LATEST NEWS

5 दिवसीय ऑनलाइन अल्प-विराम प्रशिक्षण 28 अप्रैल से

भोपाल राज्य आनंद संस्थान द्वारा 28 अप्रैल से 2 मई 2025 तक 5 दिवसीय ऑनलाइन अल्प-विराम प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसके बाद 5 से 9 मई, 12 से 16 मई एवं 19 से 23 मई, 2025 तक ऑनलाइन अल्प-विराम प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य आनंद संस्थान श्री आशीष कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में शासकीय एवं अशासकीय व्यक्ति पंजीयन कराकर भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी राज्य आनंद संस्थान की वेबसाइट www.anandsansthanmp.in से प्राप्त की जा सकती है।  

भोपाल में शुरू हुआ पहला राष्ट्रीय मनोरोग सम्मेलन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 में विकसित भारत के लिये जो विजन तैयार किया है, उसे प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ रखकर ही पूरा किया जा सकता है। इसके लिये हमें विभिन्न रोगों के साथ-साथ मनोरोग से भी छुटकारा पाना होगा। इस कार्य में मनोचिकित्सकों की अहम भूमिका रहेगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल आज भोपाल में मध्य भारत के पहले राष्ट्रीय मनोरोग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। भोपाल में हो रहे 2 दिवसीय सम्मेलन में देशभर से 45 प्रमुख वक्ता शामिल हो रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जीवन का पहला सुख निरोगी काया को माना गया है। आज के वैश्विक दौर में युवाओं में मानसिक तनाव मुख्य रूप से देखने को मिल रहा है। इसकी प्रमुख वजहव्यावहारिक जीवन में भारी चिंता, असीमित प्रतिस्पर्धा, असफल होने का डर और अत्यधिक मोबाइल समेत अन्य डिजिटल उपकरणों का उपयोग करना प्रमुख है। ऐसे माहौल में मनोचिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि दुनिया में हर वर्ष करीब 10 लाख लोगों की आत्महत्या के प्रकरण चिंता का विषय हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि इन सब का उपाय भारत की प्राचीन परांपरा में समाहित है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अनेक संस्थाएँ ध्यान और योग की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। इन सबके और विस्तार की संभावनाएँ है। मनोरोग के उपचार में राज्य सरकार के प्रयास उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रत्येक जिला अस्पताल में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के उपचार और सलाह के लिये विशेष कक्ष में सेवाएँ शुरू की है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के साथ-साथ मनोरोगी के साथ लगातार संवाद भी जरूरी है। समाज में फोबिया, युवाओं में मानसिक बीमारियाँ, चिंता रोग, सिजोफ्रेनिया और ऑब्सेसिव-कम्पल्सिव डिसऑर्डर के रोगी सामने आ रहे है। इन सबसे निपटने में मनोचिकित्सक समर्पण भाव को प्रदर्शित करे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन म.प्र. की संचालक डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मानसिक रोग के उपचार को विशेष स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि मनोरोगी के उपचार के पहले उसके परिवेश को समझा जाये तो समस्या का बेहतर तरीके से निदान किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में टेली-मानस हेल्पलाइन पर 24X7 पर नि:शुल्क परामर्श दिये जाने की व्यवस्था की गई है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बताया कि इस हेल्पलाइन पर 3 लाख कॉल पर परामर्श दिया गया। कार्यक्रम को भोपाल गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. कविता सिंह, इंडिया एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट साइकियाट्री (आईएपीपी) के पदाधिकारी डॉ. आर.एन. साहू, डॉ. मृगेश वैष्णव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. समीक्षा साहू ने किया। रैली का आयोजन राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरूआत में गांधी मेडिकल कॉलेज से इकबाल मैदान तक रैली निकाल कर मनोरोग के प्रति जन-जागरूकता और इससे सावधान रहने का संदेश दिया गया। रैली में मनो चिकित्सक और गांधी मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी शामिल थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे ‘एमपी टेक ग्रोथ’ कॉन्क्लेव-2025’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 अप्रैल को मध्यप्रदेश को टेक्नोलॉजी और डिजिटल नवाचार का केन्द्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025’ का शुभारंभ इंदौर के ‘ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर’ में करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कॉन्क्लेव देश-दुनिया के टेक दिग्गजों के लिए निवेश का स्वर्णिम अवसर सिद्ध होगा। राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का यह आयोजन जीआईएस-भोपाल में आए निवेश प्रस्तावों को मूर्त रूप देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव’ प्रदेश का पहला पूर्णतः सेक्टर आधारित टेक-कॉन्क्लेव होगा, जो फरवरी में भोपाल में आयोजित जीआईएस में प्राप्त निवेश प्रस्तावों को धरातल पर साकार करने का मंच बनेगा। कार्यक्रम में Google, Microsoft, NVIDIA जैसी बिग-टेक कंपनियों सहित 300 से अधिक तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योगपति, नीति-निर्माता और निवेशक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कॉन्क्लेव में प्रदेश की चार नई तकनीकी नीतियों – GCC नीति, ड्रोन नीति, सेमीकंडक्टर नीति एवं AVGC-XR नीति की गाइडलाइन्स जारी करेंगे।यह नीतियां नवाचार, अनुसंधान और निर्माण को प्रोत्साहित कर प्रदेश में क्षेत्रीय स्तर तक तकनीकी उद्य्मिता और क्षमताओं को नई ऊँचाइयाँ देंगी। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव नए IT पार्क, स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स और स्टार्ट-अप इन्क्यूबेटरों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कॉन्क्लेव में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ और इन्क्यूबेशन हब का शुभारंभ करेंगे, प्रमुख निवेशकों के साथ एमओयू और आवंटन-पत्रों पर हस्ताक्षर करेंगे। इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। इस पोर्टल से निवेशकों को प्रोजेक्ट्स की रियल-टाइम ट्रैकिंग और सिंगल विंडो सिस्टम की सुविधा मिलेगी। कॉन्क्लेव में सेक्टर-स्पेसिफिक राउंड टेबल मीटिंग्स, सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार बोर्ड से वीसी संवाद और मुख्यमंत्री की टेक-लीडर्स के साथ वन-टू-वन बैठकें भी होंगी। मध्यप्रदेश को भविष्य के डिजिटल भारत में अग्रणी बनाने और जीआईएस-भोपाल की निवेश प्रतिबद्धताओं को साकार करने की दिशा में ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025’ एक निर्णायक पहल सिद्ध होगी।  

मध्यप्रदेश अब देश का डिजिटल स्टेट बनने की ओर तेजी से अग्रसर

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बढ़ते विश्वास के साथ आईटी क्षेत्र में निवेश के सकारात्मक रूझान और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए लागू की गई नई नीतियों से मध्यप्रदेश अब देश का डिजिटल स्टेट बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। पिछले एक वर्ष में हुई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव , देश के विभिन्न महानगरों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यूके, जर्मनी और जापान में रोड-शो के जरिये उद्योगपतियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया। इसी के साथ गत फरवरी माह में भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के सफल परिणामों ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। इसमें सबसे प्रमुख रहा आईटी सेक्टर, जो प्रदेश को आईटी क्षेत्र में एक नई पहचान देने का माध्यम बना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इसी पहल के तहत रविवार को इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश के पहले “एमपी टेक ग्रोथ” कॉन्क्लेव-25 का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें देश-दुनिया के टेक दिग्गज शामिल होंगे। मध्यप्रदेश डिजिटल नवाचार की दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य के 02 शहरों को AI सिटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल पर विकसित करने जा रहा है। इस पायलेट प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। राज्य में अभी एग्रीटेक, स्कूल एजुकेशन, वन, बिजली और पुलिस महकमें में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जा रहा है।    ग्वालियर में देश का पहला टेलीकॉम मैनुफैक्चरिंग जोन (TMZ),12 हजार करोड़ के निवेश और 5 हजार नौकरियों के साथ जल्द आकार लेगा। यह TMZ देश में अपनी तरह का पहला जोन होगा। इसमें सिम, चिप, एंटीना और अन्य उपकरण निर्मित होंगे। यहाँ सभी एसेसरीज सिस्टम्स, कम्पोनेंटस, वाइ-फाई, ऑप्टिकल्स, मोबाइल डिवाइसेज, सिमकार्ड, एंटीना, टेलीकॉम चिप्स सहित टेलीकॉम सेक्टर में नई 6जी टेक्नॉलाजी के लिए अनुसंधान एवं विकास के कार्य भी किए जाएंगे। टेलीकॉम सेक्टर की डिक्सॉन, वॉयकॉन, आईबीएम, निक्सन एवं एरिक्सन जैसी सभी बड़ी कम्पनियां यहां निवेश करने के लिए आएंगी। ग्वालियर आईटी पार्क में लगभग 70 एकड़ एवं साडा ग्वालियर क्षेत्र में 300 एकड़ भूमि की मांग निवेशकों द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर साडा ग्वालियर की 271 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग को हस्तांतरित करने का निर्णय हो चुका है। नवीन आईटी नीतियां मध्यप्रदेश में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बेहद अनुकूल हैं। टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में उभरते सभी अवसरों का लाभ उठाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) 2.0 देश में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक अग्रणी पहल है। यह योजना एक गेम चेंजर है और निश्चित रूप से इस क्षेत्र को अगले स्तर पर ले जाएगी। ईएमसी 2.0 योजना में  भोपाल के बैरसिया रोड पर बांदीखेड़ी में और जबलपुर में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर डेवलप होगा । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीआईएस – भोपाल में प्रदेश में बेहतर निवेश के लिए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं। इस तारतम्य में लिए गए निर्णयों का नतीजा है नीति क्रियान्वयन और आधारभूत संरचना विकास। विभागीय सक्रियता ने राज्य को आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम क्षेत्रों में एक संभावित निवेश स्थल से वास्तविक और समृद्ध निवेश-स्थल में परिवर्तित कर दिया है। जीआईएस- भोपाल में लगभग 100 आईटी कंपनियों के लगभग 34 हजार करोड़ राशि के निवेश प्रस्ताव से दो लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इनमें से 28 प्रोजेक्ट दो माह में मूर्तरूप ले रहे हैं। राज्य के दो उभरते तकनीकी केंद्र इंदौर और भोपाल इन क्षेत्रों में निवेश के लिये आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग और नॉलेज प्रोसेस आउटसोर्सिंग (केपीओ), बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) और डाटा सेंटर की स्थापना के लिए निवेशकों को आकर्षित किया है। राज्य में डाटा सेंटर के क्षेत्र में कंपनियां आ रहीं हैं , जिससे निवेश का आकार लगातार बढ़ रहा है। सेन्ट्रल ऑफ एक्सीलेंस, इन्क्यूबेशन सेन्टर और आईटी स्टार्ट-अप का मध्यप्रदेश में बेहतर ईको सिस्टम विकसित हो रहा है। “एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव – 2025” में स्टेक होल्डर डिजिटल एक्सपर्टस एवं निवेशकों को प्रदेश के तकनीकी और डिजिटल नवाचार और उससे संबंधित आर्थिक दृष्टिकोण बारे में बताया जायेगा। इस अवसर पर नीतिगत घोषणाएं , ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर्स, सेमीकंडक्टर्स, कॉमिक्स और एक्सटेन्डेड रियलिटी और ड्रोन्स से संबंधित गाइडलाइन्स जारी की जाएंगी। राज्य की जीसीसी, आईटी, आईटीईस, सेमीकंडक्टर्स, ड्रोन्स और एवीजीस-एक्सआर पॉलिसी मध्यप्रदेश को देश के डिजिटल स्टेट के रूप में उभारने में बेहद कारगर होंगी। एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025, जहाँ डिजिटल भारत की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाएगा वहीं प्रदेश देश का डिजिटल स्टेट बनकर उभरेगा। डिजिटल इंडस्ट्री के क्षेत्र में कार्य कर रहे उद्योगपतियों के साथ समन्वय, स्टार्ट-अप में उद्यमिता की संस्कृति को विकसित करने, प्राकृतिक गैस पर टैक्स कम करने और प्रदेश में स्टार्ट-अप कम्युनिटी को बढ़ावा देने का काम कर रही है। वॉक-टू-वर्क सुविधा के साथ आईटी पार्क विकसित करने, प्रदेश में डिजिटल इकोनॉमी मिशन प्रारंभ करने के साथ ही AI -आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित गतिविधियों की अन्य उद्योगों में स्वीकार्यता बढ़ाने की दिशा में भी राज्य सरकार कार्य कर रही है। एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव डिजिटल इंडस्ट्री के क्षेत्र में कार्य कर रहे उद्योगपतियों के बीच मजबूत रिश्तों का आधार बनेगी और सबके सहयोग से मध्यप्रदेश आईटी सेक्टर में अपनी विशेष पहचान स्थापित करेगा।

सतना में अवैध क्‍लीनिकों पर 2010 की धारा 41 के अंतर्गत उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सील करने कार्रवाई की गई

सतना मरीजों के स्वास्थ्य के साथ किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है। इसकी एक बानगी शनिवार को उस वक्त देखने को मिली। जब सिटी एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग का अमलें ने क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट्स (रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन) एक्ट, 2010 के तहत से विपरीत संचालित पांच क्लिीनिक पकड़े। यह कार्रवाई अनुविभागीय दंडाधिकारी रघुराजनगर राहुल सिलाडिया के नेतृत्व में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय अरख, सीएमएचओ कार्यालय के लिपिक आशुतोष प्यासी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में की गई। इस दौरान जिले में अवैध रूप से संचालित पांच क्लीनिकों पर व्यापक एवं संगठित कार्रवाई की गई। यह सभी क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट्स (रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन) एक्ट, 2010 के विपरीत संचालित होना पाए गए।सभी प्रतिष्ठानों पर क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट्स एक्ट, 2010 की धारा 41 के अंतर्गत उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सील करने कार्रवाई की गई है। अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी प्रकरण पंजीबद्ध किए जाने की कार्रवाई प्रचलन में है। सभी क्लिनिक पर इंजेक्शन का अवैध प्रयोग और लापरवाही पूर्ण डिस्पोजल करना पाया गया।   स्थल पर जांच के दौरान न तो कोई वैध चिकित्सकीय डिग्री प्रस्तुत की गई और न ही कोई चिकित्सकीय योग्यता प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। क्लीनिक में एक व्यक्ति जो स्वयं को सफाईकर्मी बता रहा था, वही मरीजों का उपचार एवं दवाओं का वितरण करता पाया गया। मरीजों से ली गई फीस एवं वितरित दवाइयों का रिकॉर्ड बरामद कर जब्त किया गया। क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। बड़ी संख्या में एलोपैथिक दवाइयाँ बिना किसी विधिवत पंजीकृत चिकित्सक की उपस्थिति में पाई गईं। क्लीनिक का संचालन एक अनधिकृत व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। क्लीनिक सील कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट तैयार की गई। निरीक्षण में पाया गया कि प्रतिष्ठान के पास क्लीनिक रजिस्ट्रेशन नहीं था तथा स्वघोषित डॉक्टर केवल बीएससी और एमए (गैर-चिकित्सा विषय) की डिग्री रखता था। चिकित्सकीय सेवा हेतु वैध योग्यता प्रमाणित नहीं थी। हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सील कर आगे विधिक प्रक्रिया शुरू की गई। एक कथित बंगाली चिकित्सक द्वारा संचालित इस क्लीनिक से भारी मात्रा में इंजेक्शन व अन्य दवाइयाँ बरामद हुईं। दो मरीज भी उपचाररत पाए गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल भेजा गया। क्लीनिक बिना पंजीयन पाया गया एवं त्वरित प्रभाव से सील किया गया।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा की

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य सेवाओं को जनसामान्य के लिए सुलभ, उच्च गुणवत्ता युक्त और व्यापक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुभव, आधुनिक मेडिकल कॉलेजों का सुदृढ़ आधार और समय पर नियुक्ति की प्रक्रिया से प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भोपाल स्थित निवास कार्यालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों की गहन समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश में वरिष्ठ विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुभव का लाभ उठाने के उद्देश्य से, उन्हें 70 वर्ष की आयु तक संविदा सेवा देने के लिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। प्रस्ताव कैबिनेट अनुमोदन के लिए शीघ्र प्रस्तुत किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों की गुणवत्ता में वृद्धि करेंगी साथ ही यह निर्णय चिकित्सकों की कमी की पूर्ति करने में भी सहायक होगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा और इंदौर के मेडिकल कॉलेजों के उन्नयन का विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसके लिए कॉलेजों का अधोसंरचना विकास , अत्याधुनिक उपकरणों की व्यवस्था अन्य आवश्यक कार्य भी समय से पूर्ण किए जाएँ। शुक्ल ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर और विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि एमपीपीएससी के साथ नियमित संपर्क में रहते हुए सभी आवश्यक औपचारिकताओं को तत्काल प्राथमिकता से पूरा किया जाए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित ऑनलाइन ट्रांसफर पोर्टल (ई-एचआरएमएस) की तैयारी पूर्ण कर ली जाए। पोर्टल को उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाते हुए स्थानांतरण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्मिकों के स्थानांतरण में पारदर्शिता और त्वरित निर्णय से विभागीय कार्य में गति आएगी और सेवाओं में सुधार होगा। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, मिशन संचालक एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना उपस्थित रहे।

मेपकास्ट द्वारा नवप्रवर्तन को प्रोत्साहन देने हेतु विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भोपाल शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में बौद्धिक संपदा अधिकार और इसकी उपयोगिता के संबंध में जागरूकता पैदा करने  के लिए मध्यप्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा सरोजिनी नायडू कन्या महाविद्यालय,शासकीय कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल , ओरियंट स्कूल एवं द आइकॉनिक स्कूल में 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ अजय चौबे, श्री शैलेन्द्र कसेरा ने बौद्धिक संपदा के विविध पहलुओं जैसे कॉपीराइट, पेटेंट और ट्रेडमार्क की गहन जानकारी दी। उन्होंने रोचक उदाहरणों के माध्यम से यह समझाया कि कैसे विद्यार्थी अपने नवाचार और मौलिक रचनाओं के ज़रिए पेटेंट प्राप्त कर सकते हैं और इससे आर्थिक लाभ भी अर्जित कर सकते हैं। इसके साथ ही अपने संबोधन में नवाचार, अनुसंधान और बौद्धिक संपदा संरक्षण के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वे अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशीलता को संरक्षित कर देश के विकास में योगदान दें। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने बौद्धिक संपदा के महत्व को समझते हुए नवाचार करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में सभी विद्यालय की प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों ने परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर परिषद के महानिदेशक डॉ अनिल कोठारी ने नवाचार को बौद्धिक संपदा के रूप में पंजीयन कराने और उसके  कमर्शियलाइज़ेशन पर जोर दिया है ।

पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने रेलवे के एरिया ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया

जीएम ने रेल प्रशिक्षुओं से संवाद भी किया भोपाल रेलवे में चलाए जा रहे संरक्षा अभियानों से रेल संरक्षा को मजबूती मिल रही है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने आज भोपाल मंडल स्थित रेलवे के एरिया ट्रेनिंग सेंटर (एटीसी) का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने इंजीनियरिंग एवं परिचालन विभाग के संरक्षा से जुड़े ट्रैकमैन, गैंगमैन, प्वाइंट्समैन, स्टेशन मास्टर एवं गार्ड जैसे प्रशिक्षुओं से सीधा संवाद किया । महाप्रबंधक ने कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और ड्यूटी के दौरान संरक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। महाप्रबंधक ने निर्माणाधीन कंप्यूटर आधारित परीक्षा हॉल तथा नियंत्रण कक्षों का भी सघन निरीक्षण किया। प्रशिक्षण केंद्र की विभिन्न कक्षाओं में जाकर चल रही गतिविधियों का भी जायजा लिया और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान श्रीमती बंदोपाध्याय ने अधिकारियों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए और कहा कि  प्रशिक्षण कार्यक्रमों को इस प्रकार डिजाइन किया जाए कि यह कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाए ।  उन्होंने रेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ट्रेनिंग ले रहे कर्मचारियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएँ।    इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री ऋतुराज शर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह ,मंडल अभियंता मुख्यालय श्री श्याम नगर सहित अन्य अधिकारीगण एवं सभी पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में जारी करेंगे 4 नई टेक-पॉलिसीज के लिए गाइडलाइन्स

 इंदौर मध्यप्रदेश को टेक्नोलॉजी और डिजिटल नवाचार का केन्द्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित  ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 अप्रैल को इंदौर के ‘ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर’  में करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उम्मीद जताई है कि कॉन्क्लेव देश-दुनिया के टेक दिग्गजों के लिए निवेश का स्वर्णिम अवसर सिद्ध होगा। राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का ये कॉन्क्लेव आयोजन जीआईएस-भोपाल में आए निवेश प्रस्तावों को मूर्त रूप देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव’ प्रदेश का पहला पूर्णतः सेक्टर आधारित टेक-कॉन्क्लेव होगा, जो हाल ही में आयोजित जीआईएस-भोपाल में आये निवेश प्रस्तावों को धरातल पर साकार करने का मंच बनेगा। कार्यक्रम में Google, Microsoft, NVIDIA जैसी बिग-टेक कंपनियों सहित 300 से अधिक तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योगपति, नीति निर्माता और निवेशक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर प्रदेश की चार नई तकनीकी नीतियों –GCC नीति, ड्रोन नीति, सेमीकंडक्टर नीति एवं AVGC-XR नीति की गाइडलाइन्स जारी करेंगे।यह नीतियां नवाचार, अनुसंधान और निर्माण को प्रोत्साहित कर प्रदेश में क्षेत्रीय स्तर तक तकनीकी उद्य्मिता और क्षमताओं को नई ऊँचाइयाँ देंगी। कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव नए IT पार्क, स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स और स्टार्ट-अप इन्क्यूबेटरों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ और इन्क्यूबेशन हब का शुभारंभ करेंगे, प्रमुख निवेशकों के साथ एमओयू और आवंटन-पत्रों पर हस्ताक्षर करेंगे और इंवेस्टमेंट फैसिलिटेशन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। इस पोर्टल से निवेशकों को प्रोजेक्ट्स की रियल-टाइम ट्रैकिंग और एकल खिड़की की सुविधा मिलेगी। कॉन्क्लेव में सेक्टर-स्पेसिफिक राउंड टेबल मीटिंग्स, सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार बोर्ड से वीसी संवाद और मुख्यमंत्री की टेक-लीडर्स के साथ वन-टू-वन बैठकें भी कॉन्क्लेव का हिस्सा होंगी। ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025’ मध्यप्रदेश को भविष्य के डिजिटल भारत में अग्रणी बनाने और जीआईएस-भोपाल की निवेश प्रतिबद्धताओं को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक पहल सिद्ध होगी।  

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू समुदाय से अपील कि है कि जनसंख्या वृद्धि पर भी जोर दिया जाए

छतरपुर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार को गुरुग्राम पहुंचे थे। जहां पहुंचकर उन्होंने सेक्टर 43 के एक निजी ग्रुप में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबने पहलगाम देख लिया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- मेरे हिंदुओ…पहलगाम में तो देख लिया धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मेरे हिंदुओं, तुमने पहलगाम में तो देख ही लिया, उन्होंने ना ये पूछा की तुम तमिल बोलते हो, गुजराती बोलते हो, मराठी बोलते या पंजाबी बोलते हो, ये नहीं पूछा। उन्होंने ये भी नहीं पूछा कि तुम गुजरात के हो, मध्य प्रदेश, बिहार के हो या कहां के हो, उन्होंने सिर्फ ये पूछा की मुसलमान हो, कलमा पढ़ते हो, जवाब नहीं दिया तो मार दिया। हम बस यहीं कहेंगे, हिंदू एक रहेगा, कोई बाल बांका नहीं कर पाएगा। आगे शास्त्री ने कहा कि अभी तक हम चिल्लाते रहे पदयात्राओं में तो लोग हमारा मजाक बनाते थे कि बाबा निकला है भेदभाव मिटाने, बाबा निकला है जात-पात मिटाने, देख लो हिंदुओं। उन्होंने जाती नहीं पूछी- उन्होंने सिर्फ धर्म पूछा, तुम किस धर्म के हो। हिंदुओं अभी भी तुम क्षेत्रवाद, भाषावाद में बंटे रहोगे, एक दिन ऐसा आएगा, तुम्हारी दिल्ली में तुम्हें मारा जाएगा। अगर तुम एक रहोगे, तो कोई तुम्हारा बाल बांका नहीं कर पाएगा। बागेश्वर ने बताया हिंदू राष्ट्र का मतलब धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र हो और इसलिए हो जब हिंदू राष्ट्र होगा तो गैर वाले आने के पहले भी विचार करेंगे। इतने लोगों की जिंदगी बर्बाद हो गई। जरा विचार करना हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। कुछ लोगों के घर बसने से पहले ही परिवार बिखर गया। किस बात पर, सिर्फ इस बात पर कि वह हिंदू थे। ये दुर्भाग्य है हमारा और तुम्हारा। हमने तो अपने आप को बहुत कोस रहे हैं उस दिन से। हिंदुस्तान में रहकर भी जहां 80 प्रतिशत हिंदू हैं, वहां हिंदू होना गुनाह है। ये दुर्भाग्य है। हिंदुओं का हिंदुस्तान में होना दुर्भाग्य हो गया, क्यों? क्योंकि तुम बंटे हो। क्यों? क्योंकि तुम एकजुट नहीं हों, क्यों? क्योंकि तुम बहुत डरपोक हो, क्यों, क्योंकि तुमने शास्त्र भी छोड़ दिए और शस्त्र भी छोड़ दिए। जिस दिन तुम दोनों लेकर चलने लगोगे, तुम्हारा कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएग। ‘कुछ लोगों को बड़ा मजा आ रहा है’ बागेश्वर बाबा ने आगे अभी भी भारत के कुछ लोगों को बड़ा मजा आ रहा है, अंदर ही अंदर बहुत खुश है। हिंदुओं पहलगाम की घटना के बाद हमने प्रण ले लिया, कि देश के कोने-कोने में पदयात्रा करके हिंदुओं को एकजुट करेंगे। दिल्ली से वृंदावन, हम अपने लिए थोड़े ही लड़ रहे है… अपने लिए थोड़े ही चिल्ला रहे है। हम अपने लिए ही थोड़े 18-18 घंटे मेहनत कर रहे हैं। हमारा तो क्या ही फायदा होगा। मगर, हिंदुओं ये तो पहलगाम की बात है, अभी भी पश्चिम बंगाल में देख लो, मुर्शिदाबाद में, हिंदू पलायन कर रहा है, और देश का एक भी मुसलमान नहीं बोल रहा है। ये दुर्भाग्य है, इसलिए एक ही उपाय है, हम हिंदुओं को भय त्याग कर एक होना पड़ेगा। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर क्या करोगे? धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अब आप पूछोगे की एक होकर करेंगे क्या? भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर क्या करोगे? भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर गाय को राष्ट्र माता बनाएंगे। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे जिस दिन, उस दिन शास्त्र और शस्त्र दोनों की शिक्षा दी जाएगी। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर करोगे क्या? रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ का दर्जा दिया जाएगा। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर होगा क्या? राम के होने का सबूत नहीं मांगा जाएगा। और जो मांगेगा, वो भारत में होने का अधिकारी नहीं होगा। भारत अगर हिंदू राष्ट्र होगा तो कृष्ण जन्म भूमि के लिए कोर्ट में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने ही ठाकुर जी है। हां, कानून हाथ में नहीं लेंगे, प्रार्थना करेंगे, कि हमारे साक्ष्य है, यहां प्रभु प्रकट भए, तो बार-बार केस लड़ने की जरूरत क्या है, राम मंदिर का जीत ही गए है, इस पर भी जज साहब फैसला सुना दीजिए। भारत अगर हिंदू राष्ट्र बनेगा, एक प्रार्थना हम कर ले, हमें पक्का भरोसा है, जिस दिन भारत हिंदू राष्ट्र होगा, उस हिंदू होना अपराध नहीं, गौरव की बात होगी। भारत अगर हिंदू राष्ट्र होगा तो दंड प्रणाली वेदोप्त पद्धति से होगी, शास्त्रोप्त पद्धति से होगी। वंदे मातरम नहीं बोलने वाले- पंचर पुत्र धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वंदेमातरम नहीं बोलने वालों और देश के खिलाफ हिंसा करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत का खाते हो, भारत की जमीन पर रहते हो, लेकिन भारत के लोगों को गोली मारते हो। ऐसे लोगों को जवाब देना होगा। उन्होंने आतंकवादियों को ‘पंचर पुत्र’ बताया। जनसंख्या वृद्धि पर दें ध्यान बाबा ने हिंदू समुदाय से अपील कि है कि जनसंख्या वृद्धि पर भी जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि हर हिंदू परिवार को चार बच्चे पैदा करने चाहिए। दो बच्चे कारोबार और परिवार को बढ़ाएंगे, और दो बच्चे हिंदू राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पित होंगे। उन्होंने मजाकिया लहजे में निशाना साधते हुए कहा कि वे तो क्रिकेट टीम बना रहे हैं, 11 खिलाड़ी और एक अंपायर, यानी 12 बच्चे। हम भी पीछे नहीं रह सकते। मैं हिंदू राष्ट्र बना दूंगा… बागेश्वर बाबा ने कहा कि तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा। उनके इस बयान ने सभा में मौजूद लोगों में जोश भर दिया, और ‘जय श्री राम’ के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। उन्होंने हिंदू युवाओं से शास्त्रों के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए शस्त्र प्रशिक्षण लेने की भी अपील की।

पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा आज से आपकी नई जिम्मेदारी शुरू हो रही, काम के प्रति आप जितने ईमानदार होंगे

ग्वालियर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 15वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। इन युवाओं को सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में नियुक्तियां मिली हैं। पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज से आपकी नई जिम्मेदारी शुरू हो रही है। काम के प्रति आप जितने ईमानदार होंगे, उतना ही विकसित भारत की यात्रा में सहायक होंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, भारतीय युवाओं के विकास में सबसे सराहनीय बात उनकी समावेशिता है। विकास की इस यात्रा में हमारी बेटियां दो कदम आगे हैं। हाल ही में आए यूपीएससी के नतीजों का जिक्र करते हुए बताया कि देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में बेटियों ने शीर्ष दो स्थान हासिल किए हैं। शीर्ष पांच में तीन बेटियां हैं शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत ने जल परिवहन में नई उपलब्धि हासिल की है। 2014 से पहले जल परिवहन के जरिए 18 मिलियन टन माल ढुलाई होती थी। जो बढ़कर 145 मिलियन टन से अधिक हो गई है। भारत ने इस संबंध में निरंतर नीतियां बनाई हैं। पहले, सिर्फ पांच राष्ट्रीय जलमार्ग थे। जो बढ़ाकर 110 से अधिक हो गए। जलमार्गों की परिचालन लंबाई भी 2700 किमी से बढ़कर 5 हजार किमी हो गई है। वहीं, ग्वालियर के रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ऊर्जा मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर शामिल हुए हैं जहां, अलग-अलग सेक्टर के 368 लोगों को नियुक्ति के प्रमाण पत्र दिए गए हैं। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम की शरुआत से पहले, पहलगाम आंतकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही कहा है…. ये हमला भारत माता की आत्म पर प्रहार है, वो लोग सोचते हैं, भारत माता झुकेंगी, लेकिन मां उठेगी, उन्हें नष्ट करेंगी, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, ग्वालियर से संदेश देना चाहते हैं। हम इस शोक की घड़ी में उनके साथ हैं, जो घायल हैं, वो जल्द स्वस्थ हों, भारत नई शक्ति के साथ आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही सिंधिया ने ये भी कहा कि रोजगार मेला नौजवानों के सपनों को पंख देने के लिए ये कदम है। हम मोबाइल मार्केट में दूसरे स्थान पर है, ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर, आसमान पर भी तिरंगा गाड़ दिया है। पांच देशों में सबसे बड़े अर्थिक शक्ति के रूप में जाना जाता है। हम जर्मनी और जापान को पीछे रखकर तीसरे नम्बर पर आने की कोशिश है। वहीं युवा नियुक्ति पत्र मिलने के बाद बेहद खुश नजर आएं।  

इटारसी से होते हुए कानपुर से बेंगलुरु के मध्य चलेगी स्पेशल ट्रेन

 भोपाल समर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से कानपूर सेन्ट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु-कानपूर सेन्ट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 06-06 ट्रिप रेल प्रशासन द्वारा चलाने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में वातानुकूलित एवं शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।   गाड़ी संख्या 04131 कानपूर सेन्ट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 अप्रैल से 01 जून 2025 तक प्रत्येक रविवार को कानपूर सेन्ट्रल  स्टेशन से रात 19:50 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना मध्यरात्रि 02:50 बजे, कटनी भोर 04:15 बजे, जबलपुर सुबह 05:35 बजे, इटारसी 09:25 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन मंगलवार शाम 18:30 बजे एसएमवीबी बेंगलुरु स्टेशन पहुँचेगी।   इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04132 एसएमवीबी बेंगलुरु-कनकपुर सेन्ट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 अप्रैल से 04 जून 2025 तक प्रत्येक बुधवार को एसएमवीबी बेंगलुरु स्टेशन से सुबह 07:10 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी दोपहर 12:30 बजे, जबलपुर दोपहर 15:45 बजे, कटनी शाम 17:05 बजे, सतना 18:30 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन शुक्रवार मध्यरात्रि 02:00 बजे कानपूर सेन्ट्रल स्टेशन पहुँचेगी।           रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में फतेहपुर, प्रयागराज, शंकरगढ़, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचेरियल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, चीराला, ओंगोल, नेल्लूर, गुडुर, पेरम्बूर, अरक्कोणम जंक्शन, काटपाडी, जोलारपेट्टई, बांगरपेट एवं कृष्णराजपुरम  स्टेशनों पर रुकेगी।  स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ का शव मिलने से मचा हड़कंप, वन अधिकारियों ने शुरू की जांच, कैसे हुई टाइगर की मौत

सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व के रूखड़ बफर जंगल के सघन वनक्षेत्र में गश्ती दल को शनिवार सुबह एक बाघ का शव मिला है। बाघ का शव कुछ दिन पुराना होने का अनुमान है, जिसके शरीर का अधिकांश हिस्सा सड़कर खराब हो गया है। जानकारी के अनुसार रूखड़ पूर्व बीट के जंगल में मासूलनाला के आगे सघन और दुर्गम क्षेत्र में मिले बाघ के शव का पोस्ट मार्टम कराने पेंच पार्क में पदस्थ वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा को मौके पर बुलाया गया है। कोई अंग गायब तो नहीं वहीं डॉग स्क्वायड के अलावा पेंच के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह सहित वन अधिकारी और मैदानी अमले ने मौके पर पहुंचकर छानबीन प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शव कितना पुराना हैं, यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा। बाघ के शरीर का कोई अंग गायब तो नहीं है, इसकी छानबीन भी की जा रही है। नियमित गश्ती के दावों की खुली पोल सघन वन क्षेत्र में बाघ का सड़ा हुआ शव मिलने से पेंच प्रबंधन द्वारा मैदानी अमले द्वारा जंगल की नियमित गश्ती के दावों की पोल खुल गई है। हालाकि इस मामले में अधिकारी कोई भी प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं। पेंच के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने नईदुनिया को बताया कि रूखड़ बफर जंगल में मासूलनाला से काफी अंदर सघन वन क्षेत्र में बाघ का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचकर विस्तृत जानकारी ली जा रही है, इसके बाद कुछ कहा जा सकेगा।

बड़ा हादसा : अमुआ बांध में डूबने से तीन बच्चों की मौत

सतना सतना जिले के धारकुड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अमुआ बांध में अज्ञात कारणों के चलते पानी में डूबने से तीन आदिवासी बच्चों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी सामने आते ही धारकुंड़ी थाना पुलिस व मझगवां तहसीलदार सुमेश द्विवेदी तुरंत मौका स्थल पर पहुंच गए। तीनों बच्चों के शव ग्रामीणों की मद्द से बाहर निकाले गए हैं। इस संबंध में धारकुडी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चों में एक बच्चा अपने मामा के यहां आया हुआ था। जबकि दो अन्य वहीं के निवासी थे। खेलते हुए पहुंचे थे बांध के पास धारकुंड़ी थाना पुलिस द्वारा बताया गया कि तीनों बच्चे खेलते-कूदते हुए बांध के पास तक पहुंचे और किन्हीं कारणों से पानी में चले गए। जहां बांध के पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। इनके नाम अभिजीत पिता अजीत कोल उम्र 6 वर्ष, अभी पिता कल्लू कोल उम्र 5 वर्ष और कृष्णा पिता नंदू कोल उम्र पांच वर्ष के रूप में हुई है। इनमें एक बच्चा कृष्णा ग्राम कपटीहा जिला बांदा (उप्र) का निवासी बताया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

साल भर चुनाव होते हैं, जिससे विकास ठप हो जाता है, सरकारी व्यवस्थाओं का दोहन भी रुकेगा: शिवराज सिंह

भोपाल / लखनऊ साल भर चुनाव होते हैं, जिससे विकास ठप हो जाता है. एक राष्ट्र-एक चुनाव होने से विकास कार्यों को पंख लगेंगे और सरकारी व्यवस्थाओं का दोहन भी रुकेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन नेशन वन इलेक्शन का जो सपना देखा है, उसे हम सब को मिल कर साकार करना है. ये बातें एक राष्ट्र एक चुनाव के राष्ट्रीय संयोजक एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को लखनऊ में कही. शिवराज सिंह  पहली बार लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश नागरिक परिषद द्वारा एक राष्ट्र-एक चुनाव पर आयोजित संगोष्ठी में अपने विचार रखे. गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव, देश की आवश्यकता है. साल के 12 महीने चुनाव होते रहते हैं. हर प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्री चुनाव प्रचार करते हैं, इससे विकास कार्य थम जाते हैं. हर महीने आचार संहिता लगने से जनकल्याणकारी योजनाएं भी प्रभावित होती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने इस योजना पर काम करना शुरू किया था. अब समय आ गया है कि हम सभी उनके इस सपने को साकार करें. कार्यक्रम संयोजक एवं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन, देश के लिए बहुत आवश्यक है. एक राष्ट्र एक चुनाव कराने से न केवल देश पर चुनाव कराने का आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि जब एक साथ चुनाव होंगे तो नवगठित सरकार को पांच वर्ष तक निरंतर विकास कार्य करने का पर्याप्त समय मिलेगा. डिप्टी सीएम ने पहलगाम हमले में मारे गए सभी नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने हुए कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों एवं उनके आकाओं को कतई बख्शा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ हमारी फोर्स लगातार कार्रवाई कर रही है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन देश के लिए बहुत जरूरी है. लगातार चुनाव चलते हैं, इससे देश के संसाधनों और समय की हानि होती है. न्यायमूर्ति (अ.प्र.) रंगनाथ पाण्डेय ने कहा कि आचार संहिता से विकास की गति भी प्रभावित होती है. वन नेशन वन इलेक्शन, देश की जरूरत है. हम सभी को इस अभियान की महत्ता समझनी चाहिए. कार्यक्रम में एक राष्ट्र एक चुनाव पर डॉक्यूमेंट्री को प्रदर्शित किया गया. अत्याधुनिक एआई तकनीकि द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उद्बोधन भी हुआ.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet