LATEST NEWS

ट्रंंप 2.0 के साथ समझौतें ‘मेक इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड’ की भावना के अनुरूप होगा

नई दिल्ली  भारत और अमेरिका के बीच बड़े समझौतों की तैयारी है। 20 जनवरी, 2025 को डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में दूसरी बार शपथ लेने के बाद, मोदी सरकार सेमीकंडक्टर, मैन्युफैक्चरिंग और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर जैसे क्षेत्रों में बड़े सौदे कर सकती है। यह ‘मेक इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड’ की भावना के अनुरूप होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत में रोजगार पैदा होंगे, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर होगा और अमेरिकी व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा। कोविड महामारी और अमेरिका-चीन संबंधों में खटास के बाद, कई अमेरिकी कंपनियों ने भारत में अपने कारखाने स्थापित किए हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यहां निर्माण क्षेत्र में और अधिक संभावनाएं हैं। भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के जानकार एक वरिष्ठ विशेषज्ञ ने बताया कि ट्रंप 2.0 के शुरुआती दौर में ही भारत को कुछ बड़े सौदों को अंतिम रूप देने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच अच्छी केमिस्ट्री को देखते हुए यह सही समय होगा। कंज्यूमर यूनिटी एंड ट्रस्ट सोसाइटी (CUTS) के महासचिव प्रदीप मेहता ने भारत-अमेरिका संबंधों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मेहता ने विनिर्माण क्षेत्र में अमेरिका की ताकत का लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिका भारत में उत्कृष्टता केंद्र और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोल सकेगा। एक्सपर्ट ने क्या सुझाव? मेहता ने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद यह संदेश देना चाहिए कि भारत कोई संरक्षणवादी देश नहीं है जो अमेरिकी उत्पादों पर ऊंची दरें लगाता है। 2020 में, ट्रंप ने आयातित मोटरसाइकिलों, खासकर हार्ले-डेविडसन पर ऊंची दरों को लेकर भारत पर हमला किया था। तत्कालीन राष्ट्रपति ने कहा था कि भारत में शायद दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ हैं और हार्ले-डेविडसन को भारत में भारी टैरिफ का भुगतान करना पड़ता है। उन्होंने मार्च 2017 में अमेरिकी कांग्रेस को अपने संबोधन में पहली बार इस मुद्दे का उल्लेख किया था। ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति से भारत को होगा नुकसान? ट्रंप के फिर से अमेरिका का राष्ट्रपति बनने से भारत के लिए मुश्किलें भी खड़ी हो रही हैं। भारत से जाने वाले सामानों पर ज्यादा टैक्स लग सकता है, खासकर गाड़ियों, कपड़ों और दवाइयों पर। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि ट्रंप ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति में यकीन रखते हैं। लेकिन, एक अच्छी खबर यह है कि ट्रंप समझौता भी कर लेते हैं। भारत, ट्रंप की टीम से बात कर रहा है ताकि उनकी आर्थिक नीतियों को समझा जा सके और कोई रास्ता निकाला जा सके।

‘जिम में हो महिला ट्रेनर, पुरुष दर्जी नहीं ले सकेंगे महिलाओं का नाप’, बढ़ाई जाएगी महिलाओं की सुरक्षा

लखनऊ उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। आयोग ने प्रस्ताव दिया है कि कपड़ों की दुकानों पर महिला कर्मचारियों का होना अनिवार्य किया जाए ताकि महिलाएं सहज महसूस कर सकें। पुरुष दर्जी महिलाओं के कपड़े का नाप न लें। इसी तरह जिम और योगा केंद्रों में महिला प्रशिक्षकों की नियुक्ति अनिवार्य की जाए। ताकि महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें। इसके अलावा आयोग ने सुझाव दिया है कि स्कूल बसों में भी महिला सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की जाए। 28 अक्टूबर को हुई इस बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया। जिसमें वर्तमान आयोग अध्यक्ष बबिता चौहान के साथ उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और चारू चौधरी भी मौजूद थीं। आयोग का मानना है कि इस प्रकार के बदलाव से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी और उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर अधिक सुरक्षा मिलेगी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग एक वैधानिक निकाय है जिसका उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकना और उनके कल्याण को बढ़ावा देना है। आयोग समय-समय पर महिला सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने और महिला अधिकारों के बारे में जनता को सूचित करने के लिए सक्रिय कदम उठाता है। महिला आयोग द्वारा सुझाए गए प्रस्ताव?     महिला जिम/योगा सेन्टर में, महिला ट्रेनर होनी चाहिए। ट्रेनर एवं महिला जिम का सत्यापन अवश्य करा लिया जाए।     महिला जिम/योगा सेन्टर में प्रवेश के समय अभ्यर्थी के आधार कार्ड/निर्वाचन कार्ड जैसे पहचान पत्र से सत्यापन कर उसकी छायाप्रति सुरक्षित रखी जाए।     महिला जिम/योगा सेन्टर में डी.वी.आर. सहित सी.सी.टी.वी. सक्रिय दशा में होना अनिवार्य है।     विद्यालय के बस में महिला सुरक्षाकर्मी अथवा महिला टीचर का होना अनिवार्य है।     नाट्य कला केन्द्रों में महिला डांस टीचर एवं डी.वी.आर सहित सक्रिय दशा में सी.सी.टी.वी. का होना अनिवार्य है।     बुटीक सेन्टरों पर कपड़ों की नाप लेने हेतु महिला टेलर एवं सक्रिय सी.सी.टी.वी. का होना अनिवार्य है।     जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं का सत्यापन होना चाहिए।     कोचिंग सेन्टरों पर सक्रिय सी.सी.टी.वी. एवं वाशरूम आदि की व्यवस्था अनिवार्य है।     महिलाओं से संबंधित वस्त्र आदि की ब्रिकी की दुकानों पर महिला कर्मचारी का होना अनिवार्य है। पिछले महीने बबिता को मिली थी अध्यक्ष पद की कमान इस समय बबिता चौहान यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष हैं. मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव और चारू चौधरी उपाध्यक्ष हैं. योगी सरकार ने पिछले महीने पिछले महीने राज्य महिला आयोग का गठन करते हुए एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और 25 सदस्यों के नामों की घोषणा की थी. बबीता को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. इससे पहले बबिता बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. बबिता चौहान के अध्यक्ष बनने के बाद यह यूपी महिला आयोग का यह सुझाव महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है. इस सुझाव की खास चर्चा भी की जा रही है. उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग एक वैधानिक निकाय है. इसकी स्थापना राज्य में महिलाओं के विरुद्ध अपराध से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए की गई है. इसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना है. आयोग समय-समय पर राज्य में महिला-आधारित कानून के बारे में जनता को जागरूक करता है और इसके लिए खास कदम उठाता है.  

लड्डू बनाने में पशु चर्बी मामले में जनहित याचिका हुई ख़ारिज, भक्तों के बीच पैदा हुईं गंभीर चिंताएं

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपति मंदिर के लड्डू बनाने में पशु चर्बी के इस्तेमाल की सीबीआई जांच का आग्रह करने वाली जनहित याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन ‘ग्लोबल पीस इनिशिएटिव’ के अध्यक्ष केए पॉल की ओर से दायर याचिका खारिज कर दी। बेंच ने कहा, ‘आपके निवेदन के अनुसार हमें सभी मंदिरों, गुरुद्वारों आदि के लिए अलग व्यवस्था बनानी होगी। हम यह निर्देश नहीं दे सकते कि किसी विशेष धर्म के लिए एक अलग व्यवस्था बनाई जाए।’ पॉल ने अपनी याचिका में लड्डू प्रसादम की खरीद और निर्माण में भ्रष्टाचार व कुप्रबंधन के आरोपों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से व्यापक जांच कराए जाने का आग्रह किया था। शीर्ष अदालत ने करोड़ों लोगों की भावनाओं को देखते हुए 4 अक्टूबर को तिरुपति लड्डू तैयार करने में पशु चर्बी के इस्तेमाल के आरोपों की जांच के लिए 5 सदस्यीय स्वतंत्र एसआईटी का गठन किया था। इसने स्पष्ट किया कि अदालत का इस्तेमाल ‘राजनीतिक युद्ध के मैदान’ के रूप में नहीं किया जा सकता। भक्तों के बीच पैदा हुईं गंभीर चिंताएं केए पॉल ने अपनी जनहित याचिका में कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की ओर से ‘लड्डू प्रसादम’ के निर्माण में मिलावटी घी सहित घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाए गए। इससे भक्तों के बीच गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं और प्रसाद की पवित्रता पर सवाल खड़ा हो गया है। टीटीडी बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बीआर नायडू ने बीते दिनों बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर के निवास तिरुमला में काम करने वाले सभी लोग हिंदू होने चाहिए। टीटीडी अध्यक्ष ने कहा कि वह आंध्र प्रदेश सरकार से बात करेंगे कि दूसरे धर्मों के कर्मचारियों के संबंध में क्या फैसला लिया जाए, क्या उन्हें अन्य सरकारी विभागों में भेजा जाना चाहिए या वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) दी जानी चाहिए।

आरोपी ने किया बड़ा खुलासा, बाबा सिद्दी की हत्या का ‘प्लान B’ भी तैयार था

नई दिल्ली एनसीपी नेता बाबा सिद्दी की हत्या मामले में गिरफ्तार 23 साल के आरोपी ने पुलिस को बताया कि उनकी हत्या के लिए प्लान बी भी तैयार किया गया था। 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कारवेनगर पुण के रहने वाले गौरव विलास को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। वह इस मामले से जुड़ा 16वां आरोपी है। जानकारी के मुताबिक वह वॉन्टेड आरोपी शुभम लोनकर और गिरफ्तार आरोपी राम कनौजियाके संपर्क में था। पुछाताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि गोली चलाने का अभ्यास करने के लिए वह झारखंड गया था। मास्टरमाइंड ने दोनों ही आरोपियों को झारखंड भेजा था। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक गौरव और मोहोल 28 जुलाई को झारखंड गए थे और एक दिन उनकी ट्रेनिंग हुई थी। इसके बाद अगले ही दिन दोनों पुणे लौट आए। वे दोनों लोनकर के संपर्क में थे। झारखंड जाने से पहले गौरव ने अपने परिवार को बताया था कि वह एक दौस्त से मिलने उज्जैन जा रहा है। जांच में पता चला है कि बिश्नोई गैंग ने प्लान के तहत 6 शूटरों को हायर किया था। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि लोनकर ने उन्हें 25 लाख रुपये देने का वादा किया था। इसके अलावा दुबई की यात्रा, एक फ्लैट और गाड़ियों का भी लालच दिया गया था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का भी इस हत्या में हाथ था। पिछळे ही महीने अनमोल को एनआईए ने अपनी वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया है और 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है। उसका नाम कई अन्य मामलों से भी जुड़ा हुआ है।

अनिल विज की फटकार के बाद रोडवेज के अधिकारियों ने अंबाला छावनी बस अड्डे पर काफी सुधार किये

अंबाला पहले दिन ही अनिल विज परिवहन मंत्री बनने पर एक्शन मोड़ में दिखाई दिए थे। निरीक्षण के दौरान मंत्री को बस अड्डे पर कई समस्याएं मिली थी। इन समस्याओं को देखकर मंत्री भड़क गए थे और अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई थी। परंतु अब अनिल विज की फटकार के बाद रोडवेज के अधिकारियों ने अंबाला छावनी बस अड्डे पर काफी सुधार कर दिए हैं। अंबाला छावनी का बस अड्डा सबसे व्यस्त बस अड्डा है। बस अड्डे में काउंटर के पिलर पर बस के जाने की समय सारणी लिखवाई गई है। शौचालय और बस अड्डा परिसर में कई लाइटें और पंखे खराब पड़े थे। इन सभी को बदलकर चालू किया गया है। बस अड्डे के अंदर से लाल कुर्ती की ओर जाने वाला रास्ता कई सालों से खुला हुआ था। उसे अब बंद करवाया गया है जिससे अब वहां पर लाल कुर्ती के लोग गंदगी न फैंक सके। इस बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त SS बस अड्डा विजेंद्र सिंह ने बताया कि अनिल विज पहले ही दिन परिवहन मंत्री बनने पर अंबाला कैंट बस स्टैंड पहुंचे थे और उन्हें बस स्टैंड पर कुछ कमियां मिली थी। जैसे गंदे शौचालय, पंखे, लाइटें खराब और साफ सफाई न होना, बस स्टैंड परिसर में बोर्ड फटा मिलना। यह सब कमियां पाई गई थी जिन कमियों को हमने दूर करने का प्रयास किया है और आगे भी करते रहेंगे।

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के धुले में कहा-दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती

धुले जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 को लेकर मचे कोहराम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के धुले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में केवल बाबा साहेब अंबेडकर का ही संविधान चलेगा। दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी ब्लॉक वालों को जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का मौका मिला, वो कश्मीर को लेकर फिर से नई साजिशें करने लगे हैं। दो- तीन दिन पहले आपने टीवी में देखा होगा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में क्या कुछ हुआ। कांग्रेस-एनसी गठबंधन ने वहां फिर से आर्टिकल 370 लागू करने का प्रस्ताव पारित किया है। क्या ये देश स्वीकार करेगा। कश्मीर को तोड़ने का कांग्रेस का ये कारनामा आपको मंजूर है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आर्टिकल 370 के समर्थन में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बैनर लहराए गए। जब भाजपा के विधायकों ने जी जान से उसका विरोध किया, उन्हें उठा-उठाकर के सदन के बाहर फेंक दिया गया। कांग्रेस और उनके सहयोगी की ये घिनौनी सच्चाई पूरे देश और महाराष्ट्र को समझनी होगी। कांग्रेस-एनसी गठबंधन एक तरफ जम्मू-कश्मीर से भारत के संविधान हटाने का प्रस्ताव पास करता है। कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में बाबा साहेब का संविधान नहीं चाहती है। कांग्रेस गठबंधन महाराष्ट्र में आकर संविधान की झूठी किताब लहराती है। पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी वालों से कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान के एजेंडे को देश में बढ़ावा देने की कोशिश मत करो। कश्मीर को लेकर अलगावादियों की भाषा मत बोलो। याद रखो तुम्हारे मंसूबे कामयाब नहीं होंगे और जब तक मोदी पर जनता जर्नादन का आशीर्वाद है, कांग्रेस वाले कश्मीर में कुछ नहीं कर पाएंगे। कश्मीर पर केवल बाबा साहेब अंबेडकर का ही संविधान चलेगा। ये मोदी का फैसला है, दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय बाबा साहेब दलितों और वंचितों के लिए आरक्षण चाहते थे। लेकिन, नेहरू जी इस बात पर अड़े थे किसी भी कीमत पर दलितों, पिछड़ों और वंचितों को आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। बहुत मुश्किल से बाबा साहेब दलितों और आदिवासियों के लिए आरक्षण का प्रावधान कर पाए थे। नेहरू जी के बाद इंदिरा जी आईं और उन्होंने भी आरक्षण के खिलाफ ऐसा ही रवैया जारी रखा था। ये लोग चाहते थे कि एससी, एसटी,ओबीसी हमेशा कमजोर रहे। इंदिरा जी के बाद राजीव गांधी ने भी ओबीसी आरक्षण का खुलकर विरोध किया था। ये लोग जानते थे कि एससी,एसटी और ओबीसी मजबूत हो गए तो उनकी राजनीति की दुकान का शटर गिर जाएगा। राजीव गांधी के बाद अब इस परिवार की चौथी पीढ़ी, इनका युवराज इसी खतरनाक भावना के साथ काम कर रहे हैं। कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा है, किसी भी तरह एससी, एसटी समाज की एकता को तोड़ें, ओबीसी समाज की एकता को चकनाचूर कर दें। कांग्रेस चाहती है कि एससी समाज अलग-अलग जातियों में बिखरा रहे, ताकि एससी समाज की सामूहिक शक्ति कमजोर पड़ जाए। कांग्रेस ओबीसी और एसटी समाज को भी अलग-अलग जातियों में बांटने की कोशिश कर रही है।

स्पा सैंटर की आड़ में जिस्फरोशी का चल रहा था धंधा, पुलिस ने 2 युवतियों सहित 7 काबू, मामला दर्ज, जांच शुरू

अमृतसर थाना रणजीत एवेन्यू की पुलिस ने रणजीत एवेन्यू डी ब्लॉक स्थित स्पा सैंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए 2 युवतियों सहित 7 काबू किया है। आरोपियों की पहचान ऋषभ, जसवंत सिंह, अमृतसरपाल सिंह, महक प्रीत सिंह, अमरपाल सिंह, जसप्रीत कौर व हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। फिलहाल इंस्पैक्टर सुमनप्रीत कौर की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के अधीन केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इंस्पैक्टर ने बताया कि इनपुट थी कि रणजीत एवेन्यू स्थित टैटू नेशन स्पा सैंटर में कुछ लोग वैश्यावृत्ति का धंधा चला रहे हैं और आने वाले ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जा रही है। इस पर छापामारी कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई, ट्रंप की जीत से पाकिस्तान में मची हलचल

वाशिंगटन डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका में जीत के बाद पाकिस्तान की सरकार असमंजस में है। पाकिस्तान ने इस मौके पर गैर-हस्तक्षेप की नीति की वकालत करते हुए अमेरिका के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई, लेकिन इसके पीछे गहराई से छिपी चिंता भी नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए यह सवाल खड़ा हो गया है कि वह कैसे अमेरिका और चीन के बीच संतुलन बनाए रखेगा। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान अमेरिका संग अपने पुराने संबंधों को गैर-हस्तक्षेप पर आधारित रखना चाहता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ट्रंप के नेतृत्व में पाकिस्तान-अमेरिका संबंध और व्यापक एवं मजबूत होंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि पाकिस्तान और चीन के संबंध किसी अन्य देश से प्रभावित नहीं होंगे और इन्हें हर स्थिति में स्थिर और रणनीतिक बताया। ट्रंप की चीन विरोधी नीति पाकिस्तान के लिए चिंता का कारण पाकिस्तान और चीन के गहरे संबंध को देखते हुए, ट्रंप की वापसी से पाकिस्तान की चिंताएं बढ़ गई हैं। ट्रंप प्रशासन के पिछले कार्यकाल में अमेरिका-चीन संबंध तनावपूर्ण रहे थे और ट्रंप ने बार-बार चीन को रणनीतिक प्रतिस्पर्धी बताया। ऐसे में पाकिस्तान के लिए यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है कि वह अमेरिका और चीन के साथ संतुलन कैसे बनाए रखे। इमरान खान की रिहाई को लेकर ट्रंप की भूमिका इस बीच, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अमेरिकी विंग ने ट्रंप की जीत पर इमरान खान की रिहाई को लेकर भी उम्मीदें जताई हैं। पीटीआई के नेताओं का मानना है कि ट्रंप के प्रशासन से उन्हें इमरान खान की रिहाई में मदद मिल सकती है, जो इस समय जेल में हैं। हालांकि, मुमताज बलोच ने इन अटकलों को अफवाह करार दिया और कहा कि पाकिस्तान-अमेरिका संबंध आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित होंगे। ट्रंप की जीत से पाकिस्तान-चीन संबंधों पर असर? ट्रंप की चीन पर सख्त नीति और पाकिस्तान-चीन संबंधों की मजबूती को देखते हुए विशेषज्ञ मानते हैं कि ट्रंप का दूसरा कार्यकाल पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगा। अमेरिका की ओर से चीन पर दबाव बनाए रखने का असर पाकिस्तान पर भी पड़ेगा क्योंकि वह अपनी आर्थिक और सैन्य सहायता का एक बड़ा हिस्सा चीन से प्राप्त करता है। ट्रंप की वापसी से पाकिस्तान के सामने कठिन कूटनीतिक चुनौतियां विशेषज्ञों के मुताबिक, ट्रंप की अमेरिका में वापसी से पाकिस्तान की विदेश नीति में कई चुनौतियां खड़ी होंगी। पाकिस्तान को यह तय करना होगा कि वह चीन के साथ अपने संबंधों को बनाए रखते हुए अमेरिका के साथ कैसे घनिष्ठता स्थापित कर सकता है। वहीं, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टकराव के बीच पाकिस्तान के लिए किसी एक पक्ष का खुलकर समर्थन करना जोखिम भरा हो सकता है।

छठ पूजा पर वाहनों की पार्किंग को पर्ची काटी जा रही, पार्किंग वसूली अपनी मनमर्जी कर रहे, गरमाया माहौल

लुधियाना लुधियाना में सतलुज दरिया पर छठ पूजा पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है जिसकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार छठ पूजा पर वाहनों की पार्किंग को लेकर सतलुज दरिया पर पर्ची काटी जा रही है।  इस दौरान पार्किंग वसूली करने वाले अपनी मनमर्जी कर रहे हैं जिसे लेकर लोगों में माहौल गरमा गया है। वाहन पार्क करने वाले मनोज कुमार यादव का कहना है कि पार्किंग पर्ची पर 10 रुपये लिखे हैं और उसे काटकर 50 रुपये की पर्ची थमा दी गई है। पार्किंग वसूली करने वाले अपनी मनमर्जी कर रहे हैं जो सरासर अन्याय है। यह सारा मामला कैमरे में कैद हो गया है। 

ब्रैम्पटन शहर में हिंदू मंदिर के पुजारी का निलंबन रद्द, ‘बटोगे तो कटोगे’ वाले बयान पर मचा था हंगामा

कनाडा कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में हिंदू मंदिर के पुजारी को निलंबन के बाद फिर से बहाल कर दिया गया है। उन पर हिंसक बयानबाजी करने का आरोप था। हाल ही में खालिस्तानी झंडे लिए प्रदर्शनकारियों और वहां मौजूद लोगों के बीच झड़प हुई थी। इस घटना के बाद पुजारी राजिंदर प्रसाद पर हिंसक बयान देने का आरोप लगा। उन्होंने अपने समुदाय के सदस्यों को ‘बटोगे तो कटोगे’ की चेतावनी दी थी। इस पर ऐक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि, समीक्षा के बाद मंदिर संगठन ने उन्हें 2 दिन बाद बहाल कर दिया। ब्रैम्पटन में 3 नवंबर को हिंदू सभा मंदिर में विरोध प्रदर्शन हुआ था। सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ अपुष्ट वीडियो में प्रदर्शनकारी खालिस्तान समर्थक बैनर लिए हुए थे। वीडियो में लोगों के बीच हाथापाई और मंदिर के आसपास के मैदान में एक-दूसरे पर डंडे से वार करते हुए दिखाया गया। खालिस्तानी झंडे लेकर आए प्रदर्शनकारियों की लोगों के साथ झड़प हुई। उन्होंने मंदिर प्राधिकारियों और भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित वाणिज्य दूतावास के कार्यक्रम में भी बाधा पहुंचाई। ‘विवादित बयान पर लिया गया था ऐक्शन’ कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को हिंदू सभा मंदिर की ओर से एक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि रविवार को प्रदर्शनकारियों के साथ पुजारी की विवादास्पद संलिप्तता के कारण उसे निलंबन किया गया है। हालांकि, बयान में इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने कहा कि पुजारी ने हिंसक बयानबाजी की थी। ब्राउन ने पोस्ट में कहा, ‘अधिकांश सिख कनाडाई और हिंदू कनाडाई सद्भावना से रहना चाहते हैं और हिंसा बर्दाश्त नहीं करते। हिंदू सभा मंदिर के अध्यक्ष मधुसूदन लामा ने हिंसक बयानबाजी करने वाले पंडित को निलंबित कर दिया है। ओंटारियो सिख और गुरुद्वारा परिषद ने रविवार रात हिंदू सभा में हुई हिंसा की निंदा की है।’ प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना की निंदा की थी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र तरीके से और सुरक्षित माहौल में पालन करने का अधिकार है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनिल विज का सामन्जसय कोई नया नहीं, समीक्षा करने में जुटे राजनीतिक दिग्गज

चंडीगढ़ हरियाणा में बीजेपी की राजनीति के पिछले करीब चार दशक से प्रमुख चेहरे हरियाणा के सबसे सीनियर विधायक परिवहन, ऊर्जा और श्रम मंत्री अनिल विज की दिल्ली परिक्रमा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के राजनीतिक मायने राजनीतिक समीक्षक निकालने में लगे हुए हैं। अनिल विज भाजपा सरकार में 2014 में, 2019 में व अब 2024 में कैबिनेट मंत्री के पद पर हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनिल विज का सामन्जसय कोई नया नहीं है। लाल चौक कश्मीर में जब भाजपा के तत्कालीन नेता तिरंगा झंडा लहराने के लिए जा रहे थे, उस यात्रा में नरेंद्र मोदी के साथ अनिल विज का लगाव सबने देखा था। अनिल विज हरियाणा के उन राजनीतिक लोगों में से एक है, जो अपने संबंधों का ढींढोरा पिटने के आदि नहीं है। चार दशक से अधिक लंबी राजनीतिक पारी खेलने वाले अनिल विज भाजपा की हैट्रिक लगने के बाद सत्ता पक्ष में एक मात्र ऐसे विधायक और मंत्री है, जो हरियाणा के बहुत सारे लोग जब उनसे मिलने आते हैं तो उन्हें उनका नाम लेकर संबोधित करते हैं। आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और जनसंघ की पृष्ठभूमि से जुड़े अनिल विज ने भाजपा की राजनीति की बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे हैं। हरियाणा की विधानसभा में जब भाजपा के दो व चार विधायक हुआ करते थे, उस समय भी अनिल विज विधायक थे और विपक्ष के विधायक के रूप में सदन के भीतर इनकी आक्रामक भूमिका सबने देखी है। छात्र राजनीति से की शुरूआत 15 मार्च 1953 को जन्मे अनिल विज राजनीति में आने से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा में थे। अनिल विज ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिए छात्र राजनीति में कदम रखा। वह एसडी कॉलेज, अंबाला कैंट में पढ़ते हुए राजनीति में एक्टिव रहे। 1970 में एबीवीपी ने अनिल विज को महासचिव बनाया। अनिल विज ने विश्व हिंदू परिषद, भारत विकास परिषद बीएमएस और ऐसे अन्य संगठनों के साथ सक्रिय रूप से काम किया। अनिल विज 1974 में भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी करने लगे लेकिन बीजेपी से जुड़े रहे। सुषमा स्वराज की जगह लड़े उपचुनाव 1990 में जब सुषमा स्वराज राज्यसभा के लिए चुनी गईं तो अंबाला छावनी की सीट खाली हो गई। अनिल विज ने बैंक की नौकरी से इस्तीफा दे दिया और सुषमा स्वराज की सीट से उपचुनाव लड़े। अनिल विज यह उपचुनाव जीत गए। करीब 34 साल पहले 27 मई 1990 को तत्कालीन सातवीं हरियाणा विधानसभा में दो रिक्त हुई सीटों पर उपचुनाव हुए थे। उस समय ओम प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री हुआ करते थे। तब दडवा कला हलके से जनता दल की टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और अंबाला कैंट से अनिल कुमार विज विधायक निर्वाचित हुए थे। तब अनिल विज की आयु 37 वर्ष की थी। बैंक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए अनिल विज 2019 में हुए 14वीं विधानसभा के चुनाव में लगातार तीसरी बार और कुल छठी बार अंबाला छावनी से चुनाव जीते थे।

कांग्रेस धर्म और जातियों के नाम पर लोगों को लड़ा रही है, प्रधानमंत्री ने कहा कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे

महाराष्ट्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। उन्होंने धुले एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का एजेंडा देश के सभी आदिवासी समुदायों के बीच दरार पैदा करना है। कांग्रेस धर्म और जातियों के नाम पर लोगों को लड़ा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस का एजेंडा देश के सभी आदिवासी समुदायों के बीच दरार पैदा करना है… जब कांग्रेस ने धार्मिक समूहों के साथ इस साजिश की कोशिश की, तो इससे देश का विभाजन हुआ। अब कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़का रही है। भारत के लिए इससे बड़ी कोई साजिश नहीं हो सकती… जब तक आप एकजुट रहेंगे, तब तक आप मजबूत रहेंगे… ‘एक है तो सुरक्षित है’।”   इनका युवराज इसी खतरनाक भावना के साथ काम कर रहा- मोदी पीएम मोदी ने धुले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आजादी के समय बाबासाहेब दलितों और वंचितों के लिए आरक्षण चाहते थे लेकिन नेहरू जी इस बात पर अड़े थे कि दलितों, पिछड़ों और वंचितों को आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। बड़ी मुश्किल से बाबासाहेब दलितों और आदिवासियों के लिए आरक्षण का प्रावधान कर पाए थे। नेहरू जी के बाद इंदिरा जी आईं और उनका भी आरक्षण के खिलाफ यही रवैया था। ये लोग चाहते थे कि SC, ST, OBC हमेशा कमजोर रहें। राजीव गांधी ने भी OBC आरक्षण का खुलकर विरोध किया था। राजीव गांधी के बाद अब इस परिवार की चौथी पीढ़ी, इनका युवराज इसी खतरनाक भावना के साथ काम कर रहा है। कांग्रेस को आदिवासियों की एकता पसंद नहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा SC, ST, OBC समाज की एकता को किसी भी तरह से तोड़ना है। कांग्रेस चाहती है कि SC, ST, OBC समाज अलग-अलग जातियों में बंटा रहे। कांग्रेस आदिवासी समाज की पहचान, ST की एकता को तोड़ने में लगी हुई है। कांग्रेस को आदिवासियों की एकता पसंद नहीं है। जब कांग्रेस ने धर्म के नाम पर ऐसी साजिश रची थी, जब देश का बंटवारा हुआ था, अब कांग्रेस SC, ST, OBC की एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ खड़ा कर रही है। इससे बड़ी साजिश भारत के खिलाफ नहीं हो सकती।”

दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज विकास के साथ भारत वैश्विक महाशक्तियों की सूची में शामिल होने का हकदार: पुतिन

मॉस्को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने दोनों देशों के रिश्ते को ऐतिहासिक बताया। भारत की आजादी में सोवियत संघ की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर इस बात पर जोर दिया है कि भारत एक ‘प्राकृतिक सहयोगी’ और दशकों से भागीदार है। रूसी राज्य मीडिया ने बताया कि गुरुवार को सोची में वल्दाई चर्चा क्लब को संबोधित करते हुए पुतिन ने भारत को एक महान देश बताया और कहा कि मॉस्को और नई दिल्ली सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं। पुतिन बोले, सभी दिशाओं में विकसित हो रहे संबंध पुतिन ने पूर्ण सत्र में कहा, हम भारत के साथ सभी दिशाओं में अपने संबंध विकसित कर रहे हैं। भारत एक महान देश है। यह बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच आर्थिक विकास के मामले में अग्रणी है, इसकी जीडीपी 7.4 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज कर रही है। समाचार एजेंसी ने पुतिन के हवाले से कहा, हमारे संबंध कहां और किस गति से विकसित होंगे, इसका हमारा दृष्टिकोण आज की वास्तविकताओं पर आधारित है। हमारे सहयोग की मात्रा साल दर साल बढ़ रही है। विश्वास के मामले में अद्वितीय संबंध बनाए पुतिन ने भारत की स्वतंत्रता की घोषणा में सोवियत संघ की भूमिका को याद किया, जिसने दोनों देशों के बीच गुणवत्ता और विश्वास के मामले में अद्वितीय संबंध बनाए। पुतिन ने कहा कि यह हमारे लिए सभी आयामों में द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने का आधार है। पुतिन ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार कारोबार लगभग 60 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि अपनी डेढ़ अरब की आबादी, दुनिया की सभी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज विकास, प्राचीन संस्कृति और आगे विकास की बहुत अच्छी संभावनाओं के साथ भारत वैश्विक महाशक्तियों की सूची में शामिल होने का हकदार है। ब्रह्मोस का दिया उदाहरण पुतिन ने आगे कहा कि भारत और रूस के बीच सुरक्षा क्षेत्र और रक्षा क्षेत्र में संपर्क विकसित हो रहे हैं। देखें कि कितने प्रकार के रूसी सैन्य उपकरण भारतीय सशस्त्र बलों की सेवा में हैं। इस रिश्ते में काफी हद तक विश्वास है। हम सिर्फ भारत को अपने हथियार नहीं बेचते हैं; हम उन्हें संयुक्त रूप से डिजाइन करने के लिए संयुक्त अनुसंधान में लगे हुए हैं। उन्होंने ब्रह्मोस को भारत-रूस संयुक्त सहयोग का एक उदाहरण बताया। पुतिन ने कहा, ब्रह्मोस सिस्टम का उपयोग हवा और समुद्र में किया जाता है और यह साझेदारी कुछ ऐसी चीज है जिसके बारे में लोग जानते हैं और यह उच्च स्तर के विश्वास और हमारी साझेदारी के उच्च स्तर की गवाही देता है जो भविष्य में भी जारी रहेगी। ब्रह्मोस का नाम भारत और रूस की ब्रह्मपुत्र और मोस्कवा नदियों के नाम पर रखा गया है। इसका गठन भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और रूस के एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में किया गया था। इस बीच, गुरुवार के कार्यक्रम के दौरान पुतिन ने ब्रिक्स समूह की संभावनाओं पर भी बात की, जिसके सदस्य रूस और भारत दोनों हैं। रूसी नेता ने कहा कि यह देशों और लोगों के बीच संबंधों की आधुनिक, मुक्त और गैर-ब्लॉक प्रकृति का एक प्रोटोटाइप है। इस साल अक्टूबर में कजान में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस ने एक प्रतीकात्मक ब्रिक्स बैंकनोट का अनावरण भी किया था।

ब्राह्मण खाप हरियाणा मकरसंक्रांति को समाज के ग़रीब शादी के लायक़ लड़कियों की शादियां समाज के सहयोग करेगी : अशोक शर्मा

चंडीगढ़ ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बतलाया कि ब्राह्मण खाप का लक्ष्य समाज सेवा करना व समाज को हर तरह से संरक्षण देना है। ब्राह्मण खाप हरियाणा इस विषय में पूरे हरियाणा प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाकर के हरियाणा में ब्राह्मण समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास कर रही है। समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने का आह्वान कर रही है आज समाज का युवा नशे की तरफ़ बढ़ रहा है जो हमारे समाज के लिए बहुत घातक होता जा रहा है जो समाज में फैल रही है बुराइयों से बचने के लिए एक युवा टीम का गठन भी किया जा रहा है जो पूरे प्रदेश में घूम घूमकर युवाओं को अपने साथ जोड़ने का भरसक प्रयास करेगी। आज समाज को एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म की ज़रूरत है जिससे समाज को संगठित किया जाए राजनीतिक रूप से सामाजिक रूप से एकजुटता प्रदर्शित की जाए इस विषय को लेकर पूरे समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए ताकि हम उन्नति के पथ पर अग्रसर हों। आने वाली हमारी नस्लें समाज के निर्माण में अपनी एक अहम भूमिका निभा सके और समाज मे फैल रही अराजकता से बचा जा सके। आज ब्राह्मण खाप हरियाणा इस विषय को लेकर बहुत गंभीर है। इस से बचने के लिए एक विशेष पहल की आवश्यकता है। ब्राह्मण तो हमेशा से समाज को जागरूक करता आया है। ब्राह्मण तो हमेशा हिन्दू और हिन्दूतव की बात करता आया है। आज समाज को एक बहुत बड़ी सामाजिक समरसतावाद की ज़रूरत है। इसी कड़ी को लेकर ब्राह्मण खाप हरियाणा आने वाली मकरसंक्रांति 14 जनवरी 2025 हो समाज के ग़रीब और असहाय शादी के लायक़ लड़कियों की शादियां समाज के सहयोग से करने जा रही है जो अपने आप में एक समाज सेवा का कार्य है यह कार्य पूरे समाज के सहयोग से सम्पन्न होने जा रहा है। मकर संक्रांति का दिन अपने आप में एक महान दिन है। इस दिन शादीयों का बहुत बड़ा शुभ मुहूर्त होता है। इस दिन को किए जाने वाले मांगलिक कार्य बहुत पुण्य स्वरूपी फल देते हैं। उस दिन विवाह शुत्र में बंधने वाले नवविवाहित जोड़ों को समाज की विशेष हस्तियाँ कार्यक्रम मे आशीर्वाद देने के लिए आएगी और भगवान परशुराम के आशीर्वाद से समाज के सहयोग से ही यह सब कार्य संपन्न होगा इन कहना है अब विवाहित जोड़ों को घर बसाने के लिए पर्याप्त सामान भी उपलब्ध करवा कर भेंट स्वरूप दिया जाएगा। ताकि यह परिवार भी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर समाज सेवा का संकल्प लेने का कार्य करें और समाज को नई राह पर ले जाने का प्रयास करें ब्राह्मण खाप हरियाणा पूरे हरियाणा प्रदेश में भी सर्व समाज को साथ लेकर 1 नई दिशा नया आयाम तय करने जा रही है।  

एक दिन में 3 करोड़ यात्रियों ने किया ट्रेन से सफर, देश के परिवहन इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि

नई दिल्ली भारत में रोजाना लाखों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। लाखों की यह संख्या कई बार एक करोड़ का आंकड़ा भी पार कर गई है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। रेल मंत्रालय द्वारा एक हालिया बयान के अनुसार, 4 नवंबर 2024 को ट्रेन से 3 करोड़ से अधिक यात्रियों ने सफर किया। यात्रियों की यह संख्या भारतीय रेल के लिए एक नए रिकॉर्ड बनाने को लेकर अहम है। मंत्रालय ने इसे देश के परिवहन इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर को, भारतीय रेल से 120.72 लाख नॉन-सबअर्बन यात्रियों ने यात्रा की, जिसमें 19.43 लाख आरक्षित यात्री और 101.29 लाख अनारक्षित यात्री शामिल थे। इसके अलावा, रेल मंत्रालय ने रिकॉर्ड 180 लाख सबअर्बन यात्रियों को सफर कराया। सभी यात्रियों की संख्या जोड़ने के बाद देश की रेल प्रणाली के लिए एक नया मानदंड स्थापित हो गया है। बयान में यह भी कहा गया कि भारतीय रेल ने यह उपलब्धि साल के सबसे व्यस्त महीने के दौरान हासिल की है, जो भारतीय रेल की परिचालन कुशलता को दर्शाता है। साल के इस व्यस्त समय में दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर लाखों-करोड़ों लोग एक राज्य से दूसरे राज्य की यात्रा करते हैं। एक राज्य से दूसरे राज्य की इस यात्रा के लिए अधिकतर लोग ट्रेन का सफर ही चुनते हैं। यही वजह है कि त्योहारी सीजन में ट्रेन में लोगों की भीड़ देखी जाती है। यात्रियों की इस भीड़ को संभालने और व्यवस्थित करने के लिए भारतीय रेल की ओर से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन की भी व्यवस्था की जाती है। इस बार रेलवे बोर्ड ने त्योहारी सीजन की भीड़ को देखते हुए 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 7,663 स्पेशल ट्रेन सर्विस शुरू की है, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 73 फीसदी अधिक है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet