LATEST NEWS

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस, छत्तीसगढ़-दुर्ग में अंकुर शर्मा का अवैध कब्जा किया ध्वस्त

दुर्ग/भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रवर्तन विभाग ने फिर आज गोलीकांड के आरोपी अंकुर शर्मा के घर पर बुलडोजर चला है। प्रवर्तन विभाग की टीम ने सेक्टर 6 के अवैध कब्जे को ध्वस्त किया है इस मौके पर बड़ी संख्या पुलिस की टीम भी कार्यवाही के दौरान मौजूद रही। पुलिस को गोलीकांड के आरोपी अंकुर शर्मा के घर तलाशी के दौरान चाकू बरामद हुआ है। भिलाई के सेक्टर 6 सड़क एवेन्यू में बीएसपी की टीम ने आरोपी अंकुर शर्मा के घर सहित 13 घरों को अवैध मकान खाली करा कर बुलडोजर चलाया मकान के दरवाजे और खिड़की तक निकाल लिए गए जिसके बाद नल कनेक्शन को भी काट दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध मकान फिनायल, अगरबात्ती बनाने की मशीन समेत बड़ी संख्या फटाका भी बरामद किया गया। पुलिस ने गोलीकांड में अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू गिरफ्तार किया है वही मुख्य आरोपी अमित जोंश और सागर उर्फ डागी बाग अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार है। आपको बता दें कि 25 व 26 जून की दरम्यानी देर रात ग्लोब चौक के पास अमित जोश एवं उसके साथी सागर बांध उर्फ डांगी, अंकुर शर्मा एवं यशवंत नायडू के द्वारा विश्रामपुर निवासी रमनदीप व उसके दो दोस्त आदित्य सिंह एवं सुनील यादव पर पिस्टल से 3 फायर किया गया था। इस गोलीकांड में आदित्य सिंह एवं सुनील यादव को गोलियां लगी थी। इस घटना में शामिल दो आरोपियों में अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू को भिलाई नगर पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अमित जोश एवं सागर बाग की तलाश में पुलिस जुटी की।

हृदय की मुख्य नस में 90 प्रतिशत रुकावट का एक्जाइमर लेजर विधि से किया सफल उपचार

रायपुर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में 66 वर्षीय एक मरीज के किडनी को खून की आपूर्ति करने वाली बायीं धमनी में सौ प्रतिशत रुकावट तथा हृदय की मुख्य नस में 90 प्रतिशत रुकावट का एक्जाइमर लेजर विधि से सफल उपचार किया गया। उपलब्ध मेडिकल लिटरेचर के अनुसार विश्व में लेजर एंजियोप्लास्टी द्वारा किडनी की नस के पूर्ण ब्लॉक के उपचार का यह पहला केस है। एसीआई के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुए इस उपचार में मरीज के किडनी की धमनी यानी रीनल आर्टरी और कोरोनरी आर्टरी का एक साथ उपचार कर मरीज को रीनल फेल्योर और हार्ट फेल्योर होने से बचा लिया गया। इन दोनों इंटरवेंशनल प्रोसीजर को क्रमश: लेफ्ट रीनल आर्टरी क्रॉनिक टोटल ऑक्लूशन एवं इन स्टंट री-स्टेनोसिस ऑफ कोरोनरी आर्टरी कहा जाता है। इस केस में पहली बार रीनल का 100 प्रतिशत ऑक्लूशन (रुकावट) था जिसके कारण बी. पी. कंट्रोल में नहीं आ पा रहा था। किडनी खराब हो रही थी। समय पर इलाज नहीं होता तो किडनी फेल हो जाती। डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने केस के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि मरीज के किडनी को खून की आपूर्ति करने वाली दोनों नसों में ब्लॉकेज था। एक में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज/रुकावट था एक में 70-80 प्रतिशत ब्लॉकेज था। लेफ्ट रीनल आर्टरी जहां से शुरू होती है, वहीं मुख्य ब्लॉकेज था। इसके कारण खून का प्रवाह बिल्कुल बंद हो चुका था। इसके साथ ही मरीज के हृदय की मुख्य नस में ब्लॉकेज था जिसके लिए उसको 2023 में निजी अस्पताल में स्टंट लगा था जो बंद हो चुका था। यह स्टंट पूरी तरह ब्लॉक हो गया था। इन सब समस्याओं के कारण मरीज को हार्ट फेल्योर हाइपरटेंशन, सांस लेने में तकलीफ और बी. पी. कंट्रोल में नहीं आ रहा था। ऐसे किया उपचार सबसे पहले लेफ्ट रीनल आर्टरी जो 100 प्रतिशत ब्लॉक थी, उसमें कठोर ब्लॉकेज होने की वजह से एक्जाइमर लेजर से उसके लिए रास्ता बनाया फिर बैलून से उस रास्ते को बड़ा किया जिससे उसमें स्टंट लगाकर उस नली को पूरी तरह खोल दिया गया और नार्मल फ्लो को किडनी में वापस चालू किया गया। ब्लॉकेज खोलने के साथ ही बी. पी. में परिवर्तन आने शुरू हुए और बी. पी. कम हो गया। इंट्रावैस्कुलर अल्ट्रासाउंड के जरिये स्टंट को देखकर यह कन्फर्म किया गया कि वह ठीक से अपने स्थान पर स्थापित हुआ है या नहीं। पूर्व में हुई एंजियोप्लास्टी के कारण हृदय की बायीं साइड की मुख्य नस लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग आर्टरी में डाले गये स्टंट के अंदर 90 प्रतिशत से भी ज्यादा रुकावट पायी गयी। इसको भी पहले लेजर के जरिये ब्लॉकेज खोलकर रास्ता बनाया गया। फिर बैलून करके उस रास्ते को बड़ा किया गया फिर इंट्रा वैस्कुलर अल्ट्रासाउंड के जरिए स्टंट ब्लॉकेज के क्षेत्र को देखा। चूंकि रूकावट स्टंट के साथ-साथ स्टंट के बाहर की थी, इस वजह से एक नया स्टंट डालकर उस रूकावट को खोलने का निर्णय लिया गया। एक अतिरिक्त स्टंट डालकर दोनों रुकावट का इलाज किया गया। आईवीयूएस करके पूरी प्रक्रिया की वास्तविक वस्तुस्थिति को देखा। अंतत: दोनों प्रक्रिया सफल रही। मरीज अब ठीक है तथा डिस्चार्ज लेकर घर जाने को तैयार है।

समाज ने रैली निकालकर सीएम को सौंपा ज्ञापन, छत्तीसगढ़-गौरेला में रंजना यादव की हत्या ने पकड़ा तूल

गौरेला. गौरेला के भीड़भाड़ वाले जगह पर 26 जून को दिनदहाड़े हुए रंजना यादव की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज यादव समाज के लोगो ने गौरेला के संजय चौक से एसडीएम कार्यालय तक पैदल रैली निकालकर पहुचे और एसडीएम को राज्यपाल मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौपते हुए आरोपी को फाँसी देने के साथ मृतिका के परिजनों को मुआवजा व घर के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग की है। 26 जून को गौरेला के भीड़भाड़ वाले एसबीआई बैंक के पास दिन दहाड़े युवती की चाकू मारकर हत्या करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज यादव समाज के लोगों के द्वारा गौरेला के संजय चौक से पैदल रैली निकालकर पुलिस थाना होते हुए सैकड़ों यादव समाज के लोग तहसील चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुचे इस दौरान समाज के लोगो के द्वारा नारेबाजी करते हुए रंजना के हत्यारे को फाँसी दो का नारेबाजी करते रहे। जहां पर समाज के लोगो ने एसडीएम पेण्ड्रा रोड़ को ज्ञापन सौंपा है जिसमे उन्होंने रंजना यादव की दिन दहाड़े हुए हत्या के मामले में दोषी युवक को फाँसी देने पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि 1 करोड़ रुपए व पीड़ित परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिए जाने की मांग की है। वहीं समाज के लोगों ने बहन बेटियों के सुरक्षा को लेकर भी सवालिया निशान उठा रहे है। वहीं मामले में एसडीएम पेण्ड्रा रोड का कहना है समाज के लोगो के द्वारा ज्ञापन दिया गया है मामले में शासन को उनका ज्ञापन भेजा जाएगा।

मानवता हुई शर्मसार, पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

जांजगीर चांपा शराबी पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री से दुष्कर्म किया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 30 जून की सुबह घरेलू काम करने दूसरे के घर गई थी। घर पर 12 साल की बेटी, 10 और 5 साल के दो बेटे थे। जब वह काम से शाम 6.30 बजे वापस घर पहुंची तो नाबालिक लड़की ने अपने साथ उसके पिता द्वारा किए दुष्कर्म की जानकारी दी। बालिका ने बताया कि शराब के नशे में दोपहर 3 से 4 बजे के बीच उसके पिता देवराज कैवर्त्य घर आया और उसे अलग कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी उसके बड़े बेटे ने भी दी कि उसके पिता ने दोनो भाई को पैसे देकर बिस्किट लाने के लिए भेजा था और दीदी के साथ गलत काम किया। अकलतरा थाना में आरोपी पिता देवराज कैवर्त्य (36) के खिलाफ धारा 376(3) व पाक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपित को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। 36 साल के कलयुगी पिता द्वारा नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले की सर्वत्र निंदा हो रही है।

कई घटनाओं में शामिल, छत्तीसगढ़-सुकमा में पांच-पांच लाख के दो हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण

सुकमा. सुकमा जिले में एक बार फिर से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से जिलें में सक्रिय 01 महिला हार्डकोर माओवादी सहित 02 हार्डकोर माओवादियों के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पित महिला माओवादी लगभग 22- 23 वर्ष एवं पुरूष माओवादी लगभग 14-15 वर्षां तक माओवादी संगठन में सक्रिय रहकर कई बड़ी-बड़ी माओवादी घटनाओं में शामिल रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पदों के अनुरूप दोनों माओवादियों पर 05-05 लाख कुल 10 लाख रूपये का इनाम घोषित है। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नीयद नेल्ला नार ’’ योजना से प्रभावित तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके षोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में कोंटा एरिया कमेटी सदस्य सक्रिय 01 महिला सहित 02 माओवादी जो क्रमशः 01. सोड़ी गजेन्द्र उर्फ हड़मा पिता स्व. हुंगा (कोंटा एरिया कमेटी सदस्य/एर्राबोर सिविल ऑर्गनाईजेशन कमाण्डर, ईनामी 05 लाख रूपये) उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी वीराभट्टी थाना भेजी जिला सुकमा (छ0ग0) एवं 02. महिला सोड़ी मंजूला उर्फ मड़कम मंजूला पति कमलेश पिता स्व. सोड़ी हुंगा (कोण्टा एरिया कमेटी सदस्या/पोलमपल्ली एलओएस कमाण्डर/ सिविल ऑर्गनाईजेशन कमाण्डर, ईनामी 05 लाख रूपये) उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी करीगुड़म थाना चिंतागुफा जिला सुकमा (छ0ग0) के द्वारा  पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण किया। दोनों आत्मसमर्पित माओवादियों को कपड़ा एवं प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रूपये प्रदाय किया गया। दोनों आत्मसमर्पित माओवादियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे। सुकमा पुलिस ने दोनों आत्म समर्पित नक्सलियों की जानकारी का विवरण जारी किया है जिसके अनुसार सोड़ी गजेन्द्र उर्फ हड़मा पिता हुंगा निवासी वीराभट्टी थाना भेजी (कोंटा एरिया कमेटी सदस्य/एर्राबोर सिविल ऑर्गनाईजेशन कमाण्डर, ईनामी 05 लाख) इन घटना/गतिविधियों में रहे शामिल   गौरतलब है कि दोनों ही नक्सली कई घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। ग्राम भेजी और इंजरम कैम्प के बीच एम्बुश की घटना:- वर्ष 2003 में भेज्जी और इंजरम कैम्प के बीच एन0एम0 30 मार्ग पर रोड़ ओपनिंग पार्टी पर एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की घटना में शामिल रही। ग्राम जारागट्टा (जिला नारायणपुर) एम्बुश की घटना:- वर्ष 2007 में ग्राम जारागट्टा के पास मोटर सायकल से आने वाले पुलिस जवानों पर एम्बुश लगाकर फायरिंग की घटना में शामिल रही। कोंगेरा एम्बुश (जिला नारायणपुर) वर्ष 2010 में टीसीओएस के दौरान ग्राम कोंगेरा के पास पुलिस गस्त पार्टी पर एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की घटना, 02 नक्सली मारे गये थे।

डिप्‍टी सीएम ने रीपा की जांच के लिए गठित समिति की जांच के बारे में जानकारी ली

रायपुर छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जिला मुख्यालयों में महिला पिंक थाने खुलेंगे। इस संबंध में विभागीय तैयारी की जा रही है। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यहां मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय बैठक में महिला पिंक थाने शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह थाने महिलाओं के लिए सुरक्षित और सहयोगात्मक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 258 सड़कों की प्रगति की समीक्षा की। ये सड़कें पिछले पांच-छह वर्षों से नक्सली गतिविधियों और सुरक्षा के अभाव में अपूर्ण थीं। उन्होंने इन सड़कों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए। यह भी पढ़ें ओडिशा की महिला से रायपुर में अजीब ठगी, मुर्गे के नाम पर एक लाख 35 हजार का लगाया चूना, घटना सुनकर हर कोई हैरानओडिशा की महिला से रायपुर में अजीब ठगी, मुर्गे के नाम पर एक लाख 35 हजार का लगाया चूना, घटना सुनकर हर कोई हैरान उन्होंने स्व सहायता समूहों के उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अपलोड करने और स्वयं का भी एप्‍लीकेशन बनाने को कहा। साथ ही मुख्य सचिव के नेतृत्व में रीपा की जांच के लिए गठित समिति की जांच के बारे में जानकारी ली और स्व सहायता समूहों के भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की। इसकी भी हुई समीक्षा 1. जनमन योजना के तहत बन रहे प्रधानमंत्री आवास, मानव दिवस सृजन, प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर, महतारी सदन और तीन हजार से अधिक जनसंख्या वाले ग्राम पंचायतों में मास्टर प्लान बनाने की समीक्षा। 2. मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण अनुदान योजना को पुनः शुरू करने और विभाग में लंबित अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन मामलों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। रोजगार एप के प्रचार-प्रसार के निर्देश उप मुख्यमंत्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ रोजगार एप के प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, जिससे कभी भी, कहीं से भी रोजगार सहायता के लिए पंजीयन, नवीनीकरण और अपडेशन का कार्य ऑनलाइन किया जा सके। इस एप के माध्यम से आवेदकों को भौतिक सत्यापन के लिए जिला रोजगार एवं रोजगार मार्गदर्शन केंद्र आने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदक अपनी पंजीयन पत्र को आनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे और विभिन्न प्रकार की सूचनाएं इस एप के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, रोजगार मेला और प्लेसमेंट कैंप की जानकारी भी इस एप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

कलेक्टर डॉ. सिंह के नेतृत्व में राजस्व अमले की कार्रवाई, सेजबहार में सरकारी जमीन से हटाया गया बेजा कब्जा

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद रायपुर जिले में शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण करने और उनकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री पर कार्रवाई तेज हो गई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में राजस्व अमले ने ऐसे प्रकरणों पर बिना देरी के कार्रवाई शुरू की है। आज रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सेजबहार में ऐसी एक बड़ी कार्रवाई की गई है। राजस्व अमले ने सेजबहार में मुख्य सड़क के किनारे से लगी लगभग पांच एकड़ सरकारी जमीन को अवैध निर्माण और कब्जे से मुक्त कराया है। इस जमीन पर माना के बनरसी गांव निवासी संतोष डहरिया द्वारा अवैध कब्जा कर अवैध रूप से पक्का निर्माण करने और जमीन की अवैध खरीदी-बिक्री करने की शिकायत स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में की थी। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत को श्री साय ने गंभीरता से लिया और इसकी जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर रायपुर को दिए थे।     कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रकरण की जांच का जिम्मा रायपुर एसडीएम और उनके अमले को सौंपा था। राजस्व अमले द्वारा की गई जांच के बाद सेजबहार में मुख्य सड़क से लगी लगभग पांच एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होना पाया गया। इस जमीन पर अवैध कब्जाधारी ने पक्के निर्माण जैसे दुकान आदि भी बना लिए थे। राजस्व अमले को जमीन के अवैध रूप से दूसरे लोगों को बेचने की भी शिकायत मिली थी। सड़क के किनारे होने के कारण खेती-किसानी के इस मौसम में जमीन के पीछे के खेतों तक किसानों को जाने में भी परेशानी और लड़ाई-झगड़ा का सामना करना पड़ रहा था।     आज एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, तहसीलदार श्री पवन कोसमा और अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती तुलसी राठौर ने राजस्व अमले के साथ पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों द्वारा इस भूमि पर अवैध रूप से बनाये गये पक्के दुकाननुमा निर्माण को तोड़ दिया है। इसके साथ ही लगभग पांच-छह लोगों द्वारा कुछ जमीन के कुछ हिस्से पर पोल लगाकर की गई तार फेसिंग को भी हटा दिया गया है। अब इस जमीन से बेजाकब्जा हट जाने से किसानों को भी अपने खेतों तक जाने के लिए आसानी से रास्ता मिल जाएगा और सरकारी जमीन की सुरक्षा भी हो जाएगी। किसान चालू मानसून मौसम में खेतों में फसलों की बोआई आसानी से कर पाएंगे। इसके साथ ही उन्हें अपनी कास्तकारी जमीन में आने-जाने के लिए झगड़-लड़ाई मारपीट से भी मुक्ति मिल जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के लिए सेजबहार गांव के निवासियों श्री शारदा राम साहू, श्री कामता प्रसाद साहू, श्री ललित साहू, श्री खेलन साहू, श्री दीनदयाल रात्रे, श्री दल्लू यादव श्री संतोष बघेल आदि ने मुख्यमंत्री श्री साय और जिला प्रशासन का आभार जताया है। सभी गांव वासियों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले के विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रेलवे का यूटीएस आन मोबाइल एप यात्रियों के लिए बेहद कारगर

बिलासपुर स्टेशनों में महिला रेलकर्मी हेल्प डेस्क लगाकर यह भी बता रही है कि रेलवे की मंशा है कि दैनिक यात्री अधिक से अधिक इसका लाभ उठाकर राहत पा सकते हैं। टीम खूब प्रचार- प्रसार कर रही है। भारतीय रेलवे दैनिक यात्रा करने वाले छात्र व अलग–अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले कर्मचारी व व्यापारी वर्गों को कम खर्च में अधिक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुमत दूरी (150 किमी) तक के लिए मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) की सुविधा प्रदान दी है। मासिक सीजन टिकट नियमित टिकट की तुलना में अत्यधिक किफायती है। जिससे दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों की मासिक यात्रा खर्च में काफी बचत होती है। इस प्रकार उन्हें एक बड़ी आर्थिक राहत मिलती है। वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में पर्यवेक्षकों व कर्मचारियों की टीम द्वारा मासिक सीजन टिकट से होने वाले लाभ से अवगत कराते हुए यात्रियों को मासिक सीजन टिकट का उपयोग करने के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है। यूटीएस आन मोबाइल एप की सहायता से मासिक सीजन टिकट घर बैठे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही टिकट का भुगतान आर-वालेट के माध्यम से करने पर तीन फीसद अतिरिक्त बोनस भी प्राप्त किया जा सकता है। मासिक सीजन टिकट न केवल यात्रियों की यात्रा को आसान बनाता है बल्कि, उनके समय और धन की भी बचत करता है। जानिए स्लैब अनुसार किराया द्वितीय श्रेणी मासिक सीजन टिकट का किराया किमी के स्लैब के अनुसार 1–20 किमी तक 100 रुपए, 21–45 किमी तक 185 रुपए, 46–70 किमी तक 270 रुपए, 71–100 किमी तक 355 रुपये, 101 –135 किमी तक 440 रुपए व 136–150 किमी तक का 525 रुपए किराया लगता है। यह किराया एक महीने का है| बिलासपुर स्टेशन से रायपुर स्टेशन की दूरी 110 किमी है। जिसका मासिक सीजन टिकट का किराया मात्र 440 रुपए है। यदि प्रतिदिन टिकट लेकर यात्रा की जाय तो एक माह का किराया 1800 रुपए होता है, यानी महीने में यात्री का 1360 रुपए की बचत कर सकता है। इस प्रकार यात्री को केवल 25 प्रतिशत किराए की राशि से महीने भर यात्रा की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा बार-बार टिकट खरीदने के झंझट से मुक्ति मिली है। जिससे मासिक सीजन टिकट धारक की यात्रा समय की बचत होगी। इस समय का उपयोग वह दूसरे जरूरी कार्य के लिए कर पाएंगे।

‘जरा सा कुदरत ने क्या नवाजा कि आ के बैठे हो पहली सफ में…’, छत्तीसगढ़-कबीरधाम के भाजपा सांसद का अखिलेश पर शायराना हमला.

कबीरधाम. कवर्धा-राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए मुखरता से अपनी बात रखी। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला। सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि जिस तरह से सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में अपनी बात रखी, वहीं अखिलेश यादव ने जिस तरह से शेर-शायरी से अपनी बात की शुरुआत की। इस पर सांसद संतोष पांडेय ने शायराना लहजे में ही उन्हें जवाब दिया। अखिलेश यदव पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि जरा सा कुदरत ने क्या नवाजा, आके बैठे हो पहली सफ में, तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए सांसद पांडेय ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को सदन में अपने भाषण के दौरान बार-बार भगवान शिव की तस्वीर दिखा रहे थे, उनको बताना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, जो कांग्रेस के नेता हैं, महादेव के नाम पर सट्टा चला रहे थे इसके चलते भगवान शंकर का नाम व छत्तीसगढ़ बदनाम हुआ है। इस पर राहुल गांधी जवाब देंगे? उन्होंने राहुल गांधी के भाषण का जिक्र करते हुए कहा, नेता प्रतिपक्ष ने हिंदुओं का अपमान किया कल सदन में मर्यादा को तार-तार करने की कोशिश की गई। सांसद पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सरकार ने पिछले दस साल में कई ऐसे काम को पूरा करके दिखाया है जो असंभव लगते थे और सरकार आगे भी अनेक ऐसे काम पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल ‘चिनाव रेलवे ब्रिज’ इसका उदाहरण है। सांसद पांडेय ने आरोप लगाया कि ‘‘विपक्ष के खून में गंदी राजनीति है। इन्होंने भारतीय कोविड टीकों का, सेंट्रल विस्टा के निर्माण का विरोध किया। कांग्रेस वाले केवल गरीबों की चर्चा करते रहे लेकिन मोदी सरकार ने गरीबों और अंत्योदय के लिए काम किया है।

एक महिने से सड़क पर गड्डा कर छोड़ भुला निगम, व्यवसाई खुद से भरे गड्डे

बिलासपुर इस गडडे की वजह से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, साथ ही स्कूली बच्चे कई बार इस गडडे में फंसकर गिरते रहे, लेकिन एक महिना हो जाने के बाद भी निगम को इस गड्डे को पटाने का समय नहीं मिला। ऐसे में एक टेंट व्यवसाई बेसूध निगम को आइना दिखाने का काम किया।जिसने खुद से एक मजदूर किया और मिट्टी और मलबा का व्यवस्था कर उक्त गड्डे को पटवाने का कार्य कर शहर हित के लिए एक जागरूक नागरिक के रूप में अपने जिम्मेदारी का निर्वहन किया। मालूम हो कि तकरीबन एक महिने पहले श्रीकांत वर्मा मार्ग मोड़ (ट्रैफिक सिग्नल के पास) पर बिछाई गई पानी सप्लाई की मुख्य पाइपलाइन छतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत के लिए सड़क को तकरीबन बारह फीट गहराई और दस फीट चौड़ाई तक खोदा गया। लेकिन काम पूरा होने के बाद गडडे में मिटटी डालकर निगम कर्मी चले गए और सड़क एक ही दिन में धंस गई। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही में परेशानी होने लगी। वाहनों के चलने से गडडा बढ़ता गया। हालत इतने खराब हो गए कि ट्रैफिक सिग्नल वाला चौक होने के बाद भी वाहनों की आवाजाही इसके वजह से प्रभावित हो गई। वही रात के समय दो पहिया वाहन चालक सीधे इसमे जाकर फंसने लगे। वही अब बच्चों की स्कुल चालू हो गया है, ऐसे में सुबह से बच्चे स्कूल जाने के लिए निकलने है और रोजाना कोई न कोई बच्चा इसमे फंस के गिर जा रहे है। हो रही समस्या के बाद भी नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है और लोग परेशान हो रहे। वही लोगों की इस परेशानी को देखते हुए अज्ञेय नगर में रहने वाले टेंट व्यवसाई राजेश मुदलियार ने इस गड्डे को पटाने का जिम्मा उठाया और मंगलवार की शाम एक मजदूर, मिटटी और मलबा लेकर खुद पहुंच गए और गड्डे को पटवाकर आने-जाने वाले वाहन चालकों को इस गडडे से राहत दिलाने का काम किया। प्रभावित हो रहा था सिग्नल सिस्टम इस चौक पर यातायात संचालन के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया है, लेकिन इस गडडे ने पूरे सिस्टम को फेल कर रखा था। महाराणा प्रताप चौक की ओर से आने वाली गाड़ियों के लिए श्रीकांत वर्मा मार्ग मोड़ में लेफ्ट साइड फ्री है, लेकिन ठीक उसी जगह सड़क पर गडडा छोड़ दिया गया है, ऐसे में लेफ्ट साइड जाने वाले वाहनों को जगह नहीं मिलता है। इसी तरह व्यापार विहार की ओर से आकर श्रीकांत वर्मा मार्ग मोड़ में मुड़ने वाली गाडि़यों को भी आगे जाने में इस गडडे की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, इसके बाद भी निगम के अधिकारी नहीं जागे और किसी ने भी गडडे को पाटने की जहमत नहीं की। अन्य सड़कों में भी इस तरह के गड्डे शहर के अन्य सड़कों पर भी इस तरह के छोटे-छोटे गडडे है। तार बिछाने, पाइपलाइन बिछाने के बाद इन गड्डों को छोड़ दिया गया है। वही अब बारिश शुरु हो चुका है, जिसकी वजह से इन गड्डों का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। जल्द ही इनकी मरम्मत नहीं किया जाता है, आने वाले दिनों में यह वाहन चालकों के लिए परेशानियों का सबब बनेगा, लेकिन नगर निगम प्रबंधन इस बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहा है।

एकजुटता का भाव बना रहे और क्षेत्र के लोगों को जोड़ने में के लिए एक दूसरे से संपर्क माध्यम के द्वारा अदान प्रदान होता रहे

मनेन्द्रगढ़ जिला-एम.सी.बी जहां बैठक में पूर्वांचल क्षेत्र के रहने वाले अलग-अलग समुदाय के सभी लोग उपस्थित हुए,सर्वप्रथम छठी मैया भगवान सूर्य देव की फोटो पर फूल माला, चंदन टीका, दीप जलाकर सभी लोगो ने आशीर्वाद लिया।समिति के सभी गणमान्यों द्वारा समिति का क्रियान्वन और उसे आगे बढ़ाने अपने-अपने विचार रखे एवं सभी ने अपना अपना परिचय एक दूसरे को दिया जिससे लोगों में एकजुटता का भाव बना रहे और क्षेत्र के लोगों को जोड़ने में समिति को मजबूत करने के लिए लिए एक दूसरे से संपर्क माध्यम के द्वारा अदान प्रदान होता रहे। बैठक हर माह रखने की बात में सभी सदस्यों ने अपना समर्थन किया बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल क्षेत्र के लोगों को एक साथ जोड़कर क्षेत्र में सेवा भाव पैदा करना तथा सामाजिक रूप से समाज में पिछड़े गरीब वर्ग के बहन बेटियों की शादी विवाह सुख-दुख में एक दूसरे के साथ मिलकर उनका सहयोग करना, पूर्वांचल क्षेत्र के लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करना साथ ही ऐसे सामाजिक कार्य करना। जिससे पूर्वांचल के लोगों के साथ अन्य सभी लोगों को उसका लाभ मिल सके जो समाज के हित में कार्य करें मुख्य रूप से संगठन को आगे बढ़ाने मजबूत करने के लिए सबका विचार रखा गया। भोजपुरी समाज द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की जानकारी दिया गया समाज के लोगों में अपनी पहचान बनाने तीज त्यौहार में अपने लोग एकत्रित होकर उन्हें बैठक करना समिति के सभी सदस्यों को आत्मीय संबंध बनाने की बात कही गई पूर्वांचल सेवा समिति को राजनीतिक से दूर रखा जाए एवं सेवा भाव से समिति के कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें सभी उपस्थित सदस्य अवधेश तिवारी, करतार नारायण पाण्डेय, आर. पी. सिंह, संजय सिंह, दिनेश्वर मिश्रा, अनुज पांडे, दुर्ग विजय सिंह, व्यंकटेश सिंह, रणवीर ठाकुर, अनिल सिंह, काशीनाथ यादव, सुरेंद्र सिंह, रामप्रकाश शर्मा, अमित श्रीवास्तव, स्नेहिल शुक्ला, रंजन शर्मा अन्य सभी पूर्वाचल सेवा समिति के सदस्य मौजूद।

बाइक सवारों ने फिल्मी अंदाज में की चोरी, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में दो युवक लाखों के जेवर लेकर फरार

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की रात चक्रधर नगर चौक स्थित ओम ज्वैलर्स के यहां फिल्मी अंदाज में बाइक सवार दो अज्ञात लोगों द्वारा सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस टीम के अलावा स्वयं पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार शहर के चक्रधर नगर चौक में स्थित ओम ज्वेलर्स के संचालक द्वारा रोजाना की भांति दुकान बंद करने से पहले आभूषणों को अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा दूसरे स्थान पर सुरक्षित जगह रखवाया जाता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम भी दुकान बंद करने से पहले संचालक के द्वारा अपनी दुकान में रखे सोनें चांदी से भरे दो बैग तैयार करके अपने कर्मियों के माध्यम से भिजवाया गया। कर्मचारी आभूषण से भरा बैग लेकर जब निकले और कुछ दूर ही पहुंच पाये थे कि इसी बीच पल्सर सवार दो अज्ञात शख्स फिल्मी अंदाज में  उनसे बैग छीनकर फरार हो गए। उठाईगीरी की सूचना दिये जाने पर तत्काल चक्रधर नगर पुलिस, साइबर टीम के साथ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल मौके पर पहुंचे और आरोपियों की पतासाजी के लिये तत्काल शहर के चारो तरफ नाकेबंदी कराने के बाद चार अलग-अलग टीमें बनाकर अभियान तेज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आभूषण से भरे  बैग में लाखों रुपये के जेवरात थे। कहा जा रहा है कि बदमाशों मे रेकी करने के बाद इस घटना को अंजाम दिया है।

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी एम,सी,बी जिला दौरे पर चेंबर के कार्यकारिणी से की मुलाकात

मनेन्द्रगढ़ जिला एम,सी बी कार्यकारी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश,कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ,प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज जैन ,प्रदेश मंत्री शंकर बजाज के मनेन्द्रगढ़  पहुंचने पर चेंबर के जिला इकाई के पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा प्रदेश से आए अतिथियों का भव्य स्वागत किया  इस अवसर होटल हसदेव इन में चेंबर पदाधिकारी  के साथ बैठक की गई,रायपुर से आए अतिथियों ने जिला एमसीबी मनेन्द्रगढ़ व्यापारियों की समस्याओं ध्यान पूर्वक सुना और उसे हल करने की बात की,। जग्गी नें बताया कि पिछले माह प्रदेश में जीएसटी आर 1 के लेट फीस के संबंध में व्यापारियों को नोटिस दिया गया , इसकी जानकारी मनेंद्रगढ़ से जिला अध्यक्ष आनंद अग्रवाल मनीष अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मेमन मनोज अग्रवाल रघुनाथ पोद्दार द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी को दिए पत्र से हमें जानकारी हुई कि ऐसे नोटिस स्टेट जीएसटी के द्वारा केवल छत्तीसगढ़ में दिए गए हैं.। हमने इसमें लगातार अधिकारियों से और मंत्री महोदय से संपर्क करके रोक लगवाई। इसी प्रकार लोकल ट्रांसपोर्ट में ई वे बिल की छूट समाप्त होने से व्यापारियों में बहुत अचमंजश और भय व्याप्त था, चेम्बर द्वारा फिलहाल कार्रवाई को स्थगित कराया हैं ।  जीएसटी के क्षेत्र 16(4) के तहत विलंब से रिटर्न भरने वाले व्यापारियों को इनपुट की पात्रता नहीं दी जा रही थी जिससे कई व्यापारियों के ऊपर लाखों और करोड़ तक के टैक्स के बकाया निकल गए। लगभग 400 कि संख्या में पुरे देश में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में इसके संबंध में मामले पेंडिंग थे। हमने पिछले जीएसटी काउंसिल के मीटिंग में इस मुद्दे को रखवा कर इसकी पात्रता दिलवाकर समाधान दिलवाया  इसी तरह हमारी टीम  अमर परवानी  के नेतृत्व में आगे भी  प्व्यापारियों के विकास एवं सहायता के लिए लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करते रहेगी इस मीटिंग में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स  जिला इकाई के जिला अध्यक्ष  आनंद अग्रवाल चेयरमेंन मनोज अग्रवाल  प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मेमन रघुनाथ पोद्दार जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष जयचंद बोथरा, राजेश मंगतानी, लोकेश्वर गुप्ता, रियाज़ अंसारी, शैलेश जैन, अरुण अग्रवाल, फहीम खान अजय जायसवाल राजेश वैश्य अरुण अग्रवाल पवन चोपड़ा,रिंकेश खन्ना जयंती लाल यादव मनीष  शिहोरे, मीनू अग्रवाल, योगेश ताम्रकार, लाला भाई, संजय अग्रवाल  नरोत्तम शर्मा,  केजरीवाल दीपक थारवारानी अशोक गुप्ता आशीष अग्रवाल और काफी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पैसों को लेकर हुआ था विवाद, छत्तीसगढ़-पेंड्रा में मौसा ने की थी युवक की हत्या

पेंड्रा. पेंड्रा थानाक्षेत्र में दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में अपने रिश्तेदार के घर मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के मौसा को गिरफ्तार किया है। आरोपी मौसा का मृतक के साथ पैसों को लेकर मामूली विवाद था। जिसके बाद आरोपी के द्वारा लोहे की रॉड से युवक पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पूरा मामला पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के डोंगरिया गांव का है। यहां मरवाही थानाक्षेत्र के बरौर गांव का रहने वाला कृपाल सिंह के साढू का बेटा चौहान सिंह पिछले चार माह से अपने मौसा कृपाल सिंह के घर पर ही रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। उसका संदिग्ध परिस्थितियों में शव दो दिन पहले उसके घर के एक कमरे में मिला था। जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक चौहान सिंह के सिर पर गहरे वार के निशान भी थे। जिसकी सूचना गांव के कोटवार के द्वारा पेंड्रा पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक के मौसा को इस मामले में गिरफ्तार किया है।  आरोपी के निशानदेही पर ही हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयुक्त की गई लोहे का रॉड भी बरामद कर ली गई है। वहीं, आरोपी कृपाल सिंह भी हत्या के पीछे मृतक चौहान सिंह के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर वजह बताई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

मध्य और दक्षिण में होगी हल्की बारिश, उत्तर छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा

बिलासपुर. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो जुलाई को पूरे देश को कवर कर लिया है। मानसून छह दिन पहले ही पूरे भारत में सक्रिय हो गया है। छत्तीसगढ़ में भी मानसून सक्रिय है। इसके वजह से प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। आज बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। कई जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। लगातार बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तर भागों के जिलों में दो दिन तक भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही एक दो जगहों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। साथ ही प्रदेश के मध्य और दक्षिण भागों में अगले तीन दिन तक बारिश की गतिविधि में हल्की कमी आने की संभावना है। हालांकि बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में गरज चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से असम के ऊपर स्थित चक्रवती परिसंचरण तक समुद्र तल से 3.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है। साथ ही एक चक्रवर्ती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 4.5 और 5.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तर भागों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं हवाएं भी चल रही है। बारिश की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस गौरेला पेंड्रा मरवाही में दर्ज किया गया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 31.6, माना एयरपोर्ट, राजनांदगांव में 31, जगदलपुर में 30.4, बिलासपुर में 28.2, दुर्ग में 29.8, पेंड्रा रोड में 25.7 और अंबिकापुर में 24.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet