LATEST NEWS

मुंबई में बकरीद पर शर्मनाक करतूत, कुर्बानी के बकरे पर लिखा ‘राम’ नाम

मुंबई आज, 17 जून को ईद-अल-अज़हा है. यानी ‘क़ुरबानी’ की ईद, जिसे आम ज़ुबान में बकरीद (Bakrid) कहते हैं. इस मौक़े के लिए नवी मुंबई का एक व्यक्ति बकरे लाया था. पर जिन बकरों को ज़िबाह करना था, उनमें से एक की पीठ पर ‘राम’ लिखा हुआ था. इसकी तस्वीरें सामने आईं, तो हिंदू संगठनों ने उस व्यक्ति के ख़िलाफ़ केस दर्ज कराया. अब पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया है और उसकी गोश्त की दुकान को सील कर दिया है. हिंदुवादी संगठन बजरंग दल ने मुंबई के CBD बेलापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी. शिकायत के मुताबिक़, बकरे पर राम लिखकर आरोपी ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है और इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं. पुलिस को जांच में पता चला कि ‘क़ुरबानी’ के लिए दुकान पर 22 बकरे लाए गए थे. उन्हीं में से एक बकरे पर राम लिखा हुआ था. फिर पुलिस ने दुकान मालिक सहित कुल तीन लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया. मोहम्मद शफ़ी शेख़, साजिद शफ़ी शेख़ और कुय्याम. इनपर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा- 295(ए) और धारा-34 के तहत और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पिछले साल भी बकरीद पर मुंबई में बवाल हुआ था. तब मुंबई के मीरा रोड इलाक़े में एक आदमी ‘क़ुरबानी’ के लिए दो बकरे लेकर आया था. ये बात सोसायटी में रहने वालों को हज़म नहीं हुई. उन्होंने विरोध किया. ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और हनुमान चालीसा का पाठ किया. उनका कहना था कि नियम के मुताबिक़ किसी भी पशु को परिसर के अंदर नहीं लाया जा सकता. उन्होंने मांग की कि जिन बकरों को क़ुर्बानी के लिए लाया गया है, उन्हें बाहर किया जाए. लाइसेंस रद्द करने की भी तैयारी! पुलिस के मुताबिक,’कुर्बानी के लिए दुकान पर 22 बकरे लाए गए थे, लेकिन उनमें से एक बकरे पर धार्मिक नाम लिखा हुआ था.’ शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान करते हुए मोहम्मद शफी शेख, साजिद शफी शेख और कुय्याम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दुकान का लाइसेंस रद्द करने के लिए नगर निगम और अन्य अधिकारियों के सामने भी मामला उठाया है. भावनाएं आहत करने का आरोप बता दें कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर बकरे की फोटो तेजी से वायरल हो रही थी. इस बकरे की पीठ पर अंग्रेजी में राम (RAM) लिखा हुआ था. फोटो को शेयर करते हुए हिंदू संगठन लगातार बकरे पर यह लिखने वाले के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे थे. हिंदू संगठनों का दावा था कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं. इसे देखते हुए ही पुलिस ने अब तीन आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया है.

रक्षा मंत्रालय 2025 के बाद 371 रक्षा सामग्री की स्वदेशी खरीद को अनिवार्य बना सकता

Varnwal changed the order of Consotiya in the forest land issue of Jhinna mine of Katni.

नई दिल्ली रक्षा मंत्रालय दिसंबर 2025 के बाद तकरीबन 371 रक्षा सामग्री की स्वदेशी खरीद को अनिवार्य बना सकता है। इन सामग्रियों का निर्माण देश में किया जा रहा है तथा कोशिश यह हो रही है कि उपरोक्त तिथि के बाद इनके आयात को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाए। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, देश में रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता लाने के लिए दिसंबर 2025 से पहले इन 371 रक्षा सामानों को देश में ही बनाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय डीआरडीओ, रक्षा उत्पादन विभाग और उद्योग जगत से परामर्श के बाद लिया गया। दरअसल, ये सभी सामान अभी विदेशों से आयात होकर आ रहे थे। जबकि उद्योग जगत और सार्वजनिक रक्षा उपक्रम इनका देश में निर्माण करने में सक्षम थे। इनमें गोला, बारूद, विभिन्न प्रकार की बंदूकें, राइफलें, राडार, मानव रहित विमान, रक्षा प्लेटफार्म, वायुसान, जंगी पोत, पनडुब्बियां आदि शामिल हैं। दूसरे चरण में दिसंबर 2026 के बाद 66 और रक्षा सामग्री के आयात को प्रतिबंधित किया जाएगा। इसी प्रकार दिसंबर 2027 तक 29, 2028 तक 25, 2030 तक 14 और 2032 तक चार और रक्षा सामग्री का देश में ही निर्माण होगा तथा उनका विदेश से आयात बंद हो जाएगा। देश में बनीं इन रक्षा सामग्रियों के परीक्षण में सफल रहने के बाद सेनाओं पर इनकी खरीद की बाध्यता होगी। मौजूदा समय में सेनाएं वैश्विक निविदा के जरिये रक्षा साजो सामान की खरीद करती हैं तथा उसमें देश की कंपनियां भी आवेदन कर सकती हैं। भविष्य में ग्लोबल टेंडर की जरूरत नहीं होगी। बल्कि टेंडर सिर्फ देशी कंपनियों के लिए ही निकाले जाएंगे। सूत्रों ने कहा कि सूची में शामिल कई रक्षा सामान देश में बनने भी शुरू हो चुके हैं। लेकिन उनका इस्तेमाल सेनाओं में नहीं हो रहा है। इससे एक नुकसान यह हो रहा है कि उनका निर्यात नहीं हो पा रहा है। कई देश रक्षा सामान की खरीद में यह देखते हैं कि जिस देश से वह खरीद रहे हैं, उस देश की सेना में उनका इस्तेमाल हो रहा है या नहीं। इसलिए जहां स्वदेशी खरीद से विदेशी मुद्रा की बचत होगी, वहीं विदेशों को निर्यात में भी बढ़ोत्तरी होगी। विदेशों से रक्षा सामग्री की खरीद (2022-22) : 40839 करोड़ विदेशों को रक्षा सामग्री का निर्यात (2023-24) : 21083 करोड़ निर्यात लक्ष्य (2028-29 : 50000 करोड़ रुपये स्वदेशी खरीद के लिए बजट: 70 फीसदी (कुल खरीद का)  

शिकागो यूनिवर्सिटी के मुस्लिम छात्र ने अमेरिका को कैंसर कहा,मचा बबाल

Massive fire in textile shop in Tikamgarh of the state, two people trapped inside

शिकागो शिकागो के इलिनोइस विश्वविद्यालय के एक मुस्लिम छात्र ने अमेरिका, अमेरिकी सरकार और लोकतंत्र को कैंसर कह दिया। इसके बाद छात्र को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कथित तौर पर छात्र ने यह बातें 3 मई, 2024 को दिए गए भाषण के दौरान कही थी। हालांकि वीडियो अब सामने आया है और खूब वायरल हो रहा है। न्यूज आउटलेट MEMRI के मुताबिक छात्र का नाम मोहम्मद नुसैरत है। नुसैरत की लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के मुताबिक वह इलियोनिस विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ़ साइंस – बीएस, डेटा साइंस के साथ कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है। उसने विश्वविद्यालय के मुस्लिम स्टूडेंट एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में दिए गए भाषण में कहा कि, “अमेरिका कैंसर है। अमेरिका, अमेरिकी सरकार, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, पूंजीवाद, ये ऐसे कैंसर हैं जिन्होंने अपनी बीमारी पूरी दुनिया में फैलाई है। उसने आगे कहा” अब मुसलमान इस कैंसर से थक चुके हैं। वे अमेरिकी सरकार से थक चुके हैं। वे लोकतंत्र से थक चुके हैं। वे जीवन का एक नया तरीका देखना चाहते हैं। और मुसलमानों के रूप में, हमें यह समझना होगा कि हमारे पास जीवन का वह नया तरीका है।” उसने आगे कहा, “इस्लाम एक न्यायपूर्ण धर्म है जिसे समाज पर लागू किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए नुसैरत के भाषण की काफी आलोचना हुई। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, “तो चले जाओ। हम अमेरिका में किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं चाहते जो हमारे देश से नफरत करता हो। चले जाओ और कभी वापस मत आना।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “उनकी स्क्लोरशिप और वीजा को तुरंत रद्द कर दिया जाना चाहिए।” जबकि दूसरे यूजर ने टिप्पणी की कि अमेरिका से थके हुए लोगों को अमेरिका में नहीं रहना चाहिए।  

इक्वाडोर में भारी बारिश से भूस्खलन में 6 लोगों की मौत, 30 लापता

MP Weather: Rain alert in 21 districts of the state today

बानोस डी  इक्वाडोर के अधिकारियों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इक्वाडोर के बानोस डी अगुआ सांता में भूस्खलन के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई तथा 30 अन्य लापता हो गए. 2023 में भी भूस्खलन से गई थी कई लोगों की जान साल 2023 में भी इक्वाडोर में भूस्खलन से 43 लोगों की मौत हुई थी. भूस्खलन ने 163 घरों को नष्ट कर दिया था, जबकि 1000 से अधिक लोग बेघर हो गए थे. भूस्खलन से 40 से अधिक लोग घायल भी हुए थे और 40 से अधिक लोगों को बचाया भी गया था. बताया जा रहा है कि कम दबाव के कारण हुई भीषण बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसके चलते मध्य और दक्षिण अमेरिका के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित किया. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि प्रभावित 30 लोग लापता बताए जा रहे है. ऐसे में कई देशों ने खराब मौसम की स्थिति के कारण भूस्खलन और बाढ़ के बढ़ते खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है. भारी बारिश को देखते हुए अल साल्वाडोर की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने पूरे छोटे देश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया. वहीं कई एयरलाइनों को एहतियात के तौर पर उड़ानें डायवर्ट की गई है. ताकि किसी भी घटना से बचा जा सके. गौरतलब है कि इससे पहले भी इस प्रकार की प्राकृतिक आपदा का सामना लोंगो को करना पड़ा है.  साल 2023 में भी इक्वाडोर में भूस्खलन से 43 लोगों की मौत हुई थी. भूस्खलन ने 163 घरों को नष्ट कर दिया था. इसके बाद अब 6 लोगों की जान भूस्खलन ने ले ली है.

बंगाल: न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मारी टक्कर, उड़े परखच्चे, 5 लोगों की मौत

Investiture ceremony of Kendriya Vidyalaya Student Council concluded

दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है और यहां खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे की शिकार हुई है जिसे पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मारी है. ट्रेन अगरतला से सियालदाह जा रही थी. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि 20-25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ. इसके बाद की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें साफ दिख रहा है कि टक्कर के बाद मालगाड़ी का कोच दूसरे कोच के ऊपर चढ़ गया. दो बोगियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गईं जबकि तीन बोगियां डिरेल हो गईं. जो कोच आपस में बुरी तरह टकराकर बुरी तरह फंस गए हैं उन्हें गैस कटर की मदद से काटा जा रहा है. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मौके पर बचाव और राहत का अभियान जारी है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि उन्हें न्यू जलपाईगुड़ी के रंगापानी में हुई दुर्घटना की सूचना मिली है. बयान के मुताबिक, ‘एक मालगाड़ी सियालदह जाने वाली डीएन कंचनजंगा एक्सप्रेस से पीछे से टकरा गई.’ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है. बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.’ आपातकालीन चिकित्सा दल को मौके पर भेजा गया है. 5-6 लोगों के घायल होने की सूचना है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थानीय लोगों की मदद से  भारी बारिश के बीच बचाव अभियान जारी है. यह टक्कर कंचनजंगा एक्सप्रेस के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से सियालदह के लिए रवाना होने के तुरंत बाद हो गई. कंचनजंघा एक्सप्रेस अगरतला से कोलकाता के सियालदह जा रही थी. सियालदाह स्टेशन पर आपातकालीन सहायता डेस्क खोली गई है. कंचनजंगा ट्रेन टक्कर के संबंध में सियालदह में हेल्प डेस्क नंबर:- 033-23508794 033-23833326 हेल्पलाइन नंबर गुवाहाटी रेलवे स्टेशन (GHY) स्टेशन 03612731621 03612731622 03612731623 लुमडिंग जंक्शन रेलवे स्टेशन (एलएमजी) हेल्पलाइन नं. 03674263958 03674263831 03674263120 03674263126 03674263858 KIR स्टेशन हेल्प डेस्क नंबर- 6287801805 कटिहार हेल्पलाइन नंबर 09002041952 9771441956 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि डॉक्टरों और आपदा प्रतिक्रिया टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है.उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “अभी-अभी दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं. विस्तृत जानकारी का इंतजार है, बताया जा रहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई है. डीएम, एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस और आपदा दल को बचाव, बचाव और चिकित्सा सहायता के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.”  

जोशीमठ पालिका ने चारधाम यात्रा मार्ग से एकत्रित प्लास्टिक कचरे से प्राप्त की एक करोड़ की आय

 जोशीमठ चारधाम यात्रा को लेकर इन दिनों उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और लोग ट्रैफिक जाम और दूसरी समस्याओं से जूझ रहे हैं. यही वजह है कि ज्यादा लोगों के आने की वजह से प्लास्टिक कचरा इस पहाड़ी राज्य के लिए आफत बन गया है, हालांकि अब इसे नगर निकाय ने आय का भी जरिया बना लिया है. इस कचरे से जोशीमठ नगर पालिका अब मोटी कमाई भी कर रहा है. चमोली-जोशीमठ नगर पालिका ने 3 टन से अधिक प्लास्टिक कचड़े से 1 करोड़ रुपये कमाए हैं. धार्मिक स्थलों पर बढ़ते कचरे से निपटने के लिए सीएम धामी ने पहाड़ों में कचरा सफाई अभियान चलाने का भी आदेश दिया है. कचरे से एक करोड़ की कमाई नगर पालिका प्रशासन ने चारधाम यात्रा मार्ग से इन दिनों 3 टन से अधिक प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया है. अब तक कचरे को रिसाइकल कर 1.02 करोड़ रुपए की आय अर्जित की है. बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी यात्रा के मुख्य पड़ाव, जोशीमठ से पांडुकेश्वर तक सफाई का जिम्मा जोशीमठ नगर पालिका की है. नगर पालिका ने बीते एक महीने में पानी, कोल्ड ड्रिंक और शीतल पेय की ढाई लाख से अधिक बोतलें एकत्रित की हैं. अन्य प्लास्टिक कचरे को मिलाकर तीन टन प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया है. कचरे को एकत्रित कर कॉम्पेक्टर मशीन से ब्लॉक बनाकर उसको रिसाइकल किया जा रहा है, जोशीमठ से पांडुकेश्वर तक सफाई व्यवस्था के लिए नगरपालिका जोशीमठ द्वारा पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं. वहीं, प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए 22 मजदूर तैनात किए गए हैं. चारधाम यात्रा की वजह से हाइवे पर जाम बता दें कि चारधाम यात्रा से पंजीकरण की बाध्यता समाप्त होते ही इन दिनों बद्रीनाथ और केदारनाथ हाइवे पर वाहनों का अत्यधिक दवाब बढ़ गया है और जगह-जगह जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है. रुद्रप्रयाग में मुख्य बाजार में जाम लगने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.  

केरल सरकार करेगी बड़ी मदद- कुवैत अग्निकांड पर कर दिया बड़ा एलान, पीड़ित परिवार को मिलगा नया घर

त्रिशूर (केरल) कुवैत में लगी भीषण आग में केरल के बिनॉय थॉमस की भी मौत हो गई थी। चवक्कड़ निवासी थॉमस अपने परिवार के घर और बेहतर रहने की स्थिति के सपने को साकार करने के लिए कुछ दिन पहले ही कुवैत पहुंचे थे। 14 जून को कुवैत की आवासीय इमारत में लगी भीषण आग की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। अब केरल सरकार ने मृतक बिनॉय के परिवार को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। केरल सरकार करेगी बड़ी मदद केरल सरकार ने अपनी लाइफ मिशन आवास योजना के तहत एक मकान देने का रविवार को वादा किया। बता दें कि फिलहाल थॉमस का परिवार तीन सेंट के प्लॉट पर बने अस्थायी मकान में रहता है। राजस्व मंत्री के राजन और सामाजिक न्याय मंत्री आर बिंदू ने रविवार को परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।  दोनों मंत्रियों ने आश्वासन दिया कि सरकार थॉमस के परिवार का ख्याल रखेगी और विभिन्न संगठनों द्वारा घोषित सहायता को बिना किसी चूक के प्राप्त करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। लाइफ मिशन योजना के तहत दिया जाएगा घर राजन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि परिवार ने पहले ही लाइफ मिशन योजना के तहत एक घर के लिए आवेदन कर दिया है और जल्द से जल्द इसे आवंटित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए चावक्कड़ नगर पालिका की एक विशेष परिषद बैठक बुलाई जाएगी। मंत्री बिन्दु ने कहा कि थॉमस के बेटे को नौकरी देने के लिए कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, 12 जून को कुवैत में अल-मंगफ इमारत में लगी आग में 49 लोग मारे गए थे। उन्होंने बताया कि कुल हताहतों में से 45 भारतीय थे।

बांदीपोरा के जंगलों में मुठभेड़ जारी, क आतंकी ढेर एक दिन पहले ही शाह ने आतंकियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए

To save the government, huge budget was given to Bihar and Andhra Pradesh government

 बांदीपोरा उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया. इस इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने ये कार्रवाई की. ये मुठभेड़ बांदीपोरा के अरागम इलाके में रविवार देर रात शुरू हुई थी. सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया. ड्रोन के जरिए इलाके में आतंकी के शव का पता चला. ढेर आतंकी के हाथ में एम4 राइफल भी देखी गई. जम्मू क्षेत्र में आतंक की एक के बाद एक चार घटनाएं होने के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान आज जम्मू में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे. वह नगरौटा में व्हाइट नाइट कॉर्प्स के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता भी कर सकते हैं. रियासी बम हमले की जांच NIA को सौंपी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रियासी बस पर हुए आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंपी है, जिसका नोटिफिकेश जारी कर दिया गया है. एनआईए ने इस मामले में यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज की है. नौ जून को रियासी में पहला हमला सबसे पहले नौ जून को जम्मू कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया था. ये हमला नौ जून की शाम तकरीबन 6:15 बजे के आसपास हुआ था. घात लगाकर बैठे आतंकियों ने बस पर फायरिंग की थी, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी. बस पर हमले करने वाले आतंकी पहाड़ी इलाके में छुपे हुए थे. कठुआ हमले में दो आतंकियों को किया था ढेर इसके बाद मंगलवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ के एक गांव में आतंकी घुस आए थे. आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में अब तको दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया. सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है. कठुआ जिले के एक गांव में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों का ऑपरेशन शुरू हुआ था. इस जिले के हीरानगर सेक्टर के सैदा सुखल गांव पर मंगलवार शाम आतंकवादियों ने हमला किया था. सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हुआ. कठुआ में मंगलवार शाम को आतंकियों की गोलीबारी में जम्मू कश्मीर के डीआईजी रैंक और एसएसपी रैंक के दो अधिकारियों की कार भी जद में आ गई थी. इस हमले में ये अधिकारी बाल-बाल बच गए थे. डोडा में तीसरा आतंकी हमला इसके बाद जम्मू कश्मीर के कठुआ में भी आतंकियों ने हमला किया. ये तीन दिन में इस तरह का तीसरा हमला था. डोडा में आतंकियों ने सेना के अस्थाई ऑपरेटिंग बेस पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी. डोडा के छत्रकला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी में सेना के पांच जवान सहित कुल छह लोग घायल हुए. घायलों में एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) भी शामिल था. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था. कश्मीर टाइगर नाम के आतंकी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. नौशेरा में देखे गए थे संदिग्ध आतंकी इन आतंकी हमलों के बीच बुधवार को राजौरी के नौशेरा सेक्टर में दो आतंकियों को देखा गया था, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने यहां सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. साथ ही अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है.    

मुख्यमंत्री ने दी सफाई, बता डाले अन्य राज्यों के पेट्रोल के दाम, मचा सियासी घमासान, आज पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन

Andhra Pradesh got a 'big gift' in the budget, Rs 15,000 crore given for development

नई दिल्ली पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी से सियासी घमासान मच गया है। एक तरफ भाजपा ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी है तो वहीं अब राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस सरकार के इस कदम का बचाव किया। दरअसल, शनिवार को कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल में 3 रूपये और डीजल की कीमत में 3.02 रुपये की बढ़ोतरी की है। देश के अन्य राज्यों से बेहद कम कीमत पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के एक दिन बाद अब सिद्धारमैया ने सफाई दी है कि कर्नाटक में पेट्रोल की कीमत देश के कई अन्य राज्यों की तुलना बेहद कम है। लोकसभा चुनाव के बाद कर्नाटक में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर विवाद के बाद सिद्धारमैया ने भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उसने अपने संसाधनों को दूसरे राज्यों में लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने दी सफाई, बता डाले अन्य राज्यों के पेट्रोल के दाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सिद्धारमैया ने भाजपा द्वारा किए जा रहे विरोध पर सफाई दी। उन्होंने लिखा ‘कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल पर वैट बढ़ाकर 29.84% और डीजल पर 18.44% कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद भी, हमारे राज्य में पेट्रोल पर टैक्स दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों और महाराष्ट्र जैसे समान अर्थव्यवस्था वाले राज्यों की तुलना में कम है। महाराष्ट्र में पेट्रोल पर वैट 25% प्लस रुपये 5.12 अतिरिक्त कर है और डीजल पर यह 21% है। कर्नाटक की संशोधित दरें अभी भी अधिक किफायती हैं।’ भाजपा पर बोला हमला भाजपा पर हमला करते हुए सिद्धारमैया ने आगे बताया कि कैसे केंद्र सरकार ने अतीत में वैट समायोजन में हेराफेरी की। उन्होंने कहा, ‘तत्कालीन डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने कर्नाटक के संसाधनों को दूसरे राज्यों में भेजने के लिए सहयोग किया। राज्य की भाजपा सरकार पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करती रही, जबकि केंद्र सरकार ने अपने करों में वृद्धि की। इस हेराफेरी के कारण कर्नाटक का राजस्व कम हुआ, जबकि केंद्र सरकार ने अपने खजाने में अधिक धन इकट्ठा किया, जिससे कन्नड़ लोगों को धोखा मिला।’ पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी भाजपा मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि संशोधित ईंधन शुल्क राज्य सरकार को आवश्यक सार्वजनिक परिवहन के लिए धन जुटाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, ‘कर्नाटक का वैट समायोजन सुनिश्चित करता है कि हम आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं और विकास परियोजनाओं को निधि दे सकें। राज्य संतुलित और जिम्मेदार शासन के लिए प्रतिबद्ध है।’ इस बीच, विपक्षी भाजपा ने घोषणा की कि वे कर्नाटक में ईंधन की बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पेट्रोल की कीमत में 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे बेंगलुरु में इसकी कीमत 102.84 प्रति लीटर हो गई है, जबकि पहले यह 99.84 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह, डीजल की कीमत में 3.02 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी प्रति लीटर कीमत 85.93 से बढ़कर 88.95 रुपये हो गई है।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस 29 जून से शुरू होने वाली 52 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा शुरू कर दी

Bus and truck collide on Indore-Khandwa highway, 12 people injured

जम्मू श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस 29 जून से शुरू होने वाली 52 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल और पहलगाम मार्गों के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। बाबा अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बालटाल मार्ग के लिए, नीलग्रथ-पंजतरणी-नीलग्रथ पर हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान की जा रही है, और पहलगाम मार्ग के लिए, यह पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम मार्ग पर उपलब्ध होगी। सूत्रों ने कहा कि आधिकारिक वेबसाइट पर हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग का लाभ उठाया जा सकता है।ऑफ़लाइन टिकट या प्राथमिकता उपलब्ध नहीं होगी। बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी।पहलगाम से पंजतरणी तक एक तरफ का किराया 4900 रुपये, दो तरफ का किराया 9800 रुपये, नीलग्रथ से पंजतरणी तक एक तरफ का किराया 3250 रुपये और दोनों तरफ का किराया 6500 रुपये तय किया गया है। सूत्रों ने बताया कि यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के पास हेलीकॉप्टर टिकट बुक करते समय स्वास्थ्य प्रमाणपत्र होना चाहिए। पंजतरणी हेलीपैड से पवित्र गुफा तक की यात्रा और वापसी में समय लगता है, इसलिए तीर्थयात्रियों के लिए उपलब्ध स्लॉट दिखाई देंगे। यात्राओं के बीच कम से कम पांच से छह घंटे का अंतर है। एक अधिकारी ने कहा,“यात्री को यात्रा के दौरान मूल फोटो पहचान पत्र और एक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र रखना होगा, जबकि तीर्थयात्रियों को बुक किए गए स्लॉट समय से कम से कम 30 मिनट पहले संबंधित हेलीपैड पर पहुंचना होगा।” उन्होंने कहा कि चार्टर बुकिंग की अनुमति केवल श्रीनगर और नीलग्रथ के बीच यात्रा के लिए है, जिसमें नीलग्रथ और पंजतरणी के बीच चलने वाली कनेक्टिंग सेवा में प्राथमिकता वाली सीटें हैं। तीर्थयात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। तीर्थयात्रियों के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है। इस वर्ष पवित्र गुफा तक 125 लंगर लगाने की अनुमति दी गई है। इस वर्ष की श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देश और विदेश से तीर्थयात्रियों को आमंत्रित किया।  

मंत्री नितिन गडकरी जम्मू-कश्मीर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे

श्रीनगर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जम्मू-कश्मीर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में पवित्र गुफा मंदिर तक सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अमरनाथ यात्रा ट्रैक और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी चर्चा होगी। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी और 52 दिन बाद 19 अगस्त को समाप्त होगी। लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद नितिन गडकरी की राज्य में यह पहली बैठक होगी। जोजिला सुरंग सहित कई रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में निर्माणाधीन हैं। यह सुरंग लद्दाख को सड़क मार्ग के जरिये जम्मू-कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों से पूरे साल जोड़े रखेगी। वर्तमान में सर्दियों के महीनों में राजमार्ग बंद रहता है। बालटाल और पहलगाम दोनों आधार शिविरों से अमरनाथ यात्रा ट्रैक पर राजमार्ग का निर्माण केंद्र सरकार की प्राथमिकता सूची में है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) यात्रा ट्रैक को चौड़ा करने, ब्लॉक लगाने, तथा मोड़ और ढलानों को ठीक करने का काम पहले ही कर चुका है। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के रामबन-बनिहाल खंड के रखरखाव पर भी बैठक में चर्चा होगी। जम्मू-कश्मीर में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं चल रही हैं। बैठक में इन सभी की समीक्षा की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी बैठक में मौजूद रहेंगे। मुख्य सचिव अटल डुल्लू इन विकास परियोजनाओं से सीधे जुड़े अधिकारियों के साथ विस्तृत प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगे।  

श्री अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू, इस बार चापर सेवा के लिए देना होगा अधिक किराया

If your head is itching due to humid weather, then follow these remedies

जम्मू श्री अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने जा रही है जबकि इस यात्रा के लिए चापर का किराया भी निधार्रित कर दिया गया है। बीते वर्ष से इस बार श्रद्धालुओं को चापर का अधिक किराया भरना होगा। आपकों बता दें कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पहलगाम से पंजतरणी तक चापर का एक तरफ का किराया 4900 रुपये और दो तरफ का किराया 9800 रुपये किया है जबकि नीलग्राथ से लेकर पंजतरणी तक का एक तरफ का किराया 3250 रुपये और दोनों तरफ का 6500 रुपये रखा गया है। आपकों बता दें कि बीते वर्ष नीलग्राथ-पंजतरणी का एक तरफ का किराया 2800 रुपये और दोनों तरफ का 5600 रुपये था। जबकि पहलगाम-पंजतरणी का एक तरफ का किराया 4200 रुपये व दोनों तरफ का 8400 रुपये था। जबकि इस बार चापर की बुकिंग बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर आनलाइन होगी और बुकिंग के बाद चापर सेवा का इस्तेमाल करते समय श्रद्धालु के पास स्वास्थ्य प्रमाणपत्र होना चाहिए। श्राइन बोर्ड के अनुसार, श्रद्धालुओं को आफलाइन टिकट या प्राथमिकता उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। इसमें कोई बिचौलिया भी नहीं होगा। यानि सिर्फ और सिर्फ आनलाइन बुकिंग पर ही आपकों चापर की सेवा उपलब्ध होगी।  

अगले साल जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन कनाडा के अल्बर्टा में किया जाएगा, क्या पीएम मोदी होंगे शामिल?

कनाडा हाल ही में जी-7 सम्मेलन इटली में सम्पन्न हुआ है। अगले साल जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन कनाडा के अल्बर्टा में किया जाएगा। इस बारे में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा की है। जब उनसे पूछा गया कि क्या कनाडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बैठक के लिए आमंत्रित करेगा, तो ट्रूडो ने कहा कि वह इस शिखर सम्मेलन के बारे में तभी कुछ कह सकते हैं जब वह कनाडा के राष्ट्रपति फिर से बन पाएंगे। उल्लेखनीय है कि कनाडा में राष्ट्रपति चुनाव जल्द होने हैं। पीटीआई ने ट्रूडो के हवाले से कहा, “मैं इस बात की सराहना कर सकता हूं कि कनाडा के लोग अगले साल के जी-7 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इटली इस साल के बाकी समय के लिए जी-7 का अध्यक्ष बना रहेगा और मैं प्रधानमंत्री मेलोनी और अपने सभी जी-7 भागीदारों के साथ उन व्यापक मुद्दों पर काम करने के लिए उत्सुक हूं, जिन पर हमने बात की है।” उन्होंने 2025 में अल्बर्टा के कनानास्किस में होने वाले शिखर सम्मेलन के बारे में कहा, “जब हम अगले साल जी-7 की अध्यक्षता संभालेंगे, तब मेरे पास अगले साल के जी-7 के बारे में कहने के लिए और भी बहुत कुछ होगा।” उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया था। इस कार्यक्रम में यूरोपीय संघ के साथ-साथ सात सदस्य देश- अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान, इटली, जर्मनी और फ्रांस शामिल थे। जी-7 सम्मेलन में इटली पहुंचे थे पीएम मोदी इटली के अपुलिया में शिखर सम्मेलन में मोदी ने यूनाइटेड किंगडम के ऋषि सुनक, यूक्रेन के वोलोडिमिर जेलेंस्की और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी ने ट्रूडो से भी संक्षिप्त बातचीत की। इस बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक लाइन में लिखा, “जी-7 शिखर सम्मेलन में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की।” तल्ख हैं भारत कनाडा के रिश्ते बता दें कनाडा की संसद में ट्रूडो द्वारा पिछले साल जून में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों का हाथ बताया था। हालांकि, भारत ने इस बयान को सिरे से खारिज कर दिया था। तब से भारत और कनाडा के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। कनाडा के पीएम प्रधानमंत्री ने निज्जर की हत्या पर अपने आरोपों को पुष्ट करने के लिए अभी तक एक भी सबूत पेश नहीं किया है। भारत ने कनाडा सरकार के समक्ष खालिस्तानी समर्थक तत्वों के उत्तरी अमेरिकी देश में शरण लेने पर बार-बार अपना विरोध जताया है, लेकिन ट्रूडो का इस तरफ कभी ध्यान नहीं गया।  

ईद- उल-अजहा उत्सव के बीच सऊदी अरब में बड़ी संख्या में हज यात्रियों की भीड़ उमड़ी, 14 हज यात्रियों की मौत

काहिरा ईद- उल-अजहा उत्सव के बीच सऊदी अरब में बड़ी संख्या में हज यात्रियों की भीड़ उमड़ी। हालांकि, सऊदी अरब में पड़ रही चिलमिलाती गर्मी हज यात्रियों के लिए चुनौती साबित हो रही है। हज के दौरान पारा 47 डिग्री से ऊपर तक पहुंच गया है। इससे खासतौर पर बुजुर्गों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। मक्का में भीषण गर्मी के कारण 6 लोगों की मौत हो चुकी है। 14 जॉर्डनियों की मौत अब ताजा अपडे़ट के अनुसार, चल रहे हज यात्रा के दौरान 14 जॉर्डनियों की मौत हो गई है और 17 अन्य लापता हैं। इसकी जानकारी जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में दिया है। इससे पहले जॉर्डन में विदेश मामलों और प्रवासियों के मंत्रालय ने पहले माउंट अराफात पर हीट स्ट्रोक के कारण छह जॉर्डन नागरिकों की मौत की पुष्टि की थी। हालांकि, कई अन्य स्थानीय सूत्रों ने इससे अधिक संख्या की सूचना दी है, जिसके अनुसार 17 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हुई है और उनके नाम भी पब्लिश किये गये हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हीट स्ट्रोक गर्मी से होने वाली बीमारी का एक गंभीर रूप है। यह लंबे समय तक उच्च तापमान के संपर्क में रहने से होता है। अगर तुरंत उपचार न किया जाए तो इस स्थिति के कारण बेहोशी, दौरे और यहां तक ​​कि मृत्यु भी हो सकती है। 

‘NTA में सुधार की जरूरत, दोषी अधिकारियों को मिलेगी शख्स सजा’: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर एनटीए ऑफिसर 2024 नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) कराने में अनियमितताओं के दोषी पाए तो ऐक्शन होगा। प्रधान ने कहा कि NEET परीक्षा आयोजित करने वाली एनटीए में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 1563 कैंडिडेट्स दोबारा परीक्षा देंगे। 2 जगहों पर कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं। मैं छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार इसे गंभीरता से ले रही है।’ धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘अगर NTA के बड़े अधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। एनटीए में बड़े पैमाने पर सुधार की जरूरत है। सरकार इसे लेकर चिंतित है। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।’ मालूम हो कि मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। NEET का एग्जाम 5 मई को 4,750 केंद्रों पर आयोजित किया गया था। इसमें लगभग 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में बिहार जैसे राज्यों में प्रश्नपत्र लीक होने और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। SC से नियुक्त अधिकारियों से जांच कराने की मांग इस बीच, कांग्रेस के सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने अनियमितताओं के आरोपों की जांच सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त अधिकारियों से कराने की मांग की है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि परीक्षा आयोजित करने के तौर तरीकों को लेकर सभी राज्यों के साथ गहन विचार-विमर्श किया जाए। राज्यसभा सदस्य सिब्बल ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर किसी परीक्षा में परीक्षा तंत्र ही भ्रष्ट हो जाए तो प्रधानमंत्री के लिए चुप्पी साधना ठीक नहीं है। सिब्बल ने सभी राजनीतिक दलों से आगामी संसद सत्र में इस मामले को जोर-शोर से उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा होने की उम्मीद कम है क्योंकि सरकार इस मामले के न्यायालय में विचाराधीन होने का हवाला देकर इसकी अनुमति नहीं देगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet