LATEST NEWS

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह एकात्म पर्व आचार्य शंकर प्रकटोत्सव शंकरदूत शिक्षा आरक्षण समारोह के लिए ओंकारेश्वर पहुंचे

भोपाल मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार सुबह एकात्म पर्व आचार्य शंकर प्रकटोत्सव शंकरदूत शिक्षा आरक्षण समारोह के लिए ओंकारेश्वर पहुंचे। पूज्य अवधेशानंद महाराज के पावन सानिध्य में एकात्म धाम में महर्षि संदीपनी वेद विद्या पीठ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूज्य संतों के साथ ‘एकात्म धाम’ पुस्तक का विमोचन किया। यहां उन्होंने जूना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंदजी जी से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आचार्य शंकराचार्य प्रकटोत्सव पर ओंकारेश्वर में शंकर दूत शिक्षा एवं अलंकरण समारोह में संतों का सम्मान किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आचार्य शंकराचार्य प्रकटोत्सव पर ओंकारेश्वर में एकात्म पर्व के समापन समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में एकात्म धाम की यज्ञशाला में पवित्र यज्ञ में आहुति देकर यज्ञ की परिक्रमा की।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने NHDC गेस्ट हाउस ओंकारेश्वर में स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से सौजन्य भेंट की। सीएम डॉ. मोहन यादव सुबह करीब 7 बजे इंदौर से ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर में पांच दिवसीय आचार्य शंकर प्राकट्य उत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। दोपहर में वे इंदौर लौटेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शाम को वे भोपाल के लिए रवाना होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री गुरुवार देर रात इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे सीधे रात्रि विश्राम के लिए रेसीडेंसी कोठी चले गए। हालांकि पहले मुख्यमंत्री को रात करीब 8:40 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचना था। यहां से उन्हें ओंकारेश्वर रवाना होकर वहीं रात्रि विश्राम करना था, लेकिन खंडवा के हरसूद से लौटने में देरी होने के कारण वे इंदौर में ही रुक गए।

भोपाल में छात्राओं से रेप मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार,बंगाल में लोकेशन मिली, बिहार के नबील के ही कमरे का इस्तेमाल हुआ

भोपाल आरोपी नबील खान अशोका गार्डन पुलिस की गिरफ्त में आया है। कुल 5 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, एक आरोपी अबरार गिरफ्त से बाहर है।भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप और वीडियो बनाने के मामले में फरार आरोपी नबील खान अशोका गार्डन पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। एफआईआर की भनक लगने के बाद वह बंगाल भाग गया था।राजधानी भोपाल के निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म और उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी नबील ही छात्राओं से दुष्कर्म के दौरान वीडियो शूट करता था और अपने लैपटॉप में रखता था. भोपाल कॉलेज रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद केस में सामने आई कुल 5 छात्राएं गौरतलब है चर्चित भोपाल निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद केस में अब तक कुल 5 छात्राएं सामने आई हैं. बुधवार को खुलासा हुआ था कि गैंग सरगना फरहान अली उर्फ फराज पीड़िताओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियोज को एक पोर्न साइट्स पर बेचने वाला था. फरहान 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में पुलिस ने मास्टरमाइंड फरहान खान को 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सोमवार को वकीलों के हमले के बाद आरोपी को जस्टिस नीलम मिश्रा की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। गैंग सरगना फरहान अली उर्फ फऱाज के खिलाफ दर्ज हुआ गैंगरेप का मामला रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल पुलिस ने छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और लव जिहाद मामले में आरोपी और गैंग सरगना फरहान अली उर्फ फऱाज के खिलाफ अब गैंगरेप का मामला दर्ज किया है. गुरुवार को उसकी पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद फरहान को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे फिर जेल भेज दिया गया.   फरहान की गिरफ्तारी के बाद भोपाल फरार हो गए थे अबरार और नबील रिपोर्ट के मुताबिक मामले में गैंग सरगना फरहान समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो शूट करने के आरोपी अबरार और नबील फरार हो गए हैं. बताया जाता है, जिस कमरे में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाये जाते थे, वो कमरे अबरार और नबील के थे और वीडियोज उन्हीं दोनों के लैपटॉप में सेव थे. आरोपी साहिल की डांस एकेडमी में डांस सीखने आती थीं 30 हिन्दू लड़कियां मामले में गिरफ्तार आरोपी और डांस एकेडमी संचालक साहिल के डांस क्लब में करीब 30 से अधिक हिंदू लड़कियों के पंजीकरण का रिकॉर्ड मिला है, जिनमें कई युवतियों के साथ दुष्कर्म के बाद आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए और आरोपी साहिल खुद उन्हें ब्लैकमेल कर नाइट क्लब, पार्टी, हाईप्रोफाइल होटल्स में ले जाता था. एक-दूसरे के साथ वीडियो शेयर करते थे सभी आरोपी मामले में खुलासा हुआ है कि लड़कियों को कोल्ड ड्रिंक के साथ शराब पिलाई जाती थी। इसके बाद बारी-बारी से आरोपी अलग-अलग काम के बहाने से चले जाते थे। फिर फरहान छात्राओं के साथ मारपीट कर रेप करता था। इन वीडियोज को फरहान, अबरार, नबील और अली एक-दूसरे से शेयर करते थे। लड़की नहीं आती तो वीडियो वायरल करने की धमकी सभी आरोपी अपने-अपने मोबाइल, लैपटॉप में सिक्योर फोल्डर में इन्हें सेव रखते थे। जब कोई लड़की आरोपियों के बुलाने पर नहीं आती तो इन वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जाती थी। अबरार और नबील अपने कमरे का इस्तेमाल करने की एवज में फरहान से पैसे लेते थे। लड़कियों को लाने और छोड़ने का काम भी यही करते थे। नबील खान के बाद अब पुलिस को अबरार की तलाश नबील की गिरफ्तारी के बाद भोपाल पुलिस की एक टीम छठे आरोपी अबरार की तलाश में बिहार में डेरा डाले हुए हैं। दस से अधिक ठिकानों पर दबिश दी जा चुकी है। एक दर्जन से अधिक रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की जा चुकी है।वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। अबरार की लास्ट लोकेशन मुर्शिदाबाद में ट्रेस की गई थी। हालांकि, वह भी मूल रूप से बिहार का ही रहने वाला है। गैंगरेप कांड के आरोपियों की पूरी कुंडली जानें… इस तरह लड़कियों को बनाते थे निशाना मध्यप्रदेश के भोपाल में लव जिहाद और गैंगरेप का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई. 6 मुस्लिम युवकों का एक गैंग, जिसक काम था हिंदू लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाना. उनका ब्रेन वॉश करना और फिर रेप करना. उसके बाद अपने साथियों से गैंगरेप करवाना. भोपाल में हुए लव जिहाद और गैंग रेप कांड में दबोचे गए आरोपियों का कच्चा चिट्ठा आज हम आपके सामने खोलने जा रहे हैं. गैंगरेप के एक एक आरोपी का पूरा कर्मकांड हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. इनकी काली करतूतों को सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. आरोपी नंबर 1- फरहान सबसे पहले बात इस गैंग के सरगना फरहान की. MBA पास फरहान खान हिंदू लड़कियों को सबसे पहले अपने प्रेम जाल में फंसाता था और फिर रेप करता था. उस रेप की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाता और बाद में वो वीडियो दिखाकर पीड़ित लड़कियों को ब्लैकमेल करता था. इसी तरह का उसने अपना एक गैंग तैयार कर साथियों से भी ये काम करवाना शुरू किया और उनके अश्लील वीडियो मंगवाता रहा. फिर उन पीड़िताओं को सा​थियों की मदद से अपने पास बुलवाता और वीडिया दिखाकर रेप करता था लेकिन भोपाल पुलिस ने फरहान को दबोच लिया है. आरोपी नंबर 2- साहिल खान साहिल खान, फरहान के गैंग की मुख्य कड़ी है. मूल रूप से पन्ना का रहने वाला था लेकिन अशोक गार्डन इलाके में रहकर डांस क्लास चलाता था. जिसमें करीब 30 हिंदू लड़कियां आती थी. यही साहिल का टारगेट था. झूठे प्रेम जाल में फंसाकर उनका रेप करना. बाद में वही वीडियो दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करना. आरोपी नंबर 3- अली खान अली पर आरोप है कि उसने एक छात्रा को लव जिहाद के मायाजाल में फंसाकर रेप किया और बाद में उसका अश्लील वीडियो फरहान को भेजा. फिर वीडियो के आधार पर ब्लैकमेलिंग का दौर शुरू हुआ और छात्रा को फरहान के साथ भी अवैध संबंध बनाने को मजबूर किया गया. आरोपी नंबर 4- साद साद मैकेनिक था और फरहान का जिगरी यार था. वो लड़कियों को लाने-ले जाने का … Read more

जातिगत जनगणना में मुस्लिम केवल मुस्लिम से नहीं जाना जाएगा, पठान, अंसारी , लोहार चालीस जातियां है: मंत्री विजयवर्गीय

इंदौर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय  अपनी विधानसभा की 200 आंगनबाड़ी केंद्रों और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरत की सामग्री वितरित करने पहुंचे थे. कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राहुल गांधी सहित पाकिस्तान पर जवाबी हमला बोला. राहुल गांधी के जातिगत जनगणना के सवाल पर हमला बोलते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ”वह छोटी बुद्धि के हैं उन्हें समझ नहीं आएगा कि जातिगत जनगणना सबकी होगी. हिंदू की भी होगी मुस्लिम की भी होगी. मुस्लिम केवल मुस्लिम से नहीं जाना जाएगा. ये पठान कौन है, अंसारी कौन है, लोहार कौन है. चालीस जातियां है, मुस्लिम समाज में उनकी भी जाति गिनी जाएगी. ऐसा नहीं के सीधा के सीधा अल्पसंख्यक के नाम से आरक्षण ले ले. सबकी जाति गणना होगी. अभी उन्हें समझ नहीं आ रहा कि मोदी जी ने जो निर्णय लिया तो उसके पीछे उन्होंने एक बहुत अच्छी रणनीति के लिए काम किया”. वहीं पाकिस्तानी सांसद के भड़काऊ बयान के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ”सेना के चीफ युद्ध में यदि जिंदा रहे तो नमाज पढ़ेंगे. युद्ध होगा तो पाकिस्तान 24 घंटे में साफ हो सकता है. वह हमारी क्षमता है, हमारी क्षमता का आंकलन अभी पाकिस्तान को नहीं है, इसलिए वह बड़ी-बड़ी बाते करते हैं. जो दहाड़ते हैं बेकार में, वह कुछ नहीं कर पाते और जो चुप रहते हैं, वह काम करते हैं”. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कहा, ”भारत ने कभी नहीं कहा कि हम लाहौर में जाकर झंडा गाड़ेंगे. युद्ध होगा जब बताएंगे उन्हें. भारत की क्षमता का पता नहीं उन्हें वह बस लंबी-लंबी बात कर रहे हैं. जब युद्ध हुआ तो 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान का नक्शा मिट जाएगा. बड़ी बड़ी बात करने वाले किस कब्र होंगे उन्हें ढूंढना पड़ेगा”. कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के अभी युद्ध की कोई जरूरत नहीं वाले बयान पर उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया तो मंच पर ही अधिकारी को थप्पड़ मार देते हैं. उनकी उम्र बहुत हो गई है और ऐसी उम्र के लोग ऐसी बहकी बहकी बातें कर सकते हैं. भोपाल लव जिहाद मामले पर कहा, ”यह षडयंत्र काफी दिनों से भोपाल में हो रहा है. भोपाल में हर रोज एक हिन्दू लड़की मुस्लिम नवजवानों का शिकार हो रही है. मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है. भोपाल नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों से कह रहा हूं कि वे नेतागीरी कर रहे हैं, साथ-साथ वह यह भी देखें लव जिहाद के माध्यम से समाज के अंदर विषमता का जहर कौन फैला रहा है, उसकी भी चिंता करें चाहे सांसद हो या विधायक”.

विदिशा में बारातियों से भरी गाडी पलटी, 4 लोगों की मौत, 13 घायल; CM ने किया मुआवजे का ऐलान

भोपाल मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में शुक्रवार को तड़के बारातियों को ले जा रही एक जीप पलटने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। विदिशा जिला कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे लटेरी कस्बे के पास हुआ, जब बारातियों को ले जा रही एक जीप इंदौर से सिरोंज लौट रही थी। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी का इलाज विदिशा और लटेरी के अस्पतालों में चल रहा है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नारायण (20), गोकुल (18), बसंती बाई (32) और हजारी (40) के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा बचाव कार्य में मदद के लिए मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”विदिशा जिले के लटेरी तहसील क्षेत्र में इंदौर से सिरोंज जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत ही दुखद है। दु:ख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी शोक संवेदनाएं हैं। जिला प्रशासन की मदद से दुर्घटना में हुए घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए उचित व्यवस्था की गई है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 2-2 लाख रुपये एवं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ।।ॐ शांति।।”

NIA की टीम आतंकी फिरोज खान को रतलाम लेकर पहुंची, मच गया हड़कंप

रतलाम मध्य प्रदेश के रतलाम से गिरफ्तार आतंकी फिरोज खान को लेकर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) और राजस्थान पुलिस की एक संयुक्त टीम रतलाम पहुंची हुई है। टीम ने फिरोज को संबंधित स्थानों पर ले जाकर वहां का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई आतंकवादी गतिविधियों की जांच के सिलसिले में की गई थी, ताकि आतंकी नेटवर्क और उनके द्वारा उपयोग की गई जगहों के बारे में और जानकारी मिल सके। एनआईए और राजस्थान पुलिस की टीम ने फिरोज के साथ स्टेशन रोड थाने में भी पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फिरोज से पूछताछ जारी है और उसकी गिरफ्तारी के बाद अब अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि फिरोज की गिरफ्तारी से आतंकी गतिविधियों के बारे में जरूरी जानकारी मिल सकती है, जो आगे की जांच के लिए सहायक साबित होगी। फिरोज खान की गिरफ्तारी     बता दें कि कुछ दिन पहले, रतलाम पुलिस ने फिरोज खान को गिरफ्तार किया था, जो काफी समय से फरार था और उस पर 5 लाख का इनाम भी घोषित था। फिरोज को जयपुर बम ब्लास्ट मामले में वांटेड था। यह गिरफ्तारी रतलाम पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही थी, लेकिन अब एनआईए की कार्रवाई ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है। फिरोज खान का आतंकवादी नेटवर्क फिरोज खान 2022 में जयपुर बम ब्लास्ट को दोहराने की साजिश में शामिल था, और एनआईए के मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में उसका नाम था। उसे 2 अप्रैल को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जब वह ईद के मौके पर अपनी बहन से मिलने आया था। पुलिस को इनपुट मिला था कि वह अपनी बहन के घर पर ठहरने वाला है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। एनआईए की जांच का दायरा बढ़ा एनआईए द्वारा की गई ताजा कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि रतलाम में आतंकवादियों का नेटवर्क सक्रिय था और यह जांच अब और गहरी हो गई है। एनआईए के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

सागर आकर रहने वाली एक छात्रा से मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया

 सागर  पढ़ाई के लिए सागर आकर रहने वाली एक छात्रा से मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित युवक ने लड़की पर धर्म बदलकर मुस्लिम बनने का दबाव भी डाला। बुधवार को शनि मंदिर सदर के पास आरोपित ने युवती को फिर से धमकी दी। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपित पर मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती पीड़िता मूल रूप से पन्ना जिले की रहने वाली है और सागर में रहकर पढ़ाई कर रही है। मार्च 2024 में गोपालगंज क्षेत्र में रह रही थी। तभी ‘नमन’ नाम की आईडी से इंस्टाग्राम पर मैसेज आया। पूछने पर युवक ने खुद को “गोलू, मकरोनिया” निवासी बताया। माथे पर तिलक, मंदिर की सैर और शादी का वादा चैटिंग के बाद बातचीत बढ़ी और मोबाइल नंबर भी ले लिया। मुलाकातें शुरू हुईं। युवक हमेशा खुद को हिंदू बताता था। माथे पर तिलक लगाकर आता और मंदिर घुमाने ले जाता। मई-जून में युवक ने पीड़िता को मकरोनिया में नया रूम दिलाया। बर्थडे पर किया दुष्कर्म, फिर देता रहा धमकी 18 जुलाई 2024 को बर्थडे मनाने के बहाने युवक कमरे पर आया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बदनाम करने की धमकी देता रहा। असलियत पता चली तो किया किनारा अक्टूबर 2024 में युवती को पता चला कि युवक का असली नाम फरहान मकरानी है, जो सदर कैंट क्षेत्र का रहने वाला है। इसके बाद उसने दूरी बना ली। लेकिन 7 दिसंबर की रात फरहान फिर कमरे पर आया, जबरन संबंध बनाए और धर्म बदलने का दबाव डाला। मंदिर के पास मिली धमकी, थाने पहुंची पीड़िता 30 अप्रैल को भगवानगंज स्थित शनि मंदिर दर्शन के दौरान फरहान और उसका दोस्त रोहित मिले। वहां भी धर्म परिवर्तन की बात कहकर धमकी दी गई उसने बोला कि “अगर धर्म नहीं बदला तो जान से मार देंगे।” इसके बाद पीड़िता मौके से भागी और परिचितों को घटना बताकर थाने पहुंची। पुलिस ने दर्ज किया मामला महिला थाना पुलिस ने फरहान मकरानी और उसके दोस्त रोहित कुशवाहा के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।     जानकारी के अनुसार दूसरे जिले से सागर में आकर निजी काॅलेज से बीएड की पढ़ाई करने वाली 22 वर्षीय युवती ने बताया कि वह मकरोनिया में किराए का कमरा लेकर रहती है।     इसके पहले वर्ष 2022 में वह गोपालगंज थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में रहती थी। जहां एक दिन सोशल मीडिया पर उसके पास गोलू नाम के शख्स का संदेश आया, जहां उसकी बात हुई।     इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। युवती ने बताया कि उसने अपना नाम गोलू निवासी मकरोनिया बताया। आरोपित लड़की के पास हमेशा माथे पर टीका लगाकर आता था।     आरोपित युवक उसे बैजरा मंदिर और बहेरिया शंकरजी मंदिर में ले जाता और खुद काे हिंदू बताता। मई-जून 2024 में आरोपित ने उसका रूम बदलवा कर मकरोनिया में दूसरी जगह दिलवा दिया।     बारिश के समय वर्ष 2024 में जन्मदिन पर आरोपित उसके कमरे में आया और केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया। इसके बाद उसने कमरे में दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।     इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपित शरीरिक शोषण करता रहा।     अक्टूबर 2024 में एक दिन लड़की को पता चला कि उसके आरोपित का नाम गोलू नहीं बल्कि फरहान मकरानी है, जो सदर केंट का रहने वाला है।     लड़की को उसके मुस्लिम होने की जानकारी लगने के बाद उसने आरोपित से बातचीत कम कर दी।     सात दिसंबर 2024 को रात करीब आठ बजे आरोपित उसके कमरे में आया और उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया और धर्म बदलने का दबाव बनाया।     30 अप्रैल 2025 को लड़की शनि मंदिर गई थी, जहां आरोपित फरहान अपने दोस्त रोहित के साथ आया।     लड़की को धमकाते हुए धर्म बदलने के लिए कहने लगा, जिसके बाद लड़की ने यह बात स्थानीय परिचितों और अपनी बहन को बताई।     बहन के साथ वह महिला थाने पहुंची, जहां लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित फरहान मकरानी और उसके दोस्त रोहित कुशवाहा निवासी पुरानी सदर सागर पर धारा 64(2) (द्व), 351(3), 3 (5) बीएनएस, 3/5 मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला कायम कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।  

कायस्थ समाज के आराध्य देव देवाधिदेव चित्रगुप्त जी महाराज के प्राकटयोत्सव पर्व 04 मई

भोपाल म.प्र.युवा कायस्थ संगठन,  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, चित्रगुप्त समाज,  जिला चित्रगुप्त कल्याण मंडल सहित भोपाल के समस्त 22 कायस्थ समाज के संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में कायस्थ समाज के आराध्य देव देवाधिदेव चित्रगुप्त जी महाराज के प्राकटयोत्सव पर्व दिनांक 04 मई, 2025 को सांय  5.00 बजे भोपाल के जवाहर चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर से एक विशाल  शोभा यात्रा चल-समारोह के रूप में आरंभ होगी, जिसे अभाकाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व म.प्र.शासन के माननीय सहकारिता व खेलकूद तथा युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग जी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे ।  इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हमें सामाजिक एकजुटता व शक्ति को दिखाने के लिए बड़ी संख्या में सपरिवार उपस्थित हों ।   सभी संगठनों व समाजों के लोग अपने-अपने क्षेत्र में काम करें, लेकिन हमारा उद्देश्य यह हो कि सम्पूर्ण हिन्दु समाज एकजुट हो। चल समारोह में सभी लोग पैदल अपने परिवार के सदस्यों के साथ चलेंगे, सभी की गाड़ियां डीजे, बग्गी, ऊंट, घोड़ों के पीछे चलेंगी ।  चल समारोह चित्रगुप्त मंदिर जवाहर चौक से आरंभ होकर टी.टी.नगर से रोशनपुरा होकर वापस पहुंचेगा, रास्ते में अनेक जगह मंच बनाकर फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत होगा व छाछ और शरबत भी पिलाया जायेगा । बैठक  सर्वश्री अजय श्रीवास्तव नीलू, सुनील श्रीवास्तव, श्री दीपक खरे, संजीव श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, पंकज कुलश्रेष्ठ, मेजर जनरल श्याम शंकर श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, राजेश नारायण श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, दीप श्रीवास्तव, , वेदाशीष रानू, शैलेन्द्र निगम, मीना श्रीवास्तव, राशि सक्सेना, राजकुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में अभाकाम, चित्रगुप्त समाज, न्यू मार्केट, बाग मुगालिया, कायस्थ संसद, ईरावती चित्रगुप्त संस्कृति एवं सामाजिक न्याय,  जिला चित्रगुप्त कल्याण मंडल 1100, कायस्थ मंडल नगरीय क्षेत्र होशंगाबाद रोड, राजा किशन राम पार्वती बाई ट्रस्ट, नेवरी, कायस्थ कुलम कटारा हिल्स के पदाधिकारीगण व अन्य सामाजिक बंधु भी उपस्थित हुए। यह बैठक श्री विश्वास कैलाश सारंग के कार्यालय में सम्पन्न हुई।

भोपाल मंडल में CEIR पोर्टल के माध्यम से चोरी गया मोबाइल फोन बरामद, रेलवे सुरक्षा बल की डिजिटल सतर्कता लाई रंग

भोपाल भोपाल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और उनकी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर लगातार नवाचारों को अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भोपाल मंडल की साइबर सेल ने पहली बार दूरसंचार विभाग के ‘सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR)’ पोर्टल के माध्यम से चोरी हुआ मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ढूंढ़ निकाला और यात्री को लौटाकर एक ऐतिहासिक पहल की है। दिनांक 25 अप्रैल 2025 को ‘रेल मदद’ पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता श्री मुरु द्वारा इटारसी स्टेशन पर यात्रा के दौरान उनका मोबाइल चोरी होने की जानकारी दी गई थी। चूंकि यात्री ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी, इसलिए आरपीएफ साइबर सेल द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शिकायत का निपटान किया गया। साइबर सेल, भोपाल ने निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मोबाइल को CEIR पोर्टल के माध्यम से ब्लॉक किया, जिससे वह उपयोग में नहीं लाया जा सके। दिनांक 26 अप्रैल को मोबाइल को भोपाल क्षेत्र में ट्रेस किया गया, और जांच में पता चला कि यह श्री प्रवीन नामक व्यक्ति के पास है। संबंधित व्यक्ति को संपर्क कर मोबाइल निकटतम आरपीएफ पोस्ट पर जमा कराने के लिए कहा गया, और उन्होंने 30 अप्रैल को आरपीएफ पोस्ट – रानी कमलापति में मोबाइल जमा कर दिया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि – “यह पहला मौका है जब भोपाल मंडल में CEIR पोर्टल के माध्यम से एक यात्री की खोई हुई संपत्ति को इतनी दक्षता और पारदर्शिता के साथ बरामद कर लौटाया गया है। इस पहल से यात्रियों के बीच भरोसा और रेलवे की छवि दोनों मजबूत होती है।” ज्ञात हो कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने हाल ही में दूरसंचार विभाग के सहयोग से पूरे देश में CEIR पोर्टल को लागू किया है। यह पोर्टल चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन को IMEI नंबर के माध्यम से ब्लॉक, ट्रैक व रिकवर करने में मदद करता है। इसका उद्देश्य मोबाइल चोरी रोकने के साथ-साथ ऐसे उपकरणों की अवैध बिक्री को नियंत्रित करना भी है। इस प्रयास के माध्यम से रेल यात्री अब रेल मदद, 139 हेल्पलाइन या आरपीएफ से सीधे संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बिना एफआईआर के भी, CEIR के ज़रिए मोबाइल की रिकवरी की जा सकती है। भोपाल मंडल की यह सफलता यह दर्शाती है कि अब डिजिटल ट्रैकिंग और तकनीकी दक्षता से लैस रेलवे प्रशासन यात्रियों को न केवल बेहतर सेवा दे रहा है, बल्कि उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए भी सजग और सक्रिय है।

कोरी कोली समाज कल्याण समिति ने श्यामपुर में अक्षय तृतीया पर निःशुल्क कन्या विवाह सम्मेलन आयोजित किया

श्यामपुर दिनांक 30.04.2025 को कोरी कोली समाज कल्याण समिति रजिस्टर्ड  मध्य प्रदेश शाखा जिला सीहोर तहसील श्यामपुर के तत्वाधान में अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में निःशुल्क कन्या विवाह सम्मेलन कोली समाज द्वारा आयोजित किया गया । जिसमें संस्था द्वारा 04  जोड़ो का वैवाहिक कार्य संपन्न कराया गया। समाज द्वारा वरों की बारात बस स्टैंड से कार्यक्रम स्थल तक निकाली गई ।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भोपाल नगर निगम वार्ड 48 के पार्षद अरविन्द वर्मा द्वारा की गई जिसमें संस्था के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र शाक्य, सचिव सुनील शाक्य एवं ग्राम सरपंच नवीन ताराचंद जी चौहान अखिल भारतीय कोली समाज संस्था के राष्ट्रीय सचिव एस के पंथी जी, युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष रोनी अतरौलिया,  जनपद सदस्य श्री विनोद जी परिहार एवं ग्राम गुलखेड़ी सरपंच एवं भारतीय जनता पार्टी से श्यामपुर मंडल अध्यक्ष श्री अजय जी ठाकुर उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री योगेन्द्र शंकवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाजजनों द्वारा वैवाहिक जोड़ो को उपहार स्वरूप सामग्री भेंट कर उनके सुखी दाम्पत्य जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

लटेरी की आरी घाटी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा, 3 की मौत, 12 घायल…

 विदिशा  विदिशा जिले के लटेरी तहसील में आरी घाटी के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब बारात लेकर एक पिकअप वाहन सिरोंज से लौट रहा था और आरी घाटी के समीप असंतुलित होकर पलट(Lateri road accident) गया। जानकारी के अनुसार, इंदौर के पास मानपुर तहसील के आंवलीपुरा गांव से बारात सिरोंज आई थी। आदिवासी परिवार में शादी समारोह के बाद रात में बारात लौट रही थी कि तभी यह हादसा हो गया। घायलों को तत्काल लटेरी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। लटेरी एसडीओपी अजय मिश्रा ने बताया कि पिकअप वाहन में बाराती शामिल थे वहीं दूल्हा-दुल्हन दूसरे वहां से आ रहे थे। गाड़ी में 16 बाराती सवार थे इनमें से चार घायलों को विदिशा जिला अस्पताल(Vidisha Accident News) रेफर किया गया है। ये हुए घायल दुर्घटना में घायल लोगों में हेमराज टाकिया(आदिवासी) (12), हजारी उर्फ बिहारी (40), लक्ष्मी बाई (22), द्वारकी बाई (35), सांतिबाई (30), अजय (13), छोटू (12), किशोर (13), जितेन्द्र (16), नंदू (40), तूफान (25), और रानी (3) शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज लटेरी अस्पताल में चल रहा है। वहीं मृतकों की पहचान आंवलीपुरा निवासी नारायण (20), करमदिया रतलाम निवासी गोकुल (18) और बरोद खंडवा निवासी बंसती बाई (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को दी शुभकामनाएं, आशीर्वाद और बधाई

सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता का हैं सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल्याणियों का पुनर्विवाह एक पवित्र कार्य सामाजिक समरसता का महाकुंभ मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह : पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव गढ़ाकोटा में 3,219 नव दंपत्ति बंधे परिणय सूत्र में मुख्यमंत्री सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को दी शुभकामनाएं, आशीर्वाद और बधाई भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारे सनातन धर्म में सभी की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की गई है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम है। विवाह में सिर्फ वर-वधु का विवाह नहीं, बल्कि दो परिवारों और कुटुम्बों का मिलन भी होता है। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता का यह सपना होता है कि उसकी बेटी का, उन्होंने जितने अच्छे से लालन-पालन किया उससे अच्छा लालन-पालन और प्यार उसे ससुराल में मिलेगा। इस विश्वास के साथ ही बेटी के माता-पिता उसे वर को सौंपते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के गढ़ाकोटा में 23वें वृहद सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस समारोह में 3 हजार 219 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, मंत्री लखन पटैल, सांसद सागर संसदीय क्षेत्र श्रीमती लता वानखेडे, दमोह सांसद राहुल सिंह, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयंत मलैया, विधायक प्रदीप लारिया, विधायक ब्रज बिहारी पटैरिया, पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू, पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया, पूर्व मंत्री श्रीमती ललिता यादव, श्री108 किशोरदास जी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी पटैल, अभिषेक दीपू भार्गव, डॉ. अनिल तिवारी, शैलेश केसरवानी ने भी नव दंपत्तियों को वैवाहिक जीवन के शुभारंभ पर आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि वर पक्ष के परिवार बहु को बेटी के समान ही प्यार और सम्मान देंगे। उन्होंने कहा कि गढ़ाकोटा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में निकाह के साथ पुनर्विवाह भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल्याणियों का पुनर्विवाह एक अच्छी पहल है। यह पवित्र कार्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन-प्रतिनिधियों और समाजसेवियों से अपील करते हुए कहा कि वे कल्याणियों के पुनर्विवाह में उनका सहयोग करे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार कल्याणियों के पुनर्विवाह, निःशक्तजन के विवाह और सामाजिक समरसता स्थापित करने, अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि बुन्देलखंड वीरों की भूमि है, बुन्देलखंड के वीरों का गौरवशाली इतिहास रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुन्देलखंड की पवित्र भूमि में सामूहिक कन्या विवाह के भव्य समारोह के लिए आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सामाजिक समरसता का महाकुंभ है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह : विधायक पूर्व एवं मंत्री भार्गव रहली विधायक एवं पूर्व मंत्री भार्गव ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कन्यादान महादान है, कन्यादान करने से मोक्ष प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि 23 वर्ष पहले प्रारंभ किया गया यह कार्यक्रम जीवन के अंतिम क्षण तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका रहली की जनता के साथ पीढ़ियों का रिश्ता है। विधायक भार्गव ने कहा कि धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक महाकुंभ में आज 3 हजार 219 से अधिक नवदंपत्तियों ने सात फेरे लिए हैं। मुझे अब तक 28 हजार से अधिक बेटियों के कन्यादान का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन की अंतिम सांस तक बेटियों का कन्यादान करने का सिलसिला चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि कन्यादान विवाह समारोह समाज से भेदभाव मिटाने का कार्य भी कर रहा है। विधायक भार्गव ने कहा कि मैंने अपने इकलौते बेटे अभिषेक दीपू भार्गव का विवाह भी इसी महाकुंभ में सभी वर्गों एवं विभिन्न जातियों के जोड़ों के साथ कराया था। इसी प्रकार मैंने अपनी बेटी का विवाह भी सामूहिक विवाह समारोह में किया था। उन्होंने कहा कि सौभाग्य की बात है कि समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मिलित होकर नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी नव दंपत्तियों के लिये शुभकामना संदेश भेजा है। बुंदेली व्यंजनों से किया गया नव दंपत्तियों का स्वागत 23वें कन्यादान विवाह निकाह समारोह में 3 हजार से अधिक नव-दंपत्तियों के साथ घराती-बरातियों का बुंदेली व्यंजनों के साथ स्वागत किया गया। कन्यादान कार्यक्रम में सभी बुंदेली व्यंजनों के साथ आम का पना, फ्रूटी, आइसक्रीम, कढ़ी-चावल, बिजोरा, रोटी, खीर, पुरी, पापड़, चटनी, अचार, सलाद सहित अन्य बुंदेली व्यंजन परोसे गए।  

अमृतस्य मध्यप्रदेश नृत्य प्रस्तुति से अतिथि होंगे अभिभूत

भोपाल वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट-2025 (WAVES) में एमपी टूरिज्म का “अतुलनीय मध्यप्रदेश” पवेलियन, प्रदेश के पर्यटन स्थलों और संस्कृति के अनूठे और रोचक प्रस्तुतीकरण के कारण आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नवीनतम डिजिटल तकनीक से बने टच इनेबल्ड इंटरैक्टिव मैप के माध्यम से मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में अतिथि जान रहे है। साथ ही बड़ी एलसीडी स्क्रीन में चलने वाले के टीवीसी और विडियोज को देखकर प्रदेश की सुंदरता के प्रति मोहित हो रहे है। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि WAVES-2025 जैसे वैश्विक मंच पर ‘अतुलनीय मध्यप्रदेश’ पवेलियन के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध पर्यटन विविधता, ऐतिहासिक धरोहरों, वन्य जीवन और सांस्कृतिक विरासत को नवीन तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। हमारा उद्देश्य देश–विदेश से आने वाले आगंतुकों को मध्यप्रदेश की खूबसूरती और संभावनाओं से परिचित कराना है। पेवेलियन के माध्यम से निवेशकों, फिल्म निर्माताओं और पर्यटकों को आमंत्रित किया जा रहा हैं कि वे मध्यप्रदेश को अपनी प्राथमिक पसंद बनाएं। पर्यटन के लिए बल्कि प्रदेश की नई पर्यटन एवं फिल्म नीति का लाभ उठाए साथ ही आर्थिक प्रगति भी करें। प्रदेश की वन्य संपदा और ऐतिहासिक धरोहरों की रोमांचक यात्रा कराने के लिए पेवेलियन में आधुनिक तकनीक से बनी एनामॉर्फिक स्क्रीन लगाई गई है, जहां पर्यटन स्थलों, वन्य क्षेत्रों और वन्य जीवों को थ्रीडी तकनीक से प्रदर्शित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश टूरिज्म पॉलिसी और मध्यप्रदेश की फिल्म पॉलिसी से अवगत कराने के लिए टच स्क्रीन लगाई गई है, जहां इच्छुक पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बिंदुवार जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही सभी आंगतुकों को ब्रोशर, मध्यप्रदेश का पर्यटन मैप, साहित्य और सोवेनियर भी प्रदान किए जा रहे हैं। पेवेलियन को आकर्षक रूप से सुसज्जित किया गया है। साथ ही ऑकुलस के माध्यम से प्रदेश के पर्यटन स्थलों की वर्चुअल सैर भी करायी जा रही है। देश–विदेश से आने वाले आर्टिस्ट, इनोवेटर्स, इन्वेस्टर्स और पॉलिसी मेकर्स को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों, प्रदेश की परंपराओं, संस्कृति, वन संपदा और वन्य जीवन के बारे में अवगत कराया जा रहा है। विशेष रूप से मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मध्यप्रदेश शासन द्वारा लागू की गई नई फिल्म व टूरिज्म पॉलिसी के बारे में जानकारी दी जा रही है। अमृतस्य मध्यप्रदेश नृत्य प्रस्तुति से अतिथि होंगे अभिभूत वेव्स के दूसरे दिन शुक्रवार, 2 मई को शाम 4:30 बजे सांस्कृतिक संध्या में वैश्विक मंच पर अमृतस्य नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। नृत्य के माध्यम से प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत और समृद्ध संस्कृति का अनुभव आगंतुकों को कराया जाएगा। प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत विविधता और पर्यटन स्थलों की खूबसूरती को प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में 100 से अधिक कलाकार अनूठे रूप में प्रस्तुत करेंगे। “अमृतस्य मध्यप्रदेश” ओजपूर्ण और लयबद्ध नृत्य के माध्यम से अतिथियों के बीच प्रदेश के वैभवशाली अतीत, समृद्ध संस्कृति और विरासत को जीवंत करेंगी।  

दमोह जिले के किशन तलैया में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में मंत्री पटेल हुए शामिल

छोटी नदियों के संरक्षण से बड़ी नदियाँ रहेगी अविरल प्रवाहित: मंत्री पटेल पानी की व्यवस्था बेहतर हो जाने से खुशहाली और समृद्धि आएगी-सांसद लोधी सांस्कृतिक अमूर्त धरोहर में नर्मदा परिक्रमा को किया गया शामिल ब्रोशर का हुआ विमोचन, मजदूरों का हुआ सम्मान दमोह जिले के किशन तलैया में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में मंत्री पटेल हुए शामिल भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ जल को संरक्षित करना नहीं, जल स्त्रोतों को बचाना भी है। उन्होंने कहा कि बड़ी नदियों को बचाने के लिए छोटी नदियों को बारहमासी करने का मौका अभी हमारे पास हैं। हमारे पूर्वजों ने बावड़ियां बनाई, कुएं बनाए है, उन्हें सहजने का कार्य हमें करना होगा। उन्होंने कहा कि उद्देश्य बड़ा साफ है, छोटी नदियों को हमने अगर बारहमासी कर‍दिया तो बड़ी नदियों का अस्तित्व बचा रहेगा। मंत्री पटेल गुरुवार को दमोह जिले के किशन तलैया में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी, विधायक एवं पूर्व मंत्री दमोह जयंत कुमार मलैया, विधायक हटा श्रीमती उमादेवी खटीक, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, अधिकारी-कर्मचारीगण, नागरिक मौजूद रहे। मंत्री पटेल ने कहा जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से 30 जून तक चलेगा। विगत वर्ष 32 नदियों को जोड़ने का संकल्प लिया था इस बार संकल्प है, मध्यप्रदेश में नर्मदा बेसिन, गोदावरी बेसिन, गंगा बेसिन उसमें जाने वाली किसी भी नदी का उद्गम स्थल मध्यप्रदेश में है, उस तक पहॅुचने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा सीधे नदी से पानी लेते है, तो एक भी बॅूद पानी नही बचता ओर बाद में हम मवेशियों के लिये ट्यूबवेल से भरते है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से जल संरक्षण कार्य किया जायेगा, सरकार इसकी अगुवाई कर रही हैं। मंत्री पटेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभारी हॅू कि सांस्कृतिक अमूर्त धरोहर के रूप में नर्मदा परिक्रमा को शामिल किया गया है। आने वाले समय में यूनेस्को की लिस्ट में भी नर्मदा परिक्रमा शामिल हो। दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा जल गंगा संर्वधन अभियान प्रदेश सरकार की एक अभिनव पहल है। इस पहल में हम सबको जुड़ना है। सांसद लोधी ने कहा मंत्री पटेल पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं और जो नदियाँ 12 महीने पानी देती थी पर किन्हीं कारणों से मिट्टी भरने, पत्थर भरने या हमने वहाँ नाले, पुल, पुलिया बना दिया, स्टॉप डेम बना दी और बहुत सी अन्य प्रकार की गतिविधियों के कारण से वो नदियाँ अब जो बारहमासी नदियाँ थी, वो 6 महीने, 5 महीने में ही उनका पानी समाप्त हो जाता है। सांसद लोधी ने जल संरक्षण की पहल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मंत्री पटेल को धन्यवाद और साधुवाद दिया। ब्रोशर का हुआ विमोचन, श्रमिकों का हुआ सम्मान मंत्री पटेल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की संचालित योजनाओं संबंधी जानकारी ब्रोशर का विमोचन किया। इस अवसर पर मजदूरों का सम्मान शॉल-श्रीफल से सम्मान कर उपहार भी दिए।  

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि समस्याओं का मौके पर निराकरण के प्रयास भी किये जा रहे

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों का भ्रमण के दौरान जनता से उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि समस्याओं का मौके पर निराकरण के प्रयास भी किये जा रहे है। उन्होंने कहा सीवेज, नाली मरम्मत आदि के कार्यों को वर्षा पूर्व करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर को शंकराचार्य होम्स के रहवासियों ने जलापूर्ति में कम प्रेशर, पानी की कमी, स्ट्रीट लाइट की खराबी एवं सीवेज संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। राज्यमंत्री ने शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। अंजलि विहार के नागरिकों ने जनसंवाद के दौरान जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज व्यवस्था जैसे विषयों को उठाया। इस पर त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। प्रोसपेरा कॉलोनी, वैष्णों परिसर और रामेश्वरम कॉलोनी के रहवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने, सीवेज व्यवस्था दुरुस्त करने, स्ट्रीट लाइट सुधारने एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यशोदा गार्डन में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीवेज व्यवस्था को दुरुस्त करने, अतिक्रमण हटाने एवं पार्क निर्माण कार्यों को गति देने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। गायत्री विहार में रहवासियों ने बताया कि सीवेज लाइन तो हैं, लेकिन वह सीवेज नेटवर्क से कनेक्ट नहीं है। राज्यमंत्री ने मौके पर जाकर अधिकारियों को सीवेज लाइन का कार्य बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। शिव शक्ति मंदिर गुलाबी नगर में मंदिर के आसपास पेविंग ब्लॉक, स्ट्रीट लाइट, 2 हाईमास्क और मंदिर के मुख्य द्वार पर गेट की मांग को तुरंत स्वीकार करते हुए अधिकारियों को शीघ्र इन्हें पूरा करने के लिए निर्देशित किया। भेल संगम कालोनी बाग सेवनिया के रहवासियों ने मुख्य रूप से 80 फीट रोड पर लाइट की व्यवस्था, खुली पड़ी नालियों पर फर्श लगाने, मेन रोड पर स्पीड से वाहन गुजरते हैं, इसलिए ब्रेकर बनवाने की मांग की। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सभी मांगों को स्वीकार करते हुए बताया कि निर्माण एजेंसी जल्द काम शुरू कर देगी। उन्होंने तुरंत ही निर्माण कार्य के लिए भूमि-पूजन भी कर दिया। पचपन झुग्गी बस्ती बागमुगालिया, मिसरोद की महिलाओं ने पेयजल, बिजली नहीं मिलने, नाली निर्माण अधूरा छोड़ने की शिकायत की। ईस्टन काउंटी कालोनी की महिलाओं ने सीवेज लाइन नहीं होने, पेयजल सप्लाई में कठिनाई, नाली निर्माण, कचरा नहीं उठने, स्ट्रीट लाइट और पुलिस की गश्त नहीं होने की बात रखी। मेट्रो आशियाना काम्पलेक्स के रहवासियों ने नर्मदा जल सप्लाई की मांग प्रमुखता से रखी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। पार्षद प्रताप वारे, जितेंद्र शुक्ला, श्रीमती शीला पाटीदार, सुमोनिका ठाकुर सहित बड़ी संख्या में रहवासी, कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  

मंत्री सारंग ने बताया कि त्रि-स्तरीय योजना के तहत हम उत्कृष्ट खिलाड़ी निर्माण करेंगे

भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरूवार को तात्या टोपे स्टेडियम से खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रदेशव्यापी “ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2025” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री सारंग ने कहा कि “ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर – 2025” मध्यप्रदेश के युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है। यह शिविर केवल खेल सिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक सजग, अनुशासित और सक्षम नागरिक के रूप में तैयार करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इस नवाचार के अंतर्गत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, खेल अकादमियों से जुड़ाव और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसर मिलेंगे। शिविर के नये प्रारूप से खिलाड़ियों को मिलेगा अवसर मंत्री सारंग ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष स्कूली विद्यार्थियों के लिए आयोजित किए जाने वाले पारंपरिक ग्रीष्मकालीन खेल शिविर को इस वर्ष एक नवीन रूप प्रदान किया गया है। मध्यप्रदेश में पहली बार “ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर – 2025” को नए तरीके से प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य केवल खेलों से जुड़ाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा मंच बनेगा जहाँ से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में तराशा जाएगा। उत्कृष्ट खिलाड़ी निर्माण की त्रि-स्तरीय योजना मंत्री सारंग ने बताया कि त्रि-स्तरीय योजना के तहत हम उत्कृष्ट खिलाड़ी निर्माण करेंगे। इसमें प्रथम चरण में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चयनित किया जायेगा। द्वितीय चरण में चयनित खिलाड़ियों को विभाग की ‘प्रतिभा खोज’ और ‘खेलो बढ़ो अभियान’ जैसे योजनाओं से जोड़ा जाएगा। तृतीय चरण में शीर्ष खिलाड़ियों को खेल अकादमियों और ‘खेलो एमपी’ सहित विभाग की प्रमुख प्रतियोगिताओं में सम्मिलित कर भविष्य के चैंपियन तैयार किए जाएंगे। शिविर में खेलों के साथ शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास पर फोकस मंत्री सारंग ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में बच्चें खेल के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व और बौद्धिक विकास पर भी कार्य करेंगे। विद्यार्थियों को व्हॉलीबाल, जिम्नास्टिक, जूडो, ताईक्वांडों, बॉक्सिंग, कबड्डी, तलवारबाजी, कराते, मल्लखम्ब, टेबिल टेनिस, स्केटिंग, कुश्ती, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, बॉस्केटबॉल, एरोबिक, स्कवैश, एथलेटिक्स, शूटिंग (रायफल/पिस्टल) का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इन खेलों के साथ ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिये आध्यात्म, योग सहित विभिन्न गतिविधियों को सम्मिलित किया गया है। शिविर के लिये ऑनलाइन होंगे रजिस्ट्रेशन मंत्री सारंग ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में 30 जून तक “ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2025” का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिये विद्यार्थी 18 मई तक MYMP पोर्टल www.merayuva.mp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। पंजीकरण लिंक विद्यार्थियों को SMS के माध्यम से प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि लिंक के माध्यम से विद्यार्थी सरलता से अपना पंजीयन पूरा कर सकेंगे। पंजीयन के पश्चात विद्यार्थियों की प्रोफाइल बनेगी। इस प्रोफाइल का उपयोग खेल प्रतिभा खोज सहित अन्य कार्यक्रमों के लिये भी किया जायेगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet