LATEST NEWS

तमिलनाडु को रामनवमी पर मिलेगी बड़ी सौगात! PM Modi करेंगे नए पंबन रेल पुल का उद्घाटन

 रामेश्वरम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल, रामनवमी को तमिलनाडु के दौरे पर जा रहे हैं. रामनवमी के अवसर पर दोपहर करीब 12 बजे वे भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल – नए पंबन रेल पुल का उद्घाटन करेंगे और सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को रवाना करेंगे तथा पुल के संचालन को देखेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 12:45 बजे वे रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. रामेश्वरम में दोपहर करीब 1:30 बजे वे तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नए पंबन रेल पुल का उद्घाटन करेंगे और रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे. रामायण में वर्णित अख्यान के अनुसार रामेश्वरम के पास राम सेतु का निर्माण धनुषकोडी से शुरू हुआ था. वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का पीएम करेंगे उद्घाटन रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला यह पुल वैश्विक मंच पर भारतीय इंजीनियरिंग की एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में खड़ा है. इसे 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है. इसकी लंबाई 2.08 किमी है, इसमें 99 स्पैन और 72.5 मीटर का वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है जो 17 मीटर की ऊंचाई तक उठता है. स्टेनलेस स्टील सुदृढीकरण, उच्च श्रेणी के सुरक्षात्मक पेंट और पूरी तरह से वेल्डेड जोड़ों के साथ निर्मित, पुल में अधिक स्थायित्व और कम रखरखाव की आवश्यकता है. भविष्य की मांगों को पूरा करने के लिए इसे दोहरी रेल पटरियों के लिए डिज़ाइन किया गया है. एक विशेष पॉलीसिलोक्सेन कोटिंग इसे जंग से बचाती है, जिससे कठोर समुद्री वातावरण में दीर्घायु सुनिश्चित होती है. 8300 करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात प्रधानमंत्री तमिलनाडु दौरे के दौरान राज्य में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न सड़क और रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंग. इन परियोजनाओं में एनएच-332 के 29 किलोमीटर लंबे विलुप्पुरम-पुडुचेरी खंड को चार लेन का बनाने का काम, एनएच-40 के 28 किलोमीटर लंबे वालाजापेट-रानीपेट खंड को चार लेन का बनाने का शिलान्यास और एनएच-32 के 57 किलोमीटर लंबे पूंडियनकुप्पम-सत्तनाथपुरम खंड और एनएच-36 के 48 किलोमीटर लंबे चोलापुरम-तंजावुर खंड को राष्ट्र को समर्पित करना शामिल है. ये राजमार्ग कई तीर्थस्थलों और पर्यटन स्थलों को जोड़ेंगे, शहरों के बीच की दूरी कम करेंगे और मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बंदरगाहों तक तेजी से पहुंच को सक्षम करेंगे, इसके अलावा स्थानीय किसानों को कृषि उत्पादों को नजदीकी बाजारों तक पहुंचाने और स्थानीय चमड़ा और लघु उद्योगों की आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देने में सशक्त बनाएंगे. पहला वर्टिकल लिफ्ट रेल पुल है पंबन यह नया पुल 2,078 मीटर लंबा और पुराने पुल की तुलना में कहीं अधिक आधुनिक और मजबूत बनाया गया है. यह देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेल पुल है, जो समुद्री यातायात को सुगम बनाने के लिए ऊपर उठ सकता है. इसका निर्माण बेहतर सुरक्षा और अधिक भार सहन क्षमता को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे यह भविष्य में तेज रफ्तार ट्रेनों को भी सुचारू रूप से संचालित करने में सक्षम होगा. 1914 में बना था पुराना पंबन पुल इससे पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था, “1914 में निर्मित पुराने पंबन रेल पुल ने 105 वर्षों तक मुख्य भूमि को रामेश्वरम से जोड़ा. दिसंबर 2022 में जंग लगने के कारण इसे बंद कर दिया गया, जिसने आधुनिक नए पंबन पुल के लिए मार्ग प्रशस्त किया, जो कनेक्टिविटी के एक नए युग की शुरुआत करेगा!” इस पुल के चालू होने से रामेश्वरम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी. साथ ही, यह पुल दक्षिण भारत के रेलवे नेटवर्क को और अधिक मजबूत करेगा. इस ऐतिहासिक परियोजना का उद्घाटन राम नवमी जैसे शुभ दिन पर किया जाना इसे और भी खास बना देता है.

भारत ने म्यांमार के थिलावा पोर्ट पर 442 मीट्रिक टन खाद्य सहायता सौंपी, जिसे यांगून क्षेत्र के मुख्यमंत्री यू सो थेइन को सौंपा गया

नई दिल्ली म्यांमार के मंडाले क्षेत्र में आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत मानवीय सहायता और राहत सामग्री पहुंचाने की पहल तेज कर दी है. शनिवार को भारत ने म्यांमार के थिलावा पोर्ट पर 442 मीट्रिक टन खाद्य सहायता सौंपी, जिसे यांगून क्षेत्र के मुख्यमंत्री यू सो थेइन को सौंपा गया. दरअसल, 28 मार्च को म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें अब तक 3,100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है. भूकंप का केंद्र मंडाले के पास बताया गया है. भारत ने तत्काल राहत पहुंचाने की पहल करते हुए ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ की शुरुआत की, जिसके तहत खोज और बचाव (SAR), मानवीय सहायता, आपदा राहत और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. भूकंप के 24 घंटे के भीतर ही भारत ने मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) सामग्री की पहली खेप म्यांमार पहुंचाई थी. शनिवार को INS घड़ियाल पोत के माध्यम से 442 मीट्रिक टन खाद्य सामग्री थिलावा पोर्ट पहुंचाई गई, जो यांगून से लगभग 400 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. इसमें 405 मीट्रिक टन चावल, 30 मीट्रिक टन खाना पकाने का तेल, 5 मीट्रिक टन बिस्कुट और 2 मीट्रिक टन इंस्टेंट नूडल्स शामिल हैं. ये सभी सामग्री म्यांमार के प्रभावित लोगों की तात्कालिक भोजन आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से भेजी गई है. भारत की यांगून स्थित दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “प्रभावित लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है. भारतीय वायुसेना के लैंडिंग शिप टैंक INS Gharial द्वारा लाई गई 442 टन की खाद्य सहायता आज थिलावा पोर्ट पहुंची और मुख्यमंत्री यू सो थेइन को सौंपी गई.

आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा बबाल, संवेदनशील भद्रवाह शहर में विरोध प्रदर्शन और आंशिक बंद

भद्रवाह जम्मू-कश्मीर के डोडा के अंतर्गत भद्रवाह में सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट को लेकर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि हिंदू समूह के एक नेता द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शनिवार को डोडा जिले के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील भद्रवाह शहर में विरोध प्रदर्शन और आंशिक बंद देखा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया। भद्रवाह के पुलिस अधीक्षक विनोद शर्मा ने कहा कि आरोपी वीरेंद्र राजदान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, अधिकारी ने लोगों से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट श्री सनातन धर्म सभा भद्रवाह के प्रमुख राजदान ने कथित तौर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील कंटेट पोस्ट की, जिससे हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के सदस्यों में नाराजगी है। अंजुमन-ए-इस्लामिया भद्रवाह ने शनिवार को स्थानीय जामिया मस्जिद से भद्रवाह पुलिस स्टेशन तक मार्च निकाला और आपत्तिजनक पोस्ट के माध्यम से मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने” के लिए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारे लगाए। कस्बे की दुकानें आंशिक रूप से बंद पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून के अनुसार आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए। हालांकि, अंजुमन के आह्वान पर कस्बे की दुकानें आंशिक रूप से बंद रहीं। अंजुमने इस्लामिया के अध्यक्ष रियाज अहमद नजर ने कहा कि अपराधी की गिरफ्तारी तक शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा। रियाज ने कहा, यह पहली बार नहीं है जब उसने हमारे धर्म के खिलाफ इस तरह की विवादास्पद टिप्पणी की है। वह आदतन अपराधी है और शांति और भाईचारे के व्यापक हित में उसके साथ कानून के अनुसार निपटा जाना चाहिए। राजदान के खिलाफ मामला दर्ज भद्रवाह के एसपी ने कहा कि राजदान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य) के तहत पुलिस स्टेशन भद्रवाह में मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। विनोद शर्मा ने कहा कि मैं सभी संबंधित लोगों से शांत रहने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करता हूं, क्योंकि कानून निश्चित रूप से अपना काम करेगा। प्रशासन किसी भी तरह के उपद्रव को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अपराधी को पकड़ने के लिए कई छापे मारे जा रहे हैं। भद्रवाह में इंटरनेट बंद अधिकारियों ने कहा कि एहतियात के तौर पर भद्रवाह शहर और उसके आसपास के इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता और भद्रवाह पश्चिम से जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सदस्य ठाकुर युद्धवीर सिंह ने दुर्भाग्यपूर्ण पोस्ट की निंदा की और कहा कि राजदान ने अपनी निजी क्षमता में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया है और सनातन धर्म सभा भद्रवाह का इस पोस्ट से कोई लेना-देना नहीं है। सोशल मीडिया साइट पर गैर-जिम्मेदाराना सामग्री अपलोड करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पीएम मोदी ने श्रीलंका में 1996 वर्ल्डकप जीतने वाली क्रिकेट टीम से की बातचीत

श्रीलंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने 1996 में वर्ल्डकप जीतने वाली श्रीलंका की क्रिकेट टीम से मुलाकात की. पीएम मोदी ने कोलंबो में सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डी सिल्वा, मार्वन अटापट्टू और अन्य सहित श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ बातचीत की. इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है. इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि 1996 में वर्ल्डकप जीतने वाली श्रीलंका की क्रिकेट टीम के सदस्यों से मिलकर बेहद खुशी हुई. ये वही टीम है जिसने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि दुनियाभर के करोड़ों खेलप्रेमियों की कल्पना को जीवंत कर दिया. पीएम मोदी से मिलना शानदार अनुभव रहाः जयसूर्या प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से मिलना एक शानदार अनुभव था. उन्होंने बहुत अच्छे से बताया कि कैसे उन्होंने एक राष्ट्र के रूप में भारत का विकास किया. हमने कुछ चीजों पर चर्चा की और क्रिकेट के बारे में बात की. इस दौरान इस बारे में भी बात हुई कि उन्होंने कैसे सत्ता संभाली और कैसे देश का विकास किया. यह हमारे लिए भी एक शानदार अनुभव था. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के लिए जो कुछ भी किया है, उसके बारे में विस्तार से बताया. ‘पीएम मोदी ने श्रीलंका के लिए बहुत कुछ किया’ वहीं, श्रीलंकाई क्रिकेटर के. रमेश कालूविथाराना ने कहा कि जब से वे (पीएम मोदी) सत्ता में आए हैं, उन्होंने बहुत सी चीजें बदल दी हैं. उन्होंने श्रीलंका के लिए भी बहुत कुछ किया है. संकट के समय में भारत हमेशा हमारे साथ रहा है. ‘पीएम मोदी दुनियाभर में सम्मानित व्यक्ति’ श्रीलंकाई क्रिकेटर अरविंद डी सिल्वा ने कहा कि पीएम मोदी दुनियाभर में एक सम्मानित व्यक्ति हैं और उन्होंने भारत के लिए बहुत कुछ किया है. इतने बड़े देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. इस देश पर उनका प्रभाव बहुत महत्वपूर्ण होगा. उनसे बातचीत करना बहुत अच्छा था और हमने इसका वास्तव में आनंद लिया.  

बुक माय शो एप से हटाया गया कुणाल कामरा का नाम, तीसरे समन पर भी नहीं पेश हुए कुणाल कामरा

मुंबई स्टैंडअप कामेडियन कुणाल कामरा मुंबई पुलिस के तीसरे समन पर भी उसके सामने हाजिर नहीं हुए। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर अशोभनीय टिप्पणियां करने के कारण उनके विरुद्ध मुंबई में एफआईआर दर्ज है। बताया जाता है कि वह इस समय पुडुचेरी में रह रहे हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना उन्हें गद्दार कहकर उनके विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणियां करने के कारण कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई, नासिक और जलगांव में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज किए गए थे। तीसरे समन में भी हाजिर नहीं हुए कामरा ये तीनों एफआईआर मुंबई के खार पुलिस थाने को स्थानांतरित किए जा चुके हैं। इसलिए कामरा को खार पुलिस के सामने ही हाजिर होना है, लेकिन वह तीसरे समन पर भी हाजिर नहीं हुए। दूसरी ओर मद्रास उच्च न्यायालय ने सात अप्रैल तक उन्हें अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है। बुक माय शो एप से हटाया गया कुणाल कामरा का नाम उधर, शिवसेना शिंदे गुट ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के इंटरनेट मीडिया इंचार्ज राहुल कनाल द्वारा पत्र लिखने के बाद टिकट बुकिंग एप ‘बुक माय शो’ ने अपने प्लेटफॉर्म से कुणाल कामरा का नाम एवं उनका प्रोफाइल हटा दिया है। लिस्ट में अब उनका नाम अब नहीं दिख रहा है।

श्रीलंका में चीन की पकड़ को कमजोर करने के लिए भारत ने मास्टरस्ट्रोक चला, UAE संग मिलाया हाथ

श्रीलंका भारत ने एक बार फिर इंडियन ओशन में अपना कूटनीतिक खेल दिखाया है। इस बार श्रीलंका में चीन की पकड़ को कमजोर करने के लिए भारत ने मास्टरस्ट्रोक चला है। दलअसल श्रीलंका के त्रिंकोमाली शहर में भारत, यूएई और श्रीलंका के बीच एक बड़े ऊर्जा हब को बनाने का ऐलान हुआ है। यह कदम न सिर्फ तीन देशों के आपसी सहयोग को मजबूती देगा बल्कि चीन की अरबों डॉलर की परियोजनाओं को चुनौती भी देगा। शनिवार को कोलंबो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान यह समझौता हुआ। मोदी का यह दौरा श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा डिसानायके के सत्ता में आने के बाद पहला दौरा था। इस मौके पर त्रिपक्षीय समझौता किया गया जिसे भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री, श्रीलंका के ऊर्जा सचिव प्रो. केटीएम उदयंगा हेमपाला और यूएई के प्रतिनिधियों ने साइन किया। दरअसल त्रिंकोमाली एक प्राकृतिक डीप-वॉटर हार्बर है और रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है, यह अब ऊर्जा हब बनने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत मल्टी-प्रोडक्ट पाइपलाइन, ऑयल टैंक फार्म और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। इंडियन ऑयल की श्रीलंका शाखा पहले से ही इन टैंक फार्म्स के कुछ हिस्से को ऑपरेट कर रही है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, “त्रिंकोमाली ऊर्जा सहयोग के लिए एक क्षेत्रीय केंद्र बनने की भारी क्षमता रखता है। यूएई भारत का रणनीतिक ऊर्जा सहयोगी है, और इस पहल में उनका साथ आना इस क्षेत्र के लिए पहली बार की ऐतिहासिक पहल है।”

हिंद महासागर पोत ‘सागर’ को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाई, समंदर में भारत ने बढ़ा दी दुश्मनों की टेंशन!

नई दिल्ली   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के करवार नौसैनिक अड्डे से हिंद महासागर पोत ‘सागर’ को हरी झंडी दिखाई और कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में मुक्त नौवहन, नियम आधारित व्यवस्था और शांति सुनिश्चित करना भारत का सबसे बड़ा उद्देश्य है. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण करवार नौसैनिक अड्डे पर लोगों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की तैनाती सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि मित्र देशों के लिए भी है.’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का प्रयास हिंद महासागर क्षेत्र को और अधिक शांतिपूर्ण एवं समृद्ध बनाना है. राजनाथ सिंह को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर इससे पहले सिंह ने नौसैनिक अड्डे पर विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया. केंद्रीय मंत्री दोपहर लगभग एक बजे नौसैनिक अड्डे पर पहुंचे, जहां उन्हें परेड ग्राउंड में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. रक्षा मंत्री एक सैन्य हेलीकॉप्टर से प्रमुख अड्डे पर उतरे और वह यहां कई कार्यक्रम में शामिल होंगे. नौसेना परियोजना ‘सीबर्ड’ के तहत महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डे का विस्तार कर रही है. रक्षा मंत्री के कार्यालय ने शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिंद महासागर पोत ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के रूप में आईएनएस ‘सुनयना’ को हरी झंडी दिखाएंगे जिस पर 44 कर्मी सवार हैं.’’ इसने इस पोस्ट में एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें इस मिशन के तहत जमीन और समुद्र दोनों पर आयोजित प्रशिक्षण चरणों को दर्शाया गया है. समंदर में बढ़ेगी भारत के दुश्मनों की टेंशन रक्षा मंत्री कार्यालय ने लिखा, ‘‘आईओएस ‘सागर’ हिंद महासागर क्षेत्र के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, यह अपने समुद्री पड़ोसियों के साथ मजबूत संबंध बनाने और हिंद महासागर क्षेत्र में अधिक सुरक्षित एवं समावेशी समुद्री वातावरण की दिशा में काम करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगा.’’ हिंद महासागर पोत (आईओएस) ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) आईओआर देशों के साथ निरंतर सहयोग की दिशा में एक पहल है.

थर्ड एसी टिकट होने पर आपको फर्स्ट एसी में यात्रा करने का मौका मिल सकता है, बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए

नई दिल्ली भारतीय रेलवे हर दिन करोड़ों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है। अधिकतर लोग रिजर्वेशन करवा कर थर्ड एसी, सेकंड एसी, फर्स्ट एसी या स्लीपर कोच में यात्रा करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होता है कि अगर आपने थर्ड एसी का टिकट लिया है, तो कभी-कभी आपको फर्स्ट एसी में यात्रा करने का मौका मिल सकता है और वो भी बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए। क्या है रेलवे की ऑटोमेटिक अपग्रेडेशन स्कीम? रेलवे की इस खास योजना को “Auto Upgradation Scheme” कहा जाता है। इसके तहत अगर किसी ऊंचे क्लास (जैसे फर्स्ट एसी) में सीटें खाली रह जाती हैं और नीचे के क्लास (जैसे थर्ड एसी) में कंफर्म या RAC टिकट वाले यात्री हैं, तो उन्हें बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज लिए ऊपर के क्लास में अपग्रेड किया जा सकता है। किन यात्रियों को मिलता है फायदा? यह सुविधा केवल कंफर्म या RAC टिकट वाले यात्रियों को ही मिलती है। वेटिंग टिकट वालों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता। अपग्रेडेशन से पहले रेलवे आपको SMS या ईमेल से सूचना भी देता है। क्या करना होगा बुकिंग के समय? जब आप ट्रेन का टिकट बुक करते हैं, तो एक विकल्प आता है – “Consider for Auto Upgradation”….अगर आप इस ऑप्शन को टिक करते हैं, तभी रेलवे आपको अपग्रेड करने पर विचार करता है। एक उदाहरण से समझिए मान लीजिए आपने थर्ड एसी में टिकट बुक करवाई है और वह RAC में है। ट्रेन चलने से पहले अगर थर्ड एसी फुल है, लेकिन फर्स्ट एसी में कुछ सीटें खाली हैं, तो रेलवे आपको फर्स्ट एसी में शिफ्ट कर सकता है। इसके लिए आपसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।  

पूर्वी भारत में सात से नौ अप्रैल के बीच में आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी, इन राज्यों में होगी बारिश

नई दिल्ली कई राज्यों में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। गुजरात, राजस्थान, में 5 से 9 अप्रैल, मध्य प्रदेश में 7-9 अप्रैल, दक्षिणी पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 और 8 अप्रैल को हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आठ अप्रैल से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहा है। इसकी वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 8-11 अप्रैल के बीच बारिश होगी। आंधी तूफान व तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 9 अप्रैल को ओले गिरेंगे। इसके अलावा, पूर्वी भारत में सात से नौ अप्रैल के बीच में आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी हुई है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो छत्तीसगढ़, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में आंधी तूफान व बारिश होगी। गर्मी के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल, माहे, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में पांच और छह अप्रैल, अंडमान और निकोबार में पांच और छह अप्रैल, पूर्वोत्तर भारत में पांच से नौ अप्रैल, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झरखंड में सात से नौ अप्रैल के बीच बारिश होगी और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। असम, मेघालय में पांच और छह अप्रैल, बिहार में आठ अप्रैल को ओले गिरेंगे। वहीं, केरल, माहे, तमिलनाडु में पांच और छह अप्रैल, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में पांच, असम में जोरदार बारिश होने वाली है। उत्तर पश्चिम भारत में 5-8 अप्रैल के बीच तीन से पांच डिग्री तापमान बढ़ जाएगा, लेकिन फिर 9-10 अप्रैल को दो से तीन डिग्री तक पारा गिरेगा। मध्य भारत में पांच से सात अप्रैल के बीच पारा तीन से पांच डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। वहीं, गुजरात में पांच और छह अप्रैल को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

श्रीलंका ने दूर की चीन वाली टेंशन, पहली बार भारत के साथ किया रक्षा समझौता, ऐसा कभी नहीं होने देंगे

कोलंबो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनमें एक ऐतिहासिक रक्षा सहयोग समझौता भी शामिल है। यह पहली बार है जब भारत और श्रीलंका ने रक्षा क्षेत्र में ऐसा कोई औपचारिक समझौता किया है। इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार अपनी धरती का इस्तेमाल कभी भी भारत की सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं होने देगी। यह बयान चीन के बढ़ते प्रभाव और निवेशों को लेकर भारत की चिंताओं को दूर करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। दोनों पक्षों ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। श्रीलंका के पूर्वी क्षेत्र में नई दिल्ली की बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता पहुंचाने के लिए एक और समझौता किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का भी डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। मोदी बैंकॉक की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद शुक्रवार शाम कोलंबो पहुंचे थे। उन्होंने बैंकॉक में बिम्सटेक (बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) के शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। विदेश मंत्री विजीथा हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नालिंदा जयतिसा और मत्स्य मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर समेत पांच शीर्ष श्रीलंकाई मंत्रियों ने मोदी का स्वागत किया। दिसानायके के साथ वार्ता से पहले, मोदी का श्रीलंका की राजधानी के मध्य में स्थित ऐतिहासिक ‘इंडीपेंडेंस स्क्वायर’ (स्वतंत्रता चौक) पर औपचारिक स्वागत किया गया। किसी अन्य देश के नेता को यहां संभवत: पहली बार इस प्रकार सम्मानित किया गया है। दिसानायके ने ‘स्क्वायर’ पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। ‘इंडीपेंडेंस स्क्वायर’ राष्ट्रीय दिवस समारोहों का स्थल है। इसका नाम स्वतंत्रता स्मारक सभागार से लिया गया है जिसे 1948 में ब्रिटिश शासन से श्रीलंका की आजादी के उपलक्ष्य में बनाया गया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राष्ट्रपति दिसानायके ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोलंबो के ‘इंडीपेंडेंस स्क्वायर’ पर भव्य स्वागत किया।’’ अधिकारियों ने कहा कि यह पहला मौका है जब किसी अन्य देश के नेता का ‘स्क्वायर’ पर इस तरह से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने ऐसे समय में यह यात्रा की है जब श्रीलंका आर्थिक संकट से उबरने के संकेत दे रहा है। श्रीलंका तीन साल पहले बड़े आर्थिक संकट में घिर गया था और भारत ने उसे 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता दी थी। इसके बाद राष्ट्रपति दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘मित्र विभूषण’ प्रदान किया। मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “भारत हर कठिन समय में श्रीलंका के साथ खड़ा रहा है – चाहे 2019 का आतंकी हमला रहा हो, कोविड महामारी हो या हालिया आर्थिक संकट। हमारी मित्रता भरोसे पर टिकी है।” महत्वपूर्ण समझौते: रक्षा सहयोग समझौता: यह समझौता दोनों देशों की सैन्य क्षमताओं और सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। त्रिंकोमाली को ऊर्जा हब के रूप में विकसित करना: दोनों देशों ने इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। भारत की पूर्वी श्रीलंका में बहु-क्षेत्रीय सहायता: एक और समझौते के तहत भारत श्रीलंका के पूर्वी क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास हेतु अनुदान सहायता देगा। संपूर सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति डिसानायके ने संयुक्त रूप से इस परियोजना की शुरुआत की, जो दोनों देशों के ऊर्जा सहयोग का प्रतीक है। यह दौरा भारत-श्रीलंका संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाला माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को और गहराने में जुटा है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि श्रीलंका को भारत द्वारा दी गई सहायता दुनिया के किसी भी देश को दी गई भारतीय सहायता के संदर्भ में ‘‘अभूतपूर्व’’ है। झा ने कहा, ‘‘यह बहुत बड़ी सहायता थी और हम विभिन्न क्षेत्रों में सहायता प्रदान करने के लिए श्रीलंका के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसकी यहां बहुत सराहना की जाती है।’’

जब छात्र ने रसोइया लक्ष्मी से पूछा कि उसे अंडा क्यों नहीं दिया गया, तो रसोइया ने बेरहमी से कर दी पिटाई

तिरुवन्नामलाई तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल में पांचवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी गई क्योंकि उसने मिड-डे मील (दोपहर भोजन) के दौरान अंडा न मिलने को लेकर पूछ लिया था। इस घटना का वीडियो चौथी कक्षा के छात्र ने अपनी टीचर के मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 2 अप्रैल की बताई जा रही है, जब छात्र ने रसोइया लक्ष्मी से पूछा कि उसे अंडा क्यों नहीं दिया गया। लक्ष्मी और सहायक रसोइया मुनियम्मल ने दावा किया कि 43 उबले अंडों में से तीन अंडे छीलते समय टूट गए थे और उन्होंने अगले दिन अंडा देने का आश्वासन दिया। छात्र द्वारा नाराजगी जताने पर रसोइया लक्ष्मी ने अपना आपा खो दिया और झाड़ू से उसकी पिटाई कर दी। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो छात्र के माता-पिता तक पहुंचा, जो स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य हैं। इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर फैल गया, और जिला प्रशासन हरकत में आया। सामाजिक कल्याण आयुक्त आर. लिली ने खुद स्कूल का दौरा किया और छात्र, उसके अभिभावकों, शिक्षकों, रसोइयों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कुल 43 छात्र हैं और दो शिक्षक, एक रसोइया तथा एक सहायक रसोइया तैनात हैं। जांच के बाद, पोलूर खंड विकास अधिकारी ने तत्काल रसोइया लक्ष्मी और सहायक मुनियम्मल को निलंबित कर दिया। वहीं, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 131 (गंभीर उकसावे के बिना हमला) और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 (बाल क्रूरता की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की शिकायत स्कूल की शिक्षिका फ्लोरा द्वारा की गई, जिन्हें अब एडापीरी पंचायत संघ मध्य विद्यालय में ट्रांसफर कर दिया गया है। राज्य की सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण मंत्री पी. गीता जीवन ने कहा कि “द्रविड़ मॉडल सरकार” बच्चों के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर शुक्रवार को जानकारी दी कि दोषी रसोइयों को निलंबित कर दिया गया है और पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया। अब विद्यालय में नए रसोइया और सहायक रसोइया की नियुक्ति की गई है ताकि छात्रों को अंडे सहित पौष्टिक भोजन मिल सके।

भाजपा ने गिनाए वक्फ बिल के फायदे, मस्जिद या कब्रिस्तान को नहीं होगा कोई नुकसान

नई दिल्ली वक्फ (संशोधन) बिल पर चल रही तीव्र बहस के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और पूर्व कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि यह विधेयक मस्जिदों या कब्रिस्तानों पर कोई असर नहीं डालेगा। उन्होंने एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि यह विधेयक वक्फ बोर्डों के कामकाज में अधिक पारदर्शिता लाएगा। रवि शंकर प्रसाद ने इंटरव्यू में कहा, “कोई मस्जिद, पूजा स्थल या कब्रिस्तान को कोई नुकसान नहीं होगा।” उनका कहना था कि यह बिल वक्फ बोर्डों में अधिक पारदर्शिता लाएगा और वक्फ की संपत्तियों के उपयोग को लेकर बेहतर निगरानी प्रदान करेगा। रविशंकर प्रसाद आगे कहते हैं, “वक्फ एक धार्मिक संस्था नहीं, बल्कि एक वैधानिक संस्था है। मुद्दा बहुत सीधा है। वक्फ बनाने वाले ‘वकिफ’ (वह व्यक्ति जो वक्फ की स्थापना करता है) का उद्देश्य ठीक से कार्यान्वित किया जा रहा है या नहीं? क्या मुतव्वली (जो वक्फ का प्रबंधक है) सही तरीके से इसका प्रबंधन कर रहा है?” रविशंकर प्रसाद ने यह भी स्पष्ट किया कि वक्फ के संपत्तियों पर किसी का व्यक्तिगत अधिकार नहीं होता, क्योंकि वक्फ बनाने के बाद वह संपत्ति ‘अल्लाह’ के पास जाती है। मुतव्वाली सिर्फ एक पर्यवेक्षक या प्रबंधक है, उसके पास संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं होता है। पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि इस विधेयक के जरिए मुस्लिम महिलाओं और समुदाय के हाशिए पर पड़े समूहों को सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह बिल मुस्लिम महिलाओं को सशक्त करेगा और समुदाय की विधवाओं और हाशिए पर पड़े लोगों की मदद करेगा।” रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अब वक्फ बोर्ड की सभी संपत्तियों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा, “सभी चीजें अब पूरी तरह से पारदर्शी होंगी, सबकुछ ऑनलाइन होगा। आप देख सकते हैं कि कौन सी संपत्ति कहां है, कौन सा मुतव्वाली है और विशेष संपत्ति का उपयोग वकिफ के उद्देश्य के अनुरूप किया जा रहा है या नहीं?”

एक अस्पताल में एक ही फ्लोर पर काम करने वाली कम से कम 10 नर्सों को ब्रेन ट्यूमर हो गया, डॉक्टर भी परेशान

वाशिंगटन अमेरिका के मासुचूसट्स से एक बेहद हैरान करने वाला और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक अस्पताल में एक ही फ्लोर पर काम करने वाली कम से कम 10 नर्सों को ब्रेन ट्यूमर हो गया है। न्यूटन वेलेसली अस्पताल में 1 अप्रैल को जब एक ही फ्लोर पर काम करने वाली कम से कम 11 नर्सों का इंटरव्यू लिया गया तो कई बातें सामने आईं। पांचवीं मंजिल पर मैटरनिटी केयर सेंटर चलता है। पता चला कि इस फ्लोर पर काम करने वाली पांच नर्सों को ब्रेन ट्यूमर हो गया है। इससे पहले भी 6नर्सों को ब्रेन ट्यूमर हुआ था। हाल ही में एक नर्स को ब्रेन ट्यूमर हुआ है। उसने कहा कि पहले भी कई नर्सों के साथ यह दिक्कत हो चुकी है। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पहले भी कई नर्स ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी करवा चुकी हैं। उन्हें अस्पताल की तरफ से ज्यादा मदद भी नहीं दी जाती है। एक नर्स ने कहा कि अस्पताल का प्रशासन इस बात पर गौर नहीं कर रहा है और कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। यह चिंता की बात है कि यहां के स्टाफ में ब्रेन ट्यूमर के मामले बढ़ रहे हैं। यह केवल संयोग नहीं हो सकता है। इसके पीछे की वजह पता लगाना जरूरी हो गया है। सीडीसी की गाइडलाइन्स का पालने करते हुए अस्पताल ने रेडिएशन और आसपास के माहौल की जांच करवाई। इसके बाद अस्पताल ने कहा कि यहां के पर्यावरण में किसी तरह की दिक्कत नहीं है जिससे कि ब्रेन ट्यूमर हो जाए। जानकारों का कहना है कि रेडिएशन के आयनाइजेशन की वजह से इस तरह के ट्यूमर हो सकते हैं। लेकिन गौर करने वाली बात यह भी है कि अगर इस तरह का रेडिएशन होता है तो पूरे शरीर को प्रभावित करता है। कई तरह के कैंसर हो सकते हैं। यह केवल ब्रेन को प्रभावित नहीं करता। अगर रेडिएशन सीधा सिर पर लगता है तो ब्रेन ट्यूमर का ही खतरा रहता है। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि पांचवीं मंजिल पर किसी तरह का अतिरिक्त रेडिएशन नहीं हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल के पीने के पानी की भी नियमित जांच होती है। अस्पताल ने कहा कि लंबे समय तक मास्क पहनने से भी ब्रेन ट्यूमर होने का कोई खतरा अब तक पता नहीं चला है।

पीएम मोदी श्रीलंका के प्रतिष्ठित मित्र विभूषण पदक से किया सम्मानित, पूरी दुनिया में बज रहा भारत का डंका

कोलंबो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने के उनके असाधारण प्रयासों के सम्मान में श्रीलंका सरकार द्वारा प्रतिष्ठित मिथ्रा विभूषण पदक प्रदान किया गया। यह किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया गया 22वां अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है। असाधारण वैश्विक मित्रता को मान्यता देने के लिए विशेष रूप से स्थापित यह पदक भारत-श्रीलंका संबंधों की गहराई और गर्मजोशी को दर्शाता है। आज शनिवार को पीएम मोदी ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को करते हुए कहा, राष्ट्रपति दिसानायके द्वारा श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है. पीएम मोदी को किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रदान किया गया 22वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है. यह भी कहा कि यह भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है. हमने एक सच्चे पड़ोसी मित्र का कर्तव्य निभाया है. 2019 का आतंकी हमला, कोविड महामारी, श्रीलंका आर्थिक संकट का जिक्र करते हुए कहा, भारत हर कठिन परिस्थिति में श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा रहा है. बता दें कि पीएम मोदी को किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रदान किया गया 22वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है. असाधारण वैश्विक मित्रता को मान्यता देने के लिए विशेष रूप से स्थापित यह पदक भारत-श्रीलंका संबंधों की गहराई और गर्मजोशी को दर्शाता है. प्रधानमंत्री मोदी ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके के साथ एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ‘आज राष्ट्रपति दिसानायके द्वारा श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है. ये सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है. यह भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है. भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि हमने एक सच्चे पड़ोसी मित्र के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है. चाहे 2019 का आतंकी हमला हो, कोविड महामारी हो, या हाल में आया आर्थिक संकट, भारत हर कठिन परिस्थिति में श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा रहा है.’ भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने संबंध: PM मोदी पीएम मोदी ने कहा- हमारी ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ और विजन ‘महासागर’, दोनों में श्रीलंका का विशेष स्थान है. भारत ने ‘सबका साथ सबका विकास’ के विजन को अपनाया है. हम अपने पार्टनर देशों की प्राथमिकताओं को भी महत्व देते हैं. पिछले 6 महीनों में ही हमने 100 मिलियन डॉलर से अधिक राशि के लोन को ग्रांट में बदला है. हमारे ऋण पुनर्गठन समझौते से श्रीलंका के लोगों को तत्काल राहत मिलेगी और हमने ब्याज दरों को कम करने का भी फैसला किया है. यह दर्शाता है कि आज भी भारत श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने आध्यात्मिक और आत्मीयता भरे संबंध हैं. मुझे यह बताते हुए अत्यन्त खुशी है कि 1960 में गुजरात के अरावली में मिले भगवान बुद्ध के अवशेष को श्रीलंका में दर्शन के लिए भेजा जा रहा है. त्रिंकोमाली के थिरुकोनेश्वरम मंदिर के जीर्णोद्धार में भारत सहयोग देगा. अनुराधापुरा महाबोधी मंदिर परिसर में पवित्र शहर, और नुरेलिया में ‘सीता एलिया’ मंदिर के निर्माण में भी भारत सहयोग करेगा. भारत-श्रीलंका के सुरक्षा हित एक दूसरे से जुड़े हैं: PM मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ बैठक में हुई चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि हमने मछुआरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी बात की. हम सहमत हैं कि हमें इस मामले में एक मानवीय अप्रोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए. हमने मछुआरों को तुरंत रिहा किये जाने और उनकी बोट्स को वापस भेजने पर भी बल दिया. भारत और श्रीलंका का संबंध आपसी विश्वास और सद्भावना पर आधारित है. श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल समुदाय के लिए 10,000 घरों का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा. इसके अलावा, 700 श्रीलंकाई कर्मचारियों को भारत में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिनमें सांसद, उद्यमी और युवा नेता शामिल हैं. भारत का मानना ​​है कि दोनों देशों के सुरक्षा हित एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. हमारी सुरक्षा एक दूसरे पर निर्भर है. श्रीलंका में भी आधार जैसा प्रोजेक्ट, भारत ने दिए 300 करोड़ श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री मोदी से श्रीलंका के इस रुख की पुष्टि की कि वह अपने क्षेत्र का उपयोग भारत की सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय स्थिरता के लिए किसी भी तरह से हानिकारक तरीके से नहीं होने देगा. श्रीलंका विकास, नवाचार और दक्षता को बढ़ावा देने के लिए एक डिजिटल अर्थव्यवस्था विकसित करने के महत्व को पहचानता है. इस नीतिगत पहल को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री मोदी और मैंने कई क्षेत्रों में डिजिटलीकरण में संभावित सहयोग पर चर्चा की. मैं श्रीलंका की यूनिक डिजिटल आइडेंटिटी प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए 300 करोड़ रुपये के वित्तीय अनुदान के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं.’ बौद्ध धर्म भारत से मिला सबसे अनमोल उपहार: दिसानायके श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा, ‘बौद्ध धर्म हमें भारत से मिला सबसे अनमोल उपहार है…मैं इस बात पर ज़ोर देना चाहूंगा कि भारत का समर्थन निश्चित रूप से हमारे लिए महत्वपूर्ण रहा है. प्रधानमंत्री मोदी की सबका साथ सबका विकास की अवधारणा समय की महत्ता की अवधारणा है. उन्होंने हमेशा श्रीलंका और देश के लोगों की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है. हमें आज श्रीलंका और भारत के बीच ऊर्जा, रक्षा सहयोग, स्वास्थ्य क्षेत्र, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और ऋण पुनर्गठन के क्षेत्रों से संबंधित द्विपक्षीय समझौते के आदान-प्रदान से प्रसन्नता हो रही है.’ मोदी शुक्रवार शाम थाईलैंड की दो दिन की यात्रा पूरी कर श्रीलंका पहुंचे जान लें कि प्रधानमंत्री मोदी कल शुक्रवार शाम थाईलैंड की दो दिन की यात्रा पूरी कर श्रीलंका पहुंचे. कोलंबो के भंडारनायके हवाई अड्डे पर श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिसा, मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर और दो अन्य ने उनका भव्य स्वागत किया. बता दें कि पीएम मोदी यह 2019 के बाद पहली श्रीलंका यात्रा है. कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्क्वायर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उन्होंने यहां राष्ट्रपति अनुरा … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet