LATEST NEWS

चैत्र नवरात्रि का छठवां दिन कल, मां कात्यायनी की करें पूजा

मां भवानी की छठवां स्वरूप मां कात्यायनी का है. माना जाता है कि देवी दुर्गा की छठी शक्ति मां कात्यायनी का जन्म महर्षि कात्यायन के घर हुआ था, इसलिए इनका नाम कात्यायनी पड़ा. मां कात्यानी का स्वरूप दिव्य और भव्य है. इनका शुभ वर्ण हैं और स्वर्ण आभा से मण्डित हैं. इनकी चार भुजाओं में से दाहिने तरफ का ऊपरवाला हाथ अभय मुद्रा में और नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में है. बाएं हाथ में ऊपर कर हाथ में तलवार और निचले हाथ में कमल है. इनका वाहन सिंह है. शीघ्र विवाह, वैवाहिक जीवन में खुशहाली और दुश्मनों पर विजय पाने के लिए मां कात्यायनी की पूजा अचूक मानी जाती है. मां कात्यायनी पूरे ब्रजमंडल की अधिष्ठदात्री देवी हैं. इनके आशीर्वाद से भक्त को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है. मां कात्यायनी की पूजा विधि नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा करन के लिए स्नान कर पूजा स्थल की साफ-सफाई कर लें. उसके बाद अपने हाथ में एक कमल का फूल लेकर मां कात्यायनी का ध्यान करें. इसके बाद मां कात्यायनी का पंचोपचार से पूजा कर, उन्हें लाल फूल, अक्षत, कुमकुम और सिंदूर अर्पित करें. इसके बाद उनके सामने घी या कपूर जलाकर आरती करें. अंत में मां के मन्त्रों का उच्चारण करें. इस दिन मां कात्यायनी की पूजा में सफेद या पीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. मां कात्यायनी शुक्र ग्रह को नियंत्रित करती हैं. शत्रुओं पर विजय पाने के लिए मां कात्यायनी की पूजा की जाती है और देवी स्वयं नकारात्मक शक्तियों का अंत करने वाली देवी हैं. मां कात्यायनी का भोग और रंग नवरात्रि के चौथे दिन मां कात्यायनी की पूजा में देवी को शहद या शहद से बने हलवे को भोग लगाना शुभ माना जाता है. कहते हैं कि ऐसा करने सौंदर्य में निखार और वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ती है. इसके अलावा धन-वैभव की वृद्धि होती है. वहीं मां कात्यायनी की पूजा में स्लेटी या ग्रे रंग के कपड़े पहनने चाहिए. मां कात्यायनी के मंत्र जाप पहला मंत्र सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बिके गौरी नारायणी नमोस्तुते ।। दूसरा मंत्र ऊं क्लीं कात्यायनी महामाया महायोगिन्य घीश्वरी, नन्द गोप सुतं देवि पतिं मे कुरुते नमः।। तीसरा मंत्र पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्त अनुसारिणीम्। तारिणीं दुर्ग संसार सागरस्य कुलोद्भवाम्।। ये भी पढ़ें:- किचन में रात को रख दें ये 1 चीज, कभी नहीं होगी धन की कमी! मां कात्यायनी का ध्यान मंत्र वन्दे वाञ्छित मनोरथार्थ चन्द्रार्धकृतशेखराम्। सिंहारूढा चतुर्भुजा कात्यायनी यशस्विनीम्॥ स्वर्णवर्णा आज्ञाचक्र स्थिताम् षष्ठम दुर्गा त्रिनेत्राम्। वराभीत करां षगपदधरां कात्यायनसुतां भजामि॥ पटाम्बर परिधानां स्मेरमुखी नानालङ्कार भूषिताम्। मञ्जीर, हार, केयूर, किङ्किणि, रत्नकुण्डल मण्डिताम्॥ प्रसन्नवदना पल्लवाधरां कान्त कपोलाम् तुगम् कुचाम्। कमनीयां लावण्यां त्रिवलीविभूषित निम्न नाभिम्॥ मां कात्यायनी की आरती |Maa Katyayni Aarti जय जय अम्बे जय कात्यायनी। जय जग माता जग की महारानी॥ बैजनाथ स्थान तुम्हारा। वहावर दाती नाम पुकारा॥ कई नाम है कई धाम है। यह स्थान भी तो सुखधाम है॥ हर मन्दिर में ज्योत तुम्हारी। कही योगेश्वरी महिमा न्यारी॥ हर जगह उत्सव होते रहते। हर मन्दिर में भगत है कहते॥ कत्यानी रक्षक काया की। ग्रंथि काटे मोह माया की॥ झूठे मोह से छुडाने वाली। अपना नाम जपाने वाली॥ बृहस्पतिवार को पूजा करिए। ध्यान कात्यानी का धरिये॥ हर संकट को दूर करेगी। भंडारे भरपूर करेगी॥ जो भी माँ को भक्त पुकारे। कात्यायनी सब कष्ट निवारे॥

12 अप्रैल मनाई जाएगी हनुमान जयंती

हनुमान जन्मोत्सव यानी इस साल 12 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन पूर्णिमा तिथि अप्रैल 12, 2025 को 03:21 बजे तड़के सुबह से शुरू होगी और अगले दिन 13 अप्रैल को 05:51 बजे सुबह तक रहेगी। आपक बता दें कि हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति को सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। हनुमान जी हर संकट को पल में हटा देते हैं। हनुमान जी देवी अंजना की संतान थे। हनुमान जन्मोत्सव पूजा सामग्री अगर आप भी इस दिन पूजा करना चाहते हैं , तो पूजा के लिए सामग्री आप यहां से नोट कर सकते हैं। इस दिन आप पूजा के लिए लाल आसन लाएं, हनुमान जी की प्रतिमा, उसमें लाल सिंदर चढ़ाने के लिए चमेली का तेल , लाल फूल, हनुमान चालीसा बजरंग बाण आरती भोग के लिए प्रसाद बेसन के लड्डू, बूंदी के लड्डू अर्पित किए जाते हैं। कैसे करें पूजा इस दिन हनुमान जी की पूजा के लिए सबसे पहले मंदिर में घी की ज्योत प्रज्वलित करें। हनुमान जी को गंगा जल से अभिषेक करें। इसके बाद उन्हें एक साफ कपड़े से पौंछ लें। सिंदूर और घी या चमेली के तेल को मिलाकर भगवान को अर्पित करें। फिर हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। हनुमान जी को चोला चढ़ाने के बाद चांदी या सोने का वर्क भी चढ़ा दें। हनुमान जी को जनेऊ अर्पित करें और फिर उन्हें लड्डयों का भोग लगाएं। हनुमान चालीसा पढ़ने के बाद आरती के बाद क्षमा प्रार्थना करें। हनुमान चालीसा का एक से अधिक बार पाठ करें।

चैत्र नवरात्र की चतुर्थी तिथि पर चौथे दिन ‘आयुष्मान’ योग समेत बन रहे हैं 6 अद्भुत संयोग

नई दिल्ली वैदिक पंचांग के अनुसार, आज चैत्र नवरात्र की चतुर्थी एवं पंचमी तिथि है। चैत्र नवरात्र की चतुर्थी तिथि पर मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा एवं साधना की जाती है। साथ ही मां कूष्मांडा के निमित्त नवरात्र के चौथे दिन का व्रत रखा जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र नवरात्र के चतुर्थी और पंचमी तिथि पर दुर्लभ आयुष्मान योग समेत कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में मां कूष्मांडा (Navratri 2025 Day 4 Ayushman Yoga) की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। आइए, शुभ योग और मुहूर्त जानते हैं-   शुभ मुहूर्त चैत्र नवरात्र की पंचमी तिथि रात 11 बजकर 49 मिनट है। इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू होगी। चैत्र नवरात्र की पंचमी तिथि पर जगत जननी आदिशक्ति देवी मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। रवि योग चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रवि योग (Navratri Ravi Yoga) का भी संयोग बन रहा है। रवि योग सुबह 06 बजकर 10 मिनट से लेकर 08 बजकर 49 मिनट तक है। इस योग में देवी मां कूष्मांडा की पूजा-भक्ति करने से सभी प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही आरोग्य जीवन का वरदान मिलेगा। आयुष्मान योग   चैत्र नवरात्र के चौथे और पांचवें दिन दुर्लभ आयुष्मान योग (Navratri Ayushman Yoga) का संयोग बन रहा है। इस योग का संयोग देर रात 02 बजकर 50 मिनट तक है। आयुष्मान योग में मां कूष्मांडा और मां स्कंदमाता की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन सर्वार्थ सिद्धि योग (Navratri Yoga) का भी निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग दिन भर है। इस दौरान मां स्कंदमाता की पूजा करने से सभी प्रकार के शुभ कामों में सिद्धि मिलती है। नक्षत्र एवं करण चैत्र नवरात्र की चतुर्थी तिथि यानी चौथे दिन कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र का संयोग है। इसके साथ ही बव, बालव और कौलव करण के योग बन रहे हैं। ज्योतिष बव, बालव और कौलव करण को शुभ मानते हैं। इन योग में जगत जननी देवी मां दुर्गा और उनके रूपों की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृ्द्धि होगी। पंचांग     सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर     सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 40 मिनट पर     चन्द्रोदय- सुबह 08 बजकर 42 मिनट पर     चंद्रास्त- शाम 10 बजकर 25 मिनट पर     ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 38 मिनट से 05 बजकर 24 मिनट तक     विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक     गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 38 मिनट से 07 बजकर 01 मिनट तक     निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक  

02 अप्रैल 2025बुधवार सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि: आज मेष राशि को खुद पर ध्यान देना चाहिए। सहपाठियों के साथ मेल-जोल बढ़ाना आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए बेहतर साबित हो सकता है। अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताएं। आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती हैं। इसलिए सूझ-बूझ के साथ ही डिसीजन लें। वृषभ राशि: आज आय में वृद्धि होगी। जहां पारिवारिक बंधन मजबूत होंगे वहीं, जीवनसाथी की तलाश में आपको निराशा झेलनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। मिथुन राशि: आज कुछ लोगों के लिए नयी प्रॉपर्टी खरीदने के आसार नजर आ रहे हैं। छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। कॉम्पीटीशन की कमी के चलते आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ सकता है। कर्क राशि: आज सोच-समझकर फाइनेंशियल डिसीजन लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने प्रेम-संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से खुलकर बात-चीत करें और उन्हें समय दें। स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए हेल्दी डाइट लें। सिंह राशि: आज अपनी मेन्टल हेल्थ का ध्यान रखें। घर के सदस्यों और अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। करियर में फोकस बनाए रखने की जरूरत है। वहीं, यात्रा के दौरान कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरपूर रहने वाला है। आपको आपके पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। वहीं, परिवार के कुछ सदस्यों से मतभेद होने की भी संभावना है। अपनी आर्थिक व्यवस्था को सुधारने के लिए आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। तुला राशि: आज ऑफिस में सफलता मिलने के आसार हैं। किसी करीबी से गिफ्ट मिलने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य भी आपका साथ देगा। आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति सही रहेगी लेकिन फालतू के खर्चों से बचें। वृश्चिक राशि: आज प्रेम संबंध मजबूत होंगे साथ ही पार्टनर से स्पेशल मैसेज भी दिन के अंत तक मिल सकता है। कुछ लोगों के लिए घूमने जाने के योग बनते भी दिख रहे हैं। थोड़ी बहुत चुनौतियां आ सकती हैं, जिन्हें आप आसानी से पार कर लेंगे। धनु राशि: आज प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ वक्त बिताएं और ट्रिप पर जाएं। आपके लिए दिन रोमांचक भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। मकर राशि: आज यात्रा पर जाने के प्लान बन सकते हैं। आपको पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी। घर के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। व्यवसायिक मुद्दों पर संयम बरतने की जरूरत है। कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। रोमांटिक लाइफ में उथल-पुथल हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मधुरता बनाए रखें। अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। बिना सलाह प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने से बचें। मीन राशि: मीन राशि वाले आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से भरपूर रहेंगे। आर्थिक मामलों में किस्मत साथ देगी। खासकर शेयर बाजार में निवेश करना लाभदायक हो सकता है लेकन एक्सपर्ट सलाह के साथ। कुछ लोग ट्रिप पर भी जा सकते हैं।

चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन होगी मां चंद्रघंटा की उपासना, जानें पूजन विधि

चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। देवी भागवत पुराण के अनुसार, मां चंद्रघंटा का रूप अत्यंत शांत, सौम्य और ममतामयी है, जो अपने भक्तों को सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करता है। इस दिन विशेष पूजा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, जीवन में खुशहाली आती है और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ती है। पूजा के फलस्वरूप, लोग आपको अधिक सम्मान देने लगते हैं। मां चंद्रघंटा का यह रूप विशेष रूप से सरल और शांति से परिपूर्ण है। वे अपने भक्तों की समृद्धि में वृद्धि करने के लिए प्रसिद्ध हैं। मां चंद्रघंटा की पूजा से न केवल भौतिक सुख में वृद्धि होती है, बल्कि समाज में आपका प्रभाव भी बढ़ता है। बता दें कि इस बार द्वतीया और तृतीया नवरात्री व्रत एक ही दिन किया जाएगा। आइए जानते हैं मां चंद्रघंटा की पूजाविधि, भोग, पूजा मंत्र और आरती के बारे में। मां चंद्रघंटा का स्वरुप कैसा है मां चंद्रघंटा के मस्तक पर एक घंटे के आकार का चंद्रमा स्थित है, जिससे उनका नाम चंद्रघंटा पड़ा। यह नाम उनके दिव्य रूप को दर्शाता है, जिसमें एक अद्वितीय तेज और ममता समाहित है। मां चंद्रघंटा का स्वरूप अत्यंत अलौकिक और भव्य माना जाता है। उनका रूप शांतिपूर्ण होने के साथ-साथ उनकी शक्ति भी अद्वितीय है, जो हर क्षेत्र में सफलता और समृद्धि प्रदान करती है। मां चंद्रघंटा की पूजा से जीवन के सभी पहलुओं में सफलता प्राप्त होती है। विशेष रूप से, इस दिन सूर्योदय से पहले पूजा करनी चाहिए, क्योंकि इस समय मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। पूजा में लाल और पीले गेंदे के फूल चढ़ाने का महत्व है, क्योंकि ये फूल मां की ममता और शक्ति का प्रतीक हैं। मां चंद्रघंटा के मस्तक पर अर्द्धचंद्र के आकार का घंटा स्थित है, जो उनकी महिमा और तेजस्विता को दर्शाता है। यही कारण है कि देवी का नाम चंद्रघंटा पड़ा। मां चंद्रघंटा पूजा विधि     सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठे : सुबह जल्दी उठें और स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहने।     इसके बाद पूजा में मां को लाल और पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें ।     इसके बाद मां को कुमकुम और अक्षत अर्पित करें।     फिर मां चंद्रघंटा को पीला रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए पूजा में पीले रंग के फूलों और वस्त्रों का प्रयोग करें।     मां चंद्रघंटा को पीले रंग की मिठाई और दूध से बनी खीर का भोग अर्पित करें।     पूजा के दौरान मां के मंत्रों का जाप करें।     साथ ही दुर्गा सप्तशती और अंत में मां चंद्रघंटा की आरती का पाठ भी करें।     इन सभी विधियों को विधिपूर्वक करने से मां चंद्रघंटा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। मां चंद्रघंटा का प्रिय भोग नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा में खीर का भोग अर्पित करना सर्वोत्तम माना जाता है। मां को विशेष रूप से केसर की खीर बहुत पसंद है। इसके अतिरिक्त, आप लौंग, इलायची, पंचमेवा और दूध से बनी मिठाइयां भी मां को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। भोग में मिसरी जरूर रखें और साथ ही पेड़े भी चढ़ा सकते हैं। मां चंद्रघण्‍टा का पूजा मंत्र पिण्डज प्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकैर्युता। प्रसादं तनुते महयं चन्द्रघण्टेति विश्रुता।। वन्दे वांछित लाभाय चन्द्रार्धकृत शेखरम्। सिंहारूढा चंद्रघंटा यशस्वनीम्॥ मणिपुर स्थितां तृतीय दुर्गा त्रिनेत्राम्। रंग, गदा, त्रिशूल,चापचर,पदम् कमण्डलु माला वराभीतकराम्॥ मां चंद्रघण्‍टा की आरती जय मां चंद्रघंटा सुख धाम। पूर्ण कीजो मेरे सभी काम। चंद्र समान तुम शीतल दाती। चंद्र तेज किरणों में समाती। क्रोध को शांत करने वाली। मीठे बोल सिखाने वाली। मन की मालक मन भाती हो। चंद्र घंटा तुम वरदाती हो। सुंदर भाव को लाने वाली। हर संकट मे बचाने वाली। हर बुधवार जो तुझे ध्याये। श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं। मूर्ति चंद्र आकार बनाएं। सन्मुख घी की ज्योत जलाएं। शीश झुका कहे मन की बाता। पूर्ण आस करो जगदाता। कांची पुर स्थान तुम्हारा। करनाटिका में मान तुम्हारा। नाम तेरा रटू महारानी। भक्त की रक्षा करो भवानी।

आज मंगलवार 01अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- रोजाना मेडिटेशन करना आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ लोगों के वेतन या पॉकेट मनी में बढ़ोतरी मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में जरूरी टास्क आज के आज की पूरा कर लें। आप किसी करीबी की शादी या फंक्शन में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। वृषभ राशि- आज आपको पढ़ाई या जरूरी प्रोजेक्ट को प्राथमिकता देने की सलह दी जाती है। अलगाव के बाद कुछ लोगों की लव लाइफ में अच्छे दिन आने वाले हैं। वजन घटाने के लिए डाइट पर फोकस करें। स्ट्रेस न लें। मिथुन राशि- आज निवेश का कोई लाभदायक अवसर आपके सामने आ सकता है। सोच समझकर और सलह के साथ ही आगे बढ़ें। अपने बजट पर टिके रहें। अटूडेंट्स आज सकारात्मक मानसिकता में रहेंगे। कर्क राशि- आज आपका साथी कोई पुराना मुद्दा उठा सकता है, जिससे जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। हेल्दी खाने से सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पैसों की सिचूऐशन मजबूत रहने वाली है। ऑफिस में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन चीजें आपके पक्ष में काम करेंगी। सिंह राशि- आज किसी शुभ समाचार से परिवार में खुशियां आएंगी। कुछ लोगों के लिए ट्रिप पर जाने के योग हैं। सही प्रैक्टिस से आप अपने टीचर को खुश कर सकते हैं। अपने आस-पास के लोगों से तारीफ पाना आपके लिए सबसे खुशी की बात रहेगी। कन्या राशि- आज कुछ लोगों को अपनी मेहनत के लिए तारीफ मिल सकती है। अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए आज ही कदम उठाएं। पैसों के मामले में किसी चुनौती को आप अच्छे से संभाल लेंगे। आज अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन पल बिताएं। तुला राशि- आज पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। ऑफिस के दौरान सभी जरूरी रूल्स का पालन करें। हेल्दी रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। आज दिन बच्चों और परिवार के साथ समय बिताने का है। वृश्चिक राशि- आज टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए बेहतरीन अवसर नजर आ रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम वालों का दिन भी अच्छा रहने वाला है। मौसम का लुत्फ उठाने के लिए अप लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। धनु राशि- आज आपका कोई नया क्रश सामने आ सकता है। किसी शादी या महत्वपूर्ण इवेंट में शामिल होने के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छी तैयारी करना आसान हो जाएगा। मकर राशि- पैसों की प्रॉब्लम होने पर कोई दोस्त आपकी आर्थिक सहायता कर सकता है। आज आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा। मम्मी पापा के लिए कोई खास प्लान बनाने से उनका मूड खुश रहेगा। पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका कुछ लोगों को मिल सकता है। कुंभ राशि- आज जिसे आप पसंद करते हैं, उससे बात करने की आपकी कोशिश पूरी हो सकती है। कुछ बीमार जातकों की तबीयत में सुधार होगा। अच्छे रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है। परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मीन राशि- मौज-मस्ती भरी छुट्टियों पर कुछ जातकों का पैसा खर्च हो सकता है। डॉक्टर, वकील व बिजनेस करने वालों आज अच्छा प्रॉफिट हो सकता है। कुछ लोग घर की मरम्मत करा सकते हैं। किसी परीक्षा को हल्के में लेना आपके हित में नहीं होगा।

इन चीजों का करें दान भगवान गणेश होंगे प्रसन्न

हिंदू धर्म में भगवान गणेश प्रथम पुज्य माने जाते हैं. भगवान गणेश को हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि समर्पित की गई है. हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है, जबकि माह में पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि विनायक चतुर्थी कहलाती है. विनायक चतुर्थी के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा और व्रत किया जाता है. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने घर में खुशहाली बनी रहती है. जीवन के सारे दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं. इस दिन पूजा और व्रत के साथ-साथ दान का भी बहुत महत्व है. मान्यता है कि इस दिन दान करने से विघ्नहर्ता भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं. इस दिन दान करने से पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है. जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए. कल है विनायक चतुर्थी का व्रत हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की कल 1 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर हो शुरू हो रही है. जाएगी. वहीं इस तिथि का समापन 2 अप्रैल को देर रात 2 बजकर 32 मिनट पर हो जाएगा. हिंदू धर्म उदया तिथि मान्य होती है. ऐसे में 1 अप्रैल यानी कल विनायक चतुर्थी रहेगी. कल ही इसका व्रत रखा जाएगा. भगवान गणेश का पूजन किया जाएगा. विनायक चतुर्थी पर इन चीजों का करें दान     विनायक चतुर्थी के दिन फलों और मिठाई का दान करें. इस दिन फलों और मिठाई का दान करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं. जीवन में संबंध अच्छे होते हैं.     इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को धन और वस्त्रों का दान करें. आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है.     धन और वस्त्रों का दान करने पुण्य प्राप्त होता है. जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं.     इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न का दान करें. इस दिन अन्न का दान करने से घर में अन्न का भंडार भरा रहता है.     भगवान गणेश को मोदक बहुत प्रिय हैं. ऐसे में इस दिन प्रसाद के रूप में मोदक वितरित करने चाहिए.  

अप्रैल 2025 में चतुर्थी व्रत कब-कब रखा जाएगा? यहां जानें डेट और मुहूर्त

कुंडली में बुध ग्रह मजबूत करने के लिए ज्योतिष में भगवान गणेश की पूजा करने और उनके निमित्त व्रत रखने की सलाह दी जाती है. धार्मिक मान्यता है कि कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होने से व्यक्ति को कारोबार में मनचाही सफलता मिलती है और बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं. हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश के निमित्त व्रत रखा जाता है और उनकी विशेष पूजा की जाती है. चतुर्थी का दिन भगवान गणेश की आराधना और उनकी कृपा पाने के लिए सबसे शुभ माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि चतुर्थी व्रत करने से जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं. हर चतुर्थी का अपना विशेष महत्व होता है और भगवान गणेश के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है. अगर आप भी गणपति बप्पा का व्रत रखना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं कि अप्रैल में चतुर्थी व्रत कब-कब रखा जाएगा. अप्रैल में चतुर्थी व्रत कब-कब रखा जाएगा? अप्रैल में एक विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाएगा और एक संकष्टी चतुर्थी व्रत. अप्रैल में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाएगा. वहीं, अप्रैल में इसके बाद वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा. आइए इनकी सही डेट और मुहूर्त जान लेते हैं. अप्रैल का पहला चतुर्थी व्रत कब है? वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 1 अप्रैल को सुबह 5:42 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इस चतुर्थी तिथि का समापन 2 अप्रैल को देर रात 02:32 मिनट पर होगा. ऐसे में चैत्र विनायक चतुर्थी का व्रत 1 अप्रैल को रखा जाएगा. अप्रैल का दूसरा चतुर्थी व्रत कब है? वैदिंक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल को दोपहर 1:17 बजे से शुरू होगी और 17 अप्रैल को दोपहर 3:23 मिनट पर इस तिथि का समापन होगा. ऐसे में वैशाख संकष्टी चतुर्थी का व्रत 16 अप्रैल को रखा जाएगा. चतुर्थी व्रत का महत्व धार्मिक मान्यता है कि चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बहुत शुभ माना गया है. इस दिन गणपति बप्पा की पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है. चतुर्थी का व्रत रखने से न सिर्फ संकटों से मुक्ति मिलती है, बल्कि यह व्रत व्यक्ति के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करता है.

31 मार्च 2025, सोमवार: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन जिम्मेदारी भरा रहने वाला हैl परिवार के सदस्यों के साथ आप को कुछ समय बिताने का मौका मिलेगाl आप अच्छे  भोजन का आनंद लेंगेl आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगीl किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करना होगाl आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता हैl संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए मेहनत अधिक करेंगेl वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को कल काई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने से खुशी होगीl व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगीl आपकी अधिक बोलने की आदत के कारण कार्य क्षेत्र में आपको डांट खानी पड़ सकती हैl आपके बॉस आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैंl आज आपकी मां की इच्छा पूरी ने होने से आपका मन परेशान रहेगाl आपकी अपने किसी मित्र से बातचीत करते समय पुरानी यादें ताजा होगीl पारिवारिक मामलों को लेकर आपको संयम बनाए रखना होगाl मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के मन में परस्पर सहयोग के भावना बनी रहेगीl आपकी एक दूसरे से खूब पटेगीl विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगेl कार्य क्षेत्र में आप कुछ नया कर सकते हैंl प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी की बातों को पूरा महत्व देंगे, जिससे दोनों के बीच खूब पटेगीl परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगाl कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों पर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ेगाl प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगीl आपको किसी बात को लेकर वाद विवाद में पडने से बचना होगाl आप अपने घर की साज सज्जा व रख रखाव पर पूरा ध्यान देंगेl आपका वाहन की खराबी के कारण अकस्मात धन खर्च बढ़ सकता हैl आपको किसी कानूनी मामले में ढील देने से बचना होगाl मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगाl सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर टेंशन रहेगीl नौकरी में आपको किसी अच्छे पद के मिलने की संभावना हैl आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगीl अपने वैवाहिक जीवन में साथी की बातों को ध्यान देना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैंl आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बात मिलकर खुशी होगीl आपको किसी सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगाl कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को कोई निर्णय बहुत ही समझदारी दिखा कर लेना होगाl आप अपने कामों में धैर्य व संयम बनाए रखेंl आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगीl संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैंl आपको कोई पेट संबंधित समस्या होने की संभावना है, इसलिए आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखेंl तुला राशि: तुला राशि के जातक को कुछ चुनौतियां आने से समस्याएं रहेंगी, इसलिए आप नए काम की शुरुआत थोड़ा सोच समझकर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगाl आपके बिजनेस की कोई डील फाइनल करने के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगीl आप अपनी संतान के लिए किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैंl धार्मिक कामों में भी आपकी काफी रुचि रहेगीl कोई पुरस्कार भी मिल सकता हैl वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगेl यदि कोई शारीरिक व मानसिक समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगीl परिवार के किसी सदस्य से कामों को लेकर कोई सलाह दे सकता हैl आपकी किसी किराए के मकान व दुकान से भी इनकम बढ़ेगीl जीवन साथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों को एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगाl धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगाl आप परिवार के सदस्यों में चल रहे पुराने गिले शिकवो को दूर करेंगे, जिससे रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगीl आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैंl किसी से बेवजह का लड़ाई झगड़ा होने की संभावना हैl संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगीl आपको किसी से कोई मन की बात करने का मौका मिलेगाl मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए कल का दिन अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगाl व्यावसायिक क्षेत्रो में आपको अच्छी उन्नति मिलेगीl गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं  फिर से सिर उठाएंगीl आप अपने घर मकान आदि की  खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आपके कुछ नया करने की कोशिश अच्छी रहेगीl पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, लेकिन आपको धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता हैl कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन आर्थिक मामलों पर ध्यान देने के लिए रहेगाl आपको किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से खुशी होगीl कोई डील अटकते अटकते फाइनल हो सकती हैl आपको किसी दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैl वाहन का प्रयोग सावधान रहकर करना होगाl आप अपने विचारों से अपने बॉस से भी कोई काम आसानी से निकलवा पाएंगेl मीन राशि: मीन राशि के जातकों के कामों में कुछ रुकावटे आने की संभावना हैl आप किसी कानूनी मामले को लेकर भी भाग दौड़ में लगे रहेंगेl परिवार में सदस्यों में किसी वाद विवाद को लेकर आपके मन में टेंशन अधिक रहेगीl आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगाl आप किसी को बिना मांगे सलाह देंगे, तो उससे बाद में आपको समस्या होने की संभावना हैl आप अपने व्यापार में कुछ नवीनता ला सके, तो बेहतर रहेगाl

आज से शुरू हो रहा चैत्र नवरात्रि 2025, जानें मां शैलपुत्री की पूजा विधि

हिंदू धर्म में नवरात्रि का उत्सव मां दुर्गा को समर्पित है। इस पर्व के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ विभिन्न रूपों की आराधना की जाती है. इस वर्ष एक तिथि के क्षय के कारण नवरात्रि 9 दिनों के बजाय 8 दिनों तक मनाई जाएगी. चैत्र नवरात्रि का आरंभ चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है.  चैत्र नवरात्रि 2025 का आरंभ एक शुभ मुहूर्त में 9 दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा से होता है. नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है. मां शैलपुत्री पर्वतों के राजा हिमालय की पुत्री मानी जाती हैं और उन्हें नंदी पर सवार, त्रिशूल धारण किए हुए देवी के रूप में पूजा जाता है. मां शैलपुत्री की पूजा की विधि     सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें.     पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें और मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र को स्थापित करें.     कलश की स्थापना करें, जिसमें जल, आम के पत्ते और नारियल रखें.     मां शैलपुत्री को लाल या सफेद फूल, अक्षत, रोली, चंदन और धूप-दीप अर्पित करें.     भोग में शुद्ध घी से बनी मिठाई या गाय के घी का उपयोग करें.     अंत में मां की आरती करें और उनसे सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें. मंत्र     मां शैलपुत्री की आराधना के लिए इस मंत्र का जाप करें: “ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः“     इस मंत्र का जाप करने से जीवन में स्थिरता, मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ता है. भोग मां शैलपुत्री को घी से बने व्यंजन अत्यधिक प्रिय होते हैं. यह मान्यता है कि घी का भोग अर्पित करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. हर दिन का अलग रंग, चैत्र नवरात्रि 2025 के शुभ रंग और उनका प्रभाव शुभ रंग नवरात्रि के पहले दिन का शुभ रंग लाल होता है. यह रंग शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लाल वस्त्र पहनने से सकारात्मकता में वृद्धि होती है और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा विधि, मंत्र और भोग का विशेष महत्व है. सही विधि से पूजा करने पर मां की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और आत्मबल की प्राप्ति होती है.  

रविवार 30 मार्च 2025, बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी

मेष राशि: मेष राशि वालों को आज करियर में अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। छोटे वित्तीय बकाया को प्राथमिकता देने से आपके धन का मैनेजमेंट आसान हो जाएगा। माता-पिता के साथ नियमित बातचीत एक अप्रत्याशित भावनात्मक मोड़ ले सकती है। सेहत स्थिर रहेगी। आर्थिक रूप से भी दृढ़ता प्राप्त करेंगे। वृषभ राशि: आज वृषभ राशि वालों को ज्यादा शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है, इसलिए अपने शरीर की बात सुनना और खुद को नियंत्रित करना महत्वपूर्ण है। निवेश विकल्पों पर शोध करने से बेहतर निर्णय मिलेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन राशि: अप्रत्याशित स्रोत से वित्तीय लाभ आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ यात्रा करना यादगार रहेगा। कार्यों में कभी-कभी बाधाएं आ सकती हैं। आज शिक्षा संबंधी कार्यों सुधार होगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में सुधार होगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। लाभ में वॄद्धि भी होगी। कर्क राशि: हाइड्रेटेड रहने से आज आपका शरीर बेहतर तरीके से काम करता रहेगा। एक सकारात्मक आर्थिक बदलाव आपकी आर्थिक स्थिति की रूपरेखा को बदल सकता है। आज आपका कार्यस्थल पर शेड्यूल बिजी रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता हासिल होगी। सिंह राशि: आज आपकी परेशानियां दूर होंगी और वित्तीय वृद्धि मजबूत होगी। काम में आपके योगदान को महत्व दिया जाएगा और अच्छी तरह से योग्य मान्यता मिलने की संभावना है। माता-पिता की सलाह से एक अच्छा फैसला लेने में सफल रहेंगे। आज छात्रों को सफलता प्राप्त हो सकती है। कन्या राशि: बेहतर वेतन या लाभ के लिए बातचीत करने से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। किसी रिश्तेदार के साथ मामूली मतभेद जल्दी ही सुलझ जाएंगे। यात्रा आनंददायक होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। तुला राशि: आज का दिन आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा, आपके खजाने में भी वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। वृश्चिक राशि: आपकी उपस्थिति आपके माता-पिता को बहुत खुशी देगी। समझदारी से योजना बनाना आपकी आने वाली यात्रा को आसान बना देगा। कारोबार में भागदौड़ बढ़ेगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा से लाभ के मौके मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी मार्केट में निवेश के बेहतरीन अवसर हैं। आज जीवनशैली में किए गए छोटे-छोटे बदलाव स्थायी सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। आय उम्मीदों से बढ़कर बनी हुई है, जिससे दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होती है। धनु राशि: संतुलित आहार पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखने में मदद करेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है, लॉन्ग टर्म लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। आज का दिन भावनात्मक संबंधों को मजबूत करेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मकर राशि: आपकी ऊर्जा आपके लक्ष्यों के अनुरूप है। आर्थिक मोर्चे पर आप मजबूत महसूस करेंगे। कोई सीनियर कलीग अप्रत्याशित तारीफ कर सकता है, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। छोटी-मोटी चुनौतियों के साथ अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। कुम्भ राशि: हाइड्रेटेड रहने से ध्यान और ओवर ऑल हेल्थ में सुधार होगा। अगर वित्तीय तंगी महसूस हो रही है, तो नए आय स्रोतों की खोज करना फायदेमंद साबित हो सकता है। लंबित कार्यों को प्राथमिकता देने से बेकार के वर्क स्ट्रेस से बचा जा सकेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मीन राशि: आज का दिन आपके आर्थिक बचत को बढ़ावा देगा और खर्चों पर लगाम लगाएगा। कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को बैलेंस करना जरूरी है। घर में खुशियों का आगमन होगा। अच्छी सेहत के लिए रूटीन में छोटे-मोटे बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 2. 20. 43 बजे शुरू हो गया और 4. 17. 27 बजे अपने चरम पर होगा

साल का पहला सूर्य ग्रहण लग गया है। यह आंशिक सूर्यग्रहण है, यानी चंद्रमा हमारे सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं कर पाएगा। सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 2ः20ः43 बजे शुरू हो गया है और 4ः17ः27 बजे अपने चरम पर होगा। तथा 6ः13ः45 बजे समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई न देने का दूसरा कारण यह है, कि इस बार सूर्यग्रहण का पथ भारत से होकर नहीं गुजर रहा है। यह सूर्य ग्रहण इस बार यूरोप, एशिया में उत्तर, उत्तर/पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका का अधिकांश भाग, दक्षिण अमेरिका में उत्तर, अटलांटिक, आर्कटिक में दिखाई देगा। सूतक काल नहीं होगा मान्य- सूतक काल धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाने वाला काल है। इस दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। सूर्य ग्रहण से 9 से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल तभी लागू होता है, जब यह नजर आता है। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल भारत में लागू नहीं होगा। भारत में सूर्य ग्रहण का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा, जिस वजह से धार्मिक कार्य नहीं रुकेंगे। धार्मिक मान्यताओं में ग्रहण का कारण राहु-केतु को माना जाता है। राहु और केतु छाया ग्रहों को सांप की तरह माना जाता है, जिसके डसने से ग्रहण लगता है। यह भी मान्यता है कि जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं तब ग्रहण लगता है। जबकि विज्ञान कहता है कि सूर्य ग्रहण एक विशेष खगोलीय घटना है, जो तब होती है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। इस स्थिति में, चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी को आंशिक या पूर्ण रूप से ढंक देता है, जिससे पृथ्वी पर अंधकार छा जाता है। उन्होंने बताया कि सूर्यग्रहण सदैव चंद्रग्रहण से लगभग दो सप्ताह पहले या बाद में घटित होता है।

आज शनिवार 29 मार्च 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। थोड़ा सतर्क रहें। मन परेशान रहेगा। धैर्य से काम लें। अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल में रखें। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन फिर भी बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पिता का साथ मिलेगा। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कर्क राशि– कर्क राशि वालों के आज आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, लेकिन उनके स्वास्थ्य पर नजर रखें। सिंह राशि– सिंह राशि वालों के आज मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में मुश्किलें आ सकती है। सचेत रहें। कारोबार के लिए माता-पिता से धन मिल सकता है। आर्थिक रूप से आप समृद्ध महसूस करेंगे। कन्या राशि– कन्या राशि वालों को आज मन में निराशा और असंतोष हो सकता है। मन परेशान हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। खर्च बढ़ेंगे। तुला राशि- तुला राशि वालों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिलेंगे। लेकिन स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। धन का आगमन होगा। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता हैे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। धनु राशि- धनु राशि वालों को आज क्रोध व व्यर्थ के विवाद से बचें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। माता-पिता के सहयोग से कुछ जातकों को प्रेम, विवाह की ओर बढ़ सकता है। मकर राशि- मकर राशि वालों को आज वाणी में मधुरता तो रहेगी। लेकिन धैर्यशीलता बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों का आज मन अशांत हो सकता है। परिवार व मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। मीन राशि- मीन राशि वालों का आज मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। संतान की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में सुधार होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। बौद्धिक कार्यों से आय वृद्धि होगी।

शनि अमावस्या कल, कर लें ये काम, शनिदेव होंगे प्रसन्न

शनि अमावस्या एक विशेष तिथि होती है, जब अमावस्या और शनिवार का संयोग बनता है. इस दिन शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना करने से शनि दोष, साढ़े साती और ढैय्या से राहत मिलती है. यह दिन उन लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है जिनकी कुंडली में शनि कमजोर या पीड़ित अवस्था में होता है. कब है शनि अमावस्या? पंचांग के अनुसार, इस साल शनि अमावस्या 29 मार्च को है. इसी दिन शनि देव कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे. चैत्र माह की अमावस्या तिथि 28 मार्च को रात को 7 बजकर 55 मिनट पर प्रारंभ होगी. वहीं इस तिथि की समाप्ति 29 मार्च को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर हो जाएगी. ऐसे उदया तिथि के अनुसार, शनि अमावस्या 29 मार्च रहेगी. ये इस साल की पहली शनि अमावस्या है. इस दिन साल का पहला सूर्यग्रहण भी लगने जा रहा है शनि अमावस्या पर किए जाने वाले उपाय     शनिदेव को सरसों का तेल, काले तिल और उड़द की दाल अर्पित करें.”     ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.     पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं.     हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें.     गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े और तेल का दान करें. शनि अमावस्या पर सूर्य और शनि के मंत्रों का जाप करें     ॐ शं शनैश्चराय नमः शनि मंत्र का जाप करें     ॐ घृणिः सूर्याय नमः सूर्य मंत्र का जाप करें शनि अमावस्या का महत्व शनि अमावस्या के दिन शनिदेव की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. यह दिन शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित है, इसलिए शनि अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए भी पूजा की जाती है. शनिदेव कर्मों के न्यायाधीश माने जाते हैं, इसलिए इस दिन अच्छे कार्य करने से शुभ फल मिलता है. यदि किसी की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में है, तो इस दिन पूजा करने से शांति मिलती है.

अप्रैल में वाहन और प्रॉपर्टी क्रय के लिए शुभ तिथियां

इंदौर अप्रैल माह 2025 में कई महत्वपूर्ण और शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं, जो कई धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हैं। इस माह में विवाह, नामकरण, मुंडन, अन्नप्राशन, वाहन क्रय, प्रॉपर्टी क्रय, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों के लिए विशेष मुहूर्त हैं। इन शुभ तिथियों का ध्यान रखते हुए लोग अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शुभ समय पर संपन्न कर सकते हैं। इस आर्टिकल में विस्तार से उन तिथियों के बारे में आपको बताएंगे।   अप्रैल माह, 2025 में आने वाले शुभ मुहूर्त उक्त तिथि देखते हुए धार्मिक आयोजन कर सकते है: शुभ विवाह के लिए मुहूर्त शुभ विवाह के लिए अप्रैल माह में 16, 18, 19, 20, 21, 29, 30 की तारीख काफी शुभ हैं। नामकरण के लिए शुभ मुहूर्त नामकरण के लिए अप्रैल माह में 02, 03, 06, 10, 13, 14, 16, 20, 21, 23, 24, 25, 30 की तारीख काफी शुभ हैं। इन तारीखों में अपने बच्चों का नामकरण जरूर करें।   मुंडन के लिए मुहूर्त मुंडन के लिए अप्रैल माह में 14, 17, 23, 24 की तारीख काफी शुभ रहेगी। ऐसे में आप अपने बच्चों के मुंडन के लिए ये तारीखें चुन सकते हैं।   अन्नप्राशन के लिए शुभ मुहूर्त अन्नप्राशन के लिए अप्रैल माह में 02, 10, 14, 25, 30 की तारीख काफी शुभ है। कर्णवेध के लिए शुभ मुहूर्त कर्णवेध के लिए अप्रैल माह में 03, 5, 13, 21, 26 की तारीखें काफी शुभ हैं। उपनयन के लिए शुभ मुहूर्त उपनयन के लिए आप अप्रैल माह की 02, 07, 09, 13, 14, 18, 30 ये तारीखें चुन सकते हैं।   गृह प्रवेश के लिए मुहूर्त आप नए घर में गृह प्रवेश करना चाहते हैं, लेकिन किस शुभ तारीख को यह कार्य करें समझ नहीं आ रहा है। ऐसे में गृह प्रवेश के लिए 30 अप्रैल की तारीख शुभ है। वाहन क्रय के लिए शुभ मुहूर्त आप नया वाहन खरीदना चाहते हैं, लेकिन शुभ तारीख के बारे में जानना चाहते हैं। आप चिंता न करें। आप अप्रैल माह की 02, 03, 06, 13, 16, 21, 23, 24, 30 इन तारीखों में वाहन खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी क्रय के लिए शुभ मुहूर्त प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अप्रैल माह की 03, 7, 8, 18, 19 ये तारीखें काफी शुभ रहेंगी। सर्वार्थ सिद्धि के लिए योग सर्वार्थ सिद्धि के लिए अप्रैल माह की 01, 02, 04, 06, 07, 08, 16, 17, 20, 21, 27, 29, 30 ये तारीखें काफी शुभ हैं। अमृत सिद्धि के लिए योग अमृत सिद्धि के लिए आप अप्रैल माह की 16 तारीख को चुन सकते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet