LATEST NEWS

महावीर स्वामी की शिक्षाएं हमें शांति, सद्भाव और आपसी समझ की राह दिखाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान महावीर का अहिंसा परमो धर्म का संदेश सभ्यता के प्रारम्भ से ही प्रासंगिक रहा है और भविष्य में भी रहेगा। महावीर स्वामी की शिक्षाएं हमें शांति, सद्भाव और आपसी समझ की राह दिखाती हैं। हम “जियो और जीने दो” सिर्फ कहने के लिए नहीं कहते इसे आत्मसात कर जीवन में भी उतारते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जैन कल्याण बोर्ड की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में आयोजित ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के शपथ विधि समारोह को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि जैन समाज “जियो और जीने दो” के सिद्धांत का जिस प्रतिबद्धता से पालन करता है वह अनुकरणीय है। सत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह जैसे जीवन के मूल सिद्धांतों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा हमें महावीर स्वामी और शेष तीर्थंकरों के माध्यम से प्राप्त होती है। जीव मात्र पर दया के संकल्प का जैन समाज द्वारा अनुसरण सराहनीय है। जैन धर्म हमें अनुशासित रहकर सेवा करने की सीख देता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में भगवान महावीर जयंती के अवसर पर विश्व नवकार महामंत्र के माध्यम से समस्त संसार के कल्याण की प्रार्थना की गई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर दिए गए नए संकल्प वर्तमान परिस्थितियों में सभी के कल्याण और प्रकृति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत सामाजिक, आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ आध्यात्मिक दृष्टि से भी विश्व को दिशा दे रहा है। कार्यक्रम में कांफ्रेंस के अध्यक्ष श्री हुलास बेताला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मुकेश राका, कोषाध्यक्ष श्री राजेश झामा और प्रांतीय महामंत्री श्री पीयूष जैन उपस्थित थे।  

लाल किले ने आज सम्राट विक्रमादित्य की कहानी जन-जन तक पहुंचाई, रोमांचित हो गए दर्शक

भोपाल भारत के संघर्ष और आजादी के साक्षी रहे नई दिल्ली के लाल किले की रंगत शाम बदली-बदली सी रही। इस लाल किले ने आज सम्राट विक्रमादित्य की कहानी जन-जन तक पहुंचाई। लोग इस पराक्रमी राजा की गाथा को सुनकर रोमांचित हो गए। दरअसल, मौका था लाल किले के माधवदास पार्क में आयोजित सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन का। इस महामंचन में 250 कलाकारों ने इस विक्रम संवत युग के प्रवर्तक राजा के जीवन संघर्ष को जीवंत किया। इस महामंचन को देखने हजारों दर्शक कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान उनका उत्साह देखने लायक था। दर्शकों का कहना था कि ऐसा ऐतिहासिक मंचन उन्होंने कभी नहीं देखा। देश के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन का शुभारंभ किया। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय पर्यटन-संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशेष रूप से शामिल हुए। लाल किले के माधवदास पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। लौट रहा सम्राट विक्रमादित्य वाला युग- उप-राष्ट्रपति धनखड़ इस अवसर पर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव साधुवाद के पात्र हैं। आपने दिल्ली के दिल को छूआ है। वह दिन दूर नहीं जब दिल्लीवालों को रिवर फ्रंट यमुना पर भी इस तरह का कार्यक्रम देखने को मिलेगा। जीवन का समर्पण राष्ट्र के निर्माण के लिए है। आज हम सभी का मन प्रफुल्लित है। लंबे अंतराल के बाद भारत ने एक नए युग में प्रवेश किया है। भारत लगातार विकास कर रहा है। इसकी संपन्नता बढ़ रही है। दुनिया की नजर आज भारत पर है। उन्होंने कहा कि हमारा जुड़ाव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति भी होना चाहिए। दुनिया में कोई देश ऐसा नहीं है जिसकी सांस्कृतिक विरासत 5000 साल पुरानी हो। ऐसी परिस्थिति में आज का कार्यक्रम हमारे युग का नया आयाम है। महान सम्राट विक्रमादित्य न्याय के प्रतीक थे। उनकी शासन व्यवस्था उत्कृष्ट थी। आज सम्राट विक्रमादित्य वाला युग लौट रहा है। भारत का विकास जमीन से लेकर समुद्र की सतह और अंतरिक्ष तक हो रहा है। यह विकास इस बात का संकेत है कि भारत की जो स्थिति 1300 साल पहले थी वो फिर जीवित हो रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव साधुवाद के पात्र हैं। मैं ये इसलिए कर रहा हूं कि वह खुद राष्ट्र प्रेमी हैं। उन्होंने राजा विक्रमादित्य के पिताजी की भूमिका भी निभाई है। सम्राट विक्रमादित्य ने मानवता को धन्य किया- सीएम डॉ. मोहन यादव इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य के शासन का इतिहास 2000 साल पुराना है। इस शासन को लेकर इकबाल ने कहा है, “कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, यूनान-ओ-मिस्र-ओ-रोमा सब मिट गए जहाँ से..।” सीएम डॉ. यादव ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत की मान मर्यादा को बिगाड़ा। उन्होंने लालच की वजह से हमारी संस्कृति को चुनौती दी। यहां के वीर महापुरुषों ने हर परिस्थिति में भारत की आन बान शान को बचाया है। इस वजह से हमारी इस संस्कृति का कभी अंत नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति गंगा की अविरल धारा की तरह उज्जवल धवल नीर की तरह बहती रहेगी। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि सम्राट विक्रमादित्य ने तलवार के बलबूते पर न केवल पूरे देश को सुशासन में बदला, बल्कि देश से आगे जाकर शासन की व्यवस्थाओं को मजबूत किया और समूची मानवता को धन्य किया। हमारे यहां संवत प्रवर्तन में भी विक्रम संवत् प्रारंभ करने की जो परंपरा है उसको भी सम्राट विक्रमादित्य ने गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य के शासन को याद करते हैं तो वह भगवान श्री राम के रामराज्य की याद आती है। धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का, जिन्होंने उस दौर के शासनकाल को याद करते हुए सम्राट विक्रमादित्य को शासन के प्रति अपनी शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली और मेरे लिए परम सौभाग्य की बात- सीएम रेखा गुप्ता इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली की जनता को विक्रमादित्य के चरित्र और शौर्य को देखने और समझने का अवसर दिया है। मेरा और दिल्ली का परम सौभाग्य है कि आज ये दिन दिल्ली को देखने को मिला। सौभाग्य की बात है कि शौर्य और पराक्रम के प्रतीक सम्राट विक्रमादित्य पर महानाट्य मंचन यहां हो रहा है। दिल्लीवासी आज इतिहास से रुबरू हो रहे हैं। वे सम्राट विक्रमादित्य के चरित्र को अपनी आंखों से देख रहे हैं इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बहुत-बहुत धन्यवाद।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- शांतिपूर्ण तरीके से निकल रहे जुलूस पर पथराव करना आपत्तिजनक है, जांच के बाद होगी कार्रवाई

भोपाल मध्य प्रदेश के गुना में शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस पर हुए पथराव को लेकर मंत्री विश्वास सारंग की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से बातचीत में कहा, “शांतिपूर्ण तरीके से निकल रहे जुलूस पर पथराव करना आपत्तिजनक है। इस मामले में जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।” कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं को लेकर एक्स पर विवादित टिप्पणी की है। इसके साथ ही वे वक्फ कानून के खिलाफ भी लगातार बयान दे रहे हैं। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “दिग्विजय सिंह हमेशा विभाजन की बात करते हैं। जाकिर नाइक के मंच पर जाकर उसे सम्मानित करने वाले दिग्विजय सिंह हैं और हाफिज सईद को ‘जी’ कहकर महिमामंडित करने वाले भी दिग्विजय हैं। इतना ही नहीं, अफजल गुरु को ‘गुरु’ बताने वाले दिग्विजय सिंह हैं और वे भड़काऊ बयान देकर मीडिया का ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं। वह भूल जाते हैं कि ऐसे बयान देकर वे एक ऐसी मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं, जो इस देश में आतंकवादियों को संरक्षण देती है और वैश्विक मंच पर भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।” विश्वास सारंग ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे पर कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सहकारिता विभाग निरंतर विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहा है। आज हमारे सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं। वे सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और श्वेत क्रांति के प्रतीक दुग्ध आंदोलन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम भी उठाएंगे। इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए एनडीडीबी और राज्य सरकार के बीच समझौते किए जा रहे हैं। इससे हमारा डेयरी आंदोलन और भी मजबूत होगा।” बता दें कि मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी। जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद जमकर पथराव किया गया। जानकारी के अनुसार, फिलहाल गुना में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

नर्मदापुरम रोड पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक अपने से आगे चल रहे ट्रक में जाकर घुस गया, ड्राइवर की मौके पर मौत

भोपाल मिसरोद के नर्मदापुरम रोड पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक अपने से आगे चल रहे ट्रक में जाकर घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में मिनी ट्रक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। मिनी ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जिस ट्रक में मिनी ट्रक घुसा उसका पिछला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। आधी रात को हुए हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मिसरोद पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर मृतक चालक के शव का पीएम करवा लिया है।   ट्रक चालक मौके से फरार पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय रामस्वरूप अहिरवार कालापीपल, शाजापुर का रहने वाला था। वह राजगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र पीलूखेड़ी से दूसरे शहरों के लिए जाने वाले ट्रक चलाता था। शनिवार देर रात वह पीलूखेड़ी से कोल्ड्रिंक का भरा मिनी ट्रक बैतूल के भेंसदेही लेकर जा रहा था। रात करीब तीन बजे नर्मदापुरम रोड पर वृंदावन ढाबे के पास मिसरोद की ओर जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गया। भीषण भिड़ंत में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक चालक मौके से भाग चुका था, जबकि मिनी ट्रक चालक मृत अवस्था में अंदर फंसा था। पुलिस ने उसे बाहर निकालकर एम्स अस्पताल भेजा। फिलहाल हादसे का कारण पता नहीं चल सका है। शंका जताई जा रही है कि आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ है। शाम को घर से निकला था रामस्वरूप मृतक रामस्वरूप के भाई दीपक ने बताया कि वह शनिवार शाम को ही घर से पीलूखेड़ी गए थे। करीब दस साल पहले रामस्वरूप की शादी हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। सबसे छोटा बच्चा करीब एक साल का है।

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा युवक दौड़ते-दौड़ते गिरा, थम गईं सांसें, परिजन ने बताया रोज सुबह दौड़ने के लिए जाता था

ग्वालियर युवाओं में कार्डियक अरेस्ट के कारण अचानक मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। चलते-चलते या दौड़ते-दौड़ते हृदय गति रुकने से असमय सांसें थम रही हैं। इस प्रकार की ताजा घटना ग्वालियर की है। कांचमिल निवासी मनीष आर्य पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसका शव शनिवार सुबह तानसेन रोड स्थित गर्डर वाली पुलिया के नीचे मिला। परिजन ने बताया कि मनीष रोज सुबह दौड़ने के लिए जाता था। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मनीष की मौत की वजह आर्टरी ब्लाक (धमनियां अवरुद्ध) होना बताया गया है। विशेषज्ञ बताते हैं कि तेज गर्मी और अधिक सर्दी में इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। अगर सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ़, घबराहट होती है, तो सावधान हो जाएं। सीपीआर देकर बचाई जा सकती है जान कार्डियोलाजिस्ट डा.राम रावत कहते हैं कि भागते-भागते या कोई भी अन्य शारीरिक गतिविधि करते हुए इस तरह से मौत होने की वजह सडन कार्डियक अरेस्ट है। अमूमन लोग लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं। तीव्र गर्मी और अधिक सर्दी में इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। इस तरह कोई भी व्यक्ति आपको नजर आए, तो सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है।  

मध्यप्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया, सांची और NDDB के बीच हुआ MOU

भोपाल मध्यप्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, मध्यप्रदेश डेयरी फेडरेशन और दुग्ध संघ के बीच महत्वपूर्ण अनुबंधों का आदान-प्रदान हुआ। इस मौके पर चिन्हित पैक्स के व्यवसाय विस्तार के लिए प्रोजेक्ट ऋण पत्र वितरित किए गए और किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण भी हुआ। सहकारी सम्मेलन में अमित शाह ने सहकारिता आंदोलन को मजबूती देने, डेयरी विस्तार, किसानों की आय बढ़ाने और पैक्स को बहुआयामी सेवाओं से जोड़ने के विजन को साझा किया। सुपर मार्केट के लिए दिया ऋण जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रतलाम द्वारा पैक्स बांगरोद को धर्मकांटा स्थापना के लिये 15 लाख रूपये का प्रोजेक्ट ऋण वितरण और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मंडला द्वारा पैक्स मेंहदवानी को कोदो-कुटकी की ग्रेडिंग प्लांट स्थापना के लिये 60 लाख रूपये का प्रोजेक्ट ऋण दिया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा पैक्स गोगांवा जिला खरगौन को सुपर मार्केट के लिए 120 लाख रूपये का प्रोजेक्ट ऋण पत्र दिया गया। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के राजा भोज की नगरी भोपाल आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।   मध्यप्रदेश में कृषि, पशुपालन और सहकारिता तीनों क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। हमें इनका शत प्रतिशत दोहन करने के लिए बहुत कार्य करने की आवश्यकता है। सालों से देश में सहकारी आंदोलन सुस्त पड़ गया था। देश के अलग-अलग राज्यों में सहकारी आंदोलन की स्थिति अलग थी। इसे समृद्ध करने और देश की बदलती हुई परिस्थिति के अनुकूल कानून बदलने के निर्णय नहीं लिए गए। राज्यों में कृषि, पशुपालन और सहकारिता को बढ़ाने का कोई विजन नहीं था। लेकिन देश के दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 साल बाद पहली बार सहकारिता मंत्रालय बनाया और इसका पहला मंत्री होने के नाते हमने बीते साढे तीन साल में इस क्षेत्र में बड़े बदलाव किए। सहकारिता मंत्रालय ने अपना पहला काम किया- कृषि समितियों के लिए आदर्श बायलॉज बनाए और इन्हें राज्यों को भेजा। आज संपूर्ण भारत ने इस मॉडल बायलॉज को स्वीकार कर लिया है। जब आपकी नीयत ठीक हो तो नजीते भी अनुकूल आते हैं। पहले छोटे-मोटे फाइनेंस के कार्य करने वाले पैक्स अब 20 से ज्यादा कार्य कर रहे हैं। पैक्स जल वितरण और सीएससी का कार्य भी करेंगे। 300 से ज्यादा योजनाएं पैक्स के माध्यम से संचालित हो रही हैं। यहां से रेलवे टिकट, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तक मिल जाता है।  

सीएम डॉ. मोहन यादव 16 अप्रैल को मण्डला से लाड़ली बहना योजना की अप्रैल माह की राशि का करेंगे अंतरण

भोपाल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की करोड़ों बहनों के लिए अच्छी खबर है। योजना की 23वीं किस्त के 1250 रुपए पर नया अपडेट आया है। खबर है कि खबर है कि सीएम डॉ. मोहन यादव बुधवार 16 अप्रैल को मण्डला जिले के ग्राम टिकरवारा से लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को वर्तमान अप्रैल माह की मासिक सहायता राशि का अंतरण करेंगे। आमतौर पर हर माह की 10 तारीख को योजना की किस्त जारी होती है।कभी कभी त्यौहारों और विशेष अवसर को देखते हुए तय तारीख से पहले भी राशि भेज दी जाती है, लेकिन इस बार तय तारीख निकलने के बाद भी पैसे नहीं मिले है। पहले खबर आई थी कि 12 अप्रैल को हनुमान जयंती या फिर 13 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह के एमपी आने पर राज्य की मोहन यादव सरकार 23वीं किस्त जारी करेगी, लेकिन अब खबर आ रही है कि 16 अप्रैल को किस्त जारी होगी।   लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं। लाड़ली बहनों को जून 2023 से मार्च 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 22 किश्तों का अंतरण किया गया है।इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। लाड़ली बहना योजना : आयु/पात्रता/नियमइस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है। महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए। अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो। यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से ही प्रति माह 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी। विवाहित महिलाओं में विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। जिस साल आवेदन किया जाए, उस साल 1 जनवरी को आवेदक की उम्र 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद, विधायक हो या फिर किसी सरकारी पद का लाभ ले रहा है, उस परिवार की महिलाएं भी लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। यदि महिला के पति के पास सरकारी योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता नहीं है, तो वह भी इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएगी। 1250 मिलेंगे या नहीं? लिस्ट में नाम है या नहीं, ऐसे करें चेक लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं। वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करें। दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें। कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें। ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

सीधी जिले में भी एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति के कत्ल की रची साजिश, अस्पताल में मौत से संघर्ष कर रहा पति

रीवा सीधी जिले में उत्तर प्रदेश के मेरठ कांड जैसा सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मेरठ में जिस तरह से मुस्कान नाम की महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या की थी ठीक उसी तरह सीधी जिले में भी एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति के कत्ल की साजिश रच डाली। इस साजिश का शिकार होते-होते पति बाल बाल बच गया, लेकिन पत्नी द्वारा कराए गए हमले में वह अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। दरअसल अपने आशिक के प्रेम में पागल पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार देने की साजिश रची और पति के शरीर पर चाकू से बेवफाई की तहरीर लिख दी। रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया पति के शरीर पर चाकू से एक दर्जन से अधिक हमले किए गए, इसके बाद भी जब जी नहीं भरा तो गाड़ी चढ़ाकर उसे करने का प्रयास किया गया। फिलहाल घायल की हालत गंभीर है और उसका उपचार रीवा के संजय गांधी अस्पताल में जारी है। सीधी के ककरहा झार की घटना दरअसल यह सनसनीखेज घटना सीधी जिले के ककरहा झार की बताई जा रही है, परिजनों ने आरोप लगाया कि घायल रईस साकेत की पत्नी फोन पर अपने आशिक से बात किया करती थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता था। बताया गया कि शादी के अभी 2 वर्ष भी पूरे नहीं हुए थे कि पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आने लगी।   पहले रईस साकेत के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए गए, इसके बाद लोडर वाहन चढ़ाकर उसे मारने का प्रयास किया गया। फिलहाल गंभीर हालत में रईस साकेत को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां आईसीयू वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।

सर्जरी के बाद मौत के मामले में दमोह के फर्जी डॉक्टर के प्रयागराज स्थित घर में मिली फर्जी डाक्यूमेंट बनाने की मशीनें

दमोह मध्य प्रदेश के दमोह शहर में स्थित मिशन अस्पताल में सात मरीजों की सर्जरी के बाद मौत के मामले में गिरफ्तार फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ एन जॉन केम के उत्तर प्रदेश में प्रयागराज स्थित घर पर न फर्जी दस्तावजे बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इससे आशंका है कि वह फर्जी दस्तावेज बनवाने के काम में भी लिप्त था। वहीं, कानपुर में उसके पिता और भाई ने उससे कोई संबंध न होने की बात कही है। दमोह की पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि पुलिस टीमें जांच की कड़ी में कानपुर और प्रयागराज भेजी गई थीं।   कई तरह के दस्‍तावेज मिले प्रयागराज में ओमेक्स आनंद अपार्टमेंट के 511 नंबर प्लेट में नरेंद्र यादव को साथ ले जाकर तलाशी ली तो वहां अनेक प्रकार के दस्तावेज व दस्तावेज तैयार करने के उपकरण, कई प्रिंटर, कार्ड शीट व सील मिली हैं, जिसे जब्त किया गया है। माना जा रहा है कि नरेंद्र ने इन्हीं की सहायता से न सिर्फ अपने फर्जी दस्तावेज तैयार किए, बल्कि यह आशंका भी बढ़ गई है कि इनके माध्यम से औरों के भी फर्जी दस्तावेज तैयार किए होंगे। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति के अनुसार, इसी तरह कानपुर गई दूसरी पुलिस टीम ने नरेन्द्र यादव के पिता और भाई से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह वर्ष 1996 से 1999 तक ही कानपुर में रहा है, उसके बाद न तो फिर कभी घर आया, न ही परिवार से उसका अभी तक कोई संपर्क है। कानपुर में अध्ययन करने वाले स्कूल से भी उसका रिकॉर्ड निकलवाया है, जिसमें भी उसका नाम नरेंद्र यादव ही बताया गया है। आरोपित का दावा ब्रिटेन में की पढ़ाई इस बीच, पुलिस पूछताछ में आरोपित फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव अब ब्रिटेन में पढ़ाई किए जाने का दावा कर रहा है। उसकी बात की सच्चाई जाने के लिए पुलिस पत्राचार कर रही है। वहीं, जब्त दस्तावेजों में आधार कार्ड और पैन कार्ड भी उसके बदले हुए नाम से ही प्राप्त हुए है।

उमरिया जिले के विश्वविख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बाघ बना रहे लोगो को निशाना, आज महिला पर किया हमला

उमरिया उमरिया जिले के विश्वविख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर परिक्षेत्र से समीपी ग्राम ग्राम सेमरिया से लगे जंगल में महुआ बीनने गई एक महिला को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया है। घटना रविवार सुबह की है जब 38 वर्षीय रीना बैगा महुआ बीनने घर से लगे जंगल की ओर गई थी। जहां झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर घायल कर दिया है। घटना की जानकारी के बाद पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची।   अस्पताल में चल रहा महिला का इलाज घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है। वहीं पार्क प्रबंधन की टीम ने घायल महिला का संपूर्ण उपचार कराने की जिम्मेदारी ली है। परिक्षेत्राधिकारी विजय शंकर श्रीवास्तव ने बताया है कि शनिवार को ग्राम पिपरिया निवासी 14 वर्षीय बालक विजय कोल के ऊपर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। उसी बाघ के द्वारा महिला के ऊपर हमले की आशंका है। दो अप्रैल को भी एक महिला की ले ली थी जान बांधवगढ़ के पंपदा रेंज में 2 अप्रैल को कुशवाहा कोठिया गांव के करीब बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई थी। उस दौरान भी महुआ बीन रही महिला पर बाघ ने हमला किया था। बार-बार बाघ के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।   महुआ बीनने का समय इस मौसम में महुए नीचे गिर जाते हैं, इन्हें बीनने के लिए ग्रामीण जंगल में जाते हैं। महुआ ही यहां ग्रामीणों की आय का सबसे बड़ा स्त्रोत है। ऐसे में वे अपनी जान जोखिम में डालकर महुआ बीनने के लिए जंगल में जाते हैं।

गुना में शोभायात्रा पर पथराव में वीडियो के आधार पर 9 गिरफ्तार, पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कराया शांत

गुना गुना शहर में एक मस्जिद के सामने हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर शनिवार को पथराव किया गया तो इसके विरोध में गुस्साए हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार बंद करा दिया। चक्काजाम के साथ ही थाने का भी घेराव भी किया गया। देर रात तक हंगामे के बाद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उपद्रवियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब हंगामा शांत हुआ। पुलिस ने दंगा, हत्या के प्रयास और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, मारपीट जैसे मामलों में केस दर्ज किया गया है।   5 नामजद और 20 अज्ञात आरोपी पांच नामजद और 15-20 अज्ञात पर मामला दर्ज हुआ है। एएसपी मानसिंह ठाकुर ने बताया कि उपद्रव के वीडियो फुटेज के आधार पर नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, शेष की तलाश जारी है। शहर में माहौल शांतिपूर्ण है और यहां भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। डीजे बजाने पर हुआ विवाद दरअसल, शहर के कोल्हूपुरा से निकलकर हाट रोड रपटा की ओर जा रही थी शोभायात्रा पर कर्नलगंज मस्जिद के सामने डीजे बजाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। उन लोगों का शोभायात्रा के आयोजकों से विवाद हो गया। पुलिस भी दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करती रही। विवाद के बीच किसी अराजक तत्व ने शोभायात्रा पर पत्थर फेंक दिए तो अफरातफरी के साथ ही दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और बड़ी संख्या में बल तैनात कर दिया गया। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाजार बंद करा दिया। रात्रि करीब 11 बजे जयस्तंभ चौराहा पहुंचकर नारेबाजी की, वहां उन्हें पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिया तो वह माने। एएसपी मानसिंह ठाकुर ने बताया कि विवाद की वजह पथराव बताया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में निर्मित हुआ अनोखा और आलीशान रेंज ऑफिस, विधायक हरिशंकर खटीक ने किया लोकार्पण

लोकार्पण में भोपाल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय के साथ साथ तीन वनरक्षक आवास और लाइन क्वार्टर का भी हुआ लोकार्पण जतारा वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख भोपाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक कैंपा भोपाल, वन संरक्षक छतरपुर एवं वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ के दिशा निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के द्वारा अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता को दर्शाते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में कैम्पा योजना अंतर्गत 22 लाख की लागत से फूल फैसिलिटी युक्त नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा का निर्माण कराया गया। स्टेट रिज्यूम अर्थात् रियासत कालीन समय से निर्मित पुरानी जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण हालत में वन परिक्षेत्र कार्यालय का वर्षों से संचालन किया जा रहा था जिसमें वर्षात के दौरान अक्सर पानी भरा रहता था और कीड़े मकोड़े निकलते थे साथ ही पार्किंग एवं अन्य सुविधाओं का अभाव बना रहता था जिसको दृष्टिगत रखते हुए अपनी जिद्द और लगन को कायम रखते हुए एवं अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली को एक बार फिर से जाहिर करते हुए वन सुरक्षा के साथ-साथ वानिकी एवं निर्माण कार्यों पर भी अपनी पकड़ रखने वाले वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार एवं उनकी टीम ने मध्य प्रदेश का सबसे अच्छा एवं अलग स्टाइल में नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा के साथ-साथ कैंपा और कार्य आयोजना एवं विकास मद से तीन वनरक्षक आवास और लाइन क्वार्टर का गुणबत्ता पूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित मात्रा से हटकर अलग एवं अधिक मात्रा में निर्धारित समय पर कराते हुए वन विभाग में वन परिक्षेत्र जतारा की अलग पहचान स्थापित कराई गई। नव निर्मित वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा में सोफा, काउच, एयर कंडीशनर, एवं अन्य नवीन सामग्री के साथ-साथ समस्त ऑफिस स्टॉफ/बाबुओं के कमरों में नए कंप्यूटर स्थापित करते हुए संपूर्ण नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा को ऑनलाइन किया जाकर समस्त निर्मित नवीन वन रक्षक आवासों और लाइन क्वार्टर में पानी, बिजली और अंडर ग्राउंड वाटर रिचार्ज एवं ड्रेनेज सिस्टम के साथ पूर्ण करते हुए लोकार्पण के लिए तैयार किया गया। जिसका लोकार्पण 11/04/2025 विक्रम संवत 2082 दिन शुक्रवार चैत्र शुक्ल चतुर्दशी को  स्थानीय क्षेत्रीय विधायक हरिशंकर खटीक के द्वारा अपने सभी कार्यक्रम को दरकिनार करते हुए प्राथमिकता के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के विशेष अनुरोध पर किया गया, जिसके दौरान स्थानीय विधायक हरिशंकर खटीक के द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा के वन सुरक्षा के कार्यों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट निर्माण कार्यों की सराहना की गई। विधायक हरिशंकर खटीक ने नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा और नवीन वनरक्षक आवासों के गुणबत्ता पूर्ण निर्माण कार्यों को विधानसभा जतारा की शान बताया गया और ऐसे ही निर्माण कार्यों को कराए जाने के लिए वन विभाग के साथ साथ अन्य विभागों को भी कराए जाने की अपील की गई। वन विभाग जतारा के द्वारा उक्त लोकार्पण कार्यक्रम स्थानीय एवं क्षेत्रीय विधायक जतारा हरिशंकर खटीक एवं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक निगरानी एवं मूल्यांकन भोपाल , वन संरक्षक छतरपुर, वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता में भव्यता के साथ किया गया। वन विभाग के नवीन भवनों एवं नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा के लोकार्पण कार्यक्रम में टीकमगढ़ जिले एवं जन-जन के चहेते जतारा विधायक हरिशंकर खटीक , मोहन लाल मीणा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक निगरानी एवं मूल्यांकन भोपाल, नरेश सिंह यादव वन संरक्षक छतरपुर, राजाराम परमार वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़, गौरव जैन वन मंडल अधिकारी अनुसंधान एवं वन विस्तार सागर, मनीषा बघाड़े उपवन मंडल अधिकारी टीकमगढ़, नितिन निगम उपवन मंडल अधिकारी कल्दा, राम किशन सोलंकी उपवन मंडल अधिकारी अनुसंधान एवं विस्तार सागर, नितेश सोनी वन परिक्षेत्र अधिकारी टीकमगढ़, सौरभ जैन वन परिक्षेत्र अधिकारी टीकमगढ़, लक्ष्मी यादव वन परिक्षेत्र अधिकारी अनुसंधान एवं विस्तार टीकमगढ़,नगरपालिका उपाध्यक्ष रिंकू पठान,मंडल अध्यक्ष बम्होरी मनोज सिंह कलरा, मुकेश अहिरवार अनुसूचित जाति जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष जतारा रोहित चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष दीपू शर्मा, मंडल महामंत्री राजीव साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सोहित पाल , भजन लाल अहिरवार खरगूपुरा सरपंच, निज सहायक जतारा विधायक एन.आर.घोष, वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार, उत्कृष्ट निर्माण कार्य को कराने वाली टीम अंतर्गत डिप्टी रेंजर ओमप्रकाश रैकवार, शुभम पटेल वनरक्षक, राजेश विक्रम सिंह डिप्टी रेंजर, जालम प्रजापति डिप्टी रेंजर, रियाजउद्दीन काजी डिप्टी रेंजर, अश्वनी मिश्रा डिप्टी रेंजर, सी.पी.सौर डिप्टी रेंजर, एवं वन परिक्षेत्र जतारा के समस्त वनरक्षक, प्रबंधक, स्थाईकर्मी, वन समिति सुरक्षा श्रमिक एवं सैकड़ों की संख्या में अन्य आम जन उपस्थित रहे, जिनके द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम उपरांत एक एक पौधा नवीन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर जतारा में रोपित किया गया।

भोपाल में गृहमंत्री अमित सहकारिता सम्मेलन में हुए शामिल, दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी विकास बोर्ड के बीच हुआ अनुबंध

भोपाल केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पहुंचे। वह यहां रवींद्र भवन में राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर मप्र राज्य सहकारी दुग्ध संघ और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के बीच प्रदेश में दूध का उत्पादन और प्रसंस्करण बढ़ाने के लिए अनुबंध हुआ। मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद डॉ. मोहन यादव ने दुग्ध उत्पादक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एनडीडीबी के साथ अनुबंध की पहल की थी। सहकारिता सम्मेलन दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें कई कार्यक्रम होंगे। यह भी बता दें कि 17 अप्रैल को भी अमित शाह मप्र के नीमच में आ रहे हैं। वह यहां सीआरपीएफ की परेड और गोपालकों के सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का मुख्यमंत्री निवास में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। लंच के बाद अमित शाह रविंद्र भवन में राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने पहुंच गए हैं। जहां उनकी मौजूदगी में मध्य प्रदेश दुग्ध संघ और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के बीच एमओयू साइन होने जा रहा है। इसके अलावा एमपी के छह दुग्ध संघों और एनडीडीबी के बीच छह अलग-अलग एमओयू भी किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- भोपाल MANIT में एक साथ 120 बच्चों की तबियत बिगड़ी, मचा हड़कंप अगले पांच साल में जोड़े जाएंगे डेढ़ लाख किसान इस संबंध में पशुपालन और डेयरी मंत्री लखन पटेल ने कहा कि, आज क्रांतिकारी फैसला होने जा रहा है। अगले 5 साल में डेढ़ लाख किसानों को जोड़ा जाएगा। 10 लाख लीटर के करीब दूध उत्पादन को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। सहकारी संस्थाओं को भी बढ़ाया जाएगा। मध्य प्रदेश को तीसरे पायदान से दूध उत्पादन में पहले पायदान पर लाया जाएगा। मध्य प्रदेश डेयरी फेडरेशन में एमओयू के जरिए कई ऐतिहासिक बदलाव होंगे।  

पानी के लिए प्रदर्शन, राजमार्ग पर दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कता, समझाइश के बाद बंद किया प्रदर्शन

खंडवा नर्मदा जल योजना की मुख्य पाइप लाइन बार बार फूटने से खंडवा शहर में भीषण जलसंकट की स्थिति बनी हुई है। पानी नहीं मिलने से नाराज लोगों ने रविवार को खंडवा डेढ़तलाई राजमार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाएं सड़क पर आकर पानी की मांग करने लगीं। देखते ही देखते रोड के दोनों ही ओर वाहनों के पहिए थम गए। सड़क पर जाम लगाने वाली महिलाओं ने कहा कि हमें पंद्रह दिन से पानी नहीं मिला है। आज जब नर्मदा पाइप लाइन सुधार गई है तो कहा जा रहा है कि आपके क्षेत्र का शेड्यूल नहीं है।   टैंकर का पानी इतना गंदा की कपड़े भी नहीं धो सकते टैंकर भेजे जाते हैं लेकिन पानी इतना गंदा आ रहा है कि पीने क्या कपड़े धोने के लिए भी उपयोग नहीं कर सकते। स्टेट हाइवे पर जाम की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली टीआई अशोक चौहान पहुंचे। उन्होंने जाम नहीं लगाने का अनुरोध किया लेकिन लोग नहीं माने। महिलाएं नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ी रहीं। कुछ ही देर में निगम उपायुक्त सचिन सिटोले और एसडीएम बजरंग बहादुर पहुंचे। एसडीएम ने लोगों को चेतावनी दी कि यदि जाम नहीं हटाया तो जेल भेज देंगे। इस पर लोग भड़क गए और अधिकारियों की खरी-खरी सुनाई। जल्द पानी दिलाने का आश्वासन दिया महिलाओं ने कहा कि हमें जेल ही ले चलो, कम से कम वहां पानी तो मिलेगा। करीब एक घंटे तक यहां अधिकारी जाम लगाने वाले लोगों को मनाने पर अड़े रहे। उपायुक्त सिटोले द्वारा जल्द ही नर्मदा जल की आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम हटाया जा सका। विदित हो कि नर्मदा जल योजना की मुख्य पाइप लाइन नौ दिनों के चार बार फूट चुकी है। इससे पूरे शहर में जल वितरण व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा चुकी है।

नगर निगम अब चंदन नगर को एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए लिंक रोड बनाने जा रहा, 150 से ज्यादा निर्माण हटेंगे

इंदौर 40 वर्ष से अधूरी पड़ी पश्चिम रिंग रोड छोड़कर नगर निगम अब चंदन नगर को एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए लिंक रोड बनाने जा रहा है। यह लिंक रोड 60 फीट चौड़ी होगी। इसके तैयार होने के बाद एयरपोर्ट रोड पर यातायात दबाव कम करने में मदद मिलेगी। फिलहाल भारी वाहन बड़ा गणपति क्षेत्र से होकर गुजरते हैं। दरअसल मास्टर प्लान में पश्चिम रिंग रोड की चौड़ाई 60 मीटर (200 फीट) है, लेकिन पिछले 40 वर्ष में इस क्षेत्र में इतनी सघन बसाहट हो गई है कि इतनी चौड़ी सड़क बनाना संभव ही नहीं है। यही वजह है कि नगर निगम ने चंदन नगर लिंक रोड बनाने का निर्णय लिया है। लिंक रोड चंदन नगर से नंदन नगर, नगीन नगर होते हुए कालानी नगर पर मिलेगी। सड़क की लागत लगभग 25 करोड़ रुपये होगी। इसकी जद में 150 से ज्यादा निर्माण आएंगे। इनमें से 100 से ज्यादा पूरे टूटेंगे जबकि शेष का कुछ हिस्सा तोड़ा जाएगा। नगर निगम ने वर्ष 2025-26 के बजट में इस सड़क को स्वीकृति भी दी है। वर्तमान में कालानी नगर से विजयश्री नगर ब्रिज तक 60 फीट चौड़ाई में सड़क बनकर तैयार है। इसके आगे चंदन नगर तक कहीं 25 तो कहीं 30 फीट सड़क है। नगर निगम बाधक हिस्से हटाकर 60 फीट चौड़ी लिंक रोड बनाएगा। पश्चिम रिंग रोड का वर्ष 2008 में हो गया था भूमिपूजन पश्चिम रिंग रोड की योजना 40 वर्ष से ज्यादा पुरानी है। वर्ष 2008 में इसकी कवायद शुरू हुई थी। तत्कालीन कलेक्टर विवेक अग्रवाल चाहते थे कि यह सड़क तैयार हो जाए। प्रशासन ने चंदन नगर क्षेत्र के रहवासियों को स्कीम 136 में भूखंड भी आवंटित कर दिए थे। तत्कालीन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सड़क का भूमिपूजन भी कर दिया था, लेकिन बाद में शासन की तरफ से अनुमति नहीं मिली और सड़क का काम अटक गया। इसके बाद से जब-जब भी इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारी क्षेत्र में नपती के लिए पहुंचे, उन्हें रहवासियों ने धमका दिया। वर्तमान में पश्चिम रिंग रोड को बनाया जाता है तो 500 से ज्यादा मकान तोड़ना पड़ेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet