LATEST NEWS

कल खरमास का आखिरी दिन, शुभ कार्यों का होगा शुभ आरम्भ

वर्तमान में खरमास का महीना चल रहा है, जो 14 मार्च से शुरू हुआ था और 13 अप्रैल को खत्म हो जाएगा. खरमास शुरू होते ही शादी, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण संस्कार और अन्य सभी शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं. इसलिए पूरे माह कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तरमास के दिनों में कोई भी शुभ कार्य करने से दुर्भाग्य आएगा और आप उस दौरान कोई प्रगति नहीं कर पाएंगे. खरमास के दिनों में शुभ कार्य करने से उस शुभ कार्य में नकारात्मकता बढ़ सकती है. इस दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है जो आपके जीवन को प्रभावित कर सकती है. ज्योतिष में कई नियम हैं जिनका पालन करने से आपके जीवन में सकारात्मक चीजें बढ़ेंगी और सकारात्मक चीजें घटित होंगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य के धनु और मीन राशि में प्रवेश करने पर खरमास शुरू होता है. खरमास वर्ष में दो बार आता है और एक माह तक रहता है. सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति भी कहा जाता है. आइए जानें अप्रैल में खरमास कब खत्म होगा और किस दिन से सभी शुभ कार्य शुरू होंगे. ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है और वे पितृ पक्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं. ऐसी स्थिति में इनकी चमक में कमी आना शुभ व्यक्ति के लिए शुभ नहीं माना जाता है. वहीं, जब सूर्य मीन या धनु राशि में प्रवेश करता है तो उसकी चमक कम हो जाती है. इसलिए खरमास के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है. पंचांग के अनुसार, 13 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में खरमास 13 अप्रैल 2025 को समाप्त हो जाएगा. इसके बाद 14 अप्रैल से फिर से शादी-ब्याह, गृह प्रवेश और सभी शुभ कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे. हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य शुभ मुहूर्त देखकर किया जाता है. सही समय पर अच्छा काम करने से आपके काम में सकारात्मक चीजें घटित हो सकती हैं. अप्रैल में विवाह के लिए 9 शुभ दिन हैं. अप्रैल में विवाह के लिए शुभ तिथियां हैं – 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 अप्रैल. इन तिथियों पर आप पंडितों की सलाह से शुभ मुहूर्त निकलवा सकते हैं. खरमास में क्या न करें शुभ कार्य – खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण आदि जैसे शुभ कार्यों से बचना चाहिए. तामसिक भोजन – तामसिक भोजन और शराब से बचना चाहिए. नई खरीदारी – नया वाहन, मकान या जमीन खरीदने से बचें. वाद-विवाद-विवाद से बचें. खरमास में क्या करें? सूर्य देव की पूजा प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें. दान- जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र आदि दान करें. आध्यात्मिक अभ्यास – इस अवधि के दौरान ध्यान, जप और भक्ति पर ध्यान केंद्रित करें. पवित्र नदियों में स्नान- खरमास के दौरान पवित्र नदियों में स्नान का महत्व है. तौलिए और कपड़े खरीदने से बचें – आप इस अवधि के दौरान नए कपड़े, गहने, घर, वाहन और दैनिक आवश्यकताएं खरीद और उपयोग कर सकते हैं.  

हनुमान जयंती पर इस शुभ मुहूर्त में करें बजरंगबली की पूजा

देश भर में हनुमान जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई जाती है. कथाओं के अनुसार, हनुमान जी की जन्म चैत्र माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को राजा केसरी और माता अंजनी के घर हुआ था. कहते हैं हनुमान जी अराधाना करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है. दरअसल, बजरंगबली को अष्ट सिद्धियां और नौ निधि का वरदान प्राप्त है, जिससे वह अपने सभी भक्तों की विपत्तियों को समाप्त कर देते हैं. मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी की पूजा करने व्यक्कि की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. हनुमान जयंती शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा करने का शुभ अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इस दौरान भक्त बजरंग बली की विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं. हनुमान जयंती पूजा विधि हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी के साथ भगवान राम और माता सीता की पूजा की जाती है. इस दिन सुबह उठकर स्नान कर लाल रंग के वस्त्र पहने. उसके बाद हनुमान जी को सिंदूर, लाल रंग के फूल, तुलसी दल, चोला और बूंदी के लड्डू का प्रसाद अर्पित करें. उसके बाद मंत्र जाप करें. फिर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें. अंत में आरती करें और सभी में प्रसाद वितरित करें. इन चीजों का लगाएं भोग हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को प्रसन्न करने से लिए पान का प्रसाद, गुड़ और चना, नारियल, केले, केसर का मीठा चावल, खीर और जलेबी का भोग लगाना शुभ होता है. हनुमान जी के मंत्र     ऊं हं हनुमते नम:     ऊं हं पवन नन्दनाय स्वाहा     ऊं नमो भगवते हनुमते नम:     ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट     ॐ नमो भगवते पंचवदनाय पूर्वकपिमुखाय ठं ठं ठं ठं ठं सकल शत्रु संहारणाय स्वाहा ||     अंजनी गर्भ संभूताय कपीन्द्र सचिवोत्तम रामप्रिय नमस्तुभ्यं हनुमान रक्ष रक्ष सर्वदा     जल खोलूं जल हल खोलूं खोलूं बंज व्यापार आवे धन अपार। फुरो मंत्र ईश्वरोवाचा हनुमत वचन जुग जुग सांचा।     अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता, अस बर दीन जानकी माता हनुमान जी की आरती आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की। आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।। जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके। अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।। आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।। दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुधि लाए। लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई। आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।। लंका जारि असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे। लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आनि संजीवन प्राण उबारे। आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।। पैठी पाताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखारे। बाएं भुजा असुरदल मारे। दाहिने भुजा संत जन तारे। आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।। सुर-नर-मुनि जन आरती उतारें। जय जय जय हनुमान उचारें। कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई। आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।। लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई। जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै। आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की। आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।। हनुमान जयंती का महत्व हिंदू धर्म में हनुमान जी को 8 चिरंजीवियों में से एक माना जाता है. कहते हैं वह आज भी पृथ्वी पर मौजूद हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति को हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे उसके जीवन के सभी कष्ट और संकट दूर होते हैं. इस दिन पूजा में उन्हें फूल, माला, सिंदूर चढ़ाने के साथ बूंदी या बेसन के लड्डू, तुलसी दल अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं.

शनिवार 12 अप्रैल 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

मेष राशि- आज आपको कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर बदलावों को सोच-समझकर स्वीकार करें। सेहत अच्छी रहने वाली है। आर्थिक रूप से आपका जीवन समृद्ध रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। परंतु जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृषभ राशि- आज का दिन आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की मांग करता है। भावुकता में आकर कोई भी फैसला न लें। अपना समय उन गतिविधियों में लगाएं जो आपकी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्थिति को लाभ पहुंचाकर आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार लाती हैं। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मिथुन राशि- आज का दिन आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां दिलवा सकता है। लग्जरी वस्तुओं की खरीदारी से बचें क्योंकि आर्थिक बैलेंस बिगड़ सकता है। मन अशांत रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होगा। कर्क राशि- आज का दिन आपको अपने मित्रों का सहयोग दिलाएगा। प्रोफेशनल लाइफ में आप तरक्की करेंगे। अपनी फीलिंग्स को स्पष्ट रूप से जाहिर करें। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में सुस्ती तो रहेगी। फिर भी लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। मित्र से धन लाभ। सिंह राशि– आप जिस भावनात्मक स्पष्टता की तलाश कर रहे हैं वह संभवतः अगले दिन ही सामने आ सकती है, खास तौर पर रिश्तों के मामले में। आज कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने में सफल रहेंगे। कन्या राशि- आज आपको किसी महत्वपर्ण कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों कार्यों में आपका समर्पण परिणाम देना शुरू कर देगा। अपने प्रयासों पर भरोसा करें क्योंकि यह सफलता का रास्ता दिखा सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। तुला राशि- कार्रवाई का फैसला लेने से पहले अपने कार्यों के स्थायी प्रभावों के बारे में जरूर सोचें। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। किसी भी निवेश को करने से पहले जरूरी जानकारी एकत्रित कर लें। शैक्षिक कार्यों पर पूरा ध्यान दें। किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। वृश्चिक राशि– आज का दिन अचानक शुरुआत के लिए प्रेरित करेगा। अगर आप कुछ नया सीखना चाहते हैं, अपना करियर का रास्ता बदलना चाहते हैं या फिटनेस रूटीन शुरू करना चाहते हैं, तो अच्छा है। आप सभी चुनौतियों से पार पा लेंगे और आर्थिक रूप से भी खिलेंगे। धनु राशि- आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आप अपने उद्देश्यों में सफल हो सकते हैं। प्लानिंग के अनुसार चीजें आगे बढ़ सकती हैं। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का साथ। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के मौके। मकर राशि- कल आपको अपने पिछले अनुभवों और उनसे आपने जो कुछ सीखा है, उसके बारे अपने विचारों पर पर्याप्त समय व्यतीत करें क्योंकि वे आपके आने वाले फैसलों का मार्गदर्शन करेंगे। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का साथ। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के मौके। कुंभ राशि- आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। निवेश के अच्छे रिटर्न प्राप्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ अटके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। एक मजबूत वित्तीय आधार स्थापित करने के लिए समय दें। मन परेशान हो सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय वृद्धि। मीन राशि- आज आपके सामने महत्वपूर्ण विकल्प सामने आ सकते हैं। आपके रास्ते में आने वाले अप्रत्याशित पल आपको सकारात्मक विकास और नई संभावनाओं की ओर ले जाएंगे, इसलिए उनके मैसेज पर भरोसा करें। वाणी में सौम्यता रहेगी। कुटुंब परिवार में सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

हनुमान जयंती पर राशि के अनुसार करें ये उपाय

इस बार हनुमान जयंती 12 अप्रैल यानि शनिवार के दिन पड़ रही है जो अपने आप में एक खास योग बना रही है क्योंकि शनिवार बजरंग बली का वार है.इसके साथ ही इस हनुमान जयंती पर कई अन्य अत्यंत शुभ संयोग बन रहे हैं.जैसे की 57 साल बाद पंचग्रही योग बन रहा है.इस बार हस्त नक्षत्र में पंचग्रही योग मीन राशि में बन रहा है. 57 साल बाद हनुमान जयंती पर 5 ग्रह एक साथ मीन राशि में होंगे इस दिन मीन राशि में बुध, शुक्र, शनि, राहु और सूर्य विराजमान रहेंगे और चंद्रमा एवं केतु कन्या राशि विराजमान होंगे.ऐसा संयोग 1968 में बना था. इसके साथ ही मीन राशि में बुधादित्य, शक्रादित्य, लक्ष्मी नारायण और मालव्य राजयोग का भी दुर्लभ संयोग बन रहा है.पंचांग के अनुसार, हनुमान जयंती रवि, जय, हस्त और चित्रा नक्षत्र में मनाई जाएगी. ऐसे में राशि के अनुसार उपाय कर सभी के बंद किस्मत के ताले खुल सकते हैं,जानिए कैसे. वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए उपाय वृषभ और तुला राशि के जातक मंदिर जाकर सुंदरकांड का पाठ करें और बंदरों कुछ मीठा खिलायें. ऐसा करने से इनका शुक्र ग्रह बलवान हो जायेगा. मेष और वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए उपाय मेष और वृश्चिक राशि के जातक हनुमान अष्टक का पाठ करें. हनुमान मंदिर जाकर बूंदी का प्रसाद बांटकर आयें. इससे उनके स्वामी ग्रह मंगल मजबूत होंगे. मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए उपाय इन दोनों राशियों के लोग हनुमान जयंती पर अरण्य कांड का पाठ करें और साथ ही बजरंग बली को घी दीपक जलाकर पान का बीड़ा लौंग लगाकर चढ़ाएं. इससे उनका बुध ग्रह मजबूत होगा. कर्क राशि के जातकों के लिए उपाय कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं इसलिए इस राशि के जातक हनुमान जी को एक चांदी की गदा चढ़ाएं और उसे अपने गले में धारण करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे उनका चंद्रमा की प्रबल होगा. सिंह राशि के जातकों के लिए उपाय सिंह राशि के जातक मंदिर में जाकर मीठे पकवानों का दान करें.वहीं बैठकर बालकांड का पाठ करें. ऐसा करने से उनके ग्रह के स्वामी सूर्य भी प्रसन्न हो जायेंगे. धनु और मीन राशि के जातकों के लिए उपाय धनु और मीन राशि के जातकों के स्वामी बृहस्पति हैं उन्हें बल देने के लिए अयोध्या कांड का पाठ करें. और हनुमान जी को पीले फूल ,फल और पीली मिठाई का भोग लगायें. मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए उपाय मकर और कुंभ राशि के जातक रामचरीतमानस का पाठ करें. एक लोटे में काली उड़द की दाल बजरंग बली को अर्पित करें और बाद में उसे जल प्रवाहित करें.ऐसा करने से शनि ग्रह की भी कृपा आप पर होगी.

अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी , इन स्थानों पर चुपके से जलाएं दीपक, घर आएगी सुख-शांति

भारतीय कैलेंडर के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। यह वैशाख महीने में आने वाले शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। इससे घर में सुख और शांति आने के साथ-साथ समृद्धि भी आती है। अक्षय तृतीया पर दान पुण्य का भी विशेष महत्व है। इस दिन दान करने वाले श्रद्धालुओं के घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती, बल्कि उन्हें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन सोने के आभूषण आदि खरीदने का विधान है। शुभ मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया 29 अप्रैल को शाम 5 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा, जिसका समापन अगले दिन यानी 30 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर होने वाला है। उदयातिथि के अनुसार, 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाया जाएगा। यहां जलाएं दीपक     ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, माता लक्ष्मी को भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं। वहीं, मां तुलसी का संबंध भी भगवान विष्णु से पति-पत्नी का है। ऐसे में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ मां तुलसी की भी पूजा-अर्चना की जाती है। अक्षय तृतीया के दिन आप तुलसी के सामने घी का दीपक जला सकते हैं। इसके अलावा, शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं, जिससे माता लक्ष्मी का घर में आगमन होगा और सकारात्मक ऊर्जाओं का प्रवेश होगा।     अक्षय तृतीया के दिन घर की उत्तर दिशा में घी का दीपक जलाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह धन के देवता कुबेर की दशा मानी जाती है। ऐसे में धन संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।     अक्षय तृतीया पर आप घर की छत पर घी का दीपक जला सकते हैं। इसके अलावा, मंदिर में भी दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इन चीजों का करें दान इस दिन दान पुण्य का भी विशेष महत्व है। आप इस खास अवसर पर दूध, दही, शक्कर, खीर, शंख और सफेद कपड़े आदि का दान कर सकते हैं। जरूरतमंद और गरीबों की मदद करने से माता लक्ष्मी अति शीघ्र प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में देवी देवताओं का वास होता है। इसके अलावा, जातक की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है।

हनुमान जयंती: हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ तुलसी का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया

इंदौर इस वर्ष चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल, शनिवार को मनाया जाएगा। यह दिन पूरे भारत में श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान हनुमान के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ तुलसी का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जयंती पर तुलसी दान करने से न केवल आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं, बल्कि जीवन के कई कष्ट भी दूर होते हैं। तुलसी दान से मिलती है भगवान की कृपा तुलसी का पौधा देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है और यह भगवान विष्णु को अति प्रिय है। चूंकि हनुमान जी भगवान राम के अनन्य भक्त हैं और रामचंद्र जी स्वयं विष्णु के अवतार हैं, ऐसे में तुलसी का दान अप्रत्यक्ष रूप से हनुमान जी और भगवान विष्णु दोनों की कृपा प्राप्त करने का माध्यम बनता है। मानसिक शांति और साहस का आशीर्वाद हनुमान जयंती पर तुलसी दान करने से व्यक्ति को अखंड भक्ति, साहस, उत्तम स्वास्थ्य और मानसिक शांति प्राप्त होती है। घर में तुलसी का पौधा लगाने या उसका दान करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मकता का संचार होता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स के अनुसार, तुलसी का दान करने से शनि और मंगल ग्रह की अशुभता कम होती है। हनुमान जी को इन दोनों ग्रहों के दोषों को शांत करने वाला देवता माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में मांगलिक दोष, शनि की साढ़ेसाती या राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव हों, उन्हें इस दिन तुलसी दान अवश्य करना चाहिए। पितृ दोष से भी मिलती है मुक्ति हनुमान जयंती पर तुलसी दान करना पितृ दोष की शांति में भी सहायक माना गया है। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। यह उपाय उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जो अपने जीवन में बार-बार बाधाओं और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। इस प्रकार हनुमान जन्मोत्सव पर तुलसी दान एक अत्यंत सरल, लेकिन प्रभावशाली आध्यात्मिक और ज्योतिषीय उपाय है, जो जीवन को सुखद और संतुलित बना सकता है।  

Vastu Tips: क्यों पहले के समय में गोबर से होती थी घर की लीपाई? क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ?

why were homes plastered with cow dung

why were homes plastered with cow dung in earlier times pehle ke samay me gobar se kyon leepa jata tha आज भी जब हम गांव जाते हैं तो सुबह की पहली किरण के साथ जो सोंधी खुशबू उठती थी, वह सिर्फ मिट्टी की नहीं, गोबर से लिपे आंगनों की होती थी। यह परंपरा असल में सनातन धर्म की उन गहराइयों से जुड़ी है जहां हर वस्तु का एक दिव्य और व्यावहारिक अर्थ छुपा होता है। गोबर से घर लीपने से वह शुद्ध और ठंडा बना रहता है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पहले के समय में घर को गोबर से क्यों लीपा जाता है। क्या ये सिर्फ एक चली आ रही कोई परंपरा थी, या इसके पीछे कुछ कारण भी थे? आइए जानते हैं। क्यों गोबर से लीपा जाता था घर?सनातन परंपरा में गोबर को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना गया है। किसी भी धार्मिक आयोजन से पहले जब घर के आंगन को गोबर से लिपा जाता है, तो वह सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि भूमि को ऊर्जा देने की एक क्रिया होती है। शास्त्रों में तो यहां तक कहा गया है कि गोबर में लक्ष्मी का वास होता है । इसलिए कहते हैं, “गोमय वसते लक्ष्मी”। इसका अर्थ यही है कि जहां गोबर है, वहां समृद्धि, सकारात्मकता और पवित्रता खुद आ जाती है। पंचगव्य बनाने में भी आता है कामगोबर केवल धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल नहीं होता है, बल्कि यह पंचगव्य का भी एक आवश्यक हिस्सा है, जिसमें गोबर, गोमूत्र, दूध, दही और घी आदि शामिल है। इन पांच तत्वों का मिश्रण न केवल आध्यात्मिक शुद्धिकरण करता है, बल्कि यह आयुर्वेद में एक औषधीय तत्व के रूप में भी प्रयोग होता है। कुछ पुराणों में यह साफ बताया गया है कि पंचगव्य का सेवन पापों को हरने वाला और रोगों को मिटाने वाला होता है। शुभ कार्य के दौरान गोबर का किया जाता है इस्तेमालधार्मिक ग्रंथों में गोबर का जो स्थान है, इसे किसी भी प्रकार से बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया गया है। अथर्ववेद से लेकर गरुड़ पुराण और मनुस्मृति तक में गोबर और गाय से जुड़े पदार्थों की महिमा का वर्णन मिलता है। इसलिए जब भी घर में कई त्यौहार मनाया जाता है या फिर कोई शुभ कार्य, जैसे कि हवन या पूजा किया जाता है तो पूरे घर को गोबर से लीपा जाता है, जिससे घर में लक्ष्मी का वास हो और घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि हो। घर में मक्खियों, मच्छरों को भी दूर भगाता है गोबरबता दें कि गोबर कीट-पतंगों से रक्षा करने में काफी असरदार साबित होता है। गोबर से घर में मक्खियां, मच्छर, और कीट दूर रहते हैं। यही कारण है कि गांवों में गोबर से लिपे घरों में रोगों का प्रकोप कम देखा गया है। इसके अलावा, यह पूरी तरह जैविक है, पर्यावरण के अनुकूल है, और धरती को हानि नहीं पहुंचाता। डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए “SAHARA SAMACHAAR” उत्तरदायी नहीं है।

पंचग्रही योग में मनाई जाएगी श्री हनुमान जयंती, 57 साल बाद बन रहा ऐसा संयोग, करें ये खास उपाय

चैत्र शुक्ल पूर्णिमा (12 अप्रैल) को भगवान शिव के 11वें अवतार, परम भक्त श्री हनुमान जी महराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. इस बार हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2025) पर पंचग्रही योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है. जो कि बहुत शुभ होने वाला है. हनुमान जयंती पर देशभर में जबरदस्त उत्साह रहता है. जगह-जगह पर भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन होता है. आचार्य के अनुसार इस वर्ष हनुमान जयंती विशेष रूप से शुभ मानी जा रही है. क्योंकि यह 12 अप्रैल 2025 को पंचग्रही योग में मनाई जाएगी. जो कि पूरे 57 वर्षों बाद का एक अद्भुत ज्योतिषीय संयोग है. इस दुर्लभ अवसर पर हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा, हनुमान वडवानल स्तोत्र और पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ अवश्य करना चाहिए. ढैय्या-साढ़ेसाती से बचने के लिए करें ये उपाय     ज्योतिषियों के मुताबिक हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आप हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं। इसके बाद कुछ कागजी बादाम लेकर उसे काले रंग के कपड़े में बांध लें। फिर इसे आप घर की दक्षिण दिशा में किसी गुप्त स्थान पर रख दें। अगले दिन शनि मंदिर में जाकर इसे रख दें। इससे साढ़ेसाती से मिलने वाले नकारात्मक परिणामों से मुक्ति प्राप्त होती हैं।     हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आप उपवास रखें। फिर बजरंगबली को सिंदूर व चमेली का तेल चढ़ाएं। अब बरगद के कम से कम 8 पत्तों पर सिंदूर से राम-नाम लिखें। इसकी एक माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें। कहते हैं कि इस उपाय को करने से शनि साढ़ेसाती व ढैय्या के प्रभाव में कमी आती है।     ज्योतिषियों के मुताबिक आप सरसों के तेल में सिंदूर मिलाकर घर के सभी दरवाजों पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन आप हनुमान जी की पूजा करें। इसके बाद आप एकांत में भगवान राम के नाम का जप करें। मान्यता है कि ऐसा करने पर हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। हनुमान जन्मोत्स के दिन हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इस दौरान प्रभु को गुड़ का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।  

शुक्रवार 11अप्रैल 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

मेष राशि– आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आपकी ऊर्जा का स्तर अपने चरम पर है, जिससे प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आपकी पहचान बनेगी। वृषभ राशि– आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिटर्न के बेहतर ऑप्शन सामने आएंगे। कार्यस्थल पर समय को अच्छी तरह से मैनेज करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी राय को सराहना मिलेगी। अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो सतर्कता बरतें। संपत्ति का कारोबार करने वालों को आज का दिन खरीदने, बेचने या किराये पर लेने के लिए अनुकूल लग सकता है। मिथुन राशि- आज खुद की देखभाल करना जरूरी है। आज आपको संतुलन हासिल करने में मदद मिलेगी। वित्तीय कदम उठाने से पहले मार्केट का विश्लेषण करना लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी परफॉर्मेंस उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित करेगी। आप दोस्तों के साथ यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह दिन अनुकूल रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कर्क राशि– कार्यस्थल पर एक नई चुनौती को अपने हाथों में ले सकते हैं, आत्मविश्वास के साथ इसका सामना करें। सेहत अच्छी रहने वाली है। आज की पढ़ाई संतुष्टि लाएगी, सीखने से लाभ का एहसास होगा। आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। सिंह राशि- आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए खर्च करने की आदतों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। कार्यस्थल पर प्रोडक्टिविटी नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। रिश्तों में सुधार होगा। आर्थिक संतुलन बनाकर चलें, वरना कर्ज लेने की स्थिति आ सकती है। कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी, लेकिन मन शांत रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अपनों के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यस्थल पर तरक्की के रास्ते सामने आएंगे। धन का आवक बढ़ेगा। तुला राशि– भाई-बहन के साथ मीनिंगफुल बातचीत भविष्य के लिए रोमांचक रास्ते खोल सकती है। कर्जों को चुकाने पर ध्यान केंद्रित करने से धीरे-धीरे वित्तीय आत्मविश्वास में सुधार होगा। कार्यस्थल पर व्यक्तिगत विकास की पहल करने से प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। आज किया गया संपत्ति निवेश भविष्य के विकास के काम आएगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि- आपके परिवार का प्यार और सपोर्ट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। संपत्ति खरीदने या बेचने से पहले स्थानीय मार्केट की स्थितियों को समझने से आपको बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। धनु राशि- आज सेहत से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। घर में कोई छोटी सी गलतफहमी पैदा हो सकती है, लेकिन इसे पहले ही सुलझा लेने से बेकार के तनाव से बचा जा सकेगा। शहर से बाहर की यात्रा रोमांच और विश्राम का एक सुखद मिश्रण पेश करेगी। निवेश करने से पहले मार्केट से जुड़ी जरूरी जानकारी प्राप्त कर लें। मकर राशि– सावधानी से वित्तीय योजना लंबे समय में आर्थिक सफलता के लिए मंच तैयार कर सकती है। जिन लोगों को नौकरी बदलने का मन है, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शैक्षणिक रूप से आज का दिन लाभकारी रहेगा। कुंभ राशि– अपने शरीर को पोषण देने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। वित्तीय रणनीतियों पर चर्चा करने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कार्यों को संतुलित करने की जरूरत हो सकती है। छात्र अपनी शैक्षणिक प्रगति के साथ उपलब्धि की भावना का अनुभव करेंगे। कार्यस्थल पर आपको तरक्की मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। मीन राशि– आत्मविश्वास बढ़ेगा और शारीरिक तनाव कम होगा। आर्थिक रूप से आप अच्छा करेंगे। परिवार के भीतर विचारों में मामूली मतभेद उत्पन्न हो सकता है, जिसके लिए छोटे-मोटे समझौते की जरूरत पड़ेगी। बेकार के गुस्से से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है।

राहु का गोचर 18 मई को होगा, अगले 48 दिनों तक इन राशियों को होगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु को एक मायावी ग्रह माना जाता है जो भ्रम, मानसिक तनाव और अनिश्चितता का कारण बनता है। राहु जब वक्री यानी उल्टी चाल चलते हैं, तो यह जीवन में बड़े बदलाव और अप्रत्याशित घटनाओं का कारण बन सकते हैं। वर्तमान में राहु मीन राशि में विराजमान हैं लेकिन मई 2025 में राहु का गोचर कुंभ राशि में होने जा रहा है। यह बदलाव विशेष रूप से दो राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण होगा। राहु के इस गोचर से उन दो राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। यह समय उनके लिए नए अवसर, सफलता और समृद्धि का संकेत हो सकता है। कुंभ राशि में राहु का प्रवेश इन जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर उन्हें जीवन के विभिन्न पहलुओं में आगे बढ़ने का मौका दे सकता है। ऐसे में यह समय इन राशियों के लिए शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। राहु और केतु कब करेंगे राशि परिवर्तन? ज्योतिषियों के अनुसार, 18 मई 2025 का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि इस दिन राहु और केतु दोनों ही ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे। इस दिन राहु कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष प्रभाव विभिन्न राशियों पर पड़ने वाला है, जिससे जीवन में बदलाव और नए अवसरों का आगमन हो सकता है। अभी राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में स्थित हैं। लेकिन 18 मई के बाद राहु का कुंभ राशि में गोचर और केतु का सिंह राशि में प्रवेश जातकों के लिए बड़े बदलाव का कारण बन सकता है। खासतौर पर जिन जातकों के जीवन में राहु और केतु की स्थिति प्रभावी रही है, उनके लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी या चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मेष राशि राहु के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों की किस्मत बदल सकती है। इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी के अच्छे संकेत हैं। अगर आप किसी बड़े निवेश के बारे में सोच रहे थे, तो यह सही समय हो सकता है, जिससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने का भी समय है और इसमें आपको अच्छा लाभ हो सकता है। इसके अलावा, जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब पूरे होंगे। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर बहुत शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपके जीवन में खुशियां आएंगी और आपको हर दिशा में सुख-समृद्धि का अनुभव होगा। इस दौरान आप वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो वह जल्द ही सफलता की ओर बढ़ेगा। राजनीति में भी आपको कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है, जो आपके करियर में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। राहु को प्रसन्न करने के उपाय     सोमवार के दिन जल्दी उठकर स्नान करें और महादेव शिव की विशेष पूजा-अर्चना करें।     कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।     ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।     नियमित रूप से इन उपायों का पालन करने से राहु की बुरी नजर का असर कम हो सकता है और जीवन में सुख-शांति बनी रह सकती है।  

आज गुरुवार 10 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है और आपकी एनर्जी में भी वृद्धि होगी। वित्तीय रूप से अपने लक्ष्यों को ध्यान में रखने से आप रणनीतिक बचत के रास्ते पर बने रह सकेंगे। आपके करियर में बड़ी सफलता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकते हैं। वृषभ राशि– आज वृषभ राशि वालों को किसी भाई-बहन के साथ अचानक बनाई गई मौज-मस्ती की योजना आज आपकी खुशी में वृद्धि कर सकती है। अगर आप संपत्ति निवेश पर विचार कर रहे हैं, तो संभावनाएं अच्छी हैं। आज की यात्रा रोमांच से भरपूर नहीं होगी, लेकिन रास्ते में खुशी के पल जरूर आएंगे। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को कोई महत्वपूर्ण सेहत से जुड़ी परेशानी नहीं हो सकती है। अपने शरीर से आने वाले छोटे-मोटे संकेतों पर ध्यान देना हमेशा लाभकारी होता है। कार्यालय में आपका समर्पण कलीग से तारीफ दिला सकता है। किसी रिश्तेदार का निर्णय पारिवारिक गतिशीलता में बदलाव ला सकता है। कर्क राशि– कर्क राशि वालों के लिए शैक्षणिक रूप से यह एक संतोषजनक दिन होने वाला है। यात्रा रोमांचक अनुभव लेकर आएगी, इसलिए नए रोमांच के लिए तैयार रहें। ऊर्जा का स्तर बढ़ सकता है। आज साहसिक वित्तीय कदम उठाना आपकी तरक्की का मार्ग खोल सकता है। सिंह राशि– आज परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। सफर का शौक बुला रहा है, लेकिन अपनी यात्रा पर निकलने से पहले उचित तैयारी महत्वपूर्ण है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय धैर्य रखें। वित्तीय लेनदेन पर नजर रखने से पेमेंट में होने वाली किसी भी देरी को रोका जा सकेगा। व्यावसायिक रूप से नए अवसर सामने आ सकते हैं। कन्या राशि– यात्रा में आराम महसूस होगा, जिससे आपको हल्की एक्टिविटी का आनंद लेते हुए आराम करने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी प्रोडक्टिविटी के सुधरने की संभावना है। संपत्ति का लेन-देन सुचारू रूप से चलने की संभावना है, चीजें उम्मीद के अनुसार होंगी। तुला राशि- अगर आप किसी संपत्ति समझौते को अंतिम रूप दे रहे हैं, तो भविष्य की गलतफहमी से बचने के लिए सभी शर्तों को सावधानी से रिव्यू करना महत्वपूर्ण है। कार्यस्थल पर आपका बढ़ता नेतृत्व आपको सम्मान और पहचान दिला रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ एक शांतिपूर्ण शाम बिता सकते हैं। आर्थिक रूप से आप तरक्की कर रहे हैं। वृश्चिक राशि- आज खुद को गति देने से बिना थकावट महसूस किए एनर्जी के लेवल को बनाए रखने में मदद मिलेगी। आर्थिक रूप से सफलता का मार्ग धीरे-धीरे खुल रहा है, तरक्की का आनंद लें। अपने लगातार प्रयासों के लिए कार्यस्थल पर पहचान की अपेक्षा करें। शैक्षणिक रूप से स्थिर फोकस छात्रों को सही रास्ते पर बने रहने में मदद करेगा। यात्रा रोमांच और नए अनुभव लेकर आएगी। धनु राशि- बचत का आकलन करने और अपनी आर्थिक रणनीतियों में थोड़ा सुधार करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज नई चीजों को सीखने के लिए भी दिन अच्छा है। संतान की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। मकर राशि- संतान की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। सचेत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक आराम उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक आराम, रिफ्रेश होने के लिए सुकूल के पल अपने साथ बिताएं। हालांकि आज पर वित्तीय दबाव बढ़ सकता है, इसलिए समझदारी से बजट बनाना जरूरी है। कुंभ राशि- मन शांत रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। अपने माता-पिता के प्रति कृतज्ञता से पारिवारिक संबंधों में और ज्यादा गर्मजोशी और प्यार बढ़ने की संभावना है। अगर संपत्ति निवेश पर विचार कर रहे हैं, तो लॉन्ग टर्म दृष्टिकोण से समय के साथ लाभ मिलेगा। मीन राशि- कोई पुराना सहकर्मी करियर संबंधी दिलचस्प खबरें लेकर आ सकता है। फोकस में सुधार होगा और ऊर्जा का स्तर बना रहेगा। वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए आज बेकार के कर्ज लेने से बचें। भाई-बहन के साथ थोड़ी असहमति उत्पन्न हो सकती है लेकिन धैर्य से इसे सुलझाया जा सकता है।

12 अप्रैल को है हनुमान प्रकटोत्सव? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का विशेष महत्व है। साथ ही यह दिन बजरंगबली को समर्पित होता है। वहीं यह दिन हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। बजरंगबली को शक्ति, भक्ति और सेवा का प्रतीक माना जाता है। पंचांग के मुताबिक हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती को मनाने की परंपरा है। मान्यता है जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखकर हनुमान जी की उपासना करता है, उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। साथ ही कष्टों से छुटकारा मिलता है। इस साल हनुमान जयंती का पर्व 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त… हनुमान जयंती 2025 तिथि  वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 12 अप्रैल 2025 को प्रात: 03 बजकर 20 मिनट पर होगा। साथ ही अगले दिन 13 अप्रैल 2025 को सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर इसका अंत होगा। इसलिए हनुमान जयंती 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव शुभ मुहूर्त 2025 इस बार हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पहला मुहूर्त 12 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 34 मिनट से सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक है। इसके बाद दूसरा शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 46 मिनट से लेकर रात  8. 8 मिनट तक रहेगा। हनुमान जी के मंत्र 1. ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट 2. ॐ नमो भगवते हनुमते नमः 3. ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते. हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये। नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा। 4. ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा। हनुमान जयंती का धार्मिक महत्व धर्म ग्रंथों के अनुसार हनुमान जी ही एक ऐसे देव हैं जो आज भी पृथ्वी पर मौजूद हैं। इसलिए हनुमान जंयती के दिन बजरंगबली की पूजा- अर्चना करने से बल और बुद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। हनुमान जी की आरती आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की। आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।। जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके। अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।। आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।। दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुधि लाए। लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई। आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।। लंका जारि असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे। लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।आनि संजीवन प्राण उबारे। आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।। पैठी पाताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखारे। बाएं भुजा असुरदल मारे। दाहिने भुजा संत जन तारे। आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।। सुर-नर-मुनि जन आरती उतारें। जय जय जय हनुमान उचारें। कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई। आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।। लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई। जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै। आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की। आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

09 अप्रैल 2025 बुधवार सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- कार्यस्थल पर आपके अनुशासन से लाभ होगा। आपकी एनर्जी का स्तर बढ़ा रहेगा। आपको खर्चों को बुद्धिमानी से प्रबंधित करने में मदद मिलेगी, जिससे बेकार के खर्चों को रोका जा सकेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। वृषभ राशि- किसी सहकर्मी को आपकी मदद की जरूरत हो सकती है। अपनी प्राथमिकताओं से समझौता किए बिना मदद प्रदान करना महत्वपूर्ण होगा। संपत्ति को किराये पर देना एक लाभकारी कदम हो सकता है, जिससे लगातार आर्थिक लाभ मिलता है। मन प्रसन्न रहेगा। माता की सेहत में सुधार होगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मिथुन राशि- माता-पिता का साथ मिलने की संभावना है। अगर आप ड्राइव पर जा रहे हैं, तो अच्छे व शांति से भरे अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। आपकी बचत से समझौता किए बिना वित्तीय सुविधा आपकी पहुंच में है। बेकार के क्रोध से बचें और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कर्क राशि– आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। धन का आवक बढ़ेगा। कुछ जातकों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। कुछ लोगों को स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। कुछ जातक घर मरम्मत कराने या वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च कर सकते हैं। आज साथी या क्रश को प्रपोज करने का प्लान बना सकते हैं, आपको पॉजिटिव फीडबैक मिलेगा। सिंह राशि– आज आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। इसलिए वर्कलाइफ व प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन महत्वपूर्ण है। आर्थिक प्लानिंग सफल हो रही है, लेकिन स्थिरता बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास की जरूरत है। व्यावसायिक रूप से आप अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। कन्या राशि- आज आप पूरे दिन आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। आर्थिक विकास स्थिर है, जो भविष्य की लग्जरी लाइफ का रास्ता खोलेगा। आज किसी रिश्तेदार की आदतें आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं, लेकिन समझदारी किसी भी निराशा को कम कर देगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तुला राशि- अपने शरीर के संकेतों पर ध्यान दें। अपने आप पर बहुत ज्यादा दबाव डालने से बेकार की थकान हो सकती है। अगर कमीशन बेस्ड काम करते हैं, तो उतार-चढ़ाव की उम्मीद कर सकते हैं जिसके लिए सावधानीपूर्वक प्लानिंग बनाने की जरूरत है। करियर में वृद्धि होगी। घर में छोटी-मोटी असहमति तनाव का कारण बन सकती है। वृश्चिक राशि- आज छोटे-मोटे एडजस्टमेंट को करके आप आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। समय को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने की आपकी क्षमता आपके कार्यभार को हल्का रखेगी। किसी बुजुर्ग के साथ बातचीत से पारिवारिक मामले में अप्रत्याशित जानकारी मिल सकती है। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर बेहतर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। धनु राशि- संपत्ति निवेश में प्रबल संभावनाएं दिख रही हैं। अवसर का बुद्धिमानी से लाभ उठायें। आज अपने आप पर ज्यादा मेहनत करने से बचें। आर्थिक चिंताओं पर ध्यान देने की जरूरत है, लेकिन हल पहुंच के भीतर हैं। काम से जुड़ा तनाव सामने आ सकता है, लेकिन शांति से जवाब देने से समस्या का बेहतर समाधान निकलेगा। मकर राशि– परिवार में किसी बच्चे को गाइडेंस की जरूरत हो सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा। कोई सुखद आर्थिक सरप्राइज आपका दिन अच्छा बना सकता है। काम के प्रति आपके समर्पण को अच्छी पहचान मिल रही है।शैक्षणिक रूप से स्थिर तरक्की आपको अपने लक्ष्यों की ओर ले जाएगी। कुंभ राशि– आपकी आय आपकी जरूरतों को सपोर्ट करती है, लेकिन सावधानी से बजट बनाने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कड़ी मेहनत भविष्य की करियर उपलब्धियों के लिए मजबूत नींव रख रही है। अगर यात्रा कर रहे हैं, तो अच्छी तरह से तैयार रहने से एक सहज और सुखद अनुभव सुनिश्चित होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय में लाभ के अवसर मिलेंगे। मीन राशि- आज आप ज्यादा एनर्जेटिक और बेहतर सेहत महसूस करने की संभावना है। आय स्रोतों से परिणाम मिलने में समय लग सकता है, लेकिन लाभ मिलेगा। व्यावसायिक तौर पर आप एक महत्वपूर्ण सफलता के कगार पर हैं, ध्यान केंद्रित रखें। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शादी से पहले जरूरी है ग्रह शांति पूजा, जाने क्यों ?

हिन्दू धर्म में ग्रह शांति पूजा एक वैदिक अनुष्ठान है जो कुंडली में ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण होने वाले नकारात्मक प्रभावों को कम करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि नवग्रहों (सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु) का हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है. जब ये ग्रह अनुकूल स्थिति में नहीं होते हैं, तो व्यक्ति को स्वास्थ्य, धन, करियर, रिश्तों और अन्य क्षेत्रों में बाधाओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. ग्रह शांति पूजा में संबंधित ग्रहों के मंत्रों का जाप, हवन (अग्नि अनुष्ठान) और कुछ विशेष वस्तुओं का दान किया जाता है. यह पूजा किसी योग्य पंडित या ज्योतिषी द्वारा शुभ मुहूर्त में संपन्न कराई जाती है. प्रत्येक ग्रह के लिए अलग-अलग मंत्र और पूजा विधियां होती हैं. शादी से पहले ग्रह शांति पूजा क्यों जरूरी? हिन्दू धर्म में शादी से पहले ग्रह शांति पूजा कराने का विशेष महत्व माना जाता है. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए विवाह दो अलग-अलग व्यक्तियों और परिवारों का मिलन होता है. कुंडली में ग्रहों की अनुकूलता वैवाहिक जीवन में प्रेम, तालमेल और सुख-शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. ग्रह शांति पूजा से दोनों की कुंडलियों में ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है, जिससे भविष्य में होने वाले मतभेदों और परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है. बाधाओं का निवारण विवाह में कई तरह की अड़चनें आ सकती हैं, जैसे कि कुंडली मिलान में दोष, मांगलिक दोष या अन्य ग्रहों की अशुभ स्थितियां. ग्रह शांति पूजा इन बाधाओं को दूर करने और निर्विघ्न विवाह संपन्न कराने में सहायक मानी जाती है. स्वास्थ्य और समृद्धि ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति वर और वधू दोनों के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है. ग्रह शांति पूजा से ग्रहों को शांत करके अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की जाती है. नकारात्मक ऊर्जा शादी की प्रक्रिया में कई तरह की रस्में और लोग शामिल होते हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ने की संभावना रहती है. ग्रह शांति पूजा से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. पारिवारिक सुख नवविवाहित जोड़े के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे, इसके लिए भी शादी से पहले ग्रह शांति पूजा कराई जाती है. यह न केवल जोड़े के लिए बल्कि दोनों परिवारों के लिए भी सकारात्मकता लाती है. कुल परंपरा कई परिवारों में शादी से पहले ग्रह शांति पूजा कराने की परंपरा होती है, जिसे वे अपने कुल और पूर्वजों के आशीर्वाद के रूप में मानते हैं. शादी से पहले ग्रह शांति पूजा कराना एक महत्वपूर्ण उपाय है जिससे वर और वधू का भविष्य सुखमय और खुशहाल बना रहे, और उनके जीवन में आने वाली संभावित बाधाओं को कम किया जा सके. यह ग्रहों के आशीर्वाद और सकारात्मक ऊर्जा को प्राप्त करने का एक तरीका है.

मंगलवार 08 अप्रैल 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

मेष राशि– आज मेष राशि वालों को धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति करेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों को सपोर्ट मिलेगा। नई स्किल सीखें। आज क्रिएटिविटी और इनोवेटिव आइडियाज के साथ किए गए कार्य बेहतर रिजल्ट देंगे। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। उनके साथ नाइट डेट या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को आज पुराने इनवेस्टमेंट से धन लाभ होगा। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। लेकिन कार्यों में देरी आएगी। सभी कार्य रुक-रुककर चलेंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। रिश्तों में प्यार और रोमांस जगेगा। साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सिंगल जातकों की लव लाइफ में किसी दिलचस्प व्यक्ति की एंट्री होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मिथुन राशि– मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। घर में धर्म-कर्म के कार्यक्रम आयोजित हो सकते हैं। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वाणी में मधुरता आएगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। सहकर्मियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिलेगी। कर्क राशि– आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। धन का आवक बढ़ेगा। कुछ जातकों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। कुछ लोगों को स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। कुछ जातक घर मरम्मत कराने या वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च कर सकते हैं। आज साथी या क्रश को प्रपोज करने का प्लान बना सकते हैं, आपको पॉजिटिव फीडबैक मिलेगा। सिंह राशि- आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। सोच-समझकर किए गए निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। लेकिन मानसिक अशांति रहेगी। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। कुछ लोगों का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। रात्रि में वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक के नियमों का पालन करें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ अच्छी रहेगी। आज सिंगल जातकों की जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। कन्या राशि- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। ऑफिस में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। लेकिन कार्यों की चुनौती भी बढ़ेगी। रिश्तों में उतार-चढ़ाव संभव है। कुछ जातक फैमिली और फ्रेंड्स के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। आज धन का लेन-देन होशियारी से करें। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। तुला राशि– आज तुला राशि वालों को पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस मे बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। आज आपको शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। सिंगल जातकों की नए लोगों से मुलाकात होगी। लव लाइफ में दिलचस्प मोड़ आएंगे। साथी संग रिश्ता मजबूत और गहरा होगा। वृश्चिक राशि- जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए अवसरों पर नजर रखें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। कुछ जातक भूमि या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। यात्रा के योग बनेंगे। मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। रिश्तों में प्यार और रोमांस भरपूर रहेगा। धनु राशि- आज धनु राशि वालों को व्यापार में धन लाभ होगा। आय के नए साधन बनेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में बड़े बदलाव होंगे। कुछ लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। पर्याप्त नींद लें। कार्यों का स्ट्रेस घर न लाएं। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। साथी का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। मकर राशि- आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में धन खर्च करने का फैसला न लें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। कुछ लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। करियर में नई उपलब्धि हासिल होगी। परिजनों के साथ किसी फैमिली फंक्शन में शामिल होंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगा। शाम तक रिलेशनशिप की सभी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। कुंभ राशि– धन का प्रबंधन होशियारी से करें। धन बचत करें। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की नई जिम्मेदारी बढ़ेगी। लेकिन कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। फैमिली के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करें। कुछ लोगों को आज प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई-बहनों के सहयोग से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। करियर में अपार सफलता मिलेगी। हर कार्य के उम्मीद से भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। रोमांटिक लाइफ में इमोशनल डिस्टर्बेंस रहेगी। आज भावुक होकर कोई निर्णय न लें। मीन राशि- आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। सरकारी कर्मचारियों का पदोन्नति हो सकता है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशहाली आएगी। प्रियजन से मुलाकात होगी। यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आय में वृद्धि के नवीन स्त्रोत बनेंगे। सिंगल जातकों की अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी से लोग इंप्रेस होंगे। जीवन में ऊर्जा और उत्साह … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet