर कोई पत्रकार आइना दिखा रहा है तो वे उससे नाराज होकर तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल के कट आउट को दूल्हे के रूप में तैयार कर घोड़ी पर बिठाकर पूरे इलाके में जुलूस चिरमिरी में अवैध कारोबार के विरोध में निकाला। यह झांकी निकाली गई थी। साथ ही सट्टे के अवैध कारोबार को लेकर सड़कों पर बैठकर शराब एवं जुए के उदाहरण के रूप में नाट्य रूपांतरण भी प्रस्तुत किया गया। इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि वह इस मुद्दे पर पूरी ताकत से लड़ेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि वे आम जनता के अधिकारों को पैसों के दम पर नहीं बिकने देंगे।

जनदर्शन : मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से एक सप्ताह के भीतर 5 वर्षीय नूतन की आंख का हुआ इलाज

जनदर्शन : मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से एक सप्ताह के भीतर 5 वर्षीय नूतन की आंख का हुआ इलाज त्वरित सहायता से गद्गद् नूतन के पिता आज बिटिया को लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री ने बिटिया को दुलारा और भरपूर आशीर्वाद दिया जनदर्शन में काशी ठाकुर अपनी बेटी की आंख के इलाज के लिए सहायता मांगने पहुंचे थे मुख्यमंत्री से मिलकर बताई थी अपनी व्यथा चोट की वजह से नूतन की दाईं आंख खराब हो चुकी थी डॉक्टरों की सलाह पर लगाई गई पत्थर की आंख, क्षतिग्रस्त आंख में इंप्लांट नहीं हो सकता     रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पांच वर्षीय नूतन ठाकुर की आंख का इलाज एक सप्ताह के भीतर हो गया है। नूतन की आंख में खेल-खेल में चोट लग गई थी जिससे उसका रेटिना खराब हो गया था। उसके पिता काशी ठाकुर मुख्यमंत्री निवास में 27 जून को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पास पहुंचे और उनसे नूतन की आंख का इलाज करने के लिए सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को नूतन का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए ।     काशी ठाकुर आज अपनी बेटी को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नूतन को  दुलार, नाम पूछा और नूतन को अपना आशीर्वाद प्रदान किए। उन्होंने नूतन से कहा अच्छे से पढ़ाई करना। नूतन ने मुख्यमंत्री को बाल सुलभ सहजता के साथ गुलाब का फूल भेंट किया। काशी ठाकुर भी बेटी के इलाज के लिए मिली त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते नहीं थकते।     गौरतलब है कि नूतन के पिता दुर्ग के बोरसीभाटा में रहते हैं, वे माली का काम करते हैं। नूतन का इलाज दुर्गा के शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में चल रहा था । आंख की स्थिति देखकर डॉक्टरों ने बताया की आंख में कोई इंप्लांट नहीं हो सकता, इसलिए नकली आंख लगानी पड़ेगी। मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर सरकारी खर्च पर नूतन की दाई आंख में पत्थर की आंख लगाइए गई है। नूतन के इलाज के लिए दुर्ग सीएमएचओ द्वारा 25000 रुपए की राशि रायपुर के जीईरोड स्थित आर्ट आई सेंटर को उपलब्ध कराई गई। यह प्रोस्थेटिक सेंटर है, जहां कृत्रिम अंग बनाए जाते हैं। यहां नूतन की दाईं आंख में पत्थर की आंख लगाई गई है।

संभाग में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए यूनिसेफ को किया आमंत्रित

रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए यूनिसेफ को आमंत्रित किया है। इस सहयोग के तहत यूनिसेफ मुख्य रूप से नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। जुलाई 2024 से जुलाई 2026 तक की इस द्विवर्षीय कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल के अथक प्रयासों से किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में इस परियोजना का वृहद क्रियान्वयन किया जाएगा। यूनिसेफ मुख्य रूप से नवनिर्मित जिला मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर में न केवल स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा बल्कि  स्वास्थ्य एवं पोषण को प्रभावित करने वाले अन्य घटकों जैसे शिक्षा, स्वच्छता, बाल संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी कार्य करेगा, जिसमें जिला स्तर पर सभी विभाग उचित वित्तीय एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान करेंगे। इस परियोजना के माध्यम से सरगुजा संभाग विशेषकर जिला मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर में स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यों को गति मिलेगी। बैठक में यूनिसेफ की ओर से प्रभारी राज्य प्रमुख श्री विलियम हैनलोन , स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ गजेंद्र सिंह व पोषण विशेषज्ञ डॉ अपर्णा देशपांडे उपस्थित थे।

अब किसानों को खेतों तक जाने में आसानी होगी, लड़ाई-झगड़े से भी छुटकारा मिलेगा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद रायपुर जिले में शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण करने और उनकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री पर कार्रवाई तेज हो गई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में राजस्व अमले ने ऐसे प्रकरणों पर बिना देरी के कार्रवाई शुरू की है। आज रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सेजबहार में ऐसी एक बड़ी कार्रवाई की गई है। राजस्व अमले ने सेजबहार में मुख्य सड़क के किनारे से लगी लगभग पांच एकड़ सरकारी जमीन को अवैध निर्माण और कब्जे से मुक्त कराया है। इस जमीन पर माना के बनरसी गांव निवासी संतोष डहरिया द्वारा अवैध कब्जा कर अवैध रूप से पक्का निर्माण करने और जमीन की अवैध खरीदी-बिक्री करने की शिकायत स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में की थी। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत को श्री साय ने गंभीरता से लिया और इसकी जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर रायपुर को दिए थे। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रकरण की जांच का जिम्मा रायपुर एसडीएम और उनके अमले को सौंपा था। राजस्व अमले द्वारा की गई जांच के बाद सेजबहार में मुख्य सड़क से लगी लगभग पांच एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होना पाया गया। इस जमीन पर अवैध कब्जाधारी ने पक्के निर्माण जैसे दुकान आदि भी बना लिए थे। राजस्व अमले को जमीन के अवैध रूप से दूसरे लोगों को बेचने की भी शिकायत मिली थी। सड़क के किनारे होने के कारण खेती-किसानी के इस मौसम में जमीन के पीछे के खेतों तक किसानों को जाने में भी परेशानी और लड़ाई-झगड़ा का सामना करना पड़ रहा था। आज एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, तहसीलदार श्री पवन कोसमा और अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती तुलसी राठौर ने राजस्व अमले के साथ पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों द्वारा इस भूमि पर अवैध रूप से बनाये गये पक्के दुकाननुमा निर्माण को तोड़ दिया है। इसके साथ ही लगभग पांच-छह लोगों द्वारा कुछ जमीन के कुछ हिस्से पर पोल लगाकर की गई तार फेसिंग को भी हटा दिया गया है। अब इस जमीन से बेजाकब्जा हट जाने से किसानों को भी अपने खेतों तक जाने के लिए आसानी से रास्ता मिल जाएगा और सरकारी जमीन की सुरक्षा भी हो जाएगी। किसान चालू मानसून मौसम में खेतों में फसलों की बोआई आसानी से कर पाएंगे। इसके साथ ही उन्हें अपनी कास्तकारी जमीन में आने-जाने के लिए झगड़-लड़ाई मारपीट से भी मुक्ति मिल जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के लिए सेजबहार गांव के निवासियों श्री शारदा राम साहू, श्री कामता प्रसाद साहू, श्री ललित साहू, श्री खेलन साहू, श्री दीनदयाल रात्रे, श्री दल्लू यादव श्री संतोष बघेल आदि ने मुख्यमंत्री श्री साय और जिला प्रशासन का आभार जताया है। सभी गांव वासियों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले के विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री साय से थल सेना के ब्रिगेडियर अमन आनंद ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में थल सेना के  ब्रिगेडियर अमन आनंद ने सौजन्य मुलाकात की। वे  वर्तमान में भारतीय थल सेना के छत्तीसगढ़ और उड़ीसा सब एरिया के कमांडर हैं। मुलाकात के दौरान ब्रिगेडियर श्री आनंद ने मुख्यमंत्री के समक्ष छत्तीसगढ़ में आर्मी की आगामी कार्ययोजना के सम्बन्ध में चर्चा की। ब्रिगेडियर श्री आनंद ने  बताया की भारतीय थल सेना आगामी 5 और 6 अक्टूबर को रायपुर में नो योर आर्मी कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को और विशेषकर बच्चों को आर्मी के बारे में विस्तार से जानने और समझने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि यहां के बच्चों को चुनकर देश भर के फौज के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों में अध्ययन भ्रमण कराया जाएगा। इससे इन बच्चों में आर्मी के अनुशासन, देश प्रेम, सेना का देश के प्रति योगदान को जानने और इसमें शामिल होने का उत्साह जगेगा।   ब्रिगेडियर श्री आनंद ने बताया की नो योर आर्मी कार्यक्रम में आर्मी के युद्ध में काम आने वाले हथियारों  सहित अन्य विधाओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में  प्रदर्शित टैंक, तोप, हवा में मार करने वाले हथियार, ब्रिजिंग इक्विपमेंट सहित अन्य हथियारों के बारे में यहां के लोगों को देखने और जानने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही  डॉग शो, आर्मी में बजने वाले आकर्षक बैंड शो, मार्शल म्यूजिक प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा।

सीएम साय प्रदेश भर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे, जानेगे उनकी समस्याओं

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन गुरुवार 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश भर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन आरंभ हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक गणों ने हिस्सा लिया, और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे। सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के  निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए द्य जनदर्शन में दिव्यांग जनों को भी त्वरित सहायता प्रदान की गई। पिछले  जनदर्शन में आए सभी नागरिकों को टोकन प्रदान किए गए और उनके आवेदन जनदर्शन के पोर्टल में अपलोड किए गए हैं तथा इस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है।  

शहर में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने प्रमोद दुबे के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया ज्ञापन

रायपुर शहर में विगत कुछ माह से लगातार हो रही हत्या, घर घुसकर मारपीट, चैन स्नेचिंग,अवैध शराब बिक्री एवं चाकू बाजी को लेकर सख्त कार्यवाई एवं इस पर रोक लगाने की मांग को लेकर रायपुर नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा। श्री दुबे ने कहा कि अपराधियों ने शहर में दहशत का माहौल निर्मित करते हुए भययुक्त वातावरण में जीने शहरवासियों को मजबूर कर दिया है। पिछले दिनों की घटनाओं को ज्ञापन में उल्लेखित करते हुए उन्होने बताया कि शैलेन्द्र नगर में ऋषभ बिल्डर्स के प्रोपराइटर ऋषभ कटारिया के परिवार पर घर घुसकर जानलेवा हमला,एक आदिवासी छात्र की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रियदर्शिनीनगर में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग,कबीर नगर में जुए की घटना के साथ चाकूबाजी 18 जून को हुई थी,जिसके अपराधी आज तक पकड़े नहीं जा सके। सुंदरनगर,आजाद चौक में रविवार को चाकूबाजी की 3 घटनाएं एक साथ घटित हो गई। इन घटनाओं के अलावा चौक चौराहों पर देर रात तक गुंडों का जमावड़ा आम बात हो गई है, जिसे रोकना अत्यंत आवश्यक है।अत: आपसे आग्रह है कि इन घटनाओं के आरोपी पकड़े जाएं,उन पर कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन व्यवस्था सुनिश्चित करें। ज्ञापन देने नगर निगम अध्यक्ष प्रमोद दुबे के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे,एमआईसी सदस्य श्री कुमार मेनन, सुंदर जोगी, सतनाम पनाग, देवेंद्र यादव, उत्तम साहू, संतोष बाघमार, प्रमोद देशपांडे, शैलेन्द्र सिंह चौहान, मनोज जैन, मूलचंद जैन, बाक? अब्बास, अमित नायडू, सैफ मोहम्मद, आसिफ, मुन्ना मिश्रा, भूपेंद्र जल छत्री सहित अन्य शामिल रहे।

12 लोगों पर मुकदमा, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में धान खरीदी में एक करोड़ का फर्जीवाड़ा

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामनुजगंज आदिम जाति सहकारी समिति महावीरगंज के धान उपार्जन केंद्र विजयनगर में 1 नवंबर 2023 से 5 फरवरी 2024 के मध्य धन एवं बारदाना के 1 करोड़ 14 लाख 733 रुपए फर्जीवाड़ा के मामले में खाद्य अधिकारी के रिपोर्ट पर धान खरीदी प्रभारी सहित 2 1लोगों के विरुद्ध धारा 409 के तहत विजयनगर थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्राप्त जानकारी के विजयनगर धान उपार्जन केंद्र में धान की कमी होने पर जांच अधिकारी बी तिर्की अंकेक्षण अधिकारी कार्यालय सहायक आयुक्त, सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं बलरामपुर से कराया गया। जांच प्रतिवेदन के अनुसार खरीदी प्रभारी मंजर अंसारी के द्वारा 9491.20 क्विंटल धान खरीदी किया गया एवं 9491.20 क्विंटल धान का उठाव पूर्ण किया गया। जबकि आरिफ अंसारी पिता समदानी द्वारा कल 68152.40 क्विंटल धान क्रय किया गया और मात्र 64576.22 क्विंटल धान का उठाव कराया गया। तथा शेष धान की मात्रा 3576.18 क्विंटल को आरिफ अंसारी के द्वारा उठाव नहीं कराया गया। जांच अधिकारी द्वारा सत्यापन करने पर उपार्जन केंद्र विजयनगर में वर्तमान एक भी धान भरे हुए बारदाना की उपलब्धता नहीं पाया गया है जो खरीदी कार्य में लापरवाही को दर्शाता है एवं गलत तरीके से खरीदी किया जाना प्रतीत होता है। जिसके लिए खरीदी प्रभारी आरिफ पंसारी पिता समदानी, फड़ प्रभारी मतीन, जियाउल अंसारी, संतोष यादव,सुनील, दिनेश, सकेन्द्र, महबूब,संतू लाल, अवधेश, शिवकुमार तथा बारदाना प्रभारी गुलाब सिंह जिम्मेदार माना गया। जिनके द्वारा 3576.18 क्विंटल धान की राशि एक करोड़ 10 लाख 86 हजार 158 रुपए एवं बारदाना 12983 नाग बारदाना की कीमत 3 लाख 24 हजार 575 रुपए कुल राशि 1 करोड़ 14 लाख 10 हजार 733 रुपए का अनियमितता किया गया है। जिनके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने के लिए खाद्य अधिकारी प्रशांत रजवाड़ों के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया जिस पर सभी के विरुद्ध 409 के तहत विजयनगर थाने प्राथमिक की दर्ज की गई।

अरुण साव ने सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित

रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में बताया कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के 253 किलोमीटर लंबाई के उन्नयन एवं चौड़ीकरण के 18 कार्यों के लिए 3289 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही भविष्य में प्रस्तावित 1006 किलोमीटर लंबाई के आठ कार्यों के सर्वेक्षण एवं डीपीआर के लिए 35 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए इतनी बड़ी राशि का प्रावधान करने के लिए भारत सरकार तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आठ से 11 जुलाई के बीच अच्छी वर्षा का अनुमान

बिलासपुर  न्यायधानी में सोम को रिमझिम फुहारों के साथ हल्की वर्षा हुई। भू अभिलेख शाखा के मुताबिक 15.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मंगल की सुबह से मौसम सुहाना बना रहा। दिन में तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम है। रात में भी अब ठंडी हवाएं चलने लगी है। गर्मी का असर कम हुआ है, दोपहर में हल्की उमस रही। मौसम विभाग की मानें तो बिलासपुर संभाग में बुधवार को भी वर्षा का अनुमान है। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक देशभर में अब दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रीय हो गया। एक द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से असम तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार के ऊपर 3.1 किमी से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। प्रदेश में पांच जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने, वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की सम्भावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र सरगुजा संभाग के जिले तथा उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिले संभावित है। इधर मंगलवार को दिनभर मौसम शानदार बना रहा। आसमान में चारों ओर बादल थे। रिमझिम फुहारें चलती रही। हल्की बूंदाबांदी के बीच लोग वर्षाऋतु का खूब आनंद उठा रहे थे। यह स्थिति अभी आगे भी बनी रहेगी। प्रमुख शहरों का तापमान शहर                            अधिकतम          न्यूनतम बिलासपुर                    28.2                   24.1 पेंड्रारोड                        25.7                 21.2 अंबिकापुर                    24.8                22.6 माना                           31.0                24.6 जगदलपुर                    30.4               24.7

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet