LATEST NEWS

देहरादून के ओएनजीसी चौक पर पांच दोस्तों की एक साथ जली चिताएं, किसी का बुझा इकलौता चिराग, तो ​किसी के टूटे सपने

देहरादून देहरादून के ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया। दिन भर हादसे के वीडियो और घटना सबके जुबान पर रहे। मंगल का दिन 6 परिवारों के लिए अमंगल लेकर आया और शाम को 6 में से पांच दोस्तों की चिताएं एक साथ जली। जिनमें से तीन युवतियां भी शामिल हैं। हर कोई इस हादसे के बारे में सुनकर सन्न हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की पूरी छत टूटकर पिछले हिस्से से चिपक गई। रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार की पूरी छत टूटकर पिछले हिस्से से चिपक गई। जिस कंटेनर से एक्सीडेंट हुआ वह कंटेनर भी इस भयानक हादसे का एक मात्र सबूत बनकर खड़ा है, जिस पर गाड़ी के कुछ हिस्सा चिपका हुआ है। ओएनजीसी चौक पर सोमवार देर रात डेढ़ बजे के आसपास बेहद तेज रफ्तार कार कंटेनर के पिछले हिस्से से टकराई थी। जिसमें 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत हुई। जिस जगह हादसा हुआ वहां पर सड़क में शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़े मिले। नई कार में 7 दोस्त सवार थे, जिनमें से एक की जान बची वह भी गंभीर रुप में अस्पताल में भर्ती है। जो तस्वीर हादसे की सामने आई है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाकि 6 दोस्तों को मौत कब छुकर निकल गई इसके लिए उन्हें सेकेंड भी समय का एहसास नहीं हुआ होगा वो भी ऐसी दर्दनाक मौत की जिसने देखा उसकी रूह कांप जाए।

झामुमो, कांग्रेस, राजद वाले केंद्र की ओर से झारखंड के गरीबों के पक्के आवास के लिए भेजी राशि हड़प ली

गोड्डा पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के गोड्डा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य की झामुमो, कांग्रेस और राजद सरकार पर जोरदार जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने केंद्र की ओर से झारखंड के गरीबों के पक्के आवास के लिए भेजी राशि हड़प ली। हर घर नल से जल योजना का पैसा खा गए। यहां तक कि गरीबों की थाली से उनके लिए भेजा गया मुफ्त अनाज भी चुरा लिया। उन्होंने कहा कि पक्का मकान के लिए केंद्र से भेजी गई राशि का उपयोग करने के बजाय झारखंड की सरकार ने अपनी कोई स्कीम शुरू की, ताकि उन्हें कट कमीशन मिलता रहे। यहां के लोगों को बालू नहीं मिलती, गिट्टी नहीं मिलती। ये सब कुछ बेचकर खा जाते हैं। यही पैसा इनके नेताओं के घरों से नोटों के पहाड़ के रूप में निकल रहा है। टीवी पर नोटों का पहाड़ दिखा, लेकिन जेएमएम-कांग्रेस को इसपर कोई शर्म नहीं आती। उन्हें जरा भी पछतावा नहीं होता। पीएम मोदी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल गए कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हद तो यह कर दी कि नोटों के पहाड़ वाला जो नेता जेल गया, उसके परिवार के सदस्य को ही टिकट दे दिया। इससे पता चलता है कि इन्हें अपनी लूट-खसोट पर कोई शर्म नहीं आती। यह आपके घाव पर नमक छिड़कने का काम है। उन्होंने कांग्रेस को आरक्षण विरोधी करार देते हुए कहा कि नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक ने हमेशा आरक्षण का विरोध किया। अब ये लोग एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने में लगे हैं। इनका मकसद संथाल को पहाड़िया से, मुंडा को खरवार से, उरांव को पातर जाति से लड़ाना है। इसमें जेएमएम भी कांग्रेस का साथ दे रही है। जनता इन्हें चुनावी सजा देने के मूड में है। पीएम मोदी ने झारखंड के लिए अपनी सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि गोड्डा में आजादी के 75 साल तक रेल नहीं पहुंची थी। रेल तब पहुंची, जब आपने मोदी पर भरोसा किया। दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनें यहां से चलती हैं। ट्रेन सेवाओं का इस तरह विस्तार हुआ है कि अब आप देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर सीधे बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाराणसी जा सकते हैं। भाजपा, एनडीए सरकार झारखंड में उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। बिजली और सीमेंट के कारखाने लगे हैं। साहिबगंज में मल्टी टर्मिनल बना है। उन्होंने सवाल उठाया कि झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस, राजद ने लंबे समय तक राज किया है, लेकिन पलायन, गरीबी, बेरोजगारी के सिवाय दिया क्या है? यहां तक कि सीएम के क्षेत्र से भी लोग रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। दूसरी तरफ हमारा प्रयास है कि झारखंड की पहचान पलायन से नहीं, पर्यटन से हो। पीएम मोदी ने कहा कि सिदो कान्हू, चांद भैरव, फूलो झानो जैसे शहीदों की धरती को नमन करते हुए उन्हें गर्व हो रहा है। दो दिन बाद 15 नवंबर से केंद्र सरकार पूरे देश में धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाने जा रही है। पूरे देश में झारखंड के आदिवासी महापुरुषों के भव्य स्मारक बनाए जाएंगे। उन्हें खुशी है कि वीर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू भी हमारे साथ हैं। मुझे आज उन्हें सम्मानित करने का अवसर मिला।

देहरादून में जिला प्रशासन ने बीयरबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 बजे के बाद शराब परोसने और खुला होने पर कार्रवाई की गई

देहरादून देहरादून में देर रात प्रशासन ने बीयर बार पर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसे डीएम सविन बंसल ने खुद लीड किया। जिला प्रशासन ने बीयरबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 बजे के बाद शराब परोसने और खुला होने पर कार्रवाई की गई। टीम ने रात में पौने दो बजे तक छापे मारे। डीएम ने रात 11 बजे टीमों को इस छापेमारी ऑपरेशन के बारे में बताया और इसके बाद टीमों को अलग- अलग टास्क दिया। रात्रि 1:30 बजे तक जिला प्रशासन की पांच टीमों द्वारा शहर में बार एवं पब पर ताबड़-तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया। ”  प्रशासन की और से जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिलाधिकारी को शहर में निर्धारित समय के बाद संचालित पाए जाने वाले पब, बार पर स्वतंत्र रूप से कठोर कार्रवाई करने को निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की 5 टीम जिलाधिकारी के निर्देशन में रात्रि 11:00 के बाद जिलाधिकारी कैंप कार्यालय से छापेमारी के लिए रवाना हुई। जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी,नगर मजिस्ट्रेट देर रात्रि को भी नगर में छापामारी अभियान चलाया। जिलाधिकारी ने स्वयं बिना नेम प्लेट के वाहन से रेकी की, साथ ही सभी टीमों से लगातार संपर्क में रहे। प्रशासन की और से देर रात्रि तक शराब पिलाने पर मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।  किशननगर चौक के समीप में ब्रिस्टल बार 11:22 बजे को खुला पाया गया जिसे ताला लगाकर उप जिलाधिकारी ने चाबी अपने कब्जे में लेते हुए, बार संचालक के विरुद्ध कार्यवाही की। रियोन टुकड़ा के मैनेजर पर प्राथमिक दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां रात्रि 11 बजे के बाद 20 लोगों से अधिक को शराब परोसते पाए गए। साथ ही निरीक्षण करने गई टीम के साथ अभद्रता भी करने का आरोप लगा है। राल्फ पब पर निर्धारित समय अवधि के बाद शराब पहुंचने पर कार्रवाई की है। प्रशासन की टीमों का एक साथ अलग स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई।

आज से गन्ना की पिराई शुरू, हरियाणा बना भारत में सर्वाधिक मूल्य पर गन्ना खरीदने वाला राज्य

यमुनानगर यमुनानगर स्थित एशिया की सबसे बड़ी सरस्वती शुगर मिल में आज से गन्ना की पिराई शुरू की गई है। शुगर मिल के चीफ एग्जीक्यूटिव, एसके सचदेवा ने इस अवसर पर बताया कि मिल को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि प्रतिदिन क्षमतानुसार गन्ने की अधिक से अधिक पिराई की जा सके। इस साल मिल द्वारा गन्ना पिराई का लक्ष्य 160 लाख क्विंटल रखा गया है जबकि गत सीजन में 146 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की गई थी।   एसके सचदेवा ने बताया कि पूरे भारत में हरियाणा ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां गन्ने का प्रति क्विंटल मूल्य 400 रुपए दिया जाएगा जो पूरे देश में सर्वाधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब, हरियाणा में यमुनानगर की सरस्वती शुगर मिल ने सबसे पहले पिराई सत्र शुरू किया है। इस वर्ष मिल ने गन्ना किसान पंजीकरण योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत किसानों को अपने कुल गन्ना उत्पादन का 85 प्रतिशत या अधिक मिल में सप्लाई करने पर सभी दवाईयों पर अनुदान दोगुना कर दिया गया है। इस योजना के तहत 98 प्रतिशत किसानों ने पंजीकरण कराया है। इस वर्ष मिल गेट के अलावा 45 केन्द्रों पर गन्ने की खरीद की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि लेबर की समस्या देखते हुए 38 केन लोडर गन्ना केन्द्रों पर गन्ना लोड़ करने के लिए लगाए गए हैं ताकि गन्ना लोडिंग का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

CET पास अभ्यर्थियों को यदि नौकरी नहीं मिली तो 2 साल तक 9 हजार रुपए प्रति महीना मानदेय उसे सरकार देगी: राज्यपाल

हरियाणा हरियाणा विधानसभा के सत्र की पहले दिन की कार्यवाही जारी है। इसमें सबसे पहले गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय का अभिभाषण हुआ। इस दौरान गवर्नर ने ऐलान किया है कि CET पास अभ्यर्थियों को यदि नौकरी नहीं मिली तो 2 साल तक 9 हजार रुपए प्रति महीना मानदेय उसे सरकार देगी। इसके अलावा गवर्नर ने कहा कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणाम से यह साफ हुआ कि लोगों को सरकार की नीतियां पसंद आईं। इस सेशन में भाजपा के 23 और कांग्रेस के 13 विधायक नए हैं। इन्हें विधायी कार्यों की जानकारी के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के लिए विधानसभा सचिवालय की ओर से शेड्यूल भी जारी किया गया था। नए 40 विधायकों में भाजपा-कांग्रेस के अलावा INLD के 2 और 2 निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं। पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ा। विधानसभा का सत्र 3 दिन चलेगा। 13 नवंबर को शुरुआत के बाद 14 और 18 नवंबर को सदन की कार्यवाही होगी। इसमें CM नायब सैनी 1.28 लाख कच्चे कर्मचारियों की 58 साल तक नौकरी सुनिश्चित करने के लिए जॉब सिक्योरिटी का विधेयक पेश करेंगे। इसके अलावा सीएम 2 बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं। बजट सत्र से पहले विधायकों को 2 दिवसीय सेशन होगा शोक प्रस्ताव के बाद स्पीकर हरविंदर कल्याण ने बताया कि बजट सत्र से पहले विधायकों का 2 दिवसीय सेशन आयोजित किया जाएगा। स्पीकर ने बताया कि आज की कार्यवाही शाम 5 बजे तक बिना प्रश्नकाल के समाप्त होगी। 14 नवंबर को बैठक 11 बजे शुरू होगी। बिना प्रश्नकाल के शाम पांच बजे चलेगी। इसके अलावा अंतिम दिन 18 नवंबर को कार्यवाही सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होगी। हुड्‌डा बोले- कोई वादा पूरा नहीं हुआ हरियाणा में अब तक नेता प्रतिपक्ष न चुने जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले कर्नाटक में भी बिना विपक्ष के नेता के सदन चल है। हमने अपना फैसला हाईकमान को भेज दिया है। अब जो भी फैसला करना है, उन्हें करना है। वहीं राज्यपाल के अभिभाषण पर पूर्व CM हुड्‌डा ने कहा कि जो वादे इन्होंने किए थे, उनमें कोई वादा पूरा नहीं हुआ है। खेलों का विकास शहर से गांवों तक होगा गवर्नर ने कहा कि हरियाणा खेल में अपना नाम देश के साथ पूरे विश्व में रोशन कर रहा है। सरकार की नीतियों की वजह से ही हर बार होने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। अब सरकार इसे शहरों से गांवों तक लेकर जाएगी। हर गांव में खेल नर्सरी और खेल के विकास के लिए 25 लाख रुपए सरकार के द्वारा दिए जाएंगे। गवर्नर ने कहा कि हमारा किसान ज्यादा से ज्यादा आत्मनिर्भर हो, इसे देखते हुए सरकार काम कर रही है। मेरी सरकार किसानों को लाभ देने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। हरियाणा पहला राज्य जहां 24 फसलों की खरीद MSP पर विधानसभा में अभिभाषण के दौरान गवर्नर ने कहा कि सरकार ने यह तय किया है कि खजाने से निकला हर पैसा लोगों के काम आए। गवर्नर ने कहा कि चुनाव से पहले जारी किए गए संकल्प पत्र को आधार बनाकर हमारी सरकार काम करेगी। हरियाणा का कृषि प्रमुख क्षेत्र है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है कि जहां MSP पर 24 फसलों की खरीद की जाती है। इस बार मानसून देरी के कारण फसल की लागत में बढ़ोतरी हुई। इस बार मेरी सरकार ने हर किसानों को इस घाटे से उबरने के लिए प्रति एकड़ 2 हजार रुपए देने का काम किया है। सरकार इन बिलों को कराएगी पास 1. हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) विधेयक 2. हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबंधक) संशोधन विधेयक 3. हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास व विनियमन ( संशोधन) विधेयक 4. हरियाणा नगर निगम (संशोधन) के दो विधेयक 5. हरियाणा ग्राम शामलात भूमि ( विनियमन ) संशोधन विधेयक 6. हरियाणा पंचायती राज ( संशोधन) विधेयक

हरियाणा में 2 लाख लोगों के अपने घर के पूरे होंगे सपने, सैनी सरकार ‘फ्री’ में म‍िलेगा 100 गज का प्‍लॉट

चंडीगढ़ हरियाणा में 2 लाख लोगों का अपने घर का सपना जल्द साकार होने वाला है। हरियाणा सरकार इस योजना का खाका तैयार कर रही है। योजना के तहत जमीन से वंचित योग्य प्रार्थियों को गांवों में 100-100 वर्ग गज के प्लॉट दिए जाएंगे। इस संबंध में हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के महानिदेशक जे गणेशन ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के धरातल पर क्रियान्वयन से गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार होगा और वे अपना घर बनाकर सुरक्षित व सम्मानित जीवन जी सकेंगे। इस पहल के तहत, बिना जमीन वाले पात्र आवेदकों को गांवों में 100 वर्ग गज के प्लाट मिलेंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत राज्य में पांच लाख लोगों ने प्लॉट के लिए आवेदन किया है। सभी पात्र लाभार्थियों को अलग-अलग चरणों में 100 वर्ग गज के भूखंड मिलेंगे, जिनमें से दो लाख व्यक्तियों को जल्द ही लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार ने 100 वर्ग गज के इन प्लॉटों पर मकान बनाने में लाभार्थियों की सहायता करने का प्रावधान किया है। लाभार्थियों को अपना घर बनाने में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। जिनके पास घर नहीं उन्हें मिलेंगे प्लॉट गणेशन ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का उद्देश्य राज्य में कम आय वाले उन परिवारों को प्लॉट उपलब्ध कराना है, जिनके पास अपना घर नहीं है। इस योजना का उद्देश्य इन परिवारों को लाभ पहुंचाना है, ताकि वे अपना घर बना सकें। योजना के सफल क्रियान्वयन से गरीब परिवारों के जीवनस्तर में सुधार आएगा, जिससे वे अपने घरों में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिया बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए ताकि पात्र लोगों को इसका लाभ यथाशीघ्र मिल सके। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए थे कि जिन क्षेत्रों में 100 वर्ग गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे, वहां पक्की सड़कें, बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्क और खुले हरे भरे स्थान जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।  

देश में लागू हुई ‘मासिक धर्म स्वच्छता नीति’, लड़कियों को पीरियड्स के दौरान मिलेगी राहत

नई दिल्ली केंद्र ने  सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अनुमोदित “स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता नीति” अब लागू हो गई है। स्कूली लड़कियों की मासिक धर्म स्वच्छता में सुधार पर केंद्रित नीति को 10 अप्रैल, 2023 के न्यायालय के आदेश के जवाब में 2 नवंबर, 2024 को मंजूरी दी गई थी। नीति का उद्देश्य और मुख्य बिंदु इस नीति का मुख्य उद्देश्य स्कूल जाने वाली लड़कियों में मासिक धर्म के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। क्योंकि मासिक धर्म अक्सर उनकी गतिविधियों और शिक्षा में भागीदारी को प्रभावित करता है। इस योजना के तहत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में लड़कियों को मासिक धर्म से संबंधित स्वच्छता सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जिससे उन्हें सुरक्षित और स्वच्छ मासिक धर्म साधनों तक पहुंच मिलेगी। इसके साथ ही यह नीति मासिक धर्म अपशिष्ट के पर्यावरण-friendly तरीके से निपटान को भी बढ़ावा देगी। कांग्रेस नेता की मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण की मांग यह नीति उस जनहित याचिका (PIL) के संदर्भ में है। जिसे कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने दाखिल किया था। याचिका में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। केंद्र सरकार की जानकारी: शौचालय और स्वच्छता किट वितरण केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि देश के 97.5% स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग शौचालय उपलब्ध हैं, और दिल्ली, गोवा, और पुडुचेरी जैसे राज्य 100% अनुपालन में हैं। इसके अलावा, सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर मासिक धर्म स्वच्छता किट का वितरण भी शुरू किया है, ताकि छात्राओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया जा सके। मासिक धर्म स्वच्छता नीति से क्या होगा फायदा? कार्यक्रम का उद्देश्य मासिक धर्म के बारे में कम जागरूकता को दूर करना है, जो अक्सर स्कूली लड़कियों की गतिशीलता और दैनिक गतिविधियों में भागीदारी को बाधित करता है। यह सुनिश्चित करने के उपायों की रूपरेखा तैयार करता है कि सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच हो। केंद्र का उद्देश्य सुरक्षित मासिक धर्म प्रथाओं और मासिक धर्म अपशिष्ट के पर्यावरण के अनुकूल उपयोग को बढ़ावा देना है। कांग्रेस नेता ने उठाई थी मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित करने की मांग सुप्रीम कोर्ट कांग्रेस नेता जया ठाकुर द्वारा दायर एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और आवासीय स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की लड़कियों को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित करने की मांग की गई है। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ 12 अक्टूबर को मामले की सुनवाई करेगी। इस नीति का उद्देश्य स्कूली छात्राओं के बीच ज्ञान, दृष्टिकोण और व्यवहार में बदलाव लाने के लिए सरकार की स्कूली प्रणाली के भीतर मासिक धर्म स्वच्छता को मुख्यधारा में लाना है, ताकि कम जागरूकता की बाधाओं को दूर किया जा सके जो अक्सर उनकी स्वतंत्रता, गतिशीलता और दैनिक गतिविधियों में भागीदारी को प्रतिबंधित करती हैं,” लंबित मामले में दायर हलफनामे में कहा गया है। देश के 97.5% स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग शौचालय केंद्र ने पहले अदालत को बताया था कि भारत में 97.5% स्कूल छात्राओं के लिए अलग शौचालय प्रदान करते हैं, जिसमें दिल्ली, गोवा और पुडुचेरी जैसे राज्य 100 प्रतिशत अनुपालन करते हैं। संस्थान ने घोषणा की कि छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता किट के वितरण पर एक राष्ट्रीय पहल चल रही है।

टैटू से हैरान कर देने वाला मामला गाजियाबाद से जहां 68 महिलाओं को एड्स जैसी गंभीर बीमारी HIV हो गई, मचा हड़कंप

नई दिल्ली आजकल टैटू बनवाना एक फैशन बन चुका है, लेकिन अगर यह फैशन आपकी सेहत के लिए खतरा बन जाए, तो क्या आप फिर भी इसे अपनाएंगे? कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला गाजियाबाद से सामने आया है, जहां 68 महिलाओं को एड्स जैसी गंभीर बीमारी HIV हो गई। इनमें से 20 महिलाओं ने अपने शरीर में HIV संक्रमण का कारण टैटू बनवाना बताया है। एक ही सुई का बार-बार इस्तेमाल महिलाओं का कहना है कि उन्हें शक है कि टैटू बनाने वाले आर्टिस्ट ने एक ही सुई का बार-बार इस्तेमाल किया, जो पहले से HIV संक्रमित हो सकती थी। इस वजह से इन महिलाओं के शरीर में HIV वायरस फैलने की आशंका जताई जा रही है। ये सभी महिलाएं सड़क किनारे टैटू बनाने वाले आर्टिस्ट से टैटू बनवाने गई थीं, जहां इनसे यह बीमारी फैलने का अनुमान है। स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच बताया जा रहा है कि टैटू आर्टिस्ट ने एक ही निडल (सुई) का बार-बार इस्तेमाल किया, जिससे यह वायरस महिलाओं तक पहुंचा। यह खबर इलाके में हड़कंप मचाने वाली है, और अब स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना यह बताती है कि टैटू बनवाने से पहले हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसका तरीका और सफाई सही हो, ताकि ऐसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सके।

चुलकाना धाम श्री श्याम जी के दर्शन कर लौट रही अध्यापिका की सड़क हादसे में मौत

पानीपत हरियाणा में आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पानीपत से सामने आया जहां चुलकाना धाम श्री श्याम जी के दर्शन कर लौट रही अध्यापिका रेखा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। महिला टीचर अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर दर्शन कर घर लौट रही थी। तभी महिला अध्यापिका को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सड़क हादसे में महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा पानीपत पुलिस लाइन के पास हुआ। महिला टीचर पानीपत के कबाड़ी रोड की रहने वाली थी। महिला के बेटे का रो-रो कर बुरा हाल है। 

जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की Z+ सिक्योरिटी सरकार को पत्र लिखकर वापस करने की अपील की

अमृतसर तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सिक्योरिटी को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने  Z+ सिक्योरिटी छोड़ दी है। उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर Z+ सिक्योरिटी वापस करने की अपील कर रहे थे, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। पहले उनकी सिक्योरिटी के लिए अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया जाता था, लेकिन अब उनकी सिक्योरिटी सिर्फ पंजाब पुलिस के जवान ही करेंगे। बता दें कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह लंबे समय से केंद्र सरकार से यह मांग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले विरसा सिंह वल्टोहा से विवाद के बाद उन्होंने जत्थेदार पद से भी इस्तीफा दे दिया था, हालांकि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के आदेश के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उनका इस्तीफा खारिज कर दिया था। उस वक्त भी ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने केंद्र सरकार से सुरक्षा वापस लेने की अपील की थी।

नई साल पर पंजाब के लोगो को मिलेगा बड़ा तोहफा, आदमपुर हवाई अड्डे से दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट होगी शुरू

पंजाब पंजाबियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस जनवरी 2025 से आदमपुर हवाई अड्डे से दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू कर सकती है।    आपको बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस की एक टीम ने इंडियो के मुख्य अफसर सुरिंदर नरली के नेतृत्व में आदमपुर हवाई अड्डे का दौरा किया और फ्लाइट शुरू करने के लिए अड्डे का निरीक्षण किया। नरली ने कहा कि जनवरी 2025 से फ्लाइट को शुरू करने की योजना है। टीम ने एयरपोर्ट आथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ एप्रन क्षेत्र और अन्य बुनियादी ढांचे का गहन निरीक्षण किया ताकि एयरलाइंस के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान आदमपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुष्पेंद्र कुमार निराला, अमित कुमार ए.जी.एम. सिविल, सूरज यादव मैनेजर इलेक्ट्रिकल, सूर्य प्रताप जूनियर इंजीनियर ऑपरेशन और मोहन पंवार सुपरिंटेंडेंट सी.एन.एस. मौजूद थे। इंडिगो की टीम ने आदमपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुष्पेंद्र कुमार निराला, अमित कुमार ए.जी.एम. सिविल के साथ आदमपुर से नियमित उड़ानें शुरू करने पर चर्चा की ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। आदमपुर हवाई अड्डे पर नई फ्लाइट के संचालन से दोआबा सहित क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। स्थानीय निवासियों और व्यापारिक समुदाय के लिए यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेगा।

अमेरिका निवेशक मार्क मोबियस ने किया बड़ा दावा, ‘नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं पीएम मोदी’

वाशिंगटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहचान एक प्रमुख वैश्विक नेता के रूप में और भी मजबूत हुई है। अब, दुनिया के बड़े निवेशकों में से एक, मार्क मोबियस ने यह कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी सही मायनों में नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं। मोबियस के अनुसार, पीएम मोदी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह वैश्विक मंच पर राजनीतिक दृष्टिकोण से विभिन्न देशों और विचारधाराओं के साथ संवाद करने में सक्षम हैं। कौन हैं मार्क मोबियस? बता दें कि मार्क मोबियस, जो इमर्जिंग अपॉर्च्युनिटी फंड के 88 वर्षीय चेयरमैन हैं, उभरती अर्थव्यवस्थाओं में निवेश करते हैं। वे कई सालों से वैश्विक बाजारों में सक्रिय रहे हैं और उन्हें दुनिया के प्रमुख निवेशकों में एक माना जाता है। मार्क मोबियस ने एक इंटरव्यू में कहा कि आज की दुनिया में जहां पश्चिम एशिया में संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी समस्याएं चल रही हैं, वहां प्रधानमंत्री मोदी एक महत्वपूर्ण शांतिदूत बन सकते हैं। उनका कहना है, “प्रधानमंत्री मोदी एक महान नेता हैं और वे एक महान इंसान भी हैं। उनके पास वैश्विक स्तर पर संवाद स्थापित करने की अद्भुत क्षमता है। वे अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं के साथ बातचीत कर सकते हैं और शांति को बढ़ावा देने के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।” नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार वहीं मार्क मोबियस ने पीएम मोदी के बारे में यह भी कहा कि जब नोबेल शांति पुरस्कार की बात आती है, तो मोदी वास्तव में ‘कुछ भी करने में सक्षम’ हैं। उनके अनुसार, पीएम मोदी वैश्विक शांति के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और वे इस पुरस्कार के हकदार हैं। भारत का निष्पक्ष रुख और PM Modi की भूमिका मार्क मोबियस ने भारत के वैश्विक मुद्दों पर तटस्थ रहने की नीति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनियाभर के मुद्दों पर निष्पक्ष रहने की जो क्षमता दिखाई है, वह भारत को वैश्विक मंच पर शांति के लिए एक प्रमुख मध्यस्थ बनाने के लिए पूरी तरह से सक्षम बनाता है। रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की भूमिका मार्क मोबियस ने रूस-यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में भी भारत की भूमिका को सराहा। यह युद्ध पिछले दो सालों से चल रहा है, और इस दौरान भारत ने तटस्थ रहते हुए दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण समाधान की वकालत की है। उन्होंने कहा कि भारत का यह रुख यह दर्शाता है कि भारत वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है। PM Modi की यूक्रेन यात्रा अंत में बता दें कि इस वर्ष अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन का दौरा किया, जो 1992 में भारत और यूक्रेन के बीच राजनयिक संबंधों की शुरुआत के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। इस यात्रा ने भारत की भूमिका को मजबूत किया और यह दिखाया कि भारत वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।  

PM मोदी फिर 3 देशों के दौरे पर च , 56 साल बाद किसी प्रधानमंत्री की गुयाना यात्रा क्यों अहम

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16-21 नवंबर तक तीन देशों की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील भी जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी के कई नेताओं से मुलाकात की संभावना है। प्रधानमंत्री ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा द्वारा आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 18-19 नवंबर को रियो डी जेनेरियो का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी-20 ट्रोइका का हिस्सा है और जी-20 शिखर सम्मेलन की चर्चाओं में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है। शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर भारत का रुख सामने रखेंगे और पिछले दो वर्षों में ‘भारत द्वारा आयोजित जी-20 नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन’ और ‘वायस आफ द ग्लोबल साउथ समिट’ के परिणामों पर चर्चा करेंगे। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 16-17 नवंबर को नाइजीरिया की यात्रा पर जाएंगे। यह 17 वर्षों में भारत के प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा होगी। इस दो दिवसीय दौरे में वह भारतीय समुदाय की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। भारत और नाइजीरिया 2007 से ही रणनीतिक साझेदार हैं, जिनके बीच आर्थिक, ऊर्जा और रक्षा सहयोग बढ़ रहा है। करीब 200 भारतीय कंपनियों ने नाइजीरिया में 27 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है। इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी 19 से 21 नवंबर तक गुयाना की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1968 के बाद यहां की यह पहली यात्रा होगी। यह दौरा राष्ट्रपति मोहम्मद इरफ़ान अली के निमंत्रण पर हो रहा है। इस यात्रा पर मोदी अली के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। इसके अलावा वह गुयाना के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे और संसद और प्रवासी भारतीयों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। गुयाना में रहते हुए मोदी जॉर्जटाउन में दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे और इस क्षेत्र के साथ भारत के संबंधों को बढ़ाने के लिए कैरिकॉम के सदस्य देशों के नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। बता दें कि 2023 में गुयाना के राष्ट्रपति अली मध्य प्रदेश में प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए थे और उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया गया था। बड़ी बात यह है कि गुयाना में करीब 40 फीसदी आबादी भारतीयों की है। औपनिवेशिक काल में भारत और गुयाना दोनों ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थे। बयान में कहा गया है कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री भारत और नाइजीरिया के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे तथा द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा करेंगे। मोदी गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर 19-21 नवंबर तक गुयाना की राजकीय यात्रा करेंगे। गुयाना की यह यात्रा 1968 के बाद भारत के प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी।  

नई नवेली दुल्हन हुई खौफनाक साजिश का शिकार, सहकर्मी को उतारा मौत के घाट, 8 दिन पहले ही हुई थी शादी

ब्राजीलिया ब्राजील में एक शख्स ने अपनी सहकर्मी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने कथित तौर पर उसे किस करने से इनकार कर दिया था। केयरगिवर का काम करने वाली चार बच्चों की मां की शादी इस दर्दनाक घटना से आठ दिन पहले ही हुई थी। स्थानीय मीडिया ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें संदिग्ध ने का कबूल किया है कि उसने 38 वर्षीय महिला की हत्या इसीलिए की क्योंकि उसने उसे किस करने से इनकार कर दिया था और उसे थप्पड़ मारा था। g1 के मुताबिक महिला की बॉडी उसके घर के नजदीक ही एक प्रॉपर्टी में मिली जहां वह काम करती थी। कथित तौर पर उसके सहकर्मी मार्सेलो जूनियर बैस्टोस सैंटोस ने उसे चूमने की कोशिश की। हालांकि महिला ने मना कर दिया और उसे थप्पड़ भी मार कर दूर करने की कोशिश की। इसके बाद शख्स ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने कथित तौर पर महिला के हाथ को बांधने के लिए डायपर टेप का इस्तेमाल किया और उसकी मौत के बाद उसके शव को एक खाली जगह में फेंक दिया। पड़ोसी से मांगा था फावड़ा महिला का शव उसकी हत्या के एक दिन बाद मिला। पुलिस को बैस्टोस सैंटोस पर तब शक हुआ जब उन्हें पता चला कि उसने हत्या के दिन एक पड़ोसी से फावड़ा मांगा था। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से उसकी पहचान की। महिला के पति ने क्या कहा महिला के पति ने कहा है कि उसकी मौत के बाद अब उनके जीवन में कुछ नहीं बचा। उन्होंने कहा, “वह मेरी जिंदगी थी। सिंटिया एक बेहतरीन शख्सियत थी। एक साथी जिसे मैं अपने जीवन में कई सालों से चाहता था। वह ईमानदार थी।” पति ने बताया कि कैसे उन्होंने उसकी मौत से कुछ दिन पहले ही शादी करने का फैसला किया। वह चार बच्चों की मां थी।

श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व के अवसर पर 2 दिन बंद रहेंगी दुकान, सख्त आर्डर हुए जारी

कपूरथला 15 नवंबर को देश भर में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा से मनाया जा रहा है। इस संबंध में शहरों में अलग-अलग दिन नगर कीर्तन भी सजाए जा रहे हैं। इसके तहत कपूरथला जिले में दो दिन मीट और शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार पंचाल द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित सजाए जा रहे नगर कीर्तन के मद्देनजर 13 नवंबर को फगवाड़ा में नगर कीर्तन के मार्ग पर पड़ती मीट और शराब की दुकानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।          इसके इलावा 15 नवम्बर को प्रकाश पर्व के दिन फगवाड़ा उपमंडल में धार्मिक स्थलों के पास मांस और शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। ये आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet