LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों का ब्याज सरकार भरेगी, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं

भोपाल एमपी में किसानों के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि किसानों की सहकारी बैंकों की कर्ज राशि का ब्याज राज्य सरकार वहन करेगी। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने CM डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। संघ पदाधिकारियों ने भू अधिग्रहण संशोधन ड्राफ्ट मामले में कुछ सुझाव दिए और 31 मार्च तक सहकारी बैंकों के कर्ज जमा न कर पाने के कारण डिफाल्टर हुए किसानों का मामला उठाया। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों का ब्याज सरकार भरेगी, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के भू अधिग्रहण संशोधन ड्राफ्ट के मामले में सीएम को किसानों की चिंता से अवगत कराते हुए उनका पक्ष रखा। किसान संघ ने सीएम डॉ. मोहन यादव से कहा कि किसानों की सलाह और उन्हें विश्वास में लिए बिना जमीन अधिग्रहण नहीं होना चाहिए। भारतीय किसान संघ के तीन प्रांतों, प्रदेश पदाधिकारियों और अखिल भारतीय पदाधिकारियों के सामने राज्य के अधिकारियों ने मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2025 का प्रजेंटेशन दिया। इसके बाद किसान संघ ने सीएम के समक्ष ही इसपर सुझाव दिए। 2025 के डिफाल्टर किसानों का ब्याज भरेगी सरकार किसान संघ ने 31 मार्च तक सहकारी बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने के कारण डिफाल्टर हुए किसानों का मुद्दा भी उठाया। इस मामले पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसान संघ से कहा कि किसानों को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे किसानों का सहकारी बैंकों का ब्याज राज्य सरकार भरेगी। मध्यप्रदेश में कुल 4523 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां हैं। इन समितियों से किसानों को खाद, बीज व अन्य कृषि कार्यों के लिए कृषि ऋण (Cooperative Bank Loan) दिया जाता है। खास बात यह है कि यह कृषि ऋण शून्य प्रतिशत ब्याज दर वाला होता है अर्थात किसानों को बिना ब्याज के ही लोन मिलता है लेकिन किसान डिफाल्टर हो जाते हैं तो ब्याज लगने लगता है। ब्याज राशि ज्यादा होने से किसान और परेशान हो जाता है। जो किसान तय अवधि में ऋण नहीं चुकाते हैं, उनसे समितियां आधार दर के साथ दंड ब्याज वसूलती है।

बीआरटीएस कॉरिडोर को तोड़कर शुद्ध लाभ के रूप में निगम को 3.37 करोड़ रुपए की कमाई होगी

 इंदौर इंदौर नगर निगम ने बीआरटीएस कॉरिडोर के संपूर्ण सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया है। इस सर्वे में यह स्पष्ट हो गया है कि इस कॉरिडोर को तोड़ने में कितनी लागत आएगी और मलबा एवं अन्य सामग्री की बिक्री से कितनी आय होगी। सर्वे के अनुसार, कॉरिडोर को तोड़ने में लगभग 34.70 लाख रुपए का खर्च आएगा, जबकि मलबा और अन्य सामग्री की बिक्री से निगम को लगभग 3.71 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे। इस प्रक्रिया से शुद्ध लाभ के रूप में निगम को 3.37 करोड़ रुपए की कमाई होगी। राज्य सरकार द्वारा कॉरिडोर को हटाने का निर्णय लिया गया था, जिसे हाईकोर्ट की स्वीकृति भी मिल चुकी है। अब नगर निगम द्वारा तोड़ाई की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। कॉरिडोर तोड़ने में आएगा इतना खर्च सर्वे के मुताबिक, कॉरिडोर में आरसीसी बीम की कुल लंबाई 10475 मीटर, चौड़ाई 0.35 मीटर तथा गहराई 0.30 मीटर है, जिसका कुल घनफल 2199 घनमीटर है। इसे हटाने की लागत प्रति घनमीटर 786 रुपए के अनुसार 17.29 लाख रुपए होगी। वहीं, 18 बस शेल्टर होम की कुल लंबाई 344 घनमीटर है, जिस पर 8.20 लाख रुपए का खर्च आएगा। इसके अतिरिक्त अन्य छोटे आरसीसी निर्माण 32207 घनमीटर क्षेत्र में फैले हैं और स्क्रब्स 40105 घनमीटर में निर्मित हैं। इन निर्माणों को हटाने पर 3.25 लाख रुपए का खर्च आएगा। कॉरिडोर के दोनों ओर लगी स्टील की रैलिंग, जिनका कुल क्षेत्रफल 3.67 लाख वर्गमीटर है, इन्हें निकालने पर भी कुछ खर्च आएगा। कुल मिलाकर यह पूरा कार्य 34.70 लाख रुपए में संपन्न होगा। मलबा और सामग्री से होगी करोड़ों की कमाई नगर निगम द्वारा कराए गए आकलन के अनुसार, कॉरिडोर से लगभग 1.53 लाख किलो स्टील निकलेगा, जिसकी बिक्री से 46 लाख रुपए मिलेंगे। इसके अतिरिक्त, 10000 मीटर लंबाई की रैलिंग और 90 प्रतिशत ए-श्रेणी का स्क्रैप मटेरियल निकलेगा, जिसकी बिक्री 45 रुपए प्रति किलो की दर से की जा सकेगी और इससे 2.31 करोड़ रुपए की कमाई होगी। वहीं, बस शेल्टर होम में प्रयुक्त अतिरिक्त आइटम की बिक्री से 90 लाख रुपए की आय होगी। इस प्रकार कुल मिलाकर निगम को 3.71 करोड़ रुपए की प्राप्ति होगी। दो महीने में होगा काम पूरा, टेंडर प्रक्रिया जल्द नगर निगम जनकार्य विभाग के प्रभारी और महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौर ने जानकारी दी कि कॉरिडोर को तोड़ने में लगभग दो महीने का समय लगेगा। निगम अब जल्द ही इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। ठेकेदारों को यह प्रस्ताव देना होगा कि वे तोड़ाई के काम के बदले निगम को कितनी राशि देंगे। जो ठेकेदार अधिकतम राशि का ऑफर देगा, उसे यह ठेका दिया जाएगा। ठेकेदार को ही मलबा और मटेरियल भी मिलेगा। निगम को कम से कम 3.37 करोड़ रुपए प्राप्त होने की संभावना है। इस प्रक्रिया से निगम को आर्थिक लाभ के साथ शहर के विकास कार्यों के लिए भी नई राह मिलेगी।

आयुष लोक स्वास्थ चिकित्सा शिक्षा समीक्षा बैठक हुई

जेनेटिक काउंसलिंग में समुदाय का सहयोग लिया जाए : राज्यपाल पटेल समस्त रोगी और वाहकों को स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराना ही लक्ष्य: राज्यपाल पटेल आयुष लोक स्वास्थ चिकित्सा शिक्षा समीक्षा बैठक हुई भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों में जेनेटिक काउंसलिंग की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। जेनेटिक काउंसलिंग कार्य में मध्यस्थों की भूमिका की संभावनाओं पर कार्य करते हुए समुदाय का सहयोग प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया आनुवंशिक रोग है। रोग को खत्म करने के लिए वैवाहिक और गर्भधारण संबंधी सावधानियां के बारे में सामुदायिक जन जागृति की दिशा में प्रभावी पहल जरूरी है। जेनेटिक काउंसलिंग कार्य में समुदाय के नेतृत्व और पंचायत पदाधिकारियों का सहयोग भी लिया जाना चाहिए। राज्यपाल पटेल राजभवन में जनजातीय प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद थे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि रोगी को स्वस्थ बनाने के सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रमाणित औषधियों और चिकित्सा पद्धतियों को स्वीकार किया जाना चाहिए। मध्यप्रदेश के वनों में प्रचुर मात्रा में वन औषधियों की उपलब्धता है। इन औषधियों के सिकल सेल रोगी को स्वस्थ बनाने के अनुभवों और उपयोग के परीक्षणों के प्रमाणीकरण का कार्य व्यापक स्तर पर तेज गति से किया जाए। लक्ष्य समस्त रोगी और वाहकों को स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिकल सेल एक जटिल रोग है, जो लगभग 21 प्रकार के रोगों का कारण बन सकता है। जरूरी है कि रोग प्रबंधन के कार्य बहुआयामी और एकीकृत स्वरूप में किए जाएं। समस्त रोगियों की उपचार व्यवस्थाओं के साथ ही वाहकों को भी आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सहयोग प्रदान किया जाए। स्वस्थ जीवन शैली के लिए मार्गदर्शन दिया जाए। राज्यपाल पटेल ने कहा कि रोग नियंत्रण प्रयासों को व्यक्ति केंद्रित किया जाए। हर स्तर पर औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता हो। समस्त रोगियों और वाहकों को उपचार,औषधि और जेनेटिक काउंसलिंग की सेवाएं उपलब्ध हो। उन्होंने छात्रावासों के भोजन में लौह तत्व की उपलब्धता वाले खाद्य पदार्थों को जोड़ने की जरूरत बताई है। गर्भवती महिलाओं की सिकल सेल जांच, जेनेटिक परामर्श और नवजात शिशुओं के वैक्सीनेशन के प्लेटफार्म के रूप में आंगनवाड़ियों को शामिल करने के लिए कहा है। बैठक में जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक खांडेकर, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता, प्रमुख सचिव आयुष डी.पी. आहूजा, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव एवं अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने रात्रि काम्बिंग गश्त में 05 फरार वारंटी गिरफ्तार

अनूपपुर   पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूरपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा 05 फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। दिनांक 15.04.25 को पुलिस अधीक्षक अनूरपुर श्री मोती उर रहमान जी के द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने हेतु समस्त थानों को काम्बिग गश्त के दौरान फरार आरोपी एवं बारण्टियों की पतासाजी हेतु आदेशित किया गया था, जिस पर कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द प्रसाद पनिका, प्रधान आरक्षक बृजभान सिहं, राजकुमार साहू, आरक्षक संजय सिहं, गिरीश चौहान के द्वारा माननीय न्यायालय पारूल जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूरपुर के प्रकरण क्र. 1131/19 धारा 294,323,506,324 भादवि के स्थाई वारण्टी नरबहू बैगा पिता शिकारी बैगा उम्र 44 वर्ष निवासी धनपुरी, माननीय न्यायालय श्रीमती चैनवती तराम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के प्रकरण क्र. 13/18 धारा 294,323,341,34 भादवि के स्थाई वारण्टी जगनारायण उर्फ जम्मू पिता स्व. रजलू यादव उम्र 30 वर्ष निवासी छुलकारी, प्रकरण क्र. 1199/22 धारा 294,323,506 भादवि के स्थाई वारण्टी लालजी कोल पिता छक्केलाल कोल उम्र 27 वर्ष निवासी बहेराटोला चटुआ को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार माननीय न्यायालय श्रीमती चैनवती तराम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के प्रकरण क्र. 66/24 धारा 341,294,323,325 भादवि के गिरफ्तारी वारण्टी तेजलाल कोल पिता रामसहाय कोल उम्र 30 वर्ष निवासी तिपानखोली बरी को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय श्री पी सी गुप्ता विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम न्यायालय अनूपपुर के प्रकरण क्रमांक 57/24 धारा 296132,221,351(3) बी.एन.एस., 3(1)द, 3(1)घ, 3(2)(va) एससी एसटी एक्ट के गिरफ्तार वारण्टी अजय कुमार श्रीवास्तव पिता स्व. बद्रीप्रसाद श्रीवास्तव उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड न. 13 पुरानी बस्ती अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है एवं गिरफ्तार वारण्टियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के सामने तेज रफ्तार बस ओवरटेक करने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर पलटी

भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सामने बुधवार को दोपहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में 14 लोग सवार थे। राहगीरों ने जैसे-तैसे बस में से लोगों को बाहर निकाला। इस घटना में बस के ड्राइवर के पैर की हड्डी टूट गई। बस पलटने से नर्मदापुरम रोड पर लंबा जाम लग गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी। बुधवार को दोपहर में नर्मदापुरम रोड पर एक तेज रफ्तार बस पलट गई। बस के पलटने से नर्मदापुरम रोड जाम लग गया। बताया जा रहा है कि यह तेज रफ्तार बस एक अन्य बस को ओवरटेक कर रही थी, तभी वो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना के वक्त बस में 14 लोग सवार थे। जिन्हें चोटें आई हैं। ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके पैर की हड्डी टूट गई है। इत्तेफाक से जिस स्थान पर बस पलटी उसी के सामने निजी अस्पताल था, राहगीरों ने लोगों को उठा-उठाकर सीधे अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार मिल गया। बस आनंद नगर से मंडीदीप फैक्ट्री जा रही थी। बस सोम डिस्टलरी की बताई जा रही है। लंबा जाम लग गया था काफी देर तक बस सड़क पर पड़ी रही, जिससे लंबा जाम लग गया। जाम लगने से कई वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन रेंगते-रेंगते चल रहे थे। जाम का आलम यह था कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से लेकर आशीमा मॉल तक वाहनों की कतारें लग गई थी। तीन क्रेन से उठी बस घटना के बाद तीन क्रेन मंगाई गई, जिससे बस को सीधा किया गया और सड़क किनारे कर दिया गया। इसके बाद जाम खुल गया। लेकिन, काफी देर से वाहन रेंगते-रेंगते चल रहे हैं। 14 लोग सवार थे बस में बताया जा रहा है जिस समय बस पलटी तब उसमें 14 लोग सफर कर रहे थे। बस चालक और कंडक्टर बस पलटने में घायल हुए हैं। 14 लोगों को राहगीरों ने बाहर निकाला। वहीं ड्राइवर के पैरों की हड्डी टूट गई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी लोग सोम डिस्टलरी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

दमोह में मिशनरी मिशन अस्पताल गंभीर विवादों में, CMHO का बड़ा एक्शन, अस्पताल का लाइसेंस निलंबित

दमोह  दमोह के मिशन अस्पताल पर अब एक और एक्शन हुआ है, प्रशासन ने अस्पताल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है और भर्ती मरीजों को तीन दिन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें अस्पताल का कार्डियोलोजिस्ट डॉ एन जान केम फर्जी निकला,  कैथ लैब फर्जी पाई गई जिसे सील किया गया है, प्रबंधन से जुड़े कई लोगों पर एफआईआर भी हो चुकी है। बीते कई दिनों से देश की सुर्ख़ियों में रहने वाली इस ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्प्ताल में फर्जी डाक्टर डॉ एन जान केम उर्फ नरेंद्र विक्रमादित्य यादव द्वारा की गई हार्ट सर्जरी और उनमें सात  मौतों के आरोपों के बीच लगातार अस्पताल पर एक्शन हो रहे हैं। 31 मार्च 2025 तक थी अस्पताल की लाइसेंस अवधि इस बीच आज बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मिशन अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश जैन ने बताया कि मिशन अस्प्ताल के लाइसेंस की अवधि 31 मार्च 2025 तक थी नियमानुसार अस्पताल को लाइसेंस रिन्यूवल के लिए पोर्टल पर एप्लाय करना था, मिशन अस्पताल ने एप्लाय भी किया था लेकिन उसमे कमियां पाई गई है जिस वजह से अस्प्ताल का लाइसेंस निलंबित किया गया है। तीन दिन में मरीजों को डिस्चार्ज करने का आदेश जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि मिशन अस्पताल के लाइसेंस की अवधि 31 मार्च 2025 तक थी। नियमानुसार अस्पताल को लाइसेंस रिन्यूवल के लिए पोर्टल पर अप्लाई करना था, मिशन अस्प्ताल ने अप्लाई भी किया था लेकिन उसमे कमियां पाई गई है, जिस वजह से अस्पताल का लाइसेंस निलंबित किया गया है। डॉ. जैन के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए गए है कि तीन दिनों के भीतर वो यहां एडमिट मरीजों को डिस्चार्ज कर दे और यदि गंभीर मरीज हैं तो उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराएं। डॉ जैन के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए गए है कि तीन दिनों के भीतर वो यहां एडमिट मरीजों को या तो डिस्चार्ज कर दे और यदि गम्भीर मरीज हैं तो उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराएं। गौरतलब है कि फर्जी डाक्टर डॉ एन जान केम द्वारा हार्ट सर्जरी किए जाने के बाद सात मरीजों की मौत के बाद से इस अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी निगाह है।  

भारतीय रेलवे की स्थापना के 16 अप्रेल को 172 साल पूरे हो गए, बुरहानपुर में दौड़ी थी रेलगाड़ी

बुरहानपुर आज भले ही वंदे भारत, नमो भारत, बुलेट ट्रेन इत्यादि की चर्चा हो रही हो, लेकिन भारतीय रेलवे के इतिहास में 16 अप्रैल का दिन बेहद खास है और हमेशा इस दिन की अहमियत बनी रहेगी। दरअसल, 1853 में 16 अप्रैल को ही देश में पहली ट्रेन चली थी। इस दिन को भारतीय रेल परिवहन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। साल का यह 106वां दिन एक और कारण से भी सदा याद किया जाएगा। दूसरे विश्व युद्ध की त्रासदी के बीच दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म आज ही के दिन हुआ था।  भारतीय रेलवे की स्थापना के 16 अप्रेल को 172 साल पूरे हो रहे हैं। आज ही के दिन 1853 में देश में पहली यात्री रेलगाड़ी मुंबई में बोरी बंदर से ठाणे तक चली थी। लेकिन रेलवे के मामले में बुरहानपुर का इतिहास भी प्राचीन है। 157 साल पहले बुरहानपुर स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज शुरू हो गया था।  शहर के हिस्टोरियन होशंग हवलदार बताते हैं कि 1866 में बुरहानपुर स्टेशन पर पटरी डल गई थी और 1868 में गाडियों का स्टॉपेज मिल गया था। उसी समय 8 गाडिय़ों का स्टॉपेज मिल गया था, जिसमें पैसेंजर, पंजाब मेल, कलकत्ता, लाहोर एक्सप्रेस, कटनी भुसावल पेसेंजर, इटारसी भुसावल पैसेंजर और दो डाक (माल) गाड़ी थी, जिसके आधे डिब्बे यात्रियों के लिए भी हुआ करते थे। कुछ समय बाद ही दूसरी रेलवे लाइन भी डल गई थी। कपास थी मुख्य उपज बुरहानपुर में पहले कपास की बड़ी मंडी हुआ करती थी। कपास की गठानों की सप्लाय के लिए प्रमुख रूप से गाडियों का स्टॉपेज शुरू किया, ताकि उद्योग को बढ़ावा मिल सके। इसके बाद केले का भी सप्लाय हुआ। अब ये है स्टेशन की हालत बुरहानपुर रेलवे स्टेशन की हालत पहले कुछ खास नहीं थी। 2014 के बाद देश के 7568 रेलवे स्टेशनों में से 104 को मॉडल स्टेशन बनाने के लिए चयनित किए गए, जिसमें बुरहानपुर स्टेशन का नाम भी शामिल हुआ। इसके बाद स्टेशन की तस्वीर बदल गई। आगे अब टू लेन से चार लेन की योजना है। महाराष्ट्र सीमा समाप्त होने के बाद भुसावल रेलवे मंडल का मप्र में यह पहला रेलवे स्टेशन है। यहां अब 6 हजार यात्री प्रतिदिन आवागमन करते हैं। 45 गाडियों का आवागमन हैं, जिसमें लगभग 30 गाडियों का स्टॉपेज है, जिसमें साप्ताहिक ट्रेन शामिल है। देश के कई हिस्सों से बुरहानपुर से रेलवे की कनेक्टीवीटी है। देश दुनिया के इतिहास में 16 अप्रैल की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है: 1853 : भारत में पहली रेल बम्बई (अब मुंबई) से ठाणे के बीच चली। 1889 : अपने बेहतरीन अभिनय से दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म। 1919 : अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा और उपवास की घोषणा की। 1945: एक सोवियत पनडुब्बी के हमले के कारण जर्मन शरणार्थियों से भरा मालवाहक पोत डूब गया, जिससे करीब 7000 लोग मारे गए। 1964: ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल ‘द ग्रेट ट्रेन रॉबरी’ के लिए 12 लोगों को 307 साल की सजा सुनाई गई। 1976 : आठ वर्ष तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे, हैरल्ड विल्सन ने त्यागपत्र दिया। उनके इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में तूफान ला दिया। 1988 : उत्तरी इराक के कुर्द आबादी वाले शहर हलबजा पर हुए गैस हमले में हजारों लोगों की मौत हो गई जबकि बहुत से लोग इसके प्रभाव से बीमार हो गए। 1988 : फलस्तीनी मुक्ति संगठन के शक्तिशाली नेता खलील अल वजीर उर्फ अबु जिहाद की ट्यूनीशिया के ट्यूनिस में उनके घर में हत्या कर दी गई। 1990 : बिहार की राजधानी पटना के निकट एक यात्री गाड़ी के दो डिब्बों में विस्फोट के बाद कम से कम 80 लोगों की जान गई और 65 अन्य घायल हुए। 2002 : दक्षिण कोरिया में एक विमान दुर्घटना में 120 लोग मारे गए। 2004 : पाकिस्तान के दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम ने रावलपिंडी टेस्ट जीतकर मेजबान देश को श्रृंखला में 2-1 से मात दी। 2020 : दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमण के 20,83,820 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें से 1,37,500 लोगों की मौत हो गई। 2023 : सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बल के बीच झड़प में एक भारतीय समेत 56 लोगों की मौत। 2024 : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए, तीन जवान घायल।

ग्वालियर : हाईकोर्ट ने नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त विवेक कुमार सिंह का गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया

ग्वालियर ग्वालियर हाईकोर्ट की एकल पीठ ने नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त विवेक कुमार सिंह का गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। यदि 5 मई को उपस्थित नहीं होते हैं तो उनको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करना होगा। लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के जल प्रदाय घोटाले में दोषमुक्त हुए आरोपियों के खिलाफ अपील दायर की है, जिसमें 8 आरोपी उपस्थित हो गए, लेकिन तत्कालीन नगर निगम आयुक्त उपस्थित नहीं हुए हैं। कोर्ट ने तीन आरोपियों को सजा सुनाई विशेष सत्र न्यायालय ने 29 नवंबर 2021 को नगर निगम के जल प्रदाय विभाग में हुए घोटाले के मामले में फैसला सुनाया। कोर्ट ने तीन आरोपियों को सजा सुनाई। तत्कालीन निगमायुक्त विवेक सिंह, केके श्रीवास्तव, आरके बत्रा, कुशलता शर्मा, हरि सिंह खेनवार, सत्येंद्र सिंह भदौरिया, मोहित जैन, सुनील गुप्ता, रजत जैन को दोषमुक्त कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की है। हाईकोर्ट ने अपील सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है, नोटिस जारी कर आरोपियों को तलब किया है। लोकायुक्त पुलिस के अधिवक्ता सुशील चतुर्वेदी ने बताया कि विचारण न्यायालय ने साक्ष्य व गवाही को नहीं देखा है। निगमायुक्त ने अपने अधिकारों का हस्तांतरण कर दिया था, लेकिन उनके संज्ञान में पूरा मामला था। इस पूरे घोटाले में वह भी जिम्मेदार है। विचारण न्यायालय ने फैसला देने में गलती की है। इसे निरस्त किया जाए। क्या है मामला दरअसल नगर निगम के जल प्रदाय विभाग में 2004-05 में 2 करोड़ रुपए से अधिक व्यय किया गया। 1805 नस्तियां बनाई गई। इन नस्तियों में 1.69 करोड़ रुपए भुगतान शेष पाया गया। इसकी शिकायत सुधीर कुशवाह ने लोकायुक्त में की। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो जल प्रदाय विभाग में घोटाला सामने आया। अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर तत्कालीन निगमायुक्त विवेक सिंह सहित 12 आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।

एमपी ट्रांसको ने मानव जीवन के लिए घातक अनाधिकृत निर्माण तोड़े

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांस्को) की एक्स्ट्रा हाईटेंशन लाइन के समीप के उस निर्माण को आज एमपी ट्रांसको के अधिकारियों की उपस्थिति में तोड़ा गया जिसके कारण कुछ दिन पूर्व शारदा नगर ,नारियल खेड़ा, भोपाल से गुजर रही 132 के व्ही भोपाल-लालघाटी एक्स्ट्रा हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने के कारण दो रहवासी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मकान में शेड लगाने के दौरान हुआ था हादसा एम.पी. ट्रांसको के भोपाल में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस. के. दुबे ने बताया कि विगत 12 अप्रैल को शारदा नगर, नारियल खेड़ा, भोपाल क्षेत्र में 132 केवी भोपाल-लालघाटी एक्स्ट्रा हाई टेंशन लाइन में ट्रिपिंग आई थी। इससे संबंधित लाइन में 9 मिनिट का व्यवधान रहा। लाइन पेट्रोलिंग करने पर यह संज्ञान में आया कि उक्त क्षेत्र से जा रही एक्स्ट्रा हाईटेंशन लाइन के बिल्कुल समीप एक मकान में सीमेंट की चादर का शेड लगाने के दरम्यांन यह हादसा हुआ, जिसमें दो व्यक्ति फरहान खान एवं गुडडू खान इस एक्सट्रा हाईटेंशन लाइन के इंडक्शंन जोन में आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद क्षेत्र में मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए एम.पी. ट्रांसको द्वारा यह कार्रवाई की गई। इन निर्माणों को तोड़ा गया एम.पी. ट्रांसको द्वारा की गई कार्रवाई में गुडडू खान मकान नंबर 470, खलील खान मकान नंबर 448 एवं नसीम खान मकान नंबर 361 के शारदा नगर, नारियल खेड़ा स्थित आवासों के अनाधिकृत एवं मानव जीवन के लिए घातक निर्माणों को तोड़ा गया। भोपाल में दिये गये 900 नोटिस एसीई दुबे ने बताया कि भोपाल में ऐसे लगभग 275 स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां किए गए निर्माण मानव जीवन के लिए घातक और असुरक्षित है। यहाँ अनाधिकृत निर्माण पाया गया है, उनके भवन मालिकों को करीब 900 नोटिस विगत वर्षों में जारी किये गए हैं। हादसों के लिए अति संवेदनशील इन क्षेत्रों के मकान मालिकों को पूर्व में भी नोटिस जारी किये गए हैं। अब उन्हें पुनः नोटिस देने के साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी समझाइश दी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्र भोपाल में मानव जीवन के लिए घातक और संवेदनशील एकस्ट्रा हाईटेंशन लाइन के समीप जहां निर्माण हुए हैं उनमें गोविंदपुरा इंड्रस्टियल एरिया, करौंद, रतनपुरा कॉलोनी, देवकीनगर, लालघाटी, नारियल खेड़ा, जैन कॉलोनी, आनंद नगर, मारूति सुजुकी पेंटिग फैक्ट्री, साईनाथ इंटरप्राईजेस, विश्वकर्मा नगर शिव नगर, बैरागढ़, रतन कालोनी शारदा नगर के क्षेत्र शामिल हैं। कार्रवाई में ये रहे शामिल अनाधिकृत निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई में एमपी ट्रांसको के कार्यपालन अभियंता रवि चौरसिया, सहायक अभियंता अंकित महरोलिया, वरिष्ठ लाइन मैन स्टाफ पूनाजी गलफाट, राम प्रीत, आउटसोर्स कर्मी सतीश और राजेन्द्र भारती सहित अन्य शामिल रहे, जिन्होने पूरी सजगता और सतर्कता से मानव जीवन के लिए घातक इन निर्माणों को तुड़वाकर उनका जीवन सुरक्षित किया।  

गर्मी की तपिश में ठंडे जल की सौगात, भोपाल मंडल स्काउट एवं गाइड द्वारा निःशुल्क जल सेवा का शुभारंभ

भोपाल मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यात्रियों की सुविधा और सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए, पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट एवं गाइड, भोपाल मंडल द्वारा आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 को भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों पर ग्रीष्मकालीन निःशुल्क जल सेवा का शुभारंभ किया गया। यह सेवा आगामी दो माह, अर्थात 15 जून 2025 तक संचालित की जाएगी, जिसमें कुल 50 स्काउट रोवर्स एवं लीडर्स अपनी सेवाएं देंगे। इस पुनीत पहल का शुभारंभ भोपाल स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक श्री आर. के. मिश्रा, स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य), मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सुनील वर्गीश, एवं वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कैरिज एंड वैगन) श्री धर्मेश झा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। स्काउट रोवर्स की यह टीम ट्रेनों में सवार यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ही ठंडा पेयजल उपलब्ध कराएगी, जिससे उन्हें चलती ट्रेन से उतरने की आवश्यकता नहीं होगी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पहले से ही वॉटर कूलर एवं नलों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जा रही है, वहीं सेवा भाव से प्रेरित कई समाजसेवी संस्थाएं भी यात्रियों की प्यास बुझाने के इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में भोपाल मंडल के 11 प्रमुख स्टेशनों — भोपाल, इटारसी, सांची, खिरकिया, हरदा, नर्मदापुरम, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, अशोकनगर एवं रूठियाई — पर कुल 11 गैर-सरकारी संगठन सक्रिय रूप से निःशुल्क जल सेवा में सहयोग कर रहे हैं। ये संस्थाएं न केवल यात्रियों को प्लेटफार्म पर पानी पिलाती हैं, बल्कि उनकी खाली बोतलों में ठंडा जल भरने का कार्य भी करती हैं। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य यह है कि गर्मी की इस भीषण तपन में मंडल से गुजरने वाला कोई भी यात्री प्यासा न रहे। यात्रियों को यात्रा की थकान और मौसम की परेशानी से राहत मिले, यही इस सेवा का संकल्प है। मंडल रेल प्रशासन द्वारा इन संस्थाओं को स्टेशन परिसर में जल सेवा संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। साथ ही, मंडल रेल प्रशासन ने अन्य सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ व रोटरी क्लबों से भी इस सेवा कार्य में सहभागी बनने की अपील की है। मानव सेवा के इस शुभ प्रयास में रेलवे हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन होगी रवाना

दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन होगी रवाना भोपाल मंडल के रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से यात्रियों को मिलेगा विशेष लाभ भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल यात्रियों की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से “दक्षिण दर्शन यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन दिनांक 09 जून 2025 को मध्यप्रदेश के इंदौर स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले रानी कमलापति एवं इटारसी जैसे प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को इस यात्रा में आसानी से शामिल होने का अवसर मिलेगा। इससे भोपाल, होशंगाबाद, सीहोर, विदिशा तथा आसपास के जिलों के श्रद्धालु यात्रियों को बिना अतिरिक्त यात्रा किए सीधा बोर्डिंग की सुविधा प्राप्त होगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि 09 रातों और 10 दिनों की इस विशेष यात्रा के दौरान यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं त्रिवेंद्रम जैसे दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा में धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ-साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को देखने का अवसर भी मिलेगा। आईआरसीटीसी द्वारा यह यात्रा एक सर्वसमावेशी टूर पैकेज के रूप में प्रस्तुत की जा रही है, जिसमें विशेष एलएचबी कोचों में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड एवं ऑफ-बोर्ड शाकाहारी भोजन, वातानुकूलित बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण, होटल में आवास, ऑन-बोर्ड सुरक्षा, सफाई व्यवस्था, टूर एस्कॉर्ट्स और यात्रा बीमा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस यात्रा के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियों में शुल्क निर्धारित किए गए हैं। स्लीपर श्रेणी (इकॉनॉमी क्लास) में यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रति व्यक्ति ₹18,000 खर्च वहन करना होगा। वहीं यदि कोई यात्री थ्री एसी (स्टैंडर्ड क्लास) में यात्रा करना चाहता है तो उसके लिए प्रति व्यक्ति ₹29,500 का शुल्क निर्धारित किया गया है। टू एसी (कम्फर्ट क्लास) में यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रति व्यक्ति ₹38,500 खर्च करना होगा। इन सभी शुल्कों में यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। इस यात्रा का लाभ उठाने के इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों से संपर्क कर आरक्षण करा सकते हैं। बुकिंग शीघ्र कराने पर सीट की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जिसमें घर के पास के स्टेशन से सीधा तीर्थ यात्रा शुरू करने की सुविधा उपलब्ध है। भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से इस तरह की सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्रा यात्रियों को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगी।

सभी लाड़ली बहनो के खाते में आ गए 1250 रुपए, लाड़ली बहना योजना की 23वीं क़िस्त जारी

  मंडला  मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में बुधवार को योजना की राशि भेज दी गई. मंडला जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत करोड़ों रुपए हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए.  CM यादव ने 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1552 करोड़ 38 लाख रुपए ट्रांसफर किए, जो इस योजना की 23वीं किस्त है. इसके अलावा, 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ रुपए और 25 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 57 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए. दरअसल, जिले के टिकरवारा गांव में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया था. इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन के साथ की. इसके साथ ही, उन्होंने विवाह बंधन में बंधने वाले 1100 से अधिक जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उनका आशीर्वाद दिया.  मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़ों के सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की.   इस दौरान CM यादव ने कहा, ”हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है. लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के माध्यम से हम लाखों परिवारों के जीवन को बेहतर बना रहे हैं.” बता दें कि लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. हर महीने की तरह ही इस बार भी सभी लाभार्थी महिलाओं को 10 अप्रैल का इंतजार था और महिलाओं को यह ज्ञात था कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना की 23वीं किस्त 10 अप्रैल तक हर हाल में जारी कर दी जाएगी परंतु ऐसा नहीं हुआ और महिलाओं को 10 अप्रैल तक इस योजना की नवीनतम किस्त का लाभ प्राप्त नहीं हुआ जिसके कारण से लाभार्थी महिलाओं के बीच में नाराजगी साफ तौर पर देखी गई लेकिन अब ऐसा नहीं है। जैसा कि आपको बताया गया है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त को लेकर घोषणा की गई थी जिसमें उनके द्वारा बताया गया है कि आज के दिन ही यानी की 16 अप्रैल को इस योजना की 23वीं किस्त को ट्रांसफर किया जा रहा है और आज के दिन ही सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में 23वीं किस्त के रूप में धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी तो मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा ऐसा कहा गया था कि वह धीरे-धीरे इस योजना से प्रदान की जाने वाली धनराशि में इजाफा करेगी तो अभी फिलहाल सभी महिलाओं को यही इंतजार है कि क्या मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 23वीं किस्त की धन राशि में कोई परिवर्तन किया जाएगा। इस धनराशि में इजाफा किया जाएगा, तो फिलहाल ऐसा नहीं है और अभी आपको कोई भी अतिरिक्त धन राशि नहीं मिलेगी और जैसे आपको पिछली किस्त में 1250 रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है ठीक है इतनी ही धनराशि आपको इस 23वीं किस्त में भी प्राप्त होगी यानी कि आपको आज 1250 रुपए की धनराशि ही बैंक खाते में प्राप्त होगी। लाडली बहना योजना 23वीं किस्त का लाभ इस योजना के माध्यम से सभी पंजीकृत महिलाओं को 23वीं किस्त की राशि लाभ प्राप्त होगा और अगर आपकी आयु 60 वर्ष से अधिक नहीं है तो आपको बैंक अकाउंट में ₹1250 की धनराशि आज के ही दिन मिलने वाली है। जो महिला 60 वर्ष से अधिक आयु की पाई गई है उनको योजना से बर्खास्त कर दिया गया है। यदि आप सभी महिलाओं को भी यह 23वीं किस्त प्राप्त होती है तो निश्चित ही आप अपनी बुनियादी जरूरत को आसानी से पूरा कर सकेंगी। लाडली बहना योजना 23वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?     लाडली बहना योजना 23वीं किस्त का भुगतान चेक करने के लिए इस योजना की वेबसाइट को ओपन कर लेना है।     जब आप योजना की वेबसाइट को ओपन करेगी तो आपके सामने इसका मुख्य पृष्ठ आ जाएगा।     अब मुख्य पृष्ठ में आवेदन एवं भुगतान की स्थिति का विकल्प मिल जाएगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।     इसके बाद में आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें एप्लीकेशन नंबर समग्र आईडी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी पड़ेगी।     इतना करने के बाद दिए गए कैप्चा कोड को ध्यानपूर्वक दर्ज करके गेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करें।     अब पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाली ओटीपी को दर्ज करना होगा एवं वेरीफाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा     अब आपके डिवाइस पर आगामी 23वीं किस्त के भुगतान की स्थिति का विवरण प्रदर्शित होने लगेगा।     इस तरह से आप आगामी किस्त के भुगतान की स्थिति को आसानी से चेक करसकेंगे।    

मध्य प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं लू चलने के आसार, कहीं लू तो कहीं बूंदाबूंदी, IMD ने जारी किया अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश में मंगलवार, 15 अप्रैल को एक बार फिर तेज गर्मी और लू का असर देखने को मिला. कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. हालांकि रतलाम में बारिश हुई. वहीं कई क्षेत्रों में बादल भी छाए रहे. इस बीच मौसम विभाग ने तेज गर्मी, हीट वेव और लू का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. रतलाम में हुई बारिश, ये क्षेत्र रहा सबसे गर्म मंगलवार की दोपहर रतलाम के सैलाना में बारिश हुई. हालांकि यह क्षेत्र मध्य प्रदेश का सबसे गर्म रहा. दरअसल, बीते दिन रतलाम में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस बीच बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई गई है. तीन दिन बाद फिर बदलेगा मौसम मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश में अभी तीन सिस्टम एक्टिव है। इनमें दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और तीसरा ट्रफ शामिल हैं। 16 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) प्रभावित कर सकता है। ऐसा होता है तो प्रदेश में दो दिन बाद असर देखने को मिलेगा। जिससे पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मंगलवार को तेज गर्मी का असर रहा। इस कारण कई शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया।  रतलाम में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई।  यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार-नर्मदापुरम में 41.2 डिग्री, खंडवा में 41.1 डिग्री, शाजापुर-नरसिंहपुर में 40.6 डिग्री और खरगोन में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 40.8 डिग्री रहा। इंदौर में 40.1 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री, जबलपुर में 38.6 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा रहेगा अप्रैल माह में मौसम  तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि चौथा सप्ताह मे उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है। रतलाम के सैलाना में बारिश हुई, यही पर सबसे ज्यादा गर्मी मध्यप्रदेश में मंगलवार को तेज गर्मी का असर रहा। इस कारण कई शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर में रतलाम के सैलाना में कुछ देर तक बारिश भी हुई। यही पर सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को रतलाम में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार-नर्मदापुरम में 41.2 डिग्री, खंडवा में 41.1 डिग्री, शाजापुर-नरसिंहपुर में 40.6 डिग्री और खरगोन में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 40.8 डिग्री रहा। इंदौर में 40.1 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री, जबलपुर में 38.6 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। अब हीट वेव चलेगी अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा मध्यप्रदेश में मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसी ट्रेंड के अनुसार अगले 3 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। अप्रैल में दूसरे पखवाड़े में अलग-अलग जिलों में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। अब जानिए, 10 साल की डेटा बेस्ड स्टडी के बारे में मध्यप्रदेश में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी का असर तेज होने लगता है। महीने के आखिरी दिनों में तो तापमान रिकॉर्ड तोड़ देता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के 10 साल की डेटा बेस्ड स्टडी में सामने आया कि भोपाल-इंदौर में पारा 43 डिग्री तक पहुंचा जबकि जबलपुर में आंकड़े ने 44 डिग्री को छू लिया। ग्वालियर में तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। पिछले तीन साल इन शहरों में तेज गर्मी पड़ी। इस बार भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

ग्वालियर में विदाई के समय DJ हुआ जब्त, तो थाने पहुंच गए दूल्हा-दुल्हन

ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक नवदंपत्ति दुल्हा और दुल्हन बारातियों के साथ थाने पहुंच गए। मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यह पूरा कारनामा एक डीजे वाहन के चलते हुआ। पुलिस ने डीजे जब्त कर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। नियमों का उल्लंघन कर रहा था डीजे नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाकर निकल रही दुल्हन की डोली को रोका और डीजे को जब्त कर बारातियों को थाने में बिठा लिया। दुल्हन विदाई के बाद ससुराल जाने को थाने के बाहर गाड़ी में बैठी रही। बाद में दोनों ही पक्षों ने पुलिस से डीजे को छोड़ने की सिफारिश की। इस पर पुलिस ने दुल्हन और दूल्हे को तो घर जाने के लिए कहा दिया। वहीं दूल्हे के जीजा और कुछ बारातियों को डीजे संचालक के साथ थाने में ही रोक लिया। यातायात हो रहा था प्रभावित इस मामले को लेकर डीएसपी हैडक्वाटर रॉबिन जैन ने बताया कि डीजे ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर यातायात को प्रभावित कर रहा था। शिकायत मिलने पर उसे रोका गया। विधिवत चालानी कार्रवाई की गई है। 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। सीढ़ियों पर बैठी रही दुल्हन घटना के बाद दुल्हन कुछ समय तक गाड़ी में बैठी रही। इसके बाद वह थाने की सीढ़ियों पर बैठकर सिसकती रही। ग्वालियर जिले के मोहनपुर इलाके के रहने वाले हरिओम सिंह कल बारात लेकर शहर के ही थाटीपुर थाना इलाके के हरनाम पुरा बजरिया में दुल्हन को लेने पहुंचे थे। रात भर शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई और सुबह होते ही जब दुल्हन की विदाई का टाइम आया तो बारात में आए लोग डीजे के साथ विदाई कराने लगे। पहले पुलिस ने दी थी समझाइश जैसे ही दुल्हन की डोली तेज आवाज में बज रहे डीजे के साथ ग्वालियर के थाटीपुर थाना के सामने पहुंची तो पहले पुलिस वालों ने उन्हें समझाया लेकिन जब बारातियों ने पुलिस की बात नहीं मानी तो पुलिस ने डीजे और बारातियों को थाने में बैठा दिया।

पुजारी से अभद्रता के मामले में विधायक पुत्र ने पुजारी के पैर छूकर मांगी माफी, संघ प्रचारक ने भी जताई थी नाराजगी

देवासइंदौर-3 विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने अपने चार साथियों के साथ थाने में सरेंडर कर दिया. जहां उन्हें निजी मुचलके पर जमानत मिल गई. जमानत मिलने के बाद वह सीधे देवास माता टेकरी पहुंचा, यहां हंसते हुए मंदिर के पुजारी से माफी मांगी. पुजारी से माफी मांगते हुए रुद्राक्ष शुक्ला ने पुजारी के पैर भी छुए. शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को माताजी टेकरी पर मंदिर के पट खुलवाने को लेकर पुजारी पुत्र के साथ विवाद हुआ था। मामले में मंगलवार को विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला ने शाम करीब 7:40 बजे सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। साथ ही मंदिर पहुंचकर पुजारी से माफी मांगी है। अपने चार साथियों के साथ रुद्राक्ष पहुंचा थाना रुद्राक्ष के साथ उसके इंदौर निवासी चार अन्य साथी भी थाने पहुंचे। सभी आरोपी वकीलों के साथ थाने आए थे। थाने से बाहर निकलने के दौरान रुद्राक्ष मीडिया से बचता नजर आया। इस दौरान उसे पुलिस प्रोटेक्शन मिला। जमकर धक्का मुक्की हुई। इंदौर से साथ आए लोग पुलिस की मदद से उसे थाने से बाहर निकालकर मीडिया से बचाते हुए गाड़ी में बैठाकर निकल गए। दोस्तों के साथ टेकरी पहुंचा इसके बाद रुद्राक्ष रोप वे से माताजी टेकरी पहुंचा। जहां उसने देवास की माताजी टेकरी पर स्थित बड़ी मां तुलजा भवानी और छोटी मां चामुण्डा देवी के दर्शन किए। इस दौरान रुद्राक्ष और उसके साथी टेकरी पर जय माताजी के जयकारे लगाते हुए नजर आए। पुजारी का सम्मान कर मांगी माफी वहीं, छोटी मां चामुण्डा देवी के सामने जहां विवाद हुआ था। उस स्थान पर खड़े होकर रुद्राक्ष ने मंदिर पुजारी और पुजारी पुत्र का शाल श्रीफल से सम्मान कर माफी मांगी, पैर छुए। गौरतलब है कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात (11-12 अप्रैल की दरमियानी रात) को रुद्राक्ष शुक्ला अपने समर्थकों के साथ दर्शन करने के लिए रात करीब 12:30 बजे माताजी टेकरी पहुंचा था। जहां मां चामुण्डा देवी मंदिर के पट खुलवाने को लेकर पुजारी पुत्र उपदेश नाथ से विवाद हुआ था। रुद्राक्ष की 7 गाड़ियों का काफिला शंख द्वार से हूटर बजाते हुए, चमचमाती लाल बत्ती में टेकरी पहुंचा था। जिसमें रुद्राक्ष के साथी गाड़ियों में लटकते हुए वीडियो बनाते नजर आ रहे थे। दो अलग-अलग एफआईआर इस मामले में पुलिस ने 12 और 13 अप्रैल को दो अलग- अलग FIR दर्ज की थी। 12 अप्रैल को पुजारी पुत्र की शिकायत पर रुद्राक्ष के समर्थक जीतू रघुवंशी के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट करने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। लाल बत्ती लगे कारों के काफिले को लेकर चालकों और वाहन मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। लेकिन रुद्राक्ष का नाम किसी FIR में शामिल नहीं था। इस मामले के तूल पकड़ता देख पुलिस ने जांच के दौरान सोमवार रात रुद्राक्ष और उसके अन्य साथियों के नाम केस में शामिल कर उन्हें भी आरोपी बनाया था। मामले में रुद्राक्ष समेत कुल 9 आरोपी बनाए गए है। पांच लोगों की हुई गिरफ्तारी रुद्राक्ष की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत में एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि पांच लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है। इनमें इंदौर निवासी अमन, लोकेश, मनीष, अनिरुद्ध और रुद्राक्ष शामिल हैं। थाने में गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को मुचलके पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गवाह के समक्ष कार्रवाई की। वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई। रुद्राक्ष की कार जब्त पुलिस ने रुद्राक्ष की इंदौर पासिंग सफेद फॉर्च्यूनर MP 09 WL 0009 को भी जब्त कर लिया है। इस तरह अब टेकरी पर पहुंचे काफिले की 7 में से 5 गाड़ियां भी जब्त हो गई है। काफिले में शामिल अन्य वाहनों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, रुद्राक्ष के साथ आए वकील का कहना है कि आरोप निराधार है। पूरा मीडिया ट्रायल चला। आलाकमान की सख्ती के बाद बदली रणनीति बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, मामले को शांत करने के लिए पहले यह तय किया गया था कि विधायक गोलू शुक्ला और रमेश मेंदोला देवास जाकर पुजारी और उनके परिवार से मिलेंगे। इसकी सूचना जनसंपर्क के माध्यम से जारी भी की गई थी। लेकिन जब यह जानकारी संगठन तक पहुंची तो इसे रोक दिया गया। कहा गया कि विधायक पार्टी का चेहरा हैं, उनके जाने से पार्टी की छवि प्रभावित हो सकती है। इसके बाद तय हुआ कि रुद्राक्ष शुक्ला स्वयं देवास जाकर पहले थाने में सरेंडर करेंगे और फिर पुजारी से क्षमा मांगेंगे। संगठन मंत्री की बैठक में हुआ अंतिम निर्णय बीजेपी संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने इस पूरे मुद्दे को लेकर इंदौर के भाजपा कार्यालय में दो घंटे तक बैठक की। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, जिला अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में हितानंद शर्मा ने स्पष्ट कहा कि अब इस विवाद पर किसी भी नेता को बयानबाजी नहीं करनी है। उन्होंने निर्देश दिए कि विधायक गोलू शुक्ला खुद को और पार्टी को विवादों से बचाएं। बेटे रुद्राक्ष को भी शांत रहने के लिए कहें। संगठन चाहता है कि अब मामला पूरी तरह शांत हो और मीडिया में इसे लेकर कोई नई प्रतिक्रिया न आए। चार दोस्त और चाचा के साथ पहुंचे थे थाने रुद्राक्ष शुक्ला मंगलवार शाम 7:40 बजे अपने दोनों चाचा बब्बी शुक्ला और कमल शुक्ला के साथ देवास के कोतवाली थाने पहुंचे। उनके साथ चार अन्य साथी- अनिरुद्ध पंवार, अमन शुक्ला, लोकेश चांदवानी और मनीष तेजवानी भी मौजूद थे। एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसके बाद सभी को निजी मुचलके पर जमानत दी गई। इससे पहले 12 अप्रैल को देर रात पुलिस ने रुद्राक्ष समेत 9 आरोपियों पर केस दर्ज किया था। इनमें इंदौर के अमन शुक्ला, हनी, उज्जैन के लोकेश चंदवानी, मनीष तेजवानी, अनिरुद्ध सिंह पंवार, देवास के जीतू रघुवंशी, सचिन और प्रशांत के नाम शामिल हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet