LATEST NEWS

CM के लिए वरिष्ठ नेता शरद पवार की तरफ से उनके करीबी जयंत पाटिल को लेकर दिए संकेत, उद्धव सेना-कांग्रेस को नहीं पसंद

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद को लेकर तनातनी शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि वरिष्ठ नेता शरद पवार की तरफ से उनके करीबी जयंत पाटिल को लेकर संकेत दिए जाने के बाद से शिवसेना (UBT) और कांग्रेस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। राज्य में 20 नवंबर को मतदान होना है। ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार 23 नवंबर को मतगणना होगी। क्या बोले पवार सांगली जिले के इस्लामपुर में राकांपा (एसपी) के ‘शिव स्वराज्य यात्रा’ अभियान के तहत बुधवार को एक रैली को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि यह सभी की इच्छा है कि जयंत पाटिल ‘राज्य के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी’ लें। पाटिल पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हैं। खबर है कि वह रैली के दौरान जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए, तो लोगों ने उन्हें भावी सीएम बताते हुए नारे लगाए। हालांकि, पाटिल ने उन्हें डांट लगाई और कहा, ‘कोई सिर्फ उठक बैठक कर मुख्यमंत्री नहीं बन सकता।’ क्या बोला एमवीए मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, ‘अगर शरद पवार ने सीएम पद के लिए जयंत पाटिल के नाम का समर्थन करने के संकेत दिए हैं, तो हम उनके साथ चर्चा करेंगे।’ राउत ने यह भी कहा कि पवार ने ऐसे कोई संकेत नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ समय पहले उन्होंने पार्टी में अहम पद के लिए रोहित पवार का नाम सुझाया था। हालांकि, एक पार्टी में दो मुख्यमंत्री नहीं हो सकते। सीएम पद के लिए सुप्रिया सुले के नाम की हमेशा चर्चा होती है। जितेंद्र अह्वाड के नाम भी चर्चा में रहता है। 5-6 लोग मुख्यमंत्री नहीं बन सकते।’ राउत ने कहा कि उद्धव सेना ही पिछले दो महीने से एमवीए से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान करने के लिे कह रही है, जिसे कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी ने अब तक नहीं माना है। कांग्रेस नेता नितिन राउत ने कहा, ‘शरद पवार ने कहा है कि जयंत पाटिल में सीएम बनने की खूबियां हैं। हर पार्टी अपने नेता के बारे में इस तरह से बात करती है, लेकिन अंत में कांग्रेस नेतृत्व फैसला लेगा।’ अब क्या बोले पवार गुरुवार को पवार ने सीएम पद के मुद्दे पर कहा, ‘यह मुद्दा हमारे लिए खत्म हो गया है। जब हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, तब इसपर सफाई दी थी। उद्धव ठाकरे और मैं इस कॉन्फ्रेंस में दोनों ही मौजूद थे।’ उन्होंने कहा, ‘सीएम पद के लिए बात करने का कोई मतलब नहीं है। चुनाव के नतीजे आने दें, फिर इसके बारे में बात करेंगे।’ पाटिल को लेकर उन्होंने कहा, ‘जयंत पाटिल सीट शेयरिंग को लेकर फैसला ले रहे हैं। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।’

जम्मू-कश्मीर में नए मंत्रियों में हुआ विभागों का बंटवारा

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के पहले प्रस्ताव में राज्य का दर्जा बहाल करने का आह्वान किया गया।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि  पहली बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा बहाल करने का आग्रह किया गया। जानकारी मिली है कि कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने वाले मुख्यमंत्री दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री को प्रस्ताव का मसौदा सौपेंगे और उनसे चार अगस्त, 2019 से पहले की तरह राज्य का दर्जा बहाल करने का आग्रह करेंगे। कैबिनेट की ओर से पारित प्रस्ताव पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने कल की कैबिनेट बैठक में किसी भी फैसले के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी खुलासा नहीं किया। जम्मू-कश्मीर में नए मंत्रियों में हुआ विभागों का बंटवारा  जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश में सरकार गठन के बाद नये मंत्रियों को विभाग सौंप दिये हैं। उप मुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी को लोक निर्माण (आर एंड बी), उद्योग एवं वाणिज्य, खनन, श्रम एवं रोजगार और कौशल विकास विभाग सौंपे गए हैं। सुसकीना इटू स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा और समाज कल्याण का प्रबंधन करेंगी। इसी तरह जावेद अहमद राणा को जल शक्ति, वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण और जनजातीय मामलों का प्रभार दिया गया है। जावीद अहमद डार को कृषि उत्पादन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, सहकारिता और चुनाव की जिम्मेदार दी गयी है। सतीश शर्मा खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, परिवहन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, युवा सेवा और खेल तथा एआरआई और प्रशिक्षण विभाग संभालेंगे। उपराज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर सरकार के कामकाज के लेन-देन नियम, 2019 के नियम 4 (2) के अनुसार मंत्रियों को प्रभार सौंपा। आदेश में यह भी कहा गया है कि इन मंत्रियों को आवंटित नहीं किए गए कोई भी अन्य विभाग या विषय मुख्यमंत्री के पास रहेंगे। गौरतलब है कि उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के लिए पांच मंत्रियों को चुना- दो कश्मीर से और तीन जम्मू से। उमर ने पहले 2008 से 2014 तक जम्मू-कश्मीर सरकार का नेतृत्व किया था, जब यह क्षेत्र पूर्ण राज्य था और इसे अनुच्छेद 370 के तहत विशेष दर्जा प्राप्त था।    

पुलिस का ऐक्शन बाबा सिद्दीकी मामले में पांच और आरोपियों को किया गिरफ्तार, फडणवीस से मिले बेटे जीशान

मुंबई मुंबई में एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने पांच और आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है। बाबा सिद्दीकी की उनके विधायक बेटे जीशान के कार्यालय के बाहर पिछले दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से भी सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली गई है। मामले में पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बाद में भी कई को अरेस्ट किया है। इस मामले में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएम अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल व सीनियर पुलिस ऑफिसर भी मौजूद थे। पुलिस ने जीशान और उनके परिवार को मामले की जांच के बारे में जानकारी दी है। डिप्टी सीएम के दफ्तर ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य परिवार को जांच के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाना था। इससे पहले गुरुवार को मुंबई पुलिस ने मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम समेत तीन आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया, ताकि उन्हें देश से भागने से रोका जा सके। एलओसी में नामित अन्य दो आरोपी सह-साजिशकर्ता शुभम लोनकर और संदिग्ध हैंडलर मोहम्मद जीशान अख्तर हैं। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की टीमों को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा गया है। एलओसी इसलिए जारी किया गया है क्योंकि आरोपी देश से भागने का प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सर्कुलर के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने के लिए सभी बंदरगाहों और हवाईअड्डों को अलर्ट पर रखा गया है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर की रात मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) हरीशकुमार बालकराम निसाद (23), और सह-साजिशकर्ता तथा शुभम लोनकर का भाई प्रवीण लोनकर, जो पुणे का रहने वाला है।

पदभार ग्रहण करने के बाद सीएम सैनी ने एक्स पर लिखा, “मैंने राज्य के मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार संभाला”

चंडीगढ़  हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में अपने 13 कैबिनेट सहयोगियों के साथ शपथ लेने के बाद नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण किया और प्रदेश के 2.80 करोड़ लोगों की सेवा करने का वादा किया। मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद सीएम सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैंने राज्य के मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार संभाला।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका विकास’ संदेश को दोहराते हुए कहा कि मैं भावुक और नतमस्तक हूं। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का संकल्प सर्वोपरि है। हरियाणा को सर्वश्रेष्ठ, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी पूर्ण बहुमत वाली सरकार सेवा, सुशासन, समानता, समृद्धि और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहेगी। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 10 वर्षों की एंटी-इनकंबेंसी को दरकिनार करते हुए राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के कई नेताओं की उपस्थिति में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मंत्रिपरिषद ने भी पंचकूला में 45 मिनट चले समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंत्रिपरिषद में 11 कैबिनेट मंत्री और दो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं। पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 11 कैबिनेट मंत्रियों और दो स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों सहित मंत्रिपरिषद ने गुरुवार को शपथ ली राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सैनी और उनके मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। दो महिला कैबिनेट मंत्री आरती राव और श्रुति चौधरी पहली बार विधायक बनी हैं। आरती राव केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं और श्रुति चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती हैं। श्रुति चौधरी ने अपनी मां किरण चौधरी के साथ हाल ही में भाजपा का दामन थामा था। किरण चौधरी अब राज्यसभा सदस्य हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के साथ अनबन होने के बाद किरण चौधरी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं।  

भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का शतक लगाने वाला भारत पहला देश बना

बेंगलोर इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत पहले ही अपने नाम कर चुका है। भारत ने इस साल इंग्लैंड का दो साल पुराना रिकॉर्ड पहले ही ध्वस्त कर दिया था, लेकिन अब कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो किसी और टीम के लिए दोहरा पाना आसान नहीं होगा। साल 2021 में भारत ने कुल 87 इंटरनेशनल छक्के लगाए थे, यह रिकॉर्ड 2022 में इंग्लैंड ने तोड़ा और 89 छक्के लगा डाले। भारत इस साल पहले ही इंग्लैंड के 89 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ चुका है और अब 100 छक्कों का आंकड़ा भी पार कर चुका है। एक साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का शतक लगाने वाला भारत पहला देश बन गया है। साल 2024 टीम इंडिया के लिए अभी तक काफी खास रहा है। भारतीय टीम ने इसी साल वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला गया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अगर भारत के नाम हो गया, तो इसमें ज्यादा चौंकने वाली बात भी नहीं है, क्योंकि इस मामले में रोहित फ्रंट से अपनी टीम को लीड करते हैं। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया जिस तरह का अटैकिंग क्रिकेट खेल रही है, वह बाकी देशों के लिए मिसाल बनता जा रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में विराट कोहली द्वारा लगाया गया छक्का भारत का साल 2024 में 100वां छक्का था। इस टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गया था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर भारत को दबाव में डाल दिया। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने वापसी की है। अब देखना यह है कि क्या इस मैच में कोई चमत्कार हो पाता है और भारतीय टीम होम ग्राउंड पर टेस्ट में जीत दर्ज करने का अपना सिलसिला जारी रख पाती है या नहीं?

कांग्रेस जनता को गुमराह करती है, उनकी सोच बांटो और राज करो की रही है : पीएम मोदी

चंडीगढ़ कांग्रेस जनता को गुमराह करती है। उनकी सोच बांटो और राज करो की रही है। जब कांग्रेस खतरे में आती है तो वो संविधान खतरे में होने का शोर मचाती है। यह बात चंडीगढ़ में एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कही। परिवारवाद के मुद्दे पर भी पीएम ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि वहां एक घराना पार्टी तंत्र चलाना है। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि हमने संविधान निर्माताओं की सोच को आगे रखा। संविधान की रक्षा का संकल्प जनता तक पहुंचाएंगे। भारत का संविधान सुरक्षित है। संविधान के खतरे में होने की बात कहने वाले खुद खतरे में रहते हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इनकी आदत फूट डालो और राज करो की है। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाकर और राजीव गांधी शाहबानो मामले में संविधान को कुचलने का काम किया। पीएम मोदी ने धारा 370 समेत कई मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पब्लिक सब देख रही है। कांग्रेस के बहकावे में, उनके फूट डालो-राज करो वाली नीति पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। हरियाणा चुनाव को लेकर मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव में गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बीजेपी का लोगों ने समर्थन किया। हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरी बार शानदार जीत से पार्टी पूरे जोश में है। अब उनकी निगाहें महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव पर है। यही वजह है कि बीजेपी ने आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस को घेरने के लिए खास रणनीति तैयार की है। बीजेपी नेतृत्व ने तय किया है कि वो आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ मनाएगी, कैसे कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाई उसे लोगों के बीच लेकर जाएंगे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि चंडीगढ़ में एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि शासन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इस पर ध्यान केंद्रित कर हम इसको आगे बढ़ाएं।  

हमारे पड़ोस में हिंदुओं की दुर्दशा के सबसे निराशाजनक पहलू, संरक्षकों की बहरी चुप्पी की ओर ध्यान आकर्षित किया : धनखड़

नई दिल्ली  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पड़ोसी देशों में हिंदुओं के खिलाफ मानवाधिकारों के उल्लंघन पर वैश्विक चुप्पी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोस से अपनी अंतरात्मा की आवाज पर चलने का पाप करने के कारण कठोर दमन के तहत भारत भागकर आए राज्यविहीन शरणार्थियों का मानवाधिकारों के नाम पर विरोध किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने मानवाधिकारों के सभ्यतागत संरक्षक के रूप में भारत की असाधारण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने हमारे पड़ोस में हिंदुओं की दुर्दशा के सबसे निराशाजनक पहलू और तथाकथित नैतिक उपदेशकों, मानवाधिकारों के संरक्षकों की बहरी चुप्पी की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा, “वे पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं। वे ऐसी चीज के भाड़े के सैनिक हैं जो मानवाधिकारों के बिल्कुल विपरीत है। लड़कों, लड़कियों और महिलाओं के साथ किस तरह की बर्बरता, यातना, दर्दनाक अनुभव होता है, इसे देखें। हमारे धार्मिक स्थलों को अपवित्र होते हुए देखें।” उन्होंने वैश्विक आक्रोश की कमी की ओर इशारा करते हुए कुछ क्षेत्रों में हिंदुओं द्वारा सामना किए जा रहे मानवीय संकटों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के उल्लंघनों के प्रति बहुत अधिक सहनशील होना उचित नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक के बाद एक प्रकरणों में सबूत जमा हो रहे हैं कि “डीप स्टेट” उभरती शक्तियों के खिलाफ कानूनी लड़ाई में शामिल है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों का इस्तेमाल विदेश नीति के एक उपकरण के रूप में दूसरों पर शक्ति और प्रभाव डालने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। नाम लेना और शर्मिंदा करना कूटनीति का एक घटिया रूप है। आपको केवल वही उपदेश देना चाहिए जो आप करते हैं। हमारी स्कूल प्रणाली को देखें-हमारे यहां उस तरह की गोलीबारी नहीं होती है जो कुछ विकसित होने का दावा करने वाले देशों में नियमित रूप से होती है। उन देशों के बारे में सोचें जो मानवाधिकारों के ऐसे भयानक उल्लंघनों पर भी आंखें मूंद लेते हैं। धनखड़ ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की सराहना करते हुए कहा कि इस अधिनियम का उद्देश्य अपने देश में उत्पीड़न से बचने के लिए अपने विवेक का पालन करने वाले राष्ट्रविहीन व्यक्तियों को शरण प्रदान करना है। भारत का मानवाधिकार रिकॉर्ड बेजोड़ है। उन्होंने कहा कि दोस्तो, दुनिया भर में देखिए। मानवाधिकारों, खासकर अल्पसंख्यकों, हाशिए पर पड़े और समाज के कमजोर वर्गों के संरक्षण के मामले में आप पाएंगे कि भारत अन्य देशों से बहुत आगे है। उपराष्ट्रपति ने भारत के मानवाधिकार रिकॉर्ड को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने के लिए काम कर रही हानिकारक ताकतों के खिलाफ भी आगाह किया। उन्होंने कहा, हमारे अंदर और बाहर ऐसी हानिकारक ताकतें हैं जो एक सुनियोजित तरीके से हमें गलत तरीके से कलंकित करने की कोशिश करती हैं। ये ताकतें बहुत सक्रिय हैं और उनका एजेंडा मानवाधिकारों की चिंता से कोसों दूर है। इस अवसर पर एनएचआरसी की कार्यवाहक अध्यक्ष विजया भारती सयानी, एनएचआरसी के महासचिव भरत लाल और अन्य गण्यमान्य भी उपस्थित थे। कुछ हानिकारक ताकतें भारत की खराब छवि पेश करने की कोशिश कर रही हैं: धनखड़  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि कुछ हानिकारक ताकतें भारत की ‘‘खराब छवि’’ पेश करने की कोशिश कर रही हैं और उन्होंने ऐसे प्रयासों को बेअसर करने के लिए ‘‘प्रतिघात’’ करने का आह्वान किया। धनखड़ ने साथ ही कहा कि भारत को दूसरों से मानवाधिकारों पर उपदेश या व्याख्यान सुनना पसंद नहीं है। उन्होंने यहां राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए विभाजन, आपातकाल लागू किए जाने और 1984 के सिख विरोधी दंगों को ऐसी दर्दनाक घटनाएं बताया, जो ‘‘याद दिलाती हैं कि आजादी कितनी नाजुक होती है।’’ धनखड़ ने कहा, ‘‘कुछ ऐसी हानिकारक ताकतें हैं जो एक सुनियोजित रूप से हमें अनुचित तरीके से कलंकित करना चाहती हैं।’’ उन्होंने कहा कि इन ताकतों का अंतरराष्ट्रीय मंचों का इस्तेमाल कर ‘‘हमारे मानवाधिकार रिकॉर्ड पर सवाल उठाने’’ का ‘‘दुष्ट इरादा’’ है। उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों को बेअसर करने की जरूरत है और भारतीय संदर्भ में वे इसके लिए ‘‘प्रतिघात’’ शब्द का इस्तेमाल करेंगे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि इन ताकतों ने सूचकांक तैयार किए हैं और ये दुनिया में हर किसी को ‘रैंक’ दे रही हैं ताकि ‘‘हमारे देश की खराब छवि’’ पेश की जा सके। उन्होंने भुखमरी सूचकांक पर भी निशाना साधा, जिसकी सूची में भारत की रैंकिंग खराब है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान सरकार ने जाति और पंथ की परवाह किए बिना 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया।      

सैनी सरकार हरियाणा में 22 अक्टूबर को करेगी रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं के लिए अवसर

रोहतक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पुन्हाना में 22 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमे नूंह, तावडू,फिरोजपुर झिरका व पुन्हाना की आईटीआई के सभी पास आउट बच्चे अपना रजिस्ट्रेशन कराकर भाग ले सकते है। मेले में शामिल कंपनियां पात्र छात्रों के साक्षात्कार लेंगी। इसके आधार पर छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। पुन्हाना आईटीआई के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने बताया की 22 अक्टूबर मंगलवार को अप्रेंटिसशिप मेला 2024 का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पुन्हाना में किया जा रहा है। कहां लगा है इस रोजगार मेले के द्वारा ज्यादा से ज्यादा आईटीआई पास छात्रों को अप्रेंटिस लगवाने और प्लेसमेंट करवाने का लक्ष्य है। इस रोजगार मेले में फरीदाबाद और पलवल सहित अन्य जिलों की बड़ी-बड़ी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। मेले में सभी ट्रेडों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते है। जिन प्रार्थियों का नाम विभाग की साइट पर दर्ज नहीं होगा उनके लिए मौके पर ही रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी की जाएगी। रोजगार मेले में नौकरी 2024 रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अपने साथ जरूरी दस्तावेज जैसे दसवीं की मार्कशीट आईटीआई पास आउट सर्टिफिकेट निवास प्रमाण पत्र पैन कार्ड आधार कार्ड बैंक पासबुक दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आए। उन्होंने बताया कि छात्रों का अप्रेंटिस लगना यह एक सुनहरा मौका है और इसमें इन्हें इंडस्ट्रीज फर्स्ट एक्सपीरियंस का भी फायदा मिलेगा जिससे कौशल का स्तर भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा की सभी पास आउट प्रार्थियों के लिए यह मेला काम की जगह है। चयन प्रक्रिया इस रोजगार में चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों में रोजगार के अपार मौके तो मिलेंगे साथ ही बढ़िया सैलरी भी मिलेगी। इसके लिए कंपनियां अपनी सुविधा और रिक्तियों के हिसाब से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेंगी। इंटरव्यू के आधार पर ही उम्मीदवारों को नौकरी के लिए सेलेक्शन किया जाएगा। इसके बाद सीधे अप्रेंटिस ट्रेनिंग या प्लेसमेंट के बाद नौकरी के लिए अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में जो भी युवा पढ़ाई पूरी होने के बाद अच्छी जॉब ढूंढ रहे हैं, वो इस जॉब फेयर में शामिल होकर अपने करियर की बेहतरीन शुरुआत कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रोजगार मेले में समय से पहुंचे।

सीतारमण ने मैक्सिको के ग्वाडलजारा में टेक लीडर्स राउंडटेबल की अध्यक्षता की, बोली सभी के लिए अवसर पैदा करने की भी चुनौती है

मैक्सिको सिटी केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के लिए, चुनौतियाँ केवल विकास के आसपास ही नहीं हैं, बल्कि अंतर को पाटना और सभी के लिए अवसर पैदा करना भी है, और इसके लिए जिम्मेदार पूंजीवाद की जरूरत है। श्रीमती सीतारमण ने आज ग्वाडलजारा के चैंबर ऑफ कॉमर्स में टेक लीडर्स राउंडटेबल की अध्यक्षता की, जिसमें ‘भारत और मैक्सिको के बीच तकनीकी सहयोग को मजबूत करना’ पर चर्चा की गई। उन्होंने समान स्थिति वाली अर्थव्यवस्थाओं के लिए अवसर और जिम्मेदारियों के बारे में बात की और बताया कि कैसे भारत मैक्सिको एक दूसरे के साथ लाभ उठा सकते हैं और सहयोग कर सकते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि मैक्सिको निकटवर्ती क्षेत्र के माध्यम से फल-फूल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बीच सहयोग हुआ है और प्रतिभाओं के आदान-प्रदान के साथ-साथ जोखिम न्यूनीकरण के लिए संयुक्त प्रयास संभव हुए हैं। वित्त मंत्री ने 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में काम करते हुए भारत में हो रहे तेजी से बदलाव पर प्रकाश डाला। भारत मैक्सिको के बीच विकास और सहयोग के नए क्षेत्रों का हवाला देते हुए श्रीमती सीतारमण ने उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के संबंध में की गई प्रमुख बजट घोषणा का उल्लेख किया और स्वास्थ्य और स्वास्थ्य सेवा, कृषि और टिकाऊ शहरों में ए आई के क्षेत्रों में काम करने के लिए भारत में हाल ही में पहचाने गए और घोषित उत्कृष्टता केंद्र के बारे में जानकारी साझा की। वित्त मंत्री ने उल्लेख किया कि ये सभी ऐसे क्षेत्र हैं जो मैक्सिको के लिए भी प्रासंगिक हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत मैक्सिको भी स्टार्टअप के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग के माध्यम से इन क्षेत्रों में एक साथ काम करने का पता लगा सकता है। इस गोलमेज सम्मेलन का आयोजन मैक्सिकन एसोसिएशन ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री और टीसीएस द्वारा मैक्सिको में भारतीय दूतावास और आर्थिक मामलों के विभाग के सहयोग से किया गया था। इस बीच श्रीमती सीतारमण ने यहां स्थित टीसीएस के कार्यालय का भ्रमण किया और टाटा संस के मानद अध्यक्ष रतन टाटा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया।

गुरुग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में हाईकोर्ट की रोक हटी, शुरू होगा ट्रायल, सुप्रीम कोर्ट से गुरमीत राम रहीम को बड़ा झटका

नई दिल्ली डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी बाबा राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में राम रहीम के खिलाफ दर्ज मुकदमों पर लगी रोक को हटा दिया है. इस फैसले से अब राम रहीम के खिलाफ इस मामले में ट्रायल की प्रक्रिया फिर से शुरू हो सकेगी. सुप्रीम कोर्ट की बेंच, जिसमें जस्टिस बी. आर. गवई और जस्टिस के. वी. विश्वनाथन शामिल थे, ने हाईकोर्ट द्वारा लगाए गए स्टे को खत्म कर दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने राम रहीम को नोटिस जारी कर चार हफ्तों में जवाब देने को कहा है. यह मामला बरगाड़ी में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की बेअदबी से संबंधित है, जिसमें राम रहीम पर गंभीर आरोप लगे हैं. मार्च में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में तीन मुकदमों की जांच पर रोक लगा दी थी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है. पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. गौरतलब है कि राम रहीम को हर चुनाव से पहले फरलो पर रिहा किया जाता रहा है, जिससे उसे थोड़ी राहत मिलती थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं, और अब निचली अदालत में उसके खिलाफ ट्रायल जारी रहेगा. पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि इस संवेदनशील मामले में न्याय होना जरूरी है, क्योंकि यह धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है. सरकार ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा जांच पर रोक लगाने से मामले की सुनवाई बाधित हो रही है और इससे न्याय प्रक्रिया में देरी हो रही है. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की दलीलों को स्वीकारते हुए हाईकोर्ट की रोक को हटा दिया और राम रहीम के खिलाफ दर्ज मुकदमों पर ट्रायल फिर से शुरू करने का रास्ता साफ कर दिया. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब निचली अदालत में राम रहीम के खिलाफ ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. यह मामला बेहद संवेदनशील है और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है, राम रहीम पहले से ही अन्य मामलों में दोषी हैं, और इस नए ट्रायल से उनकी कानूनी परेशानियां और बढ़ सकती हैं.  

CM सैनी की पराली जलाने पर सख्ती, जलाई तो उस खेत की फसल MSP पर नहीं बिकेगी

चंडीगढ़  हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो चुका है. जिसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने सचिवालय में पदभार ग्रहण किया. इस बीच पहली कैबिनेट की बैठक भी हुई, जिसके बाद सीएम सैनी ने स्वयं मंत्रियों को उनके कक्षों तक पहुंचाया, फिर वो मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि उनका पहला फैसला किडनी पेशेंट के मामले में था. डायलिसिस पर मरीजों का बहुत खर्च होता है. करीब 20 से 25 हजार महीने का खर्च सामने आता है. अब हरियाणा सरकार इस खर्च को वहन करेगी. “विपक्ष ने कांग्रेस, युवा व किसानों को भड़काया” : उन्होंने आगे कहा कि हमारी तीसरे टर्म की सरकार है. मैं जनता को इसके लिए धन्यवाद देता हूं. लोगों ने पीएम मोदी की नीतियों पर मोहर लगाई है. विपक्ष के नरेटिव को लोगों ने नकारा है. हमने दस साल में जन हितैषी काम किए हैं. विपक्ष लोगों के बीच कहती थी, यह सरकार जा रही है. किसानों को भड़काया गया, युवाओं को अविश्वास में धकेलने का काम किया किया. खिलाड़ियों का यूज किया गया. किसानों को भी भ्रामक परिस्थिति में डाला गया. युवा और गरीबों के साथ धोखा किया, हमने सभी वर्गों के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं. दस साल बाद भी जनता ने सरकार की नीतियों पर मोहर लगाई, और विपक्ष के मुद्दों को लोगों ने दरकिनार कर दिया. “लागू होगा एससी आरक्षण में वर्गीकरण”: उन्होंने कहा कि कैबिनेट में हमने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का सम्मान किया जो एससी आरक्षण में उपवर्गीकरण पर आधारित है. कैबिनेट मीटिंग में हमने अनुसूचित जाति के आरक्षण में वर्गीकरण से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने का फैसला लिया है. हमने फैसला किया है कि हम एससी आरक्षण के वर्गीकरण के बारे में सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा है, उसे लागू करेंगे. “एक-एक दाना MSP पर खरीदेंगे” : सीएम सैनी ने कहा कि धान की फसल खरीद पर भी चर्चा हुई है. हम एक-एक दाना किसानों का एमएसपी पर ही खरीदेंगे. 17 प्रतिशत से कम की नमी वाले धान को हमने एमएसपी पर खरीदने के आदेश दिए हैं. अगर नमी ज्यादा है तो फिर थोड़ा इंतजार करना होगा. अब तक 27,45,128 मीट्रिक टन की आवक हुई है. 23 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद हो चुकी हैं. 11 लाख मीट्रिक टन से अधिक का उठान हो चुका है. “नए फैसले लेंगे और पुराने पर तेजी से काम करेंगे” : उन्होंने कहा कि किसानों को मैं बताना चाहूंगा कि हमने अब तक किसानों के खाते में 3056 करोड़ डाले हैं. बाजरे की खरीद 3 लाख 44 हजार मीट्रिक टन में से 2 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा खरीद ली गई है. करीब इतने का ही उठान हो चुका है. हम अब नए फैसले लेंगे और पुराने पर तेजी से काम करेंगे. हरियाणा की भूमिका विकसित भारत में अहम होगी. इस दौरान सीएम ने राम चरित मानस की चौपाई पढ़ी. “हमने युवाओं को नौकरी का पहला वादा पूरा किया”: मैने 50 हजार नौकरियां देने का वादा किया था. कांग्रेस ने उसमें बाधा डालने का काम किया. हमने बिना पर्ची, बिना खर्ची के युवाओं में विश्वास बनाया है, लेकिन कांग्रेस ने रिजल्ट में बाधा डालने का काम किया. चुनाव के दौरान उनके नेताओं ने नौकरियां बांटने की बात कही. युवाओं में डर पैदा किया, लेकिन लोगों ने बीजेपी पर विश्वास किया. हमने वादे के मुताबिक 25 हजार युवाओं को नौकरी दी. “अपराधी हरियाणा छोड़ दे” : इस बीच उन्होंने अपराधियों को भी चेतावनी दी कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोग या तो प्रदेश छोड़ दे या सुधर जाएं, नहीं तो हम उन्हें प्रदेश से बाहर कर देंगे. हम लोगों को सुरक्षा देने का काम करेंगे. उन्होंने अगले विधानसभा सेशन से जुड़े सवाल पर कहा कि एक दो दिन में इसकी डेट हम सार्वजनिक कर देंगे. त्योहार के बाद यानी करवाचौथ के बाद बताया जाएगा, जिसमें नवनियुक्त विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. “पराली पर क्या बोले नायब सैनी?” : पराली जलाने पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के किसान जागरूक हैं और मैं उन्हें बधाई देता हूं, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी तारीफ की है. अगर कोई किसान पराली जलाता है तो हम उसे समझाएंगे. हम सब्सिडी पर यंत्र भी उपलब्ध करा रहे हैं. हमारे किसान बहुत जागरूक हैं और वे ऐसा कुछ नहीं करेंगे. सुप्रीम कोर्ट में पराली को लेकर सुनवाई पर सीएम ने कहा कि हमारे चीफ सेक्रेटरी सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे और हमारे पराली प्रबंधन को लेकर जानकारी देंगे. पराली जलाने वाले किसानों को सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि अब जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिस खेत में पराली जलेगी, उस खेत की मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रेड एंट्री कर दी जाएगी। इसके बाद किसान को उस रेड एंट्री वाले खेत की गेहूं हो या धान की फसल नहीं बिक पाएगी। साथ ही एफआईआर दर्ज करा गिरफ्तारी की कार्रवाई भी होगी। उपनिदेशक (कृषि) डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि अब ऐसे किसानों की मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रेड एंट्री की जाएगी जिससे भविष्य में वह किसान न तो अपनी धान की फसल बेच पाएंगे और न ही गेहूं की फसल बेच सकेंगे। उपनिदेशक (कृषि) ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पराली जलाने के मामले में कड़ा संज्ञान लिया जा रहा है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा प्रशासन द्वारा लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि वह किसी भी स्थिति में पराली में आग न लगाएं, बल्कि सरकार द्वारा रियायती दरों पर उपलब्ध करवाए गए कृषि यंत्रों की मदद से पराली का उचित प्रबंध करें। किसान पराली को या तो खेत में ही नष्ट करके खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं या उनके गट्ठे बनवाकर खरीद केंद्रों पर बेचकर आमदनी ले सकते हैं। किसानों को काफी रियायतें देने के बावजूद कुछ किसान पराली में आग लगने से बाज नहीं आ रहे हैं, जिस कारण सुप्रीम कोर्ट तथा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आरोपी किसानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। करनाल जिले में पराली जलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि जो किसान पराली जलाते हैं तो उनके खिलाफ जुर्माना लगाने के … Read more

पीएम मोदी 22-23 अक्टूबर को जाएंगे रूस, 16वें BRICS समिट में होंगे शामिल

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22-23 अक्टूबर को कजान (Kazan) में आयोजित होने वाले 16वें BRICS सिमट में भाग लेने के लिए रूस का दौरा करेंगे. विदेश मंत्रालय ने एक ऑफिशियल नोटिस में कहा, “Strengthening Multilateralism for Just Global Development and Security” थीम पर आयोजित होने वाला यह शिखर सम्मेलन नेताओं को अहम ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक अच्छा मंच प्रदान करेगा. विदेश मंत्रालय ने कहा, “शिखर सम्मेलन ब्रिक्स द्वारा शुरू की गई पहलों की प्रगति का आकलन करने और भविष्य में सहयोग के लिए संभावित सेक्टर्स की पहचान करने का एक मूल्यवान मौका प्रदान करेगा.” अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी BRICS सदस्य देशों के अपने समकक्षों और रूस के शहर कजान में बुलाए गाए नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. पीएम मोदी की अन्य नेताओं के साथ हो सकती हैं द्विपक्षीय बैठकें यह शिखर सम्मेलन ब्रिक्स की ओर से शुरू की गई पहलों की प्रगति का आकलन करने और भविष्य में सहयोग के लिए संभावित क्षेत्रों की पहचान करने का भी अवसर प्रदान करेगा। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी रूस में ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों और आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं। ब्रिक्स के सदस्य देश रूस इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीक शामिल हैं। सऊदी अरब, ईरान, इथियोपिया, मिस्र, अर्जेंटीना और संयुक्त अरब अमीरात इसके नए सदस्य हैं। जुलाई में पीएम मोदी गए थे रूस इससे पहले 8 जुलाई को पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय रूस गए ते। यहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया था। इस पर पीएम मोदी ने पुतिन को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा था कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और रूस के बीच सदियों पुरानी दोस्ती का प्रतिबिंब है। एक साल में दूसरा रूस दौरा यह इस साल प्रधानमंत्री मोदी की रूस की दूसरी यात्रा होगी. वे रूस के राष्ट्रपति के साथ अनौपचारिक मुलाकात के लिए मास्को गए थे. यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से उनकी मास्को की यह पहली यात्रा भी थी. पिछले दिनों अगस्त महीने में प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से बात की और यूक्रेन संघर्ष के जल्द समाधान का आग्रह किया. यह बातचीत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कीव का दौरा करने और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से मिलने के कुछ दिनों बाद हुई थी.  

SC से सद्गुरु जग्गी के ईशा फॉउंडेशन को बड़ी राहत, कहा – स्वेच्छा से आश्रम में रह रही बेटियां…

 नई दिल्ली     सुप्रीम कोर्ट से सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने दो महिलाओं को कथित तौर पर बंधक बनाने के मामले में ईशा फाउंडेशन के खिलाफ हाई कोर्ट में चल रही कार्रवाई बंद करने का फैसला किया है. दरअसल, महिलाअें ने अपने बयान में कहा था कि वे बिना किसी दबाव के तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित आश्रम में स्वेच्छा से रह रही हैं. हालांकि, अदालत ने साफ किया कि इस फैसले का असर सिर्फ इसी केस तक सीमित रहेगा. यानी बंदी प्रत्यक्षीकरण का मुकदमा बंद रहेगा. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मद्रास हाईकोर्ट के लिए इस तरह की याचिका पर जांच के आदेश देना पूरी तरह अनुचित था. पिता की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका गलत है, क्योंकि दोनों लड़कियां बालिग हैं. वो अपनी मर्जी से आश्रम में रह रही हैं. सद्गुरु जग्गी वासुदेव, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक हैं. उनके इस आश्रम में दो लड़कियों को जबरन बंधक बनाने के आरोप लगाए गए थे और परिजनों ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी की और याचिका का निपटारा किया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ईशा फाउंडेशन के खिलाफ जो शिकायत है, उसकी जांच राज्य पुलिस करती रहेगी. हमारा आदेश पुलिस जांच में बाधा नहीं बनेगा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हाईकोर्ट के सामने जो मुद्दा था, उस पर ही बात करनी चाहिए थी. दूसरी टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए थी. CJI जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, 8 साल पहले लड़कियों की मां ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी. अब पिता ने दायर की है. हाईकोर्ट ने दोनों को पेश होने के लिए बुलाया है. हाईकोर्ट ने पुलिस को जांच करने को कहा है. हमने भी दोनों महिलाओं से बात कर उनके बयान रिकॉर्ड किए हैं. दोनों ने कहा है कि वे अपनी मर्जी से वहां रह रही हैं. हमें अब ये याचिकाएं यहीं बंद करनी होंगी. CJI ने ईशा फाउंडेशन के वकील मुकुल रोहतगी से कहा कि जब आपके आश्रम में महिलाएं और नाबालिग बच्चे हों तो वहां आंतरिक शिकायत कमेटी (ICC) का होना जरूरी है. हमारा विचार किसी संगठन को बदनाम करने का नहीं है, लेकिन कुछ अनिवार्य जरूरतें हैं, जिनका पालन किया जाना चाहिए. आपको संस्था पर यह दबाव डालना होगा कि इन बुनियादी जरूरतों का पालन किया जाना चाहिए.

सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा’, सलमान खान को मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी बहुत पुरानी है और हाल ही में हुई घटनाओं के बाद ये मामला और भी गंभीर होता नजर आ रहा है. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की सिक्योरिटी में इजाफा किया गया है. बाबा सिद्दिकी सलमान के दोस्त भी थे और कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ उनकी गहरी दोस्ती थी. इस बीच अब मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के नाम का धमकी भरा मैसेज मिला है. मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है. मुंबई के ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर ये धमकी भरा मैसेज मिला है. इसमें एक्टर सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है. मैसेज में ये भी लिखा है कि ‘इसको हल्के में ना लें, वरना सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा.’ इस मामले की जांच मुंबई पुलिस से शुरू कर दी है. रची जा रही सलमान की हत्या की साजिश? इससे पहले मुंबई पुलिस ने सलमान की हत्या की साजिश रचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को हरियाणा के पानीपत से अरेस्ट किया गया है. शख्स का नाम सुक्खा है. वो बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर है और उसे नवी मुंबई लाया गया है. गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाना है. जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस और हरियाणा पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई के इस शार्प शूटर को पानीपत से गिरफ्तार किया था. सुक्खा ने साल 2022 में लॉरेंस और गोल्डी बरार के इशारे पर मुंबई में सलमान खान के पनवेल वाले फॉर्म हाउस की रेकी की थी. रेकी के बाद सलमान पर अटैक सुक्खा को ही करना था, लेकिन उसका प्लान फेल हो गया था. बिश्नोई के शूटरों ने साल 2022 में सलमान को मारने के लिए फॉर्म हाउस की कई बार रेकी की थी, लेकिन हमले का प्लान फेल हो गया था. शूटरों ने फार्म हाउस के गार्ड तक से दोस्ती कर ली थी. डरा हुआ है सलमान का परिवार वहीं इंडिया टुडे/आजतक को सलमान खान से जुड़े एक सूत्र ने बताया था कि एक्टर का परिवार और उनके दोस्त भले ही बहादुरी दिखा रहे हों लेकिन वो अंदर से काफी परेशान और डरे हुए हैं. वो ये भी उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार और पुलिस इस मामले से जुड़े असली अपराधी को पकड़ लेगी. सलमान खान से जुड़े लोगों का मानना है कि पब्लिक को जितना बताया जा रहा है असल में मामला उससे ज्यादा बड़ा हो सकता है. बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान को मिली धमकी पर सूत्र ने कहा था, ‘जाहिर है कि लॉरेंस ने इस सबकी जिम्मेदारी ली है. लेकिन कइयों को लग रहा है कि किसी बड़ी साजिश को छुपाने के लिए ये सब नाटक किया जा रहा है. क्या किसी के लिए जेल से ये सब करना इतना आसान है? साथ ही कोई सलमान को डराने के लिए बाबा सिद्दीकी पर हमला क्यों करेंगे, इसपर बहुत सारी सवाल उठते हैं.’ सलमान ने दिया था ये बयान इस साल की शुरुआत में सलमान ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि उन्हें अपने घर के बाहर हमला करने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक है और ये काम उन्हें और उनके परिवार में लोगों की हत्या के इरादे से किया गया. सलमान का बयान उस चार्जशीट का हिस्सा है जो पुलिस ने इस मामले में फाइल की है. सलमान ने बताया था कि जनवरी 2024 में दो अज्ञात लोगों ने, नकली आइडेंटिटी के जरिए पनवेल के पास उनके फार्महाउस में घुसने की कोशिश की थी.  

विदेशीयो में बढ़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रुतबा, कहा यूरोप की नहीं है ये ट्रेन

मुंबई सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रशंसक विदेश में भी हैं। हाल ही में UAE यानी संयुक्त अरब अमीरात के एक पत्रकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन का वीडियो साझा किया है। उन्होंने इसकी तुलना विदेश की आधुनिक ट्रेनों से की है। देश को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 15 परवरी 2019 को मिली थी। तब ट्रेन नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी रूट पर दौड़ी थी। अब इनकी संख्या 100 के पार हो चुकी है। UAE के पत्रकार हसन सजवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन का है। उन्होंने लिखा, ‘नहीं यह यूरो रेल नहीं है…। यह भारत की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है।’ पहली वंदे भारत स्लीपर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 1 सितंबर को ही BEML के बेंगलुरु रेल कॉम्पलैक्स में पहली स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इस ट्रेन में USB चार्जिंग, इंटीग्रेटेड रीडिंग लाइट, पब्लिक अनाउंसमेंट, सिक्युरिटी कैमरा, मॉड्युलर पैंट्री, दिव्यांगों के लिए खास बर्थ और टॉयलेट जैसी सुविधाएं हैं। खास बात है कि इससे पहले लॉन्च हुईं वंदे भारत में सिर्फ बैठकर ही यात्रा कर सकते थे। यहां चलेगी नई वंदे भारत रेल मंत्रालय ने कोसी क्षेत्र के यात्रियों को एक बड़ी सौगात देते हुए बिहार में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के सहरसा से सियालदह के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अन्नया स्मृति ने मंगलवार को यहां बताया कि वंदे भारत ट्रेन को चलाने के पहले रेलवे बोर्ड एवं रेल मुख्यालय से ट्रेन मैनेजर और क्रू की ट्रेनिंग कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि पटना से चल रही वंदे भारत ट्रेन के क्रू और ट्रेन मैनेजर के साथ समस्तीपुर मंडल के कर्मियों को प्रशिक्षण लेने के लिए भेजा गया है। अन्नया स्मृति ने बताया कि समस्तीपुर मंडल के क्रू और मैनेजर नई वंदे भारत ट्रेन को मंडल के सहरसा से झाझा स्टेशन तक लेकर जाएंगे, जबकि झाझा से इस ट्रेन को दानापुर मंडल के कर्मचारी लेकर आगे जाएंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet