LATEST NEWS

अपनी ड्रोन क्षमता को बढ़ाने की तैयारी में भारतीय सेना, इंटेलिजेंस, सर्विलांस, रेकी के लिए ऐसे ड्रोन जरूरी

नई दिल्ली भारतीय सेना अपनी ड्रोन क्षमता को बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए खास तौर से ISR यानी इंटेलिजेंस, सर्विलांस, रेकी और सटीक हमलों के लिए ज्यादा ताकतवर ड्रोन शामिल करेगी। रूस-यूक्रेन और आर्मेनिया-अजरबैजान की लड़ाई ने मॉडर्न जंग में ड्रोन की अहमियत को दर्शाया है। सेना अब 1000 किमी. से ज्यादा रेंज, 30000 फीट से ज्यादा ऊंचाई और 24 घंटे से अधिक उड़ान भरने वाले ड्रोन चाहती है। इसके लिए स्वदेशी विकास और विदेशी सहयोग पर ध्यान दिया जा रहा है। क्यों जरूरी हैं पॉवरफुल ड्रोन? सेना भविष्य में किसी भी युद्ध जैसी स्थिति के लिए खुद को तैयार कर रही है। वह अपनी ड्रोन शक्ति बढ़ाने के लिए एक लंबी योजना बना रही है। ये ड्रोन दुश्मन पर नजर रखने, जानकारी इकट्ठा करने और सटीक हमले करने में सहयोग करेंगे। रूस-यूक्रेन और आर्मेनिया-अजरबैजान के बीच हुए युद्धों ने दिखाया है कि ड्रोन कितने जरूरी हैं। आजकल के युद्ध में अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) और रिमोटली पायलट एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल बढ़ रहा। ऐसे में सेना भी अपने ड्रोन बेड़े को मजबूत करना चाहती है। ऐसे ड्रोन्स पर बढ़ाया फोकस सेना ऐसे UAV (मानवरहित हवाई वाहन) और RPA (रिमोट से चलने वाले एयरक्राफ्ट) चाहती है जो बहुत दूर तक जा सकें। ये ड्रोन 1,000 किलोमीटर से ज़्यादा दूर तक उड़ान भर सकेंगे। ये दुश्मन के रडार से बचने के लिए 30,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम होंगे। इनकी उड़ान क्षमता भी बहुत ज्यादा होगी। ये बिना रुके 24 घंटे से अधिकत समय तक उड़ान भर सकेंगे। यह जानकारी शीर्ष सूत्रों ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दी। चीन के पास हैं कौन-कौन से ड्रोन चीन के पास 2,000 से ज्यादा बेहतरीन ड्रोन हैं। इनमें Cai Hong-4, CH-5, CH-7, Wing Loong-II और Hongdu GJ-11 ‘Sharp Sword’ जैसे लड़ाकू ड्रोन शामिल हैं। चीन दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य ड्रोन निर्यातक भी है। वह पाकिस्तान को CH-4 और Wing Loong-II ड्रोन दे रहा है। पाकिस्तान के पास लगभग 150-200 ड्रोन हैं, जिनमें तुर्की के Bayraktar TB2 और Akinci ड्रोन भी शामिल हैं। भारतीय सेना के पास हैं ये ड्रोन भारतीय सेना के पास करीब 50 इजराइली Heron Mark-I, Mark-II और Searcher-II MALE (मीडियम-ऑल्टिट्यूड लॉन्ग-एंड्योरेंस) ड्रोन हैं। चीन के साथ सैन्य गतिरोध के बीच, सेना ने LAC (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर निगरानी बढ़ाने के लिए चार नए Heron Mark-II ड्रोन शामिल किए हैं। हालांकि वायुसेना और नौसेना के अपने ड्रोन हैं, लेकिन तीनों सेनाओं को कम से कम 150 नए MALE ड्रोन की जरूरत है। शक्तिशाली ड्रोन डीआरडीओ करेगा डेवलप इसके लिए, सेना DRDO और निजी कंपनियों की ओर से स्वदेशी ड्रोन डेवलप करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसमें मित्र देशों के साथ सहयोग भी शामिल है। DRDO ने Tapas-BH-201 सहित Rustom सीरीज के ड्रोन विकसित किए हैं। लेकिन यह पूरी तरह से सैन्य जरूरतों को पूरा नहीं कर पाया। एक सूत्र ने कहा, ‘Tapas की क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयास चल रहे हैं।’ DRDO की ओर से विकसित हथियारबंद MALE ड्रोन Archer-NG की पहली उड़ान जल्द ही होने की उम्मीद है। ज्यादा सक्षम HALE (हाई-ऑल्टिट्यूड लॉन्ग-एंड्योरेंस) ड्रोन के मामले में, सेना को 31 MQ-9B ‘Predator’ ड्रोन मिलेंगे। यह सौदा अमेरिका के साथ पिछले साल अक्टूबर में 32,350 करोड़ रुपये में हुआ था। इन ड्रोनों की डिलीवरी 2029 में शुरू होगी।  

लॉ कॉलेज के छात्रों ने शिकायत की थी कि बाहरी लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं, सरस्वती पूजा का कर रहे विरोध, हाई कोर्ट भड़का

कोलकाता कोलकाता के जोगेश चंद्र लॉ कॉलेज में सरस्वती पूजा को लेकर विवाद का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया। एचसी ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को कहा कि उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो। दरअसल, लॉ कॉलेज के छात्रों ने शिकायत की थी कि बाहरी लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं और सरस्वती पूजा की तैयारियों में बाधा डाली जा रही है। इसे लेकर सुनवाई करते हुए अदालत ने पुलिस को कार्यक्रम के लिए सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया। जस्टिस जॉय सेनगुप्ता ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त आयुक्त स्तर का अधिकारी स्थिति की निगरानी करेगा। कलकत्ता हाई कोर्ट की ओर से कहा गया, ‘हमें एक आवेदन मिला है, जिसमें राज्य और कॉलेज के अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की गई। कोलकाता के प्रिंस अनवर शाह रोड के पास स्थित जोगेश चंद्र चौधरी कॉलेज और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज में पर्याप्त सुरक्षा की जरूरत है। सरस्वती पूजा का रोकने का प्रयास हो रहा है। ऐसे में कोई भी बाहरी व्यक्ति कॉलेज परिसर में जबरन प्रवेश नहीं कर सकता है। सरस्वती पूजा सम्पन्न कराने के लिए ओपन एंट्री और एग्जिट को रोका जाए।’ मोहम्मद शब्बीर अली नाम के बाहरी व्यक्ति पर आरोप है कि उसने धमकी दी और उत्सव को रोकने का प्रयास किया। अब छात्रों ने उच्च न्यायालय के आदेश पर राहत व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने धर्म का जश्न मनाने का अधिकार है। ‘उत्सव को रोकने वालों से सख्ती से निपटा जाए’ पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने शुक्रवार को कहा था कि उत्सव को रोकने के किसी भी प्रयास को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तरह जोगेश चंद्र लॉ कॉलेज परिसर में पूजा की इजाजत दी जानी चाहिए और उत्सव को रोकने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘कॉलेज में सरस्वती पूजा को रोकने के किसी भी प्रयास की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई धमकायेगा या जबरदस्ती करनेगा या किसी अन्य तरीके से उत्सव को रोकने की कोशिश करता है, तो सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।’ बनर्जी की टिप्पणी कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से 30 जनवरी को लगाए गए आरोपों के बाद आई।

‘देश के मित्र शत्रुओं को बख्शेंगे नहीं’, 18 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत के बाद बलूचिस्तान पहुंचे सेना प्रमुख

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने शनिवार को बलूचिस्तान का दौरा किया। आतंकियों के साथ संघर्ष के दौरान 18 सैनिकों की मौत के बाद उन्होंने कहा कि देश को निशाना बनाने वाले देश के मित्र शत्रुओं का हम पता लगाकर रहेंगे। हम उनको बख्शेंगे नहीं। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पिछले 24 घंटों में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए 18 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो चुकी है, जबकि 23 आतंकवादी भी मारे गए हैं। इस बीच सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने बलूचिस्तान के क्वेटा का दौरा किया। सेना ने कहा कि अधिकारियों ने सेना प्रमुख मुनीर को बलूचिस्तान में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने कहा कि जो लोग अपने विदेशी आकाओं के आतंकी प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं। जिन्होंने शिकारी कुत्ते के साथ शिकार करने और खरगोश के साथ दौड़ने के दोहरे मापदंड की कला हासिल कर ली है। हम उनके बारे में अच्छी तरह से जानते हैं। ये तथाकथित मित्र-शत्रु चाहे कुछ भी कर लें, वे हमारे गौरवशाली राष्ट्र और इसके सशस्त्र बलों से पराजित होंगे। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभूमि और उसके लोगों की रक्षा के लिए जब भी आवश्यकता होगी और वे जहां भी होंगे हम जवाबी कार्रवाई करेंगे और उनको ढूंढ निकालेंगे। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) मुनीर ने आतंकवाद से लड़ने के लिए सेना, फ्रंटियर कोर और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बहादुर अधिकारियों और सैनिकों के साहस व दृढ़ संकल्प की भी सराहना की। उन्होंने बलूचिस्तान के लोगों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए सेना के संकल्प को फिर से दोहराया। साथ ही क्षेत्र में शांति, स्थिरता और विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों में प्रांतीय सरकार को समर्थन देने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है बलूचिस्तान बता दें कि बलूचिस्तान में बलूच चरमपंथियों द्वारा नियमित रूप से सुरक्षा बलों पर हमले किए जा रहे हैं। बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, लेकिन अन्य प्रांतों की तुलना में इसके पास अधिक संसाधन होने के बावजूद यह सबसे कम विकसित है।

‘जनता द्वारा, जनता के लिए’ आयकर में कटौती वाला है बजट, वित्त मंत्री निर्मला बोलीं

नई दिल्ली। व्यक्तिगत आयकरदाताओं को कर में सबसे बड़ी छूट देने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हमने मध्यम वर्ग के लोगों की आवाज सुनी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अब्राहम लिंकन को उद्धृत करते हुए आम बजट 2025-26 को ‘लोगों द्वारा, लोगों के लिए, लोगों का’ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करों में कटौती के विचार के पूरी तरह समर्थन में थे, लेकिन नौकरशाहों को समझाने में समय लगा। सीतारमण ने एक साक्षात्कार में कहा, हमने मध्यम वर्ग की आवाज सुनी है, जो ईमानदार करदाता होने के बावजूद अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति न होने की शिकायत कर रहे थे।

गोमेज के निर्वासन वाले वीडियो पर व्हाइट हाउस की दो टूक, ‘अमेरिका में अवैध अप्रवासी एलियंस ने की हमारे बच्चों की हत्या’

वॉशिंगटन। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध अप्रवासियों के सामूहिक निर्वासन पर हॉलीवुड गायिका सेलेना गोमेज का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में उन्हें अवैध अप्रवासियों के निर्वासन पर रोते हुए देखा गया। सेलेना के इस वीडियो पर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी। व्हाइट हाउस ने तीन महिलाओं की एक क्लिप साझा की, जिनके बच्चों की हत्या कर दी गई थी। ट्रंप प्रशासन ने बताया कि इन बच्चों की हत्या अवैध अप्रवासियों ने की थी। उन्होंने अवैध दस्तावेज वाले अप्रवासियों को अवैध एलियंस का नाम दिया। सेलेना गोमेज पर पीड़ित माताओं का फूटा गुस्सा कायला हैमिल्टन की मां टैमी नोबल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए व्हाइट हाउस ने कहा, “आपको नहीं मालूम कि आप किसके लिए रो रहे हैं। हमारे बच्चों का क्या, जिनकी इन अवैध अप्रवासियों ने बुरी तरह से हत्या कर कर दी।” उन्होंने आगे कहा, “आपको हमारी बेटियों के लिए रोना नहीं आया?”व्हाइट हाउस ने अपने कैप्शन में कहा, “कायला हैमिल्टन, जॉक्लिन नुंगारे, और राचेल मोरिन की अवैध एलियंस द्वारा हत्या कर दी गई थी। उनकी साहसी माताओं को सेलेना गोमेज और उन लोगों से कुछ कहना था जो हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने का विरोध करते हैं। अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो में सेलेना गोमेज ने अवैध अप्रवासियों को मेरे सभी लोगों से संबोधित किया। बता दें कि सेलेना के पिता मैक्सिकन हैं। हालांकि, इस वीडियो को बाद में हटा लिया गया था।

वित्त सचिव को लिखा पत्र, मस्क के DOGE आयोग को संवेदनशील वित्तीय भुगतान पर नेताओं ने जताई चिंता

वाशिंगटन। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा संचालित सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) को सामाजिक सुरक्षा और मेडिकेयर ग्राहक भुगतान प्रणालियों सहित संवेदनशील वित्तीय डेटा तक पहुंच मिल गई है। कई नेताओं ने इस पर गहरी चिंता जाहिर की है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने सरकारी खर्च को नियंत्रित करने, संघीय कर्मचारियों की छंटनी करने, सरकार के खर्च में कटौती करने और संघीय नियम-कानूनों को कम करने के लिए सरकारी दक्षता विभाग का गठन किया था और इसकी कमान एलन मस्क को सौंपी गई थी। सीनेट की वित्तीय समिति के प्रमुख ने जताई चिंता अब मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग को संवेदनशील करदाता डेटा तक व्यापक छूट मिल गई है। इसे लेकर सीनेट की वित्तीय समिति के प्रमुख डेमोक्रेट सांसद रॉन विडेन ने इस पर गहरी चिंता जताई है और उन्होंने इस मुद्दे पर वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट को पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने मस्क और उनकी टास्क फोर्स के सदस्यों की भुगतान प्रणाली तक पहुंच से किसी भी कार्यक्रम में भुगतान को अवैध रूप से रोका जा सकता है। इनमें किसी भी तरह की राजनीतिक दखलअंदाजी हमारे देश की अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। वित्त विभाग के शीर्ष अधिकारी ने दिया इस्तीफा उल्लेखनीय है कि यह खबर ऐसे समय आई है, जब वित्त विभाग के कार्यवाहक उप-सचिव डेविड लेब्रिक ने 30 साल की सेवा के बाद हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। शुक्रवार को ट्रेजरी कर्मचारियों को भेजे गए पत्र में लेब्रिक ने कहा, ‘वित्तीय सेवा सरकार में कुछ सबसे महत्वपूर्ण काम करती है। हमारा काम अधिकांश लोगों के लिए अज्ञात हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह असाधारण रूप से महत्वपूर्ण नहीं है। मैं देश के कुछ सबसे बेहतरीन और सबसे प्रतिभाशाली संचालन कर्मचारियों के साथ काम करने में सक्षम होने के लिए आभारी हूं।’ लेब्रिक के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वित्तीय विभाग के अधिकारियों ने कभी भी किसी भुगतान को मंजूरी देने से इनकार नहीं किया है, फिर चाहे ये धोखाधड़ी या आतंकवाद समूहों के लिए ही क्यों न हो।

सोनिया के बयान पर भड़कीं ओडिशा की डिप्टी सीएम, ‘कांग्रेस अभी तक ‘साहेबजादा’ से बाहर नहीं निकली’

भुवनेश्वर/नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी को लेकर सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी भाजपा के निशाने पर है। अब ओडिशा की डिप्टी सीएम प्रावती परिदा ने सोनिया गांधी की टिप्पणी पर दुख जताते हुए कहा कि यह न सिर्फ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बल्कि सभी देशवासियों का अपमान है। परिदा ने कहा कि लोकतंत्र में राष्ट्रपति का पद सर्वोच्च होता है। ऐसे में उन पर टिप्पणी किया जाना बेहद दुखद है। ओडिशा की डिप्टी सीएम प्रावती परिदा ने कहा कि यह बहुत दुखद है। वह (सोनिया गांधी) भी एक महिला हैं और लंबे समय से एक राष्ट्रीय पार्टी की अध्यक्ष हैं। वह एक सांसद भी हैं। एक आदिवासी महिला हमारी राष्ट्रपति हैं और लोकतंत्र में सर्वोच्च पद पर आसीन हैं, उन्हें ‘बेचारी’ कहना बहुत गलत है। कांग्रेस अभी भी अपनी ‘साहेबजादा’ वाली मानसिकता से मुक्त नहीं हो पाई है। यह सोनिया गांधी के शब्दों से स्पष्ट है। मुझे नहीं लगता कि राष्ट्रपति का इस तरह मजाक उड़ाया जाना चाहिए। उन्होंने (सोनिया गांधी) देश की महिलाओं को निराश किया है।’ सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग परिदा ने कहा, ‘उन्हें (सोनिया गांधी) देश से माफी मांगनी चाहिए। यह न केवल राष्ट्रपति का बल्कि इस देश के सभी लोगों का अपमान है। शायद कांग्रेस, लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं करती है।’ सोनिया गांधी ने संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिस पर विवाद हो गया। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को बेचारी बताया था। उन्होंने कहा था कि ‘अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं। बेचारी।’ कांग्रेस नेता की टिप्पणी की भाजपा ने कड़ी आलोचना की थी। सोनिया गांधी की टिप्पणी की आलोचना जारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोनिया गांधी की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह ‘आदिवासी गौरव’ पर हमला है। एक्स पर साझा एक पोस्ट में सीएम धामी ने कहा, ‘सोनिया गांधी द्वारा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द बेहद निंदनीय हैं। देश के सर्वोच्च पद पर आसीन माननीय राष्ट्रपति के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा ‘आदिवासी गौरव’ पर हमला है। एक बार फिर कांग्रेस ने अपनी विभाजनकारी मानसिकता का परिचय दिया है और आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी और गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाया है।’केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी सोनिया गांधी की टिप्पणी की निंदा की और कहा, ‘सोनिया गांधी बहुत वरिष्ठ नेता हैं और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं और अभी भी संसद सदस्य हैं। राष्ट्रपति के लिए ‘बेचारी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय है। एक वरिष्ठ सांसद और नेता के मुंह से ऐसी बातें अच्छी नहीं लगतीं। मैं इसकी निंदा करती हूं।’

मैक्सिको ने भी ट्रंप को दिया जवाब, कनाडा का एलान- अमेरिकी सामान पर लगाएंगे 25 फीसदी टैरिफ

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एलान के बाद 25 फीसदी टैरिफ लगने पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने जवाब दिया है। पीएम ट्रूडो ने कहा कि हम भी अमेरिका को जवाब देंगे। हम 155 बिलियन डॉलर मूल्य के अमेरिकी सामान पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। मंगलवार से  30 बिलियन डॉलर मूल्य के सामान पर यह टैरिफ लागू किया जाएगा। जबकि आने वाले 21 दिन में 125 बिलियन डॉलर मूल्य के सामानों पर और टैरिफ लगाए जाएंगे। वहीं, मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने भी डोनाल्ड ट्रंप को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि टैरिफ लगाने से समस्याएं हल नहीं होती हैं। मैक्सिको टकराव नहीं चाहता है। हम पड़ोसी देशों के बीच सहयोग से शुरुआत करते हैं। जस्टिन ट्रूडो ने यह एलान किया कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि मैं सीधे अमेरिकियों हमारे सबसे करीबी दोस्तों और पड़ोसियों से बात करना चाहता हूं। यह ऐसा विकल्प है जो कनाडाई लोगों को नुकसान पहुंचाएगा, लेकिन इस फैसले के अमेरिकी लोगों के लिए वास्तविक परिणाम होंगे। जैसा कि मैंने लगातार कहा है कि कनाडा के खिलाफ टैरिफ आपकी नौकरियों को खतरे में डाल देगा। पीएम ट्रूडो ने कहा कि राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने कई वर्ष पहले कहा था कि भूगोल ने हमें पड़ोसी बनाया है। इतिहास ने हमें मित्र बनाया है। अर्थशास्त्र ने हमें साझेदार बनाया है और आवश्यकता ने हमें मित्र बनाया है। यदि राष्ट्रपति ट्रंप संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक नए स्वर्ण युग की शुरुआत करना चाहते हैं, तो बेहतर रास्ता कनाडा के साथ साझेदारी करना है, न कि हम पर टैरिफ लगाना। इससे पहले ट्रूडो ने एक्स पर लिखा कि कनाडाई लोग ऐसा नहीं चाहते थे, लेकिन वे इसके लिए तैयार हैं। ट्रूडो ने इस मामले को लेकर पहले मंत्रिमंडल से चर्चा की थी। अब वे मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम से बात करेंगे। अमेरिका ने 4 फरवरी से अधिकांश कनाडाई वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ और ऊर्जा पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही है। मैंने आज शीर्ष नेताओं और हमारे मंत्रिमंडल से मुलाकात की है। मैं जल्द ही मैक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम से बात करूंगा। यह बोलीं मैक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल आपराधिक संगठनों से मैक्सिको का कोई संबंध नहीं है। अगर अमेरिका इन संगठनों से निपटना चाहता है तो हमें मिलकर काम करना चाहिए। लेकिन हमेशा साझा जिम्मेदारी, आपसी विश्वास, सहयोग और सबसे बढ़कर संप्रभुता के सम्मान के सिद्धांतों से समझौता नहीं किया जा सकता। मैं समन्वय को हां कहती हूं और अधीनता को ना कहती हूं। उन्होंने साझा चिंताओं को दूर करने के लिए दोनों देशों की शीर्ष सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा टीमों के साथ समूह बनाने का प्रस्ताव रखा। शीनबाम ने एक्स पर लिखा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप को प्रस्ताव देती हूं कि हम अपनी सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा टीमों के साथ कार्य समूह स्थापित करें। समस्याएं टैरिफ लगाने से हल नहीं होती हैं बल्कि बातचीत और संवाद से हल नहीं होती हैं। जैसा कि हमने हाल ही में अमेरिकी विदेश विभाग के साथ मिलकर अप्रवासियों के मुद्दे पर काम किया। मैक्सिको की टीम प्रवासियों से संबंधित मामलों में अमेरिका के साथ लगातार संपर्क में थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रवासियों की गिरावट में का जो ग्राफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, वह मेरी ही टीम ने बनाया था। टीम लगातार उनके साथ संवाद में थी। उन्होंने कहा कि मैं अर्थव्यवस्था सचिव को प्लान बी बनाने का निर्देश देती हूं, जिस पर हम काम कर रहे हैं। इसमें मैक्सिको के हितों की रक्षा के लिए टैरिफ और गैर टैरिफ उपाय शामिल हैं। बलपूर्वक नहीं सब कुछ तर्क और सही तरीके से होगा। मैक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम ने अमेरिका की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने मैक्सिको के आपराधिक संगठनों के साथ संबंध के आरोप लगाए हैं। हम इसे खारिज करते हैं। चार महीनों में हमारी सरकार ने 40 टन से अधिक ड्रग्स जब्त किए हैं। 10 हजार से अधिक लोगों को पकड़ा है।

पांच लोग गिरफ्तार, महाराष्ट्र-ठाणे में 31.75 लाख रुपये का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

मुंबई/ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो प्रतिबंधित कफ सिरप की 31.75 लाख रुपये मूल्य की बोतलें अवैध रूप से रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मादक पदार्थों से युक्त इन कफ सिरप का अक्सर नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिससे जन स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा होता है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पता था कि बिना उचित अनुमति के इन सिरप की बिक्री प्रतिबंधित है फिर भी वे मादक पदार्थ युक्त सिरप अपने पास रखे हुए थे। नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 31 जनवरी को भिवंडी कस्बे से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। अपराध शाखा के अधिकारियों ने 17,640 बोतलें जब्त कीं, जिनमें कोडीन फॉस्फेट (एक प्रकार का अफीम) और अन्य रसायन थे। उन्होंने बताया कि इन्हें 147 बक्सों में रखा गया था और ये अवैध बिक्री के लिए थीं। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि आरोपियों ने ये बोतलें कहां से प्राप्त कीं और वे इसे किसे बेचना चाहते थे। बड़ी आपूर्ति श्रृंखला का पता लगने पर और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं।’’ उन्होंने बताया कि 24-45 वर्ष के पांच लोगों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि आरोपियों ने ये बोतलें कहां से प्राप्त कीं और वे इसे किसे बेचना चाहते थे। बड़ी आपूर्ति श्रृंखला का पता लगने पर और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं।’’

ट्रंप के बढ़ते दबदबे से निपटने की चुनौती, अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी के नए अध्यक्ष बने केन मार्टिन

वाशिंगटन। अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने शनिवार को मिनेसोटा में पार्टी के नेता केन मार्टिन को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। इसके बाद अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बढ़ते दबदबे को रोकने और डेमोक्रेटिक पार्टी में फिर से मतदाताओं का विश्वास कायम करने की जिम्मेदारी केन मार्टिन के कंधों पर आ गई है। केन मार्टिन, डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष पद पर जैमी हैरिसन की जगह लेंगे, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के बाद फिर से इस पद की जिम्मेदारी संभालने से इनकार कर दिया था। मार्टिन ने पार्टी में बड़े बदलावों के दिए संकेत डेमोक्रेट पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद केन मार्टिन ने ट्रंप और सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि ‘हम आ रहे हैं। यह एक नई डेमोक्रेटिक पार्टी है।’ केन मार्टिन ने पार्टी में बड़े बदलाव करने का संकेत दिया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा करने की भी बात कही। डेमोक्रेट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव वॉशिंगटन में हुआ, जहां डेमोक्रेट नेशनल कमेटी के 400 से ज्यादा सदस्य इकट्ठा हुए। कामकाजी वर्ग पर फोकस करने का किया वादा केन मार्टिन ऐसे समय डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं, जब पार्टी की लोकप्रियता में लगातार कमी आ रही है। हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार, सिर्फ 31 फीसदी मतदाता ही डेमोक्रेट पार्टी को पसंद करते हैं, जबकि 43 प्रतिशत ने रिपब्लिकन पार्टी को अपनी पसंद बताया। अध्यक्ष पद के चुनाव में केन मार्टिन ने विस्कॉन्सिन से अध्यक्ष पद के दावेदार बेन विकलर को आसानी से हरा दिया। केन मार्टिन ने देश के कामकाजी वर्ग को फिर से पार्टी के साथ जोड़ने, देशभर में डेमोक्रेटिक पार्टी के संगठन को मजबूत करने का वादा किया है। साथ ही अल्पसंख्यक समूहों के प्रति डेमोक्रेट पार्टी के समर्पण से पीछे न हटने की बात भी कही। गौरतलब है कि साल 2011 के बाद डेमोक्रेट पार्टी का नेतृत्व करने वाले केन मार्टिन पहले श्वेत नेता बन गए हैं।

मध्य प्रदेश के पांच तीर्थयात्रियों की मौत, गुजरात में बस खाई में गिरी

अहमदाबाद/डांग। गुजरात में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घटना गुजरात के डांग की है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले लोग मध्य प्रदेश के निवासी थे। बचाव और राहत कार्य पूरा हो चुका है। पुलिस ने बताया कि गुजरात के डांग जिले में रविवार सुबह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 4.15 बजे हुई, जब सापुतारा हिल स्टेशन के पास बस के चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि बस में 48 तीर्थयात्री सवार थे और हादसे में बस क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए करीब 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने बताया कि बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से श्रद्धालुओं को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बस में श्रद्धालु मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के थे। अधिकारी ने बताया कि हादसे में मरने वाले पांच लोगों में से दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। इन पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को आहवा के एक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रंप का बड़ा दावा, ‘सोमालिया की गुफाओं में छिपे कई आतंकी अमेरिकी एयर स्ट्राइक में ढेर’

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने सोमालिया में ISIS के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई आतंकवादी मारे गए हैं. ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि आज सुबह मैंने ISIS के सीनियर अटैकर और उसके द्वारा सोमालिया में भर्ती किए गए आतंकवादियों पर सटीक सैन्य एयर स्ट्राइक का आदेश दिया था. ये हत्यारे गुफाओं में छिपे हुए थे, लेकिन हमने इन पर सटीक हमला किया. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और हमारे सहयोगियों के लिए ये खतरा थे. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने हवाई हमलों से उन गुफाओं को तबाह कर दिया है. जिनमें आतंक छिपे हुए थे और नागरिकों को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाए बिना कई आतंकवादियों को मार गिराया. हम तुम्हें ढूंढ लेंगे और मार देंगे: ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी सेना ISIS हमले की योजना बनाने वाले आतंकी को कई साल से टारगेट कर रही थी. लेकिन बाइडेन और उनके साथी काम को पूरा करने के लिए इतनी जल्दी एक्शन नहीं लेते, लेकिन मैंने इसे कर दिखाया. ISIS और अमेरिकियों पर हमला करने वाले अन्य सभी लोगों के लिए संदेश ये है कि हम तुम्हें ढूंढ लेंगे, और हम तुम्हें मार देंगे. सत्ता में लौटने के बाद से अमेरिकी सेना द्वारा की गई पहली सैन्य कार्रवाई थी. ‘हमलों में किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा’ वहीं, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिकी सेना की अफ्रीका कमान द्वारा किए गए हमलों का निर्देशन ट्रंप ने किया था और सोमालिया की सरकार के साथ समन्वय किया गया था. पेंटागन द्वारा किए गए शुरुआती आकलन से पता चलता है कि कई आतंकी इस हवाई हमले में मारे गए हैं. पेंटागन ने कहा कि हमलों में किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा है. कैल मिस्काट पहाड़ों में छिपे हैं आतंकी दरअसल, ISIS-सोमालिया अफ्रीकी देश में कई हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है. अंतरराष्ट्रीय ग्रुप्स के अनुसार सोमालिया में ISIS आतंकवादियों की संख्या सैकड़ों में होने का अनुमान है, जो ज्यादातर पुंटलैंड के बारी क्षेत्र में कैल मिस्काट पहाड़ों में बिखरे हुए हैं.

केजरीवाल ने EC को पत्र लिख रखी 4 मांगें, दिल्ली विधानसभा: ‘हमला करने वाले BJP कार्यकर्ताओं की हो गिरफ्तारी’

नई दिल्ली। विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं पर हुए कई हमलों का जिक्र किया है। केजरीवाल ने चिट्ठी में मांग रखी है कि नई दिल्ली विधानसभा में स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएं। चुनाव आयोग AAP कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिसवालें तुरंत सस्पेंड किया जाए और हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।  writes to CEC Rajiv Kumar regarding repeated attacks and intimidation of AAP volunteers in the New Delhi assembly at the hands of BJP workers and Delhi Police. – .@ArvindKejriwal Key Demands: 1.Independent election observers to be deployed in the New Delhi… pic. — AAP (@AamAadmiParty) February 2, 2025

सबसे तेजी से बढ़ रही भारत इकॉनमी, इनकम जेनरेट करने के मामले में अब भी चीन से काफी पीछे

नई दिल्ली दुनिया के बड़े देशों में भारत की इकॉनमी सबसे तेजी से दौड़ रही है। लेकिन इनकम जेनरेट करने के मामले में भारत अब भी चीन से काफी पीछे है। आईएमएफ के अनुमान के मुताबिक साल 2025 में भारत की जीडीपी में 383 अरब डॉलर की बढ़ोतरी होगी। यह 2021 को छोड़कर अब तक किसी भी एक साल में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी। कोरोना काल के बाद साल 2021 में जीडीपी में भारी बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन चीन की जीडीपी में इस साल 1.26 ट्रिलियन डॉलर का इजाफा होने का अनुमान है। यह स्थिति तब है जब भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5% रहने का अनुमान है जबकि चीन की इकॉनमी के 4.5% की रफ्तार से बढ़ने की बात कही जा रही है। सवाल उठता है कि चीन से ज्यादा ग्रोथ के बाद भी भारत की इनकम चीन से कम क्यों है? इसकी वजह यह है कि चीन की इकॉनमी का आकार बहुत बड़ा है। चीन की इकॉनमी $19.53 ट्रिलियन है जबकि $4.27 ट्रिलियन डॉलर है। दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी वाले देश चीन ने 1980 के बाद 15 बार 10 फीसदी से अधिक जीडीपी ग्रोथ हासिल की है। 1980 में भारत और चीन की इकॉनमी का साइज लगभग बराबर था। लेकिन 2029 में चीन की इकॉनमी के भारत से चार गुना पहुंचने का अनुमान है। तब भारत की इकॉनमी 6.3 ट्रिलियन डॉलर की होगी जबकि चीन की इकॉनमी 24.6 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई होगी। भारत को इस साल अपनी इकॉनमी में 1.26 ट्रिलियन डॉलर जोड़ने के लिए डॉलर टर्म में 32 फीसदी की ग्रोथ हासिल करनी होगी। जीडीपी ग्रोथ का अंतर 1983 से 1995 के दौरान चीन ने 13 में से 9 बार डबल डिजिट ग्रोथ हासिल की थी। भारत अब तक किसी भी साल डबल डिजिट ग्रोथ हासिल नहीं कर पाया है। 2021 के पोस्ट कोविड ईयर को छोड़ दिया जाए तो भारत ने सबसे बड़ी ग्रोथ 1988 में हासिल की थी। तब देश की इकॉनमी 9.6 फीसदी बढ़ी थी। 2021 में इसकी रफ्तार 9.7 फीसदी थी। 2022 में भारत की इकॉनमी 7% बढ़ी थी जबकि चीन की जीडीपी में 3% तेजी आई थी। लेकिन चीन ने 2020 में अपनी इकॉनमी को कोरोना की लहर में डूबने से बचा लिया था। तब चीन की जीडीपी ग्रोथ 2.2 फीसदी रही जबकि भारत की -5.8 फीसदी। घटती आबादी का फायदा भारत दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश है जबकि चीन की जनसंख्या घटती जा रही है। माना जा रहा है कि इस सदी के अंत तक चीन की आबादी मौजूदा संख्या से आधी रह जाएगी। आबादी घटने से चीन की प्रति व्यक्ति आय बढ़ रही है। 1981 में चीन की प्रति व्यक्ति आय 288 डॉलर थी जबकि भारत की 271 डॉलर थी। लेकिन आज चीन हमसे बहुत आगे निकल गया है। चीन की प्रति व्यक्ति आय 13,873 डॉलर है जबकि भारत की 2,937 डॉलर।

इस माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते है वाशिंगटन यात्रा, तैयारियां जारी

नई दिल्ली/वाशिंगटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने वाशिंगटन यात्रा पर जा सकते हैं। यह दौरा 10 और 11 फरवरी को पेरिस के ग्रैंड पैलेस में होने वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक्शन समिट में उनकी भागीदारी के तुरंत बाद हो सकता है। 27 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी की फोन पर बातचीत के दौरान जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें व्हाइट हाउस का दौरा भी शामिल था। इस दौरान दोनों देशों के बीच ‘दोस्ती और रणनीतिक संबंधों की मजबूती’ को लेकर बात हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को नियमित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, “दोनों पक्ष भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा पर काम कर रहे हैं। इस यात्रा के तारीखों पर काम किया जा रहा है और उचित समय पर इसकी घोषणा की जाएगी।” उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री पेरिस में एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद द्विपक्षीय यात्रा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका जाएंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच मित्रता और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करेगी। पीएम मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के ऐतिहासिक दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस का दौरा करने वाले पहले विदेशी नेताओं में शामिल होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले ही भारत और प्रधानमंत्री मोदी के साथ ‘महान साझेदारी’ को मजबूत करने का वादा किया है। पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने आईएएनएस को बताया, “हमने राष्ट्रपति ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका यात्रा के लिए भेजे गए निमंत्रण के संदर्भ में जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है।” श्रृंगला ने कहा कि इस यात्रा से सभी आगामी निर्णयों के लिए मंच तैयार हो जाएगा। इससे वर्ष के अंत में भारत में आयोजित होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा से पहले संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet