LATEST NEWS

अब आतंकवादी अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं, यह भारत की सुरक्षा में आई मजबूती का प्रतीक है: पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर चुनौती देते हुए कहा कि भारत अब बदल चुका है। आतंकवादी अब अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं रह पाते हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद, विकास और उनकी सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि अब आतंकवादी अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं, यह भारत की सुरक्षा में आई मजबूती का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई के 26/11 आतंकवादी हमले की रिपोर्टों का उल्लेख करते हुए कहा, “आज मैंने एक प्रदर्शनी में 26/11 के हमले से जुड़ी रिपोर्टें देखीं। उस समय आतंकवाद भारतवासियों के लिए एक बड़ा खतरा था और लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते थे।” उन्होंने यह भी कहा कि अब स्थितियां बदल चुकी हैं, “अब आतंकवादी अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं करते।” वोट-बैंक राजनीति से दूर, विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की नीतियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है और वोट-बैंक राजनीति से दूर रही है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है’लोगों के लिए, लोगों द्वारा विकास’। हम केवल जनहित की दिशा में काम कर रहे हैं।” भारत को विकसित बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य भारत को एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाना है। भारतीयों ने हमें अपना विश्वास दिया है और हम उस विश्वास को पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं।” उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैल रही गलत जानकारी और अफवाहों का भी जिक्र किया और कहा कि उनकी सरकार दृढ़ और अडिग है। युवाओं में जोखिम उठाने की क्षमता का विकास प्रधानमंत्री मोदी ने यह स्वीकार किया कि स्वतंत्रता के बाद भारत में युवाओं में जोखिम उठाने की भावना का अभाव था, लेकिन पिछले 10 वर्षों में यह पूरी तरह से बदल चुका है। उन्होंने कहा, “आज भारत में 1.25 लाख से अधिक रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स हैं और हमारे युवा देश को गर्व महसूस कराने के लिए तत्पर हैं।” रोजगार सृजन में सरकार की योजनाएं प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की स्वच्छता और रोजगार सृजन योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “हमारे देश में शौचालय बनाने का अभियान शुरू किया गया था। यह योजना केवल स्वच्छता सुधारने में नहीं, बल्कि रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देने में मददगार रही है। यह योजना सम्मान और सुरक्षा प्रदान करती है।” गैस कनेक्शन से लेकर टॉयलेट निर्माण तक प्रधानमंत्री मोदी ने एलपीजी गैस कनेक्शन के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “कभी गैस कनेक्शन सिर्फ एक सपना था। इस पर बहस होती थी। लेकिन हमारी सरकार ने हर घर में गैस कनेक्शन देने का कार्य प्राथमिकता से किया। 2014 में 14 करोड़ गैस कनेक्शन थे आज 30 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन हैं। अब कभी गैस की कमी की बात नहीं सुनाई देती।” प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि उनकी सरकार ने देश को मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रौद्योगिकी-सक्षम राष्ट्र बनाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। आने वाले समय में इन योजनाओं का और प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जाएगा।

फ्लाइट को ग्रीनलैंड के ऊपर एक जबरदस्त तूफान का सामना करना पड़ा, जिसके कारण विमान के अंदर अफरा-तफरी मच गई

स्वीडन स्वीडन से अमेरिका जा रही एक फ्लाइट को ग्रीनलैंड के ऊपर एक जबरदस्त तूफान का सामना करना पड़ा, जिससे विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। तेज टर्बुलेंस के कारण विमान एक झटके में 8,000 फीट नीचे गिर गया, जिससे यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई। विमान डगमगाने लगा, और डर के मारे यात्री चीखने-चिल्लाने लगे, जबकि उनके सामान इधर-उधर उड़ रहे थे। विमान के अंदर अफरा-तफरी मच गई, कुछ यात्री एक-दूसरे पर गिर पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देख कर हर कोई डर जाएगा। कोपेनहेगन में इमरजेंसी लैंडिंग और यात्रियों की सुरक्षा स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस की फ्लाइट स्टॉकहोम से मियामी के लिए उड़ान भर रही थी, जब यह तूफान में फंस गई। जैसे ही विमान में पैनिक फैल गया, पायलट ने तुरंत नजदीकी एयरपोर्ट से संपर्क किया और फ्लाइट को कोपेनहेगन की ओर डायवर्ट किया। विमान के नीचे गिरने के बाद जब यह स्टेबल हुआ, तो यात्रियों ने राहत की सांस ली, लेकिन विमान में काफी नुकसान हुआ और कई यात्री घायल हो गए थे। सामान इधर-उधर बिखरा था, प्लेट्स और खाना उड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। यात्रियों का प्राथमिक उपचार और उन्हें होटल में ठहराया गया एविएशन सोर्स के अनुसार, किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन एक शख्स का सिर छत से टकरा गया था। यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया और विमान की सफाई की गई। स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस ने बताया कि विमान के नुकसान का आकलन अभी तक नहीं किया जा सका है, लेकिन कोपेनहेगन एयरपोर्ट पर यात्रियों की देखभाल के लिए पर्याप्त सुविधाएं और कर्मचारी मौजूद हैं। यात्रियों को कोपेनहेगन के होटलों में ठहराया गया है, और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुँचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही हालांकि यह घटना डरावनी थी, लेकिन अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पायलट और एयरलाइन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की। यात्रियों को पूरी तरह से सुरक्षित रखने और उनके बाद के सफर की व्यवस्था करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।  

16-17 नवंबर को इस राज्य के 18 जिलों में येलो अलर्ट, 22 नवंबर से भारी बारिश की चेतावनी: भारत मौसम विज्ञान विभाग

नई दिल्ली भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 और 17 नवंबर को तमिलनाडु के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रभावित जिलों में कन्याकुमारी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, रामनाथपुरम, तेनकासी, विरुधुनगर, मदुरै, थेनी, डिंडीगुल, शिवगंगा, पुदुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू शामिल हैं।  मौसम विभाग के मुताबिक, यह बारिश दक्षिण तमिलनाडु और इसके आसपास के चक्रवाती हवाओं के कारण हो रही है। 22 नवंबर से भारी बारिश की चेतावनी आरएमसी ने यह भी चेतावनी दी है कि 22 नवंबर से राज्य के उत्तरी तटीय जिलों, जैसे चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम में भारी बारिश हो सकती है। 22 से 28 नवंबर तक इन क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। मानसून और बिजली की खपत में गिरावट 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक, तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून के दौरान 276 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिसमें कोयंबटूर ने 418 मिमी बारिश के साथ सबसे अधिक बारिश दर्ज की। भारी बारिश के कारण बिजली की खपत में गिरावट आई है, जो पहले 380 मिलियन यूनिट प्रति दिन थी, वह अब घटकर 302 मिलियन यूनिट हो गई है। मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ा वहीं, भारी बारिश के कारण वायरल बीमारियों के मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है। चेन्नई और आसपास के जिलों में बुखार, इन्फ्लूएंजा और मलेरिया जैसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को संक्रमण से बचाने के लिए। कुल मिलाकर, तमिलनाडु में आगामी दिनों में मौसम के और बिगड़ने की संभावना है, साथ ही मानसून के प्रभाव से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।  

मणिपुर फिर हिंसा की चपेट में, 3 अपहृत महिलाओं की लाश नदी में तैरती मिली

जिरीबाम मणिपुर के जिरीबाम से सोमवार से लापता (अपह्रत) छह लोगों में से तीन के शव शाम असम-मणिपुर के बार्डर पर स्थित जिरीमुख में मिले हैं. इन लोगों को कुछ दिन पहले जिरीबाम के कैंप से अगवा किया गया था. शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है. इनकी लाशें जिरी नदी में बहती दिखीं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को जिरी नदी में शव तैरते देखे जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद असम राइफल्स के जवानों ने उन्हें बाहर निकाला. परिवार के सदस्यों ने अभी तक शवों की पहचान नहीं की है, लेकिन उनके विवरण लापता हुए 6 लोगों में तीन से मेल खाते हैं. 6 लोगों का हुआ था अपहरण आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मणिपुर में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई में कम से कम 11 हथियारबंद कुकी उग्रवादियों को मार गिराया था, जो जिरीबाम जिले के बोरोबेकरा में एक पुलिस स्टेशन पर हमला करने आए थे.11 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे कुकी उग्रवादियों ने जिरीबाम के बोरोबेकरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया. सीआरपीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में कम से कम 11 कुकी उग्रवादी मारे गए. इस हमले के बाद तीन महिलाएं और तीन बच्चे लापता हो गए थे. कहा गया कि जिरीबाम में कुकी उग्रवादियों ने इन छह सदस्यों का अपहरण किया था. अब इन्ही अपह्रत लोगों में से तीन के शव जिरीमुख में मिले हैं. मणिपुर में कैसे हुई हिंसा की शुरुआत? मणिपुर में हिंसा की शुरुआत पिछले साल 3 मई से तब हुई, जब मणिपुर हाई कोर्ट के एक आदेश के खिलाफ कुकी-जो जनजाति समुदाय के प्रदर्शन के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ की गई. दरअसल, मैतेई समुदाय ने इस मांग के साथ मणिपुर हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी कि उन्हें जनजाति का दर्जा दिया जाए. मैतेई समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था. उससे पहले उन्हें जनजाति का दर्जा मिला हुआ था. मणिपुर हाई कोई ने याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने पर विचार किया जाए.

अंतरिक्ष में ‘फंसीं’ सुनीता विलियम्स के लिए बढ़ा खतरा, ISS में आ गईं दरारें

वाशिंगटन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) को लेकर NASA भी टेंशन में आ गया है। आईएसएस में पिछले पांच साल से हल्का लीकेज जारी था। हालांकि अब पता चला है कि कम से कम 50 जगहों पर लीकेज की समस्या है। इसके अलावा आईएसएस में दरारें भी आ रही हैं। नाआस की एक जांच रिपोर्ट लीक हो गई जिसमें पता चला कि आईएसएस पर खतरा मंडरा रहा है। साथ ही सुनीता विलियम्स समेत यहां के अंतरिक्षयात्रियों की भी जान पर बनी हुई है। रूस ने पृथ्वी की कक्षा में घूमते लैब में माइक्रो वाइब्रेशन का भी दावा किया है। नासा का कहना है कि स्पेस स्टेशन से बड़ी मात्रा में हवा निकल रही है जो कि खतरे की घंटी है। हालांकि यहां लोगों की जान बचाने और इसका कोई समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आईएसएस में पिछले पांच साल से लीकेज की समस्या है सबसे पहले लीकेज स्पेस स्टेशन में मौजूद यवेज्दा मॉड्यूल से शुरू हुई थी जो कि डॉकिंग पोर्ट तक जाने के लिए एक सुरंग है। इस हिस्सा का कंट्रोल रूस के हाथ में है। हालांकि इस समस्या को लेकर असली वजह क्या है, इसपर नासा और रूसी एजेंसी Roscomos के बीच अभी सहमति नहीं बन पाई है।सीएनएन के मुताबिक नासा के अंतरिक्षयात्री बॉब कैबाना ने कहा कि स्पेस एजेंसी ने इस लीकेज को लेकर चिंता जाहिर की है। कैबाना ने कहा कि लीकेज को रोकने के लिए ऑपरेशन चलाना कुछ समय के लिए राहत दिला सकता है लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। अमेरिका का कहना है कि यह सुरक्षित नहीं है। सबसे पहले 2019 में लीकेज का पता चला था। इसके बाद अप्रैल 2024 से रोज 1.7 किलो की दर से हवा लीक होने लगी। आम तौर पर आईएसएस में सात से 10 अंतरिक्षयात्री रहते हैं । रूस के इंजीनियर्स ने माइक्रो वाइब्रेशन की बात कही है। इस खतरे को टालने के लिए नासा ने कुछ कदम उठाए हैं। इसके अलावा यहां मौजूद अंतरिक्षयात्रियों को भी अतिरिक्त सावधानी रखने की सलाह दी गई है।

भारत के विभिन्न राज्यों में 20 नवंबर को चुनाव के मद्देनजर स्कूल, कॉलेज, बैंक, पोस्ट ऑफिस और अन्य सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे

नई दिल्ली भारत के विभिन्न राज्यों में 20 नवंबर को चुनाव के मद्देनजर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल और उत्तराखंड में यह अवकाश लागू रहेगा, ताकि नागरिक अपने मतदान अधिकार का स्वतंत्र रूप से उपयोग कर सकें। इस दिन स्कूल, कॉलेज, बैंक, पोस्ट ऑफिस और अन्य सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। उपचुनाव इस दिन झारखंड में 38 विधानसभा सीटों, महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों, उत्तर प्रदेश में 9, पंजाब में 4, केरल और उत्तराखंड में एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र की नांदेड़ संसदीय सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। यह कदम नागरिकों को मतदान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव झारखंड में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होगा, जिसमें 12 जिलों के 528 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 1.24 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, महाराष्ट्र में 288 सीटों पर मतदान एक चरण में होगा, जिसमें 4,140 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इस बार उम्मीदवारों की संख्या पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 28% अधिक है।

लंबे इंतजार के बाद अब ला-नीना के असर से बढ़ेगी सर्दी, उत्तर भारत में ठिठुरन का सामना, 300 से ज्यादा उड़ानों में देरी

नई दिल्ली लंबे इंतजार के बाद, उत्तर भारत में सर्दी का मौसम आखिरकार दस्तक दे चुका है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में गुरुवार को तापमान में गिरावट देखने को मिली। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश हो रही है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 15 नवंबर के बाद उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है और कई राज्यों में कोहरे का प्रभाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली और एनसीआर में धुंध और प्रदूषण के कारण गुरुवार को विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर 300 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई, जबकि कई ट्रेनें भी लेट हुईं। IMD के मुताबिक, इस साल कड़ाके की सर्दी के आसार हैं, खासकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में। ठंड का सीधा संबंध ला-नीना से है, जो इस बार देश के उत्तर, उत्तर-पश्चिम और दिल्ली-एनसीआर सहित मध्य क्षेत्र में ठंड को बढ़ावा देगा। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि ला-नीना का प्रभाव जल्द खत्म होगा और आने वाले दिनों में सर्दी में कुछ राहत मिल सकती है। उत्तर भारत के कई शहरों में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दिन और रात के तापमान में भारी अंतर महसूस हो रहा है। प्रदूषण का भी असर: दिल्ली सरकार ने वायु गुणवत्ता में गिरावट को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत “ग्रेड-3” लागू करने का फैसला लिया है। इसके तहत, डीजल से चलने वाले बीएस-3 वाहनों पर रोक लगाई जाएगी और निर्माण, तोड़फोड़ और खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। चंडीगढ़ में AQI 500 के पार: गुरुवार को चंडीगढ़ में वायु प्रदूषण का स्तर 500 के पार चला गया, जो कई वर्षों में पहली बार हुआ है। प्रदूषण का स्तर “खतरनाक” श्रेणी में है, और इस सीजन में चंडीगढ़ की वायु गुणवत्ता गंभीर रूप से खराब बनी हुई है। आने वाले दिनों में मौसम: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 6 दिसंबर से सर्दी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। 16 दिसंबर के आसपास सूर्य की स्थिति बदलने से ठंड बढ़ेगी और 23 दिसंबर के बाद मंगल की स्थिति में बदलाव के कारण सर्दी में और वृद्धि हो सकती है।  

चेउंग राष्ट्रपति के सहायक और संचार निदेशक के रूप में व्हाइट हाउस में वापस लौटेंगे

न्यूयॉर्क अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मीडिया सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता रहे स्टीवन चेउंग को व्हाइट हाउस का संचार प्रमुख नियुक्त किया है। ट्रंप ने घोषणा की कि चेउंग “राष्ट्रपति के सहायक और संचार निदेशक के रूप में व्हाइट हाउस में वापस लौटेंगे”। उन्होंने ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति के विशेष सहायक और स्ट्रैटेजिक रिस्पॉन्स इन चार्ज के रूप में कार्य किया था। उनका उस समय कार्य आने वाली चुनौतियों से निपटना और आगामी मुद्दों पर प्रतिक्रिया की योजना बनाना था। ट्रंप के चुनाव अभियान में चेउंग ने महत्वपूर्ण निभाई थी। उनके तीखे बयान काफी चर्चा में रहे थे। उस समय उन्होंने ट्रंप की जगह मीडिया को सीधे संबोधित किया था। यह मैनहट्टन अदालत में चुप रहने के लिए धन देने के मामले में उनके मुकदमे के दौरान किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह ट्रंप अभियान के प्रबंधकों में शामिल थे। इनमें सुजैन विल्स (अब ट्रंप के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में नियुक्त) और क्रिस लैसिविटा शामिल हैं। रिपब्लिकन्स के विभिन्न चुनाव अभियानों के लिए वो काम कर चुके हैं। चेउंग अल्टीमेट फाइटिंग चैम्पियनशिप के संचार निदेशक भी रहे हैं। चेउंग 2016 में रिपब्लिकन नामांकन के लिए ट्रंप के अभियान में रैपिड रिस्पांस निदेशक के रूप में शामिल हुए थे। इसके बाद वह ट्रंप के साथ राष्ट्रपति अभियान से जुड़े रहे फिर व्हाइट हाउस चले गए थे। 2017 तक उसी पद पर रहे। उन्होंने 2018 में व्हाइट हाउस छोड़ दिया और खुद की कंपनी शुरू की। विभिन्न जिम्मेदारी संभालने के बाद कई अन्य कार्यों के बाद, वह 2024 के ट्रंप के अभियान में लौट आए। उन्होंने अपना काफी समय ट्रंप के चुनावी अभियान में बिताया और अपने विरोधियों को “कीड़े-मकोड़े” कहने या अवैध प्रवासियों को “राष्ट्र के खून में जहर घोलने” का आरोप लगाने जैसे अपने आक्रामक बयानों से पैदा हुई आग को बुझाने का प्रयास किया।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, ओडिशा में रिन्यूएबल एनर्जी की अपार संभावनाएं हैं

भुवनेश्वर केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि केंद्र ओडिशा को अक्षय ऊर्जा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने और राज्य में हरित हाइड्रोजन उत्पादन की संभावनाओं की जानकारी पाने की योजना बना रहा है। केंद्रीय मंत्री ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, “ओडिशा में रिन्यूएबल एनर्जी की अपार संभावनाएं हैं, यहां 140 गीगावाट की सौर क्षमता है और इसकी लंबी तटरेखा तथा बंदरगाह के कारण हरित हाइड्रोजन में काफी अवसर है। केंद्र का लक्ष्य ओडिशा को अक्षय ऊर्जा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना और राज्य में हरित हाइड्रोजन उत्पादन की संभावनाओं का पता लगाना है। ओडिशा में फ्लोटिंग सोलर पैनल की संभावनाओं का भी पता लगाया जाएगा।” केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि एक एजेंसी ने राज्य के ढेंकनाल जिले में लगभग 9,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ सौर मॉड्यूल, सौर सेल और इंगोट-वेफर के उत्पादन के लिए 6,000 मेगावाट की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक अन्य एजेंसी भुवनेश्वर में इन्फोवैली-II में लगभग 730 करोड़ रुपये के निवेश के साथ सौर मॉड्यूल और सेल के उत्पादन के लिए 1,000 मेगावाट की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी स्थापित कर रही है। अपने संबोधन के दौरान, जोशी ने घोषणा की कि 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एमएनआरई द्वारा विद्युत मंत्रालय के सहयोग से सभी हितधारकों के साथ एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने अगले छह वर्षों में 288 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसके लिए ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर सहित 42 लाख करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी हितधारकों को रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि दो दिवसीय कार्यक्रम में 117 उद्योग जगत के लीडर और विभिन्न राज्यों -सार्वजनिक उपक्रमों के 67 प्रतिनिधि शामिल हुए, जिसमें 12 प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादक राज्यों की भागीदारी रही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित ‘पंचामृत’ लक्ष्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई, जिसमें 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी के लक्ष्य पर जोर दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि एमएनआरई रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में स्टार्टअप के लिए हैकाथॉन का आयोजन करेगा। रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में इनोवेशन और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देने के लिए विद्युत मंत्रालय के सहयोग से रिसर्च और विकास के लिए एक नया जॉइंट सेंटर ऑफ एक्सिलेंस भी स्थापित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) को शीघ्र अंतिम रूप देने और नवीकरणीय खरीद दायित्वों (आरपीओ) को सख्ती से लागू करने का आह्वान किया।

दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के ऑफिस केबिन के बाहर से गोलियां चलाईं, कर्मचारी घायल, हुई फरार

नई दिल्ली दिल्ली के गोकुलपुरी थाना क्षेत्र के वजीराबाद रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। पेट्रोल पंप के ऑफिस में करीब दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई गईं, जिससे वहां काम कर रहे पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 10:38 बजे हुई, जब दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के ऑफिस केबिन के बाहर से गोलियां चलाईं और फिर घटनास्थल से फरार हो गए। गोलीबारी में घायल अंशुल राठी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वो कांच के टुकड़ों से घायल हो गया, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि अंशुल राठी छह साल से पेट्रोल पंप पर सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पेट्रोल पंप के मालिक हरीश चौधरी ने पुलिस को बताया कि यह घटना संभवत: पुरानी रंजिश के कारण हुई हो सकती है। हरीश चौधरी गोकुलपुरी इलाके का निवासी है और उस पर कुछ कानूनी मामले चल रहे हैं। हालांकि, पंप के सुपरवाइजर अंशुल राठी के परिवार और जानकारों से बातचीत करने पर यह जानकारी मिली कि उनका किसी से कोई निजी विवाद नहीं था। एक शख्स ने बताया, “बदमाशों का टार्गेट हरीश चौधरी थे। उन्होंने 20-22 राउंड गोलियां चलाई। ऑफिस के अंदर और बाहर दोनों जगह गोलियों के निशान ही नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस का खौफ बदमाशों के अंदर से निकल गया है। दिल्ली अब क्राइम सिटी बन चुकी है। हमारे पेट्रोल पंप का कर्मचारी घायल हुआ है। वह अस्पताल में भर्ती है।” प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक “गोकुलपुरी के मुकुल डीजल पंप पर 20-22 राउंड गोलियां चली हैं। देर रात करीब 10-11 बजे के बीच की वारदात थी।” पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

जम्मू-कश्मीर में मौसम की स्थिति में सुधार होगा, प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और गुरेज घाटी में आज बर्फबारी हुई

श्रीनगर उत्तरी कश्मीर में प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और गुरेज घाटी में आज सुबह ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि मौसम विभाग ने दोपहर से मौसम में सुधार की भविष्यवाणी की है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह से गुलमर्ग में एक इंच बर्फबारी हुई है, जबकि गुरेज घाटी में भी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने कहा कि दोपहर से जम्मू-कश्मीर में मौसम की स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि 17 से 23 नवंबर तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 24 नवंबर को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने एक एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें पर्यटकों, ट्रेकर्स और यात्रियों से इसी के अनुसार योजना बनाने को कहा गया है।

मेहसाणा में 4.2 तीव्रता का भूकंप, भूकंप की हलचल महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए

मेहसाणा (गुजरात) गुजरात के मेहसाणा जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। गांधीनगर स्थित राज्य नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की हलचल महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन इलाके में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। गांधीनगर स्थित आईएसआर ने बताया कि भूकंप रात 10:15 बजे दर्ज किया गया और इसका केंद्र पाटन से 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र मेहसाणा क्षेत्र में अक्षांश 23.71 एन और देशांतर 72.30 ई पर 10 किमी की गहराई पर था। यह स्थान गुजरात के राजकोट से लगभग 219 किमी उत्तर-पूर्व में था। इसका केंद्र भी पाटन से 13 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। बनासकांठा, पाटन, साबरकांठा और मेहसाणा के उत्तरी जिलों से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके दो से तीन सेकंड तक महसूस किये गये। बता दें कि गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 200 वर्षों में राज्य को नौ बड़े भूकंपों का सामना करना पड़ा है, जिसमें कच्छ जिले में 26 जनवरी, 2001 का विनाशकारी भूकंप भी शामिल है। गुजरात के कच्छ जिले में भी इस महीने की शुरुआत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब 3 नवंबर को सुबह 3.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र लखपत से 53 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था। इससे कुछ दिन पहले 27 अक्टूबर को राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। दोनों ही मामलों में भूकंपीय गतिविधि के कारण किसी तरह की जान-माल की हानि की खबर नहीं आई। गुजरात में भूकंप के झटके अक्सर आते रहते हैं और राज्य में भूकंप का जोखिम हमेशा बना रहता है। तटीय राज्य में 2001 में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें हजारों लोग मारे गए थे और पूरा क्षेत्र प्रभावित हुआ था। जीएसडीएमए के आंकड़ों के अनुसार, इसमें करीब 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख लोग घायल हुए थे।

पाकिस्तान की हवा हुई जहरीली होने के कारण पंजाब के 2 शहरों में लगा कंप्लीट लॉकडाउन

नई दिल्ली भारत के साथ-साथ पाकिस्तान की हवा भी जहरीली हो गई है। इसे देखते हुए वहां कि पंजाब सरकार ने लाहौर और मुल्तान में कंप्लीट लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। यह शुक्रवार से रविवार तक प्रभावी रहेगा। यह निर्णय इन दोनों शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर के अत्यधिक बढ़ने के कारण लिया गया है। पिछले कुछ हफ्तों से, पंजाब के कई शहरों में घना स्मॉग फैल गया है। लाहौर तथा मुल्तान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। मुल्तान में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) पहले ही 2,000 को पार कर चुका है, जिससे वायु प्रदूषण का नया रिकॉर्ड बना है। पंजाब की मंत्री मरियम औरंगजेब ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम लाहौर और मुल्तान में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि इन दोनों शहरों में शुक्रवार से रविवार तक पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा। लाहौर और मुल्तान में निर्माण कार्यों को अगले 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। निर्माण सामग्री से लदी गाड़ियों को शहरों में प्रवेश करने से रोका जाएगा। इसके अलावा स्कूलें भी बंद हैं। कॉलेज और विश्वविद्यालय ऑनलाइन कक्षाएं चलाएंगे। सरकारी और निजी दफ्तरों में कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। रेस्तरां केवल 4 बजे तक खुलेंगे और 8 बजे तक टेकअवे सेवा दी जाएगी। मरियम औरंगजेब ने यह भी कहा कि इस स्मॉग सीजन के दौरान शादियों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है। मरियम औरंगजेब ने यह भी बताया कि लाहौर में केवल 3 प्रतिशत हरियाली है, जबकि यहां 36 प्रतिशत हरियाली होनी चाहिए थी। इसके मद्देनज़र सरकार ने शहरभर में वृक्षारोपण अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। इसके अलावा, कृषि विभाग ने किसानों को उनके पराली जलाने की बजाय उसे नष्ट करने के लिए 1,000 सुपर सीडर्स दिए हैं। 800 ईंट भट्टों को नष्ट किया गया है। लाहौर के वनों को बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कोर्ट में ही श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी आफताब पूनावाला की हत्या की योजना बनाई थी

नई दिल्ली लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कथित तौर श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला के मर्डर का भी प्लान बनाया है। दिल्ली के साकेत कोर्ट में उसकी हत्या करने की योजना थी। इसके लिए 1 महीने तक रेकी भी की गई थी। सूत्रों ने बताया कि मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के मास्टरमाइंड और वॉन्टेड आरोपी शुभम लोनकर ने कथित तौर पर श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी आफताब पूनावाला की हत्या की योजना बनाई थी। सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े शुभम लोनकर ने 2022 में दिल्ली के साकेत कोर्ट में आफताब पूनावाला की हत्या करने के लिए एक महीने तक लगातार योजना बनाई थी। श्रद्धा वाकर हत्याकांड का आरोपी आफताब फिलहाल तिहाड़ जेल नंबर 4 में बंद है और उसे मिल रही धमकियों के बाद वह निशाना बन गया है। कड़े सुरक्षा इंतजाम से कामयाब नहीं हुई योजना लॉरेंस के गुर्गों ने आफताब को खत्म करने के लिए एक महीने तक लगातार रेकी की थी, लेकिन दिल्ली पुलिस की कड़े सुरक्षा इंतजाम के सामने यह योजना कामयाब नहीं हो पाई। सूत्रों ने बताया कि शुभम लोनकर को आफताब को खत्म करने के लिए मुंबई से दिल्ली बुलाया गया था और उसने एक महीने तक साकेत इलाके की रेकी की थी। शुभम लोनकर साल 2022 में आफताब की गिरफ्तारी के बाद से ही कोर्ट में उसकी पेशी के दौरान कोर्ट के आसपास दो शूटरों के साथ मौका तलाश रहा था। इस बीच, तिहाड़ जेल प्रशासन ने शुक्रवार को मीडिया रिपोर्टों पर तत्काल संज्ञान लिया और पूनावाला के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। जेल के भीतर आफताब की हत्या की साजिश बाबा सिद्दीकी मर्डर के सिलसिले में गिरफ्तार शिव कुमार गौतम ने कथित तौर पर पुलिस को दिए बयान में आफताब पूनावाला की हत्या करने की मंशा जताई है। इसके अलावा, सूत्रों ने पुष्टि की है कि आफताब अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर है, जो जेल के भीतर उसकी हत्या की साजिश रच रहा है। जेल अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं ताकि संभावित खतरे की जांच करते समय आफताब की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा सके। 18 मई 2022 को दिल्ली के महरौली इलाके में आफताब ने कथित तौर पर श्रद्धा वाकर की हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए थे। उसने शव के टुकड़े छतरपुर पहाड़ी इलाके के जंगल में फेंक दिए थे। नवंबर 2022 में उसे गिरफ्तार किया गया था। इस बीच, 23 जुलाई को साकेत जिला कोर्ट ने श्रद्धा वाकर की हत्या के मामले और आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने अपने वकील को अपना बचाव तैयार करने के लिए उपयुक्त समय देने के लिए हर महीने केवल दो बार सुनवाई करने की मांग की थी। अदालत ने कहा कि आरोपी जानबूझकर मुकदमे में देरी करने की कोशिश कर रहा है। यह भी कहा गया कि जून 2023 से अभियोजन पक्ष के 212 गवाहों में से केवल 134 की ही जांच की गई है। इसलिए मुकदमे को तेजी से पूरा करने के लिए लगातार तारीखों की जरूरत है। अदालत ने आफताब के खिलाफ हत्या और सबूतों को गायब करने के लिए धारा 302 और 201 आईपीसी के तहत आरोप तय किए थे, जिसने खुद को निर्दोष बताते हुए मुकदमे की मांग की थी।

आतंकी लखवी को डांस क्लास में भाग लेते और जिम में कसरत करते पाकिस्तान में देखा गया, खुली पोल

इस्लामाबाद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। पड़ोसी देश के द्वारा आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की बात एक सफेद झूठ है। उसकी पोल उस समय फिर खुल गई जब 2008 में हुए मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेशन्स कमांडर जकीउर्रहमान लखवी वहां जिम में बॉडी बनाता हुआ दिखा है। पाकिस्तान में खुलेआम घूमते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो में लखवी को डांस क्लास में भाग लेते और जिम में कसरत करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि वीडियो के स्थान और तारीख के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि लखवी ने अपना लुक बदल लिया है। इससे पहले उसे इस्लामाबाद में कोर्ट के कैमरों में कैद किया गया था। उस समय वह लंबी दाढ़ी में दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो में लखवी को पूरी तरह से शेव किए हुए देखा जा सकता है। लखवी को पाकिस्तान की अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई 2021 में पाकिस्तान की एक अदालत ने लखवी को आतंकवाद को मदद करने के मामले में पांच साल की सजा सुनाई थी। भारत और अमेरिका ने लखवी पर 2008 के मुंबई आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इस हमले में कम से कम 160 लोग मारे गए थे। हालांकि, पाकिस्तान ने लंबे समय तक लखवी की मुंबई हमलों में संलिप्तता से इनकार किया था। लेकिन वित्तीय संकट और फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में शामिल होने के बाद पाकिस्तान को उसे जेल भेजना पड़ा था। इसके बाद से लखवी को पाकिस्तान की सड़कों पर खुलेआम घूमते हुए कई बार देखा गया है। भारत की पाकिस्तान से लखवी को सौंपने की मांग भारत ने कई बार पाकिस्तान से लखवी को सौंपने की अपील की है, लेकिन पाकिस्तान का कहना है कि वह भारत को मुंबई हमलों से जुड़े किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को नहीं सौंपेगा। पाकिस्तान ने यह भी कहा है कि ऐसे व्यक्तियों का पाकिस्तान में ही मुकदमा चलेगा। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि लखवी और अजमल कसाब दोनों पाकिस्तान के एक ही इलाके से हैं। द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के अधिकारी लखवी की बातचीत के सुरागों को अमेरिकी और ब्रिटिश खुफिया एजेंसियों द्वारा प्रदान किए गए प्रमाण के रूप में स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। इन सुरागों में लखवी की फोन कॉल्स शामिल हैं, जो उसने मुंबई के ताज होटल में छिपे हुए हमलावरों से की थीं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि कसाब का बयान और अन्य सबूत अदालत में स्वीकार्य नहीं थे। उनका कहना था कि ये बयान भारत द्वारा दबाव में लिए गए थे, इसलिए इन्हें किसी भी न्यायिक प्रक्रिया में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि इस जानकारी को अदालत में परीक्षण के लिए स्वीकार नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इस मुद्दे पर अमेरिका और पाकिस्तान में के बीच गंभीर मतभेद थे। लखवी के क्या कहते हैं भारतीय और अमेरिकी अधिकारी 2009 में भारतीय अधिकारियों ने दिल्ली में पत्रकारों को बताया था कि वे मानते हैं कि लखवी और लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेटर यूसुफ मुजम्मिल ने मुंबई हमलों की साजिश रची थी। भारत और अमेरिका के अधिकारियों ने कहा कि वे तब तक संतुष्ट नहीं होंगे जब तक इस्लामाबाद उन लोगों पर मुकदमा नहीं चलाता और भारतीय धरती पर हुए हमलों से जुड़े अन्य आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता। आपको बता दें कि लखवी का पाकिस्तान में खुलेआम घूमना और इस मामले में पाकिस्तान की आंतरिक जांच की अनिच्छा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक गंभीर सवाल बना हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुद्दा आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता को और भी महत्वपूर्ण बनाता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet