LATEST NEWS

एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों ने सीखी जीवन रक्षक तकनीकें

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) एवं स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉन्स फोर्स (एस.डी.ई.आर.एफ.) के संयुक्त तत्वावधान में इंदौर के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उपसंभागों एवं सब स्टेशन कार्मिकों के लिए “सी.पी.आर. एवं अन्य जीवन रक्षक तकनीकों” पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला एम.पी. ट्रांसको के 400 के.वी. सब स्टेशन, इंदौर परिसर में आयोजित की गई। अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रीमती नीलम खन्ना कार्यक्रम के उद्देश्य एवं इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उपसंभाग इंदौर, 400 के.वी. सब स्टेशन संभाग इंदौर, परीक्षण एवं स्काडा संभाग इंदौर के लगभग 60 नियमित, संविदा, बाह्य सेवा प्रदाता एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला में सी.पी.आर. प्रशिक्षण के लिये मानव पुतले एवं वीडियो की सहायता से विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक प्रतिभागी विशेषज्ञों की निगरानी में मानव पुतले पर सी.पी.आर. तकनीक का अभ्यास करें। साथ ही, शॉक लगने, श्वाँस नली में किसी वस्तु के फँसने, चोट लगने आदि आपात परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई।  

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा- जन सहभागिता के लिए नवाचार और नई सोच के साथ प्रयास किए जाने चाहिए

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जन सहभागिता के लिए नवाचार और नई सोच के साथ प्रयास किए जाने चाहिए। पर्यावरण संतुलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर लम्बे समय से काफी चिंतन हो रहा है। जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग अभी भी चुनौती बनी हुई है। आज आवश्यकता है कि हर व्यक्ति को पर्यावरण संतुलन के प्रति उत्तरदायी बनाने के समन्वित प्रयास किये जायें। पर्यावरण संतुलन की चिंता के प्रति समाज संवेदनशील हो। सामाजिक वातावरण हर व्यक्ति, समुदाय को पर्यावरण संतुलन के लिए सजग और सक्रिय बनाने वाला हो। बच्चे, बड़े सभी के दिल और दिमाग में अंकित हो कि पर्यावरण संतुलन और प्रदूषण नियंत्रण के लिए क्या किया जाना चाहिए, क्या नहीं किया जाना है।  राज्यपाल श्री पटेल राजभवन के सांदीपनि सभागार में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन एप्को की 13वीं साधारण सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन डॉ. राजेश राजौरा, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के. सी. गुप्ता भी मौजूद थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सरकार के कार्यक्रमों में जन चेतना के जुड़ जाने की सफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण इंदौर शहर है। लगातार 7 बार से देश का सबसे स्वच्छतम नगर की उपलब्धि नगर निगम के एकल प्रयासों का परिणाम नहीं है। यह नगर निगम और इंदौर के नागरिकों के सहभागी प्रयासों का प्रतिफल है। नागरिकों का स्वच्छता आग्रह और स्वच्छता के प्रति जन चेतना की सक्रियता का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने गुजरात के कच्छ इलाके के ग्रामीण विद्यालय के शिक्षक दम्पती की छोटी सी पहल से होने वाले बड़े बदलाव का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि शिक्षक दम्पती ने नई सोच के साथ विद्यालय के वीरान परिसर में पौध-रोपण शुरू किया। विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को पौधे उपलब्ध कराये और परिसर में पौध-रोपण कराया। बच्चों से कहा कि जब वे स्कूल आए तो घर में सब्जियों को धोने वाले पानी को किसी डब्बे अथवा बोतल में लेकर आए। उनके द्वारा लगाए गए पौधे में वही पानी डाल दे। इस नई सोच ने कच्छ जैसे सूखे इलाके के विद्यालय के परिसर को हरा भरा करने का करिश्मा कर दिया है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि समाज में बच्चों की वित्तीय सुरक्षा के लिए बैंकों में धन राशि जमा करते हैं। यह नहीं समझते कि यदि पर्यावरण नहीं रहेगा तो जीवन ही नहीं रहेगा। इस लिए संतान के भावी जीवन की वित्तीय सुरक्षा की चिंता से ज्यादा जरूरी पर्यावरण संतुलन की चिंता है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन की चिंता को समाज की सर्वोच्च चिंता बनाने की दिशा में पहल की जरूरत बताई है। उन्होंने मिशन लाईफ और जलवायु परिवर्तन विषय पर प्रशिक्षित युवाओं से उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने नदियों के आस-पास के उद्योगों और बस्तियों के कचरा निष्पादन प्रणालियों की गहन निगरानी की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को बढ़ाने और अनदेखी के मामलो में कड़ी कार्रवाई अत्यधिक गंभीरता के साथ की जाना चाहिए। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने बताया कि प्रदेश में जल गंगा अभियान के तहत पौध-रोपण कार्य के लिए वन विभाग को नोडल बनाकर कार्य किए जा रहे है। यह निर्णय किया गया है कि नर्सरी में तीन-चार वर्ष के तैयार पौधों का ही रोपण किया जाए। प्रदेश में आगामी दो-तीन वर्षों में शत प्रतिशत बड़े पौधों का रोपण होने लगेगा। उन्होंने अधिकारियों को एस.एल.सी.टी.सी. के तहत किए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग रिपोर्ट राजभवन को नियमित अंतराल पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। अपर मुख्य सचिव श्री डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि जल संसाधन विभाग द्वारा कान्ह नदी के दूषित जल के डायवर्जन हेतु कान्ह क्लोज डक्ट डायवर्जन प्रोजेक्ट के तहत 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। क्षिप्रा नदी को अविरल-निर्मल बनाए जाने का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि देश की सबसे सुरक्षित चंबल नदी की सुरक्षा के लिए पार्वती कालीसिंध परियोजना में प्रावधान किए गए है। बेतवा नदी के जल प्रवाह को बढ़ाने और सोन नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के कार्य भी किए जा रहे है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यावरण डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, सचिव जल संसाधन श्री जॉन किंग्सली, सचिव वित्त श्री लोकेश कुमार जाटव, सचिव वन श्री अतुल मिश्रा, आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश श्री श्रीकांत बनोठ, आयुक्त मनरेगा श्री अविप्रसाद, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन कार्यपालक निर्देशक श्रीमती उमा माहेश्वरी और साधारण सभा के सदस्यगण, विशेषज्ञ उपस्थित थे।     

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की समस्त पंचायतों को समृद्ध कर गांवों का पुनर्विकास किया जा रहा है, स्थानीय निकायों की मजबूती के लिए यह बड़ा कदम है। गांवों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से पंचायतों को सशक्त किया जा रहा है। इससे पंच-सरपंच और जनपद व जिला पंचायत स्तर के प्रतिनिधि बेहतर तरीके से अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को मीडिया में जारी संदेश में कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही पंचायत व्यवस्था महत्वपूर्ण रही है। गांव की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार घर-घर गोकुल बनाने की दिशा में अग्रसर है। इसके लिए वृंदावन योजना तैयार की गई है, सरकार प्रत्येक विकासखंड में एक गांव को वृंदावन ग्राम के रूप में विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों, गांवों और किसानों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।  

गूगल, एपल, माइक्रोसाफ्ट और शाओमी को एमपी हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, लगाया डाटा चुराने का आरोप

जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने साफ्टवेयर कंपनियों पर मोबाइल एप के जरिए उपयोगकर्ताओं का डाटा चुराने और सायबर ठगी करने के आरोप के मामले में जवाब-तलब कर लिया है। इस सिलसिले में इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, स्टैंडर्ड टेस्टिंग एंड क्वालिटी सर्टिफिकेशन डायरेक्ट्रेट (एसटीक्यूसी), सीडेक, गूगल, एपल, माइक्रोसाफ्ट और शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किए गए हैं।   एप उपयोगकर्ता की सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित हो रहे जनहित याचिकाकर्ता जबलपुर निवासी अधिवक्ता अमिताभ गुप्ता ने अपना पक्ष स्वयं रखा। उन्होंने दलील दी कि मोबाइल में मौजूद प्री-इंस्टाल या गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर से डाउनलोड किए गए एप उपयोगकर्ता की सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं। मोबाइल डाटा चोरी का यंत्र बन गया ये एप उपयोगकर्ता की जानकारियां कई कंपनियों को साझा करती हैं, जो आगे चलकर एक सायबर ठगी का रूप भी ले सकती हैं। कई एप ऐसे होते हैं जिनमें कान्टेक्ट, फाइल्स या कैमरा का कोई उपयोग नहीं होता फिर भी इंस्टाल करने के बाद इन सभी एप्लीकेशन की परमिशन मांगते हैं। इस तरह से मोबाइल ही डाटा चोरी करने का एक यंत्र बन जाता है। रोकथाम के लिए कड़े नियम बनाए जाएं देश में डिजिटल क्रांति के साथ-साथ सायबर धोखाधड़ी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। आम नागरिकों की गोपनीय जानकारी, बैंकिंग विवरण और व्यक्तिगत डेटा चोरी हो जाते हैं। जनहित याचिका में कहा गया कि वर्तमान कानूनी ढांचा केवल तब सक्रिय होता है जब किसी एप के जरिए पहले ही नुकसान हो चुका होता है। अगर कोई एप नुकसान पहुंचा देता है, तब संबंधित एजेंसियां उसकी जांच करती हैं और उसे प्रतिबंधित करती हैं। जनहित याचिका में मांग की गई है कि इसकी रोकथाम के लिए कड़े नियम बनाए जाएं।

शासकीय स्कूल पर हो रहा बेखौफ कब्जा, विभाग बना अनजान, जांच की उठ रही मांग

मंडला लालीपुर चौराहे स्थित एक बंद प्राथमिक शाला भवन पर बेखौफ तरीके से अतिक्रमण कर लिया गया है। कभी बच्चों के पढ़ाई, खेल और प्रार्थना स्थल रहे इस भवन के मुख्य द्वार पर अवैध रूप से कब्जा कर वहां गेट और सीटें लगा दी गई हैं। अब स्थिति यह है कि शासकीय भवन में प्रवेश के लिए पहले कब्जाधारी से अनुमति लेनी पड़ती है। जानकारी अनुसार यह भवन वर्तमान में जिला शिक्षा केंद्र के अधीन है और विभागीय जानकारी के अनुसार इसे गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा है। बताया जाता है कि तकनीकी कारणों से यह शाला कुछ वर्ष पूर्व बंद कर दी गई थी। लेकिन विभाग की अनदेखी का लाभ उठाकर अब यह भवन निजी स्वार्थ का केंद्र बन गया है। कुछ लोगों का कहना है कि उक्त जगह मंदिर ट्रस्ट की है, जिससे कब्जा करने वाला खरीद कर वहां निर्माण कार्य कराया है, अब दो प्रकार के सवालों का जबाब जांच उपरांत ही मिल सकता है। इस मामले में जब एसडीईओ से चर्चा की गई तो उन्होंने कब्जे की जानकारी से अनभिज्ञता जताई और कहा कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। सवाल यह उठता है कि यदि विभाग सतर्क होता तो यह कब्जा संभव ही नहीं था।          वर्तमान में शहर में आंगनबाड़ी केंद्र सहित कई शासकीय कार्यालयों के लिए भवनों की आवश्यकता है। यदि यह भवन ऐसे किसी कार्य को सौंप दिया जाता, तो आज यह स्थिति न बनती। यह मामला न केवल विभागीय लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग कितने गंभीर हैं। अब देखना यह है कि विभाग अवैध कब्जा हटाने में कितनी तत्परता दिखाता है या इसे भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। इनका कहना है- आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है, जांच उपरांत मामला  सही पाए जाने पर कब्जा हटाने की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। बीईओ, मण्डला

राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा अंतर्गत नुक्कड़ नाटक आयोजित

मंडला जिले मे भारत सरकार के निर्देशानुसार सातवां राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम दिनांक 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जनसामान्य में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु संचालनालय महिला एवं बाल विकास, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) के दल द्वारा नारायणगंज के ग्राम मानेगांव के हाट बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। दोपहर में आयोजित इस कार्यक्रम में शुभम संगीत मंडला द्वारा “जीवन के पहले 1000 दिन” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। साथ ही, दल प्रमुख श्री अयोध्या प्रसाद जी द्वारा लोक गीतों के माध्यम से पोषण जागरूकता को प्रभावशाली तरीके से जनमानस तक पहुँचाया गया। प्रस्तुति के दौरान दल द्वारा पोषण, स्वास्थ्य, संतुलित आहार, टीकाकरण, बाल देखभाल, गर्भावस्था के दौरान महिला देखभाल, बाल विवाह आदि महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए चलाई जा रही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी गीतों और नाटकों के माध्यम से दी गई। साप्ताहिक हाट बाजार में हुए इस आयोजन में परियोजना अधिकारी श्री सजीव कुमार मोहर, पर्यवेक्षक मोहगांव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जतारा एसडीओपी और जतारा रेंजर की सूझबूझ और समन्वय से अवैध लकड़ी परिवहन करते जप्त हुआ ट्रक

 टीकमगढ़ विदित हो कि टीकमगढ़ जिले अंतर्गत विगत कुछ माह से वन माफिया रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के अवैध अपराधों की जगह उत्तर प्रदेश के लकड़ी तस्करों के साथ मिलकर टीकमगढ़ जिले के विभिन्न स्थानों से राजस्व भूमि पर बिना अनुमति के खैर, यूकेलिप्टस, बबूल, और श्यामर के वृक्षों की कटाई करके संगठित अपराध के तहत उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और अन्य जगह टीकमगढ़ से काटी गई लकड़ी का अवैध परिवहन कर रहे हैं, जिस पर नियंत्रण रखने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार वाहन की जप्ती जारी है जिसके तहत टीकमगढ़, बलदेवगढ़, सहित जतारा रेंज अंतर्गत अनेकों वाहनों की जप्ती की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जिसको सतत जारी रखते हुए और मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम और जतारा रेंजर शिशुपाल अहिरवार के समन्वय और सहयोग से संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 22/04/2025 की रात्रि में बम्होरी थाना की कनेरा पुलिस चौकी पर एक ट्रक क्रमांक UP 93 BT 8995 जिसके अन्दर ऊपर से काली पॉलीथिन से लकड़ी छिपाकर रखी जाकर परिवहन की जा रही थी को पुलिस चौकी कनेरा के पुलिस बल द्वारा संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई तो ट्रक के अन्दर अवैध रूप से काटी गई श्यामर की लकड़ी छिपाकर रखी पाई गई, जिसकी सूचना अनुभिवागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम को प्राप्त होने पर उनके द्वारा उक्त सूचना उनके द्वारा जतारा रेंजर शिशुपाल अहिरवार को दी गई जिसके पश्चात जतारा रेंजर के द्वारा तत्काल वन अमले को कनेरा पुलिस चौकी भेजा गया जहां पर कनेरा पुलिस चौकी के पुलिस अमले द्वारा एक 14 चका ट्राला ट्रक जिसका पंजीयन क्रमांक UP 93 BT 8995 जिसमें अवैध रूप से काटी गई श्यामर प्रजाति की लकड़ी को अवैध रूप से परिवहन कराए जाने के कारण और परिवहन एवं कटाई के कोई अभिलेख ट्रक चालक के पास नहीं होने के कारण पुलिस चौकी कनेरा के द्वारा जप्त किया गया था जिसकी सुपुर्दी वन अमले के द्वारा ली जाकर जप्त ट्रक मय लोड वनोपज के थाना जतारा में सुरक्षित खड़ा कराया जाकर, अवैध लकड़ी परिवहन के लिए ट्रक मालिक और ट्रक चालक के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 243/20 दिनांक 22/04/2025 पंजीबद्ध करके विवेचना में लिया गया।

सिंगरौली में रिटायर्ड पटवारी गिरफ्तार, भू स्वामी का बना दिया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र की 40 लाख की धोखाधड़ी

 सिंगरौली  मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के माध्यम से जमीन की रजिस्ट्री और नामांतरण के बाद 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी में शामिल झपरहवा के तत्कालीन हल्का पटवारी उदित नारायण शर्मा को पुलिस ने सीधी से गिरफ्तार किया है.रिटायर्ड पटवारी सीधी जिले के बड़ा गांव का निवासी है। पुलिस ने इस मामले में कुल पांच में से दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था। दो आरोपी अभी भी फरार हैं पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपए का ईनाम भी रखा गया था। वर्ष 2023 में चितरंगी तहसील के झपरहवा गांव की आराजी नंबर 76/1 के असली भू स्वामी वंशीलाल मल्लाह के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के माध्यम से जमीन का फर्जी तरीके से नामांतरण किया था.जिसकी शिकायत खटाई निवासी संजय कुमार जायसवाल ने कोतवाली में की थी. पटवारी ने अन्य चार व्यक्तियों के साथ मिलकर भू स्वामी का फर्जी मृत्यु प्रमाण तैयार कराया और असली की जगह नकली भू स्वामी के बनाकर 13.6700 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री 40 लाख रुपए में आवेदक और उसकी पत्नी के नाम करा दी थी। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया था. दो आरोपियों को एक वर्ष पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

BHEL भोपाल के भेल क्षेत्र में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की गाड़िया मौके पर मौजूद

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के परिसर में आज गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग भेल के गेट नंबर 9 के पास वेस्ट मटेरियल एरिया में लगी, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि उसके काले धुएं के बादल 15 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे थे और लपटें 20 फीट तक ऊंची उठती नजर आईं। ऑयल टंकियों में धमाके से बढ़ी आग प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भेल कैंपस के जिस हिस्से में आग लगी वहां ऑयल टंकियां भी रखी गई थीं, जिनमें विस्फोट हुआ है। विस्फोट के बाद आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में हजारों पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए, जिससे पर्यावरण को भी भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौके पर दमकल और सुरक्षा बल तैनात आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। सीआईएसएफ (CISF) की टीम को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके। फिलहाल किसी भी व्यक्ति को कैंपस के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अफसर आग की गंभीरता को देखते हुए भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। फिलहाल भेल प्रबंधन ने किसी भी तरह के प्राकृतिक या मानव जनित नुकसान की पुष्टि नहीं की है। हालांकि जिस जगह आग लगी है। वह गेट नंबर 9 से करीब 200 मीटर दूर है और भेल की मुख्य फैक्ट्री उससे काफी दूरी पर है। लेकिन आग की भीषणता को देखकर कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और लोगों से अपील की गई है कि वे घटनास्थल के आसपास न जाएं।

आतंकी हमले के बाद अधिकांश लोगों ने निरस्त कराया कश्मीर टूर

इंदौर ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान इंदौर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर भारत के विभिन्न ठंडे प्रदेशों में छुट्टियां मनाने जाते हैं। अधिकांश लोगों ने कश्मीर के लिए बुकिंग कराई थी। यह बुकिंग अप्रैल के आखरी सप्ताह से जून के बीच सर्वाधिक है। श्रीनगर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकी हमले के बाद अधिकांश लोगों ने कश्मीर टूर निरस्त कर दिया है। ट्रैवल एजेंटों के अनुसार, अभी तक लगभग 20 प्रतिशत लोगों ने अपना टूर निरस्त कराया है। होटल बुकिंग और ट्रिप प्लान कैंसल किए ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि बुधवार को इंदौर से श्रीनगर जाने वाले बहुत सारे पर्यटकों ने अपने आगामी टूर निरस्त करवाए हैं। होटल बुकिंग और अन्य ट्रिप प्लान भी रद किए हैं। उनके अलावा, जो लोग अभी नहीं जा रहे हैं, वे अपनी यात्रा मई के अंत या जून तक के लिए टाल रहे हैं। जो पर्यटक पहले से श्रीनगर में हैं, वे किसी भी कीमत पर इंदौर लौटना चाहते हैं। कई लोग कह रहे हैं कि चाहे जितना किराया लगे, लेकिन सीट मिलनी चाहिए। नहीं लगेगा अन्य चार्ज कश्मीर में हुए आतंकी हमले के कारण विमान कंपनियां पहले से बुक हो चुके टिकट पर ट्रिप आगे बढ़ाने के लिए सुविधा दे रही हैं। इसके लिए किसी तरह का अन्य चार्ज नहीं वसूला जाएगा। इंडिगो कंपनी ने 22 अप्रैल से पहले की सभी बुकिंग को 30 अप्रैल तक दोबारा बुकिंग करने का ऑफर दिया है। वहीं एयर इंडिया ने यह सुविधा 15 मई तक की है, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बुकिंग को 30 अप्रैल तक चेंज करने की सुविधा दी है। श्रीनगर में कर रहे मदद ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया कश्मीर में टूरिस्टों की मदद के लिए जुटा हुआ है। होटल और अन्य सुविधाएं उनके लिए जुटाई जा रही हैं। इसके साथ ही भोजन, पानी और ट्रैवल की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है। ट्रैवल एजेंट लगातार यात्रियों को राहत देने के लिए प्रयासरत हैं।

इंदौर-भोपाल रोड पर शराब से भरा ट्रक पलटा, लगी आग, ड्राइवर की मौत

सीहोर सीहोर जिले के ग्राम कोठरी के नजदीक एक ट्रक सुबह अनियंत्रित होकर पलट गया है। ट्रक पलटने के बाद उसमें आग लग गई जिसके कारण ट्रक में सवार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है। इस ट्रक के अंदर एक बड़ी ब्रांडेड कंपनी की अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। जानकारी के अनुसार भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर स्थित ग्राम कोठरी के करीब एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने के साथ ही इसमें आग लग गई, जिसके कारण ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया गया है कि इस ट्रक के अंदर लाखों रुपए की एक ब्रांडेड कंपनी की अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और अभी जांच की जा रही है। आष्टा थाने के सब इंस्पैक्टर अविनाश भोपले ने बताया कि शराब से भरा ट्रक पलटने की घटना हुई और इसके बाद उसमें आग लग गई। भोपले ने बताया कि ड्राइवर की इस घटना में मौत हुई है। आशंका है कि उसकी मौत सिर में आई चोट से हुई है। शराब से भरा यह ट्रक बड़वाह से जबलपुर जा रहा था। इंदौर-भोपाल हाईवे पर सीहोर मार्ग पर कोठरी में बस स्टैंड के सामने ट्रक क्रमांक एमपी 28 एच 1489 पलट गया। जैसे ही ट्रक पलटा उसके बाद ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते अंग्रेजी शराब से भरा उक्त पूरा ट्रक शराब सहित जल कर खाक हो गया। शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया ट्रक ड्राइवर की भी इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अमलाहा चौकी पुलिस प्रभारी एसआई चिन्मय मिश्रा सादल बल के मौके पर पहुंचे। मृतक ड्राइवर के शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। ट्रक के जलने से दस्ताबेज, शराब के बिल व अन्य कागज जल कर नष्ट हो गए हैं। ड्राइवर की पहचान जावेद अली निवासी नवोदय कैंसर हॉस्पिटल के पास भोपाल के रूप में हुई है। एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि ट्रक इंदौर बड़वाह से शासकीय मदिरा लेकर जबलपुर स्थित शासकीय वैयरहाउस के लिए रवाना हुआ था। ट्रक के मालिक का नाम विनय तिवारी, निवासी पिपरिया बताया गया है। घटना की सूचना संबंधित विभागों को दे दी गई है।

पहलगाम में आतंकी हमला : इंदौर के सुशील नथानियल का हुआ अंतिम संस्कार

 इंदौर पहलगाम हमले में आतंकियों की गोली का निशाना बने इंदौर के सुशील नथानियल का अंतिम संस्कार आज जूनी इंदौर कब्रिस्तान में किया गया। इससे पहले पार्थिव देह को अं‍तिम दर्शन और प्रार्थना सभा के लिए चर्च में रखा गया। बुधवार रात एयरपोर्ट पर माहौल गमगीन था। सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आई, स्वजन को देख बिलख पड़ी। बहन और भाभी के गले लगकर रोने लगी। इस दौरान बेटा आस्टिन और बेटी आकांक्षा गुमसुम रहे। सुशील के स्वजन भी पुष्पांजलि देने के दौरान फूट-फूटकर रोने लगे और ताबूत से लिपट गए। पास में मौजूद अन्य स्वजनों ने उनको ढाढस बंधाया। सुशील शनिवार को कश्मीर घूमने परिवार के साथ गए थे। सरप्राइज देना पसंद था स्वजन का कहना था कि उनको सरप्राइज देना पसंद था, इसलिए इस बार भी बगैर बताए अचानक से घूमने निकल गए। वहां पहुंचने पर स्वजन को जानकारी लगी। मिलनसार और हंसमुख सुशील का यूं अचानक चले जाना स्वजन को विचलित कर रहा था। दर्द देखकर सबकी आंखें नम सुशील की पार्थिव देह के घर पर लाते ही स्वजन फफक पड़े। बेटी के पैर में लगी गोली का जख्म और बेटे व पत्नी का दर्द देखकर सबकी आंखें नम हो गई। स्वजन एक-दूसरे को संभालते दिखे। सुशील के घर दिनभर आस-पड़ोस के लोगों का आना-जाना लगा था। छोटे भाई विकास के घर भी स्वजन और जनप्रतिनिधि पहुंचते रहे। सरकार ने किया पूरा सहयोग रात को जब पार्थिव देह को लेकर वाहन पहुंचा, तो सुशील के ताबूत को मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला और पड़ोसियों ने कांधा दिया। सुशील की भाभी, बहन और अन्य स्वजन का कहना था कि सरकार ने कश्मीर से लेकर इंदौर तक पूरा सहयोग किया। इंदौर में भी जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी पूरे समय स्वजन से संपर्क में रहे।

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने रचा नया इतिहास, बिक्री में 447% और उत्पादन में 347% का रिकॉर्ड उछाल

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के मार्गदर्शन में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2024-25 में खादी और ग्रामोद्योग का कुल कारोबार ₹1,70,551.37 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक कारोबार है। केवीआईसी के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने नई दिल्ली स्थित राजघाट कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनंतिम आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी। उत्पादन और बिक्री में अभूतपूर्व वृद्धि केवीआईसी के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने बताया कि वर्ष 2013-14 की तुलना में बीते 11 वर्षों में खादी और ग्रामोद्योग के उत्पादन में 347% और बिक्री में 447% की वृद्धि हुई है। उत्पादन ₹26,109.07 करोड़ से बढ़कर ₹1,16,599.75 करोड़ तक पहुंचा, जबकि बिक्री ₹31,154.19 करोड़ से बढ़कर ₹1,70,551.37 करोड़ हो गई। इस प्रगति के साथ खादी और ग्रामोद्योग ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में एक नया अध्याय रचा है। रोजगार सृजन में 49.23% की वृद्धि केवीआईसी ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। वर्ष 2013-14 में जहां संचयी रोजगार 1.30 करोड़ था, वहीं 2024-25 में यह आंकड़ा 1.94 करोड़ तक पहुंच गया, जो कि 49.23% की वृद्धि को दर्शाता है। यह उपलब्धि आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के निर्माण की दिशा में एक अहम कदम है। खादी वस्त्र उत्पादन और बिक्री में ऐतिहासिक उछाल खादी वस्त्रों के उत्पादन और बिक्री में भी शानदार वृद्धि दर्ज की गई है। उत्पादन ₹811.08 करोड़ से बढ़कर ₹3,783.36 करोड़ (366% वृद्धि) और बिक्री ₹1,081.04 करोड़ से बढ़कर ₹7,145.61 करोड़ (561% वृद्धि) तक पहुंची है। यह बढ़ोतरी प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा खादी को जनआंदोलन में बदलने की अपील और प्रचार के प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। खादी ग्रामोद्योग भवन ने बनाया नया रिकॉर्ड नई दिल्ली स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन ने भी पहली बार ₹110.01 करोड़ का कारोबार किया है, जो वर्ष 2013-14 में ₹51.02 करोड़ था। इसमें 115% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो शहरी उपभोक्ताओं के बीच खादी के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाता है। पीएमईजीपी के माध्यम से 90 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना के तहत अब तक 10.18 लाख इकाइयों की स्थापना हो चुकी है। इन इकाइयों के लिए ₹27,166.07 करोड़ की मार्जिन मनी सब्सिडी वितरित की गई है और इससे 90,04,541 लोगों को रोजगार उपलब्ध हुआ है। यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने में सहायक रही है। ग्रामोद्योग विकास योजना से ग्रामीण भारत को बल ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत अब तक कुल 2,87,752 मशीनें, उपकरण और टूलकिट वितरित किए गए हैं। इसमें मधुमक्खी पालन बॉक्स, विद्युत चालित चाक, अगरबत्ती निर्माण मशीन, फुटवियर टूलकिट, सिलाई व मरम्मत टूल्स शामिल हैं। वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना का बजट बढ़ाकर ₹60 करोड़ कर दिया गया है, जो वर्ष 2021-22 की तुलना में 134% अधिक है। महिला सशक्तिकरण में केवीआईसी की अहम भूमिका महिलाओं को स्वरोजगार और प्रशिक्षण से जोड़ने के क्षेत्र में भी केवीआईसी ने उल्लेखनीय कार्य किया है। बीते 10 वर्षों में 7,43,904 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें से 57.45% महिलाएं हैं। इसके अलावा, 5 लाख से अधिक खादी कारीगरों में 80% महिलाएं कार्यरत हैं। पारिश्रमिक में 275% और पिछले तीन वर्षों में 100% तक की वृद्धि कर महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सशक्त किया गया है। ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प की ओर मजबूत कदम अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने इस सफलता का श्रेय पूज्य बापू की प्रेरणा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग और देशभर के करोड़ों कारीगरों की मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि केवीआईसी की यह ऐतिहासिक उपलब्धियाँ भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूती देती हैं।  

अब ओरछा रेलवे स्टेशन पर रूकेंगी ग्वालियर बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस और खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

ओरछा विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा को दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज का तोहफा मिला है। ग्वालियर बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस और खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस अब ओरछा रेलवे स्टेशन पर रूकेंगी, यह दोनों ट्रेन कब से ओरछा रुकेंगी यह अभी तय नहीं हुआ है। भाजपा नेता विकास यादव ने 12 नवंबर 2024 को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात के द्वारा उक्त ट्रेनों के ओरछा ठहराव की मांग रखी थी। मंत्री सिंधिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस मांग को आगे बढ़ाया।       रेलवे बोर्ड के संयुक्त निर्देशक विवेक कुमार सिंह ने दोनों ट्रेनों के ठहराव के आदेश जारी कर दिए हैं।     मंत्री सिंधिया ने फेसबुक पोस्ट के जरिये रेल मंत्री का आभार जताया है।     दोनों ट्रेनों के ओरछा स्टॉपेज के इस फैसले से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।     ओरछा आने वाले देशी व विदेशी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को ट्रेन की बेहतर सुविधा मिलेगी।     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने फेसबुक पर पोस्ट कर रेलमंत्री का आभार जताया।     अब कुल पांच बड़ी ट्रेनों का ओरछा रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा।     इन दो ट्रेनों के ठहराव के साथ ओरछा में रुकने वाले ट्रेनों की संख्या 5 हो गई है।     इससे पहले फतेहपुर, प्रयागराज एक्सप्रेस, झांसी बांदा मैमू और झांसी मानिकपुर मैमू यहां रुकती थीं।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पुस्तक दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई दी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पुस्तक दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने आशा की है कि सभी पुस्तक मेले का भरपूर लाभ उठाएँगे। उन्होंने आह्वान किया कि विश्व पुस्तक दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति कोई न कोई पुस्तक अपने पास अवश्य रखे। पुस्तक पढ़ने का जो आनंद है, वह सबसे श्रेष्ठ है। खासकर जब हमारी लाइब्रेरी समृद्ध होती है, तो वह ज्ञानार्जन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वप्न, राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की दूरदर्शिता से, देश के इतिहास में पहली बार मेडिकल एजुकेशन सहित समस्त तकनीकी शिक्षा को क्षेत्रीय भाषाओं, राष्ट्रीय भाषा में पढ़ाने का अभियान चलाया गया है, उसमें पुस्तकें एक सशक्त माध्यम बन रही हैं। चिकित्सा शिक्षा को हिंदी भाषा में पढ़ाने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन को मूर्त रूप देते हुए तकनीकी शिक्षा में मातृभाषा हिंदी को प्राथमिकता दी है, जिससे प्रत्येक छात्र को बिना भाषायी अवरोध के गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त हो सके। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर देश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय बन गया है जिसने चिकित्सा शिक्षा को हिंदी भाषा में पढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। मेडिकल, डेंटल, पैरामेडिकल आदि सभी संकायों की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र अब हिंदी एवं अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में छात्रों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे वे छात्र जो विषयवस्तु में निपुण होते हुए भी अंग्रेज़ी में कमजोर होते हैं, अब आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित हो पा रहे हैं। छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं में हिंदी में उत्तर लिखने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा प्रायोगिक परीक्षाओं में भी हिंदी भाषा में उत्तर देने की अनुमति प्रदान की गई है। इस पहल से विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान का मूल्यांकन उनकी भाषायी सुविधा के अनुरूप संभव हो रहा है। इसके अतिरिक्त, राज्य के समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों की पुस्तकालयों में हिंदी भाषा में चिकित्सा विषयक पुस्तकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे छात्रों को विषय के गहन अध्ययन में कोई कठिनाई न हो।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet